गुरुवार, 23 सितंबर 2021

पीएम मोदी की अमेरिकी सीईओ के साथ मुलाकात

सक्रिय महिलाओ के प्रशिक्षण का शुभारंभ किया

दुष्यंत टीकम       
रायपुर। दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन 'बिहान' अंतर्गत रायपुर जिले के विकासखंड धरसीवां में कल्पतरु मल्टी यूटिलिटी सेंटर सेरीखेड़ी में स्थापित किया गया है। जिसका भव्य शुभारंभ आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय विधायक धरिसवा श्रीमति अनिता योगेंद्र शर्मा एवं की कार्यक्रम की अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष के कर कमलों द्वारा किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान सितंबर अक्टूबर माह का ट्रेनिंग कैलेंडर का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया एवं प्रशिक्षणार्थियों को ट्रेनिंग किट का वितरण कर सक्रिय महिलाओ के प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री का धन्यवाद अपने क्षेत्र वासियों की तरफ से ज्ञापित करते हुए कहा कि धन्यवाद है।जिन्होंने पूरे प्रदेश में पहले मेरे विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत शैरी खेड़ी को चुना है। इससे ना केवल महिलाएं प्रशिक्षित होगी बल्कि महिलाओं को एक रोजगार प्राप्त होगा और जो माननीय मुख्यमंत्री जी का उद्देश है कि महिलाएं सशक्त हो। इससे पूर्ण रूप से महिलाएं सशक्त होंगी जिससे कि ना कि केवल घर में बल्कि उनका समाज में भी वर्चस्व बढ़ेगा। इस कार्यक्रम में मॉडल क्लस्टर संगठन के ईसी सदस्य, सभी कम्युनिटी कैडर , ग्राम संगठन के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, बिहान के राज्य कार्यालय से निर्मल चंद्र प्रसाद एवं डी एम एम के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

माल्यार्पण कर अमित का जोरदार स्वागत किया

कौशाम्बी। जिले में जैसे ही वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर अमित राजपूत पहुंचे हैं। उनको माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया है। भव्य स्वागत के दौरान दर्जनों लोग मौजूद रहे इंडिया बुक आफ़ रिकार्ड एवं हावर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर अमित राजपूत का स्वागत। पूर्व ब्लाक प्रमुख चायल इंजी सोनू कुमार और माता पूर्व प्रधान लक्ष्मी देवी ने अपने आवास पर किया। इस मौके पर खागा के चेयरमैन सुरेन्द्र सोनकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बिरेंद्र पासी, विनोद कुशवाहा,रवि साहू,कमलेश पासी ,मनीष पटेल,संजय,अजय,मानसिंह आदि लोगो ने स्वागत किया। इसके बाद उनका स्वागत प्रयागराज के पूरामुफ्ती में सुशेन्द्र उर्फ शनी ने अपने साथियों के साथ जोरदार स्वागत किया।
विजय कुमार 

हरियाणा की नई विधानसभा बनने का रास्ता साफ

राणा ओबराय          
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में हरियाणा की नई विधानसभा बनने का रास्ता साफ हो गया है। इसके साथ ही वर्तमान विधान भवन और पंजाब विश्वविद्यालय में भी प्रदेश को पूरी हिस्सेदारी मिलने वाली है। लंबे अरसे से इनके लिए प्रयासरत हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की तीनों मांगें केंद्र सरकार ने मान ली हैं। मंगलवार शाम विधानसभा अध्यक्ष ने इन विषयों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। शाह ने विस अध्यक्ष को तीनों मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने तीनों मसलों पर विस्तार से बात की।

अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई के आदेश

राणा ओबराय       
चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सख्ती दिखाते हुए बुधवार को रोडवेज बसों का बीमा न करवाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि बीमा न होने की वजह से कोई बस डिपो में खड़ी रही और यात्रियों को असुविधा हुई तो इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई होगी। उन्होंने फतेहाबाद जिले में सामने आई ऐसी ही घटना पर तत्काल कार्रवाई के आदेश देते हुए परिवहन निदेशक से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।

कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष को मनोनीत-पत्र दिया

भानु प्रताप उपाध्याय       
शामली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशों पर वाल्मीकि दलित समाज के कर्मठ लगन शील जन समाज सेवी अरविंद झंझोट को जिला सचिव मनोनीत किया। 
आज गुरुवार को शामली जनपद कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर अरविंद झंझोट को मनोनीत-पत्र जनपद के कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक सैनी को मनोनीत पत्र दिया और अरविंद झंझोट जी से आशा व्यक्त की है। पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने और माननीय राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करने पार्टी को मजबूती प्रदान करने की आशा व्यक्त की है। इस अवसर पर राजेश कश्यप मुकेश कुमार अरुण झंझोट देवानंद आदि शामिल रहे अरविंद झंझोट के जिला सचिव बनने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अरविंद झंझोट को हार्दिक शुभकामनाओं सहित बधाई दी।

यूपी: शामली जिला चेयरमैन बनने पर किया स्वागत

भानु प्रताप उपाध्याय        
शामली। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व आज 
कांग्रेस अल्पसंख्यक के शामली जिला चेयरमैन बनने पर किया गया स्वागत। जिसमें अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव वसीम रिजवी एवं सत्यम संयम सैनी प्रदेश सचिव शामली प्रभारी वह दीपक सैनी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शामली ने जिला अल्पसंख्यक चेयरमैन शामली नफीस अली का धूमधाम से स्वागत किया। नफीस अली ने बताया कि मैं कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत मेहनत करूंगा और सबको साथ लेकर चलूंगा और माननीय प्रियंका गांधी राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी के हाथों को मजबूत करूंगा। प्रियंका ने जो पद मुझे देकर सम्मान दिया। उसकी गरिमा को मैं बहुत खूबी से निभाऊंगा और कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा।
सत्यम संयम सैनी प्रदेश कांग्रेस सचिव शामली जिला प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर वगॅ को साथ लेकर चलती हैं ओर सम्मान देने का काम करती है।
केराना ब्लाक के गाँव जहानपुरा मे एक बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें 29 -9-2021 को  एतिहासिक क्रान्ति कारी मेरठ की भूमि पर होने वाली महारैली को माननीया प्रियंका गांधी राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी  संबोधित करने के लिए आ रहे हैं।
राशिद चोधरी शामली कांग्रेस जिला महासचिव ने कहा कि, मेरठ महारैली मे भारी संख्या में सभी भाईयों को चलना है ओर अपने नेता के विचारों को सुना है।
बैठक में उपस्थित सत्यम संयम सैनी, प्रदेश कांग्रेस सचिव जिला प्रभारी दीपक सैनी, शामली कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण तरार, जिला उपाध्यक्ष अब्दुल हाफिज, जिला उपाध्यक्ष सीमा जाटव, जिला उपाध्यक्ष अकबर अन्सारी, प्रदेश सचिव डाॅ मुन्हवर पवार, केराना ब्लाक अध्यक्ष शमशीर खान, कैराना शहर अध्यक्ष मुन्हवर राणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव अल्पसंख्यक ब्रजपाल राणा, कांग्रेस किसान मण्डल अध्यक्ष इसराना, जिला महासचिव महिला कांग्रेस धीरज उपाध्याय, प्रदेश सचिव सलमान राणा, कांग्रेस नेता इन्तज़ार, अश्वनी शर्मा, नगर उपाध्यक्ष केराना राहुल शर्मा, जिला सचिव हैदरअली गयुर गयुर चोधरी, ब्लाक अध्यक्ष शामली 
राशिद मलिक, केराना नगर उपाध्यक्ष रोहताश सैनी, 
जितेन्द्र कश्यप आदि कांग्रेस जन शामिल हुए।

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...