मंगलवार, 12 अक्तूबर 2021

चीन ने आस्ट्रेलिया व ताइवान के साथ तनाव बढ़ाया

नई दिल्ली/ बीजिंग। अपने सभी पड़ोसियों को धमकाने में जुटे चीन के निशाने पर इस बार भारत है। हाल के हफ्तों में चीन ने जापान, आस्ट्रेलिया, ताइवान के साथ और ज्यादा तनाव बढ़ा लिया है। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल ही में कहा है कि ताइवान का चीन में एकीकरण अनिवार्य है। जबकि सेनकाकु द्वीप को लेकर जापान के साथ विवाद और बढ़ता दिख रहा है। यह भी देखने में आ रहा है कि आस्ट्रेलिया के साथ चीन का ट्रेड विवाद भी दिनों दिन गहरा रहा है। लेकिन रविवार को कोर कमांडर स्तर की वार्ता में भारतीय पक्षकारों ने जिस तरह से चीनी पक्षकारों को वार्ता की मेज पर चित्त किया है। उससे वहां खलबली मची है।

जानकारों का यह भी मानना है कि आने वाले दिनों में भारत व चीन में तनाव और गंभीर हो सकता है। देश के प्रमुख रणनीतिक विश्लेषक ब्रह्मा चेलानी ने लिखा है कि समूचे हिंद-प्रशांत में हिमालय का क्षेत्र सबसे खतरनाक बन गया है। चीन की तरफ से सीमा में घुसपैठ करने के 17 महीनों बाद भारत का संयम भी कम होता जा रहा है, क्योंकि चीन बातचीत के बहाने जमीन कब्जा करने में जुटा हुआ है। चेलानी ने यह भी कहा है कि भारत ने पहली बार चीन की आक्रामकता को सही तरीके से पेश किया है।

13 से 7 नवंबर तक छुट्टी स्थगित करने के आदेश

भानु प्रताप उपाध्याय       
शामली। जनपद के सभी कस्बों के व्यापारियों को सूचित किया जाता है कि जनपद के व्यापारियों की आवश्यकताओं को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग जिलाधिकारी माननीया जसजीत कौर से मिले और मिलकर उन्होंने मांग रखी कि जनपद के सभी कस्बों के व्यापारियों को 13 अक्टूबर से 7 नवंबर तक पडने वाली सभी साप्ताहिक छुट्टियों को स्थगित रखा जाए।  माननीया अधिकारी महोदय ने तुरंत बात को मानते हुए 13 अक्टूबर से 7 नवंबर तक सभी अभी साप्ताहिक छुट्टियां स्थगित रखने के आदेश जारी कर दिए। व्यापारी जिला अधिकारी महोदया का धन्यवाद करते हुए त्योहारी सीजन में 13 अक्टूबर से 7 नवंबर तक पडने वाली सभी साप्ताहिक छुट्टियों में व्यापार कर सकेंगे। यानी दीपावली तक पढ़ने वाली सभी छुट्टियां स्थगित रहेंगी। सभी व्यापारियों से अनुरोध है कि त्योहारी सीजन में अतिक्रमण जैसी बुराई से बचें। क्योंकि अतिक्रमण करने से आम जनमानस को आवाजाही में परेशानी होती है।

हिंसा मामले को रंग देने की कोशिश कर रहीं भाजपा

अकांशु उपाध्याय       

ई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस वोट की खातिर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को सियासी रंग देने की कोशिश कर रही है। जबकि कांग्रेस शासित राजस्थान में दलितों पर हो रहे अत्याचारों पर वह खामोश है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा,"कुछ देर पहले हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के 28वें स्थापना दिवस पर सुना है। प्रधानमंत्री ने बड़ी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ पूरे विषय को रखने का काम किया। उन्होंने कहा है कि मानवाधिकार का बहुत ज्यादा हनन तब होता है जब उसे राजनीतिक रंग से देखा जाता है। राजनीतिक चश्मे से देखा जाता है। राजनीतिक नफा-नुकसान के तराजू से तौला जाता है। इस तरह का व्यवहार, लोकतंत्र के लिए भी उतना ही नुकसानदायक होता है।"

बिहार के सबसे बड़े घोटाले का खुलासा किया: अमित

अविनाश श्रीवास्तव       

पटना। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अमित खरे ने बिहार के सबसे बड़े घोटाले का खुलासा कर देश की सियासत में तूफान ला दिया था। चाइबासा के उपायुक्त के रूप में अमित खरे ने पशुपालन विभाग में वित्तीय अनियमितता का मामला पकड़ा था और एक बड़े घोटाले की आशंका व्यक्त की थी। इस समाचार को सबसे पहले प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। 1985 बैच के अमित खरे चाइबासा के अलावा पटना, दरभंगा के जिलाधिकारी रहे और उन्होंने बिहार में मेडिकल और इंजीनियरिंग की परीक्षा कंबाइंड करा कर मेधा घोटाला को रोका था। 1993-94 में उन्होंने पश्चिम सिंहभूम जिले के तत्कालीन उपायुक्त रहते हुए चाईबासा कोषागार से 34 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध निकासी को उजागर किया था और इसकी प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था।

जब इस मामले की जांच शुरू हुई तो पशुओं के चारा मद में 950 करोड़ का घोटाला उजागर हुआ। सरकारी खजाने की इस चोरी में बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र और अन्य ताकतवर लोगों पर आरोप पत्र दाखिल हुआ। इस घोटाले के कारण लालू प्रसाद को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा और जेल की सजा हुई। इस पूरे प्रकरण में अमित खरे की भूमिका बेहद अहम रही। इस वजह से उन्हें कुछ दिनों तक तत्कालीन शासन का कोपभाजन भी बनना पड़ा था, लेकिन वे अपने कर्तव्य पथ पर अडिग रहे। उनकी पत्नी निधि खरे फिलहाल केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय में अपर सचिव के पद पर तैनात हैं।

बदमाशों ने नसरीन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया

अतुल त्यागी       
हापुड़। देहात क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव असोडा में स्थित अमन कॉलोनी में बीती रात्रि कार सवार बदमाशों ने एक मकान पर धावा बोलते हुए घर में बंदी बकरियों को चोरी कर ले जा रहे थे। उसी समय महिला नसरीन की आंखें खुल गई और उसने बकरियों को ले जाने का विरोध करते हुए बदमाशों से भिड़ गई। बदमाशों ने नसरीन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गए। पीड़ित परिजनों ने घायल नसरीन को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया है। अस्पताल में घायल नसरीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए अग्रिम जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना से ग्रामीणों में खासा रोष व्याप्त है।

'अवर गोल फॉर ऑल' का अनावरण किया: एलओसी

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) और स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) ने 20 जनवरी से छह फरवरी तक भारत में होने वाले 2022 महिला एशियाई कप की आधिकारिक टैगलाइन (आदर्श वाक्य) के रूप में ‘अवर गोल फॉर ऑल (सबके लिए हमारा लक्ष्य)’ का अनावरण किया।
टूर्नामेंट के शुरू होने में 100 दिनों की उलटी गिनती के अवसर पर ‘टैगलाइन’ का अनावरण किया गया था जिसमें महाद्वीप की शीर्ष 12 टीमें अगले साल नवी मुंबई, मुंबई और पुणे में प्रतिष्ठित खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी। एएफसी के अध्यक्ष शेख सलमान बिन इब्राहिम अल खलीफा ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ” ‘भारत 2022’ पूरे महाद्वीप में महिलाओं के खेल का एक और शानदार उत्सव होने का वादा करता है।
उन्होंने कहा, ” ‘अवर गोल फॉर ऑल’, एक विश्व स्तरीय स्पर्धा के साथ महिला फुटबॉल में एक उज्जवल भविष्य बनाने के लिए एशियाई फुटबॉल परिवार की एकता और सामूहिक प्रयास को प्रदर्शित करता है, जो आने वाले कई वर्षों के लिए महिलाओं के खेल में एक विरासत बनेगा।इस मौके पर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष और एलओसी के प्रमुख, प्रफुल्ल पटेल ने कहा, ”एएफसी महिला एशियाई कप भारत 2022 पूरे महाद्वीप में हर महिला और फुटबॉल प्रशंसकों के लिए है। यह सभी हितधारकों के एकीकृत प्रयासों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए एकजुट है। महिला फ़ुटबॉल नये आयाम को हासिल करती रहेगी।” इस सत्र में पिछले सत्र से चार अधिक टीमें भाग लेंगी।

कोवैक्सीन को 18 वर्ष के बच्चों को लगाने की मंजूरी

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। भारतीय औषधि एवं महानियंत्रक ने मंगलवार को भारत में निर्मित कोविड टीके कोवैक्सीन को दो से 18 वर्ष के बच्चों को लगाने की मंजूरी दे दी। यह मंजूरी आपात प्रयोग के लिये दी गयी है और उम्मीद है कि इस महीने के अंत इसका इस्तेमाल आरंभ हो जायेगा।
भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन के सितंबर में बच्चों पर तीन परीक्षण पूरे हो चुके हैं। इनके बारे में विस्तृत रिपोर्ट इस महीने की शुरुआत में भारतीय औषधि एवं महानियंत्रक को सौंप दी गयी थी।
सूत्रों के अनुसार विस्तृत अध्ययन के बाद संबंधित समिति ने कोवैक्सीन का टीका दो वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को लगाने की मंजूरी देने का फैसला किया। बच्चों को यह टीका दो डोज में दिया जायेगा और इसमें 20 दिन का अंतराल होगा।

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...