सोमवार, 22 नवंबर 2021

14 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा'

14 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा'
कविता गर्ग    
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और करीना कपूर की जोड़ी वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा 14 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी।
आमिर खान और करीना कपूर की आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की नई रिलीज डेट का एलान हो गया है। इस बात की जानकारी करीना कपूर खान ने फिल्म से अपना और आमिर खान एक पोस्टर शेयर कर फैंस को दी है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "आपके साथ फिल्म की नई रिलीज डेट और नए पोस्टर को शेयर करते हुए बहुत ज्यादा खुशी हो रही है।"
गौरतलब है कि अद्वैत चंदन के निर्देशन में बन रही 'लाल सिंह चड्ढा' पहले इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म से तेलुगू स्टार नागा चैतन्य अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म 1994 में प्रदर्शित टॉम हैंक्स की ऑस्कर विनिंग फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का हिंदी संस्क्रण है।

'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' का नया गाना रिलीज हुआ
कविता गर्ग    
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' का नया गाना 'कोई तो आएगा' रिलीज हो गया है।
सलमान खान-आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' का गाना 'कोई तो आएगा' रिलीज कर दिया गया है।
सलमान खान ने इस गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "द स्पिरिट ऑफ अंतिम। 'कोई तो आएगा' गाना रिलीज।"
गौरतलब है कि इस गाने का म्यूजिक रवि बसरुर ने दिया है। रवि के साथ शब्बीर अहमद ने इस गाने को लिखा है। महेश मांजरेकर निर्देशित 'अंतिम' में सलमान और आयुष शर्मा भी लीड रोल में हैं। फिल्म में सलमान पुलिस वाले और आयुष गैंगस्टर के किरदार में नजर आने वाले हैं। 'अंतिम' मराठी फिल्म 'मुलशी पैटर्न' की हिन्दी रीमेक है। इसे देशभर में पांच भाषाओं हिन्दी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और उड़िया में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 'सलमान खान फिल्म्स' द्वारा प्रस्तुत और सलमा खान द्वारा निर्मित है।

4 विकेट पर 126 रन का मजबूत स्कोर बनाया

4 विकेट पर 126 रन का मजबूत स्कोर बनाया        

आबुधाबी। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज विल जैक्स की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से बांग्ला टाइगर्स ने नार्दर्न वारियर्स को पांच विकेट से हराकर अबुधाबी टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। कप्तान रोवमैन पावेल की 63 रन की पारी से वारियर्स ने चार विकेट पर 126 रन का मजबूत स्कोर बनाया।

पावेल के अलावा मोईन अली ने 24 और समित पटेल ने नाबाद 21 रन बनाये। पावेल ने 27 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और छह छक्के लगाये। विल जैक्स ने हालांकि पावेल की पारी का रंग फीका कर दिया। उन्होंने 22 गेंदों पर नाबाद 57 रन बनाये जिससे टाइगर्स ने 9.1 ओवर में पांच विकेट पर 130 रन बनाकर जीत हासिल की।


स्वास्थ्य: किडनी का हेल्दी रहना बेहद जरूरी

मोमिन मलिक         किडनी हर किसी के शरीर का सबसे अभिन्न अंग होता है। हेल्दी लाइफस्टाइल और हेल्दी डाइट के लिए किडनी का हेल्दी रहना भी बेहद जरूरी है। हमारे शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में किडनी मदद करता है।अगर आप रोजमर्रा में अनहेल्दी चीजों का सेवन करते हैं, तो ये शरीर को ही नहीं किडनी को भी नुकसान पहुंचाता है। यही कारण है कि किडनी को डैमेज से बचाने के लिए आप हेल्दी चीजों का सेवन करें।

अगर किडनी खराब हो जाती है तो शरीर में हार्ट से रिलेटेड बीमारियां भी होने लगती हैं, यही कारण है कि शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए किडनी का भी हेल्दी रखन बेहद आवश्यक है। एंटीऑक्सीडेंटस से भरपूर फूड्स किडनी को हेल्दी रखने में मददगार माने जाते हैं।तो आइए जानते हैं ऐसे कुछ फूड्स के बारे में बताते हैं।जो किडनी को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।



केरल: समान अधिकार को बढ़ावा दिया, फैसला

केरल: समान अधिकार को बढ़ावा दिया, फैसला 
तिरुवंतपुरम। केरल के एक स्कूल ने लैंगिक समानता लाने के लिए शौचालय बनाने, अपराध रोकने जैसे मुद्दों से आगे बढ़ते हुए सभी छात्र-छात्राओं के लिए एक समान वेशभूषा (यूनिफॉर्म) लाकर, इस दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया है और राज्य सरकार ने इस पहल का समर्थन करते हुए इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा देने का फैसला किया है।
केरल के एर्नाकुलम जिले के पेरुम्बवूर के पास वलयनचिरंगारा सरकारी लोअर प्राइमरी (एलपी) स्कूल ने लैंगिक समानता सुनिश्चित करने की दिशा में पहला कदम उठाते हुए, सभी छात्र-छात्राओं के लिए नई यूनिफॉर्म (वेश) में 3/4 शॉर्ट्स (घुटनों तक की पैंट) और कमीज तय की है।
स्कूल में 754 छात्र हैं। नए ड्रेस कोड की योजना 2018 में बनाई गई थी और इसे स्कूल के निम्न प्राथमिक वर्ग के लिए शुरू किया गया था। वैश्विक महामारी के बाद स्कूल फिर से खुलने पर इसे सभी छात्रों के लिए लागू कर दिया गया। अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) के मौजूदा अध्यक्ष विवेक वी ने कहा कि वे बच्चों को एक समान स्वतंत्रता देना चाहते हैं।
विवेक, 2018 में पीटीए की उस कार्यकारी समिति का भी हिस्सा थे, जिसने एक समान वेश लाने से जुड़ा यह फैसला किया था। विवेक ने कहा कि हमें छात्रों और उनके अभिभावकों का समर्थन मिला। हम चाहते थे कि सभी छात्रों की एक समान वेशभूषा हो, ताकि तभी को एक समान स्वतंत्रता मिले। सबसे पहले इसे पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के लिए लागू किया गया था, जिसमें करीब 200 छात्र हैं। इसे वहां भरपूर समर्थन मिलने के बाद बाकी कक्षाओं के लिए भी ही यही वेश तय किया गया।
सामान्य शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने कहा कि यह एलपी स्कूल का एक सराहनीय कदम है और सरकार इस तरह की लैंगिक समावेशी गतिविधियों को बढ़ावा देगी। शिवनकुट्टी ने ट्वीट कर स्कूल को बधाई दी और कहा कि पाठ्यक्रम सुधार के दौरान लैंगिक न्याय, समानता और जागरूकता के विचारों पर जोर दिया जाएगा। इन पाठों को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित रखने की जरूरत नहीं है।

मुंबई: आपराधिक मामलों में संरक्षण प्रदान किया
कविता गर्ग            
मुंबई। उच्चतम न्यायालय ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को उनके खिलाफ महाराष्ट्र में दर्ज आपराधिक मामलों में सोमवार को गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान किया। इसके साथ ही न्यायालय ने सिंह की याचिका पर राज्य सरकार, उसके पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को नोटिस जारी किये।
सिंह ने महाराष्ट्र ने तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उन्होंने इस याचिका में खुद को आपराधिक मामलों में फंसाने का आरोप लगाया है। परमबीर सिंह ने दंडात्मक कार्रवाई से संरक्षण के अलावा उनसे जुड़े पूरे मामले की सीबीआई जांच का अनुरोध किया है।
न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश की पीठ ने सिंह की याचिका पर महाराष्ट्र सरकार, डीजीपी संजय पांडे और सीबीआई को नोटिस जारी किये। पीठ ने अपने आदेश दिया, ”नोटिस जारी किया जाता है। छह दिसंबर को इसका जवाब देना होगा। इस बीच, याचिकाकर्ता जांच में शामिल होगा और उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।

 बयानबाजी को रुकवाने का अनुरोध: बसपा
हरिओम उपाध्याय          लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कृषि कानून वापस लेने की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं द्वारा इन कानूनों को चुनाव बाद फिर से बहाल किये जाने जैसी बयानबाजी को रुकवाने का अनुरोध किया है।
मायावती ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से किसानों की अन्य जायज मांगों को स्वीकार करने की मांग करते हुये कहा, “पीएम श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लगभग एक वर्ष से आन्दोलित किसानों की तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की माँग स्वीकारने के साथ-साथ उनकी कुछ अन्य जायज माँगों का भी सामयिक समाधान जरूरी है। ताकि वे संतुष्ट होकर अपने-अपने घरों में वापस लौट कर अपने कार्यों में पूरी तरह फिर से जुट सकें।” ज्ञात हो कि आंदोलनरत किसान संगठनों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कानून बनाने और आंदोलन के दौरान मारे गये किसानों को शहीद का दर्जा देकर उनके परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ट्वीट कर कहा,“साथ ही, कृषि कानूनों की वापसी की केन्द्र सरकार की खास घोषणा के प्रति किसानों में विश्वास पैदा करने के लिए जरूरी है कि भाजपा के नेताओं की बयानबाजी पर लगाम लगे जो पीएम की घोषणा के बावजूद अपने
भड़काऊ बयानों आदि से लोगों में संदेह पैदा करके माहौल को खराब कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता साक्षी महाराज सहित कुछ अन्य नेताओं ने बयान दिया है कि केन्द्र सरकार, वापस लिये गये कानूनों को पांच उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद फिर से लागू कर देगी।
इधर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर लखनऊ में सोमवार को महापंचायत बुलाई है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रवक्ता राकेश टिकैत की मौजूदगी में हो रही महापंचायत से प्रधानमंत्री मोदी के नाम छह सूत्रीय मांगपत्र भेजा गया।

उत्तर प्रदेश के इलाकों में किसानों की भारी भीड़
संदीप मिश्र         लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा के बाद भी राजधानी लखनऊ के इको गार्डन में आयोजित की जा रही संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में शामिल होने के लिए राजधानी और उत्तर प्रदेश के अन्य इलाकों में किसानों की भारी भीड़ उमड़ी है। महापंचायत में शामिल होने के लिए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत समेत कई अन्य प्रमुख किसान नेता भी अपने लाव लश्कर के साथ राजधानी पहुंच गए हैं। महापंचायत को लेकर पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। 
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैैं। आसपास के कई जिलों से आने वाले किसान नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है। सोमवार को राजधानी लखनऊ के इको गार्डन में संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित की जा रही किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए चारों तरफ से किसानों का रेला उमड़ रहा है। हालात कुछ इस तरह के हो चले हैं कि भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत की वजह से कानपुर रोड पर दारोगा खेड़ा, स्कूटर इंडिया चौराहा, सरोजनी नगर, नादरगंज और पुरानी चुंगी तक सवेरे से ही भयंकर जाम लगा हुआ है। जिसके चलते राहगीर बुरी तरह से परेशान हो रहे हैं। उधर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए इको पार्क पहुंच गए हैं। किसान महापंचायत में शामिल हुए ऑल इंडिया किसान सभा के नेता हन्नान मुल्ला ने कहा है कि हमने पहले ही बताया था कि हमारी मांग का एक हिस्सा अभी स्वीकार किया गया है। एमएसपी सरकार की ओर से स्वीकार नहीं की गई है। 
किसानों की अन्य कुछ मांगे और हैं जब तक उन्हें पूरा नहीं किया जाता है उस समय तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। मंच पर किसानों को संबोधित करने के लिए कई किसान नेता पहुंच चुके हैं। लखनऊ के इको गार्डन मैदान के पास बड़ी हलचल के चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

पाक: वाहन पर अज्ञात लोगों ने गोलाबारी की

पाक: वाहन पर अज्ञात लोगों ने गोलाबारी की
सुनील श्रीवास्तव        
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले में एक वाहन पर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। जिससे कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। मीडिया रिपोर्टों के जिले के वली खां बाईपास इलाके में रविवार को हमलावरों ने एक प्रभावशाली कबायली नेता के वाहन पर गोलियां चलायी। 
गोलीबारी में चार लोग मारे गये और चार अन्य घायल हुए हैं। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी समूह अथवा व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

कोरोना: ऑस्ट्रिया में राष्ट्रव्यापी 'लॉकडाउन' लगाया 
अखिलेश पांडेय     
विएना। ऑस्ट्रिया में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए सोमवार से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाया गया। ऑस्ट्रिया समेत यूरोप के कई देशों में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं, जिससे वहां की स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों पर भार पड़ रहा है। यहां लगा लॉकडाउन अधिकतम 20 दिन तक चलेगा, हालांकि 10 दिन के बाद इसका पुन: आकलन किया जाएगा।
इस दौरान लोगों के अनावश्यक रूप से बाहर जाने पर रोक होगी, रेस्तरां तथा ज्यादातर दुकानें बंद रहेंगी और बड़े आयोजन रद्द कर दिए जाएंगे। स्कूल और ‘डे-केयर सेंट’ खुले तो रहेंगे, लेकिन अभिभावकों को बच्चों को घर पर रखने की सलाह दी गई है। ऑस्ट्रिया में लॉकडाउन की पाबंदियां 13 दिसंबर को हटाई जा सकती हैं लेकिन संभव है कि उन लोगों के लिए पाबंदियां जारी रहें, जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है।
इससे एक दिन पहले, रविवार को मध्य विएना के बाजारों में क्रिसमस की खरीदारी करने वाले लोगों और लॉकडाउन से पहले घूमने-फिरने का आनंद उठाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। चांसलर एलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने शुक्रवार को लॉकडाउन की घोषणा की थी। तब उन्होंने यह भी कहा था कि अगले वर्ष एक फरवरी से यहां लोगों के लिए टीकाकरण अनिवार्य किया जा सकता है।

'क्रिसमस' परेड पर शामिल लोगों को मारीं टक्कर
सुनील श्रीवास्तव          
वाशिंगटन डीसी। अमेरिका मिल्वौकी के उपनगर वौकेशा में रविवार को क्रिसमस परेड में शामिल लोगों को एक एसयूवी ने टक्कर मार दी। जिससे 20 से अधिक लोग घायल हो गए। शहर की पुलिस के प्रमुख डैन थॉम्पसन ने बताया कि ”संदिग्ध वाहन” बरामद हो गया है और मामले की जांच जारी है। कुछ घायलों को पुलिस ने और कुछ को उनके परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने लोगों से घटनास्थल के पास नहीं जाने की अपील की है। घटना की वीडियो में एक एसयूवी अवरोधकों को तोड़ती हुई, परेड निकाल रहे लोगों को टक्कर मारती नजर आ रही है।

भारत के साथ और सहयोग की संभावना जारी
अखिलेश पांडेय      
सियोल। संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा प्रमुख ज्यां पियरे लैक्रोइ ने दृढ़ विश्वास जताया है कि शांतिरक्षा के मामलों में भारत के साथ और सहयोग की ”बहुत संभावना” है। लैक्रोइ ने रेखांकित किया कि भारत के पास दुनियाभर के मिशन में तैनात ‘ब्लू हेलमेट’ की मदद की बहुत क्षमता एवं प्रौद्योगिकियां हैं।
सियोल में अगले महीने होने वाली संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा की मंत्रिस्तीय बैठक से पहले शांति अभियानों के लिए अवर महासचिव लैक्रोइ ने कहा कि उनके पास संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा मिशन में सर्वाधिक बल मुहैया कराने वाले देशों में शामिल भारत के लिए दो संदेश हैं। लैक्रोइ ने कहा, ”पहला आभार व्यक्त करने का संदेश है, क्योंकि भारत राजनीतिक सहयोग, क्षेत्र में संलिप्तता और क्षमताओं के संदर्भ में सहयोग समेत सभी क्षेत्रों में हमारे सबसे बड़े समर्थकों में से एक है।
उन्होंने कहा, ”इसके अलावा दूसरा संदेश मजबूत अपेक्षाएं हैं। हमें जिस चीज की आवश्यकता है, भारत में वह मुहैया कराने की क्षमताएं हैं।” संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा प्रमुख ने कहा कि भारत में योग्य शांतिरक्षकों के जरिए ”हमारी मदद करने की क्षमता” है और देश में ”सेना एवं पुलिस दोनों तरह के शांतिरक्षकों में महिलाओं की संख्या और बढ़ाने में मदद करने की ”स्पष्ट रूप से” क्षमता है।
लैक्रोइ ने कहा कि भारत में कई प्रौद्योगिकियां हैं, जो संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों की वास्तव में मदद कर सकती हैं। 
शांतिरक्षकों को ‘ब्लू बेरेट्स’ या ‘ब्लू हेल्मेट्स’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कहा, ”इसलिए मेरा मानना है कि इन सभी क्षेत्रों में भारत जो बहुत कुछ कर रहा है, उसके अलावा भी हमारा और सहयोग करने की भारत में बहुत क्षमता है।” संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा के कर्मियों में योगदान देने के मामले में भारत शीर्ष तीन देशों में शामिल है। दुनियाभर के 12 संयुक्त राष्ट्र मिशन में उसके 5,481 बल सेवाएं दे रहे हैं।

230 करोड़ रुपयें की हवेली को बेचेगा जर्मन शेफर्ड
अखिलेश पांडेय         वाशिंगटन डीसी। दुनिया का एक करोड़पति कुत्ता अपनी 230 करोड़ रुपये की मियामी हवेली को बेचने जा रहा है। जो कभी फेमस हॉलीवुड सिंगर मैडोना की थी। इस करोड़पति कुत्ते का नाम गंथर-वीआई है और यह जर्मन शेफर्ड नस्ल का है।
बता दें, अमेरिकी स्थित फ्लोरिडा के मियामी में जिस हवेली को यह कुत्ता बेचने जा रहा है। इसमें नौ-बेडरूम वाला वाटरफ्रंट होम भी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गंथर-वीआई के पूर्वज गंथर-थर्ड को सबसे पहले उसकी दिवंगत मालकिन काउंटेस कार्लोटा लिबेंस्टीन की तरफ से 430 करोड़ रुपये की संपत्ति मिली थी। गंथर-थर्ड को यह संपत्ति साल 1992 में मिली थी। जब उसकी मालकिन काउंटेस कार्लोटा का निधन हुआ था।
तभी से यह संपत्ति गंथर-थर्ड के बाद होते-होते अब गंथर-वीआई के नाम हुई है। इनका पूरा ख्याल रखने के लिए एक टीम बनाई गई है। गंथर-वीआई एक रईस की तरह अपनी जिंदगी जीता है। उसकी सेवा के लिए कई नौकर भी रखे गए हैं।
बिस्केन बे के नजारों वाले मियामी विला के लिविंग रूम की चिमनी के ऊपर गंथर-आईवी का एक सोने का पानी चढ़ा हुआ चित्र भी है।
यह विला मियामी के पॉश इलाके में स्थित है। इस विला से बेहद अद्भुत नजारा दिखता है। साथ ही आस-पास पेड़ ही पेड़ हैं। इसके इतर यहां से पूरे शहर का भी नजारा दिखता है। इसमें 9 बेडरूम और 8 बाथरूम हैं।और बाहर एक शानदार स्वीमिंग पूल भी है।
बता दें, इटालियन प्रेस ने साल 1995 में खबर भी छापी थी कि काउंटेस कार्लोटा लिबेंस्टीन नामक कोई महिला कभी थी ही नहीं। जबकि हवेली के एक पुराने मालिक ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। कार्लोटा लिबेंस्टीन नामक महिला ने ही अपनी संपत्ति को अपने कुत्ते के नाम किया था. खैर जो भी हो, फिलहाल ये कुत्ता मियामी में अपनी जिंदगी खूब ऐश में गुजार रहा है।

भारत: संक्रमितों की संख्या-3,45,18,901 हुईं

भारत: संक्रमितों की संख्या-3,45,18,901 हुईं
अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 8,488 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,18,901 हो गई। पिछले 538 दिन में सामने आए ये सबसे कम दैनिक मामले हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,18,443 हो गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 249 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,65,911 हो गई। देश में लगातार 45 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 148 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,18,443 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.34 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4271 कमी दर्ज की गयी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.31 प्रतिशत है। जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

प्रीपेड पेशकश: 20-25 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा 
अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। दूरसंचार परिचालक भारती एयरटेल ने सोमवार को विभिन्न प्रीपेड पेशकश के लिए टैरिफ में 20-25 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की। जिसमें टैरिफ वॉयस प्लान, असीमित वॉयस बंडल और डेटा टॉप अप शामिल हैं। शुरुआती स्तर के वॉयस प्लान में लगभग 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है, जबकि अनलिमिटेड वॉयस बंडल के ज्यादातर मामलों में बढ़ोतरी लगभग 20 फीसदी है।
कंपनी ने कहा कि उसने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि मोबाइल प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (एआरपीयू) 200 रुपये और आखिरकार 300 रुपये होना चाहिए, ताकि पूंजी पर उचित प्रतिफल मिल सके। एयरटेल ने एक बयान में कहा कि हम यह भी मानते हैं कि एआरपीयू के इस स्तर से नेटवर्क और स्पेक्ट्रम में जरूरी पर्याप्त निवेश किया जा सकेगा।
इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इससे एयरटेल को भारत में 5जी लागू करने के लिए मदद मिलेगी। नए टैरिफ 26 नवंबर 2021 से लागू होंगे। शुरुआती वायस प्लान का टैरिफ 28 दिनों की वैधता के साथ मौजूदा 79 रुपये की जगह अब 99 रुपये होगा। इसमें 50 प्रतिशत अधिक टॉकटाइम (99 रुपये), 200 एमबी डेटा और एक पैसा प्रति सेंकेंड का वॉयस टैरिफ जैसे लाभ शामिल हैं।

ग्राहकों की जानकारी के 'खुलासे' से इनकार 
अकांंशु उपाध्याय         नई दिल्ली। साइबर सुरक्षा कंपनी साइबरएक्स-9 ने रविवार को दावा किया कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के सर्वर में कथित तौर पर सेंध से करीब 18 करोड़ ग्राहकों की व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी लगभग सात महीनों तक 'उजागर' होती रही। साइबरएक्स9 ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र बैंक में सुरक्षा खामी से यह साइबर हमला प्रशासनिक नियंत्रण के साथ उसकी संपूर्ण डिजिटल बैंकिंग प्रणाली तक हुआ है। इस बीच, पीएनबी बैंक ने तकनीकी गड़बड़ी की पुष्टि करते हुए सर्वर में सेंध से ग्राहकों की महत्वपूर्ण जानकारी के 'खुलासे' से इनकार किया है।
बैंक ने कहा, ''इसके कारण ग्राहकों के ब्योरे/एप्लिकेशंस पर कोई असर नहीं पड़ा और सर्वर को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है।'' वही साइबरएक्स9 के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक हिमांशु पाठक ने पीटीआई-भाषा को बताया, ''पंजाब नेशनल बैंक पिछले सात महीनों से अपने 18 करोड़ से अधिक ग्राहकों के कोष, व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी की सुरक्षा से गंभीर रूप से समझौता करता रहा।''
उन्होंने कहा, ''पीएनबी तब जागा और उसने इस 'सेंधमारी' को ठीक किया जब साइबरएक्स 9 ने इसका पता लगाया और सीईआरटी-इन और एनसीआईआईपीसी के माध्यम से बैंक को सूचित किया।'' उन्होंने कहा कि साइबरएक्स-9 की शोध टीम ने पीएनबी में एक बहुत ही महत्वपूर्ण सुरक्षा चूक का पता लगाया जिसके कारण आंतरिक सर्वर तक प्रभावित हो रहा था। वही पीएनबी से इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि जिस सर्वर में सेंध की बात सामने आई है। उसमें कोई संवेदनशील या महत्वपूर्ण जानकारी नहीं थी।

वायु सेना के कैप्टन को 'वीरचक्र' सम्मान दिया
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को बालाकोट स्ट्राइक के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया। इस वीरता पुरस्कार से अभिनंदन को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान देश की सुरक्षा के लिए अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले जवानों को दिया जाता है।
वहीं सेना नायक सोमबीर को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया है। ग्रुप कैप्टन वर्धमान ने आतंकवादियों के ठिकानों पर सेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के जवाबी हमले के दौरान 27 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के एफ 16 विमान को मार गिराया था। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए सेना के सिपाही प्रकाश जाधव को मरणोपरत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी पत्नी और माता को पुरस्कार सौंपा।नायक सूबेदार सोमबीर को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हिस्सा लिया। पांच आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने वाले शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। अलंकरण समारोह में उनकी पत्नी उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट नितिका कौल और मां ने राष्ट्रपति कोविंद से पुरस्कार ग्रहण किया।
राष्ट्रपति ने अलंकरण समारोह में कई अन्य शूरवीरों को भी वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया। इन पुरस्कारों की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी और राष्ट्रपति कोविंद ने आज ये पुरस्कार विधिवत रूप से प्रदान किए।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-35 (वर्ष-05)
2. मंगलवार, नवंबर 23, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:48, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान -13 डी.सै., अधिकतम-27+ डी.सै.। 
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक शिवाशुं व राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...