शनिवार, 8 जनवरी 2022

'प्रोडक्शन नंबर 25’ की शूटिंग कर रहें हैं कौशल

'प्रोडक्शन नंबर 25’ की शूटिंग कर रहें हैं कौशल
कविता गर्ग    
मुबंई। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ शुक्रवार देर रात इंदौर पहुंची। इस दौरान उनके पति विक्की कौशल उन्हें लेने एयरपोर्ट पहुंचे। यहां वे कुछ मिनट रहे और फिर बायपास, लाभ गंगा के पास स्थित एक होटल में पहुंचे। नजदीकी लोगों के मुताबिक वह अभी कुछेक दिन इंदौर में ही रहेगी। गौरतलब है कि विक्की कौशल इन दिनों शहर में अपनी फिल्म ‘प्रोडक्शन नंबर 25’ की शूटिंग कर रहे हैं। कैटरीना से शादी के कुछ दिनों बाद ही वे इंदौर आ गए थे। कैट अब उनके साथ वक्त बिताने इंदौर आई है। शुक्रवार रात उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था।
इस दौरान कैटरीना ब्लैक ऑउट फिट में थी। वह ब्लैक पैंट और ब्लैक हुड में वे काफी स्टाइलिश दिख रही थी। एक्ट्रेस कैटरीना अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में बनी रहती है। उससे दिसंबर में विक्की कौशल से शादी की थी।

नए डिजाइन को फ्लॉन्ट करते हुए पोस्ट शेयर की
कविता गर्ग    
मुबंई। फैशन डीवा उर्फी जावेद के डेली पोस्ट्स का इंतजार खत्म हुआ। उन्होंने अपने नए डिजाइन को फ्लॉन्ट करते हुए अपनी सैटरडे पोस्ट शेयर कर ली है। इस पोस्ट में उर्फी की दो चीजें गौर करने वाली है। पहला उनका आउटफ‍िट जिसपर नजर जाएगी ही और दूसरा है उनका एक्स-बॉयफ्रेंड जिसका जिक्र उर्फी ने किया है।
उर्फी ने एक वीड‍ियो शेयर करते हुए लिखा '16 मिस कॉल्स, हम सब उस फेज में कभी ना कभी थे। एक समय ऐसा था जब मैंने अपने एक्स को 26 बार कॉल किए थे क्योंक‍ि वो जवाब ही नहीं दे रहा था। याद दिला दें उर्फी 'अनुपमा' फेम एक्टर पारस कलनावत को डेट कर चुकी हैं। दोनों का अफेयर महज नौ महीने चला था, लेक‍िन इस थोड़े से समय में दोनों एक-दूसरे को दीवानों की तरह प्यार करते थे। अब उर्फी का यह पोस्ट पारस के लिए है या किसी और के लिए ये तो वही बता सकती हैं। 
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में उर्फी जावेद ने पारस संग ब्रेकअप की वजह का खुलाया किया था। उर्फी कहती हैं- मैं उसे रिलेशनशिप नहीं मानती। वो बचपने में की गई गलती थी. मैं तो एक साथ आने के 1 महीने बाद ही ब्रेकअप करना चाहती थी। वो बच्चा था।काफी ज्यादा पोजेसिव था। उसने मेरे नाम के तीन टैटू बनाए। ऐसा कर वो मुझे बार-बार रिझाने की कोशिश करता था। लेकिन ऐसा कौन करता है जब आपका रिश्ता टूट चुका हो।
उर्फी ने यह भी बताया कि ब्रेकअप के बाद पारस ने उन्हें बार बार फोन करने की कोशिश की थी। लेकिन वो उनका फोन नहीं उठाती थीं। वे कहती हैं- मैं अटेंशन एंजॉय कर रही थी लेकिन मैंने उसे साफ बता दिया था कि हम एक नहीं हो सकते। फिर कुछ वक्त बाद वो दूसरे रिलेशनशिप में चला गया था। उर्फी और पारस साल 2017 में रिलेशनशिप में आए थे। दोनों सीरियल मेरी दुर्गा के सेट पर मिले थे।

2 युवतियों के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया

2 युवतियों के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया

पंकज कपूर       नैनीताल। नैनीताल में अपराधिक मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। बता दें हल्द्वानी के एक युवक ने 2 युवतियों के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी निवासी नरेन्द्र बिष्ट नामक युवक ने तल्लीताल निवासी एक सफाई कर्मी के घर में घुसकर उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। वहीं युवक ने उसकी 20 वर्ष दूसरी बेटी से भी दुष्कर्म का प्रयास किया।

इस पर परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को दबोचने की कोशिश की, तो युवक ने पुलिस से ही मारपीट और अभद्रता शुरू कर दी। स्थानीय लोगों और परिजनों ने किसी तरह युवक को घर से बाहर निकाला। किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर तल्लीताल के एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि हल्द्वानी निवासी 33 वर्षीय नरेंद्र बिष्ट के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

लूट व मारपीट के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया

दुष्यंत टीकम       बिलासपुर। विवादित बिल्डर लूट और मारपीट के फरार आरोपी राघव सिंह को बिलासपुर पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। बिलासपुर की सरकंडा पुलिस ने राधव सिंह को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद उसे सिविल लाइन थाने के सुपुर्द लर दिया गया है। बता दें कि सिंह पर लूट और मारपीट का आरोप था जिसपर सिविल लाइन पुलिस ने उस पर भादवि की धारा 392 के तहत एफ आई आर दर्ज किया था। जिसके बाद सरगर्मी से आरोपी की तलाश की जा रही थी बता दे कि राघव सिंह पर धोखाधड़ी के आरोप भी लग चुके हैं। जिन पर वह न्यायालय से अग्रिम जमानत पर था। 

इससे पहले नगर निगम द्वारा भी आरोपी राघव सिंह के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराया गया था। पुलिस की बार बार कोशिशों के बावजूद भी आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने राघव सिंह की जानकारी देने वालों को 5000 इनाम देने की घोषणा की थी। बावजूद इसके लंबे समय तक राघव सिंह फरार रहने में कामयाब हो गया था। लेकिन आज नेहरू चौक से सरकंडा की ओर जाते हुए उसे सरकंडा पुलिस ने पकड़ा जिसके बाद उसे सिविल लाइन थाने लाकर सिविल लाइन थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।


चीन: कैफेटेरिया में विस्फोट, 16 लोगों की मौंत

चीन: कैफेटेरिया में विस्फोट, 16 लोगों की मौंत       

सुनील श्रीवास्तव         बीजिंग। दक्षिण पश्चिम चीन में शुक्रवार को एक कार्यालय के कैफेटेरिया में दोपहर के भोजन के समय हुए विस्फोट में 16 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चोंगकिंग शहर के प्रशासन ने एक ऑनलाइन बयान में कहा कि विस्फोट का कारण गैस रिसाव हो सकता है।विस्फोट में कैफेटेरिया ढह गया जिससे पीड़ित अंदर फंस गए। आधिकारिक शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि बचावकर्मियों ने पीड़ितों को तलाशने के लिए रात में मलबे को हटाने का काम किया और आधी रात तक सभी शव बरामद कर लिए गए।

शिन्हुआ के अनुसार, जीवित बचे लोगों में से एक की हालत गंभीर है। वूलोंग डिस्ट्रिक्ट के एक सरकारी कार्यालय में दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर विस्फोट हुआ। यह डिस्ट्रिक्ट चोंगकिंग शहर के केंद्र से लगभग 75 किलोमीटर पश्चिम में है और अपनी सुंदर कार्स्ट रॉक संरचनाओं के लिए जाना जाता है।

विश्व: संक्रमितों की संख्या-30.25 करोड़ के पार 

अखिलेश पांडेय        वाशिंगटन डीसी। दुनिया इस समय कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी की कहीं तीसरी और कहीं चाथी लहर का सामना कर रही है। इसी क्रम में विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़कर 30.25 करोड़ के पार पहुंच गई है। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, विश्व में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30,25,88,049 हो गई है।

वहीं इस बीमारी से अब तक 54 लाख 78 हजार 731 लोगों की मौत हो चुकी है। बीमारी की गंभीरता को देखते हुए दुनियाभर में चलाए जा रहे कोविड टीकाकरण के तहत अब तक नौ अरब 37 करोड़ 29 लाख तीन हजार 970 लोगों को टीके दिए जा चुके है। इसी क्रम में कई देशों में तीसरी डोज और बूस्टर डोज भी दी जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने 'बूस्टर' खुराक देने की सिफारिश की

सुनील श्रीवास्तव       सिंगापुर। सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री ओंग ये कुंग ने कहा कि अभी यह बताना ”बहुत जल्दबाजी” होगी कि क्या कोविड-19 रोधी टीके की और खुराकों की आवश्यकता पड़ेगी ? उन्होंने शुक्रवार को कहा, ”इस सवाल का जवाब देना अभी बहुत जल्दबाजी होगी। अगर हम इंफ्लुएंजा जैसे स्थानिक रोगों को देखे तो लोग अपनी सुरक्षा के लिए हर साल टीके लगवाते हैं। क्योंकि इंफ्लुएंजा का वायरस उत्परिवर्तित होता रहता है। इसलिए हर साल टीके की एक नयी खुराक की आवश्यकता होती है।

चैनल न्यूज एशिया ने मंत्री के हवाले से कहा, ” क्या हमें भविष्य में कोविड-19 रोधी टीकों की खुराकों की आवश्यकता है तो यह इस पर निर्भर करता है कि तीन खुराकों से मिली सुरक्षा कितनी तेजी से खत्म होती है और क्या वायरस उत्परिवर्तित होता है।” ओंग ने कहा कि इजराइल ही अभी तक ऐसा देश है जहां उन लोगों को चौथी खुराक दी गयी है जिनकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर है।

देश में फाइजर-बायोएनटेक टीके की चौथी खुराक 60 साल से अधिक आयु के लोगों, स्वास्थ्य कर्मियों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले मरीजों को दी जा रही है। मंत्री ने अपने फेसबुक पोस्ट में कई सवालों का जवाब देते हुए उन लोगों को बूस्टर खुराक देने की सिफारिश की। जो कोविड-19 से उबर चुके हैं। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार दोपहर तक कोविड-19 के 777 नए मामलों की पुष्टि की, जिनमें से 396 मामले विदेश से आए लोगों के हैं। दो मरीजों की मौत होने देश इस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 837 हो गयी है। इसके अलावा मंत्रालय ने शुक्रवार को ओमीक्रोन के 535 नए मामलों की भी पुष्टि की।

चीन: चिकित्सा देखभाल केंद्र में आग, 5 की मौंत

अखिलेश पांडेय        बीजिंग। चीन के हुनान प्रांत में शनिवार तड़के एक चिकित्सा देखभाल केंद्र में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। मीडिया विभाग ने बताया कि हेंगयांग के शिगू जिले में यह हादसा हुआ। हादसे के समय केंद्र में 19 लोग थे। 

उन्होंने बताया कि पांच लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और 14 अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था जिनमें से पांच लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

सड़क किनारे 9 शव मिलने पर संदेह जताया

सुनील श्रीवास्तव          मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के खाड़ी तट पर स्थित राज्य वेराक्रूज में सड़क किनारे 9 शव मिले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य पुलिस के सुरक्षा विभाग ने इन हत्याओं को ‘अपराध से निपटने के लिए किए जा रहे काम के नतीजों की प्रतिक्रिया’ बताया है। वेराक्रूज के गवर्नर कुइत्लाहुएक गार्शिया ने कहा कि शुक्रवार को घटनास्थल पर 9 शव पाए गए और उन्होंने इन हत्याओं में गिरोहों के शामिल होने का संदेह जताया है। गार्शिया ने कहा कि हम आपराधिक गिरोहों के बीच बदले के किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेंगे।’

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में वेराक्रूज प्रशासनों ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोहों के साथ समझौते किए थे लेकिन ये गिरोह ‘थोड़े गुस्से’ में थे कि ऐसे समझौते लागू नहीं किए जाते। स्थानीय मीडिया ने बताया कि घटनास्थल से हाथ से लिखा एक पत्र मिला है। जिसमें प्राधिकारियों को धमकी दी गयी है और इस पर ”चार अक्षरों” में हस्ताक्षर किया गया है। जिसका आम तौर पर मतलब जैलिस्को कार्टल गिरोह से होता है।

'स्वास्थ्य' सेवाओं के लिए कुछ सप्ताह कठिन होंगे

अखिलेश पांडेय         लंदन। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री सैय्यद जावेद ने कहा कि देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आगामी कुछ सप्ताह कठिन होंगे। दक्षिण लंदन के एक अस्पताल के दौरा करते हुए जावेद ने कहा कि ये स्वास्थ्य सेवा के लिए ‘चुनौतीपूर्ण समय” है और लोग जो “सबसे अच्छी बात” कर सकते हैं, वह है कि वे कोविड बूस्टर डोज लगवाये।

उन्होंने कहा कि हम अब जानते हैं कि ओमीक्रोन कम गंभीर है और हम निश्चित रूप से जानते हैं कि एक बार जब आप बढ़ जाते हैं, तो अस्पताल में भर्ती होने की आशंका होती है। हमारे नवीनतम विश्लेषण से पता चलता है यह वेरिएंट डेल्टा के मुकाबले 90 प्रतिशत कम घातक है।” शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ब्रिटेन में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के एक लाख 78 हजार 250 नये मामले सामने आए। जिसके बाद देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 14,193,228 हो गई।


भाजपा के अलावा किसी पार्टी का समर्थन करें

भाजपा के अलावा किसी पार्टी का समर्थन करें      

इकबाल अंसारी        पणजी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदम्बरम ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी आगामी गोवा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने की इच्छुक किसी भी पार्टी का समर्थन लेने के लिये तैयार है। उनके इस बयान से थोड़ी ही देर पहले तृणमूल कांग्रेस की गोवा प्रभारी महुआ मोइत्रा ने सुझाव दिया था कि उनकी पार्टी गोवा फॉरवार्ड पार्टी (जीएफपी) और कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन करने के लिये तैयार है। चिदम्बरम ने कहा, ” मैंने आज अखबार में गठबंधन के विषय पर तृणमूल कांग्रेस का बयान पढ़ा है। आधिकारिक बयान का इंतजार करते हैं।” उन्होंने सवालिये लहजे में कहा कि वैसे कांग्रेस अपने बलबूते भाजपा को हराने में सक्षम है, लेकिन ”यदि कोई पार्टी भाजपा को हराने में कांग्रेस का समर्थन करना चाहती है, तो मैं क्यों ना कहूं।

साल 2017 में 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा के लिये चुनाव में सबसे अधिक 17 सीटें जीतने के बाद कांग्रेस के विधायकों की संख्या पिछले पांच वर्षों में घटती चली गई। उसके बहुत सारे विधायक भाजपा में चले गये और दो विधायक तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये। अब विधानसभा में कांग्रेस के महज दो विधायक हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस गोवा की राजनीति में पहली बार कदम रख रही है।


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यवाही के निर्देश        

दुष्यंत टीकम           रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई होगी। कोर्ट ने न्यायिक कार्यवाही 11 जनवरी से 31 जनवरी तक केवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे मामलों को लेकर हाईकोर्ट ने सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया है।

आपको बता दें कि कोरबा जिले में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई है। जांजगीर थाने के 4 पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव हो गए हैं। इधर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के 6 से अधिक बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में सोमवार तक 1 से 8 तक की कक्षाओं को बंद कर दिया गया है। इस दौरान करीब 50 बच्चों का टेस्ट दोनों स्कूल में किया गया। वहीं दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल प्रकाश विद्यालय के 3 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान: आयोग

अकांशु उपाध्याय       नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शनिवार को 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया। एलान के साथ ही इन पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लग जाएगी। उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं। जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर 3:30 बजे चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान करेगा। विदित रहे कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच इन पांच राज्यों में चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने इसको लेकर कहा था कि सभी पार्टियां समय पर चुनाव करवाना चाहती हैं। ऐसे में चुनाव नहीं टालने का फैसला किया गया है। 

चुनाव के दौरान कोरोना के खतरे को देखते हुए चुनाव आयोग और स्वास्थ्य मंत्रालय के शीर्ष ऑफिसर्स ने एक बैठक की इस बात पर भी चर्चा हुई थी कि मतदाताओं और कर्मचारियों का पूर्ण टीकाकरण अनिवार्य किया जाए। इस बार चुनाव में सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। किसी भी तरीके से आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई की जाएगी। राज्यों की सीमाओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

'एफसीआरए' के तहत पंजीकरण बहाल: मंत्रालय

अकांशु उपाध्याय       नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ का विदेशी अशंदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के तहत पंजीकरण बहाल कर दिया है। जिससे अब वह विदेशों से निधि प्राप्त कर सकेगा और बैंकों में रखे धन का भी उपयोग कर सकेगा। मंत्रालय ने कुछ दिनों पहले ‘प्रतिकूल सूचनाएं’ मिलने के बाद इसका एफसीआरए पंजीकरण रद्द कर दिया था। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि एफसीआरए लाइसेंस बहाल होने के बाद कोलकाता स्थित यह संगठन विदेशों से निधि प्राप्त कर सकेगा और साथ ही बैंकों में रखा धन खर्च कर सकेगा। मिशनरीज ऑफ चैरिटी एक कैथोलिक धार्मिक संगठन है जिसकी स्थापना नोबेल पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा ने गरीबों और बेसहारों की मदद करने के लिए 1950 में की थी। गृह मंत्रालय ने 27 दिसंबर को कहा था कि उसने कुछ ‘प्रतिकूल सूचनाएं’ मिलने के बाद मिशनरीज ऑफ चैरिटी का एफसीआरए लाइसेंस रद्द कर दिया है।

उसने यह भी कहा था कि उसने मिशनीज ऑफ चैरिटी का कोई खाता जब्त नहीं किया है लेकिन भारतीय स्टेट बैंक ने उसे बताया है कि एनजीओ ने अपने खातों पर रोक लगाने के लिए खुद बैंक को अनुरोध भेजा है। इस मामले के सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने मिशनरीज ऑफ चैरिटी के बैंक खातों को कथित तौर पर जब्त करने के लिए सरकार की आलोचना की थी। गृह मंत्रालय की कार्रवाई के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सभी जिलाधीशों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे कि राज्य में चल रही मिशनरीज ऑफ चैरिटी की किसी भी ईकाई को कोई वित्तीय संकट का सामना न करना पड़े और अगर जरूरत पड़ती है तो उनकी मदद करने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष का इस्तेमाल किया जाए। पटनायक ने संगठन को राज्य में दर्जनों संस्थाओं को चलाने के लिए 78 लाख रुपये भी दिए थे।

यूपी बोर्ड परीक्षा '2022' के छात्रों की डेटशीट जारी 

संदीप मिश्र        लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के छात्रों को डेटशीट जारी होने का इंतजार है। अभी तक यूपी बोर्ड ने इस संबंध में कोई सूचना जारी नहीं की है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपीएमएसपी की तरफ से बस इतना बताया गया है कि यूपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के बाद किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की तारीख घोषित नहीं हुई है  ऐसे में यूपी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट भी अब तक जारी नहीं की गई है। हालांकि, देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों को देखते हुए यह भी तय नहीं है कि बोर्ड परीक्षा आयोजित हो भी पाएगी या नहीं अब तो ज्यादातर राज्यों में ओमिक्रॉन के मामले भी काफी बढ़ गए है।

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में प्रतिबंध लगाए जाने लगे हैं। जिन भी शहरों में 1000 के ऊपर मामले हैं, वहां नाइट कर्फ्यू में काफी सख्ती बरती जा रही है। अगर कोरोना वायरस संक्रमण के मामले ऐसे ही बढ़ते रहे तो मिनी लॉकडाउन भी लगाया जा सकता है। वहीं, स्कूल-कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों को भी बंद कर दिया गया है। 

सीएम की पत्रकारों से चर्चा, सवालों पर प्रतिक्रिया

दुष्यंत टीकम        रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को नगर निगम रिसाली, भिलाई एवं भिलाई-चरोदा के नवनिर्वाचित महापौर एवं सभापति के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने दुर्ग दौरे पर है। दुर्ग रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन हेलीपैड में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने ने पीएम सुरक्षा, प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण सहित कई सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया दीं।

सीएम ने कहा कि कोविड की परिस्थिति पर हमारी नज़र बनी हुई है। मुझे नहीं लगता है कि अभी आर्थिक गतिविधियों पर पाबंदियां लगाने की ज़रुरत है और ना ही कंटेनमेंट जोन बनाने की ज़रुरत है। प्रदेश और देश में कोविड के हालात को देखकर हम आगे कोई फ़ैसला लेंगे।

भाजपा पर नफरत की कई फैक्टरी लगाने का आरोप

अकांशु उपाध्याय        नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नफरत की कई फैक्टरी लगा रखी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ”बुल्ली बाई एप मामले में अभियुक्तों की कम उम्र देखकर पूरा देश पूछ रहा था कि इतनी नफ़रत आती कहां से है? दरअसल भाजपा ने नफ़रत की कई फ़ैक्टरी लगा रखी हैं।

‘टेक फॉग’ (एप) उनमें से एक है।” इससे पहले, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शुक्रवार को भाजपा पर ‘टेक फॉग’ नामक एक ऐप के माध्यम से कुछ समुदायों, महिलाओं और विपक्ष के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाया था और कहा था कि इस मामले पर उच्चतम न्यायालय को संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने एक समाचार पोर्टल की खबर का उल्लेख करते हुए यह भी कहा था कि सरकार को ऐप के संदर्भ में तत्काल कदम उठाना चाहिए। कांग्रेस के इस आरोप पर भाजपा की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

दावा: 13 साल बाद सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई

दावा: 13 साल बाद सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई

अकांशु उपाध्याय          नई दिल्ली। दिल्ली में कम से कम पिछले 13 साल बाद जनवरी में एक दिन में सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई और शुक्रवार को रात भर हुई बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी के निचले इलाकों में पानी भर गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, शहर के कई हिस्सों में जलभराव की जानकारी मिली है।सफदरजंग वेधशाला ने 41 मिमी बारिश दर्ज की, जो कम से कम 13 साल में जनवरी में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है। पालम में मौसम केंद्र ने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 48 मिमी बारिश दर्ज की। रात भर हुई बारिश के कारण शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया और सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 114 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। यह शुक्रवार को 182 था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से आठ डिग्री अधिक हैं। अधिकतम तापमान के 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

नागरिकों की सुरक्षा में तैनात जवान, तापमान गिरा

अकांशु उपाध्याय        नई दिल्ली। उत्तर भारत इस समय भीषण ठंड की चपेट में है। ऊंचाई के साथ ही तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है और पारा माइनस से कई डिग्री नीचे पहुंच गया है। इस हाड़ कंपाने वाली ठंड में भी भारतीय सेना के जवान देश के नागरिकों की सुरक्षा में जुटे हुए हैं।

बर्फ से ढंकी पहाड़ियों पर भी गश्ती करते जवानों के साथ ही सैनिकों का एक और वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में जवान 'स्नो स्कूटर' का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तानी सीमा के पास गश्ती कर रहे हैं।

कंपनी टीचमिंट की पंजाब सरकार के साथ भागीदारी  

अकांशु उपाध्याय         नई दिल्ली शिक्षा ढांचागत क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनी टीचमिंट ने पंजाब सरकार के साथ भागीदारी की है। इस भागीदारी के तहत टीचमिंट राज्य के 500 से अधिक सरकारी स्कूलों को शिक्षण मंच उपलब्ध कराएगी। जिससे वे अपनी कक्षाओं का परिचालन दक्ष तरीके से कर सकेंगे। कंपनी ने शनिवार को बयान में कहा कि पहले चरण में पठानकोट के स्कूलों को अपने संचालन को डिजिटल करने में मदद मिलेगी। इससे इन स्कूलों के विद्यार्थियों की शिक्षकों तथा शिक्षण सामग्री तक सतत पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी।

टीचमिंट के उपाध्यक्ष-कारोबार आदित्य अग्रवाल ने कहा, ‘हमने स्कूलों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को सशक्त करने के लिए पंजाब सरकार के साथ भागीदारी की है। हम उन्हें प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा उपलब्ध कराएंगे। इसकी शुरुआत पठानकोट से होगी।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-82, (वर्ष-05)
2. रविवार, जनवरी 9, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 10 डी.सै., अधिकतम-25+ डी.सै.।  बर्फबारी व शीतलहर के साथ मैदानी क्षेत्रों में कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
कउ.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवाशुं के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...