मंगलवार, 5 अक्तूबर 2021

ओडिशा: 45 वर्षीय 1 व्यक्ति की डूबने से मौंत हुईं

भुवनेश्वर। ओडिशा के संबलपुर में महानदी में 45 वर्षीय एक व्यक्ति तथा उसके बेटे की डूबने से मौत हो गई और उसकी बेटी अब भी लापता है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुई, जब मोहम्मद अल्ताफ, उनका बेटा मोहम्मद आफताब (15) और बेटी रुखसाना परवीन (13) नदी में नहाने गए थे।
उन्होंने बताया कि यह परिवार पेंशनपारा का रहने वाला था। बच्ची का पता लगाने के लिए अभियान जारी है। रुखसाना पानी के बहाव में बह गई थी, जिसके बाद अल्ताफ अपनी बेटी को बचाने की कोशिश में गहरे पानी में चले गए और बेटा आफताब भी उनके पीछे-पीछे नदी में चला गया।
इसके बाद सभी लापता हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस तथा दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी थी। पुलिस ने बताया कि स्थानीय मछुआरों ने आफताब का शव बरामद किया और दमकल कर्मियों ने अल्ताफ के शव को नदी से बाहर निकाला। रुखसाना की तलाश अब भी जारी है।

अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराईं कार, 3 की मौंत

अविनाश श्रीवास्तव                             
कटिहार। बिहार में कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के ट्रक और कार के बीच हुयी टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कार पर सवार लोग जा रहे थे तभी फुलवरिया गांव के समीप राष्ट्रीय उच्चपथ 31 पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी।
इस दुर्घटना में कार पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान राम प्रसाद, सुनील कुमार और विकास कुमार के रूप में की गयी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

मैच: आउट होने से पहले 27 गेंदों पर 18 रन बनाएं

आबुधाबी। चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अपनी लय हासिल करने के लिये जूझ रहे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बचाव करते हुए कहा कि दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के विकेट पर किसी भी बल्लेबाज के लिये रन बनाना आसान नहीं था। धोनी को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में डेथ ओवरों में तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी निभानी थी लेकिन उन्होंने 20वें ओवर में आउट होने से पहले 27 गेंदों पर 18 रन बनाये।
चेन्नई ने यह मैच तीन विकेट से गंवाया और फ्लेमिंग ने माना कि उनकी टीम ने 10-15 रन कम बनाये। फ्लेमिंग ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह (धोनी) अकेला नहीं था। इस विकेट पर रन बनाना आसान नहीं था। बड़ा स्कोर करने या बड़े शॉट खेलने के लिये यह मुश्किल विकेट था इसलिए 137 रन का स्कोर भी पर्याप्त लग रहा था। उन्होंने कहा कि दोनों टीमें पारी के अंत में रन बनाने के लिये जूझ रही थी।
अगर हमने 10-15 रन और बनाये होते तो परिणाम अलग हो सकता था। फ्लेमिंग ने कहा कि दिल्ली ने आखिरी पांच ओवरों में बहुत अच्छी गेंदबाजी की और ऐसे में रन बनाना मुश्किल था। उन्होंने कहा कि रन बनाना मुश्किल था और दिल्ली ने इस बीच बहुत अच्छी गेंदबाजी की। उनके आखिरी पांच ओवर बहुत अच्छे थे, जिससे रन बनाना आसान नहीं था।

पार्टी के प्रदेश दफ्तर में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे सीएम

हरिओम उपाध्याय         
लखनऊ। किसानों से हुये समझौते के बाद हिंसा प्रभावित लखीमपुर में हालात तेजी से सामान्य हो रहे है।वहीं लखीमपुर खीरी मे प्रभावित किसान परिवारों से मिलने जाने के लिये अड़ी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह को पुलिस निगरानी में सीतापुर में रखा गया है।
इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को लखनऊ पहुंचे जहां वह पार्टी के प्रदेश दफ्तर में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इसके बाद उनका सीतापुर स्थित पीएसी परिसर जाने का कार्यक्रम है जहां पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पुलिस निगरानी में है। उधर, पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल भी लखीमपुर जाने की तैयारी में है। हालांकि इससे पहले वह लखनऊ मे साढे 11 बजे एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया मैनेजर नसीमुद्दीन सिद्दिकी ने कहा कि सीतापुर की पीएसी लाइन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की हिरासत को लेकर कांग्रेसी आक्रोशित हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा की हिरासत के 28 घंटे से ज्यादा हो चुके है। 24 घंटे से ज्यादा की पुलिस हिरासत ग़ैर क़ानूनी होती है। उन्हे अब तक अपने वकीलों से मिलने नहीं दिया गया। प्रशासन ने उन्हें हिरासत में लेने की कोई क़ानूनी वजह भी नहीं बतायी है। सीतापुर के पीएसी द्वितीय वाहिनी परिसर में हिरासत में रखीं गयीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि वे हिरासत से छूटते ही लखीमपुर खीरी जाकर शहीद किसानों के परिजनों से मिलेंगी। प्रियंका गाँधी के साथ सांसद दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी.श्रीनिवास, एमएलसी दीपक सिंह भी हिरासत में हैं। बाहर हज़ारों कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता डटे हुए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में प्रियंका गांधी की ग़ैर क़ानूनी हिरासत को लेकर बेहद आक्रोश है। उनका कहना है कि प्रियंका गांधी वाड्रा की निगरानी के लिये सरकार ने एक ड्रोन कैमरा भी तैनात किया है जिसका वीडियो कांग्रेसियों ने शेयर किया है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लखनऊ पहुंचे है। वह सीतापुर में प्रियंका गाँधी से मिलते हुए लखीमपुर खीरी जा सकते हैं। सोमवार को भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लखीमपुर जाने का प्रयास किया था हालांकि सरकार ने निषेधाज्ञा का हवाला देकर प्रभावित जिले में जाने की अनुमति नहीं दी थी।
इस बीच लखीमपुर खीरी कांड में प्रभावित किसानों के परिवार से मिलने आज आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्डा, पंजाब विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, विधायक बलजिंदर कौर और राहुल तहिलानी लखनऊ पहुंचे। ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक होटल में रूके आप नेताओं की भी लखीमपुर खीरी जाने की योजना है।

निश्चित रूप से देश का संविधान खतरे में है: राहुल

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लखीमपुर खीरी की घटना पर कहा है कि अगर किसी महिला को बगैर प्राथमिकी की हिरासत में रखा जाता है और किसी मंत्री का बेटा सत्याग्रहियों को अपनी गाड़ी से कुचलता है तो निश्चित रूप से देश का संविधान खतरे में है।
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार लगातार गलत कदम उठा रही है और उसके हर कदम से देश का संविधान खतरे में आ रहा है। उन्होंने कहा कि एक मिनिस्टर का बेटा अगर अपनी गाड़ी के नीचे सत्याग्रही किसानों को कुचल दे, तो देश का संविधान ख़तरे में है। अगर वीडियो के सामने आने के बाद भी उसे हिरासत में ना लिया जाए तो देश का संविधान ख़तरे में है। उन्होंने कहा कि अगर एक महिला नेता को 30 घंटे तक बिना एफआरआई के हिरासत में रखा जाए तो देश का संविधान ख़तरे में है। अगर क़त्ल हुए पीड़ितों के परिवार से किसी को ना मिलने दिया जाए तो देश का संविधान ख़तरे में है। अगर ये वीडियो किसी को दुखी नहीं करता तो मानवता भी ख़तरे में है।

तीन दिवसीय अर्बन कानक्लेव का शुभारंभ किया

हरिओम उपाध्याय       
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के 75वें वर्ष के खास मौके पर मंगलवार को यहां आयोजित तीन दिवसीय अर्बन कानक्लेव का शुभारंभ किया और उत्तर प्रदेश को 4737 करोड़ रूपये की 75 परियोजनाओं की सौगात दी।
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय व नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 4737 करोड़ की 75 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस मौके पर राज्यपाल आंनदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत अन्य मंत्री और अधिकारी मौजूद थे।
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने 75 उत्कृष्ट हाउसिंग तकनीकों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना, स्मार्ट सिटी मिशन, अर्बन ट्रांसपोर्ट, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में अब तक की उपलब्धियों से सम्बंधित फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पीएम आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 75 जिलों के 75,000 लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से चाभी भी सौपेंगे और स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश की 10 स्मार्ट सिटीज की सफलता की 75 कहानियों पराधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया जायेगा। साथ ही, प्रदेश के विभिन्न शहरों में संचालन के लिए 75 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

तीन दिनी कार्यक्रम में 'नए भारत का नया उत्तर प्रदेश-बदला नगरीय परिवेश' राज्य पवेलियन की थीम तय की गई है, जिसके अंतर्गत विभिन्न मिशनों का प्रस्तुतीकरण किया जायेगा, जिसमें स्टाल के केन्द्र में अयोध्या को प्रदर्शित करते हुए भव्य मॉडल का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन, अमृत मिशन व स्मार्ट सिटी, अर्बन ट्रांसपोर्ट, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, मेट्रो, आदि के स्टॉल लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत प्रदेश के विभिन्न शहरों में कार्यान्वित आईसीसीसी/आईटीएमएस परियोजना का शहरों से लाइव प्रस्तुतीकरण भी होगा। उद्घाटन सत्र के बाद सेमिनार एवं वेबीनार के माध्यम से नगरीय विकास से संबंधित प्रौद्योगिकी पर चर्चा की जाएगी।
चार अलग-अलग सत्रों में मध्य-आय वाले घरों के लिए उपयुक्त नवीन निर्माण सामग्री और निर्माण प्रौद्योगिकियों का उपयोग, संसाधन, अवसर, बाधाएं और चुनौतियां, स्वदेशी/नवीन तकनीकों का उपयोग करते हुए प्रचार, प्रसार, प्रदर्शन और निर्माण के लिए रणनीति तथा आवास सुधार, शहरी परिदृश्य के परिवर्तन को सक्षम करने विषय पर विचार-विमर्श होगा। एक अन्य विशेष सत्र में उत्तर प्रदेश में पीएम आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन में अपनाई गई रणनीतियां, क्षेत्र विशिष्ट केस स्टडीज, प्रमुख उपलब्धियां, सीख एवं आगे की राह विषय पर चर्चा की जाएगी।

बढ़ोतरी: 30 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ डीजल

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। तेल उत्पादक देशों के शीर्ष संगठन ओपेक के मांग के अनुरूप तेल उत्पादन नहीं बढ़ाने से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के सात वर्ष के उच्चतम स्तर 81 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने से मंगलवार को देश में पेट्रोल 25 पैसे और डीजल 30 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया।
इससे देश के कुछ शहरों में पेट्रोल पहली बार 111 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया। लगातार चार दिनों की तेजी के बाद कल इन दोनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था लेकिन आज फिर से इसमें बढोतरी की गयी जिससे राजधानी दिल्ली में इनकी कीमतें अब तक के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गयी।
इस वृद्धि के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अब तक के रिकार्ड उच्चतम स्तर 102.64 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल भी सर्वकालिक उच्चतम स्तर 91.07 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। पिछले एक सप्ताह में पेट्रोल 1.24 पैसे महंगा हो चुका है। डीजल भी 10 दिनोें में से 2.45 रुपये प्रति लीटर चढ़ चुका है। ओपेक देशों की कल बैठक हुयी जिसमें प्रतिदिन चार लाख बैरल तेल उत्पादन बढ़ाने का निर्णय लिया गया जबकि कोरोना के बाद अब वैश्विक स्तर पर इसकी मांग में जबरदस्त तेजी दिख रही है।
इस निर्णय के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में जबरदस्त तेजी दिखी। कल अमेरिकी बाजार में कारोबार बंद होने पर ब्रेंट क्रूड 2.28 डॉलर प्रति बैरल की तेजी लेकर 81.26 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 2.07 डॉलर की बढ़त के साथ 77.62 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

यूके: 72.90 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की

पंकज कपूर        
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ के नगर पंचायत पोखरी में खण्डजा एवं सी.सी. मार्ग हेतु 97.06 लाख, नालियों के निर्माण हेतु 49.20 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के अन्तर्गत वार्ड न. 14 में अम्बेडकर पार्क के निकट उपलब्ध भूमि पर पार्क के निर्माण हेतु 72.90 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र रायपुर की डांडा खुदानेवाला पेयजल योजना के प्रथम चरण हेतु 1.70 करोड़ रूपये, विधानसभा क्षेत्र मसूरी की कालीदास रोड पुनर्गठन सीवरेज योजना हेतु 4.89 करोड़, नगर निगम देहरादून के वार्ड नं. 01 में कुठालगांव पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु 3.95 करोड़ रूपये, विधानसभा धर्मपुर की वार्ड नं. 70 लक्खीबाग को ओ.डी.एफ. मुक्त बनाने हेतु दरभंगा बस्ती में नई सीवर लाईन का कार्य एवं वार्ड के अन्य क्षेत्रों में सीवर लाईन/चैम्बर्स की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य हेतु 97 लाख 89 हजार रुपये, गैरसैंण में आधुनिक शौचालय निर्माण हेतु 41.36 लाख, सुशीला तिवारी हास्पिटल चौराहे से आई.टी.आई. नीम के पेड़ (रौला गधेरा तक) पुरानी ए.सी. एवं पी.वी.सी पाईप लाईन के स्थान पर नई एम.एस. एवं जी.आई. पाईप लाईन बिछाने हेतु 1 करोड़ 95 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र लालकुंआ बिन्दुखत्ता क्षेत्र में 200 शौचालय स्थापित किये जाने हेतु 50.00 लाख रूपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल के गांधी ग्राम ताकुला का गांधी स्टडी सेंटर एवं आरकाइव के रूप में विकास किये जाने हेतु 77.89 लाख रुपये, मुनस्यारी को पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किये जाने हेतु अवशेष धनराशि 27.95 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस सम्बन्ध में शासनादेश भी निर्गत कर दिया गया है।

कई घंटों तक बंद रहने के बाद बहाल हुईं सेवाएं

वाशिंगटन डीसी। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप की सेवाएं कई घंटे तक बंद रहने के बाद आखिरकार बहाल हुईं। इस दौरान विश्वभर में लाखों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इन तीनों सोशल मीडिया मंच के उपयोगकर्ता काफी समय तक परेशान रहे, क्योंकि उन्हें बार-बार ‘एरर’ (त्रुटि) के संदेश आ रहे थे। इसके परिणामस्वरूप सिलिकॉन वैली स्थित फर्म फेसबुक के शेयरों में लगभग पांच प्रतिशत की गिरावट भी आई।
फेसबुक ने ट्विटर पर कहा, ” दुनिया भर के लोगों और व्यवसायों के विशाल समुदाय जो हम पर निर्भर हैं। उनके लिए हमें खेद है। हम अपनी ऐप और सेवाओं तक पहुंच बहाल करने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं और यह जानकारी देकर खुशी हो रही है कि वे अब ऑनलाइन वापस आ रही हैं।
संयम रखने के लिए आप सभी का शुक्रिया।” फोटो साझा करने की ऐप ‘इंस्टाग्राम’ और संदेशों का आदान-प्रदान करने का मंच ‘व्हाट्सएप’ भी फेसबुक का है। फेसबुक के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी माइक श्रोफर ने ट्वीट किया, ”फेसबुक संचालित सेवाओं के बंद होने से प्रभावित सभी लोगों से माफी मांगता हूं।

हम नेटवर्किंग समस्याओं का सामना कर रहे हैं और टीमें इसे जल्द से जल्द ठीक करने और पुन: स्थापित करने के लिए काम कर रही हैं।” माइक श्रोफर ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ”फेसबुक सेवाएं अब बहाल हो गई हैं। पूरी तरह ठीक होने में थोड़ा समय लग सकता है। हम पर निर्भर हर छोटे और बड़े व्यवसाय, परिवार और हरके व्यक्ति से। मैं माफी चाहता हूं। व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम ने भी अपने उपयोगकर्ताओं को सेवाएं बंद होने की जानकारी ट्विटर पर ही दी थी। ‘द वॉल स्ट्रीट’ पत्रिका के अनुसार, सेवाएं बंद होने के कारण फेसबुक के आंतरिक संचार उपकरणों में भी व्यापक व्यवधान पैदा हुआ, जिसमें कुछ ‘वॉयस कॉल’ और ‘कैलेंडर अपॉइंटमेंट’ तथा अन्य कार्यों के लिए उपयोग किए जाने वाली ऐप शामिल हैं।

फ्लाईओवर से नीचे गिरीं बस, 7 लोगों की मौंत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पूर्वी पंजाब प्रांत के खानेवाल जिले में एक यात्री बस के फ्लाईओवर से नीचे गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई है और 28 अन्य घायल हो गए हैं।
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा यह हादसा रविवार देर रात उस समय हुआ जब बस का टायर फटने से ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया था। पुलिस ने कहा कि इस हादसे में पांच लोगाें की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि आज सुबह दो और लोगों ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया है।
उन्होंने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस पूर्वी चकवाल जिले से कराची की ओर जा रही थी। बाकी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि कुछ की हालत अभी काफी गंभीर बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि वाहनों की खराब हालत और बेतरतीब चलाने की वजह से अक्सर इस क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-416 (साल-02)
2. बुधवार, अक्टूबर 6, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-अमावस्या, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:11, सूर्यास्त 06:13।
5. न्‍यूनतम तापमान -25 डी.सै., अधिकतम-33+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...