रविवार, 30 जनवरी 2022

विधानसभा चुनाव में समर्थन की अपील: आदित्य

विधानसभा चुनाव में समर्थन की अपील: आदित्य     
गणेश साहू              
कौशाम्बी। समर्थ किसान पार्टी के शहर पश्चिमी विधानसभा से प्रत्याशी आदित्य सिंह पटेल ने रविवार को सल्लाहपुर, मंदर मोड़, मंदर गांव, कटहुला आदि क्षेत्र का दौरा किया और लोगों से विधानसभा चुनाव में समर्थन करने की अपील की। इस दौरान लोगों ने भी उन्हें समर्थन करने का भरोसा दिलाया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों से वार्ता करते हुए आदित्य सिंह पटेल ने किसानों के मुद्दों पर चुनाव लड़ने की बात कही। इस बीच लोगों ने आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान के बाबत चर्चा की। 
किसानों ने बताया कि आवारा पशुओं से खेतों की रखवाली करने के लिए हम लोग रात दिन खेतों में रखवाली करने पर विवश हैं। किसानों की बातें सुनकर आदित्य सिंह पटेल ने कहा कि अगर क्षेत्र की जनता ने मुझे शहर पश्चिमी विधानसभा से विधायक बनाया तो मै आवारा पशुओं की समस्या से किसानों को निजात दिलाने का पूरा प्रयास करूंगा। मैं किसान का बेटा हूं और मै किसानों का दर्द जानता हूं। मै पूरी शिद्दत से किसानों को आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाउंगा। 
आदित्य सिंह पटेल ने आवारा पशुओं की समस्या के लिए मौजदा प्रदेश सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते आज किसान परेशान हैं और आने वाले चुनाव में किसान इसका हिसाब चुकता करेंगे। इस दौरान मनोज, अजय सोनी, पवन मिश्रा, एड गोरेलाल, बंसल यादव, शुभम दिवाकर आदि मौजूद रहे।

मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती, आवेदन किए

मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती, आवेदन किए   
राणा ओबरॉय       
चंडीगढ़। सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खुशखबरी है। हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक साइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य विभाग हरियाणा ने एमओ के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 
योग्य उम्मीदवार स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की आधिकारिक साइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 10 जनवरी को शुरू हुई थी और 30 जनवरी 2022 को समाप्त हो जाएगी। यह भर्ती अभियान स्वास्थ्य विभाग हरियाणा में 980 पदों को भरेगा।

एपी: 24 घंटे में कोरोना के 10,310 नए मामलें

एपी: 24 घंटे में कोरोना के 10,310 नए मामलें      

इकबाल अंसारी            अमरावती। आंध्र प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 10,310 नए मामलें सामले आए और प्रदेश में महामारी से 12 लोगों की मौत हो गई। राज्य सरकार की ओर से जारी नए बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है। नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, रविवार को सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटों में, 9,692 संक्रमित ठीक हुये हैं। जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 21,39,854 हो गई।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में 12 लोगों की मौत हो गयी है जिसके बाद राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14,606 हो गयी है। इसमें कहा गया है कि नये मामलों के सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 22,70,491 हो गयी है। बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में उपचाराधीन मामलों की संख्या 1,16,031 है।

डायबिटीज रोगी के लिए फायदेमंद हैं चने का पानी

डायबिटीज रोगी के लिए फायदेमंद हैं चने का पानी    

सरस्वती उपाध्याय              आइए जानते हैं काले चने का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कौन-कौन से लाभ और क्या है काले चने का पानी पीने का सही तरीका?काले चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन्स प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अलावा काले चने एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होते हैं। काला चना शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा ग्लूकोज की मात्रा को कम करके शुगर को कंटेरोल रखने में भी मदद करता है।
जानें कब और कैसे करें इसका सेवन: डायबिटीज रोगी रोजाना दो मुट्ठी चने अच्‍छी तरह धोकर भिगो दें। सुबह इस चने के पानी को खाली पेट पिएं। रोजाना इसे पीने से आपको ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल में आने लगेगा।

इम्‍यून‍िटी बढ़ाए-रोगों को दूर रखने के लिए इम्यूनिटी का अच्छा होना बेहद जरूरी है। इसके लिए चने का पानी आपकी मदद कर सकता है। काले चने विटामिन्स से भरपूर होने के साथ क्लोरोफिल और फास्फोरस से भी भरपूर होते हैं। भी प्रचुर मात्रा में मौजूद होती है। यदि डायबिटीज के रोगी के अलावा अन्य लोग भी इसका प्रतिदिन सेवन करें, तो वह हमेशा स्वस्थ बने रह सकते है।
पेट की चर्बी करें कम-नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफार्मेशन के अनुसार रात को भीगे हुए चने को उबालकर सुबह उसका पानी छानकर उसमें काला नमक, पुदीना, जीरा पाउडर मिला कर पीने से बैली फैट बर्न करने में मदद मिलती है।
पेट की समस्या में राहत-पेट की समस्याएं ज्यादातर रोगों का घर बनती हैं। ऐसे में पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए भीगे हुए चने का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए आप भीगे हुए चने के पानी में जीरा और काला नमक मिलाकर पीएं।

बिहार में पुलों के रख-रखाव की नीति तैयार करें

बिहार में पुलों के रख-रखाव की नीति तैयार करें      

अविनाश श्रीवास्तव             पटना। बिहार में पुलों के रख-रखाव की नीति बनेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पथ निर्माण और ग्रामीण कार्य विभाग को निर्देश दिया है कि आपस में विचार कर जल्द यह नीति तैयार करें। उन्होंने कहा कि पुलों का भी मेंटेनेंस हमेशा होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने शनिवार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं भवन निर्माण विभाग की मरम्मत नीति से संबंधित बैठक की और पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी सड़कें, पुलों एवं भवनों का बेहतर निर्माण करने के साथ-साथ उनका ठीक ढंग से मेंटेनेंस करना भी हमलोगों का उद्देश्य है। सड़कों की मरम्मत नीति को लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के दायरे में लाया गया है। ताकि सड़कों के रख-रखाव से संबंधित लोगों के शिकायतों का निवारण हो सके। सड़कें मेंटेन रहेंगी तो अच्छी दिखेंगी और आवागमन भी सुलभ होगा।

जापान ने थाईलैंड को 7-0 से हराया, क्वालीफाई

जापान ने थाईलैंड को 7-0 से हराया, क्वालीफाई 

मोमीन मलिक             टोक्यो/ बैंकॉक। जापान ने रविवार को थाईलैंड को 7-0 से हराकर मौजूदा एएफसी एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाते हुए 2023 फीफा महिला विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया। दो बार की गत चैंपियन टीम जापान की ओर से स्ट्राइकर युइका सुगासावा ने चार गोल दागे। वर्ष 1983 का चैंपियन थाईलैंड दो और चार फरवरी को होने वाले प्लेऑफ के जरिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले फीफा विश्व कप में जगह बनाने की दौड़ में बना हुआ है। टीम में कई खिलाड़ियों के कोविड-19 संक्रमित होने के कारण थाईलैंड की टीम में कई खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे। जापान ने मैच की शुरुआत प्रबल दावेदार के रूप में की और फुतोशी इकेदा की टीम ने जल्द ही मैच में दबदबा बना लिया। 

शुरुआती दो प्रयास के बाद माना इवाबुची को पेनल्टी पर जापान को बढ़त दिलाने का मौका मिला लेकिन गोलकीपर वारापोर्न बूनसिंग ने उनके प्रयास को नाकाम कर दिया। बूनसिंग ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन इसके बावजूद अपनी टीम को बड़ी हार से नहीं बचा पाई। सुगासावा ने 27वें मिनट में गत चैंपियन टीम को बढ़त दिलाई जिसके बाद हिनाता मियाजावा ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में स्कोर 2-0 किया। 

थाईलैंड की वापसी की उम्मीद दूसरे हाफ के तीसरे ही मिनट में टूट गइ्र जब सुमिदा ने जापान की ओर से तीसरा गोल दागा। तीन गोल से पिछड़ने का असर खिलाड़ियों पर दिखने लगा जो थकी हुईं लग रही थी। फोनफिरुन फिलावन ने 64वें मिनट में सुगासावा को गिराया जिसके बाद जापान को दूसरी पेनल्टी मिली जिसे उन्होंने खुद गोल में बदलकर स्कोर 4-0 किया। रिको उइकी ने 75वें मिनट में स्कोर 5-0 किया जबकि पांच मिनट बाद सुगासावा ने अपनी हैट्रिक पूरी की। सुगासावा ने 80वें मिनट में अपना चौथा और थाईलैंड की ओर से सातवां गोल करके टीम की आसान जीत सुनिश्चित की। 

3 को चीन दौरे पर जाएंगे पीएम, कैश रिजर्व हासिल

3 को चीन दौरे पर जाएंगे पीएम, कैश रिजर्व हासिल  

अखिलेश पांंडेय           इस्लामाबाद। कर्ज पर पल रहे पाकिस्तान की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। सऊदी अरब से बेहद सख्त शर्तों पर 3 अरब का कैश रिजर्व हासिल करने के बाद अब प्रधानमंत्री इमरान खान 3 फरवरी को चीन दौरे पर जा रहे हैं। कहने को उनकी विजिट बीजिंग में 4 फरवरी से शुरू होने जा रहे विंटर ओलिंपिक्स की इनॉगरेशन सेरेमनी के लिए हैं, लेकिन असली मकसद यहां भी कर्ज हासिल करना है। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इमरान यहां चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से 3 अरब डॉलर का कर्ज मांगने जा रहे हैं।

कर्ज के लिए चीन विजिट
पाकिस्तान के अखबार ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ में रविवार को पब्लिश एक स्पेशल रिपोर्ट ने इमरान के चीन दौरे की असलियत उजागर कर दी है। इसके मुताबिक, इमरान के साथ 6 मंत्री भी चीन जा रहे हैं। उनका यह दौरा 3 फरवरी से शुरू होगा। मजे की बात यह है कि अब तक यह साफ नहीं है कि इमरान और शी जिनपिंग की मुलाकात होगी या नहीं। इसकी वजह यह है कि चीन ने अब तक आमने-सामने की मुलाकात को मंजूरी नहीं दी है। अगर ऐसा नहीं होता तो इमरान चीन के विदेश मंत्री से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में ही कर्ज की अपील की जाएगी।

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...