शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022

कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील: प्रियंका

कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील: प्रियंका    

अश्वनी उपाध्याय            

गाजियाबाद। सभी पार्टियों के प्रमुख नेताओं के बाद शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रिंयका गांधी भी गाजियाबाद आईं। जहां उन्होंने शहर और साहिबाबाद विधानसभा प्रत्याशियों के लिए जनसम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बात की। उन्हें 10 फरवरी को होने वाले मतदान में कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की। प्रियंका गांधी ने लाइनपार क्षेत्र के बागू और साहिबाबाद के खोड़ा में जनसम्पर्क किया। इस दौरान कांग्रेस महासचिव के देखने के लिए जमकर लोगों की भीड़ उमड़ी। 

जनता से बोलीं प्रियंका, हमें धर्म या जाति के लिए नहीं, विकास के लिए वोट दीजिए। शहर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी सुशांत गोयल के चुनाव प्रचार में प्रियंका गांधी ने कृष्णा नगर बागू से लेकर तिगरी गोल चक्कर तक पैदल जनसंपर्क किया। इस दौरान सडक़ों पर प्रियंका गांधी को देखने के लिए जनता का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रियंका गांधी लगभग बारह बजे कृष्णा नगर बागू पहुंची। जहां उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया। 

प्रियंका गांधी ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल जाति, धर्म और सांप्रदायिकता के नाम पर वोट मांग रहे हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी विकास कार्यों के नाम पर जनता के बीच है। विकास को प्राथमिकता मानकर कांगे्रेस चुनाव मैदान में उतरी है। इस दौरान उनके साथ पूजा गोयल, कार्तिकेय कौशिक, लोकेश चौधरी, नसीम खान, पूजा चड्ढा, ममता त्यागी, प्रेमप्रकाश चीनी, कमलेश कुमारी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पंपलेट चस्पाकर मतदान का बहिष्कार, घोषणा की

पंपलेट चस्पाकर मतदान का बहिष्कार, घोषणा की  

आदर्श श्रीवास्तव             

लखीमपुर खीरी। विधानसभा का चुनाव हो, चाहे नगरपालिका का। शहर के मोहल्ला कमलापुर के टिंबर वाली गली के लोगों की मांग पर हर बार वोट मांगने आने वाले प्रत्याशी और उनके समर्थत सड़क, नाली और पानी निकास की समुचित व्यवस्था कराने का वादा तो करते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद वह मुड़कर पीछे नहीं देखते। इससे नाराज टिंबर वाली गली के लोगों ने इस बार विधानसभा चुनाव में अपने दरवाजों पर पंपलेट चस्पाकर मतदान का बहिष्कार करने की घोषणा की है। पंपलेट में साफ शब्दों में लिखा है कि वोट मांगने के लिए नेता और उनके कार्यकर्ता संपर्क न करें।

गोला रोड पर बसे मोहल्ला कमलापुरी के वाशिंदे काफी समय से पानी निकास की समस्या से जूझ रहे हैं। जरा सी बरसात में यहां की एक टिंबर टिंबर वाली गली तालाब में तब्दील हो जाती है। हालात यह हो जाते हैं कि सड़कों का पानी लोगों के घरों में भर जाता है। सड़क के नाम पर लगा खड़ंजा भी क्षतिग्रस्त है।

महिला की बेबी बंप की तस्वीरें मीडिया पर वायरल

महिला की बेबी बंप की तस्वीरें मीडिया पर वायरल    

अकांशु उपाध्याय           

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंट महिलाओं को लेकर तरह-तरह के मामले सामने आते रहते है। एक और मामला इससे रिलेटिड सामने आया है। एक महिला की बेबी बंप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो को देखकर यूजर्स विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं पेश कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार यूरोप के किसी शहर की एक महिला की तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में दिखाई दे रहा, कि एक महिला को बेबी बंप बहुत बडा है। बताया जा रहा है कि महिला करीब 37 सप्ताह से गर्भवती है। 

यह महिला पहले से ही चार बच्चों की मां है। महिला ने कहा कि वह अपने इंद्रधुनषी बच्चे से मिलने के लिये इंतेजार नहीं कर सकती। महिला का कहना है कि उसे चिकित्सीय स्थिति नहीं है। वह नॉर्मल महसूस करती है। इस गर्भवती महिला को पेट इतना बड़ा हो गया कि लोग सोचते है कि उसके पेट में आठ बच्चे हैं। लेकिन महिला का कहना है कि उसने अल्ट्रसाउंड काफी पहले कराया था।

धोखाधड़ी के आरोप में 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज

धोखाधड़ी के आरोप में 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज    
राणा ओबरॉय         
कुरुक्षेत्र। सरकार कितना भी सख्त कानून बना ले, अपराधी अपराध करने से नही डरते। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और हाईकोर्ट में स्टेनो की नौकरी लगवाने के नाम पर 13.65 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना शाहाबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में गांव लंडा निवासी धर्मेंद्र ने कहा कि वह अपनी बुआ के घर लोहड़ी पर गांव तुंबी (यमुनानगर) गया था। यहां पर उसकी मुलाकात करनैल सिंह से हुई थी। करनैल सिंह ने उसके साथ कार्यक्रम में आए कई युवाओं से कहा कि वह उनको कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में नौकरी सकता है। कई दिन बाद करनैल सिंह ने उसे फोन पर बताया कि उसकी यमुनानगर की रहने वाली एक महिला आरती सिंधु से अच्छी जान पहचान है। 
इस महिला की केयू में एचओडी के साथ जानकारी है। इस समय केयू में राज्यपाल की सहमति से चपरासी, स्टेनो और क्लर्क की भर्तियां निकाली हुई हैं। कई दिनों बाद करनैल और महिला उसे किसी अन्य युवक के काम के लिए अपने साथ राज्यपाल भवन चंडीगढ़ लेकर गए थे। उसे बाहर खड़ा करने के बाद दोनों भवन में गए और कुछ देर बाद बाहर आकर उसे उक्त युवक का केयू में नौकरी का नियुक्ति दिखाया। उन दोनों ने बताया कि अगर उसे भी केयू में नौकरी पर लगना है तो चपरासी के तीन और स्टेनो व क्लर्क के लिए पांच लाख रुपये देने होंगे। यह बात घर आकर उसने अपने पिता को बताई थी। कुछ दिन बाद करनैल ने उसके पिता को उसे और उसकी बहन की चपरासी व स्टेनो की नौकरी लगवाने के एवज में आठ लाख रुपये की मांग की थी। उसके पिता ने करनैल को नौकरी के लिए दो-दो लाख रुपये बस स्टैंड पर दिए थे।
दो दिन बाद करनैल ने फोन पर बताया कि हाईकोर्ट चंडीगढ़ में स्टेनो की नौकरी निकली हुई है। वह उसकी बेटी व भांजी को स्टेनो लगवा देगा। इस एवज में उसने पांच-पांच लाख रुपये देने की मांग की थी, इस पर उसके पिता पैसे देने पर राजी हो गए थे। दो दिन बाद करनैल सिंह, भान सिंह गोस्वामी व उसका बेटा रवि बस स्टैंड पर आए और उसके पिता से पांच लाख 65 हजार रुपये लेकर बकाया रकम चंडीगढ़ में लेने की बात कह कर चले गए थे। बाद में उनका फोन आने पर करनैल, भान सिंह और सतीश उन्हें चंडीगढ़ में मिले और उसके पिता व बुआ ने चार लाख रुपये लेकर चले गए थे। उसके बाद आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र देकर उनको केयू भेजा, मगर उनका नाम सूची में नहीं था। उन्होंने नियुक्ति पत्र की जांच कराई तो वे फर्जी निकले, जिस पर आरोपियों ने उनके पैसे वापस देने का आश्वासन दिया था, मगर उन्होंने उनकी रकम वापस नहीं की थी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी करनैल सिंह, आरती, उसके भाई, मां, सतीश कुमार, मांगे राम, रवि गोस्वामी, भान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

मुंबई: 140 अंक से अधिक गिरा सूचकांक सेंसेक्स

मुंबई: 140 अंक से अधिक गिरा सूचकांक सेंसेक्स    

कविता गर्ग           

मुंबई। मिले-जुले वैश्विक रुझानों के बीच बैंकिंग और ऊर्जा शेयरों में कमजोरी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 140 अंक से अधिक गिर गया। कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों के लगातार पैसा निकालने के चलते भी निवेशक चिंतित हैं। कारोबार के अंत में 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 143.20 अंक या 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,644.82 पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई निफ्टी 43.90 अंक या 0.25 प्रतिशत टूटकर 17,516.30 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट एसबीआई में हुई।

इसके अलावा एमएंडएम, एनटीपीसी, कोटक बैंक, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी और पावरग्रिड नुकसान में रहने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर सन फार्मा, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स में 19 शेयर गिरकर बंद हुए, जबकि 11 में बढ़त देखने को मिली।

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग, तोक्यो और सोल में शेयर मजबूती के साथ बंद हुए। नए साल की छुट्टियों के कारण चीन के बाजार बंद रहे। यूरोप में दोपहर कारोबार के दौरान शेयर बाजारों में मिलाजुला रुख देखा गया। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.22 प्रतिशत बढ़कर 92.22 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 1,597.54 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

15 हजार की रिश्वत लेते भ्रष्ट लिपिक अरेस्ट: ब्यूरो

15 हजार की रिश्वत लेते भ्रष्ट लिपिक अरेस्ट: ब्यूरो   

अश्वनी उपाध्याय             गाजियाबाद। एंटी करप्शन ब्यूरो ने गाजियाबाद से नगर निगम के लिपिक को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की मेरठ ब्रांच द्वारा की कार्यवाही के बाद भ्रष्ट लिपिक के खिलाफ थाना लिंक रोड में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अब लिपिक को मेरठ की स्पेशल कोर्ट में पेश करके जेल भेजा जाएगा। एंटी करप्शन ब्यूरो के डीआईजी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि गाजियाबाद में वैशाली सेक्टर-4 अजनारा निवासी प्रदीप गुप्ता ने इस संबंध में शिकायत की थी। प्रदीप के अनुसार, उनके मकान/ऑफिस का हाउस टैक्स रिवाइज करने के नाम पर 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी। प्रदीप गुप्ता ने बताया कि उनकी पत्नी प्रियंका गुप्ता का कार्यालय रामप्रस्थ कॉलोनी में है। 

गृहकर न बढ़ाने की एवज में यह रकम नगर निगम में गृहकर विभाग के कनिष्ठ लिपिक देवीशरण शर्मा के द्वारा मांगी जा रही थी। इस शिकायत पर एंटी करप्शन ने शुक्रवार को जाल बिछाया और रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन ब्यूरो मेरठ यूनिट के इंस्पेक्टर अशोक कुमार शर्मा के द्वारा इस संबंध में देवीशरण शर्मा के खिलाफ थाना लिंक रोड में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

शवदाहगृह के निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध किया

शवदाहगृह के निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध किया    
अजीत कुशवाहा        
कौशाम्बी। सिराथू तहसील ग्राम ककोड़ा कशिया गलत तरीके से स्थान चयनित करके बनाया जा रहा था। जिसका ग्रामीणों ने डटकर विरोध किया। मामले की शिकायत डिप्टी सीएम के परिजन तक पहुंची। जिस पर डिप्टी सीएम के परिजनों ने भी हस्तक्षेप किया। वही, गलत स्थान पर सौदा के बनाए जाने का विरोध कर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से भी शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने भी ग्रामीणों की बातों को सुनने के अधीनस्थों को निर्देश दिया। 
शवदाहगृह का निर्माण दो विद्यालय के बीच मे हो रहा था। जिसका सीधा असर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य पर पड़ता जिस पर बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर शवदाहगृह के निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध किया। डिप्टी सीएम के पुत्र योगेश मौर्य से ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को रखा जिस पर तत्काल जिलाधिकारी से बात कर आबादी व स्कूल से दूर शवदाहगृह बनवाने को कहा गया। वही पर इस को निरस्तीकरण कर दूसरे जगह पर प्रस्ताव कर निर्माण के लिए निर्देशित किया गया। 
जिस पर योगेश मौर्य व डिप्टी सीएम जिन्दाबाद के नारे भी ग्रामीणों ने लगाया इस मौके पर पंचम लाल ग्राम प्रधान सहित सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी रही।

इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में उतरेंगी भारतीय टीम

इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में उतरेंगी भारतीय टीम   
मोमीन मलिक         
नई दिल्ली/ लंदन। पिछले 14 सीजन में आठ बार फाइनल खेलकर चार खिताब जीत चुकी भारतीय टीम अंडर 19 विश्व कप इतिहास की सबसे कामयाब टीम है और इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को फाइनल में यश धुल की टीम इस दबदबे पर मुहर लगाने के इरादे से उतरेगी। भारत की नजरें रिकॉर्ड पांचवें खिताब पर है और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह मुश्किल भी नहीं लग रहा। दूसरी ओर इंग्लैंड का इरादा भी इतिहास रचने का है और दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। 
मैदान से बाहर कोरोना संक्रमण से जूझने के बावजूद भारतीय टीम को फाइनल तक पहुंचने में दिक्कत नहीं आई जो खिलाड़ियों की प्रतिभा और टीम की गहराई की बानगी पेश करती है। 
कप्तान धुल और उपकप्तान शेख रशीद संक्रमण के कारण तीन में से दो मैच नहीं खेल सके थे। संक्रमित खिलाड़ियों में सबसे बुरी तरह प्रभावित हुए धुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में शानदार शतक जड़ा। वहीं रशीद ने भी 95 रन की पारी खेली। 

फरवरी-मार्च में 3 दिन बंद रहेगीं हवाई आवाजाही

फरवरी-मार्च में 3 दिन बंद रहेगीं हवाई आवाजाही     

सुनील श्रीवास्तव        

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट पर अगले दो महीने यानी फरवरी और मार्च में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को हवाई जहाजों की आवाजाही बाधित रहेगी। श्रीनगर एयरपोर्ट के अधिकारियों की ओर से शुक्रवार को जारी सूचना में बताया गया कि एयरपोर्ट पर रिपेयरिंग के काम की वजह से हर शुक्रवार शाम 5 से जहाजों का परिचालन बंद कर दिया जाएगा।

श्रीनगर एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट पर रनवे की मरम्मत के लिए एयरपोर्ट पर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को शाम 5 बजे के बाद कोई भी उड़ान संचालित नहीं होगी और यह पाबंदी फरवरी और मार्च दोनों महीनों तक लागू रहेगी। एक बयान में एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि वे फरवरी और मार्च के दौरान पूरे रनवे पर पॉलिमर संशोधित इमल्शन का काम शुरू कर रहे हैं। यात्रियों से कहा गया है कि वे यात्रा से पहले एयरपोर्ट की ओर से जारी नई समय-सारिणी चेक कर लें।

ड्रग्स-भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करेगीं बीजेपी: मंत्री

ड्रग्स-भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करेगीं बीजेपी: मंत्री    

अमित शर्मा            

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनावों में अब काफी कम वक्त बचा है। ऐसे में बीजेपी के स्टार प्रचारकों ने भी यहां चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है। शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पंजाब के होशियारपुर में स्टार प्रचारकों के कैंपेन की शुरुआत करने पहुंचे और विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कि पंजाब में आज तक बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार नहीं बनी। आप सरकार बनाइए हम पंजाब की तस्वीर बदल देंगे। बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार पंजाब से ड्रग्स और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म कर देगी। पंजाब को कांग्रेस ने बर्बाद कर दिया। राहुल गांधी को इतिहास का ज्ञान नहीं। चीन ने भारतीय जमीन तब हथियाई थी जब नेहरु जी प्रधानमंत्री थे। 

अक्साई चीन जब बना तब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं। जब हमारे जवान चीन की सीमा पर अपनी जमीन की रक्षा करने के लिए शहीद हो रहे थे। तब राहुल गांधी चीन के राजदूत के साथ बैठे हुए थे।हमारे कांग्रेस की सरकारों के वक्त भले ही लाख मतभेद रहे हो। लेकिन हमने कभी भी अपने देश की सेना के शौर्य पर सवाल नहीं उठाए। राहुल गांधी ने संसद में जो कुछ कहा उससे पीड़ा हुई। राहुल ने संसद में इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि हमारी गलत विदेश नीतियों के कारण पाकिस्तान और चीन में दोस्ती हो गई है, क्या उन्हें पहले का इतिहास नहीं पता है ?

वहीं, दूसरी ओर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले 11 संकल्प निर्धारित किए हैं। पंजाब बीजेपी और पंजाब लोक कांग्रेस ने 11 सूत्री घोषणा-पत्र जारी किया है।बीजेपी के नेता हरदीप सिंह पुरी ने गठबंध का संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा, ‘पंजाब कुशासन, माफिया, भ्रष्टाचार और ड्रग्स से त्रस्त है। हमारे 11 संकल्पों का उद्देश्य इन बुराइयों को खत्म करना है। पुरी ने कहा कि संकल्पों को पंजाब की रग और उसके दिल को ध्यान में रखते हुए हुए बनाया गया है।

स्वास्थ्य और बालों के लिए फायदेमंद हैं फूड्स डाइट

स्वास्थ्य और बालों के लिए फायदेमंद हैं फूड्स डाइट 

मोमीन अहमद          

सर्दी के मौसम सर्दी-जुकाम जैसी कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप ऐसे फूड्स डाइट में शामिल करें। जो इम्युनिटी बढ़ाने में आपकी मदद करते हों। इन फूड्स को डाइट में शामिल करने से ये न केवल आपकी इम्युनिटी बढ़ाएंगे। बल्कि ये आपको मौसमी स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। आप अपने आहार में गोंद, हरी सब्जियां और तिल के बीज जैसे सुपरफूड्स शामिल कर सकते हैं। ये आपके जोड़ों और हड्डियों के स्वास्थ्य, त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। क्योंकि ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आइए जानें और कौन से फूड्स डाइट में शामिल कर सकते हैं और इनके क्या फायदे हैं।

गोंद: सर्दियों के मौसम में आप गोंद के लड्डू का सेवन कर सकते हैं। इन लड्डू को बनाने के लिए गोंद को घी में भूनना होता है और इसमें पिसी हुई चीनी मिलाकर लड्डू बनाए जाते हैं। ये फाइबर से भरपूर होते हैं। ये हड्डियों के लिए अच्छे होते हैं। पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं और आपको ऊर्जावान रखते हैं।

हरी सब्जियां: सर्दियों में आप कई तरह की हरी सब्जियों को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें पालक, मेथी, पुदीना, हरी प्याज, सरसों जैसे साग आदि शामिल हैं। इनका सेवन आप करी, सूप और सलाद के रूप में कर सकते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन से भरपूर होते हैं। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये हाथों और पैरों में जलन को भी कम करने में मदद करते हैं।

जड़ वाली सब्जियां: शलजम और शकरकंद जैसी सब्जियों का सेवन टिक्की और सब्जी के रूप में किया जा सकता है। आप इन्हें भूनकर भी नमक और मिर्च पाउडर के साथ खा सकते हैं। ये वजन घटाने और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं।

तिल के बीज: सफेद तिल हों या काले तिल को चिक्की, लड्डू, चटनी के रूप में खाएं या फिर भुने हुए तिल को करी और सलाद में मसाला के रूप में इस्तेमाल करें। ये आवश्यक फैटी एसिड, विटामिन ई से भरपूर होते हैं। ये हड्डियों, त्वचा और बालों के लिए अच्छे होते हैं।

मूंगफली: मूंगफली को आप कई तरह के व्यंजन में शामिल कर सकते हैं। इन्हें पोहा और लड्डू आदि में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये विटामिन बी, अमीनो एसिड, पॉलीफेनोल्स से भरपूर होती हैं। ये आपके हृदय के लिए बहुत फायदेमंद हैं।

घी: दाल और करी में तड़का लगाने के लिए घी का इस्तेमाल करें। इसका इस्तेमाल आप चावल, भाकरी और रोटियों में भी कर सकते हैं। इसमें आवश्यक फैटी एसिड होते हैं। ये विटामिन डी, ए, ई से भरपूर होता है. ये खाने के स्वाद को बढ़ाने के अलावा सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

अपकमिंग फिल्म ‘अटैक’ की रिलीज डेट अनाउंस

अपकमिंग फिल्म ‘अटैक’ की रिलीज डेट अनाउंस 
कविता गर्ग            
मुंबई। एक्टर जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म ‘अटैक’ की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। इस बात की जानकारी जॉन अब्राहम ने खुद फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, हमारे देश के पहले सुपर सोल्जर और देश के गौरव को बचाने के लिए उनकी स्ट्राइक को देखने के लिए तैयार हो जाइए। 
‘अटैक’ 1 अप्रैल 2022 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लक्ष्य राज आनंद के डायरेक्शन में बनीं इस फिल्म में जॉन के अलावा जैकलीन फर्नांडीज और रकुल प्रीत सिंह भी लीड रोल में नजर आएंगी।

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...