शनिवार, 5 फ़रवरी 2022
विधि-विधान के साथ सरस्वती का पूजन संपन्न किया
गंगा और यमुना के विभिन्न घाटों पर डुबकी लगाईं
गाजियाबाद: कंपनीबाग में शिफ्ट हुआ कंट्रोल रूम
गाजियाबाद: कंपनीबाग में शिफ्ट हुआ कंट्रोल रूम
अश्वनी उपाध्याय
गाज़ियाबाद। जिला नगर निगम का इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम पूरी तरह से कंपनीबाग में शिफ्ट हो गया है। पिछले करीब एक महीने से इसके शिफ्ट करने का कार्य चल रहा है। पहले यह कंट्रोल रूम निगम ऑफिस के एक कमरे में चल रहा था। वहां काफी कम जगह होने के कारण स्टाफ को भी काफी परेशानी आ रही थी। गत दिनों नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने कंपनी बाग में बनी निगम की बिल्डिंग का दौरा किया था। वहां बनी नई बिल्डिंग का एक हिस्सा काफी दिनों से खाली था। नगर आयुक्त ने तय किया कि कंट्रोल रूम इस बिल्डिंग में बनाकर तैयार कर दिया जाए। इसके बाद ही नगर निगम ने कंट्रोल रूम को शिफ्ट करने का कार्य आरंभ किया था।
हालांकि नए परिसर में कंट्रोल रूम अभी विधिवत तौर पर चालू नहीं हुआ है। अभी केवल टोल फ्री नवंबर चालू किया गया है। बाकी कई अलग अलग नंबर है जो शिफ्ट हो रहे है। जल्दी ही इन सभी नंबरों के भी चालू होने की संभावना है। संभावना है कि जल्दी ही सभी टेलिफोन नंबर चालू हो जाएंगे। इसके साथ ही शहर के लोगों को घर बैठे ही अपनी शिकायत दर्ज कराने का मौका मिलेगा। इससे नगर निगम को भी समस्या दूर करने की कार्रवाई में आसानी होगी।
यूके: 24 घंटे में 13 संक्रमितों की मौंत, वायरस बढ़ा
यूके: 24 घंटे में 13 संक्रमितों की मौंत, वायरस बढ़ा
पंकज कपूर
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ शनिवार को फिर तेजी से बढ़ गया है। 24 घंटे के भीतर प्रदेश के सभी 13 जनपदों में शनिवार को कोरोना के कुल 844 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 83,867 तक पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 4,909 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 64,470 मरीज स्वस्थ हो चुके है। वहीं, शनिवार को 13 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में 844 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले से 204, हरिद्वार से 149, नैनीताल से 52, उधमसिंह नगर से 53, पौडी से 28, टिहरी से 35, चंपावत से 15, पिथौरागढ़ से 09, अल्मोड़ा 102, बागेश्वर से 61, चमोली से 45, रुद्रप्रयाग से 84, उत्तरकाशी से 07 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
लोनी: पिछले चुनाव के खुद्दार, अब हो गए गद्दार
सपा पर 'मुसलमानों' की अनदेखी का आरोप लगाया
सपा पर 'मुसलमानों' की अनदेखी का आरोप लगाया
संदीप मिश्र
अमरोहा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में पार्टी की ओर से सभी समाज के लोगों को टिकट दिये जाने का दावा करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) पर मुसलमानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को अमरोहा में सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए मुस्लिम समाज से पूछा, "उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार हटने पर भाजपा के सत्ता में आने के बाद मुसलमानों ने सपा का सबसे ज्यादा साथ दिया, यह सबको मालूम है। लेकिन उसके बदले में मुस्लिम समाज को सपा से क्या मिला? मुस्लिम समाज के लोगों से मैं यह पूछना चाहती हूं कि सपा ने उत्तर प्रदेश में कितने टिकट मुस्लिम समाज के लोगों को दिये।"
राज्यपाल को विधेयक भेजने के लिए संकल्प पारित
राज्यपाल को विधेयक भेजने के लिए संकल्प पारित
चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा में प्रतिनिधित्व रखने वाले राजनीतिक दलों की बैठक में शनिवार को सर्वसम्मति से राज्य को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के दायरे से छूट देने के वास्ते राष्ट्रपति की सहमति के लिए एक विधेयक फिर से राज्यपाल आर एन रवि को भेजने का संकल्प लिया गया।
सचिवालय में मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधानसभा की विशेष बैठक बुलाने और विधेयक को फिर से स्वीकार किए जाने तथा राष्ट्रपति की सहमति प्राप्त करने के वास्ते, इस राज्यपाल को भेजने के लिए संकल्प पारित किया गया। मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक ने हालांकि बैठक में हिस्सा नहीं लिया और तमिलनाडु में परीक्षा को रद्द करने के उद्देश्य से सभी कानूनी पहलों को अपना समर्थन देने की घोषणा की। भारतीय जनता पार्टी भी बैठक में शामिल नहीं हुई।
'मीडिया' कंपनियों के लिए नियम बनाने पर विचार
'मीडिया' कंपनियों के लिए नियम बनाने पर विचार
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। केंद्र सरकार सोशल मीडिया कंपनियों के लिए कड़े नियम बनाने पर विचार कर रही है। इस बात की जानकारी इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने दी है। उन्होंने कहा है अगर संसद में राजनीतिक सहमति बन जाती है तो इंटरनेट पर नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकार सोशल मीडिया कंपनियों के लिए नियम कड़े कर देगी। कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने यह बात कही। आनंद शर्मा ने पूछा था कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए क्या किया जा रहा है ? वैष्णव ने कहा कि कड़े नियमों की वजह से नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
उन्होंने कहा, ‘सरकार संवैधानिक दायरे में रहकर काम कर रही है। इसमें राज्य और केंद्र के कामों को भी बताया गया है। रिपोर्ट्स के आधार पर लॉ इन्फोर्समेंट एजेंसियां अपना काम करती हैं। इसके अलावा सेंट्रल पोर्टल भी हैं, जहां पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। राज्यसभा से बीजेपी सांसद सुशील मोदी द्वारा ‘बुल्ली बाई और ‘सुल्ली डील्स’ ऐप मामलों पर एक सवाल के जवाब में आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव कहते हैं, ‘महिलाओं की गरिमा की रक्षा करना हमारे लिए एक मौलिक निर्माण है। हम इस मुद्दे पर समझौता नहीं कर सकते हैं।
उन्होंने कहा, ‘सभी मुद्दों पर तेजी से कार्रवाई की गई है. जब भी सरकार सोशल मीडिया को जवाबदेह बनाने के लिए कोई कदम उठाती है। विपक्ष अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमले का आरोप लगाता है, जो सच नहीं है। हमें संतुलन बनाना होगा।’ वैष्णव ने ‘बुल्ली बाई’ जैसे ऐप का भी उदाहरण दिया कि यह समाज को कैसे नुकसान पहुंचा रहा था। उन्होंने कहा कि जुलाई 2021 में इस तरह का पहला मामला आया था। रेल, संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्य सभा में कहा कि रेल मंत्रालय विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से रेलवे स्टेशनों का टेक्नो-इकोनॉमिक फीजेबिलिटी स्टडी कर रहा है। इन फीजेबिलिटी स्टडी के परिणामों के आधार पर स्टेशनों को चरणों में विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसमें विशेष रूप से प्रमुख शहरों और महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में स्थित स्टेशनों को पुनर्विकसित किया जाएगा।
सुरक्षा एजेंसियों ने गफूर शेख को गिरफ्तार किया
सुरक्षा एजेंसियों ने गफूर शेख को गिरफ्तार किया
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मुख्य आरोपियों में से एक अबू बकर अब्दुल गफूर शेख को करीब तीन दशक की खोज बीन के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
अबू बकर 1993 के हमले के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम का करीबी सहयोगी है और वह धमाकों का एक प्रमुख साजिशकर्ता है। 12 मार्च, 1993 को हुए इन विस्फोटों में 257 लोग मारे गए थे। उल्लेखनीय है कि मुंबई में 12 अलग अलग जगहों पर हुए सिलसिलेवार हमलों ने मुंबई (तब बॉम्बे) को हिलाकर रख दिया था। यह भारत में हुए सबसे बड़े आतंकी हमलों से एक था।
लता मंगेशकर की हालत गंभीर, दोबारा शिफ्ट किया
लता मंगेशकर की हालत गंभीर, दोबारा शिफ्ट किया
कविता गर्ग
मुंबई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत बेहद गंभीर हो गई है। उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 92 साल की लता ताई तभी से आईसीयू में हैं। लता जी की तबियत की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र नविनिर्माण के मुखिया राज ठाकरे हॉस्पिटल पहुंचे हैं। लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समधानी ने दैनिक भास्कर को बताया कि लताजी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया है। डॉक्टर्स की एक टीम 24×7 उनकी निगरानी कर रही है।कुछ दिनों पहले ही लता मंगेशकर के निधन की अफवाहें सामने आईं थीं।
इसके बाद उनके ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर परिवार वालों ने कहा कि, कृपया झूठी खबरों पर ध्यान न दें और इन खबरों पर विराम लगा देना चाहिए। ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के प्रतीत समदानी ने अपडेट दिया है। दीदी की तबियत में सुधार दिख रहा है और उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है। हम उसके शीघ्र स्वस्थ होने और घर वापसी की कामना करते हैं। पांच दिन पहले मीडिया से बात करते हुए माहाराष्ट्र के स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे ने बताया, “मैंने लता जी का इलाज कर रहे डॉक्टर्स से बात की। वह रिकवर कर रही हैं। उन्होंने कोरोना और निमोनिया को मात दे दी है।
वह पहले वेंटिलेटर पर थीं, लेकिन शनिवार को उनका वेंटिलेटर भी हटा दिया गया है। अब उन्हें सिर्फ ऑक्सीजन दिया जा रहा है। लता जी ने अपनी आंखें खोली हैं और डॉक्टर्स से बात भी कर रही हैं। कोरोना के कारण वह थोड़ी कमजोर हो गई हैं, लेकिन अब उनकी सेहत में सुधार है।
6 को यूके पहुंचेंगे नड्डा, संबोधित करेंगे जनसभा
6 को यूके पहुंचेंगे नड्डा, संबोधित करेंगे जनसभा
पंकज कपूर देहरादून। उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 6 फरवरी को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। सुबह 10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भी पहुंचेंगे। जिसके बाद उत्तरकाशी रवाना होंगे। जहां पर बीजेपी के गंगोत्री से प्रत्याशी सुरेश चौहान के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। जेपी नड्डा जिसके बाद सहसपुर विधानसभा में डोर टू डोर प्रचार करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।
वहीं, 3:30 बजे के लगभग डोईवाला पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जहां पर डोई वाला प्रत्याशी बृजभूषण गैरोला के पक्ष में करेंगे जनसभा। जिसके बाद संगठनात्मक कार्यक्रम में होंगे। शामिल वही 7 फरवरी को बागेश्वर के लिए रवाना होंगे। जेपी नड्डा जहां पर चंदन रामदास के पक्ष में जनसभा को करेंगे संबोधित। जिसके बाद पिथौरागढ़ के लिए होंगे जेपी नड्डा रवाना। लगभग ढाई बजे पिथौरागढ़ में बीजेपी प्रत्याशी चंद्रा पंत के पक्ष में जेपी नड्डा करेंगे जनसभा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जन सभा जहां पर बीजेपी प्रत्याशी सविता कपूर के पक्ष में जनता से मांगेंगे वोट।
दिव्यांग आरोपी की जमानत याचिका मंजूर: एससी
दिव्यांग आरोपी की जमानत याचिका मंजूर: एससी
कविता गर्ग
मुबंई। उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) और नशीले पदार्थ विरोधी कानून के तहत दर्ज एक मामले के दिव्यांग आरोपी की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। शीर्ष अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज किए जाने के बंबई उच्च न्यायालय के जुलाई 2021 के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर इस सप्ताह की शुरुआत में आदेश पारित किया। न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश की पीठ ने कहा कि यदि आरोपी नशीले पदार्थों के व्यापार में संलिप्त पाया जाता है या किसी अन्य अपराध में शामिल पाया जाता है, तो अभियोजन को निचली अदालत से जमानत रद्द करने का अनुरोध करने की छूट होगी।
शीर्ष अदालत ने आरोपी के वकील के इस अभिवेदन पर गौर किया कि याचिकाकर्ता एक दिव्यांग व्यक्ति है और कृत्रिम पैर ‘जयपुर फुट’ का इस्तेमाल करता है तथा हिरासत में उसका 12 किलोग्राम वजन कम हो गया है। उसने कहा कि याचिकाकर्ता का जयपुर फुट भी उसके नाप के अनुसार भी नहीं है। वकील ने कहा कि कि याचिकाकर्ता को जनवरी 2018 में स्वापक नियंत्रण एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम और मकोका के प्रावधानों के तहत पुणे में दर्ज मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया। शीर्ष अदालत ने एक आदेश में कहा, ‘उपरोक्त तथ्यों और परिस्थितियों और इस तथ्य को देखते हुए कि मुकदमा अभी शुरू होना बाकी है, जबकि याचिकाकर्ता चार साल से हिरासत में है, हिरासत में बंद रखे जाने की अवधि उस गिरोह से उसके संबंध पर तार्किक रूप से विराम लगा देगी, जिसका प्रमुख हिरासत में है। निचली अदालत जिन नियम एवं शर्तों को संतोषजनक मानती है, उनके पालन की शर्त पर हम याचिकाकर्ता को जमानत देने के इच्छुक हैं।
पीठ ने कहा कि राज्य के वकील ने मकोका के प्रावधानों को लागू किए जाने के आधार पर जमानत याचिका का विरोध किया और याचिकाकर्ता का एक अन्य आरोपी के गिरोह से संबंध पाया गया, जो हिरासत में है। शीर्ष अदालत ने जमानत याचिका मंजूर करते हुए शर्त रखी कि याचिकाकर्ता हर वैकल्पिक सोमवार को पूर्वाह्न में स्थानीय पुलिस थाने में पेश होगा। दक्षिण मुंबई में अफ्रीकी मूल के नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने के लिए अब पुलिस ने बार-बार पकड़े जाने वाले आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध विरोधी कानून मकोका के तहत एफआईआर दर्ज करना शुरू कर दिया है। डोंगरी और जेजे मार्ग पुलिस ने साल 2018 में नशीले पदार्थों के 628 मामलों में कार्रवाई की।
अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई
अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...
-
यूपी में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा: परिषद संदीप मिश्र/बृजेश केसरवानी लखनऊ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...