सोमवार, 7 फ़रवरी 2022

'भारतरत्न' लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

'भारतरत्न' लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की   
बृजेश केसरवानी        
प्रयागराज। रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर ,प्रयागराज में स्वर कोकिला, भारतरत्न लता मंगेशकर को विशेष कार्यक्रम के माध्यम से संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की गई उक्त आयोजन में प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे के संयोजन एवं विद्यालय के संगीताचार्य मनोज गुप्ता के निर्देशन में विद्यालय के संगीत की छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने उनके द्वारा गाए दर्जनों गीतों के माध्यम से उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
संगीताचार्य मनोज गुप्ता ने "तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे", "लग जा गले कि फिर यह हंसी रात हो ना हो", "ऐ मालिक तेरे बंदे हम ऐसे हो हमारे करम" तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं मितुल राय, पूजा मौर्य ,कशिश शुक्ला, आनंदी गुप्ता, अक्षरा ,कशिश पाल, पूजा, सिमरन, आस्था पांडे, अनन्या पांडे, विवेक पाल ,ईशान पांडे ,पीयूष तिवारी ,सर्वेश मिश्रा ने "सत्यम शिवम सुंदरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" सहित कई गीतों की प्रस्तुति से लता को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 
प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने बताया कि 40 के दशक से 90 के दशक तक संगीत के क्षेत्र में एक छत्र राज करने वाली, 1300 फिल्मों में गीत गाने वाली, 3000 गाने गाकर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने वाली, इंग्लैंड,फ्रांस,रूस,जर्मनी द्वारा पुरस्कृत ,पद्मभूषण, पद्म विभूषण,भारत रत्न,भारत कोकिला जैसी उपाधियों से सम्मानित 6 विश्वविद्यालय द्वारा मानक पीएचडी की उपाधि धारण करने वाली विश्व की महानतम गायिका थी।

त्रिकोणीय मुकाबले में बदली आमने-सामने की टक्कर

त्रिकोणीय मुकाबले में बदली आमने-सामने की टक्कर

"ज्यादा पंख फड़फड़ाने वाले ऊंची उड़ान नहीं भरते"

अश्वनी उपाध्याय 
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव का मतदान 10 फरवरी को निश्चित है। अब मात्र 2 दिन बाद प्रथम चरण के चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। प्रचार-प्रसार में व्यस्त सभी प्रत्याशी अपनी विजय हासिल करने के लिए जोड़-तोड़, गठजोड़ सभी तरह के प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में गाजियाबाद की लोनी विधानसभा क्षेत्र में अभी तक दो प्रत्याशियों के बीच आमने-सामने कांटे की टक्कर के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन अब चुनाव का समीकरण बदलता हुआ नजर आ रहा है। नगर पालिका की चेयरमैन रंजीता धामा के द्वारा निर्दलीय चुनाव लड़ने के निर्णय के पीछे कोई भी कारण रहा हो। सभी कारणों को दरकिनार करते हुए जनता विकास के नाम पर रंजीता धामा के पक्ष में खड़ी हो गई है। अभी तक केवल तरह-तरह की बातें की जा रही थी। 
किंतु वास्तविकता धरातल पर स्वरुपीत हो चुकी है। भाजपा प्रत्याशी का क्षेत्र में बढ़ता विरोध, समीकरण को बदल रहा है ऐसा प्रतीत हो रहा है। भाजपा के कई स्थानीय नेता रंजीता धमाके पक्ष में चुनाव प्रचार भी कर रहे हैं और पूरी तरह समर्थन भी कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में भाजपा के कैडर वोट बैंक का ध्रुवीकरण होना निश्चित हो गया है। ध्रुवीकरण के बाद, इससे भी मना नहीं किया जा सकता है कि  वोट बैंक के सामने केवल एक ही विकल्प है।
रंजीता धामा की लोकप्रियता के कारण विधानसभा का चुनावी माहौल ही बदल गया है। एक तरफ विजय की ओर बढ़ते गठबंधन से रालोद के प्रत्याशी मदन भैया जीत के करीब पहुंच चुके है। मुस्लिम मतदाता मदन भैया के पक्ष में लामबंद हो गया है। वहीं गुर्जर समाज भी उनके पक्ष में मतदान करने का मन बना चुका है। जिससे उनके सामने चुनौती बहुत बड़ी नहीं रह गई है। इसके विपरीत भाजपा एवं निर्दलीय प्रत्याशी रंजीता धामा के बीच एक बड़ी प्रतिस्पर्धा बाकी रह गई हैं।

बसपा प्रत्याशी ने नामांकन-पत्र दाखिल किया: यूपी

बसपा प्रत्याशी ने नामांकन-पत्र दाखिल किया: यूपी  
सुशील केसरवानी        
कौशाम्बी। बहुजन समाज पार्टी की मंझनपुर प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिया ने सोमवार को पूरे उत्साह के साथ नामांकन-पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी जिलाध्यक्ष संतोष गौतम, वरिष्ठ बसपा नेता महेंद्र गौतम के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे। नामांकन के बाद उनका काफिला सीधे पार्टी कार्यालय पहुंचा जहां उत्साहित कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ डॉ. नीतू कनौजिया को लखनऊ विधान पहुंचाने का संकल्प लिया। 
इस दौरान बसपा प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिया कार्यकर्ताओं का उत्साह देख जहां गदगद दिखीं वहीं उन्होंने कहा कि पार्टी की रीढ कार्यकर्ता ही होता है। उन्होंने कहा कि यदि कार्यकर्ता ने ठान लिया है अब सूबे की तश्वीर और सत्ता परिवर्तन होना तय है। ओसा स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की सभा को सम्बोधित करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष संतोष गौतम ने कहा कि मंझनपुर की तकदीर बदलने के लिए बसपा प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिय ने नामांकन दाखिल कर दिया है। 
अब बारी है, एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जनता के बीच पहुंचकर 27 फरवरी को होने वाले मतदान के दिन अपना-अपना बूथ जिताएं, ताकि मंझनपुर से डॉ.नीतू कनौजिया भारी वोटों से विजयी होकर लखनऊ की विधान सभा में पहुंचें। इस दौरान वरिष्ठ बसपा नेता महेंद्र गौतम ने कहा कि बहन कुमारी मायावती ने मंझनपुर से डॉ. नीतू कनौजिया जैसा प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि नीतू कनौजिया के स्वभाव और उनकी मेहनत को देख जनता उनसे पूरी तरह प्रभावित है और इस बार मंझनपुर में बसपा का परचम लहराएगा। इस दौरान प्रत्याशी नीतू कनौजिया ने कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र भी दिया और कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब शोषितों की आवाज विधान सभा में गूंजेगी। नीतू कनौजिया को सुनने के बाद कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ उन्हें विजयी बनाए जाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ बसपा नेता राजू गौतम, बंशीलाल चौधरी, अच्छन मियां, धनेश सिंह, सुधा देवी के अलावा पार्टी के सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राष्ट्रीय टीम में वापसी को लेकर प्रतिबद्ध हैं कार्तिक

राष्ट्रीय टीम में वापसी को लेकर प्रतिबद्ध हैं कार्तिक   

कविता गर्ग      

मुंबई। दिनेश कार्तिक मुंबई में जमकर पसीना बहा रहे हैं। जिससे कि टी-20 में अपने फिनिशिंग कौशल को निखार सकें। दिनेश कार्तिक ऐसा आईपीएल 2022 की नीलामी करीब होने के कारण नहीं कर रहे। भारत की ओर से आखिरी बार 2019 एकदिवसीय विश्व कप सेमीफाइनल में खेलने वाले 36 साल के कार्तिक तीन-चार साल और खेलना चाहते हैं और खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट के लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी को लेकर प्रतिबद्ध हैं। 

दिनेश कार्तिक भारत के लिए खेलने को लेकर पहले की तरह प्रतिबद्ध हैं और साथ ही चाहते हैं कि उनके छह महीने के जुड़वां बेटे अगले कुछ वर्षों में उन्हें टॉप पर खेलता हुआ देखें। कार्तिक ने पीटीआई से कहा कि टी-20 मेरे लिए शुरुआत की तरह होगा। बेशक आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में आपको दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है और आपको अपना कौशल दिखाने का मौका मिलता है। मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में मैं छाप छोड़ने का प्रयास कर सकता हूं। 

विश्व कप के बाद​लिमिटेड सीमित ओवरों के फॉर्मेट की टीम से बाहर होने से पहले कार्तिक ने टी-20 में फिनिशर की भूमिका में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था और इस दौरान 2018 निदाहस ट्रॉफी के फाइनल में आखिरी ओवर में उनकी शानदार बल्लेबाजी से भारत ने खिताब जीता था। भारत ने लिमिटेड ओवरों के प्रारूप में मध्यक्रम में खिलाड़ियों को आजमाना जारी रखा है और ऐसे में कार्तिक को अपने लिए मौका नजर आ रहा है। 

चेहरे का रंग निखारने का आसान तरीका, जानिए

चेहरे का रंग निखारने का आसान तरीका, जानिए  

सरस्वती उपाध्याय     

चेहरे का रंग निखारने का सबसे आसान तरीका है स्टीमिंग। इसके लिए हफ्ते में कम से कम दो बार 5-7 मिनट चेहरे को स्टीम जरूर दें। अगर इसके लिए समय नहीं निकाल पा रही हैं तो दूसरा तरीका है नहाते वक्त जब पानी गर्म होता है तो उसमें तौलिए तो भिगोएं और थोड़ा सा निचोड़कर चेहरे पर रखकर हाथों से हल्का दबाएं। इससे दो फायदे होंगे, पहला तो चेहरे की गंदगी साफ होती है। दूसरा कील-मुंहासों की समस्या दूर होती है।

आंवला कई मायनों में हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए आप किसी भी रूप में इसका सेवन कर सकते हैं। फिर चाहे वह मुरब्बे के रूप में हो या फिर कच्चा या फिर जूस पीकर। रोजाना आंवला खाने से धीरे-धीरे चेहरे की रंगत निखरने लगती है और सेहत भी दुरुस्त रहने लगती है। 

दूध सबसे कारगर उपाय है रंगत निखारने के लिए। इसके लिए कच्चे दूध में चुटकी भर हल्दी मिलाएं और चाहे तो रूई के फाहे की मदद से या फिर हाथों से ही चेहरे पर लगाकर कुछ देर तक मालिश करें। दो से तीन हफ्तों तक इस रूटीन को फॉलो करें और फिर देखें चेहरे की खूबसूरती।

अंडे में शहद और थोड़ी सी-चीनी मिलाकर चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो दें। ऐसा हफ्ते में दो या तीन बार करने से आपको इसका असर नजर आने लगेगा।

संतरे और पपीते का गूदा निकालकर उसे अच्छी तरह से मैश कर चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं और हल्का सूखने दें। इस घरेलू उपाय को भी आपको रोजाना फॉलो करना है अगर जल्द रिजल्ट चाहिए तो।

देवबंद की वेबसाइट पर 10 दिन का बैन लगाया

देवबंद की वेबसाइट पर 10 दिन का बैन लगाया   


भानु प्रताप उपाध्याय  

सहारनपुर। दारुल उमूम देवबंद की वेबसाइट पर 10 दिन का बैन लगा दिया गया है। सहारनपुर के डीएम ने वेबसाइट को बंद रखने का आदेश दिया है। बच्चों को लेकर जारी किए गए कथित गैर-कानूनी फतवों पर डीएम ने यह कार्रवाई की है। आरोप है कि दारुल उलूम देवबंद की वेबसाइट पर बच्चों को लेकर कई तरह के फतवे जारी किए गए थे। इसकी राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग को शिकायत की गई थी।

आरोप लगाया गया था कि वेबसाइट पर कई ऐसे फतवे जारी किए गए हैं। जो बच्चों के अधिकारों का हनन करते हैं। इसके बाद पिछले महीने सहारनपुर के डीएम से रिपोर्ट मांगी की गई थी। सहारनपुर के डीएम को 10 दिन में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया था। हालांकि, अभी जांच जारी है। लेकिन फिलहाल वेबसाइट को 10 दिनों तक बैन कर दिया गया है। 

प्रशासन की ओर से यह राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग को बताया गया है कि दारुल उलूम के वेबसाइट पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के चेयरपर्सन प्रियंक कानूनगो ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए इसकी पुष्टि की और कहा कि जांच पूरी होने तक सहारनपुर डीएम की ओर से वेबसाइट पर रोक लगाई गई है।

बड़े स्तर पर बसों में परिवर्तन का निर्णय: परिवहन

बड़े स्तर पर बसों में परिवर्तन का निर्णय: परिवहन    

राणा ओबरॉय      

चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज की लुक आने वाले दिनों में बिल्कुल बदली हुई नजर आएगी। प्रदेश के परिवहन मंत्रालय ने बड़े स्तर पर बसों में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए राज्य सरकार ने नई चेसिस खरीदी हैं।

अब इन चेसिस पर नए डिजाईन की बसें तैयार की जा रही हैं। इन बसों में वह आधुनिक सुविधाएं भी दी जाएंगी। जिसकी लोगों को बहुत अधिक जरूरत होती हैं। इन बसों को मॉडर्न आधार पर तैयार किया जा रहा है।

भाजपा विधायक के समर्थन में जनसभा की: रक्षामंत्री

भाजपा विधायक के समर्थन में जनसभा की: रक्षामंत्री  

नेहा वर्मा       

नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हमीरपुर जनपद की राठ विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी वर्तमान विधायक मनीषा अनुरागी के समर्थन में जनसभा की। ब्रम्हानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्राउंड पर आयोजित जनसभा में रक्षा मंत्री ने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस विकास विरोधी पार्टियां हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी विकासवादी राजनीति करती है।राजनाथ सिंह ने कहा कि केन वेतवा परियोजना के लिए 44 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत है। प्रत्येक गरीब के घर राशन पहुंच रहा है। 

नवजवानों को रोजगार दिलाया जा रहा है। धनाभाव में गरीब अपना इलाज न करा पाने पर असमय मौत का शिकार होते थे। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मुफ्त इलाज का रास्ता खोला जिसे और विस्तृत किया जाएगा। हैलीकाप्टर से उतरते ही सबसे पहले स्वामी ब्रम्हानंद की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। ग्राउंड में एक घंटा रुके। 26.16 मिनट में भाषण समाप्त कर हैलीकाप्टर से रवाना हो गए। 

सभा स्थल पर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय, विधायक मनीषा अनुरागी, जयंती राजपूत, चौधरी राजेंद्र सिंह लोधी, श्रीनिवास बुधौलिया, कमलेश सक्सेना, अरविद मुखिया, प्रीतम सिंह किसान, प्रमोद सिंह गौड़, डॉ आराधना राजपूत, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल, नगर सेठ कैलाशचंद्र अग्रवाल, राकेश मिश्रा, ममता रवि गुप्ता, डॉ महेंद्रपाल सिंह लोधी, नीलेश कुमार अग्रवाल, बृजेश गुप्ता, अमरजीत अरोरा, सुयशुभानु शिवहरे, संजय त्रिपाठी, सुरेश खेवरिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। संचालन डॉ उमाकांत लोधी ने किया।

हरियाणा सरकार ने रहीम को 21 दिन की पैरोल दीं

हरियाणा सरकार ने रहीम को 21 दिन की पैरोल दीं  
राणा ओबरॉय   
रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारियां जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने बड़ी राहत दी है। हरियाणा सरकार ने राम रहीम को 21 दिन की पैरोल दे दी है। इसी बीच डेरा प्रमुख की पैरोल को लेकर हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि राम रहीम भी जेल का एक कैदी है और उसे भी दूसरे कैदियों की तरह पैरोल मांगने का मौलिक अधिकार है। राम रहीम को जेल में सुरक्षा देना जेल प्रशासन का काम है और पैरोल पर बाहर आने के बाद सुरक्षा देना गृह मंत्रालय का काम है।
उन्होंने कहा कि कानून के हिसाब से मंडल कमिश्नर राम रहीम की पैरोल पर फैसला करेंगे। राम रहीम के मामले में पैरोल देने में जेल प्रशासन का कोई रोल नहीं है। मंत्री ने कहा कि जेल में राम रहीम की सुरक्षा करना जेल प्रशासन का काम है और जेल के बाद उनकी सुरक्षा का जिम्मा गृह मंत्रालय के अधीन है।

'भारत रत्न' स्वर कोकिला लता का स्मृति चित्र

'भारत रत्न' स्वर कोकिला लता का स्मृति चित्र

दो हफ्ते में ट्विन टावर ढहाने के आदेश: एससी

दो हफ्ते में ट्विन टावर ढहाने के आदेश: एससी
अकांशु उपाध्याय                   
नई दिल्ली। सुपरटेक एमरेल्ड ट्विन टावर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दो हफ्ते में ट्विन टावर ढहाने का काम शुरू करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने टावरों को गिराने के लिए फाइनल प्लान बनाने और तोड़फोड़ करने की टाइमलाइन तैयार करने के लिए नोएडा के सीईओ को 72 घंटे में गेल समेत सभी विभागों के अफसरों के साथ मीटिंग करने के आदेश दिए हैं। 
पिछली सुनवाई में दोनों टावरों को गिराने के लिए नोएडा अथॉरिटी द्वारा प्रस्तावित कंपनी को सुप्रीम कोर्ट ने मंज़ूरी दी थी। एससी ने सुपरटेक को एक सप्ताह के भीतर डिमोलिशन एजेंसी- ‘एडिफिस’ के साथ कांट्रेक्ट साइन करने को कहा है। इसके साथ ही सुपरटेक उन घर खरीदारों के लिए रिफंड प्रक्रिया शुरू करेगा जिनके फ्लैटों को तोड़ा जाएगा।
सुपरटेक ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि घर खरीदारों से खाता विवरण मांगा है औरमंगलवार सुबह से पैसे ट्रांसफर करना शुरू करेंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...