मंगलवार, 12 अक्तूबर 2021

राजधानी में कई स्थानों पर छापेमारी की: एनआईए

अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर 2,988 किलोग्राम हेरोइन की जब्ती की जांच के सिलसिले में मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कई स्थानों पर छापेमारी की। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली और नोएडा के पांच स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं।
संघीय एजेंसी ने इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) से मामले को अपने हाथ में लिया था और स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस कानून) तथा गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की धाराओं के तहत आपराधिक शिकायत दर्ज की थी। एनआईए ने भी मामला दर्ज करने के तुरंत बाद छापेमारी की थी।
एनआईए के एक अधिकारी ने बताया था कि मामला मुंद्रा बंदरगाह पर 2,988.21 किलोग्राम मादक पदार्थ (हेरोइन) की जब्ती और खेप की खरीद और वितरण में विदेशी नागरिकों की संलिप्तता से संबंधित है। डीआरआई ने 13 सितंबर को दो कंटेनरों को कब्जे में लिया था जो अफगानिस्तान के कंधार से ईरान के बांदर अब्बास बंदरगाह से होते हुए मुंद्रा बंदरगाह पहुंचे थे।
कंटेनरों को लेकर की गई घोषणा में दावा किया गया था कि इनमें “अर्ध- प्रसंस्कृत टैल्क स्टोन” हैं। एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया था कि अच्छी तरह से जांच करने पर पता चला कि कंटेनरों में 2988 किलोग्राम हेरोइन है जिसकी कीमत 21,000 करोड़ रुपये है।

बड़े थैलों में ऊपर टैल्क स्टोन रख कर, नीचे की तहों में हेरोइन को छिपा कर रखा गया था। डीआरआई ने नशीले पदार्थ की जब्ती के सिलसिले में पांच विदेशी नागरिकों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एनआईए ने चेन्नई, कोयंबटूर और विजयवाड़ा में आरोपियों के परिसरों की तलाशी ली थी।

खेल: आम सभा की ऑनलाइन बैठक में स्वीकृति दी

टोक्यो। राष्ट्रमंडल खेलों में 2026 से सिर्फ एथलेटिक्स और एक्वाटिक्स ही दो अनिवार्य खेल होंगे। जिससे मेजबान शहरों को कोर सूची में जगह पाने वाले खेलों में से अपनी पसंद के खेलों को शामिल करने की स्वतंत्रता मिलेगी। कोर खेलों में टी20 क्रिकेट और तीन गुणा तीन बास्केटबॉल भी शामिल है।
इस खाके को राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) की आम सभा की आनलाइन बैठक में स्वीकृति दी गई। सीजीएफ के बयान के अनुसार, ”मेजबानी के फायदों को बढ़ाने और खेलों को लागत के लिहाज से अधिक प्रभावी बनाने, नए दर्शकों को जोड़ने के लिए राष्ट्रमंडल खेल 2026-2030 रणनीतिक खाका भविष्य के मेजबानों को नई धारणाओं को लागू करने के लिए आमंत्रित करता है जिसमें सह-मेजबानी और बड़ी संख्या में प्रतिनिधित्व वाली प्रतियोगिताओं का आयोजन शामिल हैं।
बयान में कहा गया, ”अंतरराष्ट्रीय महासंघों के साथ मौजूदा सलाह मशविरे के हिस्से के तौर पर संशोधित खेल कार्यक्रम की महत्वाकांक्षा है जो मेजबानों को कोर खेलों की विस्तृत सूची से चयन करने के लिए अधिक लचीलापन देगी। ” कोर खेलों में टी20 क्रिकेट, बीच वॉलीबॉल और तीन गुणा तीन बास्केटबॉल को शामिल किया गया है जो पहले वैकल्पिक खेल थे। पंद्रह खेलों की कोर सूची में बैडमिंटन, निशानेबाजी, टेबल टेनिस, कुश्ती (फ्रीस्टाइल) और हॉकी भी शामिल है।
सीजीएफ ने कहा, ”इससे मेजबानों को पूरी तरह से नए खेलों को प्रस्तावित करने की स्वीकृति मिलेगी जो उनके देश या संस्कृति से संबंधित है। इससे सांस्कृतिक प्रदर्शन और सामुदायिक जुड़ाव में इजाफा होगा।” सीजीएफ ने सिफारिश की है कि खेलों के दौरान लगभग 15 खेलों का आयोजन होगा। इन खेलों के 2026 के मेजबान की तलाश अभी जारी है। जबकि 2022 में इन खेलों का आयोजन बर्मिंघम में होगा।
बर्मिंघम खेलों से निशानेबाजी को हटाया गया है जबकि टी20 महिला क्रिकेट को शामिल किया गया है। अन्य स्वीकृत सिफारिशों के अनुसार खाके में कहा गया है कि पैरा खेल कार्यक्रम इन खेलों का अहम हिस्सा बना रहेगा। सीजीएफ ने कहा, ”भविष्य में संभावित मेजबानों को वैकल्पिक खेल गांव पर विचार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, खिलाड़ियों को नव निर्मित स्थान या एक ही स्थान पर रखने की जरूरत नहीं होगी।”

सीजीएफ अध्यक्ष डेम लुईस मार्टिन ने कहा कि प्रतियोगिताओं में नयापन लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ”यह सुनिश्चित करने के लिए कि हम राष्ट्रमंडल में अपनी प्रासंगिकता और प्रतिष्ठा बनाए रखें, हमारे खेलों को अनुकूलित, विकसित और आधुनिक बनाने की आवश्यकता है।”
लुईस मार्टिन ने कहा, ”हमारा अगला कदम हमारे अंतरराष्ट्रीय महासंघ साझेदारों के साथ मिलकर काम करना है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे खेलों के भविष्य को रेखांकित करने के लिए खाके में योगदान दे सकें।

कैबिनेट से मिली उप समिति की रिपोर्ट को मंजूरी

पंकज कपूर            
देहरादून। कैबिनेट से मिली उप समिति की रिपोर्ट को मंजूरी। 10 साल सेवा वालों को 3000 और 10 साल से नीचे वालों को 2000 मानदेय में वृद्धि की गई है।
आपको बता दें की पिछले लंबे समय से उपनल कर्मी आंदोलनरत है। पिछले कैबिनेट बैठक में भी इस मुद्दे को लाया जाना था। लेकिन वित्त विभाग द्वारा अड़ंगा लगाए जाने के चलते यह मामला कैबिनेट में पेश नहीं हो पाया
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और मंत्री गणेश जोशी ने इस मुद्दे पर आपत्ति जताई थी।
जिसके बाद आज इस मसले पर फैसला हो गया है।

चुनौती देने वाली जनहित याचिका को खारिज किया

अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुजरात काडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना की शहर के पुलिस आयुक्त के रूप में नियुक्ति को चुनौती देने वाली जनहित याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने वकील सद्रे आलम की याचिका पर यह आदेश सुनाया।
याचिका में अस्थाना को दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में नियुक्त करने के गृह मंत्रालय के 27 जुलाई के आदेश को रद्द करने और अंतर-काडर प्रतिनियुक्ति और सेवा विस्तार देने के आदेश को भी रद्द करने का अनुरोध किया गया था। याचिका में कहा गया था, (गृह मंत्रालय का) संबंधित आदेश प्रकाश सिंह मामले में भारत के उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है, क्योंकि प्रतिवादी संख्या दो (अस्थाना) के पास छह महीने का न्यूनतम कार्यकाल शेष नहीं था; दिल्ली पुलिस आयुक्त की नियुक्ति के लिए यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की कोई समिति नहीं बनायी गई थी और दो साल के न्यूनतम कार्यकाल के मानदंड को नजरअंदाज किया गया।
केंद्र ने अपने शपथपत्र में कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था से जुड़ी विविध चुनौतियों के मद्देनजर अस्थाना की नियुक्ति और उनके सेवा कार्यकाल में विस्तार का निर्णय जनहित में लिया गया है। केंद्र ने अपने हलफनामे में यह भी कहा था कि दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में अस्थाना की नियुक्ति में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है और उनकी नियुक्ति सभी नियम-कायदों को ध्यान में रखकर की गई है।

पुलिस ने पाकिस्तानी आतंकवादी की गिरफ्तारी की

अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। पुलिस के स्पेशल सेल ने इस दीपावली सीजन में दिल्ली को दहलाने की एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए आईएसआई के आदेशों पर काम करने वाले पाकिस्तानी आतंकवादी की गिरफ्तारी की है। जो कि नाम बदल कर फर्जी आईडी के सहारे लक्ष्मी नगर इलाके में टिका हुआ था। उसके पास से काफी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आतंकी की पहचान मोहम्मद अशरफ उर्फ अली के रूप में हुई है। यह आतंकवादी पाकिस्तान के पंजाब का रहने वाला है और आईएसआई के लोग इसके आका हैं। इसके पास से अत्याधुनिक हथियार, एके-47 और ग्रेनेड भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए आतंकी के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और अन्य प्रावधानों के प्रासंगिक प्रावधान लगाए गए हैं।
इस बड़ी कार्रवाई को दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना की अगुवाई में अंजाम तक पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली थी ​दीपावली सीजन के दौरान पाकिस्तारी आतंकवादी राजधानी में किसी बड़ी साजिश को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में पुलिस हाई अलर्ट मोड पर थी। बकायदा दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश आस्थाना ने सभी जिला पुलिसकर्मियों, स्पेशल सेल एवं क्राइम ब्रांच को अलर्ट रहने के निर्देश दिए थे।
इस बीच दिल्ली पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर नेपाल के रास्ते दिल्ली आये मोहम्मद अशरफ को गिरफ्तार कर लिया। स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि अशरफ पाकिस्तान के पंजाब का रहने वाला है। उसे लक्ष्मीनगर इलाके से सोमवार रात गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मोहम्मद अशरफ के पास फर्जी आईडी थी। जिसने उसने अपना नाम अली अहमद नूरी लिखा था। यही नहीं उसने शास्त्री नगर की एक फर्जी आईडी भी बना ली थी। पुलिस ने फर्जी आईडी, बैग और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। यही नहीं आरोपी के पास से एक एके-47, मैगजीन और 60 गोलियां भी बरामद हुई हैं। एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 50 कारतूस भी उसकी निशानदेही पर कालिंदी कुंज घाट से बरामद हुए हैं। तुर्कमान गेट इलाके से एक भारतीय पासपोर्ट भी उसने बरामद करवाया है।
मोहम्मद अशरफ उर्फ अली की गिरफ्तारी के बाद से इससे पूछताछ का क्रम लगातार जारी है। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार इसके कई अन्य साथी भी दिल्ली व अन्य शहरों में छिपे हो सकते हैं। यह लोग त्योहारी सीजन में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराख में थे। पुलिस ने निश्चित रूप से दिल्ली को दहलाने की साजिश को नाकाम कर दिया है, लेकिन बड़ा सवाल अब भी यह है कि आखिर कैसे कोई पाकिस्तानी आतंकी फर्जी पहचान पत्रों के सहारे भारत में दाखिल हो रहा है। इनके स्लीपर सेल में कितने लोग हैं। जब तक इसका पता नहीं चलता तब तक यह नहीं कहा जा सकता कि ​राजधानी सहित अन्य इलाकों में आतंकी हमलों की साजिश फेल हो चुकी है।






सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-422 (साल-02)
2. बुधवार, अक्टूबर 13, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:11, सूर्यास्त 06:13।
5. न्‍यूनतम तापमान -23 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...