मंगलवार, 25 जनवरी 2022

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-99, (वर्ष-05)
2. बुधवार, जनवरी 26, 2022
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-नवमीं, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 8 डी.सै., अधिकतम-16+ डी सै.।  बर्फबारी व शीतलहर के साथ मैदानी क्षेत्रों में कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, (प्रधान संपादक) राधेश्याम व शिवांशु, (सहायक संपादक) श्रीराम व सरस्वती के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

सोमवार, 24 जनवरी 2022

डीएम ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

बालिका दिवस पर डीएम ने रैली को रवाना किया     
सुशील केसरवानी        
कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पीसीपीएनडीटी अधिनियम-1994 के अन्तर्गत आयोजित जागरूकता रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रवाना किया। रैली में श्री दुर्गा देवी इन्टर कॉलेज की छात्रायें अखण्ड हिन्द फौज के विद्यार्थी, आशा ऑगनबाड़ी एवं एएनएम द्वारा प्रतिभाग किया गया। यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंझनपुर तक निकाली गयी
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंझनपुर में गोष्ठी का आयेनज किया गया।
जिसमें बच्चों को राष्ट्रीय बालिका दिवस के विषय में विस्तृत जानकारी विभिन्न वक्ताओं द्वारा दी गयी। गोष्ठी में उप मुख्य चिकिसाधिकारी नोडल अधिकारी ने डॉ. एचपी मणि ने पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 की जानकारी देते हुए बताया कि अल्ट्रासाउण्ड द्वारा लिंग परीक्षण कराया जानान विधिक अपराध है। भ्रूण लिंग परीक्षण कराये जाने पर तीन वर्ष की सजा एवं 50 हजार से एक लाख रुपये तक का दण्ड निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केसी राय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

राजनगर की ग्रुप हाउसिंग टेकओवर नहीं करेगा निगम
अश्वनी उपाध्याय          गाज़ियाबाद। जिला नगर निगम ने प्रताप विहार योजना के दो ब्लाकों को टेक ओवर करने से इनकार कर दिया है। पिछले दिनों गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण ने प्रताप विहार के दो ब्लॉक, तुलसी निकेतन, इंदिरापुरम, इंदिराकुंज, कर्पूरीपुरम, स्वर्णजयंतीपुरम, और राजनगर एक्सटेंशन कॉलोनी नगर निगम को ट्रांसफर करने का प्रस्ताव दिया था। नगर निगम पहले ही तुलसी निकेतन कॉलोनी को टेकओवर करने से इनकार कर चुका है। इसके बाद नगर निगम ने राजनगर एक्सटेंशन कॉलोनी को टेकओवर करने के लिए नई शर्त लगा दी। निगम का कहना है कि वह राजनगर एक्सटेंशन की ग्रुप हाउसिंग टेकओवर नहीं करेगा। 

वह केवल कॉलोनी की सर्विस टेकओवर करेगा। नगर निगम प्रताप विहार के जिन दो ब्लॉक को जीडीए नगर निगम को रखरखाव के लिए ट्रांसफर करने की कोशिश में लगा है। वे मेडिकल कॉलेज के पास के स्थित है। इन ब्लॉक की सड़कें बुरी तरह से टूटी पड़ी है। इसके अलावा वहां पानी की निकासी की भी समस्या बनी हुई है। ऐसे में नगर निगम अभी इन दोनों ब्लॉक को टेकओवर करने को अभी तैयार नहीं है।


सेनानी कर्पूरी के जन्मदिवस पर पुष्प अर्पित कियें    
बृजेश केसरवानी            प्रयागराज। 1924 को ब्रिटिश शासन काल मे बिहार के समस्तीपुर के एक गाँव पितौझिया में सीमांत किसान पिता गोकुल ठाकुर और माता रामदुलारी देवी के झोपड़ी नूमा घर में जन्म लेने वाले भारत के स्वतंत्रता सेनानी शिक्षक राजनीतिक तथा नाई पेशा करने वाले बिहार प्रान्त के एक बार उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री बनने के बाद भी साधारण जीवनयापन करने वाले कर्पूरी ठाकुर के जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय चौक मे महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन के नेत्रित्व मे जुटे सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। 
पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरान्त एक गोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व और उनके प्रसंग के किस्से सुनाते हुए युवाओं से प्रेणा लेने की नसीहत भी की गई। महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव के संचालन मे वक्ताओं ने उनका स्मरण किया। 
लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष राजेश शर्मा ने नाई समाज के प्रेणता कर्पूरी ठाकुर को देश का महान नेता बताते हुए कहा 1952 मे पहली बार विधान सभा चुनाव जीतने के बाद बिहार विधान सभा का चुनाव कभी नहीं हारे। राजनीतिक जीवन का लम्बा सफर तय करने के बाद भी उनका अपना खुद का न तो मकान था और न ही कोई गाड़ी। उनकी इमानदारी और सादगी से हम सब को यह प्रेणा मिलती है कि अगर हम सब निस्वार्थ भाव से समाजसेवा करें तो हम सब देश व प्रदेश मे नाम कमा सकते हैं। 
कार्यक्रम में सै.इफ्तेखार हुसैन ,रवीन्द्र यादव ,महेन्द्र निषाद ,मोईन हबीबी ,सै.मो.अस्करी ,राजेश शर्मा ,शिवशंकर केसरवानी ,सै.आसिफ हुसैन ,अब्दुल्ला तेहामी ,जयभारत यादव ,संदीप कुमार शर्मा ,कमलेश शर्मा ,राकेश शर्मा ,डॉ सुरेश सेन ,अम्बर शर्मा ,धीरज शर्मा ,विशाल सिंह ,अमर सिंह आदि उपस्थित रहे।इस मौके पर कीडगंज के बीरेन्द्र जायसवाल ने सपा की सदस्यता भी ली।

राजस्थान: 28 जनवरी तक शीतलहर की संभावना

राजस्थान: 28 जनवरी तक शीतलहर की संभावना   

नरेश राघानी            जयपुर। राजस्थान मे अब फिर से शीतलहर का जोर दिखाई देने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ के बाद अगले चार दिन तक शीतलहर का पहरा रहने के साथ ही कुछ इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग की माने तो न्यूनतम तापमान में अगले 48 घंटों के दौरान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। राज्य के शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर व उदयपुर सम्भाग के कुछ भागों में 28 जनवरी तक शीतलहर चलने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान कहीं-कहीं 2 से 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

जनवरी सबसे अधिक शीतलहर पड़ी है और बारिश का रेकाॅर्ड भी टूटा है। महीने के अंत में सर्दी फिर से तीखे तेवर दिखाएगी। हालात यह हो गए हैं कि माउंंट आबू में का तापमान फिर से माइनस में दर्ज किया गया है और कुछ स्थानों पर तापमान में कमी आने से बर्फ जमने लगी है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कुछ स्थानों पर 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे कम न्यूनतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 3.3 डिग्री सेल्सियस व सबसे कम अधिकतम तापमान सीकर में 13.5 डिग्री से. (औसत से -9.3 डिग्री) दर्ज किया गया है।


यूके: 24 घंटे में कोरोना के 3,064 नए मामलें मिलें
पंकज कपूर          देहरादून। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य मे सोमवार को 3,064 नए मामलें सामने आये हैं और राज्य में सोमवार को किसी 11 संक्रमित की मौत हुई है। हालांकि, अबतक उत्तराखंड में 2985 लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तराखंड राज्य के स्वास्थ हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में सोमवार को कोरोना के कुल 3,064 मामले सामने आए हैं। राज्य में सोमवार को 2,985 मरीज कोरोना को हराकर घर लौटे है। जिसके साथ राज्य मे कुल 3,56,331 कोरोना से ठीक हो गये है। राज्य मे कुल एक्टिव केस 31,280 हो गए हैं।

पूर्व क्रिकेटर का बयान जारी, ब्रैंडन टेलर पर बैन

पूर्व क्रिकेटर का बयान जारी, ब्रैंडन टेलर पर बैन   
मोमीन मलिक      
हरारे। क्रिकेट जगत में एक बार फिर स्पॉट फिक्सिंग का भूत जागा है। जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर ब्रैंडन टेलर ने सोमवार को एक बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने कई गंभीर खुलासे किए हैं। ब्रैंडन टेलर के मुताबिक, उन्हें स्पॉट फिक्सिंग के लिए अप्रोच किया गया था और ऐसा किसी भारतीय बिजनेसमैन ने किया था। इसके अलावा ब्रैंडन टेलर को कोकेन भी दी गई थी, जिसके बाद वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया गया। इस खुलासे के बाद आईसीसी द्वारा ब्रैंडन टेलर पर बैन लगा दिया गया है। 
जबकि जल्द ही आईसीसी इस मामले में कुछ खुलासे भी कर सकता है। जिम्बाव्वे के लिए 200 से ज्यादा वनडे मुकाबले खेल चुके ब्रैंडन टेलर की गिनती शानदार खिलाड़ी के तौर पर होती है।

अखरोट और केले की खीर, जानिए कमाल की रेसिपी  
सरस्वती उपाध्याय          जब भी घर में कोई तीज-त्यौहार होता है या कभी मीठे की क्रेविंग होती है तो मन में खीर का ख्याल जरूर आता है। यह भारतीय डिजर्ट का एक अहम हिस्सा है। अमूमन खीर को दूध, चावल या सेंवई के साथ बनाया जाता है, लेकिन आज जो हम आपको खीर बताने वाले हैं उसमें ना ही दूध डाला जाता है और ना ही चावल या सेंवई। अब आप सोच रहे होंगे कि बिना दूध-चावल के खीर कैसे बनाई जाती है? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं अखरोट और केले की खीर की रेसिपी, जो ना सिर्फ स्वाद में, बल्कि सेहत में भी फायदेमंद होती है।

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए: 30 अखरोट, 2 केला 2 हरी इलायची, 1 1/2 कप पानी, 2 बड़े चम्मच घी।

विधि: अखरोट और केले की खीर बनाने के लिए सबसे पहले अखरोट को 2-4 घंटे के लिए भिगो दें और पानी के साथ मिलाकर अखरोट का दूध बना लें। अखरोट का दूध बनाने के लिए पहले भीगे हुए अखरोट में थोड़ा सा पानी डालें और बारिक पीस लें। फिर इसमें 1 1/2 कप पानी डालें और अच्छे से मिक्स करके छान लें। अपना अखरोट का दूध तैयार है। अब एक पैन में घी, इलायची और अखरोट का दूध डालें। इसे एक मिनट तक चलाते रहें। मिश्रण को अच्छी मिलाएं और आंच को धीमा कर इसे 10 मिनट तक पकने दें।

दूध के गाढ़ा होने पर इसमें दो मसले हुए केले मिलाएं और लगातार चलाते हुए 4-5 मिनट के लिए पकाएं।आपकी खीर परोसने के लिए तैयार है। इस खीर को कटे हुए अखरोट या अपनी पसंद के नट्स से सजाएं और गर्म या ठंडा परोसें।

अखरोट के दूध के फायदे: अखरोट के दूध का इस्तेमाल करने से दिमाग तेज होता है। इसके अंदर मौजूद पौष्टिक तत्व दिमाग की कार्यप्रणाली को तेज बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है और स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है।

अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया

अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया   
दुष्यंत टीकम     
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में अज्ञात बदमाशों ने एक लूट की घटना को अंजाम दिया है। दिनदहाड़े कुछ बदमाशों ने बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में गुटखे से भरी ट्रक को लूट लिया है।
जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के सिरगिट्टी के राजश्री गुटखा फैक्ट्री से सामान भरकर एक ट्रक कोरबा के लिए निकला हुआ था। इस दौरान बिलासपुर के धुमा चौक के पास कुछ अज्ञात नकाबपोश बदमाश बाइक में सवार होकर आए और ट्रक को रोक दिया। जिसके बाद ट्रक में रखे राजश्री गुटखे को लूट कर फरार हो गए।
लूट की इस घटना के बाद बिलासपुर पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपी लुटेरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक ट्रक में लूटे हुए समान की कीमत लगभग 8 से 10 लाख रुपए बताई जा रही है। ये घटना आज दोपहर करीब 2 बजे की है।

10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार किया
दुष्यंत टीकम           
बिलासपुर। चकरभाठा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार किया है। इसके साथ आरोपी के पास से 1100 रुपए नगद और एक मोबाइल भी जब्त किया गया है।
चकरभाठा के रहने वाले लोकेश पाल द्वारा ब्राउन शुगर बेचने की सूचना पुलिस को मिली थी, जिस पर पुलिस ने घेराबन्दी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से तीन नग सफेद कागज के पैकेट में ब्राउन शुगर जब्त किया गया। 10 ग्राम जब्त ब्राउन शुगर की कीमत करीब 50,000 रुपए आंकी गई है।

चुनाव में जीतने के लिए दम-खम लगाया: कांग्रेस

चुनाव में जीतने के लिए दम-खम लगाया: कांग्रेस   
संदीप मिश्र    
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस ने पूरा दम-खम लगा दिया है। चुनाव प्रचार में भी कांग्रेस पीछे नहीं रहना चाहती। पार्टी ने स्टार प्रचारकों कि लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों के लिए 30 लोगों के नाम पर मुहर लगाई है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल है। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम सबसे ऊपर है। वहीं दूसरे नंबर पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का नाम मौजूद है।
वहीं तीसरे नंबर पर राहुल गांधी और चौथे नंबर पर प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल है। बहन प्रियंका गांधी के साथ अब राहुल गांधी भी यूपी की जनता के बीच पहुंचेंगे। बता दें कि यूपी चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पूर्व सांसद गुलाम नबी आजाद और सलमान खुर्शीद के साथ ही राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का नाम भी शामिल है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राज बब्बर, अजय कुमार लल्लू और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी यूपी में कांग्रेस का चुनाव प्रचार करेंगे।

सपा की सेंध के बीच में बड़ा विकेट गिराया: भाजपा

संदीप मिश्र       लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के प्रभुत्व वाले अम्बेडकरनगर जिले में समाजवादी पार्टी की सेंध के बीच में भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी का बड़ा विकेट गिराया है। अम्बेडकरनगर जिले के जलालपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष राय ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस मौके पर सुभाष राय ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा डा. दिनेश शर्मा ने समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष राय को भाजपा की सदस्यता दिला दी। भाजपा युवा मोर्चा के नेता रहे सुभाष राय की यह घर वापसी हुई है। भाजपा मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा के साथ भाजपा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी की मौजूदगी में सुभाष राय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सुभाष राय ने अम्बेडकरनगर के जलालपुर विधानसभा उप चुनाव में जीत दर्ज की थी। यहां से 2017 में बहुजन समाज पार्टी के रीतेश पाण्डेय ने विधानसभा का चुनाव जीता था। इसके बाद रीतेश पाण्डेय 2019 में बसपा से ही लोकसभा का चुनाव जीते। इसके बाद जलालापुर सीट पर हुए उपचुनाव में सुभाष राय सपा के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे।

रीतेश पाण्डेय के पिता अम्बेडकरनगर से पूर्व सांसद राकेश पाण्डेय के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद से ही सुभाष राय ने घर वापसी का मन बना लिया था। राकेश पाण्डेय 2002 में जलालपुर से बसपा से विधायक थे और माना जा रहा है कि इस बार सपा उनको जलालपुर से चुनाव लड़ाएगी। भाजपा में शामिल होने के बाद सुभाष राय ने कहा कि मैंने भाजपा की नीतियों ने प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ली है। समाजवादी पार्टी में तो नेता तथा कार्यकर्ता का सम्मान नहीं होता है। सपा को अपने कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड देना चाहिए। विधायक सुभाष राय के भाजपा में शामिल होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भाजपा में विधायक सुभाष राय का स्वागत है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में में आज कानून का राज है। राष्ट्रवाद और विकास की बयार चल रही है। आज उत्तर प्रदेश में जो वातावरण निर्मित हुआ है, उसे देखते हुए सुभाष राय भाजपा में शामिल हुए हैं। यह उनकी घर वापसी है। उनके आने से भाजपा अंबेडकरनगर जनपद में और मजबूत होगी। भाजपा ने हमेशा से ही दलित, वंचित तथा शोषित वर्ग को समाज की मुख्यधारा में लाने का काम किया है। अब सुभाष राय भी इसमें लगेंगे।

2019 में हुए मध्यावधि चुनाव में जलालपुर से सपा के टिकट पर पहली बार विधायक बने सुभाष राय ने राजनीति की शुरुआत नब्बे के दशक में भाजपा से की थी। राज्य स्तरीय पहलवान सुभाष शुरुआत में भाजपा से दो बार जिला पंचायत सदस्य रहे। इसके बाद 2002 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हो गए और जलालपुर से विधायकी का चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ सालों तक कांग्रेस में रहने के बाद 2007 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा में शामिल हो गए। सन 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में जलालपुर सीट से विधायक बने रितेश पांडेय के 2019 में सांसद बनने से खाली हुई सीट पर इसी साल हुए मध्यावधि चुनाव में सुभाष राय ने सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और बसपा से पूर्व मंत्री लालजी वर्मा की बेटी छाया वर्मा को शिकस्त दी।


उत्तराखंड दौरे पर रवाना सीएम भूपेश, बातचीत की
दुष्यंत टीकम         
रायपुर। सीएम भूपेश बघेल सोमवार को उत्तराखंड दौरे पर रवाना हुए। रवाना होने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने पत्रकारों से बातचीत की। और कहा - सोमवार को हम उत्तराखंड में कांग्रेस का कैंपेन सांग लॉन्च करेंगे और वहां हमारी बहुत अच्छी स्थिति है। भाजपा लोगों को धर्म के आधार पर बांटती है। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश में किया है और अब भी कर रहे हैं। धर्म का इस्तेमाल करके बीजेपी को सत्ता मिली लेकिन वोट देकर लोगों को क्या मिला।
बता दें कि उत्तराखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली लिस्ट में पार्टी की तरफ से 53 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ भुवन चंद्र कापड़ी को मैदान में उतारा है। वहीं बीजेपी से वापस कांग्रेस में आए यशपाल आर्य को बाजपुर से टिकट दिया गया है। उत्तराखंड चुनाव की बात करें तो वहां पर 14 फरवरी को एक ही चरण में वोटिंग होने जा रही है। वहीं 10 मार्च को बाकी राज्यों संग ही उत्तराखंड के नतीजे भी सामने आएंगे। इस बार चुनाव में एक तरफ बीजेपी सत्ता परिवर्तन वाले ट्रेंड को तोड़ना चाहती है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस फिर उसी ट्रेंड से उम्मीद लगाए सत्ता में वापस आना चाहती है।

महाराष्ट्र: 1 से 12वीं तक की ऑफलाइन कक्षाएं बहाल 
कविता गर्ग    
मुंबई। महाराष्ट्र में कक्षा एक से बारहवीं तक के छात्रों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं सोमवार को बहाल कर दी गईं। राज्य सरकार ने उम्मीद जताई कि छात्र सुरक्षित माहौल में स्कूलों में वापसी कर खुशी महसूस करेंगे।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बीते हफ्ते शिक्षा विभाग की ओर से भेजे गए उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी, जिसके तहत स्कूलों को 24 जनवरी से खोलने की सिफारिश की गई थी। 
राज्य में कोरोना वायरस के बेहद संक्रामक स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ की दस्तक और मरीजों की संख्या में जबरदस्त वृद्धि के चलते सभी स्कूल जनवरी के पहले सप्ताह में बंद कर दिए गए थे।
बड़ी संख्या में अभिभावकों, शिक्षा कार्यकर्ताओं और शिक्षकों ने छात्रों पर विपरीत प्रभाव पड़ने का हवाला देते हुए इस कदम का विरोध किया था। मुंबई में प्रशासन ने कक्षा एक से नौवीं तक के स्कूलों को 31 जनवरी तक बंद रखने की घोषणा की थी। लेकिन, बाद में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने अपने विश्लेषण में पाया कि राज्य में ओमीक्रोन के मामले नहीं बढ़ रहे हैं और संक्रमितों की संख्या में भी गिरावट आ रही है। 
बीएमसी ने अधिकारियों को स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाओं की बहाली की सिफारिश करने का सुझाव भी दिया था। महाराष्ट्र की स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने सोमवार को ऑफलाइन कक्षाओं की बहाली पर छात्रों और अभिभावकों का अभिवादन किया।

वीडियो वैन के इस्तेमाल से जुड़े दिशा-निर्देश जारी 
अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए वीडियो वैन के इस्तेमाल से जुड़े दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत वीडियो वैन के किसी भी स्थल पर 30 मिनट से ज्यादा समय तक रुकने पर पाबंदी लगाई गई है। कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए निर्वाचन आयोग ने रैलियों के आयोजन पर लगा प्रतिबंध 31 जनवरी तक बढ़ा दिया था।
हालांकि, आयोग ने शनिवार को खुली जगहों पर कोविड प्रोटोकॉल के पालन के साथ अधिकतम 500 दर्शकों की मौजूदगी में वीडियो वैन के जरिये प्रचार करने की इजाजत दी थी। आयोग ने सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को एक पत्र जारी कर राजनीतिक दलों द्वारा वीडियो वैन के इस्तेमाल से जुड़े दिशा-निर्देश भी जारी किए थे। पत्र में कहा गया है, ‘राजनीतिक दलों द्वारा वीडियो वैन का इस्तेमाल उनकी योजनाओं और घोषणाओं के प्रचार के लिए किया जा सकता है।
इनके जरिये किसी प्रत्याशी विशेष के लिए वोट या समर्थन नहीं मांगा जा सकेगा।’ पत्र में स्पष्ट किया गया है कि अगर वीडियो वैन का प्रयोग किसी उम्मीदवार के प्रचार के लिए किया जाता है तो उसका खर्च संबंधित उम्मीदवार के खाते में दर्ज किया जाएगा। चुनाव पर्यवेक्षकों को ऐसे खर्चों पर करीबी नजर रखने का निर्देश दिया गया है। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि वीडियो वैन से सुबह आठ से रात आठ बजे के बीच ही प्रचार किया जा सकेगा।
रैलियों और रोड शो के आयोजन में इन वाहनों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी। आयोग के मुताबिक, राजनीतिक दलों के बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में वीडियो वैन के जरिये अपनी प्रचार सामग्री का प्रदर्शन करने पर भी रोक रहेगी। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि वीडियो वैन किसी भी प्रचार स्थल पर 30 मिनट से अधिक समय तक नहीं रुके, यह सुनिश्चित करना संबंधित राजनीतिक दल की जिम्मेदारी होगी। पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

जनहित याचिका पर 30 अप्रैल को सुनवाई: एचसी
अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय प्रधानमंत्री की सुरक्षा से संबंधित एक जनहित याचिका पर 30 अप्रैल को सुनवाई करेगा। अदालत ने उच्चतम न्यायालय में इससे जुड़े मुद्दों के लंबित होने के मद्देनजर सोमवार को यह फैसला लिया। याचिका में मांग की गई थी कि प्रधानमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के मामले में असैन्य, सैन्य समेत सभी प्राधिकार विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) की निगरानी में काम करें।
मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने कहा कि वह केंद्र से इस जनहित याचिका को एक अभिवेदन के तौर पर मानने के लिए कहेगी। याचिकाकर्ता आशीष कुमार की ओर से पेश अधिवक्ता वी गोविंद रमणन ने कहा कि यह विशेषकर कानून से जुड़ा सवाल है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मामले में जिम्मेदारी एसपीजी के पास होनी चाहिए और वह गृह मंत्रालय के समक्ष इस बाबत पहले ही अभिवेदन दे चुके हैं।
केंद्र सरकार के अधिवक्ता अमित महाजन ने अदालत को सूचित किया कि उच्चतम न्यायालय इस विषय से जुड़े मुद्दों पर पहले ही विचार कर रहा है। इस पर पीठ ने पीआईएल पर सुनवाई स्थगित कर दी और कहा कि शीर्ष अदालत निर्देश दे चुका है और उसके द्वारा गठित समिति की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
गत पांच जनवरी को प्रधानमंत्री का काफिला पंजाब के फिरोजपुर में प्रदर्शनकारियों के अवरोध उत्पन्न करने पर एक फ्लाईओवर पर फंस गया था। 12 जनवरी को न्यायालय ने इस मामले की गहन जांच की मांग करने वाली याचिका पर शीर्ष अदालत की एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया था।
उच्च न्यायालय में दायर याचिका में कहा गया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा का विषय राज्यों के विवेक पर नहीं छोड़ा जा सकता है और उनकी सुरक्षा के मामलों की पूरी जिम्मेदारी एसपीजी की होनी चाहिए।

'राकांपा' के प्रमुख शरद की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव

कविता गर्ग          मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पंवार ने सोमवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाईं गई हैं। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने ट्वीट किया कि, मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। मैं, मेरे चिकित्सक की सलाह का पालन कर रहा हूं।

शरद पवार (81) ने कहा कि, मैं, पिछले कुछ दिनों में मेरे सम्पर्क में आए, सभी लोगों से जांच कराने और पूरी एहतियात बरतने की अपील करता हूं। महाराष्ट्र की शिवसेना नीत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार का हिस्सा राकांपा और कांग्रेस भी हैं।

एक्ट्रेस निया ने फोटोज व वीडियोज शेयर कियें

एक्ट्रेस निया ने फोटोज व वीडियोज शेयर कियें     

कविता गर्ग        मुबंई। सोशल मीडिया वर्ल्ड में अपने बोल्ड और सिजलिंग लुक्स से तहलका मचाने वाली निया शर्मा का हर अंदाज फैंस को पसंद आता है। निया के हर लुक पर फैंस फिदा रहते हैं। निया अपने सुपर सिजलिंग फोटोज और वीडियोज से इंटरनेट का टेंपरेचर हाई रखती हैं। एक्ट्रेस ने अब अपने नए मोनोकनी वीडियो से एक बार फिर फैंस की धड़कनों को तेज कर दिया है।

निया पिंक मोनोकनी पहनकर अलग-अलग तरह से पोज देती हुई नजर आ रही हैं। पिंक मोनोकनी पहने फ्लोर पर बैठी निया का किलर एटीट्यूड और एक्सप्रेशंस देखते ही बनते हैं। निया ने पिंक मोनोकनी के साथ अपने मेकअप को डेवी रखा है। आंखों में इंटेंस काजल और शिमरी आइलाइनर में एक्ट्रेस ने अपनी आई लुक को ग्लैम टच दिया है। न्यूड ग्लॉसी लिपस्टिक और ग्लॉसी बेस में निया का लुक, उनकी हर अदा, हर अंदाज फैंस को काफी इंप्रेस कर रहा है। निया के इस सुपर सिजलिंग वीडियो को अब तक लाखों लोग लाइक कर चुके हैं। फैंस कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस की तारीफ के पुल बांध रहे हैं। कई यूजर्स निया को 'हॉट' बता रहे हैं, तो कई उन्हें मॉडल का टैग दे रहे हैं। हमेशा की तरह निया के इस सिजलिंग अंदाज पर फैंस एक बार फिर से दिल हार बैठे हैं।

निया शर्मा के करियर की बात करें तो वो कई सुपरहिट सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इन दिनों निया एक के बाद एक वीडियो सॉन्ग में अपने धमाकेदार डांस और अदाओं से फैंस की फेवरेट बनी हुई हैं। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस का सॉन्ग फूंक ले रिलीज हुआ, जिसे फैंस का अब तक प्यार मिल रहा है। इसी बीच निया ने पोल डांसिंग सीखनी भी शुरू कर दी है। एक्ट्रेस अपने पोल डांसिंग वीडियो भी फैंस संग साझा करके उन्हें खूब इंप्रेस कर रही हैं।

फिल्म 'टाइगर 3' में काम कर रहीं अभिनेत्री कैटरीना

कविता गर्ग         मुबंई। कैटरीना कैफ शादी के डेढ़ महीने बाद मालदीव पहुंची वहां वो हंसती खिलखिलाती नजर आ रही हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि वो अपने पसंदीदा जगह पहुंची हैं। उन्होंने मालदीव को अपना हैप्पी प्लेस बताया है। कैटरीना कैफ हालांकि इस ट्रिप पर विक्की कौशल के साथ नहीं है। क्योंकि विक्की अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। कैटरीना इन तस्वीरों में बहुत प्यारी और खूबसूरत नजर आ रही हैं। वो बीच पर अलग-अलग अंदाज में कैंडिड फोटो खिंचवाती दिखाई दे रही हैं। 

एक्ट्रेस उन दिनों अपनी शादी के बाद शूटिंग में व्यस्त होने वाली हैं। वो सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' में काम कर रही है। इस फिल्म शूटिंग शुरू ही चुकी है वो भी जल्द टीम को जॉइन करेंगी। वो सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ 'भूत पुलिस' में जल्द नजर आएंगी। इसके अलावा व्व फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'जी ले जरा' में प्रियंका और आलिया के साथ काम कर रही हैं।

अभिनेत्री पाटनी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया

कविता गर्ग          मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी ने 'ये काली-काली आंखें' पर डांस किया है। दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस गाने में दिशा को बोल्ड ड्रेस पहनकर ये काली काली आंखें गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। 

दिशा पाटनी ये काली काली आंखें नामक हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज के टाइटल ट्रैक पर डांस किया है।यह एक प्रमोशनल गाना है।दिशा पाटनी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'शांत नहीं रह सकती क्योंकि यह काली-काली आंखें गाना आ गया हैl हमारे साथ डांस करिए।

अंतरिक्ष यात्री ने 'सुप्रभात' के साथ फोटो शेयर की

फरवरी महीने में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियां

फरवरी महीने में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियां    

अकांशु उपाध्याय           नई दिल्ली। साल के दूसरे महीने फरवरी महीने में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि जनवरी में 16 दिन छुट्टी थी। फरवरी की इन छुट्टियों में दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। फरवरी महीने में बसंत पंचमी, गुरू रविदास जयंती पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। हालांकि फरवरी माह में देश में हर जगह बैंक 12 दिन बंद नहीं रहने वाले हैं।

अलग अलग राज्य में अलग अलग छुट्टियां होती है। फरवरी माह में पड़ रही कुछ छुट्टियां/त्योहार किसी राज्य या क्षेत्र विशेष से संबंधित हैं। इसलिए बैंक हॉलिडे अलग-अलग राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। छुट्टियों की लिस्ट को देखते हुए ही आप बैंक जाने का प्लान करें। जनवरी महीने के इस आखिरी हफ्ते में भी बुधवार यानी 26 जनवरी को बैंक बंद रहेंगे।


25 को लॉन्च किया जाएगा 'माइक्रोमैक्स इन नोट 2'
अकांंशुु उपाध्याय        नई दिल्ली। माइक्रोमैक्स ने हाल ही में पुष्टि की है कि वह भारत में 25 जनवरी को माइक्रोमैक्स इन नोट 2 को लॉन्च करेगा। इसकी माइक्रोसाइट अब माइक्रोमैक्स इंडिया की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर लाइव है। इन लिस्टिंग से स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेक्स का पता चला है। अब, सुधांशु अंभोरे के एक ताजा लीक से इन नोट 2 के स्पेक्स के बारे में अधिक जानकारी सामने आई है। माई स्मार्ट प्राइस की एक रिपोर्ट के अनुसार, जो टिपस्टर योगेश बरार को स्रोत के रूप में उद्धृत करता है। 
सेल्फी के लिए, इन नोट 2 में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। डिवाइस के रियर कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस और 2-मेगापिक्सल के स्नैपर की एक पेयर है। सुरक्षा के लिए, इसमें एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर है। लीक से पता चलता है कि डिवाइस 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट और स्टोरेज विकल्प जैसे 64 जीबी और 128 जीबी में आएगा। हैंडसेट एंड्रॉइड 11 के साथ प्रीइंस्टॉल्ड आएगा। स्मार्टफोन की सीरीज में पिछले की तरह, इन नोट 2 के भी एंड्रॉइड के नियर-स्टॉक संस्करण पर चलने की उम्मीद है। लीक में डिवाइस की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन यह काले और भूरे रंग में आने की संभावना है।

नई दिल्ली। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज और ग्रामीण कृषि बैंकिंग विभाग में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 7 जनवरी, 2022 से शुरू हो गई है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने कई पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज डिपार्टमेंट में कुल 58 रिक्तियां पद हैं।
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है बैंक ऑफ़ बड़ौदा में आवेदन ऑनलाइन आवेदन 27 जनवरी 2022 तक आवदेन या उससे पहले तक जमा किए जा सकते हैं।बैंक जॉब की अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2022 नोटिफिकेशन के अनुसार, यह भर्ती अभियान वेल्थ स्ट्रैटेजिस्ट, प्राइवेट बैंकर, ग्रुप सेल्स हेड एनआरआई वेल्थ प्रोडक्ट्स मैनेजर, पोर्टफोलियो रिसर्च एनालिस्ट समेत कई पदों को भरने के लिए चलाया गया है।

26 को बारिश होने की संभावना नहीं: आईएमडी
अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को राजपथ पर जब गणतंत्र दिवस समारोहों का आयोजन हो रहा होगा। उस वक्त आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह पूर्वानुमान किया है। हालांकि, मौसम विज्ञानियों ने उस दिन हल्का कोहरा छाये रहने का भी पूर्वानुमान किया है। विभाग ने रविवार को बताया कि 26 जनवरी को अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच, जबकि न्यूनतम तापमान पांच से सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर पश्चिमी भारत और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले 24 घंटों में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। और इसके बाद 2 से 3 डिग्री की गिरावट की संभावना है। इसके साथ ही अगले 3 दिनों में गुजरात सहित महाराष्ट्र में 2-4 डिग्री की गिरावट आएगी। वहीं पंजाब. हरियाणा चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान के अलग अलग हिस्सों में घने कोहरे छाए रहेंगे। इसके साथ ही कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी रहेगी। सोमवार को कोल्ड डे जैसे हालात बने रहेंगे। वहीं 25 से 26 जनवरी के दिन भी शीत लहर की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। मध्य प्रदेश में 25-26 जनवरी के बीच ‘कोल्ड डे’ के हालात बन सकते हैं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 जनवरी को बारिश होने की संभावना नहीं है, लेकिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और सुबह में कोहरा लगा रह सकता है। आईएमडी ने कहा कि रविवार को आसमान में बादल छाए रहने, सुबह में हल्की से मध्यम बारिश होने और शाम को बहुत हल्की बारिश होने तथा 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान किया गया है। इन इलाकों में 25-27 जनवरी के बीच शीत लहर का भी अलर्ट है।


भारत: 24 घंटे में कोरोना के 3.37 लाख मामलें मिलें
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 3.37 लाख केस सामने आए हैं। लगातार ये तीसरा दिन है। जब कोरोना के देश में तीन लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामले बढ़कर 21 लाख हो गए हैं।
पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 488 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई। अब तक देश में कोरोना से 4,88,884 लोगों की मौत हो गई।
देश में 5 सबसे संक्रमित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र टॉप पर है। महाराष्ट्र में कोरोना के 48,270 केस सामने आए हैं। इसके बाद कर्नाटक में (48,049 केस), केरल में (41,668 केस), तमिलनाडु में 29,870 केस, गुजरात में 21,225 केस सामने आए हैं। 
देश में कुल मिले केसों में 56.0% केस इन्हीं 5 राज्यों में मिले हैं। महाराष्ट्र में अकेले 14.29% केस मिले हैं। भारत में रिकवरी रेट 93.31% हो गया है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 2,42,676 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक देश में कोरोना के 3,63,01,482 मरीज ठीक हो चुके हैं।
एक्टिव केस 21,13,365 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस 94,540 बढ़े हैं। भारत में अब तक वैक्सीन की 1,61,16,60,078 डोज लगाई जा चुकी हैं।
क्या है दिल्ली-महाराष्ट्र का हाल।
दिल्ली में कोरोना के 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। शुक्रवार शाम को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना के 10,756 नए केस मिले हैं। इस दौरान कोरोना के 38 मरीजों की मौत भी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना पॉजिटिविटी रेट में गिरावट हुई है। शुक्रवार को पॉजिटिविटी रेट 18.04 प्रतिशत दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के अस्पतालों में कुल 2656 कोरोना के मरीज भर्ती हैं। 
वहीं, महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 48 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। देर शाम आई रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में कोरोना के 48,270 नए मामले सामने आए हैं। नए मरीजों के सामने आने के बाद राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2,64,388 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 42,391 मरीज ठीक होकर घर लौटे। वहीं राज्य में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 144 मरीज सामने आए हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-98, (वर्ष-05)
2. मंगलवार, जनवरी 25, 2022
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-सप्तमी/अष्टमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 8 डी.सै., अधिकतम-16+ डी सै.।  बर्फबारी व शीतलहर के साथ मैदानी क्षेत्रों में कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, (प्रधान संपादक) राधेश्याम व शिवांशु, (सहायक संपादक) श्रीराम व सरस्वती के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...