बुधवार, 22 सितंबर 2021

बाइडन ने संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा को किया संबोधित

नई दिल्ली/ वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा को पहली बार संबोधित किया। उनका यह भाषण इसलिए अहम है क्‍योंकि उन्‍होंने इसमें अमेरिकी विदेश नीति की तस्‍वीर को साफ कर दिया है। उनके भाषण में सबसे ज्‍यादा चिंता चीन की दिखी। उन्‍होंने कहा कि अमेरिका अब किसी दूसरे शीतयुद्ध का कारण नहीं बनेगा। बाइडन के पूर्ववर्ती डोनाल्‍ड ट्रंप के विपरीत उन्‍होंने चीन और रूस के साथ बढ़ते तनाव को कम करने का भी संदेश दिया है। बाइडन ने कोरोना वायरस, आतंकवाद, अफगानिस्‍तान और ईरान पर भी अपनी नीति को स्‍पष्‍ट किया है। अफगानिस्‍तान मुद्दे पर देश की नाराजगी झेल रहे बाइडन ने अमेरिकी नीति को साफ किया। आइए जानते हैं कि बाइडन के भाषण का क्‍या है निहितार्थ।

प्रो. हर्ष वी पंत का कहना है कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति के भाषण का इंतजार सभी को था। रूस और चीन की निगाहें भी उनके भाषण पर टिकी थी। उन्‍होंने कहा कि संयुक्‍त राष्‍ट्र में बाइडन ने एक तरह से अमेरिकी विदेश नीति का एजेंडा तय किया है। उन्‍होंने कहा कि बाइडन ने दुनिया के सभी ज्‍वलंत मुद्दों को उठाया है। उन्‍होंने सारे पहलुओं को छुआ है, जो बाइडन प्रशासन के लिए चिंता का व‍िषय है।

यूपी के किसानों की दुर्दशा पर गहरी चिंता जताईं

हरिओम उपाध्याय     

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के किसानों की दुर्दशा पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि अन्य किसानों की तरह अब उत्तर प्रदेश के आलू किसानों को भी परेशानी के आलम से होकर गुजरना पड़ रहा है। मेहनत से उगाए गए आलू के उन्हें कौड़ियों के भाव दिए जा रहे हैं।

बुधवार को काग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के ऊपर अपना निशाना साधते हुए कहा है कि किसानों की आय दोगुनी करने जैसी झूठी बातें करने वाली सरकार के कार्यकाल में अन्य किसानों की तरह अब उत्तर प्रदेश के आलू किसान भी बुरी तरह से परेशान हैं। मेहनत से उगाया गया आलू अब किसानों को कौड़ियों के भाव बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि अन्य लोगों को झूठ के सहारे भरमाने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार किसानों को भी भरमाने से नहीं चूक रही है। भाजपा सरकार की ओर से विभिन्न मंचों व कार्यक्रमों के अलावा विज्ञापनों में किसानों की आय दोगुनी करने जैसी बातें लिखवाकर सच्चाई पर पर्दा डालने की हर संभव कोशिश की जा रही है। जबकि उत्तर प्रदेश के किसानों की हालत इस समय यह है कि उनकी आय दुगनी होनी तो दूर खेतों में फसल उगाने के लिए लगाई गई लागत भी बिक्री किए जाने के बाद नहीं निकल पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अपने साढे 4 साल के कार्यकाल में हर मोर्चे पर बुरी तरह से असफल रही है। समाज के किसी भी वर्ग को उसने राहत पहुंचाने का काम नहीं किया है।

निर्माण और भ्रष्टाचार के बीच दरार की परिणीति

हरिओम उपाध्याय        

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में पड़ी दरार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में निर्माण और भ्रष्टाचार के बीच दरार की परिणीति है।

अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट किया " भाजपा सरकार में निर्माण और भ्रष्टाचार के बीच ऐसा हुआ क़रार कि उद्घाटन से पहले ही पड़ गयी दरार। काम के नाम पर इन्होंने केवल 'समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे' का नाम ही बदला है।" उन्होंने तंज कसते हुये लिखा " 'पूर्वांचल' एक्सप्रेसवे बनाते-बनाते मान्यवर स्वयं 'पूर्व' मतलब भूतपूर्व हो जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट के साथ एक समाचार पत्र की कटिंग का हवाला दिया है जिसके अनुसार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दरार आने का जिक्र है।

यूपी: 5 बच्चों सहित डेंगू के दस नए मरीज मिलें

अश्वनी उपाध्याय        

गाज़ियाबाद। जिले में मंगलवार को 5 बच्चों सहित डेंगू के दस नए मरीज मिले हैं। संक्रमित बच्चों में दो की उम्र 10 साल की है। जबकि एक बच्चा दो साल का और दूसरा चार साल का है। ये सभी बच्चे सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। इसके अलावा एक तीन वर्षीय बच्चे की तबीयत ज्यादा खराब होने के के कारण उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या अब 190 हो गई है। जिनमें से 129 सक्रिय मरीज हैं। मलेरिया के कुल मरीजों की संख्या 15 है।जिसमें 7 सक्रिय मरीज हैं। इसी प्रकार स्क्रब टाइफिस के कुल 49 मरीज हैं। जिनमें 37 सक्रिय मरीज हैं। मंगलवार को मलेरिया या स्क्रब टाइफस का कोई नया मरीज नहीं मिला है।

यूपी: 34 शिकायतों को अध्यक्ष ने निस्तारण किया

कौशाम्बी। मंझनपुर स्थित जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने प्रत्येक बुधवार की तरह इस बार भी जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान आम जनमानस की 158 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिसमें 34 शिकायतों को जिला पंचायत अध्यक्ष ने मौके पर ही निस्तारण किया। शेष शिकायतों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किया। जनसुनवाई के दौरान जिले भर से आये हुए फरियादियों की समस्याओं से वह मुखातिब हुई। अध्यक्ष के सामने अवैध कब्जे के शिकायती आयी। जिसके निस्तारण के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है। 
जनसुनवाई में 158 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें हैंडपम्प, रास्ता व मारपीट, प्रधानमंत्री आवास से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने 34 शिकायतों को तत्काल अधिकारियों से वार्ता करते हुए निस्तारित किया है। शेष शिकायतों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किया है।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेन्द्र सोनकर सहित अमित, मण्डल अध्यक्ष महेश लोधी, धर्मेन्द्र सरोज क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा, नरेन्द्र चौधरी, पुष्प राज सिंह, गोरे लाल प्रजापित, अजय सिंह, दीपा श्रीवास्तव, गोलू, जितेन्द्र सहित काफी लोग रहें।
विजय कुमार 

पिलखुवा में पहुंचीं जनसभा को किया संबोधित

अतुल त्यागी        
हापुड़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पिलखुवा में पहुंचीं जनसभा को किया संबोधित। वही जनसभा स्थल पर बरसात के कारण जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार को हापुड़ के गांव खेड़ा में करीब 2:00 बजे पहुंचे। जहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए। हापुड़ जनपद में 342 करोड रुपए से की गई विकास कार्यों की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। हालांकि आज सुबह से ही हो रही बारिश के कारण जनसभा स्थल पर कच्ची जमीन होने के कारण पानी भर गया है। जिससे प्रशासन की परेशानियां बढ़ गई थी। बारिश में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हजारों की संख्या में सुनने पहुंचे लोग बारिश में भी नहीं रुका। जनसैलाब हाथों में झंडे लेकर पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक।

दिल्ली: ऑक्सीजन की कमी पर केंद्र ने राजनीति की

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को केंद्र पर आरोप लगाया कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान यहां ऑक्सीजन की कमी पर केंद्र ने राजनीति की और कथित तौर पर ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई मौतों की जांच के लिए प्रदेश सरकार द्वारा समिति गठित किए जाने को रोकने का प्रयास कर रही है। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में यह बात कही। एक दिन पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा था कि कथित चिकित्सकीय ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई मौतों की जांच के लिए आप सरकार द्वारा उच्च स्तरीय समिति के गठन में उसे कोई दिक्कत दिखाई नहीं दे रही है।

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...