बुधवार, 9 फ़रवरी 2022

ऑस्ट्रेलिया: वैज्ञानिकों ने 'सुपरमाउंटेन' की खोज की

ऑस्ट्रेलिया: वैज्ञानिकों ने 'सुपरमाउंटेन' की खोज की  

अखिलेश पांडेय      

सिडनी। दुनियाभर के वैज्ञानिक धरती के रहस्यों को जानने की कोशिश कर रहे हैं। धरती के रहस्यों को जानने में जुटे वैज्ञानिक आए दिन नए-नए खुलासे करते हैं। अब इस बीच ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने सुपरमाउंटेन की खोज की है। यह सुपरमाउंटेन हिमालय से भी 3 गुना बड़े थे। वैज्ञानिकों ने धरती के इतिहास में प्राचीन सुपरमाउंटेन के निर्माण की जांच की है। ऑस्ट्रेलिया के नेशनल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता जियी झू और उनके साथियों ने यह जांच की है।

वैज्ञानिकों ने जिरकॉन्स के अवशेषों के जरिए इसकी जांच की है। कम ल्यूटेशियम वाला यह खनिज पदार्थ मिनरल और रेअर अर्थ मिलकर बनकर बनता है। विशाल पहाड़ों के नीचे दबाव वाले स्थान पर पाया जाता है। शोधकर्ताओं को रिसर्च के दौरान पता चला है कि सबसे पहले 2 से 1.8 अरब साल पहले तब सुपरमाउंटेन का निर्माण हुआ था जब नूना महाद्वीप जम रहा था। दूसरी बार 65 करोड़ से 50 करोड़ साल पहले सुपरमाउंटेन बना बना जब गोंडवाना महाद्वीप का निर्माण हुआ था। ऑस्ट्रेलिया के नेशनल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता जियी झू ने बताया है कि सुपरमाउंटेन के निर्माण और धरती के विकास में दो अहम काल के बीच संबंध है। हालांकि वर्तमान समय में ऐसे सुपरमाउंटेन धरती पर नहीं हैं। उनका कहना है कि हिमालय  सिर्फ 2400 किलोमीटर मे फैला है, लेकिन प्राचीन सुपरमाउंटेंस की रेंज कई गुना अधिक थी।

शोधकर्ताओं ने बताया है कि सुपरमाउंटेंस कैसे खत्म हुए और समुद्र में समा गए। इसकी वजह से समुद्र में पोषक तत्व भरे पड़े हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसकी वजह से जीवन की उत्पत्ति बहुत तेजी से हुई। समुद्र में ही सबसे पहले जीवन का विकास हुआ। टेक्टोनिक प्लेट्स के जमीनी इलाकों में आपस में मिलने की वजह से आमतौर पर पहाड़ों का निर्माण होता है। जिई झू का कहना है कि लाखों-करोड़ों साल तक पहाड़ों के निर्माण की प्रक्रिया चलती है और पहाड़ अपने तय समय पर खत्म हो जाते हैं। क्योंकि पहाड़ों के निर्माण के साथ ही उनके खत्म होने की तारीख भी तय होती है।वैज्ञानिको कहना है कि सुपरमाउंटेंस की तरह हिमालय के नीचे भी जिरकॉन्स हो सकता है।झू का कहना है कि महाद्वीपों के निर्माण के दौरान सुपरमाउंटेन ऊपर उठे। उनका कहना है कि सुपरमाउंटेन के क्षरण का माइक्रोस्कोपिक और विशाल जीवधारियों से संबंध हो सकता है।

डाक विभाग ने कार ड्राइवर के पदों पर निकालीं भर्ती

डाक विभाग ने कार ड्राइवर के पदों पर निकालीं भर्ती 

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। भारतीय डाक विभाग ने स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर भर्ती निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी। अभ्यर्थी रजिस्टर्ड डाक के जरिए इन पदों के लिए निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। 10वीं पास कर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय डाक विभाग ने स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी। अभ्यर्थी 15 मार्च 2022 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि स्टाफ कार ड्राइवर के कुल 29 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें इन पदों के लिए रजिस्टर्ड डाक के जरिए ही आवेदन करना होगा।

इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी गई है। अभ्यर्थियों का चयन टेस्ट के जरिए किया जाएगा। अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

विधानसभा चुनाव को लेकर 'प्रतिष्ठा' दांव पर लगीं

विधानसभा चुनाव को लेकर 'प्रतिष्ठा' दांव पर लगीं    

संदीप मिश्र       

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का रोमांच शुरू हो चुका है। 10 फरवरी से चुनावी मतदान का दौर शुरू हो जाएगा। इस बार यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से लेकर कई बड़े चेहरों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। ये हस्तियां इस बार चुनाव मैदान में भी उतरी हैं। पिछले दो दशकों में पहली बार है। जब कोई सीएम चुनावी मैदान उतरा है। इससे पहले मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव लड़ा था। इस दिग्गजों की जीत-हार का परिणाम पूरा देश जानना चाहेगा। गोरखपुर सदर विधानसभा सीट : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा गोरखपुर सदर सीट की है। यहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद चुनाव मैदान में हैं। विधानसभा का यह क्षेत्र गोरखपुर की उस संसदीय सीट में आता है जहां से योगी पांच बार लगातार सांसद रह चुके हैं। 

इस सीट पर अब तक हुए 17 चुनावों में 10 बार जनसंघ, हिंदू महासभा और बीजेपी का परचम लहरा चुका है। समाजवादी पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर सदर सीट से पुराने भाजपाई रहे स्वर्गीय उपेंद्र दत्त शुक्ला की पत्नी सुभावती शुक्ला को मैदान में उतारा है। करहल विधानसभा सीट: मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट की इन दिनों काफी चर्चा है। यहां से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव खुद चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय राज्यमंत्री और एक जमाने में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के खास रहे प्रो. एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारा है। बघेल मुलायम सिंह के पीएसओ भी रह चुके हैं। यादव बहुल होने के चलते करहल सीट को सपा का गढ़ माना जाता है। सिराथू विधानसभा सीट: प्रयागराज परिक्षेत्र की महत्‍वपूर्ण सीट मानी जा रही सिराथू विधान सभा सीट को लेकर सभी की निगाह है। यहां से उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य चुनाव लड़ रहे हैं। कौशांबी जिले की सिराथू विधानसभा सीट से केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी के रूप में अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने नामांकन भरा है। रामपुर विधानसभा सीट: करीब दो साल से सीतापुर जेल में बंद सांसद और कद्दावर नेता आजम खां को समाजवादी पार्टी ने यहां से उम्मीदवार बनाया है। वह इस बार जेल से चुनाव लड़ रहे हैं। आजम खां के खिलाफ 103 मुकदमे दर्ज हैं।

आजम लगातार जमानत के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिली है। आजम के खिलाफ भाजपा ने आकाश सक्सेना उर्फ हनी को टिकट दिया है। बसपा ने यहां से सदाकत हुसैन और कांग्रेस ने काजिम अली खान को उम्मीदवार बनाया है। कैराना विधानसभा सीट: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ये सबसे हाट सीट मानी जाती है। इस विधानसभा चुनाव में भी यह सीट सुर्खियों में है। यहां इस बार भी पलायन बनाम भाईचारे की बहस छिड़ी हुई है। भाजपा के चुनावी चाणक्य केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खुद कैराना पहुंचे थे और घर-घर जाकर वोट मांगे। यहां फिर से दो सियासी घराने मैदान में हैं। यहां से समाजवादी पार्टी ने अपने विधायक नाहिद हसन को टिकट दिया है। कैराना से हिंदुओं के पलायन कराने का आरोप नाहिद पर लगा है। नाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा ने यहां से मृगांका सिंह और बसपा ने राजेंद्र सिंह उपाध्याय को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की तरफ से हाजी अखलाक मैदान में हैं।

'हिजाब' विवाद को लेकर यूपी तक पहुंची सियासत

'हिजाब' विवाद को लेकर यूपी तक पहुंची सियासत  

इकबाल अंसारी     

बेंगलुरु। कर्नाटक में हिजाब विवाद को लेकर सियासत अब यूपी तक आ पहुंची है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद (महमूद गुट) के राष्ट्रीय अध्य्क्ष मौलाना महमूद मदनी ने कर्नाटक के महात्मा गांधी कॉलेज उडुपी की बीबी मुस्कान खान को पांच लाख रुपये के इनाम में देने की घोषणा की है। बीबी मुस्कान ने मंगलवार को कालेज में हिजाब की रोक के विरोध में छात्राओं के प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए धार्मिक नारे लगाये थे। मौलाना मदनी कहा है देश की बेटियों से अपने सवैधानिक ओर धार्मिक अधिकारों के लिए सजग रहने चाहिए।

उन्होंने बीबी मुस्कान को बधाई देते हुए सरकार से मांग की है कि धार्मिक अधिकारों का विरोध करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। क्योंकि मुल्क का सविधान मानने वाले चाहे व किसी भी धर्म का क्यों न हो, उसे समान अधिकार हैं। पूर्व सांसद व जमीयत अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने विरोध करने वाली छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि मीडिया में कर्नाटक का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक भगवा पटका पहनकर जयश्रीराम के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। उन युवकों के विरोध में बुर्का पहने मुस्कान खान नाम की छात्रा ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगाने लगती है। वीडियो में दिखता है कि दोनों तरफ से देर तक नारों का यह सिलसिला चलता रहा।

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के इस कदम को मौलाना महमूद मदनी ने एक फेसबुक पोस्‍ट के जरिए साझा भी किया है। इसके साथ ही जमीयत की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी इस बारे में एक लेख और उर्दू में लिखा पोस्‍टर अपलोड किया है। मौलाना मदनी ने मुस्कान को बहादुर लड़की बताया है।


अमेरिका: बिटकॉइन की चोरी के मामलें का पर्दाफाश

अमेरिका: बिटकॉइन की चोरी के मामलें का पर्दाफाश 

सुनील श्रीवास्तव     

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में बिटकॉइन की चोरी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश हुआ है। बिटकॉइन की चोरी के मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार भी किया गया है। अमेरिका के न्याय विभाग ने बुधवार को बताया कि उसने 2016 में चोरी हुए 94,000 से ज्यादा बिटकॉइन को बरामद कर लिया है। मौजूदा वक्त में इसकी कीमत 3.6 अरब डॉलर बताई जा रही है, जो एक रिकॉर्ड बरामदगी है।

विभाग ने बताया कि लेनदेन के लिए इन बिटकॉइन के इस्तेमाल की कोशिश करते हुए आरोपियों को पकड़ा गया है। इल्या लिचेंस्टीन (34) और उसकी पत्नी हीथर मॉर्गन (31) जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।
लिचेंस्टीन और मॉर्गन ने कथित तौर पर 119,754 बिटकॉइन से आय की कोशिश की। उस समय इनकी कीमत 6.5 करोड़ डॉलर थी, जो कि 2016 में वर्चुअल करेंसी एक्सचेंज बिटफिनेक्स के हैक के दौरान चोरी हो गए थे।
डिप्टी अटॉर्नी जनरल लिसा मोनाको ने बयान में कहा, “यह गिरफ्तारी और विभाग की अब तक की सबसे बड़ी वित्तीय जब्ती दर्शाती है कि क्रिप्टोकरेंसी अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना नहीं है।”
चोरी हुए बिटकॉइन में से लगभग 25,000 बिटकॉइन को अगले 5 सालों में वॉलेट से ट्रांसफर किया गया था और पैसे का उपयोग सोने या डिजिटल एनएफटी जैसी चीजों को खरीदने के लिए किया गया।
जांचकर्ताओं ने बाकी बचे बिटकॉइन को पिछले सप्ताह बरामद किया। उन्होंने चोरी के शिकार हुए लोगों से आगे आने और अपने नुकसान की भरपाई करने के लिए कहा है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-123, (वर्ष-05)
2. ब्रहस्पतिवार, फरवरी 10, 2022
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमीं, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 12 डी.सै., अधिकतम-25+ डी सै.।  बर्फबारी व शीतलहर की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, (प्रधान संपादक) राधेश्याम व शिवांशु, (सहायक संपादक) श्रीराम व सरस्वती के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
10.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालयः डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...