बुधवार, 22 दिसंबर 2021

कांग्रेस यूनियन के तत्वधान में बैठक आयोजित: यूपी

कांग्रेस यूनियन के तत्वधान में बैठक आयोजित: यूपी
भानु प्रताप उपाध्याय          
शामली। बुधवार को वाल्मीकि समाज गरीब वर्ग, कि जनहित समस्याओं के समाधान कराने के लिए एक अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन के तत्वधान में बैठक शामली नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित की गई।जिसमें मुख्य अतिथि अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद बेचैन एवं प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावरिया व प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश चौहान शामिल हुए बैठक की अध्यक्षता नंदू प्रसाद वाल्मीकि ने की संचालन अरविंद झंझोट ने किया।
सभा में राष्ट्रीय महासचिव विनोद बेचैन ने अपने संबोधन में कहा, कि अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस पूरे भारतवर्ष में सफाई मजदूरों की समस्याओं को लेकर एवं गरीब वर्ग की समस्याओं को लेकर निरंतर संघर्ष कर रही है और स्थानीय निकायों में सफाई मजदूरों को संविदा सफाई कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है और ना ही सरकार द्वारा कोई भर्ती की गई है।
बुधवार को पूरे भारतवर्ष में सफाई मजदूर वर्ग अनेक समस्याओं से जूझ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावरिया ने कहा कि हम सफाई मजदूरों सफाई कर्मचारियों को एवं ठेके के कर्मचारियों को परमानेंट कराने के लिए सरकार को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं और हमारा संघर्ष जारी है। हम जब तक सफाई कर्मचारियों परमानेंट नहीं हो जाते। तब तक हम अपना संघर्ष जारी रखेंगे और पूरे उत्तर प्रदेश में सफाई कर्मचारियों का संगठन मजबूती से अपनी बात सरकार तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।
प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद झंझोट ने कहा कि बुधवार को देश में चारों ओर वाल्मीकि सफाई मजदूर वर्ग वगरीब वर्ग अनेक समस्याओं से जूझ रहा है। 
बुधवार को सफाई मजदूर वर्ग की और सरकार का कोई ध्यान नहीं है। पूरे भारत में सफाई कर्मचारियों की कोई भर्ती नहीं की गई है और ना ही उत्तर प्रदेश में कोई भर्ती की गई और नहीं अस्थाई सफाई कर्मचारियों को अस्थाई किया गया है। वाल्मीकि समाज संविदा सफाई कर्मचारी एवं ठेके में कार्यरत सफाई कर्मचारी एक आंख भरी निगाहों से सरकार की ओर निहार रही है। किसकी सरकार कब हमें परमानेंट करें। सरकार को सफाई मजदूरों के हित के लिए नई भर्ती करने के लिए शीघ्र विचार कर लेना चाहिए और ठेके कर्मचारियों को संविदा सफाई कर्मचारियों को समस्त स्थानीय निकाय नगर पालिका परिषद हो, नगर पंचायतों मैं कार्यरत सफाई कर्मचारियों को नियमित मांग की है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव विनोद बेचैन, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावरिया, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद झंझोट के नेतृत्व में श्रीमान उप जिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद शामली के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक 11 सूत्रीय ज्ञापन पत्र भेज कर कहां है कि उत्तर प्रदेश स्थानीय निकायों में नगर पालिका परिषद में नगर पंचायतों में संविदा सफाई कर्मचारियों एवं ठेके में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को प्रदेश स्तर पर परमानेंट कराया जाए और स्थानीय निकायों में नगरीय क्षेत्र में बढ़ते क्षेत्रफल के अनुसार प्रदेश स्तर पर एक लाख सफाई कर्मचारी वाल्मीकि समाज से भर्ती किया जाए और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक गांव में 5 सफाई कर्मचारी रखे जाएं। 
उत्तर प्रदेश भर में ग्रामीण क्षेत्र में जिला पंचायत विभाग में 75000 भर्तियां वाल्मीकि समाज से सफाई कर्मचारी भर्ती किया जाए और और शामली नगर पालिका परिषद में मृतक आश्रित के रूप में पुत्र वधू मृतक श्रीमती चेन्नई खेमी 9 फरवरी 1998 में बस दुर्घटना में खेमी की मृत्यु के पश्चात मृतक आश्रित के रूप में उनकी पुत्रवधू श्रीमती कमला देवी की नियुक्ति हुई थी।
जिसमें वर्ष 2000 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह के कार्यकाल में शामली पालिका द्वारा ऑडिट विभाग के निर्देशों पर सेवा समाप्त कर दी गई थी और इसी प्रकार से नगर पालिका परिषद का उक्त मामला माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। इस प्रकार के नौकरियों को बहाल कराया जाए और शासनादेश में मृतक की पत्नी व पुत्र-पुत्री को आश्रित माना गया है। 
पुत्र की वधु को भी वह व पो त्र को भी आश्रित माने जाने का नियम बनवाया जाए। उत्तर प्रदेश स्थान अंको में नगर पालिका नगर पंचायतों में 1 से 5 तारीख तक वेतन भुगतान कराया जाए और संविदा सफाई कर्मचारियों ठेके व्यवस्था के सफाई कर्मचारियों को 50,0000 तक का ऋण बैंकों से कम ब्याज पर दिलाया जाए। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकायों के संविदा सफाई कर्मचारियों की नहीं की गई है। जिस प्रकार से स्थाई राज्य कर्मचारियों को कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के द्वारा वेतन वृद्धि की गई है। उसी प्रकार से समस्त नगर पालिकाओं में संविदा सफाई कर्मचारियों को भी सातवें वेतन आयोग के द्वारा की गई वेतन वृद्धि का लाभ इन संविदा सफाई कर्मचारियों को भी दिलाया जाए और शामली नगर पालिका परिषद में ठेके व्यवस्था में सफाई कर्मचारी कई वर्षों से लगे हुए थे उन्हें हटाया गया है। 
उन्हें सेवा में पुणे लिया जाए और उत्तर प्रदेश में नगरपालिका कस्बा बुका रेडी पालिका सरधना में ठेके व्यवस्था केहटाए गए सफाई कर्मचारियों को पुणे सेवा में लिया जाए। उत्तर प्रदेश नगरीय क्षेत्रों में जिनके आवास कड़ियों के क्षतिग्रस्त हैं।उनके आवास फॉर्म भरवाए जाएं और आवेदन पत्र में केवल आधार कार्ड वह बैंक के खाते की छाया प्रति ली जाए और जिस प्रकार से नगर में आवा स बनाने की योजना चल रही है। उसी प्रकार से ग्रामीण क्षेत्रों में भी आवास बनाने की योजना चलाई जाए और जिन लोगों के कच्चे मकान कड़ियों के क्षतिग्रस्त मकान है।
उनके पक्के मकान बनवाए जाएं और एक वर्ष  से जो पेंडिंग फॉ म में उन फार्म को स्वीकृत कराए जाएं और और शामली भैंसवाल रोड पर बने काशीराम आवास कॉलोनी का सौंदर्य करण कराया जाए और जो क्षतिग्रस्त मकान हैं। उन की मरम्मत कराई जाए और चारों ओर की दीवारें ऊंची कराई जाए और रंग रोगन जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय महासचिव विनोद बेचैन प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावरिया प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद झंझोट, अजय महेंद्र, मेरठ जिला महासचिव नंदू प्रसाद बाल्मीकि, जिलाध्यक्ष शामली परविंदर कुमार, जिला उपाध्यक्ष वर्गिस झंझोट, जिला महासचिव प्रमोद कश्यप, जिला कोषाध्यक्ष अनुज गौतम, नगर अध्यक्ष कांग्रेस शामली राकेश कुमार, डॉक्टर सुरेश चंद, अनीस अंसारी, जहीर अहमद, कुमारी काजल वाल्मीकि, प्रभारी पश्चिम उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग कॉन्ग्रेस रीना देवी, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच कमलेश देवी, सुनीता देवी, कुमारी लक्ष्मी, अमरेश देवी, कुसुम देवी, राजू अरुण झंझोट, विनोद कुमार, आकाश कुमार, खुशीराम गहलोत आदि शामिल रहे।

संचार तकनीकी प्रतियोगिता का आयोजन: कौशाम्बी
विजय कुमार        
कौशाम्बी। निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, के आदेश के क्रम में जनपद स्तरीय सूचना एवं संचार तकनीकी (आई सी टी) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डायट प्राचार्य स्वराज भूषण त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को कक्षा शिक्षण में आई.सी.टी के महत्व को समझाते हुए उसका अधिकतम प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि'सूचना युग' के शैक्षिक उद्देश्‍यों को साकार करने के लिए शिक्षा में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) के आधुनिक रूपों को शामिल करने की आवश्‍यकता है। इसके प्रयोग से शिक्षण रुचिकर होगा और छात्र सीखने के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने प्रतिभागियों को आई.सी.टी से संबंधित अपने अनुभवों, प्रयोगों को साझा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षा विभाग से प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के तथा माध्यमिक स्तर के कुल 25 शिक्षक और शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों ने अपना अपना प्रजेंटेशन दिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ वंदना सिंह, डायट प्रवक्ता (मनोविज्ञान) द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल की सर्वसम्मति से समस्त प्रतिभागियों में से महिला वर्ग में अनुराधा पांडेय,प्राथमिक विद्यालय अमिरसा,ब्लॉक नेवादा और पुरुष वर्ग में रोहित सिंह तोमर प्राथमिक विद्यालय कृष्णा डोली,ब्लॉक मूरतगंज का चयन किया गया। इस प्रतियोगिता में डायट के प्रवक्ता डॉ संदीप तिवारी, डॉ अनामिका शर्मा,नितीश कुमार यादव, सुरेश चंद्र मिश्र,विपिन कुमार,कौशलेंद्र मिश्र मौजूद रहे।

पायलट कुणाल को दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया
अश्वनी उपाध्याय          गाज़ियाबाद। जिलें के राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले कुणाल चौधरी ने हैदराबाद स्थित वायुसेना अकादमी से फाइटर पायलट का कोर्स प्रथम श्रेणी में पास कर जिले का नाम रोशन किया है। कुणाल को 18 दिसंबर को आयोजित दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया गया।   

कुणाल के पिता मनोज चौधरी ने बताया कि कुणाल ने केंद्रीय विद्यालय से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद एनडीए की तैयारी की। जिसमें उनका सिलेक्शन भारतीय वायु सेना अकैडमी हैदराबाद में हुआ था। 4 साल की कड़ी मेहनत के पश्चात भारतीय वायुसेना हैदराबाद अकादमी में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए अपने फ्लाइंग ऑफिसर बनने के सपने को पूरा किया। प्रथम श्रेणी प्राप्त करने के उपरांत भारतीय वायु सेना ने उन्हें फ्लाइंग पायलट के रूप में देश की सेवा करने का सौभाग्य दिया।

कश्मीर: बर्फबारी व बारिश होने की संभावना जारी

कश्मीर: बर्फबारी व बारिश होने की संभावना जारी   

श्रीनगर। कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। लेकिन यह शून्य से नीचे रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम विज्ञान विभाग अनुसार क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश होने का अनुमान है। अधिकारियों ने बताया कि चिल्लई कलां (भीषण ठंड की अवधि) के दौरान कश्मीर घाटी के अधिकतर स्थानों पर मंगलवार रात न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात से एक डिग्री अधिक था।

यूके: कोरोना वायरस के 27 नए मामलें सामने आए 

पंकज कपूर          देहरादून। राज्य में बुधवार को कोरोना के कुल 27 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 3,44,658 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 11 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 3,30,869 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 27 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले से 9 ,हरिद्वार से 2 , नैनीताल जिले से 2, उधमसिंह नगर से 10 , पौडी से 0, टिहरी से 2, चंपावत से 0 , पिथौरागढ़ से 0 , अल्मोड़ा 1, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।


आयकर विभाग के अफसरों की कार्रवाई, दबिश
दुष्यंत टीकम           रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने दी एक साथ कई जगहों पर दबिश दी। मंगलवार की सुबह 5 बजे से ही आयकर विभाग के अफसरों की कार्रवाई जारी है। रायपुर के अलावा कोरबा के उद्योगपतियों के यहां आयकर विभाग के अफसर जांच कर रहे हैं। 
रायपुर के चौबे कालोनी में रवि सिंघल के घर पर आयकर की टीम जांच कर रही है। रवि सिंघल रायगढ़ के स्कॉई अलॉज के मालिक हैं। रायपुर के शंकर नगर के ओम श्री अपार्टमेंट में सुमित कोल, वॉलफोर्ट सिटी में प्रदीप अग्रवाल के घर पर आयकर विभाग के अधिकारी जांच कर रहे हैं। इन व्यापारियों के लैपटाप के अलावा बैंकों के दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। रवि सिंघल लोहा और कोयला उद्योग से जुड़े हैं।

अजवाइन का सेवन करना बेहद फायदेमंद, जानिए

अजवाइन का सेवन करना बेहद फायदेमंद, जानिए

मो. रियाज         अजवाइन का इस्तेमाल भारत के हर रसोईघर में किया जाता है। अजवाइन का इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है। आयुर्वेद में अजवाइन के कई फायदों के बारे में बताया गया है। आज हम आपको अजवाइन के फायदे और इसके इस्तेमाल के तरीकों के बारे में बताने जा रहे है।

पाचन करे ठीक: अजवाइन एंटी ऑक्सिडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। अजवाइन खाने से पेट की गैस, पेट दर्द जैसी तकलीफों से छुटकारा मिलता है।

कब्ज करे दूर: कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए अजवाइन काफी मददगार साबित होती है। गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या से काफी आराम मिल सकता है।

खांसी और जुकाम करे ठीक: अजवाइन की तासीर काफी गर्म होती है ऐसे में सर्दियों के मौसम में अजवाइन का सेवन करने से खांसी-जुकाम और कफ की समस्या दूर होती है। इसके लिए अजवाइन को पानी में मिलाकर उबाल लें। इसमें काला नमक मिलाकर पीने से आराम म‍िलेगा।

गठिया की परेशानी करे ठीक: अजवाइन से गठिया के रोग में भी आराम मिलता है। अजवाइन के चूरन की पोटली बनाकर घुटनों में सेंकने से फायदा होता है। आधा कप अजवाइन के रस में सौंठ मिलाकर पीने से भी गठिया का रोग ठीक हो जाता है।

पीरियड्स के दर्द से छुटकारा: महिलाओं को पीरियड्स के वक्‍त कमर और पेट के निचले हिस्‍से में बहुत दर्द होता है। ऐसे में गुनगुने पानी के साथ अजवाइन लेने से दर्द में आराम मिलता है।

खेल: कोरोना संक्रमित खिलाड़ियों की संख्या-8 हुईं    

मोमीन मलिक        मैड्रिड। रीयाल मैड्रिड के डेविड अलाबा और इस्को अलारकॉन का भी कोविड-19 के लिये किया गया परीक्षण पॉजिटिव आया है। इस बीमारी से संक्रमित होने वाले उसके खिलाड़ियों की संख्या आठ हो गयी है। रीयाल मैड्रिड के संक्रमित खिलाड़ियों की सूची में डिफेंडर अलाबा और मिडफील्डर अलारकॉन का नाम जुड़ने से स्पेन के इस क्लब की मुश्किलें बढ़ गयी हैं।

लुका मोड्रिच, मार्को असेंसियो, रोडग्योरो, गैरेथ बेल, मार्सेलो और गोलकीपर एंड्री लुनिन पहले ही परीक्षण पॉजिटिव आने के कारण बाहर हैं। इनमें से कोई भी खिलाड़ी स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में एथलेटिक बिलबाओ के खिलाफ होने वाले मैच के लिये उपलब्ध नहीं रहेगा। बिलबाओ भी चार खिलाड़ियों के बिना खेलेगा। जिनमें स्पेन के गोलकीपर उनाई सिमोन और डिफेंडर इनिगो मार्टिनेज शामिल हैं।


धर्मांतरण के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया

धर्मांतरण के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया     
नरेश राघानी         जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में धर्मान्तरण को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 
बुधवार को धर्मान्तरण के आरोप में पुलिस ने एक फादर, तीन पास्टर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 1968, की धारा 4, के तहत कार्रवाई की गई है।
मामला बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पसिया के सुखबासुपारा का है। जहां दो दिनों से ईसाई मिशनरियों ने दिलीप कुमार नाम के व्यक्ति के घर में चंगाई सभा का आयोजन किया गया था। इस दौरान उन्होंने नागवंशी जाति के लोगों को बरगला कर पवित्र बाईबल पुस्तक का प्रयर्चन करवा रहे थे और धर्म परिवर्तन कराने का कार्य कर रहे थे। जब इसकी सूचना ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत पर पुलिस को कर दी। पुलिस ने मौके पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सिक्योरिटी सुपरवाइजर की आत्महत्या, पड़ताल जारी

दुष्यंत टीकम         रायगढ़। जिले के मेडिकल कॉलेज के डीन बंगले में वहीं के सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पहुंची है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की पड़ताल जारी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अजय किरण उम्र 26 साल रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा सुपरवाइजर था। 

रात में जब उसे फोन किया गया तो उसने किसी का फोन रिसीव नहीं किया। सुबह जब काम करने वाले उसके घर आये तो दरवाजा नहीं खुला। संदेह होने पर जब लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर में अजय किरण फांसी पर झूलता दिखा। अजय किरण पड़ोसी जिला जांजगीर का रहने वाला था। उसकी अब तक शादी भी नहीं हुई थी। ऐसे में उसके मौत के कारणों को पुलिस तलाश रही है। बताया जाता है कि अजय बहुत ही नम्र स्वभाव का था और डीन के बंगले के ऊपरी हिस्से में रहता था।

उर्वशी के इंस्टाग्राम पर 44 मिलियन फॉलोअर्स हुए

उर्वशी के इंस्टाग्राम पर 44 मिलियन फॉलोअर्स हुए
कविता गर्ग     
मुबंई। उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी पॉप्युलर हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर उनके 44 मिलियन फॉलोअर्स हुए हैं। उर्वशी अपने फॉलोअर्स को इंगेज रखने के लिए तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर करके क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं। उर्वशी की ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोगों ने उनकी तारीफ की है तो कुछ लोग ट्रोल भी कर रहे हैं। कुछ कॉमेट्स में क्रिकेटर ऋषभ पंत का नाम लेकर भी लोगों ने उर्वशी को ट्रोल किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है, क्रिसमस का जादू हवा में है। यह चमकने का सीजन है। 
इसके साथ उर्वशी ने दिसंबर को यादगार बनाने के लिए भी कहा है। उर्वशी के इस वीडियो पर कई कॉमेंट्स आए हैं। एक फॉलोअर ने लिखा है, इंडियन कल्चर का खयाल करो। एक और कॉमेंट है, नशीला गुलाब लगती हो। एक यूजर ने ऋषभ पंत को टैग करके लिखा है, ऋषभ पंत का रिऐक्शन होगा, तुम्हें ये सब शोभा नहीं देता बेबी। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2018 में दोनों डेटिंग कर रहे थे। बाद में उनके ब्रेकअप की खबरें भी आईं। इस साल ऋषभ के बर्थडे पर उर्वशी रौतेला ने ट्विटर पर विश किया था। लोगों ने उनको ट्रोल भी किया था। इस साल टी20 वर्ल्ड कप के दौरान उर्वशी रौतेला ऋषभ को चीयर करती भी दिखाई दी थीं। 
मुंबई: 24 दिसंबर को रिलीज होगीं फिल्म 'अतरंगी रे'
कविता गर्ग       
मुबंई। सारा अली खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी ओपनली बात करती रहती हैं। अब एक्ट्रेस से हाल ही में पूछा गया कि क्या वह कभी मां अमृता सिंह के साथ शादी को लेकर बात करती हैं तो एक्ट्रेस ने मना किया ? बॉम्बे जर्नी ऑन मैशेबल इंडिया के एक एपिसोड के दौरान सारा ने कहा कि वह कभी मां के साथ शादी को लेकर डिस्कस नहीं करती हैं। 24 दिसंबर को उनकी फिल्म रिलीज होने वाली है।
जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष लीड रोल में हैं। 
सारा ने कहा कि अभी उनकी मां चाहती हैं कि वह काम पर फोकस करें। सारा ने ये भी बताया कि मुंबई में इतनी जगह होने के बावजूद उन्हें अपनी मां के कमरे में ही सुकून मिलता है। 
सारा ने कहा कि जबसे वह एक्टर बनी हैं। तबसे उनमें और उनकी मां में काफी चीजें कॉमन हो गई हैं। वह बोलीं- मेरी मां एक्टर हैं और वह हमेशा रहेंगी। जब मैं कोलंबिया में थी तब मुझे नहीं लगता कि वह मुझे समझ पाताी थीं जितना वह अब मुझे समझती हैं। सारा ने आगे कहा, 'आज भी अगर मुझे किसी भी चीज के बारे में किसी से बात करनी होती है तो वह मेरी मां हैं। वह मुझे अच्छे से समझती हैं जितना कोई नहीं समझ सकता.' बता दें कि सारा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अतंरगी रे के प्रमोशन में बिजी हैं। 

लोकसभा सदस्यों के साथ बैठक, राष्ट्रीय मुद्दें उठाए

लोकसभा सदस्यों के साथ बैठक, राष्ट्रीय मुद्दें उठाए     

अकांशु उपाध्याय          नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को संसद के शीतकालीन सत्र संपन्न होने पर संसद के दोनों सदनों की बैठकें अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद पार्टी के लोकसभा सदस्यों के साथ बैठक की और उनसे कहा कि वे अपने क्षेत्रों में राष्ट्रीय मुद्दों को जनता के बीच उठाएं। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने संसद भवन स्थित अपने कार्यालय में पार्टी के लोकसभा सदस्यों के साथ राज्यवार बैठक की। बैठक में शामिल एक सांसद ने बताया, ”कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमें अपने क्षेत्रों में जनता से जुड़े राष्ट्रीय मुद्दों को उठाना है। महंगाई, बेरोजागारी, टीकाकरण की धीमी गति, अर्थव्यवस्था की स्थिति जैसे कई मुद्दे हैं जिनको हम जनता के बीच उठाएंगे।

अयोध्या से संबंधित मुद्दा, अनुमति नहीं मिली  

अकांशु उपाध्याय          नई दिल्ली। राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह तक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही आरंभ हुई। सभापति एम वेंकैया नायडू ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। इसके बाद विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक अखबार की खबर का हवाला देकर अयोध्या से संबंधित एक मुद्दा उठाने की कोशिश की। लेकिन नायडू ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी।

सभापति ने खड़गे से कहा कि मुद्दे को उठाने के लिए उन्हें नोटिस देना चाहिए था। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर को शुरू हुआ था और यह 23 दिसंबर को समाप्त होना था। लेकिन एक दिन पहले ही उच्च सदन की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

6 महीनों के भीतर जाति प्रमाण-पत्र बांट दिए जाएंगे

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि उनके नेतृत्व वाली राज्य सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल 29 दिसंबर को पूरा होने के तत्काल बाद स्कूलों में शिविर लगाकर सभी छात्र-छात्राओं को छह माह के भीतर जाति प्रमाण-पत्र बांट दिए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा द्वारा मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान छात्रों को जाति प्रमाण-पत्र मिलने में होने वाली कठिनाइयों का मामला उठाए जाने के बाद सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार इसी तरह की समस्याओं के हल के लिए ‘आपके द्वार’ कार्यक्रम चला रही है, जो उनकी सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल के साथ पूरा हो जायेगा।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के पूरा होने के तत्काल बाद उनकी सरकार 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों में शिविर लगाकर सभी छात्र-छात्राओं को छह माह के भीतर जाति प्रमाण-पत्र बांट देगी। मुख्यमंत्री ने मुंडा तथा अन्य भाजपा विधायकों की टोकाटाकी के बीच कहा, ”हमारी सरकार पाकिस्तानी या बांग्लादेशी लोगों के लिए काम नहीं करती।

28 को समारोह को संबोधित करेंगे 'पीएम': कानपुर

अकांशु उपाध्याय       नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 दिसंबर को आईआईटी-कानपुर के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। मोदी ने ट्वीट करके लोगों से इस संबोधन के लिए सुझाव देने को कहा है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि मैं इस महीने की 28 तारीख को दीक्षांत समारोह को संबोधित करने के लिए आईआईटी कानपुर जाने को लेकर उत्सुक हूं। यह एक उत्कृष्ट संस्थान है।

जिसने विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। मैं सभी को सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित करता हूं।

कांग्रेसी विधायकों का इस्तीफा, गोवा पर कटाक्ष किया

पणजी। गोवा में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 40 सदस्यीय सदन में 17 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। लेकिन न तो वह सरकार बना पाई और न ही अपने सदस्यों को एकजुट रखने में कामयाब हो पाई। जिससे उसके पास मौजूदा सीट की संख्या गिरकर मात्र दो रह गई है। हालांकि पार्टी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश कर रही है और उसका कहना है कि विधायकों के पार्टी छोड़कर जाने से वह विचलित नहीं है। गोवा प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको भी सोमवार को उन विधायकों में शामिल हो गए, जिन्होंने पिछले पांच साल में पार्टी छोड़ी है। उल्लेखनीय है कि पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पिछले सप्ताह आठ उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची की घोषणा की थी, जिसमें लौरेंको का भी नाम शामिल था। लौरेंको के इस्तीफे से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गोवा इकाई के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने कहा था, ”कांग्रेस तीन पहियों वाली एक ‘रिक्शा पार्टी’ बनकर रह गई है और जल्द ही वह केवल दो विधायकों के साथ एक ‘साइकिल पार्टी’ में बदल जााएगी।”

फडणवीस ने भविष्यवाणी की थी कि प्रतापसिंह राणे भी कांग्रेस छोड़ देंगे, लेकिन वह अब भी कांग्रेस में हैं। कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका 2019 में लगा था, जब विपक्ष के तत्कालीन नेता चंद्रकांत कावलेकर के नेतृत्व में 10 विधायकों का एक समूह पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गया था। विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे निकट आ रहे हैं, एक के बाद एक और विधायक पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद गोवा के मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे कांग्रेस और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले पहले नेता थे। उन्होंने विधायक के तौर पर शपथ लेने के कुछ ही देर बाद इस्तीफा दे दिया था। उनके बाद सुभाष शिरोडकर और दयानंद सोप्ते ने भी पार्टी छोड़ दी। ये तीनों नेता उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर फिर से निर्वाचित हुए। हाल में पूर्व मुख्यमंत्रियों लुइजिन्हो फलेरियो और रवि नाइक ने भी कांग्रेस की सदस्यता छोड़ दी। पार्टी में अब केवल प्रतापसिंह राणे और दिगम्बर कामत बचे हैं। ये दोनों भी पूर्व मुख्यमंत्री हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे को लेकर मंगलवार को पार्टी की गोवा इकाई पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि 15 विधायक बिक गए हैं और दो विधायकों का ‘आखिरी स्टॉक’ ‘भारी छूट’ के साथ उपलब्ध हैं। हालांकि विधानसभा में विपक्ष के नेता दिगंबर कामत ने भरोसा जताया है कि उनकी पार्टी 2022 में जीत हासिल करेगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कई तूफानों, बाढ़ और सुनामी का सफलतापूर्वक सामना किया है। उन्होंने कहा, ”हमारे कार्यकर्ताओं के पास ताकत है और वे अवसरवादियों को हराने की काबिलियत रखते हैं। कांग्रेस का लक्ष्य 2022 में यहां सरकार बनाने का है। मैं गोवा में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।


भाजपा ने किया ‘रामद्रोह’, लगा आरोप: कांग्रेस  
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा के कई नेताओं तथा उत्तर प्रदेश शासन के कुछ अधिकारियों ने अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के आसपास की जमीनों को औने-पौने दाम पर खरीदा है तथा जमीन की यह ‘लूट’ साल 2019 में उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के बाद की गई है। पार्टी महासचिव और मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘चंदे की लूट’ और ‘जमीन की लूट’ पर जवाब देना चाहिए तथा पूरे प्रकरण की जांच करानी चाहिए।
उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत में उत्तर प्रदेश में भाजपा के कुछ विधायकों और स्थानीय प्रशासन के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के नाम का उल्लेख किया और दावा किया कि भाजपा के लोगों ने ‘रामद्रोह’ किया है। जिसके लिए वे ‘पाप और शाप’ के भागी हैं। कांग्रेस के इस दावे पर फिलहाल भाजपा या उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

13 फीसदी की कमी के साथ सूचीबद्ध हुए निर्गम

अकांशु उपाध्याय       नई दिल्ली। फुटवेयर रिटेलर कंपनी मेट्रो ब्रांड्स के शेयर निर्गम मूल्य से 13 फीसदी की कमी के साथ बुधवार को सूचीबद्ध हुए। बीएसई पर कंपनी के शेयरों का निर्गम मूल्य 500 रुपये था। ये 12.8 फीसदी की कमी के साथ 436 पर सूचीबद्ध हुए। बाद में यह 14.78 फीसदी की गिरावट के साथ 426.10 पर आ गए। एनएसई पर कंपनी के शेयर 12.6 फीसदी की गिरावट के साथ 437 पर सूचीबद्ध हुए। बीएसई पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन 12,805.65 करोड़ रुपये है। मेट्रो ब्रांड्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 14 दिसंबर को निर्गम के अंतिम दिन 3.64 गुना अभिदान मिला था।

शेयर तय किया गया था। आईपीओ के तहत 295 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए थे और 2,14,50,100 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई गई थी।


भूपेंद्र ने व्हाट्सएप चैट का नंबर सीएम को दिया 
राणा ओबरॉय                  
चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा निवास में प्रेसवार्ता में एक सवाल के जवाब में बताया कि मैने व्हाट्सएप चैट का नम्बर सीएम खट्टर व सदन को दे दिया है। अब जांच करवाना सरकार का काम है। 
जब उनसे सवाल पूछा आप जब भी खट्टर सरकार पर आरोप लगाते हो तभी वह उल्टा आपकी सरकार के समय में हुए घोटाले उठाना शुरू कर देते हैं। 

हांगकांग: शीर्ष नेताओं के साथ कैरी लैम की बैठक

हांगकांग: शीर्ष नेताओं के साथ कैरी लैम की बैठक    

अखिलेश पांडेय       बीजिंग। हांगकांग के नेता कैरी लैम बुधवार को बीजिंग में शीर्ष नेताओं के साथ बैठक कर रही है। ताकि उन्हें नए कानूनों के तहत हुए क्षेत्र के पहले विधायी चुनावों की रिपोर्ट दी जा सके। यह नया कानून यह सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया था कि सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रति वफादार “देशभक्त” ही उम्मीदवार के तौर पर चुनावों में खड़े हो पाएं। उम्मीद के मुताबिक, 90 सीटों वाली विधान परिषद के लिए रविवार के चुनाव में पार्टी समर्थित नेताओं ने जीत हासिल कीं। जिन्होंने नरमपंथियों और निर्दलीय उम्मीदवारों की घटती संख्या को मात दी। लोकतंत्र समर्थक विपक्ष में प्रमुख हस्तियों को चुप करा दिया गया है, जेल में डाल दिया गया है या निर्वासन में रहने पर मजबूर किया गया है।

केवल 20 सीटों पर सीधे चुनाव हुआ, जबकि 40 को बीजिंग द्वारा नियुक्त समिति के सदस्यों द्वारा भरा गया, जो क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी का चयन करती है। लैम ने 30.2 प्रतिशत मतदान के बावजूद कहा कि वह चुनाव से संतुष्ट हैं। यह 1997 में ब्रिटेन द्वारा हांगकांग को चीन को सौंपे जाने के बाद से सबसे कम मतदान है। नामांकित होने से पहले सभी उम्मीदवारों को बड़े पैमाने पर बीजिंग समर्थक समिति द्वारा जांचा गया था और अतीत में बयानों या कार्यों के आधार पर कई को अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

इजरायली सैनिकों ने फिलिस्तीनी व्यक्ति की हत्या की 

सुनील श्रीवास्तव         जेरूसलम। इजरायली सैनिकों ने मंगलवार को एक फलस्तीनी व्यक्ति की हत्या कर दी। जिसने कथित तौर पर अपने वाहन को वेस्ट बैंक में एक सैन्य चौकी में घुसाने की कोशिश की थी। सेना के अधिकारियों ने यह जानकारी जी। फलस्तीनी मीडिया के अनुसार, सैनिकों ने वाहन पर गोलियां चलाईं, जिसमें व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी कार अनियंत्रित होकर एक सैन्य वाहन से टकरा गई और जेनिन के उत्तरी वेस्ट बैंक शहर के पास आग की लपटों में घिर गई।

मारे गए फ़लस्तीनी की पहचान उजागर नहीं की गई, और इजराइली बलों में से किसी के भी घायल होने की कोई खबर नहीं है। मंगलवार की घटना सप्ताहांत में वेस्ट बैंक में इजराइल-फलस्तीन हिंसा के कुछ दिनों बाद हुई है। यह हिंसा बीते बृहस्पतिवार की शाम फलस्तीनी बंदूकधारी द्वारा यहूदी व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के बाद भड़की थी। येहुदा डिमेंटमैन की मौत के बाद हुई हिंसा में कम से कम तीन फलस्तीनी घायल हो गए।


अफगानिस्तान की संपत्ति को मुक्त करने की मांग: पीएम
अखिलेश पांडेय        वाशिंगटन डीसी/ इस्लामाबाद। अफगानिस्तान के केंद्रीय बैंकों में जमा राशि को मुक्त करने की मांग अब जोर पकड़ रही है। अमेरिकी सांसदों के बाद अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अमेरिका से अफगानिस्तान की संपत्ति को मुक्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका बैंकों में पड़ी काबुल की राशि को मुक्त कर दे तो अफागिनस्तान की बिगड़ती अर्थव्यवस्था के चलते खराब स्थिती को सुधारा जा सकता है।
बता दें कि अफगानिस्तान की पूर्व सरकार गिरने के बाद नौ अरब अमेरिकी डालर अफगान संपत्ति विदेशी बैंकों खासतौर पर अमेरिका में जमा हुई है। 
डान अखबार की रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि यह जानते हुए कि विदेशी बैकों में जमा अफगानिस्तान की राशि को मुक्त करने से संकट को टाला जा सकता है, तो यह मानव द्वारा पैदा किया हुआ संकट है।

'क्रिसमस' के बाद नए प्रतिबंध लागू करने की घोषणा 

अखिलेश पांडेय       बर्लिन। जर्मनी ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन को फैलने से रोकने के लिए क्रिसमस के बाद नए प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की है। जर्मनी ने कहा कि ये नए प्रतिबंध पूर्ण लॉकडाउन के समान नहीं होंगे, लेकिन टीकाकरण करा चुके लोगों के लिए भी सामाजिक मेल-जोल की मनाही होगी। जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने मंगलवार शाम को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”मैं उन लोगों के बारे में समझ सकता हूं। 

जो कोरोना वायरस और उसके नए स्वरूपों के बारे में नहीं सुनना चाहते, लेकिन हम अगली लहर को नजरअंदाज नहीं कर सकते और न ही हमें ऐसा करना चाहिए।” नए प्रतिबंधों के तहत निजी समारोहों में 10 से अधिक लोगों का एकत्र होना मना होगा, देशभर में नाइटक्लब बंद हो जाएंगे और फुटबॉल मैच जैसे बड़े समारोह दर्शकों के बिना आयोजित होंगे।


स्वास्थ्य कर्मियों को 'वैक्सीन' लेने की आवश्यकता  
सुनील श्रीवास्तव       सैक्रामेंटो। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य में स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके की बूस्टर खुराक लेने की आवश्यकता होगी। गवर्नर ने राज्य में कोरोना वायरस के नए स्वरूप के मामले बढ़ने के बीच अस्पतालों को तैयार रहने को कहा।
सितंबर में प्रभावी निर्देश में कहा गया है कि कैलिफोर्निया को पहले से ही स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों को टीका लगाने की आवश्यकता है और तब से हजारों लोगों को या तो निकाल दिया गया या निलंबित कर दिया गया। अब न्यू मेक्सिको के साथ कैलिफोर्निया कम से कम उन दो राज्यों में शामिल हो जाएगा जहां स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों के लिए बूस्टर (अतिरिक्त) खुराक की आवश्यकता है। न्यूजॉम ने अपने निजी ट्विटर अकाउंट पर इसकी घोषणा की।
हालांकि, उनके कार्यालय ने इस बारे में अधिक विवरण देने से इनकार कर दिया। 
न्यूजॉम बुधवार को सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने वाले है। न्यूजॉम ने कहा, ”कैलिफोर्निया को स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बूस्टर खुराक की आवश्यकता होगी। ओमीक्रोन के बढ़ने के साथ हम कैलिफोर्निया के लोगों की सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारे अस्पताल तैयार रहें।”
कैलिफोर्निया ने कोरोना वायरस के खिलाफ अब तक कई अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि मध्य-पश्चिम और पूर्वोत्तर के क्षेत्रों में मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।

बैलिस्टिक मिसाइल 'प्रलय' का सफल परीक्षण किया

बैलिस्टिक मिसाइल 'प्रलय' का सफल परीक्षण किया      

अकांशु उपाध्याय         नई दिल्ली। भारत ने ओडिशा तट के पास सतह से सतह पर मार करने में सक्षम कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल परीक्षण किया। रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) के सूत्रों ने यह जानकारी दी। डीआरडीओ द्वारा विकसित ठोस-ईंधन, युद्धक मिसाइल भारतीय बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के ‘पृथ्वी रक्षा वाहन’ पर आधारित है।

सूत्रों ने बताया कि एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सुबह करीब साढ़े दस बजे प्रक्षेपित की गई मिसाइल ने मिशन के सभी उद्देश्यों को पूरा किया। उन्होंने कहा कि निगरानी उपकरणों के जरिए तट रेखा से इसके प्रक्षेपण की निगरानी की गई। ‘प्रलय’ 350-500 किलोमीटर से कम दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है और यह 500-1000 किलोग्राम का भार वहन करने में सक्षम है।

दिल्ली: न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज 

अकांशु उपाध्याय        नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से चल रहीं बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के धीमे पड़ने से बुधवार को दिल्ली में भी लोगों को शीत लहर से मामूली राहत मिली। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली स्थित सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वेधशाला में सोमवार और मंगलवार को न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.2 डिग्री तथा चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पालम, लोधी रोड, रिज और आयानगर के मौसम केन्द्रों में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.6 डिग्री सेल्सियस, 4.2 डिग्री सेल्सियस, 6.7 डिग्री सेल्सियस और 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), मैदानी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहने पर शीत लहर की घोषणा कर देता है। न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम या सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहने पर भी शीत लहर की घोषणा की जाती है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से सप्ताहांत तक तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 399 रहा। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि 27 दिसंबर तक वायु गुणवत्ता के ‘बेहद खराब’ या ‘खराब’ श्रेणी में रहने का अनुमान है।

भारत: नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 213 मामलें मिलें

अकांशु उपाध्याय         नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 213 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से 90 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या अन्य स्थानों पर चले गए हैं। ये मामले 15 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में सामने आए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि दिल्ली में ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के सबसे अधिक 57 मामले, महाराष्ट्र में 54, तेलंगाना में 24, कर्नाटक में 19, राजस्थान में 18, केरल में 15 और गुजरात में 14 मामले सामने आए हैं। मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,317 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,47,58,481 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 78,190 रह गई है। ौौजो 575 दिन में सबसे कम है। 318 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,78,325 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 55 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 15 हजार से कम हैं।

उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 78,190 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.22 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 907 की कमी दर्ज की गयी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.40 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

दसॉल्ट एविएएशन राफेल विमानों का निर्माण, जुर्माना

अकांशु उपाध्याय        नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने राफेल विमान सौदे के तहत ऑफसेट दायित्वों को पूरा करने में देरी के लिए यूरोपीय मिसाइल निर्माता एमबीडीए पर 10 लाख यूरो से कम का जुर्माना लगाया है। सूत्रों ने बुधवार को इस संबंधे में जानकारी दी। फ्रांस की एरोस्पेस जगत की बड़ी कंपनी दसॉल्ट एविएएशन राफेल विमानों का निर्माण कर रही है। जबकि एमबीडीए विमान के लिए मिसाइल प्रणालियों की आपूर्ति करता है।

भारत ने सितंबर 2016 में फ्रांस के साथ 59,000 करोड़ रुपये की लागत से 36 राफेल विमान खरीदने के लिए एक अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, और ऑफसेट दायित्व अनुबंध का हिस्सा थे। सौदे के एक हिस्से के रूप में, कुल अनुबंध मूल्य का 50 प्रतिशत भारत में सितंबर 2019 और सितंबर 2022 के बीच प्रत्येक वर्ष ऑफसेट के रूप में पुनर्निवेश किया जाना है।


48वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता 

अकांशु उपाध्याय          नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में तेजी के बावजूद बुधवार को लगातार 48वें दिन देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थिरता बनी रही। उसके बाद से दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

मंगलवार को सिंगापुर में लंदन ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 74.23 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.45 प्रतिशत उटरकर 7.44 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा। केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच रुपये तथा 10 रुपये प्रति लीटर की कमी करने से देश में इसकी कीमतों में कमी आयी थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इन दोनों उत्पादों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कमी की थी।

घरेलू बाजार में 48 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। राजधानी दिल्ली में वैट कम किये जाने के कारण भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिके रहे। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार बड़े महानगरों में बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

1. अंक-65, (वर्ष-05)
2. ब्रहस्पतिवार, दिसंबर 23, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:48, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान -8 डी.सै., अधिकतम-21+ डी.सै.।  
बर्फबारी व शीतलहर के साथ कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवाशुं के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

मंगलवार, 21 दिसंबर 2021

20 हजार करोड़ धनराशि का हस्तांतरण किया: पीएम

20 हजार करोड़ धनराशि का हस्तांतरण किया: पीएम
बृजेश केसरवानी      
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को परेड ग्राउण्ड, प्रयागराज में आयोजित नारी की शक्ति-देश की शक्ति कार्यक्रम में बी.सी सखी एवं पुष्टाहार उत्पादन की ईकाईयों से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
तत्पश्चात प्रधानमंत्री द्वारा बटन दबाकर एक लाख 60 हजार महिला स्वयं सहायता समूहों की सहायता के लिए रूपये एक हजार करोड़ धनराशि का ऑनलाइन हस्तातंरण एवं प्रदेश के 43 जनपदों के 202 विकास खण्डों में टेक होम राशन प्लांटों का शिलान्यास के साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत एक लाख एक हजार नवीन लाभार्थिंयों के खातों में रूपयें 20 हजार करोड़ धनराशि का ऑनलाइन हस्तांतरण किया गया।  
कार्यक्रम को सम्बोधत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपी की सामर्थ कोे बढ़ाने वाली एवं नारी शक्ति की प्रतीक माताओं एवं बहनों को मेरा प्रणाम। उन्होंने कहा कि माँ गंगा, यमुना एवं सरस्वती के पावन तट पे बसा प्रयागराज के धरती के, हम शीश झुकाय के प्रणाम करत हई। ई उ धरा ह, जहां धर्म, ज्ञान और न्याय की त्रिवेणी बहत ह। तीर्थन के तीर्थ, प्रयागराज में आइके, हमेशा ही एक अलगैय पवित्रता और ऊर्जा का अहसास होत है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष फरवरी में हम कुम्भ पवित्र धरती पर आवा रहेन, तब संगम में डुबकी लगायके अलौकिक आनंद के अनुभव प्राप्त किहे रहे। उन्होंने तीर्थराज प्रयाग की ऐसी पावन भूमि को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि आज हिंदी साहित्य जगत के सर्वमान्य आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी जी की पुण्य तिथि भी है। प्रयागराज से साहित्य की जो सरस्वती बही, द्विवेदी  लंबे समय तक उसके संपादक भी रहे, उन्होंने उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रयागराज हजारों सालों से हमारी मातृशक्ति की प्रतीक माँ गंगा-यमुना-सरस्वती के संगम की धरती रही है। आज ये तीर्थ नगरी नारी-शक्ति के इतने अद्भुत संगम की भी साक्षी बनी है। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि आप सभी अपना स्नेह देने, अपना आशीर्वाद देने आई हैं। उन्होंने कहा कि वे मंच पर आने से पहले बैंकिंग सखियों से, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी बहनों से और कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बेटियों से बात की। उन्होंने कहा कि जो प्रत्यक्ष है, जो सामने है, उसे साबित करने के लिए कोई प्रमाण की जरूरत नहीं पड़ती। यूपी में विकास के लिए, महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए जो काम हुआ है, वो पूरा देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत एक लाख से ज्यादा लाभार्थी बेटियों के खातों में करोड़ों रुपए ट्रान्सफर करने का सौभाग्य मिला। ये योजना गाँव-गरीब के लिए, बेटियों के लिए भरोसे का बहुत बड़ा माध्यम बन रही है। यूपी ने बैंक सखी का भी जो अभियान शुरू किया है।
वो महिलाओं को रोजगार के अवसरों के साथ ही उनके जीवन में भी बड़े बदलाव ला रही है। उन्होंने कहा कि सरकार से अलग अलग योजनाओं का जो पैसा सीधे डायरेक्ट बैनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए खाते में आता है, उन पैसों को निकालने के लिए अब बैंक नहीं जाना पड़ता, बैंक सखी की मदद से ये पैसा गाँव में, घर पर ही मिल जाया करता है, यानी बैंक सखी बैंक को गाँव तक लेकर आ गई हैं और जो लोग सोच रहे होंगे कि ये तो छोटा सा काम है, उन्हें बताना चाहता हूं कि बैंक सखियों का काम कितना बड़ा है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने बैंक सखियों के ऊपर ऐसे करीब 75 हजार करोड़ के लेन-देन की जिम्मेदारी सौंपी है। 75 हजार करोड़ रुपये का कारोबार गाँव में रहने वाली बहने एवं बेटियाँ कर रही हैं। जितना लेन-देन गाँव में होगा, उतनी ही उनकी आमदनी भी होगी। इनमें से ज्यादातर बैंक सखियाँ वे बहनें हैं, जिनके कुछ साल पहले तक खुद के बैंक खाते भी नहीं थे, लेकिन आज इन महिलाओं के हाथों में डिजिटल बैंकिंग की ताकत आ गई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपी ने टेक होम राशन, जच्चा-बच्चा को दिये जाने वाले पोषण को तैयार करने की जिम्मेदारी भी महिलाओं के हाथों में सौंपी है। ये पोषण वाला राशन और आहार अब सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं खुद बनाएँगी। यह बहुत बड़ा काम है, सालाना हजारों करोड़ रुपए का काम है। उन्होंने कहा कि आज जिन 202 पुष्टाहार उत्पादन यूनिट्स का शिलान्यास हुआ है, उनसे सेल्फ हेल्प ग्रुप्स की महिलाओं की आमदनी भी होगी, और गाँव के किसानों को भी बहुत बड़ा लाभ होगा। 
गाँव की महिलाएं अपनी फैक्टरी में पुष्टाहार बनाने के लिए फसल-अनाज गाँव से ही खरीदेंगी, यही तो सशक्तिकरण के वो प्रयास हैं, जिन्होंने यूपी की महिलाओं का जीवन बदलना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार, अलग-अलग सेक्टर्स में स्वयं सहायता समूहों को जो सहायता दे रही है, इसकी एक किस्त के तौर पर आज एक हजार करोड़ रुपए ट्रान्सफर करने का उन्हें सौभाग्य मिला है। यूपी के विकास की धारा अब किसी के रोकने से रुकने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने यूपी की महिलाओं को जो सुरक्षा एवं सम्मान दिया है तथा इसके साथ ही उनकी गरिमा बढ़ाई है, वह अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों-बेटियों का जीवन पीढ़ियों को प्रभावित करने वाला, पीढ़ियों का निर्माण करने वाला जीवन होता है। एक बेटी का सामथ्र्य उसकी शिक्षा, उसका कौशल, सिर्फ परिवार ही नहीं समाज की, राष्ट्र की दिशा तय करती है। उन्होंने कहा कि 2014 में जब उन्होंने मां भारती के बड़े सपनों, बड़ी आकांक्षाओं को साकार करने का बीड़ा उठाया तो सबसे पहले देश की बेटी के विश्वास को नई ऊर्जा देने का प्रयास शुरू किया। इसलिए बेटी के जन्म से लेकर जीवन के प्रत्येक चक्र, हर अवस्था में महिलाओं को सशक्त करने के लिए योजनाएं बनाईं गयी एवं अभियान संचालित किया गया। उन्होंने कहा कि बेटियां कोख में ही न मर जाएं, वें जन्म लें, इसके लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के माध्यम से समाज की चेतना को जगाने का प्रयास किया गया, जिसका परिणाम यह है कि देश के अनेक राज्यों में बेटियों की संख्या में बहुत वृद्धि हुई है। प्रसव के बाद भी बिना चिंता के अपने बच्चे की शुरुआती देखरेख करते हुए मां अपना काम जारी रख सके, इसके लिए महिलाओं की छुट्टी को 6 महीने किया गया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान गरीब परिवारों में मातृ स्वास्थ्य, चिंता का एक बहुत बड़ा कारण रहा है। इसलिए उन्होंने गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, अस्पतालों में डिलिवरी और गर्भावस्था के दौरान पोषण पर विशेष ध्यान दिया। प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के तहत गर्भावस्था के दौरान 5 हजार रुपए महिलाओं के बैंक खाते में जमा किए जाते हैं, ताकि वे उचित खान-पान पर ध्यान रख सकें। अभी तक 2 करोड़ से ज्यादा बहनों को लगभग 10 हजार करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां ठीक से पढ़ाई कर सकें, उनको स्कूल बीच में न छोड़ना पड़े, इस पर भी लगातार काम किया गया है। स्कूलों में बेटियों के लिए अलग टॉयलेट बनाना हो या फिर सेनिटेरी पैड्स को गरीब से गरीब बेटियों के लिए सुलभ कराना हो, उनकी सरकार किसी भी काम में पीछे नहीं रही है। उन्होंने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत लगभग ढाई करोड़ बच्चियों के अकाउंट खोले गए हैं, ये पैसा बड़े होने पर उनके सपनों को पूरा करे, इसके लिए इस पर ब्याज दर भी ऊंची रखी गई है। स्कूल-कॉलेजों के बाद कैरियर से लेकर घर-गृहस्थी तक भी हर कदम पर महिलाओं की सुविधा और स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा रहा है। 
उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत करोड़ों शौचालय बनने से, उज्जवला योजना के तहत गरीब से गरीब बहनों को गैस कनेक्शन की सुविधा मिलने से, घर में ही नल से जल आने से, बहनों के जीवन में सुविधा भी आ रही है और उनकी गरिमा में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत भी सबसे अधिक लाभ अगर किसी को हुआ है तो वो हमारी बहनें ही हैं, चाहे वो अस्पतालों में डिलिवरी हो या फिर दूसरा इलाज, पहले पैसे के अभाव में बहनों के जीवन पर संकट रहता था, अब 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलने से उनकी ये चिंता दूर हो गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में हमेशा से माताओं-बहनों को सर्वोपरि दर्जा दिया गया है, लेकिन हमारे यहां परंपरा से सदियों तक, दशकों तक ऐसी व्यवस्था रही कि घर और घर की हर संपत्ति को केवल पुरुषों का ही अधिकार समझा जाने लगा। आज सरकार की योजनाएं, इस असमानता को दूर कर रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो घर दिये जा रहे हैं, वो प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं के ही नाम से बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर यूपी की ही बात की जाये, तो यूपी में 30 लाख से अधिक घर पीएम आवास योजना के बनाए गए हैं, इनमें से करीब 25 लाख घरों की रजिस्ट्री में महिलाओं का भी नाम है, पहली बार यूपी में 25 लाख महिलाओं के नाम उनका घर हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत देश भर के गांवों में घरों को, जमीनों की ड्रोन से तस्वीरें लेकर, घर के मालिकों को प्रॉपर्टी के कागज दिए जा रहे हैं, घरौनी दी जा रही है। घरौनी देने में घर की महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। अगले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश के हर गांवों की मैपिंग कराकर ऐसे ही घरौनी देने का काम पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए, परिवार की आमदनी बढ़ाने के लिए जो योजनाएँ देश चला रहा है, उसमें भी महिलाओं को बराबर का भागीदार बनाया जा रहा है। 
मुद्रा योजना आज गांव-गांव में, गरीब परिवारों से भी नई-नई महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित कर रही है। इस योजना के तहत मिले कुल ऋण में से लगभग 70 प्रतिशत महिलाओं को दिए गए हैं। दीनदयाल अंत्योदय योजना के जरिए भी देश भर में महिलाओं को सेल्फ हेल्प ग्रुप्स और ग्रामीण संगठनों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे महिला स्वयं सहायता समूहों की बहनों को आत्मनिर्भर भारत अभियान की चैम्पियन मानते हैं। ये स्वयं सहायता समूह, वास्तव में राष्ट्र सहायता समूह हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत बीते 7 साल में लगभग 13 गुणा बढ़ोतरी की गई है। हर सेल्फ हेल्प ग्रुप को पहले जहां 10 लाख रुपए तक का बिना गारंटी का ऋण मिलता था, अब यह सीमा भी दोगुनी अर्थात 20 लाख की गई है। उन्होंने कहा कि शहर हो या गांव, महिलाओं के लिए सरकार, हर छोटी-बड़ी मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए फैसले ले रही है। कोरोना के काल खण्ड में आपके घर का चूल्हा जलता रहे, इसके लिए मुफ्त राशन देने की व्यवस्था सरकार ने की। उन्होंने कहा कि महिलाएं रात की पाली में भी काम कर सकें, इसके लिए नियमों को आसान बनाने का काम सरकार ने किया है तथा खदानों में महिलाओं के काम करने पर जो कुछ बंदिश थी, वो भी सरकार ने हटाई है। 
देशभर के सैनिक स्कूलों के दरवाजे, लड़कियों के लिए खोल देने का कार्य किया गया है। रेप जैसे संगीन अपराधों की तीव्र सुनवाई के लिए देशभर में करीब 700 फास्ट ट्रैक कोर्ट्स स्थापित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव, बिना किसी पक्षपात, डबल इंजन की सरकार, बेटियों के भविष्य को सशक्त करने के लिए निरंतर काम कर रही है। अभी कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार ने एक और फैसला किया है। पहले बेटों के लिए शादी की उम्र कानूनन 21 साल थी, लेकिन बेटियों के लिए ये उम्र 18 साल की ही थी। बेटियाँ भी चाहती थीं कि उन्हें उनकी पढ़ाई लिखाई के लिए, आगे बढ़ने के लिए समय मिले, बराबर अवसर मिलें। इसलिए बेटियों के लिए शादी की उम्र को 21 साल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होेंने कहा कि आज यूपी में सुरक्षा भी है, यूपी में अधिकार भी हैं। आज यूपी में संभावनाएं भी हैं, आज यूपी में व्यापार भी है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज की इस पावन धरती पर मातृशक्ति से जुड़े सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के कार्यक्रम में प्रदेश के कोने-कोने से उपस्थित बहनों की तरफ से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनने के साथ ही बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान के माध्यम से आधी आबादी के प्रति दृष्टिकोण को जिस भाव से बदलने का कार्य किया था, आज उसका सकारात्मक परिणाम हम सब को देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना हो या मिशन इंद्रधनुष के माध्यम से टीकाकरण के अभियान को एक नई गति देने का कार्य हो या फिर हर घर में शौचालय के माध्यम से नारी की गरिमा की रक्षा करने का कार्य किया गया है। माताओं को सम्पत्ति में अधिकार मिले, इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अधिकांश आवास महिलाओं को ही दिए गए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के माध्यम से हर गरीब को उसका अधिकार दिया जा रहा है, जिसमें अधिकांश जमीन के कब्जे महिलाओं को या संयुक्त खाते के नाम से दिए जा रहे है। उन्होंने कहा कि देश के अंदर आधी आबादी को सुरक्षा, गरिमा एवं स्वावलम्बन देने के लिए प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में सरकार ने विभिन्न योजनाएं संचालित किए गए है, उनमें से कुछ योजनाओं के लाभार्थिंयों के साथ प्रधानमंत्री ने आज संवाद भी किया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से महिलाएं जिस हक का सम्मान पाने के लिए तत्पर थी, वो अब मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज बी.सी सखी के माध्यम से गांव की बेटियां गांव के बुजुर्गो को बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध करा रही है तथा प्रधानमंत्री जी के विजन जनधन योजना को गांव के एक-एक व्यक्ति तक पहुंचाने के सपने को साकार करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कर-कमलों से आज 202 टेक होम राशन प्लांटों का शिलान्यास हुआ है, जिसके माध्यम से उच्च गुणवत्ता युक्त पोषाहार के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ जनपदों मेें महिला व पुरूष की असमानता को दूर करने के लिए मुखबिर योजना के साथ ही कन्या सुमंगला योजना शुरू की गयी है, जिसके तहत बेटी को विभिन्न चरणों में 15 हजार रूपये दिया जाता है, इन योजनाओं ने महिला व पुरूष की असमानता को दूर करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप नारी की सुरक्षा, गरिमा एवं सम्मान तथा स्वावलम्बन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
इस अवसर पर उपमुख्यंमत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार ने मजदूर, गरीब, किसान, युवा व महिलाओं आदि के सम्मान में खजाने को खोलने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में वर्णित है कि जहां नारी का आदर होता है, वहां पर देवता का वास होता है। वर्तमान की डबल इंजन की सरकार ने नारी शक्ति के सम्मान में कोई कमी नहीं रखी। उन्होंने कहा कि देश व समाज के हित के साथ ही गरीब, किसान, मजदूर और सफाई कर्मी के हित में वर्तमान सरकार सदैव तत्पर रही है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने महाकुम्भ में सफाई कर्मियों के पाव धुलकर स्वच्छता का जो संदेश व सम्मान दिया वह अद्वितीय है तथा बाबा काशी विश्वनाथ धाम को दिव्य एवं भव्य बनाने वाले श्रमिकों को सम्मान देते हुए प्रधानमंत्री ने उनके साथ भोजन किया।
सांसद प्रयागराज प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने प्रधानमंत्री,  मुख्यमंत्री एवं मंचासीन सभी अतिथियों तथा उपस्थित माताओं व बहनों का स्वागत करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि अपने पूरे जीवन काल में पहली बार महिलाओं का महाकुम्भ देख रही हूं, इसका श्रेय प्रधानमंत्री को हैै। 1920 में महात्मा गांधी जी ने कहा था कि महिलाएं ऊर्जा का वह स्त्रोत है, जिस दिन मुक्त हो गयी पूरी दुनिया को ये चकाचैंध कर देगी। महात्मा गांधी के उन सपनों को आज मा0 प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी विजन से साकार हो रहा है। 1920 से 2021 अर्थात 100 वर्षों के इस विकास पथ पर आज 21वीं शताब्दी में महिलाएं के ह्रदय के यह भाव आ गया है कि नारी तू कमजोर नहीं, शक्ति का दूसरा नाम ही नारी है। आज हमारी बहने घर में रोटी बेलने से लेकर लड़ाकू विमान से दुश्मनों के छक्के छुड़ाने का काम कर रही है। 
कार्यक्रम को राज्यमंत्री भारत सरकार साध्वी निरंजन ज्योति, उ.प्र की  मंत्री श्रीमती स्वाती सिंह, राज्यमंत्री गुलाव देवी, राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, सांसदगण श्रीमती केशरी देवी पटेल, श्रीमती हेमा मालनी, डॉ. संघमित्रा मौर्य, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी एवं कांता कर्दम एवं महापौर प्रयागराज श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विधायक मेजा श्रीमती नीलम करवरिया ने भी उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अनेक जन कल्याणकारी महिलापरक योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में राज्यमंत्री भारत सरकार अनुप्रिया सिंह पटेल, प्रदेश के मंत्रीगण श्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह’’, श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, डाॅ. महेन्द्र सिंह, राज्यमंत्री उ.प्र डाॅ. संगीता बलवंत, सांसद भदोही डाॅ. रमेश चन्द्र बिंद, सांसद राज्यसभा गीता शाक्य, अध्यक्ष जिला पंचायत प्रयागराज डाॅ. वी.के सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ विभिन्न जनपदों से आयी हुई स्वयं सहायत समूहों की महिलाएं उपस्थित रही।

कौशाम्बी के दर्जनों गांवों में जनसंवाद किया: बसपा
गणेश साहू          कौशाम्बी। बसपा नेत्री व मंझनपुर विधान सभा से बसपा प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिया ने मंगलवार को कौशाम्बी के दर्जनों गांवों में जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने जनता को बसपा की नीतियों के प्रति जागरूक करते हुए 2022 के विस चुनाव में बसपा को मजबूत करने की अपील भी की।    
मंझनपुर विधान सभा क्षेत्र के बजहा खुर्ररमपुर, चौपुरवा, कटरा, सोंधिया सहित आधा दर्जन गांवों में उन्होंने समर्थकों के साथ जनसम्पर्क किया। 
बसपा नेत्री डॉ. नीतू कनौजिया ने जनता से सीधे संवाद करते हुए बसपा सुप्रिमो बहन मायावती के उद्देश्यों को बताया वहीं सपा, भाजपा के शासन काल को भी याद दिलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की वर्तमान सरकार भले ही महिलाओं की सुरक्षा की बात करती हो लेकिन महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं। इसका जनता सहज ही अंदाजा लगा सकती है। 
उन्होंने जिले के अलावा गैर जनपद मेें हुई महिलाओं के साथ घटनाओं का जिक्र भी किया और कहा कि जनता को झूंठे वायदों के अलावा भाजपा ने कुछ नही दिया है और न ही कुछ देने वाली है।
सपा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सपा शासन काल में माफियाओं का एकक्षत्र राज होता है। गरीब, बेसहारा को न्याय के लिए भटकना पडता है। वहीं बसपा शासन काल को भी याद दिलाया कहा कि बहन मायावती की सरकार में महिलाएं सुरक्षित होने के साथ ही गरीब, बेसहारा लोगों को इंसाफ मिलता था। इस मौके पर उनके साथ शैलेंद्र, बंशीलाल चौधरी, धनेश सिंह, पिंटू, वीरेंद्र, अनिल, सोहेल, सुधा,सुमन के अलावा गांव की तमाम जनता मौजूद रही।

विसंगतियों को दूर करने के लिए पीएम को ज्ञापन

अश्वनी उपाध्याय        गाज़ियाबाद। जिलें के उद्यमियों और व्यापारियों ने इंडस्ट्री एंड ट्रेड वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जीएसटी में आई विसंगतियों को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। डीएम गाज़ियाबाद के माध्यम से दिए गए इस ज्ञापन में कहा कि नए कानून के तहत गलती होने पर कर दाता को अपनी गलती सुधारने का मौका नहीं दिया जाता है। 

सकल कर पर ब्याज लेना अव्यवहारिक है। जीएसटी अप्रत्यक्ष कर कानून न होकर लेट फीस वसूली कानून बन कर रह गया है। व्यापारियों ने बताया कि जीएसटी नेटवर्क कभी भी समुचित रूप से काम नहीं करता है। इसका हरजाना व्यापारियों को झेलना पड़ता है। इनपुट क्रेडिट मिसमैच की समस्या वैट में भी थी और जीएसटी में भी बनी हुई है। सर्विस टैक्स की दरें अव्यवहारिक रूप से बढ़ा दी गई हैं। इन कारणों से व्यापार करना मुश्किल हो गया है।

नालियों की सफाई नहीं, बीमारी फैलने की आशंका

राधेश्याम शास्त्री        बड़हरा। बड़हरा में महीनों से नालियों की सफाई नहीं की जा रही है। ग्राम के महिला प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि द्वारा बार-बार गन्दे नालियों की सफाई किये जाने को कहने के बावजूद भी इनके उपर कोई प्रभाव नहीं‌ पड़ रहा है। कहीं साल में एक दिन ग्राम के पुरवों मेंआकर घूमकर हाजिरी देकर चले जाते है। आज हालत यह है कि ग्राम के नालियों व आस-पास झाड़-झंखाड़ के साथ ही साथ मिट्टी पट गया है। सफाई कर्मियों की घोर लापरवाही से बजबजाती गन्दे नालियों की सफाई नहीं होने से संक्रामक बीमारी फैलने‌ की प्रबल आशंका जताई जा रही है। बिभागीय अधिकारियों के बार-बार सख्त आदेश देने के बावजूद भी इनके उपर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है क्यों ? इसमें कौन सी राज है। 

आखिर में सफाई कर्मी चाहते क्या हैं ? ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मौके की जांच-पड़ताल कराकर गन्दे नालियों‌ की सफाई कराते हुए इनके विरूद्ध प्रशासनिक कार्यवाही करने की मांग किया है।

खाद की कमी: कांग्रेसियों ने कृषि मंत्री को घेरा

राणा ओबरॉय          चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा सत्र के तीसरे दिन शून्य काल में कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि हमारे पास डीएपी और यूरिया की कमी नहीं है। बारिश के कारण सरसों की बिजाई एक दम से शुरू हो गई। चार लाख हेक्टेयर बढ़ गया। किसान ने ज्यादा उपज लेने के लिए सवा बैग डालना शुरू कर दिया। पीएसओ मशीन के खराब होने और डाटा अपडेट होने के कारण समय लगा। छोटे किसान को समय पर खाद देना प्राथमिकता थी। पीएसओ मशीन के कारण कुछ स्थानों पर लाइन दिखाई दी। कृषि मंत्री ने सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की जानकारी दी। सोशल मीडिया पर जो लाइन दिखाई गई, अफवाह फैलाने वाले जो हमारे पास बैठे हैं। वे ऐसी जगह लाइन लगवा देते हैं, जिस दुकान पर खाद न हो। कांग्रेसी विधायक जगबीर मलिक ने कहा कि ये जवाब झूठ का पुलिंदा है। गोहाना हल्के में डेढ़ लाख की जरूरत है। बैग थे दस हजार। थानों में खाद बंटी थी। किरण चौधरी ने कहा कि कृषि मंत्री के हल्के में सुबह पांच बजे से लाइन लगी हुई थी। ये झूठ बोल रहे हैं। धरतीपुत्र को जमीन में लिटा दिया। किसान माथा पीट रहे हैं। मंत्री कह रहे हैं कि कमी नहीं है। ये बात गले के नीचे नहीं उतरती। कांग्रेसी लाइन में नहीं लगे, किसान लगे थे। कृषि मंत्री और किरण चौधरी में काफी बहस हुई। अभय चौटाला ने कहा कि सरकार के पास खाद उपलब्ध है, परंतु वह ब्लैक के लिए थी। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि डीएपी की कमी रही है। कांग्रेसी विधायकों ने कृषि मंत्री को खाद की कमी के मामले पर घेरे रखा।

हरियाणा विधानसभा के शून्य काल में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हिसार के नागरिक हवाई अड्‌डे का नाम महाराजा अग्रसेन हवाई अड्‌डा हिसार रखने का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास किया गया। इसके बाद विधायिका किरण चौधरी ने कहा कि एमएसपी का प्रस्ताव रखा था, उसे भी पास करवाया जाए। तभी विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को बोलने के लिए कहा। विधायक ने कहा कि सरकार का ध्यान धर्मांतरण की गतिविधियां की ओर दिलाना चाहता हूं। लोग सड़क पर आ जाते हैं। इस पर हंगामा हो गया। किरण चौधरी ने कहा कि एमएसपी पर चर्चा करें। सरकार किसान विरोधी है। अध्यक्ष ने कहा कि यह केंद्र का मामला है। मैं इसे पहले दिन ही खारिज कर चुका हूं। किरण ने कहा कि सदन पारित करें। जैसे पहले तीन कृषि कानून पास करने के लिए धन्यावाद प्रस्ताव पास किया गया था। अबकी बार भी एमएसपी का प्रस्ताव पास किया जाए। इस पर सदन में हंगामा हुआ। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि एक दिन में दो कॉलिग एटेंशन मोशन ही लगते हैं। अगर सदन चार दिन चलेगा तो चार ही कॉलिग एटेंशन मोशन ही लगेंगे। तब कृषि मंत्री ने कहा कि कांग्रेस दो फसलों पर एमएसपी दे रहे थे। हरियाणा सरकार ऐसी है जो 11 फसलों पर दे रही है। इसके बाद कांग्रेसी विधायक सदन से वाक आऊट कर गए। शून्य काल में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाते हुए कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने कहा कि खुले में नमाज पार्कों और खुली जगह में प्रशासन नहीं करने दे जा रहा। धर्म के ठेकेदार व्यवधान डाल रहे हैं। रोकना गलत है । लोग अपने हिसाब से नमाज नहीं पढ़ सकते। हमें वक्फ बोर्ड की जमीन, ईदगाह, मस्जिद, पर अवैध कब्जे किए हुए, उन्हें मुहैया करवाया जाए। मुसलमानों के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। सीएम ने दस दिसंबर को बयान दिया कि खुले में नमाज नहीं पढ़ने दी जाएगी। 

तब सीएम ने कहा कि किसी भी समाज को व्यक्ति को खुले में कार्यक्रम नहीं करना चाहिए। उनके लिए पूजा के स्थान निर्धारत है। कहीं आपस में समाज का टकराव न हो। सीएम ने कहा कि गुरुग्राम में लोगों ने आपस में मिल जुलकर जगह तैनात किए है। जब सहमति के बाहर जाकर करते हैं, तब टकराव होता है। ज्यादा तूल देने से सामाजिक सौहार्द खराब होगा। साल में एक आध कार्यक्रम होते हैं वो अनुमति के साथ होते हैं। इससे पहले हरियाणा विधानसभा सत्र के तीसरे दिन का शुभारंभ सुबह 10 बजे हो गया। प्रश्न काल के दौरान गुरुग्राम के विधायक राकेश दौलता बादी ने कहा कि गुरुग्राम एचएसवीपी के दोनों कार्यालयों ने किसानों का एक हजार करोड़ रुपए देना है। दोनों विभागों के पास करीब 663 एकड़ जमीन है। यदि यह ऑक्शन पर बेच दी जाए तो पुराने हरियाणा के एचएसवीपी का कर्जा उतर सकता है। इस विभाग में काम करवाने के लिए आम आदमी क्या हमारी ही जूतियां घिस चुकी है। 7 सितंबर तक हरियाणा में 1075.42 करोड़ रुपए ऑक्शन में वसूल किया है। एचएसवीपी अपना कर्ज उतार रहा है। पूरे हरियाणा में एचएसवीपी का 24 हजार 601 करोड़ रुपए का कर्ज है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि मैं भी खुद भुगत-भोगी है। एनक्रोचमेंट बढ़ती जा रही है। प्रश्न काल में विधायक नयनपाल रावत ने सवाल किया कि स्कूलों में चोरियां हो जाती हैं। शौचालय खराब हैं। स्कूलों में चौकीदार रखे जाएं। शिक्षा मंत्री ने जवाब दिया कि 6662 सफाई कर्मचारियों की कमी है। कौशल रोजगार योजना में भर्ती की जाएगी। विधायिका निर्मला रानी ने सवाल किया कि प्रदेश में कितने स्कूल को-एड हैं। सरकार लड़कियों के लिए अलग से स्कूल या कॉलेज खोलने की बजाए को- एजुकेशन शिक्षा को बढ़ावा दें। इसके परिणाम बेहतर हैं। शिक्षा मंत्री कंवर लाल ने जवाब दिया कि प्रदेश में कुल 14 हजार 773 विद्यालय हैं। इसमें 8109 कन्या विद्यालय हैं। वे भी चाहते हैं कि को-एजुकेशन शिक्षा को बढ़ावा मिले। इस संबंध में एक बार उन्होंने महिला प्रोफेसर से बात की तो उसने भी कहा कि को- एजुकेशन कॉलेज होने से बच्चों का मानसिक विकास बेहतर तरीके से होता है। विधायिका ने मांग कि गन्नौर में को- एजुकेशन खोला जाए। मंत्री ने कहा कि जरूरत होगी तो जरूर खोला जाएगा। विधायक बलबीर सिंह के सवाल पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि हरियाणा में निजी सेक्टर में 75 प्रतिशत आरक्षण का नियम 15 जनवरी से लागू होगा।

किरण चौधरी ने सवाल किया कि कोयले की किल्लत थी। क्या महंगी बिजली खरीदी गई। नुकसान कितने का हुआ। रणजीत सिंह ने कहा कि हमने महंगी बिजली तभी ली, जब दूसरे प्रदेशों ने ली। यह सप्लीमेंटरी प्रश्न नहीं डाला। आप टीवी और अखबार भी पढ़ा करें। निर्मला सीता रमन देश की वित्त मंत्री है। उनके पास सबसे ज्यादा डाटा है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर लिखित में भेज दें। किरण चौधरी ने कहा कि प्रश्न मैंने पढ़ा हुआ है। सरकार को कितना राजस्व का नुकसान हुआ। मुनाफा कंपनियों ने कितना कमाया। इसका जवाब दें। तब सीएम ने जवाब दिया कि सप्लीमेंटरी प्रश्न का उत्तर लिखित में दिया जा सकता है। किरण ने सीएम से पूछा कि आप ही बता दें कि महंगी बिजली ली। तब सीएम ने कहा कि जब क्राइसिस आता है तो पॉवर मार्केट रेट पर ली जाती है।
हरियाणा विधान सभा सत्र के तीसरे दिन दो विधेयक पटल पर रखे गए, जिनमें हरियाणा नगरपालिका क्षेत्रों से बाहरी क्षेत्रों में अपूर्ण नागरिक सुख-सुविधाओं तथा अवसंरचना का प्रबंधन (विशेष उपबन्ध) विधेयक,2021 और हरियाणा आबकारी (संशोधन)विधेयक, 2021 शामिल हैं। इन विधेयकों को बाद में विचार करने के बाद पारित किया जाएगा।इसके अतिरिक्त, हरियाणा तालाब तथा अपजल प्रबन्धन प्राधिकरण (संशोधित)विधेयक, 2021 को विचारोपरांत पारित किया गया।हरियाणा तालाब तथा अपजल प्रबन्धन प्राधिकरण (संशोधित)विधेयक, 2021हरियाणा तालाब तथा अपजल प्रबंधन प्राधिकरण अधिनियम, 2018 को आगे संशोधित करने के लिए हरियाणा तालाब तथा अपजल प्रबन्धन प्राधिकरण (संशोधित)विधेयक, 2021 पारित किया गया है। 

हरियाणा तालाब और अपशिष्टï जल प्रबंधन प्राधिकरण में प्राधिकरण चलाने के लिए कार्यकारी उपाध्यक्ष, तकनीकी सलाहकार और सदस्य सचिव नियुक्त है। इनमें से कुछ अधिकारी शीघ्र ही 65 वर्ष के हो जाएंगे।अत: इस क्षेत्र की तकनीकी जानकारी रखने वाले सक्षम व्यक्तियों की खोज में अनावश्यक महत्वपूर्ण समय बर्बाद हो सकता है। इसलिए ‘हरियाणा तालाब और अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण’ अधिनियम,2021 में आवश्यक संशोधन को तुरंत पारित करना आवश्यक हो जाता है और 2021 का अध्यादेश संख्या 1 पहले ही पारित किया जा चुका है। इसके अनुसार असाधारण मामलों में सरकार इनमें से किसी भी अधिकारी को 68 वर्ष की आयु तक कारण दर्ज करके पद पर बने रहने की अनुमति दे सकती है।


यूके: कोरोना वायरस के 29 नए मामलें सामने आए

यूके: कोरोना वायरस के 29 नए मामलें सामने आए     

पंकज कपूर        देहरादून। राज्य में मंगलवार को कोरोना के कुल 29 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 3,44,632 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 30 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 3,30,858 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 29 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। 

जिनमें देहरादून जिले से 07 ,हरिद्वार से 09 , नैनीताल जिले से 06, उधमसिंह नगर से 0 , पौडी से 01, टिहरी से 0, चंपावत से 0 , पिथौरागढ़ से 06 , अल्मोड़ा 0, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 3,44,632 मरीजों में से 3,30,858 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 6,188 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं। 7,415 संक्रमित की मौत हो चुकी है।

एमपी: सीवियर कोल्ड वेव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी 

मनोज सिंह ठाकुर         भोपाल। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में सीवियर कोल्ड वेव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। नागरिकों से अपील की गई है कि तीव्र शीतलहर से बचने के लिए मल्टी लेयर कपड़े पहने। 

आवश्यक होने की स्थिति में चारदीवारी से बाहर और शहर एवं बस्ती से दूर जाएं। मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, जबलपुर, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, मंडला, बैतूल, रायसेन, सीहोर, इंदौर, धार, उज्जैन, शाजापुर एवं दतिया जिला में दिन के समय भी तीव्र शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। यानी, इन जिलों के कुछ इलाकों में दिन के समय बर्फीली हवाएं चलेंगी। 

भूमि सुधार विभाग में तबादले की तैयारी: बिहार
अविनाश श्रीवास्तव         पटना। बिहार में दिसंबर का महीना में सरकार अलग-अलग विभागों में तबादलों की तैयारी कर रही है। कुछ जगह पर यह काम पूरा भी हो चुका  हैं। बता दें हाल में ही पुलिस डिपार्टमेंट के तहत अलग-अलग जिलों में तबादले किए गए है। अब राजस्व और भूमि सुधार विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले की तैयारी चल रही है। आपको बता दें राजस्व विभाग में अंचल अधिकारी और राजस्व कर्मचारी का बेहद अहम है। पिछले महीनों विभाग ने पूरे बिहार में बड़े पैमाने पर अंचल अधिकारी के पदों पर तैनात अधिकारियों का तबादला किया था। वहीं कहा जाता है कि ये दोनों ही पद मलाईदार होते है। राजस्व और भूमि सुधार डिपार्टमेंट में पोस्टिंग को दिसम्बर के आखिरी सप्ताह में कर दिया जाएगा। जहां सबसे अधिक सर्कल ऑफिसर इधर से उधर किए जाएगे। इस पद पर राज्य में 534 अधिकारी तैनात है। इनमें से कम से कम पांच दर्जन अंचलाधिकारियों के तबादले की संभावना है।

हालांकि, अनुशासनिक कार्रवाई के तहत बीच में भी अंचलाधिकारियों के तबादले होते रहे हैं। लेकिन अभी उन ऑफिसर का पोस्टिंग होगा। जिनका तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। जानकारी के अनुसार जिन जिलों में अभी भूमि सर्वेक्षण नहीं चल रहा है। वहां के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों को सर्वे वाले जिले में पोस्टेड किया जाएगा।

बता दें राज्य के 38 में से 20 जिलों में फिलहाल विशेष भूमि सर्वेक्षण चल रहा है। कुछ जिलों के बंदोबस्त पदाधिकारियों के पोस्टिंग की भी संभावना है। बिहार लोक सेवा आयोग ने राजस्व सेवा के 478 अधिकारियों की अनुशंसा की है। महीने भर का इनका प्रशिक्षण 24 दिसम्बर को समाप्त हो रहा है।इन नए अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है।इनकी भी पहली तैनाती इसी महीने संभव है। नए अधिकारियों को फिलहाल औपबंधिक रूप में तैनात किया जाएगा। इस दौरान इन्हें फील्ड प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...