शुक्रवार, 19 नवंबर 2021

3 मंजिल मकान में लगीं आग, चारा जलकर राख

3 मंजिल मकान में लगीं आग, चारा जलकर राख
श्रीराम मौर्य                 
चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में एक तीन मंजिल मकान में आग लग गई। स्थानीय लोगों द्वारा करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन पशुओं को डालने वाला सारा चारा जलकर राख हो गया है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर 1 बजे पांगी के दायरे में आने वाली ग्राम पंचायत करयास के मांजुलू गांव में एक 3 मंजिला मकान के तीसरी मंजिल में अचानक आग लग गई। जिसके बाद घर के सदस्यों ने बाहर निकल कर चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आस-पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दे दी। इस अग्निकांड में इमारती लकड़ी समेत सर्दियों के लिए इकट्ठा किया गया चारा और कई सामान जलकर राख हुआ है। घटना में राम सिंह पुत्र देवी सिंह का नुकसान हुआ है। हालांकि पांगी प्रशासन द्वारा नुक्सान का आंकलन नहीं किया गया है।
आवासीय डीसी पांगी बलवंत सिंह ने बताया कि तीसरी मंजिल में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवार को हुए नुकसान को लेकर पटवारी व तहसीलदार को आंकलन करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रभावित परिवार का जितना नुकसान हुआ है। उन्हें जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा।

एमपी: कोविड-19 से जुड़े सभी प्रतिबंध हटाए 
मोमिन मलिक     
इंदौर। मध्य प्रदेश में कोविड- 19 से जुड़े सभी प्रतिबंध हटाए जाने के बाद राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में विद्यालयों के संचालन को लेकर नये दिशा-निर्देश दो दिन के भीतर जारी कर दिए जाएंगे। परमार ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, “कोविड-19 के प्रतिबंधों के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई लम्बे समय से प्रभावित हो रही थी। अब ये सभी प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। इसलिए हम राज्य में विद्यालयों के संचालन को लेकर नये दिशा-निर्देश दो दिन के भीतर जारी कर देंगे।
निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन) विधेयक 2017” पहले से लागू है और इसके प्रावधानों के मुताबिक निजी स्कूलों को अगर अपनी फीस में एक निश्चित प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि करनी है, तो उन्हें राज्य सरकार से इसकी अनुमति लेनी जरूरी है।
परमार ने कहा कि निजी विद्यालयों की फीस नियंत्रित करने के लिए आवश्यकता पड़ने पर इस विधेयक में सुधार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में अध्यापकों की कमी दूर करने के लिए हर साल शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। परमार, शासकीय श्री अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय के 60 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने यहां आए थे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में कोविड- 19 की स्थिति को “पूरी तरह नियंत्रण में” बताते हुए बुधवार को घोषणा की थी कि महामारी से संबंधित सभी प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से हटाए जाते हैं।

विधालय: छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह  
दुष्यंत टीकम       
कोरबा। ग्राम्य भारतीय महाविद्यालय हरदी बाजार के हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रथम वर्ष का समस्त छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह किया गया। जिसमें कॉलेज के प्राचार्य डॉ टी डी वैष्णव , प्रभारी प्राचार्य डॉ आई के कौशिक , एवं समस्त गुरु जन ने स्वागत समारोह में सभी छात्र छात्राओं को आशीर्वाद दिए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हरदी बाजार कॉलेज के युवा छात्र नेता मनमोहन राठौर एवं उनके टीम द्वारा अधिक सहयोग प्रदान किया गया। 
स्वागत समारोह के कार्यक्रम में, डांस प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता, गाना प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, शायरी प्रतियोगिता रखा गया था। जिसमें प्रथम वर्ष के छात्र छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग लिए। जिसमें द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष द्वारा इनाम रखा गया था। जिसमें प्रथम इनाम शील्ड एवं गिफ्ट दिया गया द्वितीय इनाम गिफ्ट दिया गया इस कार्यक्रम शुभम पोर्ते , अमन नंदलाल पटेल, हरिशंकर, मधुकर, रवि, अनिल, भुवन, शुभम, रमेश पटेल, कुसुम कैवट , नेहा गुप्ता, काजल चंद्राकर, शिव कुमारी पटेल, अनुष्का, रिचा अग्रवाल , प्रिया राठौर, नेहा, ज्योति, स्वेता, स्वर्णिमा, एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हिना ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर की

हिना ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर की

कविता गर्ग          मुंबई। एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की ग्लैमर गर्ल हिना खान सोशल मीडिया पर अपने नए-नए आउटफिट्स और अंदाज से फैंस को इंप्रेस करती रहती हैं। वे आए दिन नए आउटफिट में फोटो शेयर करती हैं। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं।

हाल ही में हिना खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिसमें वे बाथटब में पोज देती नजर आ रही हैं। ये फोटोज में हिना खान का स्टनिंग लुक देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। हिना खान रेड कलर की मिनी स्ट्रिप्ड ड्रेस में हैं। वे अलग-अलग फोटोज में डिफ्रेंट पोज देती और अपने बाथटब में रिलेक्स करती नजर आ रही हैं।

अब्राहम ने फैन की हरकत का रिएक्शन दिया
कविता गर्ग     
मुबंई। बॉलीवुड सेल‍िब्रिटीज अपने फैंस के साथ काफी फ्रेंडली बिहेव‍ियर रखते हैं। लेक‍िन कई बार जब फैंस अपने चहेते सेलेब के लिए हद पार कर देते हैं तब ये सेलेब्स भी जवाब देने में पीछे नहीं हटते। हाल ही में जॉन अब्राहम ने भी अपने एक फैन की इस हरकत का मजेदार रिएक्शन दिया है। एक्टर ने सीक्रेटली वीड‍ियो बना रहे एक फैन का फोन छीन लिया और उसके बाद जो हुआ वो आपने सोचा भी नहीं होगा।
सोशल मीड‍िया पर जॉन का यह वीड‍ियो तेजी से वायरल हो रहा है।  वीड‍ियो में देखा जा सकता है एक फैन अपने दोस्त के साथ मिलकर चुपके से जॉन को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा होता है। दोनों दोस्त अपनी स्कूटी में बैठे होते हैं और जॉन पीछे से वॉक कर के आ रहे हैं। दोनों लड़कों को लगता है कि जॉन ने उन्हें नहीं देखा पर जॉन मुस्कुराते हुए आते हैं और फैन के हाथ से फोन छीन लेते हैं। आम तौर पर किसी भी सेल‍िब्रिटी को ऐसा नहीं पसंद, पर जॉन ने बिना गुस्सा दिखाए फोन छीनने के बाद कैमरे पर कहते हैं- हाय तुम सब ठीक हो। वो मेरा दोस्त है। जॉन अब्राहम के इस सडन एक्शन से दोनों लड़के भी चौंक जाते हैं। वे जॉन के पीछे आते हैं और जॉन उन्हें उनका फोन थमा देते हैं।
जॉन का यह फ्रेंडली नेचर पर्दे पर दिखने वाले सख्त रवैये जॉन से बिल्कुल उलट है। इस वीड‍ियो पर लोगों ने पॉज‍िट‍िव रिएक्शन दिया है। लोगों ने उन्हें विनम्र और डाउन टू अर्थ शख्स कहकर कॉम्प्लीमेंट किया है।
वर्कफ्रंट पर जॉन अब्राहम जल्द ही सत्यमेव 2 में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 2018 में रिलीज सत्यमेव जयते का सीक्वल है। फिल्म में जॉन ने ट्र‍िपल रोल किया है। एक्शन से भरी सत्यमेव जयते में जॉन के साथ दिव्या खोसला कुमार नजर आएंगी। यह फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

चीन की नाराजगी बढ़ने की आशंका: ताइवान

चीन की नाराजगी बढ़ने की आशंका: ताइवान
सुनील श्रीवास्तव       
बीजिंग/ ताइपे। ताइवान ने लिथुआनिया की राजधानी विलनियस में गुरूवार को एक प्रतिनिधित्व कार्यालय खोला। जिससे बीजिंग की नाराजगी बढ़ने की आशंका है। स्वशासित द्वीप और लिथुआनिया, जुलाई में इस बात पर सहमत हुए थे कि विलनियस के कार्यालय को चीनी ताइपे के बजाय ताइवान के नाम से संबोधित किया जाएगा।
कई देश चीन को नाराज ना करने के लिए ताइवान को चीनी ताइपे कहते हैं। चीन, ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है। लिथुआनिया के विदेश मंत्री गेब्रियल लैंडसबर्गिस ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से कहा कि हम पूरे एशियाई और हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र में सभी के साथ करीबी संबंध चाहते हैं। लिथुआनिया ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में एक दूतावास खोला था, एक अन्य दक्षिण कोरिया में भी खोला जाएगा और भविष्य में ताइपे में भी प्रतिनिधि कार्यालय खोल सकता है।
लैंडसबर्गिस के अनुसार, चीन ने इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस ग्रीष्मकाल में, विलनियस में ताइवान कार्यालय खोलने की योजना तय होने के बाद चीन ने विलनियस से अपने राजदूत को वापस बुला लिया था और मांग की थी कि लिथुआनिया भी बीजिंग से अपने दूत को वापस बुला ले।

 'कंट्रीज़ ऑफ़ पर्टीकुलर कंसर्न' की सूची जारी की
अखिलेश पांंडेय          
वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार को धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करने वाले देशों के लिए 'कंट्रीज़ ऑफ़ पर्टीकुलर कंसर्न' यानी सीपीसी की सूची जारी की है।
धार्मिक आज़ादी का आकलन करने वाले एक अमेरिकी पैनल 'यूएस कमिशन ऑन इंटरनेशनल रिलिजियस फ़्रीडम' के इस लिस्ट में भारत का नाम शामिल करने का सुझाव दिया था लेकिन इसके बावजूद बाइडन प्रशासन ने भारत का नाम सूची में शामिल नहीं किया।
इस सूची में पाकिस्तान, चीन, तालिबान, ईरान, रूस, सऊदी अरब, एरिट्रिया, ताज़िकिस्तान, तुर्केमेनिस्तान और बर्मा सहित 10 देशों को शामिल किया गया है।
हर साल अमेरिका ऐसे देशों और संगठनों की लिस्ट जारी करता है। जो अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं। इसके अलावा अमेरिका ने अल्जीरिया, कोमोरोस, क्यूबा और निकारागुआ को विशेष निगरानी सूची में रखा है, जो धार्मिक स्वतंत्रता के गंभीर उल्लंघन में शामिल हैं।

महिंद्रा की गाड़ी खरीदने का प्लान, ऑफर दिया

महिंद्रा की गाड़ी खरीदने का प्लान, ऑफर दिया
अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। देश की बड़ी चार पहिया वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। अगर आप भी महिंद्रा की गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके पास 30 नवंबर तक इस डिस्काउंट ऑफर का अच्छा फायदा उठाने का मौका है। ग्राहकों को गाड़ियों पर 81,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
डिस्काउंट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बेनिफिट्स, कार्पोरेट छूट जैसे कई ऑफर हैं। जानिए किन गाड़ियों पर मिल रहा कितना डिस्काउंट।
रहा है। इसमें 38,055 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 20 हजार तक रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये तक का कार्पोरेट ऑफर आदि है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो एसयूवी पर 32,320 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। Scorpio पर 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट, 4 हजार रुपये तक का कार्पोरेट ऑफर और 13,320 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी शामिल है।
महिंद्रा अल्टुरस जी4 एसयूवी पर 81,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 11,500 रुपये तक का कॉर्पोरेट ऑफर और 20,000 रुपये तक के एक्स्ट्रा ऑफर हैं।
महिंद्रा की XUV300 सबकॉम्पैक्ट SUV पर 49,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें 15,000 रुपये तक का कैश ऑफर, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 4,500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 5000 रुपये तक के एक्स्ट्रा ऑफर हैं।
महिंद्रा मराजो एमपीवी पर 40,200 रुपये तक की डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा।
महिंद्रा बोलेरो एसयूवी पर भी 13 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 10 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर और 3 हजार रुपये तक का कार्पोरेट ऑफर दिया जा रहा है।

भारत: संक्रमितों की संख्या-3,44,89,623 हुईं
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 11,106 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,44,89,623 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,26,620 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, 459 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,65,082 हो गयी है।
देश में लगातार 42 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 145 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,26,620 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.37 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,142 की कमी दर्ज की गयी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.28 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.98 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 46 दिनों से दो प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

साप्ताहिक संक्रमण दर 0.92 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 56 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। अभी तक कुल 3,38,97,921 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 115.23 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
 
उपयोग किए जाने वाले 3 एप्स में शुमार 'गूगल पे'
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। 'गूगल पे' भारत में पेमेंट करने के लिए उपयोग किए जाने वाले टॉप 3 एप्स में शुमार है। दस रुपये से लेकर कितना बड़ा पेमेंट आसानी से गूगल पे पर किया जा सकता है। गूगल पे एक डिजिटल वॉलेट के तरह काम करता है। भारत में ऑनलाइन पेमेंट के बढ़ते लोकप्रियता से ऑनलाइन पेमेंट एप्स में भी बहुत प्रतियोगिता पड़ गई है। अब गूगल पर नहीं खुद को और बेहतर तथा यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए 4 नए फीचर्स जोड़े हैं। जिसमें से एक खास फीचर्स ये है कि अब बोलकर भी भुगतान किया जा सकता है।
गूगल पे इस फीचर के साथ ग्रामीण तथा भारत के नॉन एलीट क्लब को टारगेट कर रहा है, जो ना ही इंग्लिश बोलते हैं और ना पूरी हिंदी वह हिंग्लिश का प्रयोग करते हैं। हालांकि ये फीचर अगले साल तक आएगा। इसमें जब आप पेमेंट करने जाएंगे तो आपको इस लैंग्वेज के तहत कुछ इस तरह का ऑप्शन दिखेगा।
इस फीचर से गूगल पे ज्यादा से ज्यादा दुकानदारों को अपने साथ जोड़कर बिजनेस को फैलाना चाहता है। इस फीचर के द्वारा दुकानदार भी अपनी दुकान को गूगल पे पर शोकेस कर सकेंगे तथा गूगल पे के यूजर्स उन्हें गूगल पे से आर्डर कर सकेंगे इसके द्वारा दुकानदार अपनी लेनदेन की हिस्ट्री भी ट्रैक कर सकेंगे।
गूगल पे, यूजर्स के लिए पेमेंट को और आसान बनाने के लिए स्पीच टू टेक्स्ट फीचर जोड़ा है. अगर आपको किसी को पेमेंट करना हो तो आप उस व्यक्ति का अकाउंट नंबर यूपीआई नंबर और दूसरी जानकारी टाइप करते हैं। मगर गूगल पर के इस फीचर की मदद से अब आप केवल बोलकर ही साड़ी विवरण को भर सकते हैं।
 इस फीचर के साथ गूगल पे से अब ग्रुप पेमेंट कर सकेंगे तथा एक साथ कई कॉन्टैक्ट्स को एक बार में पेमेंट कर सकेंगे।इसमें आप अपने दोस्तों के बीच खर्च को बांट सकते हैं। मान लीजिए आपको 4 दोस्तों के बीच 200-200 रुपये भेजने हैं। ऐसी स्थिति में आप पेमेंट सेक्शन पर कुल 800 रुपये टाइप करेंगे।
इसके बाद आप नेक्स्ट ऑप्शन में उन 4 लोगों के नाम चुनेंगे जिन्हें ये भेजना है। चार नाम चुनने के बाद पिन डालते ही आपके इन चारों कॉन्टेक्ट के पास 200-200 रुपये चले जाएंगे। कंपनी ने पिछले दिनों ग्रुप फीचर की शुरुआत की थी। यह ऑप्शन उसी में दिखेगा।

तीरंदाजी: 2 रजत पदक से संतोष करना पड़ा
अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। भारतीय रिकर्व तीरंदाज एक बार फिर कोरिया की चुनौती का सामना नहीं कर सके और एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप में शुक्रवार को पुरूष और महिला टीम स्पर्धा में एकतरफा हार के साथ दो रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। तीरंदाजों ने रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा में उजबेकिस्तान को 6 . 0 से हराकर कांस्य पदक भी जीता। भारत ने टूर्नामेंट में एक स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किये।
पिछले सत्र में भी भारत ने सात पदक जीते थे जिनमें एक स्वर्ण , दो रजत और चार कांस्य थे। इस बार भी कोरिया के सामने रिकर्व वर्ग में भारत की कमजोरी की कलई खुल गई। भारत ने इस ओलंपिक वर्ग में 2013 के बाद से स्वर्ण पदक नहीं जीता है । जयंत तालुकदार और दीपिका कुमारी रिकर्व में स्वर्ण जीतने वाले आखिरी भारतीय तीरंदाज थे जिन्होंने आठ साल पहले ताइपे में मिश्रित टीम स्पर्धा जीती थी।
रिकर्व पुरूष टीम ने आखिरी बार 2007 में स्वर्ण जीता था जबकि महिला टीम कभी पोडियम पर नहीं चढ सकी । पुरूषों की रिकर्व टीम में शामिल कपिल, प्रवीण जाधव और पार्थ सालुंके को शीर्ष वरीयता प्राप्त ली सियु्ंगियुन, किम पिल जूंग और हान वू टैक ने 6 . 2 से हराया। दूसरी वरीयता भारतीय टीम ने आसानी से घुटने टेक दिये और पहले सेट में छह, आठ के स्कोर किये । तीसरे सेट में औसत स्कोर 56 था लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
कोरिया ने 57 . 52, 55 . 53, 54 . 56, 57 . 55 से जीत दर्ज की। महिला रिकर्व टीम को 6 . 0 से पराजय झेलनी पड़ी। महिला टीम में अंकिता भकत, मधु वेदवान और रिधि शामिल थे जिन्हें कोरिया की सू जुंग, ओ येजिन और लिम हेजिन ने 57 . 52, 59 . 49, 56 . 60 से मात दी। रिकर्व मिश्रित टीम में कपिल और अंकिता ने उजबेकिस्तान के अब्दुसत्तोरोवा जियोदाखोन और अमीरखान सादकिोव को 6 . 0 से मात दी।

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए आरामः हॉकी

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए आरामः हॉकी 

अकांशु उपाध्याय         नई दिल्ली। कप्तान रानी रामपाल को अगले महीने होने वाली महिला हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये आराम दिया गया है और गोलकीपर सविता पूनिया 18 सदस्यीय भारतीय टीम की कमान संभालेंगी। टूर्नामेंट दक्षिण कोरिया के डोंगाइ में पांच से 12 दिसंबर तक खेला जायेगा।

भारत को पहले ही दिन अभियान की शुरूआत करनी है। टूर्नामेंट में चीन, कोरिया, जापान, थाईलैंड, मलेशिया भी भाग ले रहे हैं। इस साल एफआईएच की सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुनी गई सविता टूर्नामेंट में कप्तानी करेंगी। डिफेंडर दीप ग्रेस इक्का उपकप्तान होगी। तोक्यो ओलंपिक खेलने वाली फॉरवर्ड लालरेम्सियामी और शर्मिला देवी और मिडफील्डर सलीमा टेटे भी टीम में नहीं हैं। ये तीनों जूनियर टीम का हिस्सा हैं जो पांच दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका में एफआईएच विश्व कप खेलेगी।


दुनिया का सबसे महंगा पौधा, जानिए कीमत
मो. रियाज       चंदन की कीमत के बारे में सुना है। इसका उपयोग पूजा के साथ-साथ महंगे सौंदर्य प्रसाधनों के निर्माण में भी किया जाता है। यही कारण है कि चंदन के लिए आप चंदन की कीमत के बारे में सुनते हैं। इसका उपयोग पूजा के साथ-साथ महंगे सौंदर्य प्रसाधनों के निर्माण में इसीलिए चंदन की इतनी मांग है। लेकिन क्या आप चंदन की खेती के बारे में जानना चाहते हैं? हालाँकि हम आपके लिए कुछ विवरण लाए हैं। देश के बहुत कम हिस्सों में चंदन की खेती की जाती है। अगर कोई पेड़ लगाता है, तो लंबी अवधि में आय 5 लाख रुपये होगी। यह हम नहीं कह रहे हैं। जो किसान खेती कर रहे हैं उनकी कहावत। आप जितनी अधिक भूमि पर चंदन के पेड़ लगाएंगे। उतनी ही आपकी आय बढ़ेगी।

महंगा पौधा खेत में चंदन के पेड़ लगाने से पहले पौधों को खरीदना चाहिए। ये पौधे बहुत महंगे हैं। यदि थोक में खरीदा जाता है,तो आप प्रति संयंत्र 400-500 रुपये की दर से खरीद सकते हैं। चंदन लगाते समय बरती जाने वाली विशेष सावधानियों में से एक यह है कि इसकी खेती तभी की जाए। जब इसे मेजबान पौधों के साथ मिलाकर लगाया जाए। मेजबान भी एक प्रकार का पौधा है, जिसे चंदन के साथ लगाया जाता है। यदि मेजबान पौधा मर जाता है, तो चंदन भी मर जाता है। 1 एकड़ खेत में 600 चंदन और 300 होस्ट प्लांट लगाए जाएंगे।चंदन का पौधा तैयार होने के बाद वन विभाग को कहना चाहिए कि वह पेड़ों को काटने के लिए तैयार है। निर्यात कार्य तब शुरू होगा जब वन विभाग आगे निर्देश देगा। चंदन दुनिया का सबसे महंगा पेड़ है। क्योंकि इसकी लकड़ी 27 हजार प्रति किलो तक बिकती है। एक पेड़ से 15-20 किलो लकड़ी निकलती है। इसकी बिक्री से 5-6 लाख रुपये कमाए जा सकते हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-32 (वर्ष-05)
2. शनिवार, नवंबर 20, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:42, सूर्यास्त 05:27।
5. न्‍यूनतम तापमान -13 डी.सै., अधिकतम-26+ डी.सै.। 
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक शिवाशुं व राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...