गुरुवार, 10 फ़रवरी 2022

हिजाब संबंधी याचिका को सूचीबद्ध करने का अनुरोध

हिजाब संबंधी याचिका को सूचीबद्ध करने का अनुरोध 

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह हिजाब विवाद संबंधी याचिका को कर्नाटक उच्च न्यायालय से अपनी अदालत में स्थानांतरित करने संबंधी याचिका को सूचीबद्ध करने के अनुरोध पर विचार करेगा। प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने कहा कि उच्च न्यायालय मामले पर सुनवाई कर रहा है और उसे इस पर सुनवाई करके फैसला करने की अनुमति देनी चाहिए।

वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने मामले की सुनवाई नौ-न्यायाधीशों की पीठ द्वारा कराने का अनुरोध करते हुए कहा था कि’ दिक्कत यह है कि स्कूल और कॉलेज बंद हैं। लड़कियों पर पथराव हो रहा है। यह विवाद पूरे देश में फैल रहा है।’ सिब्बल ने कहा कि वह मामले पर कोई आदेश नहीं चाहते, केवल यह चाहते हैं कि सुनवाई के लिए याचिका को सूचीबद्ध किया जाए।

इसके बाद प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि’ हम इस पर गौर करेंगे।’ कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रितु राज अवस्थी ने मामले पर गौर करने के लिए बुधवार को एक पूर्ण पीठ का गठन किया था। न्यायमूर्ति अवस्थी, न्यायमूर्ति कृष्णा एस दीक्षित और न्यायमूर्ति जे एम खाजी इस पीठ का हिस्सा हैं।

रिवर्स रेपो दर को 3.35 प्रतिशत पर यथावत रखा

रिवर्स रेपो दर को 3.35 प्रतिशत पर यथावत रखा    

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के प्रमुख उधारी दर को अपरिवर्तित रखने के बाद बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे गिरकर 75.02 पर आ गया। एमपीसी ने रिवर्स रेपो दर को 3.35 प्रतिशत पर यथावत रखा है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.90 पर खुला, और फिर पिछले बंद भाव के मुकाबले 21 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 75.05 पर आ गया। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.84 पर बंद हुआ था।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय इकाई, अमेरिकी मुद्रा की मजबूती, कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और विदेशी कोषों के बाहर जाने से प्रभावित हुई। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 95.53 पर आ गया। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 91.59 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को सकल आधार पर 892.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

स्मूदी-डिटॉक्स वाटर ड्रिंक पीने के फायदें, जानिए

स्मूदी-डिटॉक्स वाटर ड्रिंक पीने के फायदें, जानिए      

सरस्वती उपाध्याय        
अपने शरीर को डिटॉक्सीफाई करना बेहद जरूरी है। स्मूदी और डिटॉक्स वाटर ड्रिंक पीने कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। सही सामग्री के साथ पीने में काफी टेस्टी लगते हैं। डॉक्टर्स के अनुसार शरीर के विषहरण तंत्र को सुचारू रूप से काम करने के लिए हर दिन कम से कम 30 ग्राम फाइबर की आवश्यकता होती है। इसका अधिकांश भाग फलों और सब्जियों से आना चाहिए। आज हम आपकों दिल और स्वास्थ्य में सुधार के लिए कुछ डिटॉक्स ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें घर पर बना सकते हैं।

सेब, चुकंदर और गाजर डिटॉक्स ड्रिंक: यह मिश्रण जादू की तरह काम करता है। डिटॉक्स ड्रिंक दिल को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर होता है। रक्तचाप का स्तर भी नियंत्रिच रहता है। इसके अलावा पेय में कैरोटीनॉयड की उच्च सामग्री कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद करती है।

सेब का सिरका और नींबू का रस: एक गिलास पानी में कुछ एसीवी और नींबू का रस मिलाएं। स्वाद और पोषण के लिए कुछ दालचीनी पाउडर और शहद शामिल करें। यह पेय रक्त शर्करा और रक्तचाप के स्तर को नीचे रखेगा। वह पाचन और वजन घटाने में सहायता करेगा।

ग्रीन टी डिटॉक्स ड्रिंक: ग्रीनट टी स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए काफी शक्तिशाली हथियार है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम रखने और हृदय रोग पैदा करने वाले ऑक्सीडेंट से लड़ने में मदद करेगा।

अदरक, लहसुन और नींबू डिटॉक्स ड्रिंक: अदरक और लहसुन को उबालकर छान लें। इसमें एक पूरा नींबू का रस निचोड़ें। यह खराब कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए मजबूत डिटॉक्स ड्रिंक है। सभी विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालता है।

हरा रस: अपने डिटॉक्स ड्रिंक रेसिपी के लिए विभिन्न प्रकार की हरी सब्जियों में से चुनें, जो प्रतिरक्षा-बढ़ाने वाले एंटीऑक्सिडेंट और खनिजों से भरपूर हों। पालक, अजवाइन, पुदीने के पत्ते, पत्ता गोभी, करेले का मिश्रण बना सकते हैं।

गृह विभाग के मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे 'सीएम'

गृह विभाग के मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे 'सीएम'   

इकबाल अंसारी    

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई बृहस्पतिवार को शिक्षा और गृह विभाग के मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें शैक्षणिक संस्थानों में सौहार्दपूर्ण माहौल बहाल करने और अनुशासन कायम रखने के लिए कदम उठाने पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा, “शैक्षणिक संस्थानों में समान परिधान के नियम के मामले को उच्च न्यायालय की तीन न्यायाधीशों की पीठ को स्थानांतरित कर दिया गया है और आज अपराह्न लगभग ढाई बजे सुनवाई शुरू होगी।

स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है ताकि छात्रों को कोई परेशानी न हो। सभी कि यह जिम्मेदारी है कि किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा उकसाने की कोशिश को नाकाम करें और कानून व्यवस्था कायम रखें।” बोम्मई ने यहां संवाददाताओं से कहा कि सभी को अदालत के आदेश का इंतजार करना चाहिए लोकतंत्र में सभी को उसका सम्मान करना चाहिए।

'मंकी फीवर' बीमारी से ग्रस्त युवक को भर्ती कराया

'मंकी फीवर' बीमारी से ग्रस्त युवक को भर्ती कराया    

इकबाल अंसारी      

तिरूवनंतपुरम। केरल के वायनाड जिले के थिरुन्नेल्ली ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाली पनवेली आदिवासी बस्ती में 24 वर्षीय एक व्यक्ति क्यासनुर फॉरेस्ट डिजीज (केएफडी) से ग्रस्त पाया गया है। जिसे आम बोलचाल की भाषा में ‘मंकी फीवर’ कहते हैं। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दी। जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ.सकीना ने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारियों ने पहले ही मौसमी बुखार को लेकर अलर्ट जारी किया था और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने का आह्वान किया था। उन्होंने बताया कि मंकी फीवर से ग्रस्त युवक को मनंथवाडी चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती कराया गया है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है।

डॉ. सकीना ने बताया कि उसकी हालत स्थिर है और अब तक मंकी फीवर का कोई और मामला नहीं आया है। उल्लेखनीय है कि केरल में इस साल मंकी फीवर का यह पहला मामला है। इस बीमारी का वायरस ‘फ्लैविविराइडा’ फैमिली से आता है और इसके वाहक बंदर होते हैं।

एक्ट्रेस मौनी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की: मुंबई

एक्ट्रेस मौनी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की: मुंबई

कविता गर्ग      
मुंबई। टीवी के बाद बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय का परचम लहराने वाली मौनी रॉय पिछले कुछ समय से लगातार लाइमलाइट का हिस्सा बनी हुई हैं।इन दिनों वह अपनी शादी की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुआ है। नागिन न फेम मौनी ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ सात फेरे लिए है।
अब मौनी कश्मीर में सूरज के साथ अपने हनीमून को एन्जॉय कर रही हैं। 
एक्ट्रेस अपने पति के साथ जन्नत की सैर पर निकल चुकी हैं। अभी उनकी शादी की तस्वीरों का तांता खत्म नहीं हुआ था कि एक्ट्रेस की हनीमून की झलकियों सामने आने लगीं। कश्मीर में अपने खुशनुमा पलों को वह फैंस के साथ लगातार साझा कर रही हैं। 
कुछ देर पहले ही मौनी ने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे देखने के बाद लोगों के पसीने छूट गए हैं। 
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मौनी ब्लैक कलर की कट-आउट मोनोकिनी पहने नजर आ रही हैं। यहां वह वाकई काफी ग्लैमरस और हॉट लग रही हैं। मौनी की इस मोनोकिनी का बैकलेस लुक है। इस दौरान वह अपनी टोंड बॉडी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।

89 वर्षीय सैनिक ने बुजुर्ग पत्नी व बेटी की हत्या की

89 वर्षीय सैनिक ने बुजुर्ग पत्नी व बेटी की हत्या की

कविता गर्ग      

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई  में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। वहां पर 89 वर्षीय रिटायर्ड सैनिक ने अपनी बुजुर्ग पत्नी और बेटी की गला काटकर हत्या कर दी। बाद में पूछताछ में आरोपी ने हत्या की जो वजह बताई, उसे जानकर लोगों में रोष के बजाय उसके प्रति करुणा भर गई। एशियानेट न्यूज के अनुसार, मुंबई के शेर-ए-पंजाब कॉलोनी की प्रेम संदेश सोसाइटी में 89 साल के पुरुषोत्तम सिंह गंढोक अपनी बुजुर्ग पत्नी और बेटी के साथ रहते थे। उन्होंने सोमवार रात अपनी पत्नी और बेटी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद बड़ी बेटी को उसके ससुराल में फोन करके घटना की जानकारी दी। 

बड़ी बेटी जब घर पहुंची तो बुजुर्ग ने दरवाजा नहीं खोला और कहा कि जब तक पुलिस नहीं आती, वह गेट नहीं खोलेगा। इसके बाद बेटी ने पुलिस को फोन किया। पुलिस  के आने के बाद आरोपी ने गेट खोला तो वह हैरान रह गई। अंदर बुजुर्ग ने अपनी पत्नी और बेटी की गला काटकर हत्या  कर दी थी। दोनों के शव घर में पड़े हुए थे। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसने ही ये दोनों मर्डर किए हैं और उसे इस पर कोई पछतावा नहीं है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी पुरुषोत्तम ने बताया कि उसकी पत्नी जसबीर कौर पिछले 10 साल से बीमारी थी और अक्सर बेड पर रहती थी। वहीं छोटी बेटी कमलजीत कौर मानसिक विक्षिप्त थी। खुद बुजुर्ग हो चुका पुरुषोत्तम दोनों की देखभाल में खुद को असहाय महसूस करने लगा था। खुद उसे भी कई बीमारियों ने घेर रखा था।

आरोपी के मुताबिक उसके मन में यह बात बार-बार घर कर रही थी कि अगर किसी दिन उसे कुछ हो गया तो उन दोनों का क्या होगा। उन्हें तो कोई पानी देने वाला भी नहीं होगा। इसलिए परेशान होकर उसने उन दोनों को मारने का फैसला किया ताकि वे तकलीफ भरी जिंदगी से छुटकारा पा सकें। आरोपी ने पुलिस ने पुलिस से कहा, ‘मैंने उनको मारकर कोई गलती नहीं की। मैंने जो किया वह सही किया क्योंकि मुझे जिंदा रखने से ज्यादा मारना सही लगा।

एसयूवी: भारतीय वाहन निर्माता ने 4,646 यूनिट बेचीं

एसयूवी: भारतीय वाहन निर्माता ने 4,646 यूनिट बेचीं

अकांंशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। भारतीय बाजार में ऐसी कारें जिनकी दिवानगी ग्राहकों में जोर-शोर से है। वही खास बात यह कई घरेलू कार मेकर कंपनियों देश में अच्छा कर रहीं है। इन कंपनियों की एक के बाद एक कार पॉपूलर हो रही है। जिसमें से महिंद्रा थार की देश में की दिवानगी किसी से छुपी नहीं है। वही, भारतीय वाहन निर्माता ने पिछले महीने थार एसयूवी की 4,646 यूनिट बेची हैं। इस ऑकड़े के सामने आने के बाद में महिंद्रा थार जनवरी 2022 में कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल के रूप में उभरा है। ऐसे में आप भी महिंद्रा थार खरिदने का प्लान कर रहें है। 

महिंद्रा थार कार का वेटिंग पीरियड भी करीब एक साल का चल रहा है। यानी अगर आप आज ही कार बुक करते हैं तो करीब एक साल बाद आपको महिंद्रा थार कार मिल जाएगी। महिंद्रा थारकी थार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इस कार में नया 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है जिसका पावर आउटपुट 150 पीएस और 300 एनएम (एमटी) है। वहीं, इसका ऑटोमैटिक वर्जन 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा इसमें 2.2 लीटर डीजल इंजन भी दिया गया है जो 130 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देता है। पावर ट्रांसमिशन के लिहाज से इसमें दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शनल भी मिलता है।

कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, एएक्स वैकल्पिक की कीमत के आधार पर ईएमआई 20,482 रुपये प्रति महाना से शुरू होती है। अगर आप हर महीने में 31 दिन प्रतिदिन के हिसाब से मानेंगे तो यह लगभग 691 रुपये होगा यानि एक तरह से आप पर केवल 691 रुपये प्रतिदिन का भार होगा और यह कार आपकी हो सकती है। महिंद्रा थार दो वेरिएंट में आता है। एलएक्स और एएक्स वैकल्पिक के रूप में। इसके एलएक्स वेरिएंट में आपको पेट्रोल और डीजल दोनों ट्रिम मिलते हैं। वही महिंद्रा थार एलएक्स वेरिएंट की शुरुआती कीमत 13,79,309 रुपये (एक्स-शोरूम पुणे) है मिलता है। जबकिमहिंद्रा थार एएक्स ऑप्शनल की शुरुआती कीमत 13,17,779 रुपये (एक्स-शोरूम पुणे) है।


कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए मजबूर किया

कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए मजबूर किया    

अकांंशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। भारत में किसानों के साल भर के विरोध ने अंततः सरकार को कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए मजबूर कर दिया। जिसे उसने 2020 में प्रस्तुत किया था। प्रदर्शनकारियों की जीत, साथ ही सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए कुछ निराशाजनक हार ने दिखाया कि राष्ट्रीय चुनावों के बीच मतदाताओं को सरकार की जवाबदेही की अनुमति देने के लिए तंत्र और संस्थान मौजूद हैं। वैश्विक सूचकांक में भारत 6.91 के समग्र स्कोर के साथ 46वें स्थान पर है। राजनीतिक संस्कृति पर इसका न्यूनतम स्कोर 5 और चुनावी प्रक्रिया और बहुलवाद पर 8.67 का उच्चतम स्कोर है। इसे नागरिक स्वतंत्रता पर 6.18, राजनीतिक भागीदारी पर 7.22, सरकार के कामकाज पर 7.50 अंक मिले हैं। 2021 में म्यांमार और अफगानिस्तान में बड़े उलटफेर के बाद एशिया का औसत सूचकांक स्कोर तेजी से गिर गया, जो रैंकिंग में सबसे नीचे उत्तर कोरिया में शामिल हो गए।

“पश्चिमी लोकतांत्रिक पूंजीवादी मॉडल को चीन से बढ़ती चुनौती का सामना करने के साथ, पश्चिम के लिए वास्तविक चुनौती यह पता लगाने की नहीं हो सकती है कि चीन को एक दिन प्रमुख वैश्विक शक्ति बनने से कैसे रोका जाए, बल्कि उस प्रक्रिया को इस तरह से प्रबंधित करने के लिए युद्ध से बचें और लोकतंत्र और पाश्चात्य ज्ञानोदय की सर्वोत्तम विरासत को बनाए रखें।” ताइवान ने लोकतंत्र सूचकांक रैंकिंग में अपनी वृद्धि जारी रखी, जो 2020 में 11वें स्थान से वैश्विक स्तर पर 8वें स्थान पर पहुंच गई, जिसने “पूर्ण लोकतंत्र” के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया। इंडोनेशिया ने अपने कुल सूचकांक स्कोर में वैश्विक स्तर पर (ज़ाम्बिया के बाद) दूसरा सबसे बड़ा सुधार दर्ज किया, कई वर्षों के लोकतांत्रिक गिरावट के बाद, 2020 में 64 वें स्थान से 12 स्थान की छलांग लगाकर 52 वें स्थान पर पहुंच गया। ईआईयू ने कहा कि चीन के शासन व्यवस्था की जांच करने वाले एक विशेष खंड में, रिपोर्ट में पाया गया है कि हाल के दशकों में देश की उल्लेखनीय आर्थिक सफलता के बावजूद चीन अधिक लोकतांत्रिक नहीं बन पाया है।लोकतंत्र सूचकांक में चीन को “सत्तावादी शासन” के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इसका कुल स्कोर 2.21 (0 से 10 के पैमाने पर) है, 2006 में 2.97 से नीचे जब सूचकांक शुरू हुआ, और 148 वें स्थान (167 में से) पर बैठता है, जो वैश्विक रैंकिंग के निचले भाग के करीब है।

चुनावी प्रक्रिया और बहुलवाद के लिए देश का स्कोर 0.00 है, जो पांच श्रेणियों में से एक है, जिसमें हमारा मॉडल हर देश में लोकतंत्र की गुणवत्ता को मापता है। चीन चुनावी लोकतंत्र से परहेज करता है। उसके पास स्वतंत्र चुनाव, सार्वभौमिक मताधिकार या बहुदलीय प्रणाली नहीं है। नागरिक स्वतंत्रता के लिए इसका स्कोर 0.88 है। कोई मुफ्त प्रिंट, प्रसारण या सोशल मीडिया नहीं है, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है और इंटरनेट पर प्रतिबंध हैं। कोई स्वतंत्र ट्रेड यूनियन नहीं हैं, कोई स्वतंत्र न्यायपालिका नहीं है और कानून के समक्ष कोई वास्तविक समानता नहीं है। राज्य धार्मिक सहिष्णुता का अभ्यास नहीं करता है और नियमित रूप से यातना का उपयोग करता है।

ईआईयू की डेमोक्रेसी इंडेक्स रिपोर्ट वैश्विक लोकतंत्र की स्थिति का एक स्नैपशॉट प्रदान करती है, जिसमें एशिया की स्थिति का विस्तृत विश्लेषण शामिल है, जो उत्तरी अमेरिका, पश्चिमी यूरोप और लैटिन अमेरिका के बाद सूचकांक में चौथे स्थान पर है। एशिया और आस्ट्रेलिया क्षेत्र में शीर्ष स्कोरिंग न्यूजीलैंड (9.37) शामिल है, जो वैश्विक रैंकिंग (167 देशों में से) में दूसरे स्थान पर है, चार अन्य “पूर्ण लोकतंत्र” के साथ। ताइवान (8 वां), ऑस्ट्रेलिया (9 वां), दक्षिण कोरिया (16वां) और जापान (17वां)। हालाँकि, इस क्षेत्र में दुनिया के कुछ सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले भी शामिल हैं, जिसमें अफगानिस्तान और म्यांमार 2021 में रैंकिंग में नीचे के तीन स्थानों पर कब्जा करने के लिए उत्तर कोरिया में लगातार शामिल हो गए हैं।

 

आगमन: कोविड-19 संबंंधी दिशा-निर्देश जारी कियें

आगमन: कोविड-19 संबंंधी दिशा-निर्देश जारी कियें   

अकांंशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय आगमन के लिए संशोधित कोविड-19 संबंंधी दिशा-निर्देश जारी कियें। जो 14 फरवरी से लागू होने वाले है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि नकारात्मक आरटी-पीसीआर रिपोर्ट (यात्रा से 72 घंटे पहले ली गई) को अपलोड करने के अलावा यात्रियों के पास अब पारस्परिक आधार पर देशों से प्रदान किए गए पूर्ण प्राथमिक टीकाकरण कार्यक्रम के पूरा होने का प्रमाण-पत्र अपलोड करने का विकल्प है। आठवें दिन आरटी-पीसीआर परीक्षण कराने और उसे एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करने की आवश्यकता भी समाप्त कर दी गई है। 7 दिनों के होम क्वारंटाइन का जनादेश हटा लिया गया है। इसके बजाय, यात्री भारत आने के 14 दिन बाद सेल्फ मॉनिटरिंग करेंगे।

लैंडिंग पर सभी देशों से अंतरराष्ट्रीय आगमन के 2% का रैंडम सैंपलिंग किया जायेगा। संशोधित दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि यात्री नमूना दे सकते हैं और उन्हें हवाईअड्डे से बाहर निकलने की अनुमति दी जाती है।सरकार के संशोधित अंतर्राष्ट्रीय यात्रा दिशानिर्देश ओमाइक्रोन प्रकार-ईंधन वाले कोविड -19 तरंग पठार और यहां तक ​​कि दुनिया भर के कई देशों में कम होने के मद्देनजर आते हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-124, (वर्ष-05)
2. शुक्रवार, फरवरी 11, 2022
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दसमीं, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 9 डी.सै., अधिकतम-20+ डी सै.।  बर्फबारी व शीतलहर की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, (प्रधान संपादक) राधेश्याम व शिवांशु, (सहायक संपादक) श्रीराम व सरस्वती के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
10.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालयः डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...