शनिवार, 16 अक्तूबर 2021

विवाद: सिंगर को जान से मारने की धमकी दीं

विवाद के चलते सिंगर को जान से मारने की धमकी

कविता गर्ग      

मुंबई। सिंगर राहुल वैद्य सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनके हालिया रिलीज गरबा सॉन्ग को लेकर हुए विवाद के चलते सिंगर को जान से मारने की धमकी मिली है। उनके गाने गरबे की रात में गुजरात में पूजे जाने वाली श्री मोगल मां का जिक्र होने से लोग नाराज हैं। राहुल ने विवाद बढ़ता देख लोगों से माफी मांगी और गाने में करेक्शन करने की बात कही है।

वैसे ये पहली बार नहीं है। जब किसी सेलेब्रिटी को जान से मारने की धमकी मिली हो। बॉलीवुड एक्टर्स को कभी उनकी फिल्म में रोल को लेकर या कभी दूसरे कंटेंट या बयान को लेकर एग्रेशन झेलना पड़ा है। इस फेहरिस्त में सलमान खान से आमिर खान तक के नाम शामिल हैं।चलिए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में।
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को रवि पुजारा ने जान से मारने की धमकी दी थी। हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग के दौरान सेट पर एक नोट मिला था। जिसमें लिखा था कि शाहरुख खान उनका अगला टारगेट होगा। कहा गया कि ये नोट को कुख्यात गैंगस्टर छोटा राजन ने भेजा था।
2010 में अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉगर के खिलाफ पुलिस में शिकायत कराई थी। आरोप था कि ब्लॉगर ने उन्हें और उनके परिवार को मारने की धमकी दी। काफी समय से ब्लॉगर की धमकियां आ रही थीं। इसे बिग बी ने पहले तो नजरअंदाज किया। फिर नहीं मानने पर पुलिस में शिकायत की।

करीना ने कैप्शन में ग्रीस की यादों को खास बताया

कविता गर्ग        

मुंबई। करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर सैफ अली खान के साथ की एक पुरानी फ़ोटो शेयर करके उसके कैप्शन में ग्रीस की यादों को खास बताया। उन्होंने लिखा कि उस यात्रा ने उनकी जिंदगी बदल दी। ये दोनों हॉट कपल कई सालों पहले अपनी विदेश यात्रा के दौरान ग्रीस गए थे, वहां दोनों ने साथ कि फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। सैफ अली खान बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल के रूप में जाने जाते हैं। उनके प्यारी तस्वीरों का फैंस को हमेशा इंतजार रहता है।

सैफ अली खान और करीना कपूर खान की जोड़ी रियल लाइफ के अलावा रील में भी कमाल दिखती है करीना और सैफ फिलहाल दो बच्चों के माता पिता है। एक के नाम तैमूर है और दूसरे का नाम जहांगीर। सैफ और करीना के नए घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं। सैफ और करीना के बीच नजदीकियां फिल्म टशन के दौरान ही बढ़ने लगीं थी। इस फिल्म में दोनों ने साथ काम किया था।


टेलीविजन डेब्यू करने के लिए तैयार हैं रणवीर

कविता गर्ग       

मुंबई। रणवीर सिंह अपना टेलीविजन डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। आज रात से उनका क्विज शो 'द बिग पिक्चर' शुरू हो रहा है। रणवीर इस शो के होस्ट हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी एक नई सेल्फी शेयर की है। जिसने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। सेल्फी में रणवीर सिंह शर्टलेस नजर आ रहे हैं। साथ ही वह पसीने से भीगे हुए हैं।

तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने अपने गेम शो के अंदाज में कैप्शन लिखा है। उन्होंने चार ऑप्शन देते हुए फैंस से पूछा कि उन्हें क्या लगता है रणवीर सिंह को पसीना क्यों आ रहा है? रणवीर ने कैप्शन में लिखा, ''रणवीर के पसीने क्यों छूट रहे हैं ? वो अभी अभी स्टीम रूम से निकले हैं। (बी) उनका आज रात टेलीविजन डेब्यू है। (सी) उनकी जिस्मानी गर्मी ज्यादा है। (डी) वो हॉट योग का प्रयास कर रहे हैं।

भारत: संक्रमितों की संख्या-3,40,53,573 हुईं

संक्रमण के मामलों की संख्या-3,40,53,573 हुईं

अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 15,981 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,40,53,573 पर पहुंच गयी। जबकि 166 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,51,980 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,01,632 रह गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.60 प्रतिशत है।
कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.07 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों में 2,046 की कमी दर्ज की गयी है। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,33,99,961 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत दर्ज की गयी। मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 के लिए 9,23,003 नमूनों की जांच की गयी जिससे अब तक देश में इस महामारी का पता लगाने के लिए जांचें गए नमूनों की संख्या 58,98,35,258 हो गयी है।
देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 97.23 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

लगातार तीसरे दिन 35 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की 

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में फिर से उबाल आने के बीच शनिवार को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी की गयी। राजधानी दिल्ली मेंं आज पेट्रोल 35 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 105.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.22 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
इससे पहले सोमवार को लगातार सातवें दिन घरेलू स्तर पर पेट्रोल 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया था। उसके बाद दो दिनों तक शांति रही लेकिन उसके बाद से तेजी बनी हुयी है। बढ़़त के बाद मुंबई में पेट्रोल 111.43 रुपये और डीजल 102.15 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल सबसे महंगा 114.09 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 103.40 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
झारखंड की राजधानी राँची में पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक साथ शतक लगाने की ओर बढ़ रही है। राँची में पेट्रोल 99.92 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.44 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच चुकी है लेकिन राँची में पेट्रोल अभी भी पूरे देश में सबसे सस्ता है। अभी देश के अधिकांश प्रमुख बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गयी है और देश के अधिकांश बड़े शहरों में डीजल भी शतक लगाने की ओर बढ़ रहा है। कुछ शहरों में डीजल 100 रुपये के पार पहुंच चुका है।
इस महीने में अब तक 16 दिनों में से 13 दिन इन दोनों की कीमतों में बढोतरी हुयी है। इस महीने में अब तक पेट्रोल 3.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 4.35 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल अभी भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ। सप्ताहांत पर शुक्रवार को अमेरिका में कच्चे तेल में तेजी रही। इस दौरान कल रात कारोबार बंद होने पर ब्रेंट क्रूड 0.86 डॉलर की तेजी लेकर 84.86 डॉलर प्रति बैरल तक चढ़ गया।
सरकार की विफलताओं को रीसेट करने को तैयार हूं 
अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं।

सुब्रमण्यम स्वामी मोदी सरकार के उन नेताओं में से एक हैं जो अपनी पार्टी के नेताओं को निशाने पर लेते रहते हैं। अब भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने देश की अर्थव्यवस्था और विदेश नीति के मामले में केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि विदेश नीति और अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर मोदी सरकार फेल साबित हुई है।
इस मामले में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा है कि “यह स्पष्ट हो गया है कि मोदी सरकार अर्थव्यवस्था और विदेश नीति में विकास देने के मामले में असफल साबित हुई है। लद्दाख मामले में हमारी रक्षा नीति अब तक की सबसे बड़ी विफलता के रूप में नजर आ रही है।
मैं मोदी सरकार की विफलताओं को रिसेट करने में मदद करने के लिए तैयार हूं लेकिन इसमें अहंकार ही एक सबसे बड़ी बाधा है। इससे पहले भी भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी कई बार देश की अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेर चुके हैं।
हाल ही में उन्होंने भारत की सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया को बेचे जाने के मुद्दे पर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा था।

इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अंबानी को लगा करारा झटका 

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे रईस अरबपति व्यक्ति एलन मस्क की धन दौलत में जबरदस्त इजाफा होने से रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को करारा झटका लगा है। अब मुकेश अंबानी टॉप 10 अरबपतियों की फेहरिस्त से बाहर हो गए हैं। उनकी दौलत में 30.2 मिलियन डॉलर की कमी दर्ज की गई है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की दौलत में 6.06 बिलियन डॉलर का इजाफा होने से अब उनकी दौलत 236 बिलियन डालर हो गई है। दूसरे नंबर पर अमेजन के सीईओ जैफ बेजॉस अपने स्थान पर बने हुए हैं। जैफ बेजॉस की दौलत 5.63 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 197 बिलियन डालर तक पहुंच गई है। अब वह दौलत के मामले में एलन मस्क से महज 39 बिलियन डॉलर पीछे रह गए हैं। दौलत इकट्ठा करने के मामले में भारत के मुकेश अंबानी को जारी की गई लिस्ट के मुताबिक करारा झटका लगा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की दौलत में 30.2 मिलियन डॉलर की कमी दर्ज की गई है। अब मुकेश अंबानी का नेटवर्थ 102 बिलियन डालर रह गया है। दौलत में आई इस गिरावट की वजह से मुकेश अंबानी अब टॉप 10 अरबपतियों की सूची से भी बाहर हो गए हैं। जारी की गई रैंकिंग में उनका नाम 11 वे स्थान पर दर्ज किया गया है। अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी को इस दौरान भारी फायदा पहुंचा है। जिसके चलते उनकी दौलत अब 77 बिलियन डालर के आंकड़े को पार कर गई है। गौतम अडानी की दौलत इस समय 77.7 बिलियन डॉलर है और रैंकिंग के मामले में वह मुकेश अंबानी से महज दो पायदान पीछे रहते हुए 13 स्थान पर हैं। इसके अलावा भारत के अजीम प्रेमजी 40.5 बिलियन डॉलर के साथ 33वें स्थान पर जबकि शिव नादर 30.7 बिलियन डॉलर के साथ 46वें स्थान पर हैं। राधाकिशन दमानी की दौलत 27.8 बिलियन डॉलर है। वह दुनिया के 55वें सबसे अमीर अरबपति हैं।

देह व्यापार: संलिप्त महिलाओं सहित 6 अरेस्ट

देह व्यापार में संलिप्त 3 महिला 3 ग्राहक गिरफ्तार   
शेर पुर कलां के बाबा दीप सिंह नगर के एक मकान में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर थाना माेती नगर पुलिस ने रेड कर अड्डा संचालिका दो महिलाओं तथा तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अमित शर्मा   
लुधियाना। शहर में देह व्यापार के अड्डाें पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार काे शेर पुर कलां के बाबा दीप सिंह नगर के एक मकान में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर थाना माेती नगर पुलिस ने रेड कर अड्डा संचालिका, दो महिलाओं तथा तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। आराेपिताें के खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिक प्रिवेंशन एक्ट के तहत केस दर्ज करके शनिवार अदालत में पेश किया गया। जहां से एक दिन का रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है।एएसआइ मेवा राम ने बताया कि आरोपितों की पहचान न्यू अंबेडकर नगर की गली नंबर 4 निवासी सीमा देवी, कलावती, सीता, ढोलेवाल निवासी राम कुमार, बस्ती मोहल्ला की गली नंबर 2 निवासी सुनील कुमार तथा नरेश कुमार के रूप में हुई। पुलिस को शुक्रवार दोपहर गुप्त सूचना मिली थी कि न्यू अंबेडकर नगर इलाके में रहने वाली सीमा देवी का बाबा दीप सिंह नगर में भी एक मकान है, जिसमें वह अवैध रूप से देह व्यापार का धंधा करती है।

परशुराम के जयकारे के साथ रावण का पुतला गिराया

राणा ओबरॉय       

भिवानी। हरियाणा के भिवानी जिले में नेकीराम पार्क में रामलीला का आयोजन होना था। रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले तैयार कर दिए थे। लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने भगवान परशुराम के जयकारे के साथ रावण के पुतले को गिरा दिया। शरारती तत्वों को रामलीला कमेटी ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया है। दरअसल, श्री अग्रसेन रामलीला कमेटी ने इस बार रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के लाखों रुपये की लागत से पुतले बनवाये थे। दशहरा के दिन शाम को रामलीला के मंचन के बाद इन पुतलों को दहन करना था। लेकिन उससे पहले ही दोपहर को मोटरसाइकिल पर सवार कुछ युवकों ने रावण के पुतले पर लाठी, डंडों के साथ पत्थरों से वार कर जमीन पर गिरा दिया।

नशे में धुत नग्न अवस्था में एयरपोर्ट पहुंची महिला

नशे में धुत नग्न अवस्था में एयरपोर्ट पहुंची महिला


 डेनवर। अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक महिला यात्री को भीड़ के बीच बिना कपड़ों के टहलते देखा गया। इससे पहले पुलिस इस महिला को देखती वह साथी यात्रियों से बात करते हुए नजर आई। एयरपोर्ट पर मौजूद भीड़ में महिला लोगों से पूछ रही थी, ‘आप कैसे हैं?’, ‘आप कहां से हैं?’ तभी पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए और महिला को कंबल से ढकने की कोशिश करने लगे।

कंबल से कवर किए जाने के दौरान महिला हंस रही थी और पुलिसकर्मी उसे ढकने की कोशिश कर रहे थे। यह घटना पिछले महीने की है। एक वीडियो में उसे 19 सितंबर को सुबह पांच बजे गेट ए-37 के पास टर्मिनल पर टहलते हुए देखा गया। KCNC-TV की एक रिपोर्ट के मुताबिक एयरपोर्ट पुलिस ने कहा कि उन्हें नशे में धुत एक नग्न महिला के बारे में जानकारी मिली थी।

महिला को भेजा गया अस्पताल

पुलिस ने कहा कि देखने से लग रहा था कि महिला का स्वास्थ्य ठीक नहीं था, जिसके बाद उसे अस्पताल भेज दिया गया। रिपोर्ट में पुलिस ने कहा कि नशे में धुत नग्न महिला के बारे में पता चलते ही पुलिस ने तत्काल प्रतिक्रिया दी और भीड़ में घूम महिला की तलाश की। महिला को अज्ञात मेडिकल कारणों के चलते यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया था। घटना के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बिकीनी पहनकर एयरपोर्ट पहुंची महिला
इससे पहले मियामी एयरपोर्ट पर एक अजीबोगरीब दृश्य को देखकर सभी हैरान रह गए थे। एयरपोर्ट परिसर में एक महिला बिकीनी और फेस मास्क पहनकर आ गई जिसे देखकर सभी चौंक गए। महिला का इंस्टाग्राम वीडियो ‘Humans of Spirit Airlines’ नाम के पेज से शेयर किया गया और वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, ‘जब दोपहर में आप पूल पार्टी करें और 4 बजे आपकी फ्लाइट हो।’



अमित शर्मा   
फिरोजपुर। पंजाब पुलिस ने बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर पंजाब के फिरोजपुर से एक युवक को हेरोइन की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। युवक बसपा नेता बताया जा रहा है। सरहद पार से व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिये पाकिस्तानी नशा तस्करों से उसने हेरोइन मंगवाई थी। बरामद की गई 6 किलो 710 ग्राम हेरोइन की कीमत करीब 34 करोड़ बताई जा रही है।नारकोटिक्स कंट्रोल सेल ने फिरोजपुर पंजाब के गांव नौरंगके सियाल से बसपा नेता को छह किलो 710 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। आरोपी के पाकिस्तानी तस्करों से गहरे संबंध हैं। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर सरहद से हेरोइन की खेप बरामद की गई है। उधर, थाना सदर पुलिस ने शुक्रवार को उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।उधर, सियासी लोगों का कहना है कि आरोपी बसपा की टिकट से कांग्रेसी विधायक परमिंदर सिंह पिंकी के खिलाफ वर्ष 2012 में विधानसभा का चुनाव लड़ चुका है। चुनाव में इसे लगभग बारह हजार वोटें मिलने की बात कही जा रही है। 
एसएसपी हरमनदीप सिंह ने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल सेल के एएसआई अंग्रेज सिंह ने वीरवार को आरोपी दीदार सिंह (पूर्व सरपंच) पुत्र कश्मीर सिंह वासी नौरंगके सियाल को 120 ग्राम हेरोइन के साथ पीरां वाला मोड़ से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान दीदार ने बताया कि उसने पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवाई है, जो बीएसएफ की चौंकी टापू के पास फेंसिंग पार धान के खेतों में पाक तस्कर छिपाकर गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को बीएसएफ की बटालियन-116 के वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल किया। आरोपी की निशानदेही पर सरहद पर लगी फेंसिंग के गेट नंबर-177 के पास बार्डर पिल्लर नंबर-177/10 के नजदीक बीएसएफ व पुलिस की संयुक्त टीम को छह किलो 610 ग्राम हेरोइन एक प्लास्टिक की बोरी में बरामद हुई है। 

भूकंप के झटकों से हिला इंडोनेशिया 3 की मौत 

जकार्ता। इंडोनेशिया के रिसॉर्ट द्वीप बाली में शनिवार को आये भूकंप में तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई है और इसके कारण कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान एवं भूभौतिकी एजेंसी ने जानकारी दी कि भूकंप स्थानीय समयानुसार आज तड़के तीन बजकर 18 मिनट पर आया और इसका केंद्र करंगसेम जिले से आठ किलोमीटर उत्तर पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। एजेंसी के अनुसार इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा उत्पन्न नहीं हुआ है। भूकंप के कारण भूस्खलन भी हुआ है।

शिया मस्जिद में आतंकी हमले की कड़ी निंदा की 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कंधार प्रांत की राजधानी कंधार में एक मस्जिद में हुये आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। कंधार शहर में शुक्रवार को हुये इस आतंकवादी हमले में 30 से अधिक लोगों की मौत होने और कई अन्य के घायल होने की रिपोर्ट है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “पाकिस्तान धार्मिक स्थलों पर हमलों समेत आतंकवाद के सभी रूपों और गतिविधियों की निंदा करता है।”बयान में कहा गया, “पाकिस्तान की सरकार और लोग अफगानिस्तान के लोगों के प्रति अपना समर्थन और गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े हैं।” स्थानीय मीडिया के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद कंधार के एक शिया मस्जिद के अंदर यह विस्फोट उस समय हुआ जब सैंकड़ों लोग जुमे की नमाज अदा कर रहे थे।


बासी रोटी खाने के फायदे

बासी रोटी खाने के फायदे   
रात का बचा हुआ खाना सुबह डस्टबीन में फेंकने की बुरी आदत कई लोगों को होती है। ये खाना खराब ना होने के बावजूद लोग इसे बड़ी लापरवाही से कूड़ेदान में फेंक देते हैं। फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (FAO) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में हर साल तकरीबन 40 फीसद खाना बर्बाद किया जाता है। भूख से जुड़ी समस्या और खाद्य सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 16 अक्टूबर को विश्व खाद्ध दिवस (World Food Day) मनाया जाता है। आइए आज इसी कड़ी में आपको रात की बची बासी रोटी खाने के फायदे बताते हैं जो शायद आज से पहले आपको नहीं पता होंगेडायबिटीज के रोगियों को फायदा- डॉक्टर्स कहते हैं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए बासी रोटी काफी फायदेमंद होती है। रोज सुबह दूध के साथ बासी रोटी खाने से आपके शरीर में शुगर का लेवल बैलेंस रहता है। इससे शरीर को इनफ्लेमेशन की दिक्कत से भी राहत मिलती है।
हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल- ब्लडप्रेशर के रोगियों के लिए भी बासी रोटी खाना काफी लाभकारी है। सुबह के वक्त ठंडे दूध के साथ बासी रोटी खाने से हाई ब्लड प्रेशर को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। एसिडिटी से राहत- पेट की समस्याओं एसिडिटी और कब्ज से जूझ रहे लोगों को भी बासी रोटी से राहत मिल सकती है। सुबह दूध के साथ इसका सेवन करने से आप एसिडिटी और कब्ज की समस्या से निजात पा सकते हैं।
जिम जाने वालों के लिए फायदेमंद- बहुत कम लोगों को यह बात मालूम होगी कि जिम जाने वाले लोगों के लिए भी बासी रोटी फायदेमंद है। जिम में मसल्स गेन करने वालों के लिए भी बासी रोटी के कई फायदे हैं। एक जानकार जिम ट्रेनर से आप इसके फायदों के बारे में पूछ सकते हैं।
ताजी रोटी से ज्यादा पौष्टिक- ताजी रोटी की अपेक्षा बासी रोटी अधिक पौष्ट‍िक होती है, क्योंकि लंबे समय तक रखे रहने के कारण इसमें जो बैक्टीरिया होते हैं, उनसे भी सेहत को फायदा हो सकता है। हालांकि इस बात का विशेष ध्यान रखें कि रोटी 12 से 16 घंटे से ज्यादा बासी ना हो।

अरब मुल्कों में खूब जानी-पहचानी है जलेबी
 जलेबी उत्तर भारत-पकिस्तान व मध्यपूर्व का एक लोकप्रिय व्यंजन है। इसका आकार पेंचदार होता है और स्वाद करारा मीठा। इस मिठाई की धूम भारतीय उपमहाद्वीप से शुरू होकर पश्चिमी देश स्पेन तक जाती है। इस बीच भारत, बांग्लादेश पाकिस्तान, ईरान के साथ तमाम अरब मुल्कों में भी यह खूब जानी-पहचानी है। आमतौर पर तो जलेबी सादी ही बनाई व पसंद की जाती है, पर पनीर या खोया जलेबी को भी लोग बडे चाव से खाते हैं। जलेबी भारत की राष्ट्रीय मिठाई हैं। कुछ लोगों का मानना है कि जलेबी मूल रूप से अरबी शब्द है और इस मिठाई का असली नाम है जलाबिया। यूं जलेबी को विशुद्ध भारतीय मिठाई मानने वाले भी हैं। शरदचंद्र पेंढारकर (बनजारे बहुरूपिये शब्द) में जलेबी का प्राचीन भारतीय नाम कुंडलिका बताते हैं। वे रघुनाथकृत ‘भोज कुतूहल’ नामक ग्रंथ का हवाला भी देते हैं जिसमें इस व्यंजन के बनाने की विधि का उल्लेख है। भारतीय मूल पर जोर देने वाले इसे ‘जल-वल्लिका’ कहते हैं। रस से परिपूर्ण होने की वजह से इसे यह नाम मिला और फिर इसका रूप जलेबी हो गया। फारसी और अरबी में इसकी शक्ल बदल कर हो गई जलाबिया। उत्तर पश्चिमी भारत और पाकिस्तान में जहां इसे जलेबी कहा जाता है वहीं महाराष्ट्र में इसे जिलबी कहा जाता है और बंगाल में इसका उच्चारण जिलपी करते हैं। जाहिर है बांग्लादेश में भी यही नाम चलता होगा।

सोशल मीडिया पर दावा झूठा व पूरी तरह फर्जी

 आजकल एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत नौकरियां, लैपटॉप और मोबाइल फोन दे रही है। लेकिन इस मैसेज को आगे भजेने या इस पर गौर करने से पहले इसकी पुष्टि आपके लिए बेहद जरूरी है। पीआईबी फैक्ट चेक ने इसकी जानकारी दी है।

आपको बता दें कि ‘PIB Fact Check’ ने बताया कि यह दावा पूरी तरह झूठा और फर्जी है। सरकार इस योजना के तहत ऐसा कुछ नहीं कर रही है। इसलिए आप इस दावे पर बिल्कुल भी विश्वास न करें और न ही इस मैसेज को फॉरवार्ड करें। PIB फैक्ट चेक ने यह जानकारी दी है।

क्या कहा गया है इस दावे में?
PIB फैक्ट चेक ने ट्वीट करके ये जानकारी दी और बताया कि एक फर्जी विज्ञापन सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि सरकार ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत नौकरियां, लैपटॉप और मोबाइल दे रही है। यह दावा पूरी तरह से झूठा और फर्जी है। सरकार इस योजना के तहत ऐसी कोई सुविधा नहीं देने जा रही है। सरकार का इस योजना के तहत किसी भी व्यक्ति को पैसे देने का प्रावधान नहीं है।

पीआईबी ने शेयर किया फोटो 

पीआईबी ने इस फर्जी विज्ञापन का फोटो भी शेयर किया है। इसमें दिख रहा है कि लोगों को एसएमएस भेजने को कहा गया है। ऐसा करने पर उन्हें पैसे, लैपटॉप का लालच दिया गया है। इसके तहत उनसे अपना नाम, पता भी एसएमएस भी शेयर करने को कहा गया है। लेकिन, आप सावधान रहें, यह अपराधियों द्वारा आपको धोखाधड़ी में फंसाने का जरिया है।

पीआईबी ने चेताया है कि अगर आप भी यह विज्ञापन कहीं देखते हैं या व्हाट्सऐप पर इसे आपको भेजा जाता है, तो इस पर बिल्कुल विश्वास नहीं करें। इसमें दिए नंबर पर कोई एसएमएस न भेजें और अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। ऐसा करको आप फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। इसके साथ ही दूसरे लोगों को भी इस फर्जीवाड़े के बारे में अवगत कराएं। आजकल धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

PIB फैक्ट चेक करता है खंडन 

आपको बता दें कि PIB फैक्ट चेक सरकारी नीतियों या स्कीमों पर गलत जानकारी का खंडन करता है। अगर आपको कोई सरकार से संबंधित समाचार के फर्जी होने का शक है, तो आप PIB फैक्ट चेक को इसके बारे में जानकारी दे सकते हैं। इसके लिए आप 918799711259 इस मोबाइल नंबर या socialmedia@pib.gov.in ईमेल आईडी पर भेज सकते हैं।


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-361 (साल-04)
2. रविवार, अक्टूबर 17, 2021
3. शक-1984,अश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि- द्वादशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:02, सूर्यास्त 05:40।
5. न्‍यूनतम तापमान -16 डी.सै., अधिकतम-30+ डी.सै.। 
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक शिवाशुं व राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...