सोमवार, 29 नवंबर 2021

लगातार 25वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

लगातार 25वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर 
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। अफ्रीका सहित दुनिया के कई देशों में काेरोना के नये वेरिएंट के पाये जाने के साथ ही भारत और अमेरिका सहित प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के अपने रणनीतिक भंडार से तेल जारी करने की घोषणा के दबाव में अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले सप्ताह के करीब 11 फीसदी की बड़ी गिरावट से उबरते हुये सोमवार को कच्चे तेल में उबाल आ गया। लेकिन घरेलू स्तर पर आज लगातार 25वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रहीं। 
कोरोना के नये वेरिएंट का संक्रमण तेजी से कई देशों के फैलने से एक बार फिर से व्यापक स्तर पर लॉकडाउन लगाये जाने की आशंका प्रबल हो गयी है। बीते सप्ताह में इसके कारण कच्चे तेल में 11 फीसदी तक की गिरावट आयी थी। लेकिन आज सिंगापुर में कारोबार शुरू होते ही कच्चे तेल में उबाल आ गया। लंदन ब्रेंट क्रूड 4.91 फीसदी की उछाल लेकर 76.29 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 5.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 71.91 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।  
जानिए रहे क्या दाम इसके साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच रुपये तथा 10 रुपये प्रति लीटर की कमी करने से देश में इसकी कीमतों में कमी आयी थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इन दोनों उत्पादों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कमी की है। इससे संबंधित राज्यों में इन दोनों पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतों में और कमी आयी है। घरेलू बाजार में 24वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। राजधानी दिल्ली में देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिके रहे।

भारत आने वाले लोगों के लिए गाइडलाइन जारी 

अकांशु उपाध्याय         नई दिल्ली। कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन से बड़ते खतरे को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय की ओर से विदेश से भारत आने वाले लोगों के लिए कोरोना की नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं। जिसमें बताया गया है कि भारत आने वाले यात्रियों को पिछले 14 दिनों की ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में जानकारी देगी। साथ ही यह भी कहा गया है कि कहीं भी जाने से पहले सभी यात्री अपनी निगेटिव आरटी पीसीआर रिपोर्ट को एयर सुविधा पोर्टल पर डालें।

वहीं, केंद्र सरकार की तरफ से 12 ऐसे देशों की लिस्ट जारी की गई है जिन्हें ज्यादा रिस्क की लाइन में डाला गया है। वही, इन 12 देशों से आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग इपाय किए गए हैं। इन 12 देशों में यूके समेत यूरोपीय यूनियन के सभी देश जैसे- दक्षिण अफ्रीका, ब्राज़ील, बांग्लादेश, बोत्सावाना, चीन, मॉरिशियस, न्यूज़ीलैंड, ज़िंबाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इज़राइल शामिल हैं।

सारकार की कोविड-19 की नई गाइडलाइन्स के मुताबिक इन देशों से भारत जाने वालों को एयरपोर्ट पर बी जांच करानी जरूरी होगी। अगर इन यात्रियों की कोरोना की जांच रिपोर्ट निगेटिव आती है तो इन्हें अगले सात दिनों तक होम क्वारंटीन में रहना होगा। वहीं आठवें दिन फिर से कोरोना टेस्ट कराना होगा फिर से अगर रिपोर्ट निगेटिव आती है तो अगले सात दिनों तक खुद की मॉनिटरिंग करनी होगी।

गाइडलाइंस के मुताबिक हाई रिस्क देशों की कैटगरी के बाहर के देश से भारत आए यात्री को एयरपोर्ट से जाने नहीं दिया जाएगा। इन यात्रियों को अगले 14 दिनों तक सेल्फ मॉनिटरिंग करनी होगी। गाइडलाइंस में कहा गया है कि किसी भी फ्लाइट में मौजूद कुल यात्रियों के 5 फीसदी यात्री का भारत आने पर रैंडम कोरोना टेस्ट किया जाएगा।

तीन कृषि कानून, वापस लेने का विधेयक: पीएम

अकांशु उपाध्याय         नई दिल्ली। सोमवार यानि आज से ससंद का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि ससंद के पहले ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीनों कृषि कानूनो को वापस लेने का विधेयक पेश करेगें। उधर, दूसरी ओर यह भी माना जा रहा है कि इस बार शीतकालीन सत्र में जोरदार हंगामा हो सकता है। क्योंकि विपक्ष ने इस बार भी कई मुद्दों पर चर्चा की मांग की है। सत्र के पहले दिन कांग्रेस की ओर से बुलाई गई विपक्ष की बैठक में टीएमसी और आप ने हिस्सा नहीं लिया है। इसी बीच राहुल गांधी ने एक ट्वीट भी किया जिसमें उन्होंने कहा है कि ‘आज संसद में अन्नदाता के नाम का सूरज उगाना है।’ हालांकि कुछ ही देर में सत्र की शुरूआत होने वाली है।

संसद का यह शीतकालीन सत्र 29 नवंबर यानि आज से शुरू होकर 23 दिसंबर तक चलेगा। बताया जा रहा है कि करीब महीनें भर तक चलने वाले इस सत्र में 26 विधेयकों को संसद में पेश करने के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा। ससंद की पूर्व संध्या यानि 28 नवंबर की शाम को 31 दलों के 42 सांसदों ने सर्वदलीय बैठक में भाग लिया। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठक में शामिल नहीं हुए।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पहली बार लोकसभा में कृषि कानून निरसन विधेयक 2021 पेश करेंगे। सरकार ने भले ही तीन कानूनों को निरस्त करने का फैसला किया है, मगर किसानों की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून की मांग को लेकर हंगामेदार रहने की उम्मीद है।


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-42 (वर्ष-05)
2. मंगलवार, नवंबर 30, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:48, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान -12 डी.सै., अधिकतम-27+ डी.सै.। 
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक शिवाशुं व राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

रविवार, 28 नवंबर 2021

बागपत: सामाजिक कार्यों पर विचार व्यक्त किया

बागपत: सामाजिक कार्यों पर विचार व्यक्त किया
गोपीचंद           
बागपत। गोष्ठी में महात्मा ज्योतिबा राव फुले के जीवन चरित्र और उनके सामाजिक कार्यों पर विचार व्यक्त करते हुये उनकी पुंतिथि के अवसर पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये।
गोष्ठी में अपने विचार रखते हुये संस्थान के प्रबन्ध निदेशक गोपी चन्द सैनी ने महात्मा ज्योतिबा राव फुले के जीवन दर्शन पर अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि महात्मा ज्योतिबाफुले भारतीय समाज में पिछडो दलितों वंचितों के अधिकारों के संरक्षणकर्ता, उन्होंने भारतीय सामाजिक व्यवस्था में व्याप्त कुरीतियों का पुरजोर विरोध कर एक सामाजिक परिवर्तन की मशाल जलाई और भारतीय समाज में फैल व्याप्त अंधकार को दूर किया। 
महात्मा जोतिबा फुले ने भारतीय समाज की सामाजिक कुरीतियों में एक बड़ा प्रवर्तन लाने में एक महानायक की बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। भारतीय समाज के निम्न वर्गों को उनका हमेशा आभारी रहना चाहिये और उनके विचारों और कार्यो का चरित्र चित्रण अपनी नई पीढ़ी में उतारने का प्रयास करना चाहिये,  यह प्रयास ही उनके लिये सबसे बड़ा सम्मान होगा।
गोष्ठी में उपस्थित संस्थान के निदेशक सुनील चौहान, सहयोगी सदस्य राजीव कुमार, सचिन सैनी, धर्मवीर सैनी, मास्टर पवन कुमार सैनी, नरेंद्र कुमार सैनी, और संस्थान के संरक्षक रामभरोसे सैनी ने अपने प्रभकारी विचार रखें और सामाजिक क्रांति के पुरोधा महात्मा जोतिबा राव फुले के चरित्र चित्रण को सामाजिक जागरूकता हेतु प्रचारित करने की एक मजबूत व्यवस्था पर कार्य करने का निर्णय लिया
और साथ ही भारत सरकार से महात्मा ज्योतिबा राव फुले को भारत रत्न सम्मान से सम्मानि करने की मांग कि और इस मांग को लेकर प्रभावकारी कार्य करने का निर्णय लिया।

किसान पार्टी ने आंदोलन करने का ऐलान किया: यूपी
राजकुमार           कौशाम्बी। जिले के किसानों से धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद नहीं किए जाने पर समर्थ किसान पार्टी ने आंदोलन करने का ऐलान किया है। पार्टी नेताओं ने विभाग की किसान विरोधी नीति पर आक्रोश जाहिर करते हुए जल्द ही किसानों से धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद करने की मांग की है, अन्यथा जिले भर में आंदोलन करने का ऐलान किया है।
शनिवार शाम को पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने साधन सहकारी समिति शमसाबाद का औचक निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद रहे। समिति के सचिव शिव भवन यादव से किसानों को परेशान न करने की चेतावनी दी। इस अवसर पर कई किसानों ने शिकायत करते हुए अजय सोनी से बताया कि समितियों में धान क्रय नहीं किया जा रहा और रोज किसान धान बिक्री करने को क्रय केंद्रों का चक्कर लगा रहे हैं।
किसानों की शिकायत पर अजय सोनी ने सहायक निबन्धक सहकरिकता विनोद सिंह से फोन पर वार्ता की। वार्ता के दौरान अजय सोनी ने समितियों के माध्यम से किसानों के धान नहीं खरीदे जाने पर सवाल किया और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर फोन पर विनोद सिंह से बहस की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द धान क्रय केंद्रों पर किसानों से धान क्रय नहीं किया गया तो समर्थ किसान पार्टी जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में आंदोलन करेगी। इस अवसर पर अजय सोनी ने मौके पर मौजूद रहे। किसानों को आश्वस्त किया कि जल्द ही धान क्रय किया जाएगा। इस दौरान विजय शुक्ला, व्यास दत्त शुक्ला, राजन शुक्ला, शिव शंकर दुबे, शिव सिंह पटेल, रामधनी मौर्य, अनिल यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

लोगों का 'रास्ता खोलो आंदोलन' समाप्त हुआ
अश्वनी उपाध्याय           गाजियाबाद। इंदिरापुरम के निवासियों का रास्ता खोलो आंदोलन जिला प्रशासन द्वारा दिए भरोसे के साथ खत्म हो गया। फ़ैडरेशन ऑफ अपार्टमेंट ऑनर्स के संरक्षक आलोक कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से किसानों को भरोसे में लेकर दिल्ली जाने के लिए कम से कम सड़क की एक लेन को चालू कराया जाएगा।

आंदोलन के आयोजक इंदिरापुरम की आम्रपाली विलेज के निवासी थे। आम्रपाली इंदिरापुरम की एकमात्र सोसायटी है। जिसका मेन गेट राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुलता है। किसान आंदोलन से सबसे ज्यादा परेशानी इसी सोसायटी के निवासियों को हो रही है।  

गजेंद्र की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

गजेंद्र की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

पंकज कपूर           देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार दोपहर देहरादून के नया गाँव स्थित गणेशपुर पहुँचकर 26/11 हमले में शहीद अशोक चक्र विजेता स्वर्गीय गजेंद्र सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने शहीद श्री गजेंद्र बिष्ट की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीद और सीमा पर शहादत देने वाले वीर जवानों के परिजनों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के परिजनों और वीरांगनाओं को सम्मानित करते हुए खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सैन्य बाहुल्य प्रदेश है यहां की वीरता और शौर्य की चर्चा देश ही नहीं दुनिया में होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सैनिकों का मनोबल बढ रहा है। जहां एक ओर केंद्र सरकार ने ने वन रैंक वन पेंशन देकर लाखों पूर्व सैनिकों बड़ी राहत पहुँचाई है। वहीं दूसरी ओर सैनिकों को दी जाने वाली सुविधाओं में भी इजाफा हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शहीद सैनिकों के सम्मान में “शहीद सम्मान यात्रा” आयोजित की जा रही है। इस यात्रा का समापन देहरादून के पुरूकुल गाँव में बनने जा रहे भव्य सैन्य धाम में किया जाएगा।

उत्तराखंड: कोरोना के 36 नए मामलें सामने आए

पंकज कपूर         देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के के मामलों में आज बढोतरी सामने आई है। राज्य में आज कोरोना के 36 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 344219 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 10 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 330476 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 

रविवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 36 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले से 05 ,हरिद्वार से 02 , नैनीताल जिले से 07, उधमसिंह नगर से 01, पौडी से 19 , टिहरी से 0, चंपावत से 0, पिथौरागढ़ से 0 , अल्मोड़ा 0, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।


राज्य सेवा में नियुक्तियों के लिए आवेदन-पत्र आमंत्रित
दुष्यंत टीकम           रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा में नियुक्तियों के लिए आवेदन-पत्र आमंत्रित किया है। जारी नोटिफिकेशन में 15 डिप्टी कलेक्टर, 30 डीएसपी सहित कुल 171 पदों पर नियुक्तियां की जानी है। जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन रिक्त पदों की भरपाई के लिए आमंत्रित आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। जिसके लिए 1 दिसंबर 2021 से 30 दिसंबर 2021 के बीच आवेदन किया जा सकता है। जारी नोटिफिकेशन में कुल 171 पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
जिसमें 69 पद अनारक्षित हैं। वहीं अजा के लिए 23, अजजा के लिए 54 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 25 पद आरक्षित किए गए हैं।जारी नोटिफिकेशन में कुल 20 विभागों में रिक्त पदों के​ लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। वहीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख भी तय कर दी गई है।जिसके मुताबिक 13 फरवरी 2022 को दो प्रश्न-पत्र होंगे। 

रेप मामलें में अधेड़ को उम्र कैद की सजा सुनाई

रेप मामलें में अधेड़ को उम्र कैद की सजा सुनाई

संदीप मिश्र        बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में कोर्ट ने रेप मामले में दोषी अधेड़ को मरते दम तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। 48 साल के इस शख्स ने 6 साल की मासूम से रेप किया था। रेप करने के बाद अधेड़ भाग निकला था। बच्ची खेत में रोती हुई मिली थी। घटना के शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

दरअसल, शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में 15 सितंबर 2020 को एक 6 साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसके साथ कुछ और बच्चे भी थे। इसके बाद बच्ची देर शाम तक घर ही नहीं लौटी थी। तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। इसके बाद बच्ची घर के पास ही स्थित खेत में पड़ी हुई थी। वह रो रहाी थी। लोगों ने देखा था कि आरोपी कुंवर नगेशिया उस वक्त खेत की तरफ से भाग रहा था।

परिजनों ने बच्ची से पूछताछ की थी तो पता चला था कि उसके साथ रेप हुआ है। जिसके बाद परिजनों ने गांव वालों से मदद की गुहार लगाई थी और गांव में बैठक बुलाई थी। मगर इस बैठक में कुंवर नगेशिया नहीं पहुंचा। इस पर परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत होने के बाद पुलिस ने कुंवर नगेशिया को गिरफ्तार कर लिया था। अब जिले एवं सत्र न्यायालय में अपर एवं सत्र तथा पॉक्सो एक्ट की विशेष न्यायाधीश ने दोषी को मरते दम तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। उसके ऊपर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

दो पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार किया

पंकज कपूर        नैनीताल। नैनीताल की तल्लीताल पुलिस ने एक युवक को दो पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात ज्योलीकोट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार की अगुवाई में रात करीब 11 बजे वीरभट्टी पुल के समीप चेकिंग अभियान चलाकर एक गाड़ी की डिग्गी में दो पेटी अंग्रेजी अवैध शराब बरामद की। इस पर शराब ले जा रहे धारानौला अल्मोड़ा निवासी राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शराब ले जाने में प्रयुक्त किए जा रहे वाहन संख्या यूके 01सी-5908 को सीज कर दिया गया है। आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक।

एक्ट्रेस उर्फी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो शेयर किया

एक्ट्रेस उर्फी ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो शेयर किया 
कविता गर्ग    
मुबंई। अभिनेत्री उर्फी जावेद ने रविवार को इंस्टाग्राम पर नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भी उर्फी अपना अनोखा अंदाज दिखा रही हैं। वीडियो के कैप्शन में उर्फी जावेद ने लिखा है कि आप लोगों को तैयार होने में कितना वक्त लगता है।
वीडियो में उर्फी के दो लुक दिखाई दे रहे हैं एक मेकअप से पहले और एक मेकअप के बाद का है। मेकअप से पहले का उनका लुक डल लग रहा है, जबकि मेकअप के बाद वह खूबसबूरत लग रही हैं। इस वीडियो को अब तक 5 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और इस पर जमकर कमेंट आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड पर कोई रैप सॉन्ग बज रहा है। 
इस वीडियो के नीचे उर्फी जावेद के एक फैन ने लिखा, रेड ड्रेस पर काला तिल। वहीं अन्य यूजर्स ने दिल वाली इमोजी बनाकर उर्फी जावेद को प्यार दिया है। हाल ही में उर्फी जावेद ने नया खुलासा किया था। उनका कहना था कि उन्होंने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड पारस कलनावत के कारण टीवी शो अनुपमा खोया था। उर्फी ने अपने एक इंटरव्यू में पारस कलनावत से ब्रेकअप की वजह का भी खुलासा किया था। उर्फी ने पारस के साथ अपने रिलेशनशिप को बचपने में की गई गलती बताया। उन्होंने कहा, मैं उसे रिलेशनशिप नहीं मानती। बचपने में की गई गलती थी। एक महीने में ही मैं ब्रेकअप करना चाहती थी। 

सिजलिंग अंदाज से फैंस को क्रेजी करती है मोनालिसा

कविता गर्ग              मुबंई। भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर अपने ग्लैमरस और सिजलिंग अंदाज से फैंस को क्रेजी करती हुई नजर आती हैं। मोनालिसा काफी अच्छे से जानती हैं कि बिकीनी हो या साड़ी उसे कैसे कैरी किया जाए। यही कारण है कि मोनालिसा के हुस्न के दिवाने सिर्फ यूपी-बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया लवर हैं। ऐसे में अपनी फोटो और वीडियो को शेयर करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देती हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरें शेयर की है। फोटो में मोनालिसा ब्लू बिकिनी पहने हुए कहर बरपाती हुई दिखाई दे रही हैं।

ब्लू बिकिनी में मोनालिका का सिजलिंग अवतार देखने को मिल रहा है।जिसे देख उनकी फोटो पर से फैंस के लिए नजरें हटा पाना काफी मुश्किल हो गया है। मोनालिसा ने अपनी इस फोटो को कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम पर शेय़र किया है। इतनी देर में ही 23 हजार से भी ज्यादा लाक्स मिल चुके हैं। इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि फैंस उनकी फोटो को कितना पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के 4.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं जो उन्हें बेहद पसंद करते हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मोनालिसा ने अपनी एक्टिंग के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। वहां की टॉप एक्ट्रेस में मोनालिसा की गितनी होती है। ये बहुत कम लोग जानते हैं कि मोनालिसा का रियल नेम अंतरा बिस्वास है। एक्टिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने अपना नाम बदल दिया। भोजपुरी फिल्मों में काम करके के बाद एक्ट्रेस ने सलमान खान के शो बिग बॉस में हिस्सा लिया। इसी शो के दौरान उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड विक्रम संग शादी की। बिग बॉस से मोनालिसा को और भी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली। अब एक्ट्रेस छोटे पर्दे पर ज्यादा सक्रिय रहती हैं। उन्होंने स्टार प्लस के शो नजर से टीवी पर डेब्यू किया था। इस शो में डायन की भूमिका में मोनालिसा को खूब पसंद किया गया।



पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...