रविवार, 13 फ़रवरी 2022

अंतरिक्ष भौतिकी के सहयोग से तैयार 'पीएसएलवी'

अंतरिक्ष भौतिकी के सहयोग से तैयार 'पीएसएलवी'    

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के 2022 के पहले प्रक्षेपण अभियान के तहत पीएसएलवी-सी 52 के जरिए धरती पर नजर रखने वाले उपग्रह ईओएस-04 को कक्षा में भेजने के लिए 25 घंटे की उलटी गिनती रविवार सुबह शुरू हो गई। अंतरिक्ष एजेंसी ने यह जानकारी दी। ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) अपने साथ दो छोटे उपग्रहों को भी ले जाएगा। इसका प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लॉन्च पैड से सोमवार को सुबह 05:59 बजे निर्धारित है। इसरो ने एक ट्वीट में कहा कि ‘पीएसएलवी-सी52/ईओएस-04 मिशन: प्रक्षेपण के लिए 25 घंटे 30 मिनट की उलटी गिनती की प्रक्रिया आज सुबह 04:29 बजे शुरू हो गई है।

ईओएस-04 एक ‘रडार इमेजिंग सैटेलाइट’ है। जिसे कृषि, वानिकी और वृक्षारोपण, मिट्टी की नमी और जल विज्ञान तथा बाढ़ मानचित्रण जैसे अनुप्रयोगों एवं सभी मौसम स्थितियों में उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। पीएसएलवी अपने साथ में दो छोटे उपग्रहों को भी ले जाएगा, जिनमें कोलोराडो विश्वविद्यालय, बोल्डर की वायुमंडलीय और अंतरिक्ष भौतिकी प्रयोगशाला के सहयोग से तैयार किया गया। भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईएसटी) का उपग्रह इन्सपायरसैट-1 भी शामिल है।

इसमें एनटीयू, सिंगापुर और एनसीयू, ताइवान का भी योगदान रहा है। इस उपग्रह का उद्देश्य आयनमंडल के गति विज्ञान और सूर्य की कोरोनल ऊष्मीय प्रक्रियाओं की समझ में सुधार करना है। वहीं, दूसरा उपग्रह इसरो का एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शक उपग्रह (आईएनएस-2टीडी) है।

'टर्म 2' बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा सीबीएसई

'टर्म 2' बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा सीबीएसई     

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मार्च-अप्रैल 2022 में कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों के लिए टर्म 2 बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। टर्म 1 बोर्ड परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2021 में आयोजित की गई थी और परिणाम हैं। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पाठ्यक्रम जानने के लिए इस लेख को पढ़े। सीबीएसई टर्म 2 बोर्ड परीक्षा कम पाठ्यक्रम के 50 प्रतिशत पर होगी। कागजात में उद्देश्य और व्यक्तिपरक प्रश्न दोनों के मामले-आधारित, स्थिति-आधारित, ओपन-एंडेड शॉर्ट उत्तर और लंबे उत्तर प्रकार के प्रश्न होंगे और दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा।सीबीएसई ने पहले ही टर्म 2 परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है और इसके लिए डेट शीट व्यावहारिक परीक्षाओं के साथ-साथ थ्योरी परीक्षाओं के अगले सप्ताह तक होने की संभावना है। इसके अलावा बोर्ड द्वारा कक्षा 10 और 12 दोनों के लिए टर्म 1 का परिणाम जारी करने की भी उम्मीद है।इस बीच सीबीएसई बोर्ड आगामी दिनों में टर्म 2 बोर्ड परीक्षाओं के लिए नमूना प्रश्न पत्र भी जारी कर सकता है। 

नमूना पत्र छात्रों को परीक्षा पैटर्न और मूल्यांकन प्रक्रिया के बारे में एक विचार देते हैं। टर्म 2 परीक्षा की तारीखों के बारे में पूछे जाने पर सीबीएसई के एक अधिकारी ने बताया कि बोर्ड 15 फरवरी से व्यावहारिक परीक्षा शुरू करना चाहता था। लेकिन, कोविड मामलों में उछाल और 5 राज्यों- यूपी, पंजाब, उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के कारण ऐसा नहीं हो सका। इस प्रकार बोर्ड फरवरी के अंत तक व्यावहारिक परीक्षा शुरू करने पर विचार कर रहा है।

जालंधर: 14 को जनसभा संबोधित करेगें 'पीएम'

जालंधर: 14 को जनसभा संबोधित करेगें 'पीएम'   


अमित शर्मा    

चंडीगढ़। बीजेपी ने अपना ध्यान पंजाब पर लगाना शुरू कर दिया है। सोमवार को पीएम मोदी की तीन रैलियों में अपने प्रत्याशियों के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। पंजाब की 117 सीटों पर बीजेपी इस बार 65 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 

सहयोगी अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीट पर चुनाव लड़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी 14 फरवरी को जालंधर में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। 16 फरवरी को दूसरी जनसभा पठानकोट में।और 17 फरवरी को अबोहर में तीसरी जनसभा को संबोधित करेंगे।

सीएनजी कारों का हिस्सा 20 प्रतिशत पर पहुंचा

सीएनजी कारों का हिस्सा 20 प्रतिशत पर पहुंचा      

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स को उम्मीद है कि अगले तीन से पांच साल में उसकी कुल बिक्री में सीएनजी कारों का हिस्सा बढ़कर 20 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी का मानना है कि अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश स्तर की पेट्रोल और डीजल कारों के ग्राहक आगे चलकर सीएनजी वाहन खरीदना पसंद करेंगे। मुंबई की वाहन कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन खंड को लेकर भी उत्साहित है। कंपनी का मानना है कि अगले कुछ साल में उसकी बिक्री का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा इलेक्ट्रिक वाहनों का होगा। टाटा मोटर्स के अध्यक्ष-यात्री वाहन और इलेक्ट्रिक वाहन शैलेश चंद्रा ने विश्लेषकों से बातचीत में कहा,”मुझे लगता है कि सीएनजी एक ऐसा खंड है जो आने वाले वर्षों में बढ़ने वाला है। यह पेट्रोल की जगह लेगा। पेट्रोल की बढ़ती लागत की वजह से सीएनजी वाहनों की मांग बढ़ेगी।

चंद्रा ने कहा कि ‘इसलिए कंपनी इसका मजबूत भविष्य देखती है। यही वजह है कि आज देश में सीएनजी स्टेशनों का तेजी से विस्तार हो रहा है। इसकी पहुंच बढ़ रही है।’ चंद्रा ने कहा कि वर्तमान में कंपनी के पोर्टफोलियो में डीजल कारों की बिक्री का हिस्सा करीब 15 प्रतिशत है, जबकि पेट्रोल और सीएनजी वाहनों का हिस्सा क्रमश: 66 प्रतिशत और 12 प्रतिशत है। शेष हिस्सा इलेक्ट्रिक वाहनों का है। उन्होंने कहा कि ‘अगले तीन से पांच वर्षों में पेट्रोल संभवतः लगभग 50 प्रतिशत के स्तर पर आ जाएगा, सीएनजी 20 प्रतिशत तक चला जाएगा..डीजल लगभग 10 प्रतिशत तक नीचे आ जाएगा।

ईवी के लिए हमारा लक्ष्य 20 प्रतिशत का है। उन्होंने कहा कि कंपनी सीएनजी मॉडलों की श्रृंखला के विस्तार के लिए हैचबैक और सेडान खंड पर ध्यान दे रही है। चंद्रा ने कहा कि’मुझे लगता है कि एसयूवी में सीएनजी के लिए मुश्किल होगी। ऐसे में इस खंड में सीएनजी की पहुंच सीमित रहेगी। लेकिन यदि सीएनजी और पेट्रोल के अर्थशास्त्र के हिसाब से देखा जाए, तो एसयूवी खंड में भी इसकी कुछ पहुंच होगी। लेकिन यह प्रवेश स्तर जैसी नहीं होगी।’ यह पूछे जाने पर कि क्या कंपनी हाइब्रिड कारों पर भी ध्यान देगी, चंद्रा ने कहा कि हमने ईवी के बारे में काफी सोच-विचार के बाद निर्णय लिया है। ”कुछ कंपनियों ने हाइब्रिड को लेकर विचार बनाया है और वे ऐसे वाहन उपलब्ध करा रही हैं। वे ऐसा कॉरपोरेट औसत ईंधन अर्थव्यवस्था (सीएएफई) की जरूरत को पूरा करने के लिए कर रही हैं।” उन्होंने कहा कि हम ऐसी प्रौद्योगिकियों पर ध्यान दे रहे हैं जिससे सीएएफई की जरूरत को पूरा कर सकें।


सपा के प्रत्याशियों को जिताने की अपील: अखिलेश

सपा के प्रत्याशियों को जिताने की अपील: अखिलेश  

संदीप मिश्र       

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को बदायूं और शाहजहांपुर जिले की विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन किया। यादव ने मुरादाबाद, संभल और दूसरे चरण के चुनाव के अन्य जिलों के समाजवादी पार्टी और गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि पहले चरण में भाजपा का सफाया हो गया है। दूसरे चरण में भी सफाया होना तय है। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पहले चरण के बाद ही ठंडे हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी गठबंधन की सरकार आने वाली है। अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में भाजपा सरकार की लापरवाही के चलते बहुत बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई। हजारों परिवारों ने अपनों को खोया है। भाजपा सरकार लोगों को ऑक्सीजन, दवा और बेड नहीं दे पाई है। ऐसी लापरवाह सरकार को उखाड़ फेंकना है।अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार लापरवाही नहीं करती तो बहुत सारे लोग आज अपने परिवार के बीच होते। उस दुख और पीड़ा को कोई भूल नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने लोगों को संकट में डाला है। महंगाई और बेरोजगारी को बढ़ा दिया है। डीजल पेट्रोल के दाम बहुत बढ़ गए हैं। बेरोजगारी प्रदेश और देश में सबसे ज्यादा है। लेकिन भाजपा का कोई नेता महंगाई और बेरोजगारी की बात नहीं करता है। सब झूठे वादे करते हैं। छोटे नेता छोटा झूठ बोलते हैं और बड़े नेता बड़ा झूठ बोलते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेता डोर-टू-डोर कैंपेन कर रहे थे। जबसे महिलाओं ने लाल सिलेण्डर दिखाना शुरू कर दिया है तब से डोर-टू-डोर कैंपेन बंद हो गई हैं। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों की जेब काटकर अमीरों की तिजोरी भरने का काम किया है। मध्यमवर्ग और गरीब परेशान हैं वहीं कुछ उद्योगपति और अमीर होते जा रहे हैं। बाबा मुख्यमंत्री अहंकार में है। वह गर्मी निकालने की बात करते हैं। हम आप लोगों से वादा करते हैं समाजवादी और गठबंधन की सरकार बनने पर नौजवानों के लिए नौकरियों की भर्ती निकालेंगे।अखिलेश यादव ने कहा कि फौज में और पुलिस में नौजवानों के लिए नौकरी का इंतजाम करेंगे। सरकारी विभागों में लाखों पद खाली हैं। उन पदों पर हमारे नौजवानों की भर्ती होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नौजवानों के लिए कोई भर्ती नहीं की। परीक्षाएं रद्द हुई या तो पेपर लीक हुए। जब नौजवान नौकरी और रोजगार के लिए अपनी आवाज उठाता है तो यह सरकार उसे लाठियों से पिटवाती है। यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों से आय दोगुनी करने का झूठा वादा किया। छात्रों से लैपटॉप देने का झूठा वादा किया। समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो महंगाई कम करेंगे। 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त देंगे। किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदी जाएगी। किसानों को दो बोरी डीएपी और पांच बोरी यूरिया मुफ्त दी जाएगी। किसानों की सिंचाई पूरी तरह से फ्री होगी। 

यादव ने कहा कि सरकारी विभागों में 11 लाख नौजवानों को नौकरी देंगे। आईटी सेक्टर में 22 लाख युवाओं को अच्छी नौकरी दी जाएगी। गन्ना किसानों के भुगतान के लिए फार्मर कार्पस फंड बनाएंगे। गन्ने का भुगतान 15 दिन के अंदर कराया जाएगा। बीजेपी सरकार किसानों को ना खाद दे पाई और ना उनकी फसलों की खरीद कर पाई। सपा सरकार बनने पर एक्सप्रेस वे के किनारे मंडिया बनाएंगे। कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए डायल 100 सिस्टम में गाड़ियां बढ़ाई जाएंगी। स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए 108 गाड़ियों की संख्या दुगनी करेंगे। बदायूं को सीधा लखनऊ पहुंचने के लिए एक्सप्रेस-वे से जोड़ेंगे।    अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव सरकार बनाने का है। हमने महान दल, ओमप्रकाश राजभर जी, राष्ट्रीय लोकदल, अपना दल कमेरावादी समेत तमाम दलों को जोड़ा है। चाचा की भी पार्टी को जोड़ लिया है। अब समाजवादी पार्टी का मुकाबला कोई नहीं कर सकता है। हम प्रदेश की जनता को भाजपा के कुशासन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से मुक्त कराएंगे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा है। मैं अंबेडकरवादियों से भी अपील करता हूं कि वह समाजवादियों के साथ मिलकर लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए खड़े हों।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-127, (वर्ष-05)
2. सोमवार, फरवरी 14, 2022
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-त्रियोदशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:01, सूर्यास्त: 06:09।
5. न्‍यूनतम तापमान- 10 डी.सै., अधिकतम-22+ डी सै.।  बर्फबारी व शीतलहर की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, (प्रधान संपादक) राधेश्याम व शिवांशु, (सहायक संपादक) श्रीराम व सरस्वती के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
10.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालयः डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...