शनिवार, 9 अक्तूबर 2021

भागीदारों के साथ सहयोग बढ़ाने पर चर्चा: यूएसए

वाशिंगटन डीसी/ नई दिल्ली। भारत और अमेरिका ने मजबूत रक्षा साझेदारी और स्वतंत्र व खुले हिंद-प्रशांत के लिए समान विचारधारा वाले भागीदारों के साथ सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने बताया कि दोनों देशों के अधिकारियों ने साल के अंत में होने वाली टू प्लस टू वार्ता का आधार तैयार करने के लिए एक बैठक की। शुक्रवार को हुई बैठक में भारतीय रक्षा सचिव अजय कुमार और अमेरिका के अवर रक्षा मंत्री (नीति) कॉलिन कहल शामिल हुए। 
पेंटागन ने कहा कि अमेरिका और भारत की रक्षा नीति समूह की 16वीं बैठक ने टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता का आधार तैयार किया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एंटन टी सेमलराथ ने कहा कि वार्ता ने द्विपक्षीय प्राथमिकताओं की महत्वाकांक्षी व्यवस्था को आगे बढ़ाया, जिनमें सूचना साझेदारी, समुद्री सहयोग, साजो-सामान व रक्षा व्यापार शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि अमेरिकी और भारतीय अधिकारियों ने दक्षिण एशिया व हिंद महासागर क्षेत्र सहित साझा हितों के क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में अंतरिक्ष और साइबर जैसे नए रक्षा क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने की भी प्रतिबद्धता जताई गई। 
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने पिछले महीने जानकारी दी थी कि भारत और अमेरिका के बीच टू प्लस टू वार्ता इस साल नवंबर में अमेरिका में होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की मुलाकात के पखवाड़े भर बाद व्हाइट हाउस ने कहा कि अब भारत व अमेरिका के द्विपक्षीय संबंध कई मुद्दों पर आगे बढ़ रहे हैं। 
प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि इस समय हमारा ध्यान उच्च स्तरीय वार्ताकारों के जरिए काम जारी रखने, आर्थिक, राष्ट्रीय सुरक्षा और कोविड-19 महामारी से निपटने पर केंद्रित है। आगे सीडीएस जनरल बिपिन रावत का अमेरिका दौरा प्रस्तावित है। अगले हफ्ते अमेरिकी चीफ ऑफ नेवल स्टाफ भारत दौरे पर आएंगे।

बागपत: एसपी ने दो सिपाहियों को किया निलम्बित

गोपीचंद           
संतकबीरनगर। धनघटा थानाक्षेत्र में व्यापारी को पीटने के मामले में एसपी ने धनघटा के थानाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे समेत दो सिपाहियों को निलम्बित कर दिया है। वहीं बस्ती के आईजी ने पीडि़त व्यापारी के परिवार से मुलाकात कर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन भी दिया। 
अखिल भारतीय उद्योग व्यापारी संगठन के दबाव के चलते पुलिस को यह कार्यवाही करनी पड़ी। कारण यह है कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन और जिलाध्यक्ष श्रवण अग्रहरि ने इस मामले को लेकर व्यापक आन्दोलन की चेतावनी दी थी। चेतावनी के आधे घण्टे के अन्दर ही एसपी ने यह कार्यवाही की।
धनघटा थाना क्षेत्र के लहुरेगांव गांव निवासी शैलेंद्र वर्मा को बीते 6 सितंबर को धनघटा पुलिस द्वारा पिटाई करने का मामला सामने आया था। जिसको लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त था। इसी क्रम में शुक्रवार को दोपहर आईजी बस्ती अनिल कुमार राय व एसपी डॉ कौस्तुभ पीड़ित परिवार से मिलने आए। तथा पीड़ित परिवार को उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। वहां पर सँगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन व जिलाध्यक्ष श्रवण अग्रहरि ने तल्ख लहजे में चेतावनी दी कि अगर पीड़ित व्यापारी को न्याय नहीं मिला तो वे व्यापक आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे।
 इस चेतावनी के आधे घण्टे के बाद ही एसपी ने थानाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे तथा संलिप्त दो सिपाहियों को निलम्बित किया और उनकी जगह निरीक्षक विनय कुमार पाठक को धनघटा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। व्यापारी नेता श्रवण अग्रहरि ने इंस्पेक्टर अनिल दुबे के उपर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही पुलिस द्वारा व्यापारी पर आनन फानन में दर्ज किए गए मुकदमें को भी वापस लेने की मांग की है। इस दौरान उनके साथ धनघटा तहसील अध्यक्ष उदय राज अग्रहरि के साथ सैकड़ों की संख्या में स्थानीय व्यापारी तथा अन्य लोग भी मौजूद रहे। 
धनघटा थाना क्षेत्र के लहुरेगांव निवासी शैलेन्द्र वर्मा व उनके पटिदारों के बीच 6 सितम्बर को विवाद हो गया। इस विवाद के बाद धनघटा थानाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे तथा थाने के सिपाहियों ने देर शाम शैलेन्द्र वर्मा को थाने में लाकर बुरी तरह से पीटा। इससे वह घायल हो गए। हालत बिगड़ने पर उन्हें स्थानीय सीएचसी व जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के बाद उनकी हालत अब स्थिर हो गई है। वे अपने घर पर आ गए हैं।

उपचार के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया

कौशाम्बी। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा मे अधीक्षक डॉ. नीरज सिंह के निर्देश में गर्भवती महिलाओं की जांच और उपचार के लिए विशेष शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। इस शिविर में महिलाओं के खून की जांच, पेशाब की जांच, वजन की जांच ,पेट की जांच, ब्लड प्रेशर की जांच करते हुए उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित करते हुए उपचारित किया गया।
इस अभियान में 170 महिलाओं का परीक्षण किया गया जिसमें 12 उच्च जोखिम वाली महिलाएं चिन्हित की गई। महिला चिकित्सक के द्वारा गर्भवती महिलाओं को परामर्श देते हुए सेवा दी गई गंभीर एनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज चढ़ाकर उपचारित किया गया। इस अभियान का अनुश्रवण यूनिसेफ के डीएमसी प्रदीप कुमार द्वारा किया गया।
धर्मेंद्र सोनकर 

यूपी: 20 लाख रुपये का बरामद किया नकली पेट्रोल

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के द्वारा अपराध एवम अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अंतर्गत एसपी नगर दिनेश कुमार सिंह व सीओ द्वितीय सुधीर कुमार के निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना धूमनगंज तारकेश्वर राय के कुशल नेतृत्व में गठीत पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अखिलेश शर्मा पुत्र ब्रह्म शर्मा निवासी ग्राम औक़ा थाना बक्सा जनपद जौनपुर को जरिये मुखवीर सूचना गिरफ्तार कर टैंकर में 25000 लीटर नकली पेट्रोल साल्वेंट कीमत करीब 20 लाख रुपये का बरामद किया गया।

मंदिर में साफ-सफाई करते हुए पूजा अर्चना की

भानु प्रताप उपाध्याय       
शामली। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व पंसारीयान,निकट अम्बेडकर छात्रावास स्थित बाल्मीकि बस्ती में कांंग्रस जिला अध्यक्ष दीपक सैनी के नेतृत्व में जिला व शहर कांंग्रस कमेटी द्वारा भगवान बाल्मिकी मंदिर में साफ-सफाई करते हुए पूजा अर्चना की गई।
कांंग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी व अजय कुमार जी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक के दिशा-निर्देश पर जिला व शहर काँग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर छात्रावास के समीप दलित बस्ती में भगवान बाल्मिकी मंदिर प्रांगण में सफाई अभियान चलाया तथा पूजा अर्चना कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी को सदबुद्धि देने की कामना की 
काँग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने बताया कि गिरफ्तारी के समय आदरणीय प्रियंका गांधी जी के द्वारा गेस्टहाउस के कमरे में झाड़ू लगाकर साफ किया गया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा प्रियंका गांधी जी के ऊपर अभद्र टिप्पणी की गई थी जिसको लेकर काँग्रेसीयों मे उबाल है। प्रदेश के मुखिया और एक संत को ऐसी ओछी टिप्पणी करना सोभा नही देता। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा स्वयं दो अक्टूबर को झाड़ू लगाकर गांधी जी की जयंती मनाई गई थी। काँग्रेस ने सभी जातियों और धर्मों के लोगों का हमेशा सम्मान किया है। भाजपा प्रियंका गांधी जी का दलित बस्ती में झाड़ू लगाकर सफाई करना हजम नहीं हो रहा है। बीजेपी के नेता प्रियंका गांधी की बढती हुई लोकप्रियता से बोखला गई है। भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढाओ की बात करती है तो क्या प्रियंका गांधी क्या इस देश की बेटी नही है। प्रियंका गांधी यदि इसी देश की बेटी हैं तो फिर उनके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री की घटिया मान्सिकता किस लिए है। योगी आदित्यनाथ एक संत हैं। संतो का काम वातानुकूलित कक्षों मे बैठकर सत्ता सुख भोगना नही बल्कि कुटिया में बैठकर साधना करने का होता है। एक संत को राजनीति में नही आना चाहिए।संतो की वाणी मे' सर्वे भवंतु सुखीना ' की कामना होनी चाहिए। योगी जी को प्रियंका गांधी के लिए प्रयोग की गई गंदी वाणी को वापिस लेते हुए क्षमा मांगनी चाहिए अन्यथा अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। सफाई अभियान मे शामिल रहे अरविंद झझोट, जिला सचिव दीपक सैनी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शामली अनुज गोतम, शहर अध्यक्ष शामली शैखरपाल, प्रदेश महासचिव ब्रजपाल राणा, कांग्रेस किसान मण्डल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव गयुर अली कुडाना, न्याय पंचायत अध्यक्ष अंकुर मलिक, युवा कांग्रेस जिला नन्दू प्रशाद, झझोट प्रमोद कश्यप, रमेश मराठा, नगर महासचिव महिपाल शर्माा, राहुल शर्मा, जिला सचिव  महाबीर सैनी, नगर सचिव सुनील कश्यप, रितिक झझोट, सजीव शर्ममा, वरिष्ठ कांग्रेसी रामपाल पांचाल, सोरभ सैनी, युवा कांग्रेस आदि लोग शामिल हुए।

उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने का निर्णय लिया

अविनाश श्रीवास्तव     

पटना। बिहार में बिजली संकट पर ऊर्जा सचिव संजीव हंस ने बताया कि बिहार में बिजली कंपनियों के द्वारा अपना उत्पादन नहीं किया जाता। बल्कि केंद्रीय बिजली उत्पादन संस्थानों के द्वारा उत्पादित बिजली खरीद कर उपभोक्ताओं को दी जाती है। बाजार में वर्तमान कोयला संकट के कारण महंगी दर पर बिजली मिल रही है। बाजार से महंगी बिजली खरीदकर भी उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने का निर्णय लिया गया है। ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक कोयले पर आधारित बिजली उत्पादन केंद्रों में कोयले का स्टॉक बहुत कम हो चुका है।

बता दें कि देश में 70 फीसदी बिजली उत्पादन कोयले  के द्वारा ही होता है। जानकारी के मुताबिक कुल 135 थर्मल पावर प्लांट्स में से 72 के पास कोयले का तीन दिन से भी कम का स्टॉक बचा हुआ है। जबकि 50 पावर प्लांट ऐसे है। जहां कोयले का चार से 10 दिन का स्टॉक है।

इम्तियाज खत्री के आवास और कार्यालय में छापे मारे

कविता गर्ग     
मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने यहां एक क्रूज जहाज से मादक पदार्थ की जब्ती के सिलसिले में शनिवार को यहां फिल्म निर्माता इम्तियाज खत्री के आवास और कार्यालय में छापे मारे। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की मुंबई मंडल इकाई ने आज सुबह यहां बांद्रा में खत्री के आवास और कार्यालय पर छापेमारी शुरू की।
अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थ जब्ती मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान खत्री का नाम सामने आया। उन्होंने साथ ही बताया कि एनसीबी महानगर में मादक पदार्थों के विक्रेता और आपूर्तिकर्ताओं पर कार्रवाई कर रही है।
गौरतलब है कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कि एक क्रूज (जहाज) पर पार्टी होने वाली है, एनसीबी की टीम ने गोवा जा रहे कोर्डेलिया क्रूज पर पिछले शनिवार छापा मारा था और क्रूज से मादक पदार्थ जब्त होने का दावा किया था। मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

फायर पिस्टल में टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता

लीमा। भारतीय निशानेबाज अनीश भानवाला, आदर्श सिंह और विजयवीर सिद्धू ने विश्व जूनियर निशानेबाजी चैंपियनशिप के आखिरी दिन पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। भारत इस चैंपियनशिप में सर्वाधिक 30 पदक लेकर शीर्ष पर रहा। भारतीय तिकड़ी ने शुक्रवार को स्वर्ण पदक के मुकाबले में जर्मनी के फैबियन ओट्टो, फेलिक्स लुका होलफोथ और टोबियास गसोल को हराया।
भारत की मान्वी सोनी (105) ने महिलाओं की जूनियर डबल ट्रैप में स्वर्ण पदक जीता। वह हमवतन येशाया हफीज कांट्रैक्टर (90) और हिताशा (76) से आगे रही। इस स्पर्धा में केवल भारतीय निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था। पुरुषों के डबल ट्रैप में विनय प्रताप सिंह चंद्रावत ने 120 का स्कोर करके सोने का तमगा हासिल किया। सहजप्रीत सिंह (114) ने रजत और मयंक शौकीन (111) ने कांस्य पदक जीता।
आयुषी पोद्दार और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 17 अंक बनाये। जर्मनी के मैक्स ब्राउन और अन्ना जेनसन (31) ने स्वर्ण पदक जीता। आयुषी और ऐश्वर्य ने क्वालीफिकेशन दौर में 590 अंक बनाकर विश्व रिकार्ड की बराबरी की थी। निश्चल और सरताज सिंह की एक अन्य भारतीय जोड़ी क्वालीफिकेशन में 574 अंक बनाकर आठवें स्थान पर रही।
रिदम सांगवान और विजयवीर सिद्धू ने इससे पहले 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था। सांगवान और सिद्धू ने थाईलैंड के कान्याकोर्न हिरुनफोम और श्वाकोन त्रिनिफाकरोन को 9-1 से हराया। तेजस्विनी और अनीश ने थाइलैंड के ही चाविसा पादुका और राम खामहेंग को 10-8 से पराजित करके इस स्पर्धा का कांस्य पदक जीता।

पुलिस लाइन में टीम के सामने पेश हुआ आशीष

आदर्श श्रीवास्तव      
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर के तिकुनिया क्षेत्र में पिछले रविवार हुयी हिंसा के मामले में नामजद मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा उर्फ मोनू शनिवार को पुलिस लाइन में अपराध शाखा की टीम के सामने पेश हुआ। पुलिस टीम के नेतृत्व कर रहे उप महानिरीक्षक उपेन्द्र अग्रवाल ने आशीष से पूछताछ शुरू कर दी है। जो कई घंटो तक चलने की संभावना है। अपराध शाखा के अधिकारियों ने आशीष को सुबह 11 बजे हाजिर होने के निर्देश दिये थे लेकिन वह 25 मिनट पहले ही पत्रकारों को चकमा देते हुये दूसरे गेट से पुलिस लाइन में प्रवेश कर गया था।
सफेद कुर्ता पाजामा में आये आशीष ने पत्रकारों के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। इससे पहले आशीष को शुक्रवार सुबह 10 बजे पेश होने के निर्देश दिये गये थे लेकिन स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुये उसने आने से मना कर दिया। इसके बाद अपराध शाखा ने उसे दूसरा समन भेजा जिसमें उसे आज 11 बजे पेश होने के लिए कहा गया था। रविवार को हुयी हिंसा में चार किसानो समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी जिसके बाद किसानों के पक्ष से आशीष समेत 14 के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गई थी।
केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी शुक्रवार रात ही लखीमपुर वापस लौट आये थे जहां उन्होने अपने कार्यालय में समर्थकों के साथ बैठक की। अजय मिश्र पहले ही कह चुके है कि उनका पुत्र आशीष निर्दोष है। इस मामले में पुलिस ने आशीष के नजदीकी दो लोगों को अब तक गिरफ्तार किया है।
मिश्र ने कहा था कि उनका पुत्र कहीं नहीं छिपा है और न ही फरार है। इससे पहले कहा जा रहा था कि आशीष नेपाल भाग सकता है। आशीष के मित्र सुमित जायसवाल ने इस मामले में क्रास एफआईआर दर्ज करायी है। किसानो को रौंदे जाने की घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने कार चालक समेत चार लोगों की पीट पीट कर हत्या कर दी थी। इस दौरान सुमित ने जीप से उतरने के बाद भाग कर जान बचायी थी। आशीष का एक और सहयोगी अंकित दास को पुलिस तलाश कर रही है।

वस्तुओं के व्यापार पर रोक लगानी चाहिए: रक्षामंत्री

अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि ड्रग्स हमारी उस नई पीढ़ी को प्रभावित कर रहे हैं। जिसके कंधों पर राष्ट्र-निर्माण की जिम्मेदारी है। ऐसे में इन प्रतिबंधित वस्तुओं के व्यापार पर रोक लगाई जानी चाहिए। ताकि देश की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ देश का भविष्य सुरक्षित और सदृढ़ बनाया जा सके। यह बात राजनाथ सिंह ने शनिवार को भारतीय तट रक्षक बल के अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि भारत विकास के रास्ते पर अग्रसर है और इसके लिये निर्बाध समुद्री पहुंच देश की प्राथमिक आवश्यकताओं में से एक है। क्योंकि देश की समृद्धि काफी हद तक इसके समुद्रों से जुड़ी हुई है। भारतीय तट रक्षक बल के अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुये सिंह ने कहा कि लंबे समय से समुद्रों के साथ हमारा गहरा संबंध रहा है। हमारा व्यापार, अर्थव्यवस्था, त्योहार और संस्कृति काफी हद तक समुद्र के साथ बेहद करीब से जुड़े हैं।
हालांकि, समुद्र से संबंधित उल्लेखनीय चुनौतियों का भी हमने सामना किया है। मंत्री ने कहा कि इन चुनौतियों ने यह सिखाया है कि समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित किए बना व्यापक आंतरिक और बाहरी सुरक्षा ढांचा तैयार करना असंभव है। उन्होंने कहा कि भारत के समुद्री क्षेत्रों को सुरक्षित और प्रूदषण मुक्त रखने से हमारी सुरक्षा जरूरतों के अलावा पर्यावरणीय स्वास्थ्य और व्यापार का विकास विकास सुनिश्चित होता है।
मुझे यह कहते हुए वास्तव में खुशी हो रही है कि आईसीजी इन सभी चुनौतियों से सफलतापूर्वक निपट रहा है।” सिंह ने कहा कि भारत बहुत तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और निर्बाध समुद्री पहुंच प्राथमिक जरूरतों में से एक है। उन्होंने कहा,  हमारी समृद्धि काफी हद तक हमारे समुद्रों से जुड़ी है क्योंकि।

अफगान की राष्ट्रीय टीम का सलाहकार नियुक्त किया

काबुल। जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और इंग्लैंड के पूर्व कोच एंडी फ्लावर को टी20 विश्व कप के लिये अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम का सलाहकार नियुक्त किया गया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने यह घोषणा की। फ्लवार ने 2010 में इंग्लैंड को टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभायी थी।
वह 2009 से 2014 तक इंग्लैंड के कोच रहे थे। एसीबी के अध्यक्ष अजीजुल्लाह फाजली ने बयान में कहा कि हमें खुशी है कि एंडी एसीबी से जुड़ गये हैं। एंडी ने हमारे कई खिलाड़ियों के साथ विभिन्न फ्रेंचाइजी प्रतियोगिताओं में काम किया है और उनका व्यापक अनुभव विश्व कप में टीम की मदद करने के लिए बहुत फायदेमंद और उपयोगी साबित होगा। फ्लावर ने जिम्बाब्वे की तरफ से 63 टेस्ट और 213 वनडे खेले थे। उन्होंने इंग्लैंड के अलावा विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों में भी कोच की भूमिका निभायी है।

शिक्षकों को महज कंप्यूटर ऑपरेटर बनाकर छोड़ा

संदीप मिश्र          
बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में इन दिनों डीबीटी एप पर बच्चों के डाटा फीडिंग का काम चल रहा है। मगर यह काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। वजह है, एप और वेबसाइट का सही ढंग से काम न करना। हालात अब यह हो चुके है कि शिक्षक संघ डीबीटी एप की वजह से बच्चों की पढ़ाई बेपटरी होने का भी आरोप लगाने लगे है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नरेश गंगवार का कहना है कि इस एप ने शिक्षकों को उलझाया हुआ है। शिक्षकों को महज एक कंप्यूटर ऑपरेटर बनाकर छोड़ दिया गया है।
जब स्कूल खुले तो अच्छे मिले थे परिणाम।
संघ के जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार का कहना है कि सितंबर में जब स्कूल खुले तो बच्चों को बेहतर पढ़ाई कराकर अच्छे रिजल्ट लाने की कोशिश की गई। मगर पढ़ाई कराते महज 15 दिन ही बीते होंगे। कि तब तक डीबीटी एप पर डाटा फीडिंग का आदेश जारी हो गया। जिसकी वजह से बच्चों की पढ़ाई ध्वस्त हो गई। सभी शिक्षक बच्चों की पढ़ाई छोड़ डाटा फीडिंग का काम करने में जुट गए। मगर इसके बाद भी एप के न चलने की वजह से अभी तक महज 50 फीसदी डाटा ही फीड हो सका है।आरोप है कि विभागीय दबाव की वजह से हालात यह हो चुके है कि जिन शिक्षकों को डाटा फीड करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वह मजबूरी में 5 से 10 रुपये देकर प्रति बच्चे के हिसाब से डाटा फीड करा रहे है। उन्हें अपनी जेब से भी अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। नरेश गंगवार का कहना है कि विभाग ने शिक्षकों को एक कंप्यूटर ऑपरेटर बनाकर छोड़ दिया है। उन्हें उनके मूल कार्य से भटका दिया है।

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...