बुधवार, 22 सितंबर 2021

बाइडन ने संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा को किया संबोधित

नई दिल्ली/ वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा को पहली बार संबोधित किया। उनका यह भाषण इसलिए अहम है क्‍योंकि उन्‍होंने इसमें अमेरिकी विदेश नीति की तस्‍वीर को साफ कर दिया है। उनके भाषण में सबसे ज्‍यादा चिंता चीन की दिखी। उन्‍होंने कहा कि अमेरिका अब किसी दूसरे शीतयुद्ध का कारण नहीं बनेगा। बाइडन के पूर्ववर्ती डोनाल्‍ड ट्रंप के विपरीत उन्‍होंने चीन और रूस के साथ बढ़ते तनाव को कम करने का भी संदेश दिया है। बाइडन ने कोरोना वायरस, आतंकवाद, अफगानिस्‍तान और ईरान पर भी अपनी नीति को स्‍पष्‍ट किया है। अफगानिस्‍तान मुद्दे पर देश की नाराजगी झेल रहे बाइडन ने अमेरिकी नीति को साफ किया। आइए जानते हैं कि बाइडन के भाषण का क्‍या है निहितार्थ।

प्रो. हर्ष वी पंत का कहना है कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति के भाषण का इंतजार सभी को था। रूस और चीन की निगाहें भी उनके भाषण पर टिकी थी। उन्‍होंने कहा कि संयुक्‍त राष्‍ट्र में बाइडन ने एक तरह से अमेरिकी विदेश नीति का एजेंडा तय किया है। उन्‍होंने कहा कि बाइडन ने दुनिया के सभी ज्‍वलंत मुद्दों को उठाया है। उन्‍होंने सारे पहलुओं को छुआ है, जो बाइडन प्रशासन के लिए चिंता का व‍िषय है।

यूपी के किसानों की दुर्दशा पर गहरी चिंता जताईं

हरिओम उपाध्याय     

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के किसानों की दुर्दशा पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि अन्य किसानों की तरह अब उत्तर प्रदेश के आलू किसानों को भी परेशानी के आलम से होकर गुजरना पड़ रहा है। मेहनत से उगाए गए आलू के उन्हें कौड़ियों के भाव दिए जा रहे हैं।

बुधवार को काग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के ऊपर अपना निशाना साधते हुए कहा है कि किसानों की आय दोगुनी करने जैसी झूठी बातें करने वाली सरकार के कार्यकाल में अन्य किसानों की तरह अब उत्तर प्रदेश के आलू किसान भी बुरी तरह से परेशान हैं। मेहनत से उगाया गया आलू अब किसानों को कौड़ियों के भाव बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि अन्य लोगों को झूठ के सहारे भरमाने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार किसानों को भी भरमाने से नहीं चूक रही है। भाजपा सरकार की ओर से विभिन्न मंचों व कार्यक्रमों के अलावा विज्ञापनों में किसानों की आय दोगुनी करने जैसी बातें लिखवाकर सच्चाई पर पर्दा डालने की हर संभव कोशिश की जा रही है। जबकि उत्तर प्रदेश के किसानों की हालत इस समय यह है कि उनकी आय दुगनी होनी तो दूर खेतों में फसल उगाने के लिए लगाई गई लागत भी बिक्री किए जाने के बाद नहीं निकल पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अपने साढे 4 साल के कार्यकाल में हर मोर्चे पर बुरी तरह से असफल रही है। समाज के किसी भी वर्ग को उसने राहत पहुंचाने का काम नहीं किया है।

निर्माण और भ्रष्टाचार के बीच दरार की परिणीति

हरिओम उपाध्याय        

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में पड़ी दरार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में निर्माण और भ्रष्टाचार के बीच दरार की परिणीति है।

अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट किया " भाजपा सरकार में निर्माण और भ्रष्टाचार के बीच ऐसा हुआ क़रार कि उद्घाटन से पहले ही पड़ गयी दरार। काम के नाम पर इन्होंने केवल 'समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे' का नाम ही बदला है।" उन्होंने तंज कसते हुये लिखा " 'पूर्वांचल' एक्सप्रेसवे बनाते-बनाते मान्यवर स्वयं 'पूर्व' मतलब भूतपूर्व हो जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट के साथ एक समाचार पत्र की कटिंग का हवाला दिया है जिसके अनुसार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दरार आने का जिक्र है।

यूपी: 5 बच्चों सहित डेंगू के दस नए मरीज मिलें

अश्वनी उपाध्याय        

गाज़ियाबाद। जिले में मंगलवार को 5 बच्चों सहित डेंगू के दस नए मरीज मिले हैं। संक्रमित बच्चों में दो की उम्र 10 साल की है। जबकि एक बच्चा दो साल का और दूसरा चार साल का है। ये सभी बच्चे सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। इसके अलावा एक तीन वर्षीय बच्चे की तबीयत ज्यादा खराब होने के के कारण उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या अब 190 हो गई है। जिनमें से 129 सक्रिय मरीज हैं। मलेरिया के कुल मरीजों की संख्या 15 है।जिसमें 7 सक्रिय मरीज हैं। इसी प्रकार स्क्रब टाइफिस के कुल 49 मरीज हैं। जिनमें 37 सक्रिय मरीज हैं। मंगलवार को मलेरिया या स्क्रब टाइफस का कोई नया मरीज नहीं मिला है।

यूपी: 34 शिकायतों को अध्यक्ष ने निस्तारण किया

कौशाम्बी। मंझनपुर स्थित जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने प्रत्येक बुधवार की तरह इस बार भी जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान आम जनमानस की 158 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिसमें 34 शिकायतों को जिला पंचायत अध्यक्ष ने मौके पर ही निस्तारण किया। शेष शिकायतों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किया। जनसुनवाई के दौरान जिले भर से आये हुए फरियादियों की समस्याओं से वह मुखातिब हुई। अध्यक्ष के सामने अवैध कब्जे के शिकायती आयी। जिसके निस्तारण के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है। 
जनसुनवाई में 158 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें हैंडपम्प, रास्ता व मारपीट, प्रधानमंत्री आवास से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने 34 शिकायतों को तत्काल अधिकारियों से वार्ता करते हुए निस्तारित किया है। शेष शिकायतों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किया है।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेन्द्र सोनकर सहित अमित, मण्डल अध्यक्ष महेश लोधी, धर्मेन्द्र सरोज क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा, नरेन्द्र चौधरी, पुष्प राज सिंह, गोरे लाल प्रजापित, अजय सिंह, दीपा श्रीवास्तव, गोलू, जितेन्द्र सहित काफी लोग रहें।
विजय कुमार 

पिलखुवा में पहुंचीं जनसभा को किया संबोधित

अतुल त्यागी        
हापुड़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पिलखुवा में पहुंचीं जनसभा को किया संबोधित। वही जनसभा स्थल पर बरसात के कारण जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार को हापुड़ के गांव खेड़ा में करीब 2:00 बजे पहुंचे। जहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए। हापुड़ जनपद में 342 करोड रुपए से की गई विकास कार्यों की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। हालांकि आज सुबह से ही हो रही बारिश के कारण जनसभा स्थल पर कच्ची जमीन होने के कारण पानी भर गया है। जिससे प्रशासन की परेशानियां बढ़ गई थी। बारिश में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हजारों की संख्या में सुनने पहुंचे लोग बारिश में भी नहीं रुका। जनसैलाब हाथों में झंडे लेकर पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक।

दिल्ली: ऑक्सीजन की कमी पर केंद्र ने राजनीति की

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को केंद्र पर आरोप लगाया कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान यहां ऑक्सीजन की कमी पर केंद्र ने राजनीति की और कथित तौर पर ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई मौतों की जांच के लिए प्रदेश सरकार द्वारा समिति गठित किए जाने को रोकने का प्रयास कर रही है। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में यह बात कही। एक दिन पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा था कि कथित चिकित्सकीय ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई मौतों की जांच के लिए आप सरकार द्वारा उच्च स्तरीय समिति के गठन में उसे कोई दिक्कत दिखाई नहीं दे रही है।

मधुमक्खियों ने 64 अफ्रीकन पेंग्विंस को मार डाला

प्रिटोरिया। दक्षिण अफ्रीका में एक बेहद विचित्र घटना हुई है। इससे साइंटिस्ट भी हैरान है। न जाने किस बात से नाराज मधुमक्खियों ने 64 अफ्रीकन पेंग्विंस को मार डाला। इन पेंग्विंस की प्रजाति खतरे में है। मधुमक्खियों ने इनकी आंखों पर हमला किया। आंखों में डंक मारकर जो जहर छोड़ा उससे इन प्यारे पेंग्विंस की मौत हो गई। पूरी दुनिया में इस प्रजाति के सिर्फ 42 हजार पेंग्विंस ही बचे है।

अफ्रीकन पेंग्विंस को वैज्ञानिक भाषा में स्फेनिसकस डेमेरसस कहते हैं। जिन मधुमक्खियों ने इन पर हमला किया उनका नाम केप हनी-बी है। साउथ अफ्रीकन नेशनल पार्क ऑर्गेनाइजेशन के रेंजर्स ने केप टाउन के पास टेबल माउंटेन नेशनल पार्क में 64 पेंग्विंस को मरा हुआ पाया। इस पार्क में इन पेंग्विंस को संरक्षित और बचाने के लिए रखा गया था। पेंग्विंस की यह प्रजाति इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजरवेशन ऑफ नेचर की लाल सूची है।

नेता खड़का को नेपाली विदेश मंत्री नियुक्त किया

मंगलवार शाम को बालुवतार में देउबा के आवास पर सत्तारूढ़ पार्टी के गठबंधन के शीर्ष नेताओं की बैठक में प्रधानमंत्री ने नेपाल के नए विदेश मंत्री के तौर पर खड़का के नाम का प्रस्ताव रखा था।

खड़का ने पुणे में एक विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी की है। अभी तक विदेश मंत्री का प्रभार प्रधानमंत्री के पास था। देउबा के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन होने के दो महीने से अधिक समय बाद भी विदेश मंत्री का पद रिक्त था। खड़का की नियुक्ति से सरकार में अब देउबा और एक राज्य मंत्री समेत कुल सात मंत्री हैं। खड़का 1990 में तत्कालीन प्रधानमंत्री कृष्ण प्रसाद भट्टराय के सलाहकार रहे थे। वह 2014 में शहरी विकास मंत्री भी रह चुके हैं।

रिक्रूटमेंट ने अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए भर्ती निकाली

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। उत्तर रेलवे में 10वीं पास के लिए बंपर नौकरियां हैं। उत्तर रेलवे के रिक्रूटमेंट सेल ने अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए भर्ती निकाली है। इसके तहत 3093 वैकेंसी है। यह भर्ती उत्तर रेलवे के विभिन्न डिवीजन, यूनिट और वर्कशॉप में होगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन 20 अक्टूबर तक किया जा सकता है। उत्तर रेलवे की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, अभ्यर्थी को संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया होना चाहिए। साथ ही उसकी आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी जरूरी है।अधिकतम आयु सीमा में एससी व एसटी को पांच साल और ओबीसी को तीन साल की छूट मिलेगी। उत्तर रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए अभ्यर्थी को कम से कम 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन के स्क्रीनिंग और स्कूटनी के आधार पर होगा। किसी भी तरह की लिखित परीक्षा या वाइवा का आयोजन नहीं होगा। स्क्रीनिंग और स्कूटनी में 10वीं और आईटीआई में मिले मार्क्स को जोड़कर मेरिट तैयार की जाएगी।

छेड़खानी के आरोपी को अनोखी शर्त पर जमानत दी

अविनाश श्रीवास्तव        

पटना। बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर की एक निचली अदालत ने छेड़खानी के आरोपी को अनोखी शर्त पर जमानत दी है। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी को गांव के सभी महिलाओं के कपड़े धोने कहा। वह अगले छह महीने तक ये काम करेगा। शर्त स्वीकार करने के बाद कोर्ट ने उसे जमानत दी है।

बता दें कि 20 वर्षीय आरोपी ललन कुमार पर छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास करने के तहत केस दर्ज हुआ था। कोर्ट में यह आरोप साबित भी हो गया है। एडीजे अविनाश कुमार (प्रथम) ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी को जमकर फटकार लगाई। और महिलाओं का सम्मान करने की बात कही।

वहीं उसके पेशे के आधार पर कोर्ट ने उसे गांव की महिलाओं के कपड़े धोने और प्रेस करने की सजा दी है। ताकि इसके मन में महिलाओं के प्रति सम्मान पनप सके। बता दें कि गांव में करीब 2000 महिलाओं की आबादी है। यानी आरोपी को अगले छह महीने तक फ्री में 2000 महिलाओं के कपड़े धुलने होंगे और उसे आयरन भी करना होगा। साथ ही घर-घर जाकर उसे लौटाएगा। वहीं इसकी निगरानी गांव के मुखिया या सरपंच या किसी भी सम्मानित सरकारी कर्मचारी करेंगे।

आईपीएल के फेज-2 पर कोरोना का साया मंडराया

हैदराबाद। इंडियन प्रीमियर लीग के फेज-2 पर कोरोना महामारी का साया मंडराने लगा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से 4 घंटे 30 मिनट पहले खबर आ रही है कि हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी. नटराजन कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

हालांकि, बीसीसीआई ने कहा है कि मैच पहले से तय शेड्यूल पर ही होगा। बता दे कि मई में कई खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के पॉजिटिव आने के बाद सीजन को स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद बोर्ड ने लीग का फेज-2 सितंबर-अक्टूबर में यूएई में कराने का फैसला किया था। कोरोना के कारण ही टी-20 वर्ल्ड कप को भी भारत में न कराने का फैसला लिया गया था। यह यह टूर्नामेंट आईपीएल फेज-2 के बाद यूएई और ओमान में होगा।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...