शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022

चुनाव लड़ रहे बागियों को मनाने के प्रयास बंद कियें

चुनाव लड़ रहे बागियों को मनाने के प्रयास बंद कियें    

पंकज कपूर            देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर उत्तराखंड की राजनीति को लेकर अभी भी प्रयास जारी है। कांग्रेस ने बगावत कर चुनाव लड़ रहे बागियों को मनाने के प्रयास बंद नहीं कियें हैं। अभी बागियों के लिए कांग्रेस में लौटने का एक मौका है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने साफ किया कि अभी भी सभी को मनाने के प्रयास चल रहे हैं। दरअसल, निष्कासन सिर्फ पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के लिए किया है। उन्होंने कहा कि सभी बागियों से अभी भी बात चल रही है। उन्हें साथ लाने के प्रयास चल रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि पार्टी बेहद मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। इस चुनाव में कांग्र्रेस 50 के करीब सीटें जीत रही है। राज्य में कांग्रेस की एक मजबूत सरकार दी जाएगी। राज्य की जनता भी कांग्रेस के साथ खड़ी है। ये चुनाव जनता कांग्रेस के लिए लड़ रही है। कांग्र्रेस ने अपने घोषणा पत्र में महिला, युवा, कर्मचारी, किसानों से जुड़े विषयों को शामिल किया है। महिलाओं पर विशेष केंद्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास इस चुनाव में बताने के लिए कुछ नहीं है।

'किसानों' को राहत व मुआवजा प्रदान करें सरकार

'किसानों' को राहत व मुआवजा प्रदान करें सरकार   

मनोज सिंह ठाकुर         भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वे ओलावृष्टि से फसलों को हुई नुकसान के लिए किसानों को तत्काल राहत व मुआवजा प्रदान करे। श्री कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलवृष्टि होने की जानकारी मिली है।

उन्होंने कहा कि किसानो को क़रीब एक माह बीत जाने के बाद भी पिछली ओलवृष्टि का अभी तक कोई मुआवज़ा व राहत नही मिली है। ऐसे में इस ओलवृष्टि ने उनके संकट को और बढ़ा दिया है। श्री कमलनाथ ने कहा कि मैं सरकार से माँग करता हूँ कि किसानों के इस संकट को समझते हुए उन्हें तत्काल राहत व मुआवज़ा प्रदान करे।

राजस्थान में नाइट कर्फ्यू समाप्त करने का निर्णय

राजस्थान में नाइट कर्फ्यू समाप्त करने का निर्णय      

नरेश राघानी          जयपुर। राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लागू की गई पाबंदियों में ढील देते हुए रात्रिकालीन कर्फ्यू समाप्त करने का फैसला किया है। इसके अलावा राज्य में धार्मिक स्थल अब अपने समयानुसार खुल सकेंगे जबकि वैवाहिक आयोजनों में 250 लोग शामिल हो सकेंगे। 

राजस्थान के गृह विभाग ने महामारी के मद्देनजर जारी दिशानिर्देशों को संशोधित करते हुए यह ढील दी है। ये आदेश शनिवार से प्रभावी होंगे।

सीएम की 'चोर दरवाज़ें' से मदद, कदम उठाया गया

सीएम की 'चोर दरवाज़ें' से मदद, कदम उठाया गया   
अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार को गिरफ्तार किए जाने के बाद शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने किसान आंदोलन का बदला लेने के लिए पंजाब पर “हमला” किया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह दावा भी किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की “चोर दरवाज़े” से मदद करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
उन्होंने ट्वीट किया, पंजाब चुनाव से 15 दिन पहले मोदी सरकार की “राजनीतिक नौटंकी” फिर शुरू ! भाजपा का “इलेक्शन डिपार्टमेंट” – ईडी मैदान में उतरा। कांग्रेस नेता ने दावा किया, “क्रॉनोलॉजी समझें – पंजाब के लोग अब किसान आंदोलन के पक्ष में खड़े होने की क़ीमत चुका रहे है। मोदी जी हार की हताशा में फ़र्ज़ी छापे-गिरफ़्तारी करवा रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि, यह हमला मुख्यमंत्री चन्नी पर नहीं, पंजाब पर है, किसान आंदोलन का समर्थन करने की सजा है, यह बदला है कल किसानों द्वारा भाजपा को चुनावों में “दंड” दिए जाने के आह्वान का।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-118, (वर्ष-05)
2. शनिवार, फरवरी 5, 2022
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 8 डी.सै., अधिकतम-16+ डी सै.।  बर्फबारी व शीतलहर की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, (प्रधान संपादक) राधेश्याम व शिवांशु, (सहायक संपादक) श्रीराम व सरस्वती के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
10.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालयः डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

'मास्क-ग्लव्स' पहनकर करना होगा चुनाव मतदान

'मास्क-ग्लव्स' पहनकर करना होगा चुनाव मतदान      

अश्वनी उपाध्याय             गाजियाबाद। विधान सभा चुनाव 2022 के दौरान गाज़ियाबाद में विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भले ही कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई जा रही हों। लेकिन मतदान करते समय आपको सख्त नियमों का पालन करना होगा। मतदान करने के समय कोविड19 प्रोटोकॉल सुनिश्चित कराने के लिए जिम्मेदार नोडल अधिकारी और गाज़ियाबाद के एसीएमओ डॉ दिनेश सक्सेना का कहना है कि इस बार मतदाताओं को मुंह पर मास्क और हाथ में ग्लव्स पहनकर मतदान करना होगा।

प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक मतदान केंद्र पर कोविड हेल्प डेस्क बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। मतदान करने आए हर मतदाता को थर्मल स्कैनिंग के बाद ही केंद्र में प्रवेश करने दिया जाएगा। उसे मतदान करने से पहले दस्ताने पहनने होंगे। जिला प्रशासन द्वारा हर केंद्र पर दस्तानों और मास्क की व्यवस्था कराई जा रही है।

दूसरी ओर मतदाताओं को मत डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बीएलओ स्तर से मतदाता पर्चियां बंटनी शुरू हो गईं हैं और आशा, एएनएम, आरडब्ल्यूए के साथ ही निगरानी समितियां घर-घर जाकर मत डालने के लिए लोगों को प्रेरित कर रही हैं।

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...