बुधवार, 6 अक्तूबर 2021

नवदुर्गा: 7 अक्टूबर से आरंभ होगी शारदीय नवरात्रि

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि 7 अक्‍टूबर गुरुवार से आरंभ हो रहे हैं। इस बार मां दुर्गा डोली में सवार होकर धरती पर आ रही हैं। शास्‍त्रों के अनुसार मां का डोली में आगमन शुभ नहीं माना गया है। वहीं हाथी पर विदाई को शुभ माना गया है। हाथी पर मां की विदाई होने से अच्‍छी बारिश होती है और धन-धान्‍य बढ़ता है। देश में शान्ति का वातावरण रहता है। शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर 2021 को समाप्त होगी।

नवरात्रि में घट स्थापना या कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है। शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना का शुभ समय सुबह 06 बजकर 17 मिनट से सुबह 07 बजकर 07 मिनट तक ही है। स्थापना और पूजा के लिए मां दुर्गा की फोटो, आरती की किताब, दीपक, फूल, पान, सुपारी, लाल झंडा, इलायची, बताशा, मिसरी, कपूर, उपले, फल, मिठाई, कलावा, मेवे, हवन के लिए आम की लकड़ी, जौ, वस्त्र, दर्पण, कंघी, कंगन-चूड़ी, सिंदूर, केसर, कपूर, हल्दी की गांठ और पिसी हुई हल्दी, पटरा, सुगंधित तेल, चौकी, आम के पत्ते, नारियल, दूर्वा, आसन, पंचमेवा, कमल गट्टा, लौंग, हवन कुंड, चौकी, रोली, मौली, पुष्पहार, बेलपत्र, दीपबत्ती, नैवेद्य, शहद, शक्कर, जायफल, लाल रंग की चुनरी, लाल चूड़ियां, कलश, साफ चावल, कुमकुम, मौली, माचिस और माता रानी के सोलह श्रृंगार के सामान की जरूरत पड़ेगी।

कार्यक्रम के तहत किये गये कार्यों की समीक्षा की

अश्वनी उपाध्याय      

गाजियाबाद। नेहरू युवा केंद्र गाजियाबाद के तत्वावधान में चलाए जा रहे स्वच्छ भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत नोडल अधिकारी परियोजना निदेशक डीआरडीए पीएन दीक्षित ने स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत किये गये अभी तक के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने नेहरू युवा केन्द्र गाजियाबाद के जिला युवा अधिकारी देवेन्द्र कुमार और लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मुकन्द वल्लभ शर्मा से अभी तक जनपद में हुए कार्य की प्रगति ली। इस सम्बन्ध में जिला युवा अधिकारी देवेन्द्र कुमार ने बताया कि ब्लाक स्तर पर कार्य करने वाले राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों की सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक करा दी गई है तथा सभी बीडीओ ने ग्राम प्रधानों को सहयोग के लिए पत्र जारी कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मुकुन्द वल्लभ शर्मा ने बताया कि नगर पालिकाओं के ईओ से भी सम्पर्क किया गया है। जिसमें लोनी नगरपालिका की तरफ से पत्र भी जारी कर दिया गया है।

स्वच्छ भारत कार्यक्रम के नोडल अधिकारी पीएन दीक्षित ने कहा कि जो प्लास्टिक कचरा साफ है, उसे अभी रखा जाये और जो कचरा दूषित अथवा रखने योग्य नहीं है, उसे साथ साथ डिस्पोज कर दिया जाये तथा एक दैनिक संग्रह का डाटा रखने के लिए रजिस्टर बना लिया जाये। ताकि मालूम रहे कि कितनी प्लास्टिक का संग्रह हुआ और कितना डिस्पोज कर दिया गया और कितना शेष रहा।

साथ ही उन्होंने कहा कि रिपोर्टिंग के लिए एक पीपीटी भी तैयार कर लिया जाये। जिसमें सभी सम्बंधित गाइडलाइन, प्राप्त पत्र, और सलैक्टेड फोटोग्राफ लगाये जायें। नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक तालिब, शिवम, लोनी भानू तोमर, गौरव भोजपुर, रेनू मुरादनगर, प्राची व नेहा रजापुर के नेतृत्व में सिंगल यूज प्लास्टिक का संग्रह किया गया।

बिहार: पूर्व राज्यसभा सदस्य शिवानंद ने बयान दिया

अविनाश श्रीवास्तव        

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य शिवानंद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे अब पार्टी में नहीँ हैं। उन्हें राजद से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी का सिंबल लालटेन इस्तेमाल करने से रोक दिया गया है।
कन्हैया कुमार के कांग्रेस में जाने को लेकर शिवानंद ने मजाक उड़ाया तथा कहा- कांग्रेस को बचाने की ऐतिहासिक जबाबदेही निभाने को वह कांग्रेस में गए हैं। कन्हैया को मेरी बधाई है। बिहार में उपचुनाव पर राजद-कांग्रेस में खींची तलवार पर शिवानंद तिवारी ने तंज कसा। कहा कि राज्य में पिछले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की 70 सीटों पर कांग्रेस लड़ी, क्या हुआ ? उत्तरप्रदेश में कांग्रेस ने अखिलेश को डुबाया। बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल, तामिलनाडु जैसे प्रदेश में कांग्रेस ड्राइविंग सीट चाहती है। सवाल यह है कि क्षेत्रीय पार्टिया कहाँ जाएंगी। उन्होंने कहा कि रामविलास के वारिस चिराग ही होंगे। असली लोजपा चिराग गुट है। शिवानंद तिवारी ने कहा कि तेजप्रताप पार्टी में है कहां? उन्होंने नया संगठन भी बनाया है। वह पार्टी में नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह है कहां पार्टी में। वह तो अपने आप निष्कासित हो चुके हैं। उन्होंने जो संगठन बनाया है उसमें तो उन्होंने लालटेन का सिंबल लगाया था तो उनको पार्टी ने कह दिया कि आप इसे नहीं लगा सकते हैं। उन्होंने खुद कबूल किया है कि भाई हम को मना कर दिया गया है। यह तो मैसेज क्लियर है।

राजद के अंदर तेजस्वी-तेजप्रताप में मचे घमासान के सवाल पर शिवानंद तिवारी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। विवाद के सवाल पर शिवानंद तिवारी ने बताया कि तेजप्रताप यादव को पार्टी के बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। शिवानंद तिवारी ने खुलासा किया की तेजप्रताप यादव को पार्टी के आधिकारिक चिन्ह लालटेन के इस्तेमाल की भी मनाही कर दी गई है।

बिहार: पासवान पर सनसनीखेज आरोप लगाया

अविनाश श्रीवास्तव       

मुज्जफरपुर। मुज़फ़्फ़रपुर जिला पुलिस बल की एक महिला सिपाही ने टाउन थाना में तैनात एएसआई जितेंद्र पासवान पर गम्भीर और सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़िता ने राष्ट्रीय महिला आयोग, दिल्ली, अध्यक्ष राज्य महिला आयोग, बिहार पटना और वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर इसकी शिकायत की है। इसमें एएसआई पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

बताया की तीन साल पूर्व वह कांटी थाना में सशत्र बल में तैनात थी। उसी दौरान एएसआई भी मुंशी के पद पर कार्यरत थे। कांटी थाना में दोनों की पहचान हुई थी। इसके बाद एएसआई की गलत नज़र उस पर पड़ी। उसने सिपाही का पीछा करना शुरू कर दिया। बेवजह दबाव डालकर उसे परेशान करने लगा। इसके बाद पीड़िता ने एमआईटी के समीप किराये पर कमरा लेकर रहना शुरू कर दिया। यहां भी एएसआई ने पीछा किया। अचानक से कमरे पर आया और उसे कुछ सुंघा कर अचेत कर दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया और कहने लगा की मैं अविवाहित हूँ, तुमसे शादी करूँगा। जब वह अचेत हुई तभी उसने अश्लील तस्वीर भी खींच लिया और वीडियो भी बना लिया था। इसके बाद लगातार उसके साथ सम्बन्ध बनाता रहा।

सुम्मारी लाल को गिरफ्तार कर बाइक बरामद की

बृजेश केसरवानी      
प्रयागराज। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के द्वारा अपराध एवम अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक गंगापार अभिषेक कुमार अग्रवाल सीओ सोरांव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना नवाबगंज संजय कुमार द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में गठीत पुलिस टीम उपनिरीक्षक विनय कुमार शुक्ला चौकी प्रभारी आनापुर व का. प्रदीप दुबे चौकी आनापुर द्वारा अभियुक्त मुनेश कुमार पुत्र सुम्मारी लाल उर्फ बंगाली निवासी भीटी पट्टी रजई थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

7 अक्टूबर तक चलाया विशेष वरासत अभियान

बृजेश केसरवानी       
प्रयागराज। जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री के निर्देश पर जनपद में 7 अक्टूबर तक विशेष वरासत अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि वरासत अभियान के अन्तर्गत समस्त लेखपाल, राजस्व निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र के गांव में जाकर, ऐसे किसान जिनका देहांत हो चुका है। उनके वारिसों का विवरण प्राप्त कर आनलाइन आवेदन करा रहे है और किसानों का नाम खतौनी में दर्ज करा रहे है। उन्होंने कहा कि जो भी इस तरह के प्रकरण है। ऐसे लोग इस सम्बंध में सूचना एवं आवश्यक अभिलेख अपने क्षेत्र के लेखपाल को उपलब्ध करा दें। जिससे कि वारिस के रूप में उनका नाम खतौनी में दर्ज किया जा सके और अभियान को सफल बनाया जा सके।

सरकार द्वारा उठाये गए कदमों का नतीजा मिला

नरेश राघानी        
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि उनकी सरकार हर दुष्कर्मी को जल्द से जल्द कठोरतम सजा दिलाकर पीड़िता को न्याय दिलायेगी और हाल में एक अपराधी को सुनाई गई बीस साल की सजा के फैसले में सरकार द्वारा उठाये गए कदमों का नतीजा भी नजर आ रहा है।
गहलोत ने जयपुर के कोटखावदा में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में दुष्कर्मी को बीस साल की सजा सुनाये जाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में सोशल मीडिया के जरिए यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह राजस्थान सरकार की पीड़िता को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता का उदाहरण है।
राज्य सरकार हर दुष्कर्मी को जल्द से जल्द कठोरतम सजा सुनिश्चित कर हर पीड़िता को इंसाफ दिलाएगी। इसके लिए हमारी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का नतीजा ऐसे फैसलों में दिखता है। उन्होंने कहा कि 26 सितंबर को कोटखावदा में हुए नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तेरह घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर अगले पांच घंटे में अदालत में चालान पेश कर दिया था। चार कार्य दिवस में एफएसएल रिपोर्ट तैयार हुई और पांच कार्य दिवस में पॉक्सो कोर्ट ने अपराधी को बीस साल जेल की सजा सुनाई है।

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...