बुधवार, 13 अक्तूबर 2021

नेताओं ने अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा की

वाशिंगटन डीसी। जी-20 देशों के नेताओं ने मंगलवार को तालिबान के शासन वाले अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा की। जिसमें आतंकवाद रोधी प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने और देश में अभी भी फंसे विदेशी नागरिकों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने पर भी बात की गई। व्हाइट हाउस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सहित जी-20 देशों के नेताओं ने अफगानिस्तान पर जी-20 के शिखर सम्मेलन के दौरान स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय संगठनों के माध्यम से अफगान लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की। 
व्हाइट हाउस के मुताबिक जी-20 के नेताओं के साथ राष्ट्रपति बाइडन की बैठक के बारे में बयान में कहा गया, ”नेताओं ने आईएसआईएस-के से खतरों के खिलाफ स्थायी आतंकवाद विरोधी प्रयासों पर एक ध्यान केंद्रित करने की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर चर्चा की और अफगानिस्तान से निकलना चाह रहे विदेशी नागरिकों तथा अफगान भागीदारों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने की मांग की।”
व्हाइट हाउस ने कहा, ”नेताओं ने स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय संगठनों के माध्यम से अफगान लोगों को सीधे मानवीय सहायता प्रदान करने और महिलाओं, लड़कियों तथा अल्पसंख्यक समूहों के सदस्यों सहित सभी अफगानों के लिए मौलिक मानवाधिकारों को बढ़ावा देने को लेकर अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।” व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान में समस्याओं के समाधान के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
व्हाइट हाउस ने कहा, ”अमेरिका अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करने और अफगानिस्तान में हालात का समाधान करने तथा अफगान लोगों का समर्थन करने के लिए राजनयिक, मानवीय और आर्थिक साधनों का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।” जी-20 की बैठक अमेरिकी अधिकारियों द्वारा अफगानिस्तान के सत्ताधारी तालिबान से कतर के दोहा में मुलाकात के कुछ दिनों बाद हुई। अमेरिका ने अगस्त में युद्धग्रस्त देश से अपने सैनिकों की वापसी के बाद पहली बार तालिबान के साथ आमने-सामने बातचीत की थी।

यूपी: रेस्टोरेंट के सामने खड़ी बाइकों पर चढ़ाईं कार

हरिओम उपाध्याय        
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में देर रात नशे में धुत दो युवकों ने सेल टैक्स दफ्तर के पास स्थित रेस्टोरेंट के सामने खड़ी बाइकों पर कार चढ़ा दी। कार की टक्कर से नौ बाइकें टूट गई, वहीं एक कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर दोनों युवकों को पकड़ लिया। सीओ इंदु सिद्धार्थ ने कहा कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार में ग्रिल रेस्टोरेंट है। मंगलवार की देर रात रेस्टोरेंट के बाहर सड़क पर करीब 20 बाइकें खड़ी थी। जिसमें सबसे ज्यादा एक फूड होम डिलीवरी करने वाली कंपनी के कर्मचारियों की बाइकें थी। यह कर्मचारी अपने आर्डर लेने के लिए रेस्टोरेंट के अंदर थे। रात करीब दस बजे नशे में धुत कार सवार दो युवकों ने बाइकों के ऊपर कार चढ़ा दी। तेज आवाज सुनकर लोग बाहर आ गए। इस हादसे के दौरान बाइक पर बैठा फूड डिलीवरी कंपनी का कर्मचारी हिमांशु भारद्वाज घायल हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देने साथ ही कार सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम एकांश अग्रवाल व शरद अग्रवाल निवासी जैन मंदिर रामगंगा विहार बताए। दोनों युवक नशे में धुते थे। वहीं उनकी कार के अंदर भी शराब की छोटी बोतलें पड़ी थी। पुलिस ने घायल कर्मचारी से तहरीर लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

परास्नातक पाठ्यक्रमों की दूसरी मेरिट जारी की

संदीप मिश्र        
बरेली। बरेली कॉलेज ने परास्नातक पाठ्यक्रमों की दूसरी मेरिट जारी कर दी है। मेरिट में आने वाले छात्र 13 व 14 अक्टूबर को महाविद्यालय में संबंधित विभाग में प्रवेश ले सकेंगे। कई पाठ्यक्रमों के कई वर्ग की सीटें फुल हो गई हैं तो कई में अभी भी मेरिट इंडेक्स काफी हाई है। प्रवेश समन्वयक डा. वीपी सिंह ने बताया कि छात्रों को विलंब शुल्क न देना हो, इसके लिए छुट्टी में भी दो दिन कर्मचारी काम करेंगे।
हालांकि कर्मचारियों ने पहले इसको लेकर विरोध भी किया था। दूसरी मेरिट में एमएससी वनस्पति विज्ञान का इंडेक्स सामान्य ओपन का इंडेक्स 144.927 से 143.159, ईडब्ल्यूएस का 141.699 से 135.587, ओबीसी ओपन का 142.778 से 142.571 तक पहुंचा है।
इसी तरह से एमकॉम का मेरिट इंडेक्स सामान्य- 62.222 से 61.050, सामान्य महिला- 60.800 से 57.429, ओबीसी ओपन-61.050 से 56.250, ओबीसी महिला- 56.000 से 54.700, डीएफ- 53.050 से 48.800, एससी ओपन- 59.750 से 49.050, एससी महिला- 48.250 से 46.000, एमए समाजशास्त्र में सामान्य महिला-99.763 से 96.833, ओबीसी ओपन- 104.917 से 103.316, ओबीसी महिला-103.313 से 102.634, नान स्ट्रीम- 51.152 से 49.000, एससी ओपन-94.833 से 90.000, महिला- 89.486 से 88.000, नानस्ट्रीम- 45.889 43.800, एमएससी भौतिक विज्ञान में सामान्य महिला-134.279, ईडब्ल्यूएस-136.569 से 133.342, ओबीसी ओपन-133.408 से 133.063, एससी ओपन- 130.143, एससी महिला-123.588, एमए अंग्रेजी में सामान्य ओपन- 108.791, सामान्य महिला-102.286 से 99.833, ओबीसी ओपन- 99.167 से 98.167 व ओबीसी महिला- 97.778 से 96.866 तक पहुंचा है।

श्रद्धांजलि सभा के कार्यक्रम का आयोजन किया

संदीप मिश्र             
बरेली। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुए बवाल के दौरान मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास श्रद्धांजलि सभा के कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ जिले के कांग्रेसी नेता भी शामिल हुए।
जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव/ मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान ने बताया की बीते दिनों लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में कार से कुचलकर किसानों की हत्या कर दी गई थी। हादसे में मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास ( श्रद्धांजलि सभा ) हुई। जिसमें प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं। उन्होंने मृतक किसानों को और पत्रकार रमन कश्यप को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
जिले से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस जन अंतिम अरदास में शामिल हुए। इस मौके पर प्रदेश यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत शर्मा, जिला महासचिव सुनील मनचंदा, सरदार आदित्य सिंह आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-423 (साल-02)
2. ब्रहस्पतिवार, अक्टूबर 14, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमीं, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:11, सूर्यास्त 06:13।
5. न्‍यूनतम तापमान -24 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 12 अक्तूबर 2021

चीन ने आस्ट्रेलिया व ताइवान के साथ तनाव बढ़ाया

नई दिल्ली/ बीजिंग। अपने सभी पड़ोसियों को धमकाने में जुटे चीन के निशाने पर इस बार भारत है। हाल के हफ्तों में चीन ने जापान, आस्ट्रेलिया, ताइवान के साथ और ज्यादा तनाव बढ़ा लिया है। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल ही में कहा है कि ताइवान का चीन में एकीकरण अनिवार्य है। जबकि सेनकाकु द्वीप को लेकर जापान के साथ विवाद और बढ़ता दिख रहा है। यह भी देखने में आ रहा है कि आस्ट्रेलिया के साथ चीन का ट्रेड विवाद भी दिनों दिन गहरा रहा है। लेकिन रविवार को कोर कमांडर स्तर की वार्ता में भारतीय पक्षकारों ने जिस तरह से चीनी पक्षकारों को वार्ता की मेज पर चित्त किया है। उससे वहां खलबली मची है।

जानकारों का यह भी मानना है कि आने वाले दिनों में भारत व चीन में तनाव और गंभीर हो सकता है। देश के प्रमुख रणनीतिक विश्लेषक ब्रह्मा चेलानी ने लिखा है कि समूचे हिंद-प्रशांत में हिमालय का क्षेत्र सबसे खतरनाक बन गया है। चीन की तरफ से सीमा में घुसपैठ करने के 17 महीनों बाद भारत का संयम भी कम होता जा रहा है, क्योंकि चीन बातचीत के बहाने जमीन कब्जा करने में जुटा हुआ है। चेलानी ने यह भी कहा है कि भारत ने पहली बार चीन की आक्रामकता को सही तरीके से पेश किया है।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...