सोमवार, 31 जनवरी 2022

मतदान अधिकारियों को 'कर्तव्य' से अवगत कराया

मतदान अधिकारियों को 'कर्तव्य' से अवगत कराया 

हरिशंकर त्रिपाठी           देवरिया। विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर पीठासीन अधिकारी तथा प्रथम मतदान अधिकारियों के प्रथम चरण का प्रशिक्षण सोमवार को प्रारंभ हो गया। सेवा समिति बनवारी लाल इंटर कॉलेज में दो पालियों में लगभग एक हजार मतदान कर्मियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर मतदान कर्मियों को अपना कर्तव्य पूरी सत्यनिष्ठा से पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया।

जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पीठासीन अधिकारियों और प्रथम मतदान अधिकारियों को उनके कर्तव्य के महत्व से अवगत कराया और अपने चुनाव सम्बंधी दायित्वों को पूरे मनोयोग से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन निर्धारित दस्तावेजों के साथ बूथ पर आने वाले प्रत्येक मतदाता का मतदान सुनिश्चित कराया जाए।

'विदाई समारोह' कार्यक्रम को संबोधित किया: निरीक्षक

'विदाई समारोह' कार्यक्रम संबोधित किया: निरीक्षक  
सुशील केसरवानी           
कौशाम्बी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंझनपुर के प्राचार्य स्वराज भूषण त्रिपाठी सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के ऑडिटोरियम हॉल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि स्वराज भूषण त्रिपाठी का कार्यकाल अविस्मरणीय रहेगा।
उन्होंने अपने कार्यकाल में जनपद की शिक्षा व्यवस्था को उत्तरोत्तर गति दी। अपनी विदाई पर संबोधित करते हुए स्वराज भूषण त्रिपाठी ने कहा कि व्यक्ति जिस क्षेत्र में रहे। वहां पर अपनी भूमिका का पूर्ण ईमानदारी के साथ करता है तो यह भी राष्ट्र की सेवा है।
विदाई समारोह में समस्त स्टाफ ने स्मृति चिन्ह देकर कर स्वराज भूषण त्रिपाठी को विदा किया। इस अवसर पर डायट के प्रवक्ता डॉ. अनिरुद्ध श्रीवास्तव, डॉ संदीप कुमार तिवारी, डॉ. अरमा देवी, नरेन्द्र कुमार,डॉ कौशलेंद्र मिश्र,नीतीश कुमार यादव,धीरज यादव, देवेश सिंह यादव ,देवेंद्र कुमार मिश्र,सुरेश मिश्र,डॉ वंदना सिंह राजेंद्र कुमार, अशोक सिंह,विपिन कुमार, अनामिका शर्मा, स्वेता त्रिपाठी, शबनम सिद्धिकी, सबीह मुस्तफ़ा ओम दत्त त्रिपाठी,सुनील कुमार शुक्ला, डॉ दिलीप कुमार तिवारी, ओम प्रकाश सिंह,बलराम त्रिपाठी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

बाबा-पोते की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

बाबा-पोते की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार   
गोपीचंद      
बागपत। अपराधी बैखौफ दिनों-दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहें हैं। जबकि, प्रदेश में लगी है आदर्श आचार सहिता। खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के बसी गांव में गन्ना डालने जा रहे बाबा-पोते को गोली मारीं। जानकारी के अनुसार पता चला हैं कि पुरानी रंजिश के चलते की गई सत्य सिंह पुत्र धूम सिंह व मनदीप पुत्र ऋषिपाल की गोली मार कर हत्या। 
हमलावर हत्या की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये। सूचना मिलते ही बागपत पुलिस मौके पर पहुँची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यूके: कोरोना का आंकड़ा 76,301 तक पहुंचा

यूके: कोरोना का आंकड़ा 76,301 तक पहुंचा      

पंकज कपूर             देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ फिर तेजी से बढ़ गया है। 24 घंटे के भीतर प्रदेश के सभी 13 जनपदों में सोमवार को कोरोना के कुल 1,200 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 76,301 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 2,499 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 44,391 मरीज स्वस्थ हो चुके है। वहीं, सोमवार को 10 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है।

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 1,200 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें, देहरादून जिले से 368, हरिद्वार से 160, नैनीताल से 210, उधमसिंह नगर से 211, पौडी से 34, टिहरी से 10, चंपावत से 67, पिथौरागढ़ से 07, अल्मोड़ा 25, बागेश्वर से 17, चमोली से 11, रुद्रप्रयाग से 35, उत्तरकाशी से 45 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

58,014.17 अंक पर बंद हुआ सेंसेक्स, तेजी दर्ज

58,014.17 अंक पर बंद हुआ सेंसेक्स, तेजी दर्ज    

कविता गर्ग             मुंबई। विभिन्न क्षेत्रों में चौतरफा लिवाली से बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 813 अंक की बढ़त के साथ एक बार फिर 58,000 अंक के पार निकल गया। वहीं, निफ्टी 17,300 अंक के स्तर को पार कर गया। वित्त वर्ष 2021-22 की आर्थिक समीक्षा में अर्थव्यवस्था की बेहतर वृद्धि दर के अनुमान से बाजार में तेजी आयी। यूरोपीय बाजारों में अच्छी शुरुआत तथा एशियाई बाजारों के मजबूत रुख से भी घरेलू बाजारों में तेजी को बल मिला।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स अच्छी बढ़त के साथ खुला और पूरे सत्र के दौरान इसमें तेजी रही। अंत में यह 813.94 अंक यानी 1.42 प्रतिशत मजबूत होकर 58,014.17 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 237.90 अंक यानी 1.39 प्रतिशत मजबूत होकर 17,339.85 अंक पर बंद हुआ।

बालों को स्ट्रेट करने के लिए जानिए घरेलू नुस्खे

बालों को स्ट्रेट करने के लिए जानिए घरेलू नुस्खे      

सरस्वती उपाध्याय             खूबसूरत सीधे शाइनी बाल हर लड़की का सपना होते हैं। कॉस्मैटिक इंडस्ट्री में ऐसे बहुत सारे ट्रीटमेंट हैं। जिन्हें करवा कर बालों को स्ट्रेट किया जा सकता है। मगर, यह सभी ट्रीटमेंट कैमिकल बेस्ड होने की वजह से बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जिसकी वजह से बाल खराब और पतले हो सकते हैं। ऐसे में कुछ ऐसे आसान घरेलू नुस्खे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने बालों को बिना पैसा खर्च किए ही स्ट्रेट बना सकते हैं।

हॉट ऑयल मसाज: बालों में हॉट ऑयल मसाज करने से बाल सॉफ्ट और शाइनी होते हैं। बालों में एक दिन छोड़कर तेल लगाने से बाल सीधे होते हैं। बालों में तेल लगाने के लिए आप नारियल,ऑलिव, बादाम या फिर शीशम का तेल लगा सकती हैं। तेल लगाते समय बालों की 15 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें।

मिल्क स्प्रे: आप बालों को स्ट्रेट करने के लिए कोकोनट मिल्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। कोकोनट मिल्क एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल होता है। लेकिन कोकोनट ऑयल नहीं मिल रहा हो तो आप साधारण दूध से भी बालों को स्प्रे करते हुए उसे स्ट्रेट कर सकती हैं। रोजाना ऐसा करने से आपके बाल कुछ ही दिनों में स्ट्रेट हो जाएंगे।

कोकोनट मिल्क और नींबू का रस: रूखे बालों को स्ट्रेट नहीं किया जा सकता। बाल रूखे होने पर कोकोनट मिल्क और नींबू के रस को मिलाकर बनाए मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भरकर बालों पर लगाएं। इसके बाद कंघी से बालों को सीधा करते जाएं। कोकोनट मिल्क प्रोटीन का बहुत अच्छा सोर्स है। 

अंडा और ऑलिव ऑयल: अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। अगर आप बालों में अंडा और ऑलिव ऑयल का मिश्रण लगाती हैं तो आपके बाल प्राकृतिक रूप से स्ट्रेट हो जाएंगे। मिश्रण लगाते समय साथ-साथ कंघी भी करें। इसके बाद आप बालों को शॉवर कैप से कवर कर लें। आप 1 घंटे बाद अपने बालों को वॉश कर सकती हैं।

एलोवेरा: एलोवेरा में मौजूद कई तरह के एंजाइम बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए जिम्मेदार होते हैं। अगर आपको अपने बाल नेचुरली स्ट्रेट करने हैं तो बालों में एलोवेरा जैल के साथ ऑलिव ऑयल और चंदन के तेल की कुछ बूंदें मिलाकर लगाएं। इसके 2 घंटे बाद बालों को शैंपू कर लें। हफ्ते में 2 बार ऐसा करने से कुछ दिनों में बाल स्ट्रेट हो जाएंगे।

मैच: वेस्टइंडीज ने 16 सदस्यीय टीम का चयन किया

मैच: वेस्टइंडीज ने 16 सदस्यीय टीम का चयन किया 

मोमीन मलिक           सेंट जोन्स। वेस्टइंडीज ने भारत में 16 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला के लिये कीरोन पोलार्ड की अगुवाई में उसी 16 सदस्यीय टीम का चयन किया है। जिसने घरेलू धरती पर इंग्लैंड को हराया। तीनों टी-20 मैच 16, 18 और 20 फरवरी को कोलकाता में खेले जाएंगे। इससे पहले अहमदाबाद में छह, नौ और 11 फरवरी को तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी।

वेस्टइंडीज पोलार्ड की अगुवाई में पहले ही वनडे टीम घोषित कर चुका है। पोलार्ड, फैबियन एलेन, डैरेन ब्रावो, जैसन होल्डर, शाई होप, अकील हुसैन, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरण, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ और हेडन वॉल्श जूनियर सीमित ओवरों की दोनों टीम में शामिल हैं।

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...