गुरुवार, 30 दिसंबर 2021

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-73, (वर्ष-05)
2. शुक्रवार, दिसंबर 31, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान -8 डी.सै., अधिकतम-20+ डी.सै.।  बर्फबारी व शीतलहर के साथ मैदानी क्षेत्रों में कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवाशुं के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

बुधवार, 29 दिसंबर 2021

कौशाम्बी: विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

कौशाम्बी: विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न 
सुशील केसरवानी        
कौशाम्बी। जनपद के नोडल अधिकारीप्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा सुभाष चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्टेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में नोडल अधिकारी ने राशन वितरण की समीक्षा के दौरान कहा कि लाभार्थियों को शासन के निर्देशानुसार समय पर राशन का वितरण किया जाय तथा शेष रह गये पात्र लोंगो का राशन कार्ड बनाया जाय। उन्होंने संरक्षित गोवंशों की समीक्षा के दौरान कहा कि गोवंशों को ठण्ड से बचाव हेतु सभी आवश्यक व्यस्थायें सुनिश्चित किया जायें। उन्होंने निर्माणाधीन गौआश्रय स्थलों को तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने गौआश्रय स्थलों में चारा आदि की व्यवस्थायें सुनिश्चित करने तथा छुट्टा गौवंशो को संरक्षित करने के भी निर्देश दिये। 
नोडल अधिकारी ने सामुदायिक शौचालयों की निर्माण की प्रगति की समीक्षा के दौरान कहा कि सामुदायिक शौचालयों का संचालन प्रभावी तरीके से कराया जाय तथा पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जायें। उन्होंने डी.पी आर.ओ को सामुदायिक शौचालयों के संचालन की स्थिति की नियमित निगरानी करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी समस्या आने पर तत्काल निस्तारण कराया जायें। बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत 21 परियोजनाओं पर कार्य होना है। इन सभी परियोजनाओ के लिए डी.पी.आर शीघ्र बना लिया जायेगा। जिस पर नोडल अधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिचाई को विशेष प्रयास कर कार्यों को तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। 
नोडल अधिकारी ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान सी.एम.ओ से कहा कि कोविड के नये वैरिएण्ट के दृष्टिगत जनपद में बेड, ऑक्सीजन, टेस्ट, ऑक्सीजन सिलेण्डर की पर्याप्त तैयारियॉ सुनिश्चित कर लिया जाय तथा निगरानी समितियों को सक्रिय रखा जायें। सी.एम.ओ ने बताया कि जनपद में कोविड का एक मरीज मिला है।जिसका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। जनपद में कोविड टीकाकरण की प्रथम डोज 92.65 प्रतिशत थी तथा द्वितीय डोज लगभग 44 प्रतिशत हो गयी है, जिस पर नोडल अधिकारी ने टीकाकरण में तेजी से प्रगति हेतु कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिये। 
नोडल अधिकारी ने जनपद में ठण्ड के दृष्टिगत कम्बल का वितरण सुनिश्चित करने के साथ ही बस स्टैण्ड, टैक्सी स्टैण्ड, धार्मिक स्थलों सहित आदि स्थलों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। 
उन्होंने रैन बसेरों में बेहतर व्यवस्थायें भी सुनिश्चत करने के निर्देश दिये। उन्होेंने कहा कि आई.जी. आर. एस के तहत प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयान्तर्गत किया जाय। इसके साथ ही निवेश मित्र पोर्टल एवं झटपट पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी समयान्तर्गत किया जाय। उन्होेंने ए0एम0ए0, जिला पंचायत को निर्देशित किया कि स्वीकृत कार्यों को तत्काल शुरू कराया जाय। उन्होंने निर्माणाधीन सड़कों सहित सभी परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण समयान्तर्गत पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने डिप्टी आर.एम.ओ को लक्ष्य के सापेक्ष धान की खरीद में प्रगति लाने के निर्देश के साथ ही कहा कि धान खरीद के सम्बन्ध में किसानो को कोई परेशानी न होने पाये। 
नोडल अधिकारी द्वारा सरकारी ट्यूबबेल में विद्युत की आपूर्ति, प्राथमिक विद्यालयों में विद्युत की व्यवस्था, खाद की उपलब्धता, दवाओं की उपलब्धता एवं दैवीय आपदा से प्रभावित लोंगो को सहायता राशि के वितरण की जानकारी के साथ ही मनरेगा।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एवं कौशल विकास मिशन आदि की प्रगति की भी समीक्षा की गयी। बैठक में डी.सी एन.आर.एल. एम द्वारा बताया गया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अन्य कार्यो के साथ ही बैंक सखी एंव विद्युत सखी के रूप में भी कार्य किया जा रहा है। नोडल अधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं से कहा कि जो भी परियोजनायें धनाभाव के कारण प्रभावित हैं, उनकी मांग कर कार्य को समयान्तर्गत पूर्ण कराया जाय। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि सहित आदि योजनाओं में छूटे हुए पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये।
नोडल अधिकारी ने कर-करेत्तर एवं राजस्व की समीक्षा के दौरान वाणिज्यकर अधिकारी को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति लाने हेतु विशेष प्रयास करने तथा प्रवर्तन कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने आबकारी, परिवहन, स्टॉम्प रजिस्ट्रेशन, विद्युत आदि में राजस्व वसूली में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। 
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय एवं जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्रवण कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

'खादी महोत्सव-2021' का भव्य आयोजन किया 
श्रीराम मौर्य         कुशीनगर। आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर उ.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड कुशीनगर द्वारा जूनियर हाईस्कूल परिसर (निकट-कोतवाली) पडरौना जनपद कुशीनगर में दिनांक 14.12.2021 से 28.12.2021 तक (15 दिवस हेतु) जनपद स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी (खादी महोत्सव-2021) का भव्य आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी का समापन दिनांक 28.12.2021 को लल्लन तिवारी मा. सदस्य खादी बोर्ड लखनऊ की अध्यक्षता में की गयी। 
प्रदर्शनी में विशिष्ट अतिथि स्वरूप एन.पी. मौर्या, परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी गोरखपुर, आर.एस. गौतम, जिला विकास अधिकारी, अभय कुमार यादव , जिला पंचायत राज अधिकारी, श्याम मनोहर मिश्रा, प्रबुद्व नागरिक, एस.के. पाल, महेन्द्र यादव जिला ग्रामोद्योग अधिकारी , के.एम. पाण्डेय, आर.के. यादव सहित जनपद के काफी संख्या में आम जन मानस की उपस्थिति रही।
प्रदर्शनी आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी गोरखपुर द्वारा प्रदर्शनी के समापन अवसर पर अपने उद्बोद्वन में देश के विभिन्न प्रान्तों एवं प्रदेश के विभिन्न जनपदों से खादी एवं ग्रामोद्योग के स्टाल धारकों द्वारा अपने-2 भिन्न-भिन्न प्रकार के उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्री सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। जिसमें लगभग रू. 52.00 लाख के सामानों का व्यापार करने पर उनके प्रति एवं जनपद वासियों को इनके उत्पादों को पसन्द करने तथा खरीदारी करने के लिए आभार प्रकट किया गया।

राजस्थान: 2.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज

राजस्थान: 2.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज 

नरेश राघानी        जयपुर। राजस्थान में कई दिनों की बारिश और सर्द हवाओं के कारण राज्य के अनेक हिस्सों में न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट आई और मंगलवार की रात फतेहपुर सबसे सर्द रहा। जहां का तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात न्यूनतम तापमान चुरू में 4.3 डिग्री, संगरिया में 4.8 डिग्री, पिलानी में 5.8 डिग्री, सीकर में 6.4 डिग्री, गंगानगर में 7.3 डिग्री व नागौर में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान में 2: 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। राजधानी जयपुर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ट्रक से टकराया ‘मल्टी-यूटिलिटी’ वाहन, 3 की मौंत

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद जिले में बुधवार सुबह ‘मल्टी-यूटिलिटी’ वाहन (एमयूवी) के सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा जाने से दो स्कूली छात्रों तथा एक महिला की मौत हो गई और लगभग 10 अन्य लोग घायल हो गए।बगोदरा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एमयूवी, दक्षिण गुजरात के वापी से सौराष्ट्र के राजकोट की ओर जा रही थी और बगोदरा कस्बे के पास यह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। 

उन्होंने कहा कि हादसे में दो स्कूली छात्रों और एक महिला की मौत हो गई। अधिकारी ने जानकारी दी कि हादसे में एमयूवी में सवार करीब 10 अन्य यात्री घायल हो गए जिन्हें अहमदाबाद स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यूके: 'ओमिक्रोन' के कुल 4 मामलों की पुष्टि हुईं 

पंकज कपूर        देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। राज्य में अब तक ओमिक्रोन के 4 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, राज्य के 6 जनपदों में आज कोरोना वायरस के नये मामले सामने आए है। वहीं राज्य में आज एक कोरोना मरीज की मौत भी हुई है। राज्य में आज कोरोना के कुल 38 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 3,44,881 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 42 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 3,31,043 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

बुधवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 38 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले से 21 ,हरिद्वार से 03 , नैनीताल जिले से 06, उधमसिंह नगर से 02 , पौडी से 05, टिहरी से 0, चंपावत से 0 , पिथौरागढ़ से 0 , अल्मोड़ा 0, बागेश्वर से 01, चमोली से 0 , रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं हींग, जानिए

स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं हींग, जानिए
सरस्वती उपाध्याय         भारतीय किचन में मौजूद हींग एक ऐसा मसाला है। जो अपनी तेज और तीखी महक के लिए जाना जाता है। हींग को स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। हींग पर्वतीय क्षेत्रों में पाए जाने वाले 6-8 फुट के फेरूल फोइटिडा नाम के पौधे से बनती है। हींग को आयुर्वेद में एक औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। हींग में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं, जो हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. हींग में पाएं जाने वाले महत्वपूर्ण तत्व मानसिक तनाव, डिप्रेशन, कफ, अस्थमा, अपच, पेट से जुड़ी समस्याओं, मांसपेशियों में ऐंठन, अर्थराइटिस जैसी समस्या में राहत पहुंचाने में मदद कर सकते हैं। हींग की तासीर गर्म होती है सर्दियों में हींग का इस्तेमाल सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

सर्दी-खांसी: सर्दियों में सर्दी-खांसी की समस्या एक आम समस्या मे से एक है। हींग को सर्दी-खांसी के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। कफ और सर्दी की शिकायत होने पर हींग को शहद के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। ब्लड प्रेशर: हींग में कोमेरिन नामक तत्व पाए जाने के कारण, ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। साथ ही ये ब्लड के फ्लो को भी ठीक तरह से काम करने में मदद कर सकती है। 

सांस: अगर ठंड के कारण या कफ के कारण सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो आप हींग का इस्तेमाल करें। हींग में एंटी-वायरल और एंटी- बैक्टीरियल गुण मौजूद होने के कारण, ये सांस संबंधी समस्या को दूर कर सकती है।

पीरियड: पीरियड के दर्द, पेट की ऐंठन और सूजन में हींग के पाउडर को गर्म पानी के साथ इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हींग में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाएं जाते हैं। जो दर्द निवारक के की तरह काम कर सकती है।

गैस: हींग में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। जो अपच और गैस की समस्या से निजात दिलाने में मददगार है। हींग पेट के दर्द में भी आराम दिलाने का काम कर सकती है।

स्किन: हींग में उच्च मात्रा में एंटी-इनफ्लेमेटरी तत्व होते हैं जिसकी वजह से इसे स्किन केयर उत्पादों में मिलाया जाता है। हींग स्किन की जलन को कम करने में मदद कर सकती है।

दांत दर्द: हींग में एंटीऑक्सीडेंट्स और दर्द निवारक तत्व मौजूद होते हैं। जो दांत दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। दांत दर्द में दांतों पर हींग दबाने से आराम मिल सकता है।

किडनी: गुर्दे यानी किडनी की बीमारी से बचाने में मददगार है हींग। हींग शरीर से विषाक्त पदार्थ को निकालने में मदद करती है।किडनी की समस्या से बचने के लिए आप हींग को डाइट में शामिल कर सकते है।


गुकेश ने दसवें दौर में खिलाड़ी बोरिस को हराया
मोमीन मलिक         वारसॉ। गत चैम्पियन कोनेरू हम्पी अपेक्षााओं पर खरी नहीं उतर सकी और फिडे विश्व रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में महिलाओं के वर्ग में 7 . 5 अंक लेकर छठे स्थान पर रही। ओपन वर्ग में भारत के युवा ग्रैंडमास्टर डी गुकेश नौवें स्थान पर रहे। टूर्नामेंट जीतने वाले उजबेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव उनसे आधा अंक ही आगे थे। गुकेश ने दसवें दौर में इस्राइल के अनुभवी खिलाड़ी बोरिस गेलफांड को हराया।
इसके बाद अगले दौर में जॉर्जिया के जोबावा बाडुर को मात दी। उन्होंने अब्दुसत्तोरोव और अलेक्जेंडर ग्रिसचुक से ड्रॉ खेला। दूसरी ओर हम्पी ने रैपिड वर्ग में अलेक्जेंड्रा कोस्तेनियुक के खिलाफ ड्रॉ से शुरूआत की। इसके बाद बुल्गारिया की अंतोआनेता स्टेफानोवा और अजरबैजान की गुलनार मामादोवा से भी ड्रॉ खेला।

वायरस: अभिनेता अर्जुन की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव

वायरस: अभिनेता अर्जुन की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव
कविता गर्ग         
मुंबई। कोरोना का संक्रमण बॉलीवुड तक पहुंच गया है। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों क्वारनटीन हो गए हैं और उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है। अर्जुन और अंशुला के अलावा रिया कपूर और उनके हसबेंड करण बूलानी का कोरोना टेस्ट भी पॉज‍िट‍िव आया है। 
अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा का भी कोरोना टेस्ट दोबारा किया जाएगा। अर्जुन हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के घर क्रिसमस पार्टी मनाने गए थे। इस पार्टी में मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा और करीना कपूर भी मौजूद थीं।
एक्ट्रेस मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की
कविता गर्ग         मुबंई। भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम मोनालिसा अपनी अदाओं से फैन्स को घायल करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी एक्टिव हैं और समय-समय पर फोटोज व वीडियोज शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा के देश-दुनिया में करोड़ों फैन्स हैं, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। जहां कुछ दिनों पहले तक मोनालिसा क्रिसमस त्योहार के खुमार में थीं, तो अब नए साल को लेकर काफी उत्साहित हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। अपनी इन फोटोज में मोनालिसा डीप नेक ड्रेस पहनकर काफी हॉट दिखाई दे रही हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस ने तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन लिखा, ''साल 2021 का आखिरी बुधवार मुझे इन थ्रोबैक डे की याद दिला रहा है। 2022 का काउंटडाउन शुरू हो गया है और दो दिन में उसका स्वागत करने जा रहे हैं। एक्ट्रेस के इस कैप्शन से साफ की है कि उनकी ये तस्वीरें नई नहीं, बल्कि पुरानी हैं।
इन फोटोज में मोनालिसा ब्लू कलर की प्रिंटेड ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस की इस ड्रेस का कलर ब्लू और ऑरेंज है। समंदर किनारे मोनालिसा ने कई तरह के पोज दिए हैं।

बलात्कार-हत्या के आरोपी को 'उम्रकैद' की सजा

बलात्कार-हत्या के आरोपी को 'उम्रकैद' की सजा 
नरेश राघानी         
सूरत। सूरत की एक अदालत ने इस साल अप्रैल में पांच साल की बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के एक मामले में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को "अपने शेष जीवन के लिए" आजीवन कारावास की सजा सुनाई। विशेष पोक्सो न्यायाधीश पीएस काला की अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद, दोषी सुजीत साकेत गुस्से में आ गया और न्यायाधीश की ओर अपनी चप्पल फेंक दी। जूते निशाने से चूक गए और विटनेस बॉक्स के पास जा गिरे। 
अभियोजन पक्ष के मुताबिक, मध्य प्रदेश के रहने वाले दोषी ने 30 अप्रैल को बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। पीड़िता एक प्रवासी मजदूर की बेटी थी। बच्ची को अकेला पाकर दोषी ने चॉकलेट दिलाने के बहाने उसका अपहरण कर लिया। 
अभियोजन पक्ष ने कहा कि वह लड़की को एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने अपराध किया और उसका गला घोंट दिया। उस व्यक्ति के खिलाफ पहली सूचना रिपोर्ट या प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अदालत ने अभियोजन पक्ष द्वारा परीक्षित 26 गवाहों के बयानों पर विचार किया। अदालत ने आदेश सुनाने से पहले 53 दस्तावेजी साक्ष्यों पर भी विचार किया।

ठेकेदार से वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश 
बलरामपुर। बलरामपुर जिले में नक्सली होने की धमकी देकर सरपंच सचिव ठेकेदार से हथियार के दम पर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने वसूली करने वाले 3 आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। मामले में कुसमी पुलिस की कार्यवाई जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने पैसे वसूलने का नया तरीका खोज लिया है। 
वही नक्सली होने की धमकी देकर सरपंच सचिव ठेकेदार से हथियार के दम पर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल, तलवार, मोबाइल फोन, सहित अन्य कई हथियार बरामद किये गये है। मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। 

मुस्लिमों के बाद 'हिंदुत्व' का निशाना ईसाई

मुस्लिमों के बाद 'हिंदुत्व' का निशाना ईसाई

अकांशु उपाध्याय        नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बुधवार को आरोप लगाया कि मुस्लिमों के बाद अब हिंदुत्व ब्रिगेड का नया निशाना ईसाई हैं। उन्होंने मिशनरीज ऑफ चैरिटी के एफसीआरए पंजीकरण को नवीनीकृत करने से सरकार के इनकार का हवाला देते हुए यह बात कही। गोवा के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक, चिदंबरम ने यह भी दावा किया कि मुख्यधारा की मीडिया ने मिशनरीज ऑफ चैरिटी (एमओसी) से संबंधित गृह मंत्रालय की कार्रवाई की खबर को अपने पृष्ठों से हटा दिया।

उन्होंने कहा कि यह “दुखद और शर्मनाक” है। उन्होंने ट्विटर पर कहा, “मिशनरीज ऑफ चैरिटी (एमओसी) के नवीनीकरण की अस्वीकृति भारत के ‘गरीब और वंचित वर्गों’ के लिए जनसेवा कर रहे गैर सरकारी संगठनों पर सीधा हमला है। चिदंबरम ने कहा, “एमओसी के मामले में, यह ईसाइयों के धर्मार्थ कार्य के खिलाफ पूर्वाग्रह को दर्शाता है। मुस्लिमों के बाद, अब ईसाई हिंदुत्व ब्रिगेड का नया निशाना हैं।” गोवा विधानसभा चुनाव में लगातार दो बार की हार के बाद, कांग्रेस अगले साल की शुरुआत में होने वाले चुनाव में वापसी की उम्मीद कर रही है।


फॉक्सकॉन के श्रीपेरंबदूर संयंत्र को निगरानी में रखा

चेन्नई। एप्पल के लिए आपूर्ति करने वाली कंपनी फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप ने बुधवार को कहा कि वह तमिलनाडु के श्रीपेरुंबुदूर कारखाने के कर्मचारी निवास स्थल में हाल में बड़े पैमाने पर विषाक्त भोजन दिए जाने की घटना के बाद अपने स्थानीय प्रबंधन दल का पुनर्गठन कर रहा है। दूसरी ओर एप्पल के एक प्रवक्ता ने कहा कि फॉक्सकॉन के श्रीपेरंबदूर संयंत्र को निगरानी में रखा गया है। फॉक्सकॉन ने बुधवार को एक बयान में कहा कि सभी कर्मचारियों को भुगतान जारी रहेगा, जबकि कामकाज फिर से शुरू करने से पहले जरूरी सुधार किए जा रहे हैं। कंपनी ने कहा कि कर्मचारियों के काम पर लौटने के बाद वह उन्हें मदद देना जारी रखेगी।

फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप ने बयान में कहा, ”हम अपने स्थानीय प्रबंधन दल और अपनी प्रबंधन प्रणालियों का भी पुनर्गठन कर रहे हैं, ताकि जरूरी उच्च मानकों को सुनिश्चित किया जा सके।” इस बीच एप्पल के एक प्रवक्ता ने कहा कि फॉक्सकॉन के श्रीपेरंबदूर संयंत्र को निगरानी में रखा गया है और कंपनी यह सुनिश्चित करेगी कि संयंत्र में दोबारा काम शुरू होने से पहले सख्त मानकों को पूरा किया जाए। एप्पल के प्रवक्ता ने एक ईमेल में कहा, ”हम हालात की बारीकी से निगरानी जारी रखेंगे।

कारोबार: 100 अंक से अधिक चढ़ा 'सेंसेक्स'

कविता गर्ग     मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक चढ़ा गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 104.31 अंक या 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 58,001.79 था। इसी तरह निफ्टी 28.45 अंक या 0.17 फीसदी बढ़कर 17,261.70 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त इंडसइंड बैंक में हुई। इसके अलावा डॉ रेड्डीज, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर पावरग्रिड, एनटीपीसी, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले इंडिया लाल निशान में आ गए। पिछले सत्र में सेंसेक्स 477.24 अंक या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 57,897.48 पर और निफ्टी 147.20 अंक या 0.86 प्रतिशत बढ़कर 17,233.45 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 207.31 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत बढ़कर 78.72 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

बर्फबारी: ऊंचाई वाले इलाकों का रास्ता बंद

गंगटोक। सिक्किम में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होने की सूचना है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात से लगातार हो रही बर्फबारी ने उत्तरी सिक्किम जिले के लाचुंग, युमथांग और लाचेन तथा पश्चिम सिक्किम जिले के उत्तारे जैसे इलाकों में संपर्क बाधित कर दिया है।

भारी बर्फबारी के कारण सोमगो झील और नाथुला का रास्ता भी बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य की राजधानी गंगटोक में इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।


25 रुपये तक सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल: झारखंड
रांंची। झारखंड में पेट्रोल और डीजल नए साल में 25 रुपये तक सस्ता मिलेगा। राज्य के मुख्यमंत्री हेमेंत सोरेन ने यह ऐलान किया है। लेकिन इस सस्ते पेट्रोल-डीजल का लाभ सिर्फ बीपीएल कार्ड धारकों को मिलेगा। मुख्यमंत्री हेमेंत सोरेन ने बताया है कि 26 जनवरी से झारखंड में बीपीएल कार्ड धारकों को पेट्रोल और डीजल 25 रुपये सस्ता मिलेगा। बता दें कि झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन भी लगातार पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरें घटाने की मांग कर रहा था। 
एसोसिएशन सरकार से पेट्रोल पर 5% वैट घटाने की मांग कर रहा था। उनका कहना है कि अगर सरकार वैट की दर 22% से घटकर 17% कर दे तो लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। एसोसिएशन का कहना था कि झारखंड के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा में डीजल की कीमत कम है। ऐसे में झारखंड से चलने वाले वाहन पड़ोसी राज्यों से डीजल भरवा रहे हैं। जिसके चलते उन्हें नुकसान हो रहा है। लेकिन अब तक कोई परवाह नहीं की गई है। 
अशोक ने बताया कि वित्त मंत्री से मुलाकात कर उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपा था, लेकिन उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया। उन्होंने कहा था कि झारखंड में 1350 पेट्रोल पंप हैं, जिनसे सीधे तौर पर 2.50 लाख से अधिक परिवारों की आजीविका जुड़ी है। वैट की उच्च दरों के कारण व्यवसाय तो प्रभावित हो ही रहा है।


कैप कवर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश 
दुष्यंत टीकम        रायपुर। कई ज़िलों में अचानक हुई ओलावृष्टि एवं अत्यधिक बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिलों को ओलावृष्टि एवं बारिश से हुई क्षति का आंकलन कर तत्काल शासन को रिपोर्ट भेजने, सभी धान ख़रीदी केंद्रो में कैप कवर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
असमायिक वर्षा और ओलावृष्टि से फसलों को और घरों को हुए नुकसान का त्वरित आंकलन किया जाएवर्षा और ओला वृष्टि से संग्रहण केन्द्रों में रखे धान को बचाने के लिए केप कव्हर लगाए जाएं तथा पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी जिलों में कोविड टेस्टिंग बढ़ाई जाए। अस्पतालों में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।

महंगी शराब बेचने के लिए सरकार पर कटाक्ष किया

अकांशु उपाध्याय        नई दिल्ली। देश में कई राज्य जहां शराब बिक्री पर रोक लगाने की बात कर रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता ने अजीबोगरीब बयान दिया है। दरअसल, आंध्र प्रदेश ने मंगलवार को कहा कि बीजेपी को वोट दें। अगर उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो 50 रुपये प्रति क्वार्टर बोतल के हिसाब से ‘गुणवत्ता’ वाली शराब की सप्लाई कराई जाएगी। 

जानकारी के अनुसार, बीजेपी नेता ने ये बयान विजयवाड़ा में पार्टी की जनसभा को संबोधित करते हुए दियें। उन्होंने कहा कि अभी एक क्वार्टर अच्छी शराब की बोतल की कीमत 200 रुपये से ज्यादा है। अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है तो शराब की बोतल 50 रुपये से 70 रुपये तक हो जाएगी। उन्होंने खराब गुणवत्ता वाली महंगी शराब बेचने के लिए राज्य सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में सभी नकली ब्रांड ऊंचे दामों पर बेचे जाते हैं, जबकि पॉपुलर और लोकप्रिय ब्रांड उपलब्ध नहीं हैं। बीजेपी नेता ने कहा कि राज्य में हर व्यक्ति 12 हजार रुपये प्रतिमाह शराब पर खर्च कर रहा है, जो सरकार की ओर से किसी न किसी योजना के नाम पर उन्हें फिर से दिया जाता है। वीरराजू ने कहा कि राज्य में एक करोड़ लोग शराब का सेवन कर रहे हैं और चाहते हैं कि वे एक करोड़ लोग 2024 के चुनाव में बीजेपी को वोट दें। उन्होंने कहा कि ‘भारतीय जनता पार्टी को एक करोड़ वोट दें। हम सिर्फ 70 रुपये में शराब मुहैया कराएंगे। अगर हमारे पास और राजस्व बचा है, तो सिर्फ 50 रुपये में शराब उपलब्ध कराएंगे। 

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के पास शराब की फैक्ट्रियां हैं जो सरकार को सस्ती शराब की आपूर्ति करते हैं। सोमू वीरराजू ने बीजेपी के सत्ता में आने पर राज्य में लोगों को मुफ्त शिक्षा और मुफ्त स्वास्थ्य योजनाओं का भी वादा किया। उन्होंने राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का वादा किया और कहा कि कृषि का विकल्प भी लाया जाएगा।

पीएम की रैली में हिंसा फैलाने की साजिश, आरोप

संदीप मिश्र       कानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कानपुर रैली के दौरान बवाल कराने की बड़ी साजिश का राजफाश हुआ है। पीएम मोदी की कानपुर रैली में फसाद कराने के लिए बड़ी साजिश रची गई थी। इस साजिश का पर्दाफाश यूपी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और वीडियो फुटेज के आधार पर किया है। पीएम मोदी की रैली में हिंसा फैलाने की साजिश रचने का आरोप समाजवादी पार्टी के नेताओं पर लगा है। पुलिस ने समाजवादी पार्टी के पांच पदाधिकारियों को हिरासत में लिया है और एक गाड़ी भी बरामद की है।

बताया जा रहा है कि पीएम नरेन्द्र मोदी की रैली के ठीक पहले कानपुर के नौबस्ता में समाजवादी पार्टी के एक पदाधिकारी ने खुद अपनी ही गाड़ी पर पीएम मोदी का पोस्टर लगाकर जमकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं, आरोप है कि तोड़फोड़ और आगजनी का वीडियो रैली से ठीक पहले वायरल कर दिया गया। वीडियो के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं को उकसाने की साजिश थी। रैली में आए लोगों को उग्र करने और रैली में हिंसा कराने की साजिश रची गई थी। मगर पुलिस की मुस्तैदी से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई

पुलिस ने नौबस्ता थाने में कानपुर के कुछ सपा नेताओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पीएम मोदी के कानपुर दौरे के दौरान हिंसा फैलाने और उपद्रव करने के आरोप में पुलिस ने पांच सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है। पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने बताया कि नौबस्ता थाना क्षेत्र की घटना प्रकाश में आई है। वहां एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के नाम पर हंगामा और गाड़ियों में तोड़फोड़ और मारपीट की है। यह आपराधिक कृत्य है। कानून कोई हाथ में नहीं ले सकता। चुनाव का माहौल है, ऐसे में शांतिपूर्वक इस प्रक्रिया में भाग लें। हंगामा, बवाल, मारपीट का कोई स्थान नहीं है। हंगामा करने वालों की शिनाख्त कर ली गई है। इनके खिलाफ कार्रवाई करके गिरफ्तारी की जाएगी।

बता दें कि मंगलवार को कानपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में कई कार्यक्रम थे। उन्होंने कानपुर मेट्रो का उद्घाटन किया और कई योजाओं की सौगात दी। उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। इससे पहले पीएम मोदी ने मेट्रो रेल से यात्रा की और उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने कानपुर मेट्रो रेल परियोजना प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। पीएम मोदी ने ऊर्जा ईंधन को समर्पित वीना पन की पाइप लाइन को भी राष्‍ट्र को समर्पित किया। इसके साथ ही भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) के 54वें दीक्षा समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बतौर मुख्य अतिथि छात्र-छात्राओं को डिग्री, मेडल व तीन विशिष्ट हस्तियों को मानद उपाधि से अलंकृत किया।


बरसाती मौसम होने के बाद स्थगित हुआ 'आंदोलन'

दुष्यंत टीकम       राजनांदगांव।  जिले के सुदूर मानपुर जंगल पहाड़ी क्षेत्र के गांव कोहका में परसों सुबह से शुरू हुआ चक्काजाम आंदोलन बीती रात करीब 9 बजे मौसम बरसाती होने के साथ स्थगित हो गया। पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक आंदोलन स्थल में आस-पास के गांवों से पहुंचे आंदोलनकारी घर लौट गये हैं और पुलिस फोर्स भी लौट गई है।

ज्ञातव्य है कि राजनांदगांव जिले से अलग होकर नये बन रहे चौकी-मोहला-मानपुर जिले में औंधी को तहसील का दर्जा दिये जाने के साथ सीतागांव सहित मानपुर के नजदीकी कई गांवों को उसमें शामिल किये जाने का विरोध मुखर हुआ है। आंदोलनकारियों की मांग सीतागांव को तहसील बनाने या फिर मानपुर के आस-पास के गांवों को मानपुर तहसील में शामिल किये जाने की मांग कर रहे थे। पुलिस से यह भी आधिकारिक जानकारी मिली है कि किसी दिन क्षेत्रीय विधायक इंदरशाह मंडावी के साथ बैठक करके कोई हल निकाला जाना है।


पूर्व मुख्यमंत्री के बयान से सियासत में उबाल: बिहार
अविनाश श्रीवास्तव          बक्सर। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का ब्राह्मणों पर विवादित बयान को लेकर बिहार की सियासत में आई उबाल कम होने का नाम नहीं ले रही है। जीतन राम मांझी के बयान के बाद लगातार दोनों दलों के नेताओं के बयान एक-दूसरे के खिलाफ आ रहे है। बीजेपी नेता गजेन्द्र झा ने उनकी जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये इनाम देने का ऐलान भी कर दिया था। इस बयान के बाद मांझी की पार्टी हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बीजेपी को चेतावनी दे डाली थी। बाद में बीजेपी ने गजेंद्र झा को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

इस बाबत बक्सर पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संतोष पाठक ने कहा कि मांझी ने जो बयान दिया था। वह बिल्कुल दुर्भाग्यपूर्ण था। उनके जैसे व्यक्ति को वैसा बयान नहीं देना चाहिए। जब संतोष पाठक से यह पूछा गया कि कहीं भाजपा सरकार बचाने के कारण तो गजेंद्र झा पर कार्रवाई नहीं की गई ? इसके जवाब में कहा कि नहीं ऐसी कोई बात नहीं है।हमारे नेता को भी वैसा बयान नहीं देना चाहिए।

ब्राजील में भारी बारिश, आपात स्थिति पैदा हुईं

ब्राजील में भारी बारिश, आपात स्थिति पैदा हुईं    

अखिलेश पांंडेय              ब्रासीलिया। ब्राजील के पूर्वोत्तर राज्य बाहिया के कुल 116 शहरों में भारी बारिश के कारण मंगलवार को आई बाढ़ से आपात स्थिति पैदा हो गई है। नवंबर के अंत से क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। ब्राजील के उत्तर और दक्षिणपूर्व में कम से कम पांच अन्य राज्यों के शहर भी हाल के दिनों में बाढ़ग्रस्त रहे है। बाहिया में बाढ़ से 470,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कम से कम 50 शहरों में घरों और कारोबारी प्रतिष्ठानों में पानी भर गया और लोगों को अपना सामान छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। राज्य सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 34,163 लोग बेघर हो गए हैं और लगभग 43,000 लोग विस्थापित हो गए हैं।

बाढ़ की वजह से महीने की शुरुआत से अब तक कुल 21 लोगों की मौत हुई है और 358 लोग घायल हुए हैं। सरकारी एजेंसी ‘नेशनल सेंटर फॉर मॉनिटरिंग एंड अलर्ट्स ऑफ नेचुरल डिजास्टर्स’ की वेबसाइट के अनुसार, पिछले 32 वर्षों में बाहिया में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। दक्षिणी बाहिया में वर्ष के इस समय सामान्य मात्रा से पांच गुना अधिक बारिश हुई। बाहिया के गवर्नर रुई कोस्टा ने मंगलवार सुबह स्थानीय रेडियो स्टेशनों पर एक साक्षात्कार में स्थिति की तुलना ”बमबारी” से की।

उन्होंने कहा कि कुछ शहरों में बाढ़ में कोरोना वायरस के टीके नष्ट हो गए, ”कुछ नगरपालिका स्वास्थ्य कार्यालय और दवा डिपो पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं।” बाहिया के नागरिक सुरक्षा अधीक्षक कर्नल मिगुएल फिल्हो ने बताया कि अब भी बाढ़ जैसे हालात हैं और शहर अलग-थलग पड़ गए हैं तथा बारिश अब भी जारी है। उन्होंने कहा, ”हमारी पहली प्रतिक्रिया लोगों की मदद करना है, फिर आश्रय देना, आश्रय स्थलों में लोगों की देखभाल के लिए मानवीय सहायता, चादरें, कंबल, भोजन उपलब्ध कराना है।” उन्होंने कहा कि बाहिया में कम से कम पांच बांधों के टूटने का खतरा है। सरकार के विज्ञान मंत्रालय ने पिछले सप्ताह एक बयान में कहा कि औसत से अधिक वर्षा वायुमंडलीय घटना ला नीना के कारण होती है, जिससे बाहिया सहित ब्राजील के कुछ क्षेत्रों में वर्षा बढ़ जाती है। एक प्रमुख जलवायु विज्ञानी कार्लोस नोब्रे ने बताया कि बाहिया में वर्तमान हालात ग्लोबल वार्मिंग के कारण हैं।

पीएम मॉरिसन ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई

सुनील श्रीवास्तव       सिडनी। कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के कारण ऑस्ट्रेलिया में संक्रमण का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके मद्देनजर प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने मंत्रिमंडल की एक आपात बैठक बुलाई है। सिडनी और न्यू साउथ वेल्स के आसपास के क्षेत्रों में 11,000 से अधिक नए मामले सामने आए, जो एक दिन पहले सामने आए मामलों से 6000 अधिक हैं। वहीं, विक्टोरिया में भी रिकॉर्ड 3,700 नए मामले सामने आए, जो वहां एक दिन पहले आए मामलों से एक हजार अधिक हैं। देश के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि सरकार अब बृहस्पतिवार को निर्धारित समय से पहले बैठक करेगी। मॉरिसन ने पत्रकारों से कहा, ” ओमीक्रोन के फैलने के साथ ही हम पर दबाव बढ़ता रहेगा।

राज्य तथा क्षेत्र उन चुनौतियों से निपटने के लिए अपनी योजनाओं पर काम कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बैठक में यह स्पष्ट हो पाएगा कि संक्रमितों का करीबी सम्पर्क किसे माना जाए और मामलों के अत्यधिक बढ़ने पर किस तरह से जांच की जाए। अन्य राज्यों में भी मामले लगातार बढ़ रहे हैं। क्वींसलैंड में 1,500 से अधिक, साउथ ऑस्ट्रेलिया में 1,400, राजधानी क्षेत्र में 138 और तस्मानिया में 55 नए मामले सामने आए हैं। क्वींसलैंड के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इन मामलों में लगभग 80 प्रतिशत मरीज ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित हैं।

वहीं, साउथ ऑस्ट्रेलिया ने घोषणा की कि वह अग्रिम मोर्च पर तैनात स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों के लिए ‘बूस्टर’ खुराक लेना अनिवार्य करेगा। राज्य के प्रमुख स्टीवन मार्शल ने कहा कि साउथ ऑस्ट्रेलिया अब अंतरराज्यीय यात्रा के लिए ‘स्क्रीनिंग टेस्ट’ नहीं करेगा, क्योंकि अब उसके पास इतनी सुविधाएं नहीं हैं। मार्शल ने कहा, ” ओमीक्रोन बहुत तेजी से फैल रहा है।” ऑस्ट्रेलिया के तीन-चौथाई से अधिक लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। ऐसे में यह नया स्वरूप कितना घातक साबित होगा, यह कहा नहीं जा सकता।

संक्रमण के मामलें 50 लाख के पार: कैलिफोर्निया

अखिलेश पांडेय       वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 50 लाख के आंकड़े को पार कर गए हैं। संक्रमण के ज्ञात सर्वाधिक मामलों वाला यह पहला राज्य बन गया है। सरकारी आंकड़ों में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। कैलिफोर्निया जन स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में संक्रमण का पहला मामला 25 जनवरी 2020 को सामने आया था। इसके ठीक 292 दिन बाद उसी वर्ष 11 नवंबर को संक्रमण के मामले बढ़कर दस लाख हो गए थे। इसके बाद 44 दिन में राज्य में संक्रमण के मामले बीस लाख से अधिक हो गए थे। राज्य में संक्रमण से 75,500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र ने कैलिफोर्निया को देश के अधिकतर स्थानों के साथ वायरस के ”उच्च” प्रसार वाले क्षेत्र की सूची में डाला है। इस बीच, राज्य में संक्रमितों के अस्पतालों में भर्ती होने के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। पिछले सात दिनों में अस्पतालों में भर्ती होने के मामले 12 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। इस दौरान 4,401 लोग अस्पाल में भर्ती हुए है। इन मामलों में अभी यह स्पष्ट नहीं हैं कि इनमें नए स्वरूप ओमीक्रोन के कितने मामले हैं।

'ओमिक्रोन' के मामलों के बीच 2,969 उड़ानें रद्द

सुनील श्रीवास्तव          वाशिंगटन डीसी। विश्व में कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच मंगलवार को 2,969 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 11,500 से अधिक उड़ानों में देरी हुई है। फ़्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ़्लाइटअवेयर ने यह जानकारी दी है। 

फ़्लाइटअवेयर की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को केवल अमेरिका से संबंधित 1,172 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 5,458 उड़ानों में देरी हुई। इसे मिलाकर विश्व में मंगलवार को 2,969 उड़ानें रद्द हो गईं और 11,512 उड़ानों में देरी हुई।

राष्ट्रपति के साथ बैठक की संभावना स्वीकार की

सुनील श्रीवास्तव       वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक होने की संभावना को स्वीकार किया है। व्हाइट हाउस ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। बाइडेन से मंगलवार को जब 10 जनवरी को रूसी राष्ट्रपति के साथ बैठक होने की संभावना को लेकर प्रश्न किया गया तब उन्होंने कहा, “हम देखेंगे।” 

यह बैठक 12 जनवरी को होने जा रही रूस-नाटो की बैठक से पहले होगी। अमेरिका और रूस के 10 जनवरी को बैठक के दौरान यूक्रेन में हथियार नियंत्रण और मौजूदा स्थिति पर बातचीत करने की संभावना है।

दिल्ली: 8.4 डिग्री सेेल्सियस तापमान दर्ज किया

दिल्ली: 8.4 डिग्री सेेल्सियस तापमान दर्ज किया          

अकांशु उपाध्याय      नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार की सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि शहर में पिछले 24 घंटों में मंगलवार सुबह 8.30 बजे से बुधवार सुबह 8.30 बजे के बीच चार मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा, “बुधवार को हल्के से मध्यम कोहरे के साथ आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।” आईएमडी ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 97 प्रतिशत था। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से तीन डिग्री कम था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर की वायु गुणवत्ता में बुधवार को सुधार देखा गया और यह ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 288 दर्ज किया गया। मंगलवार को वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में थी जब दिल्ली का 24 घंटे का औसत एक्यूआई शाम चार बजे 305 दर्ज किया गया था। दिल्ली के पड़ोसी शहरों – फरीदाबाद में एक्यूआई 284, गाजियाबाद में 286, गुरुग्राम में 264 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ की श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भारत: नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 781 मामलें मिलें

अकांशु उपाध्याय       नई दिल्ली। भारत में अभी तक कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 781 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से 241 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या अन्य स्थानों पर चले गए। ये मामले 21 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में सामने आए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि दिल्ली में ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के सबसे अधिक 238 मामले, महाराष्ट्र में 167, गुजरात में 73, केरल में 65 और तेलंगाना में 62 मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 9,195 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,48,08,886 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 77,002 हो गई। 302 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,80,592 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 62 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 15 हजार से कम हैं।उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 77,002 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.22 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,546 की वृद्धि दर्ज की गयी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.40 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

उपभोक्ताओं के बीच भ्रम बढ़ाने का काम किया

अकांशु उपाध्याय       नई दिल्ली। खुदरा कारोबारियों के संगठन भारतीय खुदरा संघ (आरएआई) ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी पर काबू पाने के लिए दुकानों, रेस्टोरेंट और मॉल पर लगाए गए प्रतिबंध पक्षपातपूर्ण हैं। आरएआई ने कहा कि इस तरह ‘येलो एलर्ट’ के तहत रातोरात प्रतिबंध लगाने से कारोबार के लिए अनिश्चितता का माहौल बन गया है। सम-विषम पर आधारित प्रतिबंधों ने उपभोक्ताओं के बीच भ्रम को बढ़ाने का काम किया। खुदरा संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि भ्रम के कारण भीड़ बढ़ गई, जिससे ऐसे उपायों का मकसद ही असफल हो गया। दिल्ली सरकार ने मंगलवार को शहर में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ने पर ‘येलो’ अलर्ट जारी करते हुए ‘ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान’ (जीआरएपी) के तहत कुछ पाबंदियां लगाई थीं।

‘येलो’ अलर्ट के तहत रात्रि कर्फ्यू लगाना, स्कूलों तथा कॉलेजों को बंद करना, गैर आवश्यक सामान की दुकानों को सम-विषम आधार पर खोलना और मेट्रो ट्रेनों तथा सार्वजनिक परिवहन की बसों में यात्रियों के बैठने की क्षमता आधी करने जैसे उपाय आते हैं। ‘येलो’ अलर्ट तब जारी किया जाता है। जब कोविड संक्रमण दर लगातार दो दिनों तक 0.5 प्रतिशत से अधिक रहती है। दिल्ली में पिछले दो दिनों से संक्रमण दर 0.5 प्रतिशत से अधिक है।

एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की संभावना

अकांशु उपाध्याय      नई दिल्ली। नया साल उपभोक्ताओं को लेकर कुछ नया जरूर लाता है। देश में हर महीने की पहली तारीख को कुछ न कुछ बदलाव या नए नियम लागू होते हैं। ऐसे में 1 जनवरी 2022 में भी ऐसा ही कुछ होने जा रहा है। खासकर आम उपभोक्ता के हित से जुड़े कई बदलाव होने जा रहे हैं। नए साल पर रसोई गैस में काम में आने वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम पर बड़ा फैसला होने जा रहा है। एलपीजी सिलेंडर के दाम को लेकर हर महीने के पहली तारीख को समीक्षा बैठक होती है। ऐसे में इस बार की बैठक में एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की संभावना ज्यादा है।

ऐसा इसलिए हो रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें थोड़ी बढ़ी है। हालांकि ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले साल उत्तरप्रदेश, पंजाब समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको देख केंद्र सरकार कुछ वस्तुओं के दाम कम कर सकती है। पेट्रोल-डीजल की तरह गैस उपभोक्ता राहत पा सकते हैं। हालांकि, दिवाली से पहले ही एलपीजी गैस के सिलेंडर के दाम में 266 रुपए की भारी बढ़ोतरी की गई थी। हालांकि कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए ही यह फरमान था। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था। दिल्ली में कमर्शियाल सिलेंडर का दाम अभी भी 2000 के पार है।

पहले यह 1733 रुपये था। वहीं, मुंबई में 1683 और 19 किलो का सिलेंडर फिलहाल 1950 रुपए में मिल रहा है। कोलकाता में 19 किलो वाला इंडेन गैस सिलेंडर 2073.50 और चेन्नई में 2133 रुपए में मिल रहा है। इसके साथ ही नए साल में डिजिटल पेमेंट को लेकर बड़ा बदलाव होगा। इसको लेकर अभी से ही सभी बैंक अपने-अपने ग्राहकों को जानकारी दे रहे हैं। माना जा रहा है कि डिजिटल पेमेंट के बढ़ा हुआ शुल्क मुफ्त मासिक सीमा समाप्त होने के बाद लागू हो जाएगा। कई बैंक अब 1 जनवरी 2022 से मुफ्त सीमा से अधिक एटीएम लेनदेन शुल्क दर को 20 रुपए के साथ जीएसटी शुल्क लगता था, जो अब २१ रुपए हो जाएगा।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-72, (वर्ष-05)
2. ब्रहस्पतिवार, दिसंबर 30, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान -8 डी.सै., अधिकतम-20+ डी.सै.।  बर्फबारी व शीतलहर के साथ मैदानी क्षेत्रों में कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवाशुं के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...