रविवार, 6 फ़रवरी 2022

परिवार न्यायालय भवन का शिलान्यास संपन्न हुआ

परिवार न्यायालय भवन का शिलान्यास संपन्न हुआ   
गणेश साहू      
कौशाम्बी। जनपद न्यायालय कौशाम्बी में परिवार न्यायालय भवन का शिलान्यास न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव प्रशासनिक न्यायमूर्ति कौशाम्बी उच्च न्यायालय इलाहाबाद के कर-कमलो द्वारा सम्पन्न हुआ। परिवार न्यायालय भवन बन जाने से न्यायालय के कार्यों में आने वाली दिक्कतों का समाधान होगा। 
परिवार न्यायालय भवन के शिलान्यास के अवसर पर जिला जज बृजेश कुमार मिश्र सहित समस्त न्यायिक अधिकारी गण बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनुदेव त्रिपाठी, एडवोकेट महामंत्री तुषार तिवारी, एडवोकेट सुनील त्रिपाठी, एडवोकेट हरीणांक द्विवेदी, एडवोकेट ओम दत्त त्रिपाठी, एडवोकेट सहित तमाम अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

प्रयागराज: मोइनुद्दीन का 810वां सालाना उर्स मनाया

प्रयागराज: मोइनुद्दीन का 810वां सालाना उर्स मनाया 
बृजेश केसरवानी     
प्रयागराज। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का 810वां सालाना उर्स मनाया जा रहा है। इसी सिलसिले में चौक उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से एक चादर अजमेर शरीफ में ख्वाजा के दरबार में पेश किया जाएगा।
चादर को लोगों ने जियारत की और मन्नतें मांगी यह चादर आज चौक अध्यक्ष मुसाब खान लेकर आज अजमेर के लिए रवाना हुए वहां पहुंचकर ख्वाजा गरीब नवाज के दरगाह में चढ़ाई जाएगी। प्रयागराज स्टेशन पर सभी समुदाय के लोगों ने पहुंच कर चादर का दीदार किया और मन्नते मांगी।
इस मौके पर सुशांत केसरवानी ने कहा, कि मेरी तरफ से ख्वाजा के दरबार में सलाम कहिए। चादर चढ़ाने के बाद शहर और मुल्की की खुशहाली के लिए दुआएं की जाएगी। ख्वाजा के दरबार में अल्लाह ताला से सभी के लिए दुआएं की जाएगी। अल्लाह ताला सभी की जायज दुआएं को कुबूल फरमाए आमीन।

लता की 'जादुई आवाज़' के पूरी दुनिया में दीवानें

लता की 'जादुई आवाज़' के पूरी दुनिया में दीवानें

लता की जादुई आवाज़ के भारतीय उपमहाद्वीप के साथ-साथ पूरी दुनिया में दीवाने हैं। 'यूनिवर्सल एक्सप्रेस' उन्हें भारतीय पार्श्वगायन की अपरिहार्य और एकछत्र साम्राज्ञी स्वीकार करता है। भारत सरकार ने उन्हें 'भारतरत्न' से सम्मानित किया था। इनकी मृत्यु कोविड से जुड़े जटिलतों से 6 फरवरी 2022 को मुम्बई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में हुई। वे कुछ समय से बीमार थीं। उनकी महान गायकी और सुरम्य आवाज के दीवाने पूरी दुनिया मे है। प्यार से उन्हें 'लता दीदी' कहकर पुकारते हैं।

लता का जन्म एक कर्हाडा ब्राह्मण दादा और गोमंतक मराठा दादीके परिवार में, मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में सबसे बड़ी बेटी के रूप में पंडित दीनानाथ मंगेशकर के मध्यवर्गीय परिवार में हुआ। उनके पिता रंगमंच एलजीके कलाकार और गायक थे। इनके परिवार से भाई हृदयनाथ मंगेशकर और बहनों उषा मंगेशकर, मीना मंगेशकर और आशा भोंसले सभी ने संगीत को ही अपनी आजीविका के लिये चुना। हालाँकि, लता का जन्म इंदौर में हुआ था लेकिन उनकी परवरिश महाराष्ट्र मे हुई। वह बचपन से ही गायक बनना चाहती थीं। बचपन में कुन्दन लाल सहगल की एक फ़िल्म चंडीदास देखकर उन्होने कहा था कि वो बड़ी होकर सहगल से शादी करेगी। पहली बार लता ने वसंग जोगलेकर द्वारा निर्देशित एक फ़िल्म कीर्ती हसाल के लिये गाया। उनके पिता नहीं चाहते थे कि लता फ़िल्मों के लिये गाए। इसलिये इस गाने को फ़िल्म से निकाल दिया गया। लेकिन उसकी प्रतिभा से वसंत जोगलेकर काफी प्रभावित हुये।

पिता की मृत्यु के बाद (जब लता सिर्फ़ तेरह साल की थीं), लता को पैसों की बहुत किल्लत झेलनी पड़ी और काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्हें अभिनय बहुत पसंद नहीं था लेकिन पिता की असामयिक मृत्यु की कारण से पैसों के लिये उन्हें कुछ हिन्दी और मराठी फिल्मों में काम करना पड़ा। अभिनेत्री के रूप में उनकी पहली फिल्म पाहिली मंगलागौर (1942) रही, जिसमें उन्होंने स्नेहप्रभा प्रधान की छोटी बहन की भूमिका निभाई। बाद में उन्होंने कई फ़िल्मों में अभिनय किया। जिनमें, माझे बाल, चिमुकला बड़ी माँ, में लता ने नूरजहाँ के साथ अभिनय किया और उसके छोटी बहन की भूमिका आशा भोंसले ने निभाई। उन्होंने खुद की भूमिका के लिये गाने भी गाये और आशा के लिये पार्श्वगायन किया।
चंद्रमौलेश्वर शिवांशु 'निर्भयपुत्र'

बुढ़ाना में जनसभा को सम्बोधित करेंगे सीएम योगी

बुढ़ाना में जनसभा को सम्बोधित करेंगे सीएम योगी   

संदीप मिश्र      

बुढ़ाना। यूपी में 2022 के इलेक्शन के पहले चरण के मतदान में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सीएम योगी लगातार भ्रमण कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 फरवरी 2022 को बुढ़ाना विधानसभा के कस्बा बुढ़ाना में डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक उमेश मलिक के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फायर ब्रांड नेता के तौर पर जाने जाते हैं। हिंदुत्व के बड़े चेहरे के तौर पर देश की सियासत में स्थापित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में कहा जाता है कि जिस भी विधानसभा सीट पर वह प्रचार करते हैं, उसी सीट पर भाजपा प्रत्याशी को लाभ मिलता है। यही वजह है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशियों ने अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम लगवाये थे। 2017 में योगी आदित्यनाथ ने जिस सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार किया था, वहां भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली थी।

94वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर रहीं

94वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर रहीं

अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बने रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर रविवार को लगातार 94वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर रही। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश। पांच और 10 रुपये घटाने की घोषणा के बाद 4 नवंबर, 2021 को ईंधन की कीमतों में तेजी से कमी आई थी। इसके बाद राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर (वैट) कम करने के फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में भी वैट को कम करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद राजधानी में 02 दिसंबर 2021 को पेट्रोल लगभग आठ रुपये सस्ता हुआ था। डीजल की भी कीमतें हालांकि जस की तस बनी रहीं।

केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद अधिकांश राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम कर दिया था, जिससे आम आदमी को काफी राहत मिली थी। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

अभिनेता बच्चन ने फिल्म 'घूमर' की शूटिंग शुरू की

अभिनेता बच्चन ने फिल्म 'घूमर' की शूटिंग शुरू की  

कविता गर्ग     

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अपनी आने वाली फिल्म घूमर की शूटिंग शुरू कर दी है। अभिषेक बच्चन आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिषेक ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अपनी नयी फिल्म घूमर की शूटिंग शुरू की है।

अभिषेक ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है। अभिषेक ने लिखा, बर्थडे पर इससे अच्छा गिफ्ट और कुछ नहीं हो सकता। बर्थडे काम करते हुए अच्छे से बीत रहा है। घूमर...।" फिल्म धूमर को आर बाल्कि निर्देशित कर रहे हैं।

मैच: भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया

मैच: भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया     

अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। भारतीय अंडर-19 टीम ने फाइनल मैच में इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 189 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने लक्ष्य को 47.4 ओवर में 6 विकेट पर हासिल कर लिया। जेम्स रेव (95) टॉप स्कोरर रहे, जबकि भारत की ओर से राज बावा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट चटकाए। रवि कुमार को भी 4 विकेट मिले। जीत में निशांत सिंधु ने 54 गेंदों पर नाबाद 50 और उपकप्तान शेख रशीद ने भी 50 रन की शानदार पारी खेली।

टीम की कमान यश धुल के पास थी। टाइटल जीतने के बाद बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के अलावा सपोर्ट स्टाफ के लिए बड़ी घोषणा की। भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने विजेता टीम के सदस्यों के लिए 40 लाख और सहयोगी स्टाफ के लिए 25 लाख रुपए पुरस्कार की घोषणा की है। बोर्ड सचिव जय शाह ने इस बात की पुष्टि की है। बोर्ड सचिव जय शाह ने फाइनल में भारत की जीत के बाद ट्वीट किया, ‘अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करके खिताब जीतने वाले अंडर-19 टीम के सदस्यों को बीसीसीआई 40-40 लाख रुपए का नकद पुरस्कार और सपोर्ट स्टाफ को 25-25 लाख रुपए देगा। आपने हमें गौरवान्वित किया है।'

मालूम हो कि पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण भी टीम के साथ वेस्टइंडीज में थे। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ खूब समय बिताया। बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए जाने के संबंध में सोशल मीडिया पर घोषणा की। गांगुली ने लिखा, 'अंडर-19 टीम के खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और सेलेक्टर्स को इतने शानदार तरीके से वर्ल्ड कप जीतने के लिए बधाई। हमारे द्वारा 40 लाख रुपए के पुरस्कार की घोषणा प्रशंसा का एक छोटा-सा प्रतीक है।

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...