रविवार, 12 दिसंबर 2021

अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में त्रिशाला: मुंबई

अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में त्रिशाला: मुंबई
कविता गर्ग       
मुबंई। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त पॉपुलैरिटी के मामले में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों त्रिशाला की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह हद से ज्यादा हॉट और बोल्ड नजर आ रही हैं। तस्वीर में बोल्डनेस देख बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के भी पसीने छूट जाएंगे। 
त्रिशाला ने इस फोटो को इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।  फोटो में देखा जा सकता है कि त्रिशाला ब्लैक मोनोकिनी पहनी हुई नजर आ रही हैं। वह मिरर के सामने अपनी बोल्ड सेल्फी क्लिक कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने स्टाइलिश हैट पहन रखी है। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर आग की तरफ फैल रही हैं। फैंस उनकी इस फोटो पर जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं।  सेशन किया था जिसमें उन्होंने शादी और बॉलीवुड डेब्यू से जुड़े सवालों को जवाब दिया था। त्रिशाला से जब पूछा गया कि क्या वह शादी करने का मन बना रही हैं। इस पर त्रिशाला ने बताया कि इस उम्र में डेटिंग डिजास्टर होता है। हालांकि त्रिशाला ने ये भी बताया कि उन्हें एक जेंटलमैन की तलाश हैं, जो उन्हें सम्मान दें, प्यार दें और उनको एप्रीशिएट करें। जिस दिन ऐसा शख्स मिल जाएगा वह शादी कर लेंगी।
इसी बीच जब एक फैन ने त्रिशाला को उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सवाल किया तो उनका जवाब बड़ा सिपल सा ‘नो’ था। उन्होंने साथ में लिखा, ‘मैं अपनी पहचान बनाने में बिजी हूं।  संजय दत्त के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं जो एक के बाद एक सिनेमाघरों में रिलीज होंगी।  इन दिनों संजय फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को लेकर चर्चा में है, जिसमें वह विलेन के किरदार में नजर आएंगे।
एक-दूसरे के साथ काम करने का अनुभव साझा किया
कविता गर्ग       
मुबंई। डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर में बॉलीवुड और टॉलीवुड के तीन बड़े सुपरस्टार्स को लीड रोल में देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस आल‍िया भट्ट और साउथ फिल्मों के सुपरस्टार्स राम चरण और जून‍ियर एनटीआर, इस फिल्म में एक साथ काम कर रहे हैं। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म की कास्ट ने एक-दूसरे के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया। इस दौरान आल‍िया ने अपने दोनों को-स्टार्स के ख‍िलाफ श‍िकायत की, जिसका उन्हें जवाब भी मिला। आई नजर, बीच किनारे बोल्ड होकर यूं दिए पोज आल‍िया ने कहा कि राम चरण सेट पर बहुत मुश्क‍िल से उनसे बात करते थे। इसपर राम चरण ने क्यूट सा जवाब दिया- 'मुझे शर्म आती थी क्योंक‍ि आप इतनी खूबसूरत हैं।  राम चरण के इस स्मार्ट आंसर के बाद भला आल‍िया भी क्या कहतीं। 
फिल्म में आल‍िया सीता के किरदार में हैं जो कि अल्लूरी सीता राम राजू (राम चरण) की लव इंट्रेस्ट बनी हैं। राम चरण की श‍िकायत एक तरफ पर आल‍िया को सेट पर काम करने में मजा बहुत आया। उन्होंने आगे कहा 'जब हम आरआरआर के सेट पर थे, तब राम चरण और जून‍ियर एनटीआर बैठकर तेलुगू में बात करते रहते थे। मैं उन्हें एक-दूसरे की टांग ख‍िंचते देखती थीं और वे मेरी मौजूदगी इग्नोर करते थे। 
ऑस्कर, एमी नॉमिनी कारा विलियम्स का 96 साल की उम्र में निधन, बेटी ने की पुष्टि आल‍िया ने भी फिल्म शूट‍िंग के इस पूरे समय में अच्छी तेलुगू सीख ली है। कॉन्फ्रेंस में आल‍िया ने तेलुगू में सभी को ग्रीट किया और ट्रेलर पर अपनी राय रखी। उन्होंने डायरेक्टर के निर्देशन और उनके विजन को सराहा। डायरेक्टर ने भी बताया कि आल‍िया पिछले एक साल से तेलुगू सीख रही हैं और अब उन्हें इस भाषा का अच्छा ज्ञान है। आरआरआर में आल‍िया भट्ट, राम चरण, जून‍ियर एनटीआर के अलावा अजय देवगन भी अहम भूमिका में हैं। हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में अजय देवगन भी शामिल हुए थे। यह फिल्म 7 जनवरी 2022 को थ‍िएटर्स में रिलीज होगी।


अधिक पानी पीना बेहद फायदेमंद, समझें

अधिक पानी पीना बेहद फायदेमंद, समझें      

मो. रियाज        हम सभी जानते हैं शरीर के लिए पानी उतना ही जरूरी है। जितना किसी अन्य के लिए इसलिए हमें सही समय पर पानी पीना भी जरूरी है तो चलिए जानते हैं कौन सा समय है, पानी पीने के लिए ज्यादा फायदेमंद।

कब पिएं पानी: पानी शरीर के लिए बहुत जरूरी है। पानी का पर्याप्त सेवन हमें कई रोगों से दूर रखता है। लेकिन सिर्फ पानी की पर्याप्त मात्रा ही काफी नहीं है। आपके लिए यह जानना भी जरूरी है कि कब कितना पानी पीना आपके लिए लाभदायक है। सही समय पर पानी से पीने से आप कई गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं। आइए जानें पानी पीने से सही तरीके के बारे में जिनसे आप रहेंगे हमेशा स्वस्थ। 

खाना खाने से पहले: खाना खाने के आधा घंटे पहले एक गिलास पानी पीने से खाने पचने में आसानी होती है। ज्यादातर लोग खाना खाने के बाद ढेर सारा पानी पी लेते हैं जो कि गलत है। खाने के बाद पानी पीने की आदत को जल्द से जल्द छोड़ दें। यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है।

नहाने से पहले: पानी पीने के आदत आपको कई रोगों से बचा सकती है। नहाने जाने से पहले एक गिलास पानी पानी की आदत बना लें इससे रक्तचाप को कम करने में मदद मिलती है। जिन लोगों को रक्तचाप की समस्या है उन्हें यह स्वस्थ आदत तुरंत अपनाना चाहिए।

सोने से पहले: सोने जाने से पहले पानी पीने की आदत बहुत अच्छी है। हर रोज बेड पर जाने से पहले एक गिलास पानी जरूर पिएं इससे हृदयघात और हार्टअटैक का खतरा कम होता है। तो अबसे जब भी सोने के लिए जाएं तो एक गिलास पानी पीने की आदत डालें।

खाली पेट पानी पीना: हर सुबह उठते ही खाली पेट पर दो बड़े चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू के रस के साथ गर्म पानी पीने का आदत डालिए। इससे ब्लड प्यूरीफाई तो होता ही है साथ ही कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रण में रहता है।

धीरे-धीरे पानी पिएं: पानी हमेशा घूंट घूंट करके पीना चाहिए क्योंकि इससे हमारे मुह में जो लार होती है वो पेट के अंदर जाती है। हमारे पेट में भोजन को पकाने के लिए अम्ल होते हैं और मुह में जो लार होती है वो क्षार होता है। अम्ल+क्षार =न्यूट्रल (सामान्य) पानी हो जाता है।

बैठकर पिएं पानी: पानी जितना धीरे-धीरे पियेंगे उतना क्षार बनेगा और पेट में जाकर भोजन का पाचन होगा और पेट हमारा पानी की तरह रहेगा मतलब ढीला (स्वस्थ)रहेगा। ध्यान रहे पानी हमेशा बैठ कर ही पियें।

कब नहीं पीना है पानी: खीरा, ककडी, तरबूज, खरबूजा, सिंघाडे के बाद भी पानी न पिएं क्योंकि इनमें जल की काफी मात्रा होती है। इनके बाद पानी पीने से हैजे का खतरा हो सकता है। गर्म खाद्य पदाथों के सेवन के बाद भी पानी न पिएं जैसे चाय, काफी, दूध आदि।

व्यायाम के बाद पानी: व्यायाम के बाद पानी पीना बहुत जरूरी है। शरीर को हाइड्रेट करने के लिए पानी की सही मात्रा बहुत जरूरी है। व्यायाम के दौरान निकलने वाले पसीने की कमी को पूरा करने के लिए पानी की पर्याप्त मात्रा पीने की जरूरत है।

धूप से आने के बाद: धूप से आने के तुरंत बाद भी पानी न पिएं, अधिक शारीरिक श्रम और व्यायाम के तुरंत बाद भी पानी न पिएं क्योंकि उस समय शरीर के अंदर गर्मी पैदा हुई होती है।

सामान्य पानी पिएं: पानी हमेशा शरीर के तापमान के अनुसार पीना चाहिए यानी की न ज्यादा गर्म और न ही ठंड क्योंकि ज्यादा ठंडा पानी पीने से पेट को अतिरिक्त कार्य करना पड़ता है और अंगों को कार्यशीलता जैसे दिमाग ,ह्रदय आदि के कार्य पर असर होता है।


विजय हजारे ट्रॉफी में युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन

अकांशु उपाध्याय       नई दिल्ली। विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। ऋतुराज गायकवाड़ के बाद अब युवा सितारे वेंकटेश अय्यर ने भी तूफानी पारी खेली है। रविवार को मध्य प्रदेश बनाम चंडीगढ़ के मुकाबले में वेंकटेश अय्यर ने अपनी टीम के लिए 151 रनों की तूफानी पारी खेली। वेंकटेश अय्यर ने अपनी 113 बॉल में 151 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 8 चौके मारे और 10 छक्के जड़ दिए। वेंकटेश अय्यर का स्ट्राइक रेट 133 का रहा।

इस मुकाबले में मध्य प्रदेश ने 50 ओवर में 331 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। पहले बल्लेबाजी करने आई मध्य प्रदेश की टीम को शानदार शुरुआत मिल रही थी। 56 पर चार विकेट गंवाने के बाद जब कप्तान आदित्य श्रीवास्तव और वेंकटेश अय्यर क्रीज़ पर आए, तब दोनों ने साझेदारी करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर की ओर पहुंचाया।

15 जनवरी को समीक्षा बैठक करेंगे भारतीय 'किसान'

15 जनवरी को समीक्षा बैठक करेंगे भारतीय 'किसान'

अकांशु उपाध्याय       नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि महापंचायत का आयोजन समय-समय पर होता रहेगा। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का सफलतापूर्वक संचालन करने के बाद टिकैत ने यह बात कही। उन्होंने हर साल 10 दिन का किसान आंदोलन मेला आयोजित करने की भी कही। टिकैत ने उन्होंने कहाकि हर साल 10 दिन का किसान आंदोलन मेला आयोजित किया जाएगा। वहीं किसानों के मुद्दे पर बात करने के लिए समय-समय पर महापंचायत भी होगी। टिकैत ने इस दौरान आंदोलन के दौरान सरकार पर दबाव बनाने के लिए मीडिया की भूमिका की भी तारीफ की। गौरतलब है कि आंदोलन के सफलतापूर्वक खत्म होने के बाद किसान दिल्ली बॉर्डर से अपने घर पहुंचने लगे हैं। बड़ी संख्या में किसान धरनास्थल को खाली कर चुके हैं। अब किसान 15 जनवरी को एक समीक्षा बैठक करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने अपने बयान में कहाकि अगर सरकार अपने वादों को पूरा नहीं करती है तो हम अपना आंदोलन फिर से शुरू करेंगे।

इससे पहले 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात की घोषणा की थी कि सरकार तीन कृषि कानूनों को वापस ले लेगी। इसके बाद 29 नवंबर को शीतकालीन सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों में प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन कानूनों को वापस ले लिया गया। हालांकि किसानों ने इसके बाद भी आंदोलन खत्म करने से इंकार कर दिया था। उनकी मांग थी कि किसान एमएसपी को लेकर कानूनी गारंटी दे साथ ही किसानों पर लगाए गए मुकदमों को वापस ले। बाद में सरकार ने किसानों की मांग को मानते हुए एक लिखित पत्र जारी किया था।


महंगाई के खिलाफ रैली का आयोजन किया: सीएम

दुष्यंत टीकम     रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार शाम रायपुर पहुंचेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 3 बजे जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नियमित विमान में रायपुर के लिए रवाना होंगे। 4:50 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। 

यहां से शाम 5 बजे कार में सीएम हाउस के लिए रवाना होंगे। बता दें कि जयपुर में एआईसीसी की ओर से महंगाई के खिलाफ बड़ी रैली का आयोजन किया गया है। इसमें शामिल होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी जयपुर गए थे।

चुनाव से पहले लग सकता हैं बड़ा झटका, कांग्रेस

संदीप मिश्र      लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। खबर है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता आरपीएन सिंह आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके आरपीएन सिंह रविवार सुबह बीजेपी कार्यालय  में जाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। आरपीएन काफी दिनों से कांग्रेस में निष्क्रिय बने हुए थे और उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें भी लगाई जा रही थीं।

पडरौना राजघराने से ताल्लुक रखने वाले आरपीएन सिंह का पूरा नाम कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह है। पडरौना यूपी और बिहार की सीमा पर स्थित एक कस्बा है, जिसे अब देवरिया जिले से अलग कर कुशीनगर जिला बना दिया गया है। आरपीएन इसी कुशीनगर के पडरौना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर वर्ष 1996, 2002 और वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में 3 बार विधायक रह चुके हैं। इसके बाद वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में जीतकर वह सांसद बने और मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में गृह राज्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली। हालांकि इसके बाद के चुनावों में उन्हें लगातार हार ही नसीब होती रही।

आरपीएन सिंह कांग्रेस के जाने-पहचाने नेताओं में से एक हैं। वह कांग्रेस की राष्ट्रीय टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। पार्टी ने उन्हें झारखंड का प्रदेश प्रभारी भी बनाया। हालांकि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी खटपट की खबरें भी सियासी हलकों में चर्चा बटौरती रही है। शायद यही कारण रहा कि वह पिछले कई महीनों एक तरह से नेपथ्य में चले गए थे। सियासी जानकार कांग्रेस से आरपीएन के मोहभंग की यही वजह बता रहे हैं।

नारायण को लगेगा जूता, 11 लाख रुपये का इनाम 

संदीप मिश्र     मुरादाबाद। नारायण त्यागी को जूता मारने वाले को 11 लाख रुपये इनाम देने का ऐलान किया है। उनके इस विवादित बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आल इंडिया मजलिस-ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के महानगर अध्यक्ष वकी रशीद का कहना है कि वसीम रिजवी किसी साजिश के तहत हिंदू-मुस्लिम फसाद कराना चाहते हैं।

रशीद ने कहा कि वसीम रिजवीके खिलाफ कई स्थानों पर विभिन्न आपराधिक मामलों में रिपोर्ट दर्ज हैं। मुकदमों से बचने के लिए ही वसीम रिजवी हिंदुत्ववादी ताकतों के इशारों पर विवादित बयान देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। लोगों को महंगाई, बेरोजगारी आदि समस्याओं से भटका कर वसीम रिजवी चुनाव को सिर्फ हिंदू-मुस्लिम के बीच बनाने की कोशिश में तुले हुए हैं। वसीम रिजवी के धर्म परिवर्तन के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो शख्स इस्लाम का नहीं हुआ वह हिंदू धर्म का क्या होगा। उन्होंने शिया वक्फ बोर्ड से उसकी सदस्यता खत्म करने की भी मांग की।  ने हाल ही में सनातन धर्म अपना लिया। इसके साथ ही उनका नाम भी बदल गया है। वसीम रिजवी का नया नाम जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी हो गया है। इस्लाम छोड़कर हिंदू बनने के बाद जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी (वसीम रिजवी) अब मुस्लिम नेताओं और धर्मगुरुओं के निशाने पर हैं। वहीं हिंदू धर्म अपनाने के बाद वसीम रिजवी ने कहा, ‘धर्म परिवर्तन की यहां पर कोई बात नहीं है, जब मुझको इस्लाम से निकाल दिया गया।

बता दें कि वसीम रिजवी अक्सर ही अपनी बातों और हरकतों से विवादों में रहते हैं। कुछ दिनों पहले रिजवी ने अपनी वसीयत लिखी थी, जिसमें उन्होंने इच्छा जताई थी कि उनके मरने के बाद उन्हें दफनाया नहीं जाए, बल्कि हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाए। उन्होंने यह भी इच्छा जताई थी कि यति नरसिम्हानंद उनकी चिता को अग्नि दें।

58 हजार से अधिक प्रधानों को उपहार, तैयारी

संदीप मिश्र         लखनऊ।  योगी आदित्यनाथ सरकार उत्तर प्रदेश के 58 हजार से अधिक ग्राम प्रधानों को उपहार देने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया गया कि प्रधानों के अधिकारों का दायरा जल्द और बड़ा होगा। उनके अधिकारों में वृद्धि की जाएगी। सरकार इसे लेकर गहन मंथन कर रही है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही प्रदेश की राजधानी में प्रधानों को बुलाकर इसकी घोषणा कर सकते हैं। 

पंचायती राज तथा ग्राम विकास विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार को संवाद कार्यक्रम में प्रधानों की समस्याएं जल्द दूर करने का भरोसा दिलाया। पंचायती राज निदेशालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मनोज कुमार ने कहा कि प्रधानों के अधिकारों और समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के साथ लगातार विचार-विमर्श चल रहा है। शासन इसे लेकर सकारात्मक दिशा में कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग ने इस संबंध में कैबिनेट में प्रस्ताव प्रस्तुत किया हैं,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जल्द उन पर निर्णय किया जाएगा।

पीएम के ट्विटर अकाउंट को हैक किया, राजनीति

अकांशु उपाध्याय        नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर हैंडल रविवार को कुछ समय के लिए हैक कर लिया गया और इससे एक ट्वीट किया गया कि भारत ने बिटकॉइन को आधिकारिक रूप से कानूनी मान्यता दे दी है। बाद में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि ट्विटर के समक्ष मामला उठाने के बाद अकाउंट को तुरंत सुरक्षित कर लिया गया।

पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर हैंडल कुछ देर के लिए हैक कर लिया गया था। मामले को ट्विटर के समक्ष उठाया गया और अकाउंट को तत्काल सुरक्षित कर लिया गया। अकाउंट के कुछ समय तक हैक रहने के दौरान साझा किए गए किसी भी ट्वीट को नजरअंदाज किया जाए। ट्वीट में यह भी दावा किया गया कि भारत ने आधिकारिक तौर पर 500 बीटीसी खरीद लिए हैं और उन्हें अपने निवासियों के बीच वितरित कर रहा है और इस संबंध में एक लिंक साझा किया गया। कई यूजर ने कहा कि अकाउंट हैक हो गया है।

गौरतलब है कि भारत ने क्रिप्टोकरेंसी पर कड़ा रुख अपनाया है। केंद्र सरकार के क्रिप्टोकरेंसी पर एक विधेयक पेश करने की संभावना है और उसने चिंता व्यक्त की है कि उनका इस्तेमाल निवेशकों को भ्रामक दावों के साथ लुभाने और आतंकी गतिविधियों के वित्तपोषण के लिए किया जा सकता है।

90 करोड़ की लागत, 15 योजनाओं का शिलान्यास 

पंकज कपूर      देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जनपद पौड़ी के अंतर्गत लैंसडाउन क्षेत्र के महाविद्यालय पटोटिया नैनीडांडा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए क्षेत्र वासियों को विभिन्न विकास परक योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने करीब 90 करोड़ की लागत की 15 योजनाओं का शिलान्यास तथा 02 योजनाओं का लोकार्पण एवं कई विकास योजनाओं की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने विधान सभा लैंसडाउन के अंतर्गत विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय रिखणीखाल लागत राशि 40.06 लाख, विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय नैनीडांडा लागत 21.10 लाख की योजना का लोकार्पण तथा केंद्रीय सड़क अवसरंचना के अंतर्गत पौड़ी गढ़वाल के विकासखण्ड रिखणीखाल में

स्व. जगमोहन सिंह मोटर मार्ग(एनएच 9) का सुधारीकरण का कार्य लागत 2019.57 लाख, केंद्रीय अवसंरचना के अंतर्गत मरचोला सुरईखेत बैंजरों पोखड़ा सतपुली पौड़ी राजमार्ग 32 के सुधारीकरण कार्य लागत 1194.30 लाख, विकासखंड नैनीडांडा हल्दुखाल मोटर मार्ग के स्थान काली नदी (कांडी) से राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय तथा प्राथमिक विद्यालय चमाडा तक मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य ( द्वितीय चरण स्टेज-1) लागत रुपए 64.03 लाख, विकास खंड नैनीडाडा के अंतर्गत राष्ट्रीय मार्ग संख्या 121 स्थित ढाकरीखाल तोक से कसोना विचला होते हुए चौकीखाल तक सड़क का निर्माण कार्य द्वितीय चरण स्टेज 1 लागत रुपए 34.56 लाख, केंद्रीय अवसंरचना निधि के अंतर्गत घुमाकोट पिपली मोटर मार्ग में डिफेक्ट केटिंग, रिटेनिंग वाल, स्कपर, सुधारीकरण कार्य लागत 197.89 लाख, रिखणीखाल में रेवा रिखणीखाल ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना लागत रुपए 2791.98 लाख, चेवाड़ा ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना लागत 910.50 लाख, नैनीडांडा की आदलीखाल ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना लागत रुपए 814.26 लाख, रिखणीखाल क कोटरीसैंण पेयजल योजना लागत रुपए 132.21 लाख, जयहरीखाल के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज सिद्धपुर का प्रयोगशाला का निर्माण कार्य लागत 91.66 लाख, जयहरीखाल के अंतर्गत राजकीय इन्टर कालेज सिद्धपुर का 03 कक्ष-कक्षा निर्माण 42.18 लाख, रिखणीखाल के अंतर्गत राजकीय इण्टर कॉलेज सिद्धखाल का भवन निर्माण लागत 180.38 लाख, विकासखण्ड रिखणीखाल के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज बड़खेत का 04 कक्ष-कक्षा निर्माण लागत 77.94 लाख, राजकीय इंटर कॉलेज धुमाकोट में सभागार का निर्माण कार्य लागत रुपए 196.86 लाख एवं विकास खंड रिखणीखाल मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य लागत रूपए 97.31 लाख का शिलान्यास किया।

दिल्ली: 8.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया

दिल्ली: 8.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर दिल्ली में दिखने लगा है। यहां रविवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राष्ट्रीय राजधानी में इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री कम रहा। शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पहाड़ी इलाकों में जो बर्फबारी दिल्ली में अचानक ही ठंड काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने दिन में हल्की धुंध छाए रहने और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
उन्होंने बताया कि रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई और अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 255 रहा, जो खराब श्रेणी में आता है।
पड़ोसी फरीदाबाद (228), गाजियाबाद (274), गुरुग्राम (200) और नोएडा (213) में भी वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’ माना जाता है, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच एक्यूआई को ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’, और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 7,774 नए मामलें मिलें

अकांशु उपाध्याय       नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7,774 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,90,510 हो गई तथा उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 92,281 हो गई जो 560 दिनों में सबसे कम है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 306 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,75,434 हो गई।

देश में लगातार 45 दिन से संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 15,000 से नीचे है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 92,281 हो गई, जो कि कुल मामलों का 0.27 फीसदी है। यह संख्या पिछले 560 दिन में सबसे कम है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.36 फीसदी है और यह मार्च, 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में उपचार करा रहे मरीजों की संख्या में 996 की कमी आई है।

आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.65 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 69 दिन से दो प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.70 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 28 दिन से एक प्रतिशत से कम है। देश में अभी तक कुल 3,41,22,795 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 132.93 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया

अकांशु उपाध्याय      नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर आम आदमी को पिछले एक महीने से राहत लगातार जारी है। तेल कंपनियों ने रविवार यानी 12 दिसंबर को भी वाहन ईंधन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। 

राष्ट्रीय स्तर पर दिवाली से पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर हैं। देश की राजधानी दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंप पर रविवार को पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर पर टिकी हुई है। वहीं, डीजल का भाव भी 86.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

नाइट टेस्ट को रेगुलर करने की योजना बनाईं: सौरव

अकांशु उपाध्याय       नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने हमेशा से पिंक बॉल क्रिकेट की वकालत की है। वह 2016-17 में जब तकनीकी समिति के सदस्य थे। तब उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी पिंक बॉल के प्रयोग की सिफारिश की थी। गांगुली ने उसी समय डे-नाइट के मैच की वकालत की थी। गांगुली का मानना है कि डे-नाइट टेस्ट मैच से टेस्ट क्रिकेट को अधिक से अधिक दर्शक मिल सकेंगे। उन्होंने अब हर टेस्ट सीरीज में कम से कम एक टेस्ट को पिंक बॉल से खेलने पर जोर दिया है और कहा है कि बोर्ड डे-नाइट टेस्ट को रेगुलर करने की योजना बना रही है। 'न्यूज 18' से बात करते हुए गांगुली ने कहा, ''यह भविष्य है, खासकर टेस्ट क्रिकेट में। इसका सीधा सा मतलब है कि यह लोगों को एक दिन के काम के बाद खेल में वापस लाता है, क्योंकि लोगों के पास पांच दिन वाला टेस्ट मैच देखने के लिए अपने डेली रुटीन के काम से समय नहीं है। 

मुझे याद है जब कोलकाता के ईडन गार्डन्स में डे-नाइट मैच हुआ था और उस समय स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। आप इसे ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड में देखते हैं। आप देखते हैं कि लोग से स्टैंड भरे रहते हैं। उम्मीद है कि भारत में होने वाले अगले पिंक बॉल टेस्ट भी में स्टैंड लोगों से भरे रहेंगे। मुझे लगता है कि बीसीसीआई में हर कोई ऐसा ही महसूस करता है।'' विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने अब तक तीन डे-नाइट टेस्ट खेले हैं, जिसमें से उसे दो में जीत और एक में हार मिली है। टीम ने सबसे पहला डे-नाइट टेस्ट ईडन गार्डन्स में खेला था, जहां टीम को बांग्लादेश के खिलाफ एक पारी और 46 रनों से जीत हासिल हुई थी। टीम ने इसके बाद अगला डे-नाइट टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड मैदान पर खेला और टीम यहां शर्मनाक प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में मात्र 36 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। टेस्ट मैच में यह टीम का अब तक का सबसे कम स्कोर भी है। टीम ने इसके बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीसरा डे-नाइट मैच और उसे 10 विकेट से जीत लिया।


'पीएसबी' में पूंजी डालने की कोई घोषणा नहीं 
अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। सरकार वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) में पूंजी डालने की कोई घोषणा संभवत: नहीं करेगी। सूत्रों का कहना है कि बैंकों के फंसे कर्ज में कमी आई है और उनकी वित्तीय स्थिति सुधरी है, ऐसे में सरकार द्वारा बजट में ऐसी किसी घोषणा की संभावना नहीं है। सूत्रों कहा कि अपने संसाधनों को बढ़ाने के लिए बैंकों को बाजार से धन जुटाने और अपनी गैर-प्रमुख संपत्तियों की बिक्री के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
चालू वित्त वर्ष के दौरान सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के पुनर्पूंजीकरण के लिए 20,000 करोड़ रुपये तय किए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी, 2022 को नरेंद्र मोदी 2.0 सरकार का चौथा बजट पेश करेंगी। उल्लेखनीय है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का शुद्ध लाभ बढ़कर 14,012 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह सितंबर, 2021 में समाप्त दूसरी तिमाही में और बढ़कर 17,132 करोड़ रुपये हो गया।
चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही का कुल लाभ पिछले पूरे वित्त वर्ष में अर्जित कुल लाभ के बराबर है। पिछले वित्त वर्ष के दौरान सरकारी बैंकों ने 58,697 करोड़ रुपये का पूंजीगत कोष जुटाया था। यह किसी एक वित्त वर्ष में जुटाई गई सबसे अधिक राशि है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) जून, 2021 के अंत तक बढ़कर 14.3 प्रतिशत हो गया, जबकि उनका प्रावधान कवरेज अनुपात बढ़कर आठ साल के उच्चस्तर 84 प्रतिशत पर पहुंच गया।
कुछ गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) के लिए बैंकों ने 100 प्रतिशत तक प्रावधान किया है। सरकार ने बैंकों से कहा है कि वे वसूली प्रक्रिया पर ध्यान दें। इससे उनकी वित्तीय सेहत और सुधरेगी। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का एनपीए 31 मार्च, 2019 को 7,39,541 करोड़ रुपये था, जो 31 मार्च, 2020 तक घटकर 6,78,317 करोड़ रुपये पर और 31 मार्च, 2021 (अस्थायी आंकड़े) को 6,16,616 करोड़ रुपये पर आ गया। कोविड-19 महामारी की वजह से 2020-21 में अर्थव्यवस्था में संकुचन के बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का कुल लाभ 31,816 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले पांच साल का सबसे ऊंचा स्तर है।

इटली से चंडीगढ़ आए युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव

इटली से चंडीगढ़ आए युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव
अखिलेश पांडेय      रोम। इटली से चंडीगढ़ आए युवक में कोरोना का नया स्वरूप ओमिक्रॉन पाया गया है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। राहत की खबर यह है कि युवक के संपर्क में आए 7 अन्य लोगों की कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इटली से 20 वर्षीय युवक भारत 22 नवंबर को पहुंचा था। उसके बाद वह अपने चंडीगढ़ रहने वाले रिश्तेदारों के पास आ गया। यहां स्वास्थ्य विभाग ने उसकी कोरोना की जांच कराई तो वह पॉजिटिव मिला।
उसके बाद एक दिसम्बर को ओमिक्रॉन की जांच के लिए उसका नमूना भेजा गया। उसी दिन इस युवक के संपर्क में आए सात अन्य लोगों की कोरोना रिपोर्ट भी कराई गई जिसमें वह सभी निगेटिव मिले हैं, हालांकि सभी को क्वारंटाइन रखा गया है। 11 दिसम्बर को युवक की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली तो उसमें कोरोना का नया स्वरूप ओमिक्रॉन पाया गया है। अब रविवार को युवक का दोबारा कोरोना टेस्ट किया गया है।
चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग उसकी रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।इससे पहले नवंबर के अंत में चंडीगढ़ में दक्षिण अफ्रीका से लौटा एक यात्री, उसकी पत्नी और नौकर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। चंडीगढ़ सेक्टर 36 निवासी 38 साल का पुरुष 21 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से चंडीगढ़ आया था। एयरपोर्ट पर हुई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे एहतियातन घर पर ही एकांतवास पर रखा गया था।
29 नवंबर को दोबारा की गई आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट में वह, उसकी पत्नी और नौकर संक्रमित पाए गए थे।चंडीगढ़ प्रशासन ने कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ओमीक्रॉन के खतरे को देखते हुए सख्ती कर दी है। हाई रिस्क वाले आठ देशों से लौटे यात्रियों का एयरपोर्ट पर आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। यूटी प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि कोविड टेस्ट के साथ यात्रियों को सात दिन के लिए क्वारंटीन भी किया जा रहा है।

900 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर करने की घोषणा 

सुनील श्रीवास्तव       वाशिंगटन डीसी। अमेरिका की कंपनी बेटर डॉट कॉम के भारतीय मूल के सीईओ विशाल गर्ग कुछ समय के लिए छुट्टी पर चले गए हैं। विशाल गर्ग हाल में उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने जूम बैठक के दौरान 900 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर करने की घोषणा की थी। उनके इस कदम की काफी आलोचना हुई थी।

कंपनी के निदेशक मंडल की ओर से शुक्रवार को भेजे गए ई-मेल के अनुसार, गर्ग तत्काल प्रभाव से छुट्टी पर चले गए हैं। कंपनी के CFO केविन रयान अब विशाल गर्ग अनुपस्थिति में कंपनी का कामकाज संभालेंगे।

इसमें कहा गया कि बेटर.कॉम ‘नेतृत्व और संस्कृति’ संबंधी आकलन के लिए एक तीसरा पक्ष कंपनी की सेवाएं लेगी और उसकी सिफारिशों के आधार पर कंपनी में दीर्घावधि की सकारात्मक संस्कृति का निर्माण किया जाएगा।


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

1. अंक-55, (वर्ष-05)
2. सोमवार, नवंबर 13, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दसमीं, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:48, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान -12 डी.सै., अधिकतम-23+ डी.सै.।  
बर्फबारी व शीतलहर के साथ कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवाशुं के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...