गुरुवार, 14 अक्तूबर 2021

अपनी सीमाओं को 18 महीनों बाद फिर खोला

वाशिंगटन डीसी/ ओटावा। संयुक्त राज्य अमेरिका ने कनाडा और मैक्सिको के साथ लगी अपनी सीमाओं को 18 महीनों बाद एक बार फिर खोल दिया है। इसके तहत कोरोना वैक्सीन की दो डोज लगा चुके लोगों को आने-जाने की इजाजत मिलेगी। नवंबर महीने से बाइडन प्रशासन का यह फैसला लागू होगा। मार्च 2020 से कोरोना महामारी के बाद से अमेरिका ने लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया था। यूएस होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी एलेजांद्रो मेयरकास ने एक बयान में कहा कि प्रशासन अगले महीने मेक्सिको और कनाडा के यात्रियों को आने की अनुमति देना शुरू कर देगा। इस दौरान सिर्फ कोरोना वैक्सीन की पूरी डोज लेने वालों को ही इजाजत मिलेगी। इसके तहत लोग गैर-जरूरी उद्देश्यों के लिए संयुक्त राज्य में प्रवेश कर सकेंगे, जिसमें पर्यटन, दोस्तों और परिवार के लोगों से मिलना भी शामिल है।

अमेरिकी सीमावर्ती राज्यों के सांसदों ने अभूतपूर्व प्रतिबंधों को उठाने के कदम की प्रशंसा की है। इसकी वजह से स्थानीय समुदायों की अर्थव्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचा और 19 महीनों के लिए दोस्तों और परिवारों से मिलने से रोक दिया था। डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर ने एक बयान में कहा, 'महामारी की शुरुआत के बाद से सीमा पार के हमारे परिजनों ने दर्द और आर्थिक कठिनाई को महसूस किया है। वह दर्द अब समाप्त होने वाला है।'

कौशाम्बी: दुर्गा पंडालों में प्रसाद का वितरण किया

कौशाम्बी। गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में प्रज्ञा अभियान के तहत दुर्गा पंडालों में प्रसाद का वितरण किया गया है। मूरतगंज ब्लॉक् क्षेत्र में मां दुर्गा पूजा पंडाल में गायत्री परिजन डॉ. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में युवा कार्यकर्ता सुधीर श्रीवास्तव के द्वारा विभिन्न मां दुर्गा पंडालों में निःशुल्क प्रज्ञा अभियान के तहत प्रज्ञा पाछिक प्रसाद का वितरण का क्रम जारी रखा गया है। 
कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन सुबह से कार्यकर्ताओं द्वारा प्रसाद का वितरण भक्तों के बीच किया जाता है।
विजय कुमार 

दशहरा के बाद ताकत झोंकने की तैयारी में दल

अविनाश श्रीवास्तव      

पटना। बिहार की दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सभी दल दशहरा के बाद अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में हैं। सभी दल दशहरा के बाद अपनी-अपनी रणनीति के साथ चुनावी समर में खम ठोकेंगे। ऐसे में देखा जाए तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को जहां महागठबंधन में फूट पड़ने की आस है। वहीं प्रमुख विपक्षी पार्टी आरजेडी को अपने नेता लालू प्रसाद पर भरोसा है। वैसे, देखा जाए तो एनडीए और आरजेडी सहित सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं।

इस चुनाव में सत्ताधारी गठबंधन एनडीए में जेडीयू के कोटे में दोनों सीटें कुशेश्वरस्थान और तारापुर गई हैं। जेडीयू ने इन दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इधर, आरजेडी और कांग्रेस इस चुनाव में अलग-अलग ताल ठोंक रहे हैं। जबकि एलजेपी (रामविलास) ने भी अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। जिससे मुकबला दिलचस्प होने की उम्मीद है।
बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद कहते हैं कि पिछले साल हुए चुनाव में दोनों सीटों पर जेडीयू के प्रत्याशी विजयी हुए थे और इस उपचुनाव में भी वही परिणाम होगा। उन्होंने एनडीए की जीत का दावा करते हुए कहा, विधानसभा उपचुनाव में निश्चित तौर पर एनडीए जीतने की स्थिति में है। महागठबांन का सवाल है तो दोनों पार्टियां कांग्रेस और आरजेडी अलग हो चुकी हैं। लालू के चुनाव प्रचार में आने से प्रभाव के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद को प्रचार में आने के पहले अदालत से आदेश लेना चाहिए। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि आरजेडी कभी भी उपचुनाव को लेकर लालू प्रसाद के स्वास्थ्य पर दांव नहीं लगाएगी। अभी उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की स्थिति तो पहले से ही खराब चल रही है। इधर, जेडीयू के प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री नीरज कुमार भी कहते हैं कि विपक्ष पहले से ही हार स्वीकार कर चुका है। उन्होंने आरजेडी और उस के नेता लालू प्रसाद पर कटाक्ष करते हुए कहा, सुनने में आ रहा है कि जो पंचायत चुनाव भी नहीं लड़ सकते उन्हें प्रचार के लिए बुलाया जा रहा है। तेजस्वी यादव को अपने राजनीतिक पुरूषार्थ पर भरोसा नहीं। वे अनुकंपा की बुनियाद पर राजनीति में हैं। अब बिहार की जनता ऐसे लोगों को नहीं जीताएगी।

बिहार के राजनीतिक गलियारों में इस उपचुनाव को लेकर चर्चा है कि प्रचार के लिए लालू प्रसाद आने वाले हैं। हालांकि, अब तक इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इधर, आरजेडी के स्टार प्रचारकों की सूची में भी लालू प्रसाद पहले नंबर पर हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस उपचुनाव में लालू प्रसाद प्रचार के लिए जरूर आएंगे।
इस बीच, आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि विधानसभा के दो सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। दोनों सीटों पर यदि लालू प्रसाद चुनाव प्रचार के लिए आएंगे तो उसका कोई मुकाबला नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यहां के लोगों के दिल में बसते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में भी राज्य के मतदाताओं ने आरजेडी को सबसे बड़ी पार्टी बनाई थी और इस उपचुनाव में भी आरजेडी विजयी होगी।

यूपी: राजपाल का फूल मालाओं से किया स्वागत

भानु प्रताप उपाध्याय         
जलालाबाद। समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ द्वारा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप (एमएलसी) का शामली जाते हुए सपा नेता अब्दुल गफ्फार मलक एवं प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग रविन्द्र प्रधान जोगी के नेत्तृव मे जलालाबाद इन्द्रा गेट पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। डॉ. राजपाल कश्यप ने अब्दुल गफ्फार मलक को 18 अक्तूबर को बुढ़ाणा मे होने वाली राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली मे अधिक से अधिक संख्या मे ले जाने को कहा, कि डॉ. राजपाल कश्यप ने समाजवादी पार्टी को दलित मुस्लिम पिछ्डो के हितो की पार्टी बताया और 2022 मे सपा की सरकार आने पर जलालाबाद मे कार्यकर्ताओ के सम्मान की बात कही। साथ रहे इन्जी,विजेस शर्मा (प्रदेश कोषाध्यक्ष) पूर्व मंत्री मांगे राम कश्यप, धूम सिंह सैनी,(जिला प्रभारी शामली) गिरीश मथुरिया सैन (प्रदेश सचिव) बोबी सैन, आदी सपा नेताओ का स्वागत किया गया। स्वागत करने वालो मे रविन्द्र प्रधान जोगी प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग, शमशाद मलक, कन्नू मेम्बर,कालू मेम्बर, इसरार मलिक, राजकुमार जोगी, संजय कोरी,अल्ताफ राई,आरिफ राई, मुद्द्सीर राई,सावेज जाफरी,कयूम खा,अजीम मलक,फरमान कुरेशी,मकबूल मलक,इरसाद तेली,इदरीश कुरेशी,इल्ली कुरेशी,लक्ष्मीचंद कश्यप,ईलमचंद कश्यप,शुभम पाल,मासूम,इजहार मलक,आदि सपा नेता मौजूद रहे।

यूपी: संदेश यात्रा को लेकर किया गया विचार-मंथन

भानु प्रताप उपाध्याय          
शामली। जनपद में कांग्रेस की मिटिंग मे आगामी दिनांक 18 अक्तूबर को होने जा रही संदेश यात्रा को लेकर विचार-मंथन किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी इंजीनियर सत्यम संयम सैनी ने बताया कि संदेश यात्रा जनपद में स्वागत जलालाबाद मे किया जायेगा। जनपद में जगह जगह पर संदेश यात्रा के लिए स्वागत पोंईट बनाये जायेंगे। संदेश यात्रा में कांंग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी के नेतागण हिस्सा लेंगे। 
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के दिशानिर्देश पर पूरे प्रदेश में काँग्रेस संदेश यात्रा का कार्यक्रम चलाया गया है। जिसके क्रम में जनपद शामली मे भी काँग्रेस संदेश यात्रा का आगमन होने जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर काँग्रेस पार्टी प्रदेश के अंदर सभी वर्गों के लिए संघर्षरत है। मौजूदा सरकार ने किसान मजदूर को मिट्टी में मिलाने का काम किया है। उत्तर प्रदेश में यदि किसान- मजदूर का कोई रहनुमा है तो वो सिर्फ प्रियंका गांधी हैं। जिसका उदाहरण हाल ही मे लखीमपुर मे किसानों के साथ घटी घटना है। 
शहीद हुए किसानों के लिए प्रियंका गांधी जी का संघर्ष रंग लाया है। जिसके परिणामस्वरूप ही आज लखीमपुर मे मृतक किसानों को न्याय मिल पाया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा का विकल्प सिर्फ काँग्रेस पार्टी ही है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में काँग्रेस पार्टी सबसे मजबूत स्थिति में होगी और प्रदेश में आदरणीय प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। 
कांंग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि काँग्रेस संदेश यात्रा प्रदेश में एक संदेश छोड़कर जायेगी। संदेश यात्रा की सफलता के लिए जनपद के काँग्रेसी काफी उत्साहित हैं। कार्यक्रम की सफलता के लिए जनपद के सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट गए हैं।
शहर अध्यक्ष अनुज गौतम ने बताया कि शहर काँग्रे कमेटी के नेतृत्व में सहारनपुर तिराहे पर संदेश यात्रा का स्वागत किया जायेगा। संदेश यात्रा के सफल आयोजन के लिए शहर के प्रत्येक वार्डों मे अलग से मिटिंग की जायेगी। संदेश यात्रा का समापन एलम मे चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जायेगा।
बैठक में सत्यम संयम सैनी, प्रदेश कांग्रेस सचिव दीपक सैनी, शामली कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण तरार, जिला उपाध्यक्ष अनुज गोतम, शहर अध्यक्ष सीमा जाटव, जिला उपाध्यक्ष शैखरपाल, प्रदेश महासचिव पिछड़ा निर्भय सिंह, प्रदेश महासचिव शिक्षा महासचिव अश्वनी शर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश लोकेश कटारिया, अनुसूचित जिला अध्यक्ष रामकिशोर पारचा, जिला सचिव अरविंद झझोट, जिला सचिव राशिद चोधरी, जिला महासचिव अकुर मलिक, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीपाल सिंंह उपाध्याय, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग नफीस अली, जिला चेयरमैन अल्पसंख्यक अंकित राणा, कांग्रेस जिला सचिव राजेश कश्यप, जिला महासचिव शमशीर खान, कैराना शहर अध्यक्ष आरिफ, एडवोकेट जिला सचिव सुरेन्द्र सरोहा, वरिष्ठ कांग्रेस रमेश मराठा, नगर महासचिव डाॅ. राजीव वशिष्ठ जिला प्रवक्ता सजीव शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस रामशरन नामदेव, आरिफ चोहान, वरिष्ठ कांग्रेसी आदिल गगेरू राहुल शर्मा, उस्मान वरूण कुमार महाबीर सैनी सोरभ सैनी आदि कांग्रेस जनो ने भाग लिया।

फोर्स के साथ सड़कों पर उतरकर पैदल गस्त किया

अतुल त्यागी            
हापुड़। जन सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए हापुड़ के पुलिस कप्तान दीपक भूकर भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कों पर उतर कर पैदल गस्त किया। एवं बाजारों में सभी दुकानदारों से सीसीटीवी कैमरा लगवाने व  सावधानी बरतने की अपील की और कहा कि अब सर्दी के मौसम में चोरी वगैरह की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। वहीं फिलहाल त्योहारों का सीजन चल रहा है। नवरात्रि दशहरा व आगामी दीपावली सहित अन्य त्योहार आ रहे हैं। इसको लेकर भारी संख्या में बाजारों में काफी भीड़भाड देखने को मिल रही है। पुलिस ने आम लोगों से भी कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते हुए त्यौहार बनाने की अपील की।

प्रोबेशनरी ऑफिसर पद के लिए वैकेंसी निकाली

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर पद के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है। बैंक पीओ भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। स्टेट बैंक के मुताबिक कुल 2056 पदों के लिए यह भर्ती निकाली गई है। 

बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 5 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। वहीं 25 अक्टूबर आवेदन की अंतिम तिथि होगी। ऐसे में एसबीआई द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं।

हस्ताक्षर नहीं कराने के कारण नाराजगी व्यक्त की

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। शिक्षकों के वेतन पत्रक पर अब हर माह ग्राम पंचायत सरपंच के हस्ताक्षर लगेंगे। बगैर हस्ताक्षर के उपस्थिति पत्रक कार्यालय में जमा नहीं होगा। इस तरह सरपंच के द्वारा दस्तखत किये गए उपथिति पत्रक जमा करने पर ही शिक्षक (पंचायत संवर्ग ), शिक्षक (एलबी संवर्ग ) एवं शिक्षक (टी एवं ई ) संवर्ग के वेतन जारी किये जायेंगे। दस्तखत नहीं होने की स्थिति में वेतन पत्रक जमा नहीं होंगे। जब वेतन पत्रक जमा नहीं होंगे तो सम्बंधित कर्मचारी का वेतन भी उस माह रुक जाएगा। 

ज्ञात हो कि दिनांक 23 सितम्बर 2021 को विकास खंड स्तरीय सरपंच बैठक आयोजित किया गया था। जिसमे उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विभागीय कर्मचारियों के वेतन देयक पत्रकों में सरपंच के हस्ताक्षर नहीं कराए जाने के कारण गहरी नाराजगी व्यक्त की गई है। जिस कारण से विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि आगामी माह से शिक्षकों के वेतन देयक पत्रों में सरपंच के हस्ताक्षर होने जमा किया जाए। हस्ताक्षर नहीं होने पर कार्यालय के द्वारा वेतन पत्रक को लौटा दी जाएगी। 

नवरात्र: भक्ति भाव से मनाया गया दुर्गा पूजा का पर्व

दुष्यंत टीकम             
सूरजपुर। शारदीय नवरात्र के अवसर पर रामनगर में पूरे धूमधाम एवं भक्ति भाव से दुर्गा पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर सती समिति द्वारा सती प्रांगण में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूरी श्रद्धा एवं आस्था के साथ भक्ति की उपासना की जा रही है। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो उठा है। सुबह से शाम तक माता के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है, लोग पूरे भक्ति भाव से मां की शक्ति की भक्ति में लीन हो गए हैं।
सती प्रांगण में विराजी मां दुर्गा की प्रतिमा बरबस ही अपनी ओर भक्तों को आकर्षित कर रही है। प्रतिदिन यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। सती समिति की ओर से पूजा के पश्चात लोगों के लिए प्रसाद का व्यवस्था भी किया जा रहा है। साथ ही हर दिन की शाम संस्कृति के विभिन्न नृत्यों का बाल कलाकारों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसका लुफ़्त उठाने अनायास ही लोग दुर्गा पंडाल में खींचे चले आते हैं।

मंदिर के प्रधान पुजारी की गोली मारकर हत्या की

अविनाश श्रीवास्तव      

दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गुरूवार की सुबह कुलदेवी कंकाली मां मंदिर के प्रधान पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं भाग रहे अपराधियों में से एक को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला।

दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने यहां बताया कि आज अहले सुबह रामबाग मुहल्ला स्थित कंकाली मंदिर के पुजारी राजीव कुमार झा उर्फ अंटू की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। वही पुजारी के साथ सोए एक अन्य भक्त चिरंजीव झा उर्फ शंभू गोली लगने से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल शंभू झा का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना से आक्रोशित लोगों ने भाग रहे तीन अपराधियों को पकड़ लिया और उन्हें पीट पीटकर घायल कर दिया।

जिला स्तरीय 448 कर्मचारियों की भर्ती की जाएंगी

दुष्यंत टीकम        

रायपुर। कार्यालय मुख्य अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रायपुर द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार जल जीवन मिशन छत्तीसगढ़ में आवश्यकता अनुसार कार्यालयीन कार्य हेतु लगभग राज्य स्तरीय 16 एवं जिला स्तरीय 448 कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। उक्त पदों में चयनित अभ्यर्थियों को पद अनुसार 25000 रु. से 27000 रु. तक प्रतिमाह मासिक वेतनमान दिया जाएगा। हालाँकि इन पदों में प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से भर्ती होगी। पद विवरण विस्तार से नीचे नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर देखें। विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन अनुसार उक्त पदों में भर्ती हेतु निविदा आमंत्रित किया जा चुका है। अब बहुत जल्द प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से भर्ती की जाएगी। 

अभिनेत्री नोरा को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा समन भेजा

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्र शेखर द्वारा 200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा समन भेजा गया है। नोरा को समन जारी कर इस मामले में आज पूछताछ में शामिल होने को कहा गया है। प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में नोरा फतेही का बयान दर्ज करना चाहता है। सुकेश पर केवल नोरा फतेही ही नहीं बल्कि अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से ठगी का भी आरोप है। नोरा फतेही के साथ-साथ ईडी ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांजिस को फिर से समन भेजा है। ईडी ने कल यानी शुक्रवार को पूछताछ में शामिल होने के लिए जैकलीन को एमटीएनएल स्थित ईडी दफ्तर बुलाया है। सुकेश ने जैकलीन को भी अपने जाल में फंसाने की कोशिश की थी।

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 20 वर्ष के कैद की सजा सुनाई

दुष्यंत टीकम       
बिलासपुर। 14 साल की नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर भगाने और बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 20 वर्ष के कैद की सजा सुनाई है। अभियोजन के अनुसार 14 साल की किशोरी 29 नवंबर 2019 को घर से अचानक गायब हो गई थी। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने बाद खोजबीन करने पर उसे वार्ड नंबर 10 बिल्हा के महेश बघेल (20) वर्ष के कब्जे से बरामद किया गया। आरोपी ने उसे अपने मामा के घर ग्राम घुठिया में रखा था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध धारा 363, 376 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत फास्ट ट्रैक कोर्ट में चालान पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी महेश बघेल को अपहरण के मामले में 5 वर्ष की कैद तथा पॉक्सो एक्ट के तहत 20 वर्ष की सजा सुनाई है। दोनों सजा एक साथ चलेगी।

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...