शनिवार, 18 सितंबर 2021

यूके: केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

पंकज कपूर      
देहरादून। मुख्य सचिव डॉ एस.एस. संधू ने शुक्रवार को भगवान केदारनाथ के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कार्यों में बेहतर गुणवत्ता के साथ ही तेजी लाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कार्यों में गति लाने के लिए आवश्यक मैन पावर, मशीनरी एवं मटीरियल की पर्याप्तता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में गति लाने के लिए वीकली टारगेट निर्धारित कर अचीवमेंट की समीक्षा नियमित रूप से की जाए।मुख्य सचिव ने केदारपुरी के दोनों तरफ की पहाड़ियों पर वन विभाग को आकर्षक प्लांटेशन करने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां काम कर रही लेबर से भी बात की, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को श्रमिकों के लिए उचित व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चोराबाड़ी ट्रेकरूट को विकसित किए जाने के साथ ही गरुड़ चट्टी से रामबाड़ा तक पुराने मार्ग को सुचारू करने हेतु फॉरेस्ट क्लीयरेंस पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने निर्माणाधीन शंकराचार्य समाधि स्थल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने मंदाकिनी एवं सरस्वती नदी के संगम पर निर्मित हो रहे स्नान घाटों केदारनाथ गरुड़ चट्टी को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल व पहाड़ी शैली में निर्मित हो रहे भवनों का जायजा भी लिया। मुख्य सचिव ने वहां मौजूद अधिकारियों से निर्माण कार्यों में गति एवं समय से पूरा करने के साथ ही कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सुव्यवस्थित और सुरक्षित चारधाम यात्रा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

कालेज के छात्रों के साथ बेविनार आयोजित किया

पंकज कपूर        
नैनीताल। विगत 15 सितम्बर को अंन्तराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर वासुदेव लॉ कालेज के छात्रों के साथ बेविनार आयोजित किया गया। बेविनार में सिविल जज सी.डि श्री इमरान मो. खान द्वारा लोकतंत्र, कानून का शासन व संविधान के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। सिविल जज द्वारा फेक न्यूज,, बेरोजगारी, लिंग भेद व सामाज की असमानताओं को दूर करना लोकत्रंत्र की मुख्य चुनौतिया बताया है, लोकतंत्र में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 73 व 74 वॉ संशोधन संविधान में किया गया जिसके द्वारा पंचायत राज की शुरूआत हुयी। सिविल जज द्वारा छात्रों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यक्षेत्र के बारे में भी विस्तार से बताया गया।कार्यक्रम का संचालन कर रहें श्री संदीप यादव द्वारा लोकतंत्र के महत्व व उसके इतिहास के बारे में प्रकाश डाला गया। बेविनार के अंत में सिविल जज द्वारा छात्रों के प्रश्नों के जबाव दिये गये। कार्यक्रम में अभिमन्यु गॉधी, प्रियंका व जनार्दन उपस्थित रहें।जानकारी देते हुये सिविल जज सी0डि0 श्री इमरान मौ0 खान ने बताया कि विधिक रथ बल्दियाखान, ज्योलीकोट,रानीबाग,काठगोदाम, कठघरिया,कालाढूगी तथा नयांगाव से होकर बाजपुर गया।विधिक सेवा रथ मे विधिक सेवाओं के बारे मे आम जनमानस को जागरूक करने के लिए डाक्यूमेंटरी फिल्म भी दिखायी गयी तथा 69 व्यक्तियों को कानूनी जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही अभियान के तहत पी.एल.वी. द्वारा कैम्प आयोजित कर 226व्यक्तियों को लाभान्वित किया जिसमे 143 को विधिक सहायता उपलब्ध कराई गयी।इस विशेष अभियान के तहत सिविल जज सी.डी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री इमरान ने बताया कि विधिक सेवाओं के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित भी किया गया। उन्होने कहा गरीब एवं पिछडे वर्ग को न्याय दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया गया है। श्री खान ने कहा प्राधिकरण का कार्य निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराना तथा लोक अदालत का आयोजन कराना एवं विधिक जागरूकता फैलाना तथा अपराध पीडितों को मुआवजा दिलाना है।

असम तथा एमपी से अपना उम्मीदवार घोषित किया

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को केंद्रीय मंत्रियों सर्बानंद सोनोवाल और एल मुरुगन को राज्यसभा उपचुनावों के लिए क्रमश: असम तथा मध्य प्रदेश से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी के एक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई।
दोनों नेताओं को हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मंत्रिपरिषद में शामिल किया है। उन्हें छह महीने के अंदर संसद सदस्य बनना होगा। सोनोवाल और मुरुगन का राज्यसभा में आना लगभग तय है क्योंकि भाजपा को दोनों राज्यों की विधानसभा में बहुमत प्राप्त है।
असम में बिस्वजीत दैमारी के इस्तीफा देने से राज्यसभा की एक सीट खाली हो गयी थी। दैमारी विधानसभा अध्यक्ष बने हैं। मध्य प्रदेश में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत के इस्तीफे के बाद उच्च सदन की एक सीट खाली हो गयी जिन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।
 

24 घंटे में महामारी से 8 हजार 927 लोगों की मौंत

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। विश्वभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी से आठ हजार 927 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ ही विश्व में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 46.78 लाख से अधिक हो गई है।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र सीएसएसई की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22 करोड़ 76 लाख 11 हजार 994 हो गयी है। जबकि 46 लाख 78 हजार 822 लोग इस महमारी से जान गंवा चुके हैं।
विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण बरकार है। यहां संक्रमितों की संख्या 4.19 करोड़ से अधिक हो गयी है और 6.72 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 35,662 नये मामलों की पुष्टि की गयी, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 34 लाख 17 हजार 390 हो गया है। इस दौरान 33,798 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर तीन करोड़ 26 लाख 32 हजार 222 हो गयी है। सक्रिय मामले बढ़कर तीन लाख 40 हजार 639 रह गये हैं। इसी अवधि में 281 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,44,529 हो गया है।
देश में सक्रिय मामलों की दर अब 1.02 प्रतिशत रह गयी है, रिकवरी दर 97.65 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.33 फीसदी पर बरकरार है।
ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है, जहां कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 2.10 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 5.89 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से हुई मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है।
संक्रमण के मामले में ब्रिटेन रूस और फ्रांस से आगे निकल चुका है। यहां कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 74.06 लाख से अधिक हो गयी है और 135,314 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना वायरस से अब तक 71.30 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.93 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70.29 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.16 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

1 व्यक्ति को जोगेश्वरी इलाके से हिरासत में लिया

कविता गर्ग       
मुंबई। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की एक संयुक्त टीम ने कथित रूप से आतंकवादियों से संपर्क रखने के मामले में एक व्यक्ति को मुंबई उपनगर के जोगेश्वरी इलाके से हिरासत में लिया है।
हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान जाकिर शेख के रूप में हुई है, जिसने गिरफ्तार आतंकवादी जान मोहम्मद शेख को आतंकी गतिविधियों में मदद की थी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जाकिर जान मोहम्मद को देश भर में हथियार पहुंचाने का निर्देश देता था और वह भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहा था।
जान मोहम्मद शेख उन छह आतंकवादियों में से एक है जिन्हें दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की टीम ने 14 सितम्बर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया था।

महिला सदस्यों को इमारत में प्रवेश पर रोक लगाईं

काबुल। तालिबान ने काबुल स्थित महिला मामलों के मंत्रालय की महिला सदस्यों को गुरूवार को इमारत में प्रवेश पर रोक लगा दी और विभाग को नीति मंत्रालय में बदल दिया है। महिला मंत्रालय की जगह 'मिनिस्ट्री ऑफ प्रमोशन वर्च्यू एंड प्रिवेंशन ऑफ वाइस'को सक्रिय कर दिया गया है।
इमारत के बाहर बनाये गये वीडियो के अनुसार महिला कर्मचारियों ने बताया कि वे कई सप्ताह से काम पर आने की कोशिश कर रही थीं, उन्हें अपने घर लौटने के लिए कहा गया।
गुरुवार को आखिरकार इमारत के दरवाजे को बंद कर दिया गया। मेल ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार तालिबान के एक वरिष्ठ नेता ने पहले कहा था कि सरकारी मंत्रालयों में महिलाओं को पुरुषों के साथ काम करने की इजाजत नहीं होगी।इसी दिन ही महिलाओं ने राष्ट्रपति भवन के बाहर एकत्र होकर तालिबान से अपने अधिकारों की रक्षा करने और लड़कियों को पढ़ने और काम करने की अनुमति देने का आह्वान किया।
तालिबान ने सरकार का ऐलान करने से पहले दावा किया था कि वह इस बार अधिक संयम के साथ शासन करेंगे। उनकी सरकार में महिलाओं को काम करने और पढ़ने की अनुमति होगी।

सोने की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। सोने चांदी के दामों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोना खरीदने वालों के लिए आज बड़ी खुशखबरी है। सोने की कीमत में आज साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोना 1130 रुपए की गिरावट के साथ 45,207 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार में सोना 46337 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी भी 708 रुपये की गिरावट के साथ 60183 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो पिछले कारोबार में 60891 रुपए प्रति किलोग्राम थी। ऐसे में अगर आप सोना चांदी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।

बैठक: भागेदारी संकल्प मोर्चे से जुड़ने पर चर्चा की

बृजेश केसरवानी          
प्रयागराज। यूपी का चुनावी बिगुल बजने को तैयार है। ऐसे में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर छोटे छोटे दलों को मिलाकर अपनी भागीदारी बढ़ाने में जुटे हुए है। इसी कड़ी में आज उन्होंने वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष एंव बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी के साथ मीटिंग कर भागेदारी संकल्प मोर्चे से जुड़ने पर चर्चा की।
विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने प्रयागराज में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव भागीदारी संकल्प मोर्चा संयोजक ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात की। यह मुलाकात यूपी में 2022 में विधानसभा चुनाव को लेकर की। बताया जा रहा है कि करीब 1 घंटे हुई दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई और भागीदारी संकल्प मोर्चा को और मजबूत करने की पर जोर दिया गया।
गौरतलब है कि विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी बिहार में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार किए हुए हैं। निषाद की राजनीति के बूते मुकेश सहनी 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की किस्मत आजमाना चाहते हैं।
बताया जा रहा है कि आज एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात करेंगे।

भारत: सक्रिय मामलों की संख्या में वृद्धि दर्ज की

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। देश में चार दिन से कोराेना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं तथा पिछले 24 घंटो में नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या कम रही और सक्रिय मामलों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गयी
इस बीच देश में शुक्रवार को दो करोड़ 15 लाख 98 हजार 046 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक 79 करोड़ 42 लाख 87 हजार 699 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। देश ने कोविड टीकाकरण के अभियान में कल विश्व कीर्तिमान कायम किया और चीन का रिकॉर्ड तोड़ा , जहां एक दिन में लगभग दो करोड़ आठ लाख टीके लगाये जाने का रिकॉर्ड था।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 35,662 नये मामलों की पुष्टि की गयी। इससे पहले 14 सितम्बर को 25,404 , 15 सितम्बर को 27,176 , 16 सितम्बर को 30,570 और 17 सितम्बर को 34,403 मामले दर्ज किये गये थे। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 34 लाख 17 हजार 390 हो गया है। पिछले 24 घंटों में 33,798 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर तीन करोड़ 26 लाख 32 हजार 222 हो गयी है। सक्रिय मामले 1583 बढ़कर तीन लाख 40 हजार 639 हो गये हैं। 
इसी अवधि में 281 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,44,529 हो गया है।
सक्रिय मामलों के हिसाब से केरल अभी देश में पहले स्थान पर हैं । पिछले 24 घंटों में यहां सबसे अधिक 2741 सक्रिय मामले बढ़े हैं और इनकी संख्या अब 1,89,495 हो गयी है। वहीं 20,388 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 42,56,697 हो गयी है, जबकि 131 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 23,296 हो गयी है।
जबकि 67 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,38,389 हो गयी है। वहीं 4410 लोगों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 63,24,720 हो गयी है।
राष्ट्रीय राजधानी में सक्रिय मामले 407 रह गये हैं जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 14,12,936 हो गयी है। दूसरे दिन भी एक और मरीज की मौत के बाद यहां मृतकों की संख्या 25,085 हो गयी है।
कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 15,988 रह गये हैं। राज्य में दूसरे दिन भी 18 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 37,573 हो गया है। राज्य में अब तक 29,12,633 मरीज ठीक हो चुके हैं।
तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 87 बढ़कर 16,843 हो गयी है तथा 17 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 35,288 हो गयी है। राज्य में अभी तक 25,89,899 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं।
आंध्र प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 89 बढ़कर 14,797 हो गयी है। राज्य में कोरोना को मात देने वालों की तादाद 20,07,330 हो गयी है, जबकि इस महामारी से आठ और लोगों की मौत होने से मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 14,052 हो गया है।
पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 8008 रह गये हैं और इस महामारी के संक्रमण से नौ और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 18,629 हो गयी है और अब तक 15,33,649 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
तेलंगाना में सक्रिय मामले घटकर 5223 रह गये हैं जबकि यहां अब तक 3902 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 6,53,901 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना के सक्रिय मामले 346 रह गये हैं। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 9,91,108 हो गयी है जबकि एक और मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या 13,560 हो गयी है।
पंजाब में छह सक्रिय घटकर 309 रह गये हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 5,84,430 हो गयी है जबकि 16,467 मरीजों की जान जा चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले पांच बढ़कर 154 हो गये हैं तथा अब तक 8,15,466 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मृतकाें की संख्या 10,082 है।

पूर्वाेत्तर राज्य मिजोरम में सक्रिय मामले 407 बढ़कर 14,295 हो गये हैं जबकि कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 63,518 हो गयी है जबकि मृतकों की संख्या अभी 254 है। बिहार में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 65 हो गयी है तथा अब तक 7,16,148 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। मृतकों की संख्या 9658 है।

जापान में चंथू तूफान ने दी दस्तक, 5 लोग घायल

टोक्यो। जापान में चंथू तूफान ने दस्तक दे दी है और विभिन्न घटनाओं में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं।वहीं इसके असर से 49 उड़ानें रद्द कर दी गयी है।
एनएचके न्यूज ब्रॉडकास्टर ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
रिपोर्ट के मुताबिक चंथु तूफान अभी जापान के प्रशांत तट के मध्य भाग में पूर्व की ओर बढ़ रहा है और हवा की रफ्तार 67 मील प्रति घंटा है। नागासाकी , फुकुओका और सागा प्रांतों में तूफानजनित घटनाओं में पांच लोगों के घायल हुए हैं।वहीं दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों शिकोकू और क्यूशू द्वीपों से उड़ानें रद्द कर दी गयी है।

फिल्म 'डॉक्टर जी' में किरदार निभाएंगीं रकुलप्रीत

कविता गर्ग        
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह आने वाली फिल्म 'डॉक्टर जी' में डॉक्टर का किरदार निभाती नजर आयेंगी।
रकुलप्रीत सिंह जल्द ही जंगली पिक्चर्स की फिल्म 'डॉक्टर जी' में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी।रकुलप्रीत सिंह जल्द ही जंगली पिक्चर्स की फिल्म 'डॉक्टर जी' में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म से रकुलप्रीत सिंह का लुक रिलीज कर दिया गया है। 'डॉक्टर जी' में रकुलप्रीत डॉक्टर फातिमा के रोल में नजर आएंगी, जिसकी उन्होंने जोरों-शोरों से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
बताया जा रहा है कि 'डॉक्टर जी' के लिए रकुलप्रीत सिंह ने काफी मेहनत की है। मेडिकल टर्म्स सीखने से लेकर उन्होंने हॉस्पिटल और सर्जिकल रूम तक में काम की प्रक्रिया के बारे जाना और सीखा। रकुलप्रीत सिंह ने अपने लुक के बारे में बताया कि उन्हें इसके लिए कई लुक टेस्ट देने पड़े। उन्होंने बताया कि फातिमा का किरदार, जितना हो सके उतना रियल लगे, जिससे हम इस किरदार की सबसे प्यारी क्वॉलिटी को सामने ला सकें।'

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-399 (साल-02)
2. रविवार, सितंबर 19, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-त्रियोदशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -25 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 17 सितंबर 2021

सैन्य गठजोड़ ने क्षेत्र पर सवालों को जन्म दिया

बीजिंग/ वाशिंगटन डीसी। चीन के खिलाफ अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के नए सैन्य गठजोड़ ने प्रशांत महासागर क्षेत्र को लेकर ने सवालों को जन्म दे दिया है। इस फैसले ने यूरोप को पूरी तरह चौंका दिया है और अधर में लटका दिया है। वहीं, फ्रांस खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। इस फैसले के बाद यूरोपियन यूनियन उलझन भरी स्थिति में दिखाई दे रहा है। 
बुधवार को जिस ऑकस संधि का एलान हुआ उसके तहत अमेरिका और ब्रिटेन के एक्सपर्ट ऑस्ट्रेलिया के परमाणु पनडुब्बी से जुड़ी मदद करने यहां पहुंचेंगे। इसके साथ ही तय हो गया है कि ऑस्ट्रेलिया अब फ्रांस के साथ किए गए गैर-परमाणु पनडुब्बी से जुड़ा सौदा भी रद्द कर देगा। 

हत्या के लिए नीतीश सरकार को जिम्मेदार ठहराया

अविनाश श्रीवास्तव        

हाजीपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा-चिराग गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के जमुई से पार्टी के सांसद चिराग पासवान ने वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व एक नाबालिग लड़की की बलात्कार के बाद हुई हत्या के लिए नीतीश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि सरकार का अब प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है।

चिराग पासवान ने शुक्रवार को यहां पीड़िता के परिजनों से मुलाकात के बाद इस घटना को लेकर दुख जताते हुए कहा कि इतनी बड़ी वारदात हो गई लेकिन न तो सरकार और न ही स्थानीय प्रशासन को ही इसकी चिंता है। नीतीश सरकार का अब प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है और इसी का नतीजा है कि लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार के लोग दहशत में हैं लेकिन प्रशासन अपनी जवाबदेही को ईमानदारी से निर्वहन नहीं कर रहा है।

सांसद ने कहा कि प्रशासन के सही भूमिका में नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं राज्य में आए दिन घटित हो रही है। पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने के साथ ही उन्होंने घटना में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीड़ित के गांव आकर मामले का जायजा लेना चाहिए, इससे प्रशासन के अधिकारियों पर दबाव बनेगा और आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र हो सकेगी। हालांकि उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ऐसी मंशा नहीं है कि बिहार में अपराध का दर्द कम हो। इसी कारण से राज्य में अपराधिक घटनाएं लगातार हो रही है। 

पूर्वमंत्री कृष्ण बेदी का एक बार फिर कार्यालय बदला

राणा ओबराय          
चंडीगढ़। सिविल सचिवालय चंडीगड़ में हरियाणा सीएम के राजनीतिक सचिव व पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी का एक बार फिर कार्यालय बदल दिया गया है। कृष्ण बेदी ने सचिवालय में 6 फ्लोर पर रूम नम्बर 40-बी बहुत मेहनत करके तैयार सुंदर कार्यालय बनाया था। कुछ दिन पहले बेदी की मेहनत पर पानी फेरते हुए इस रूम पर सीएम के प्रधान ओएसडी नीरज दफ़्तुआर की नेम प्लेट लग गयी है। 
बेचारा बेबस कृष्ण बेदी करे तो क्या करे! घूम फिर के 6 फ्लोर पर फिर अपने पुराने कार्यालय में आकर बैठ गया है।

आईपीएस अधिकारियों के स्थानातंरण किए, आदेश

राणा ओबराय       
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से पांच आईपीएस अधिकारियों के स्थानातंरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
एससीबी, गुरुग्राम की एडीजीपी चारू बाली को भौंडसी पुलिस परिसर, गुरुग्राम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
करनाल रेंज, करनाल की आईजीपी ममता सिंह को आईजी, एसटीएफ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया हैं।
आईजी, एसटीएफ व परिवहन विभाग के परिवहन आयुक्त व सचिव का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे अमिताभ सिंह ढिल्लों को आईजी, आधुनिकीकरण, हरियाणा और परिवहन विभाग के परिवहन आयुक्त व सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
हिसार रेंज, हिसार के आईजीपी राकेश कुमार आर्य को आईजीपी, कार्मिक, हरियाणा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
इसी प्रकार, इंटर-कैडर स्थानातंरण के तहत असम-मेघालय से हरियाणा आने पर मयंक गुप्ता को एएसपी, खरखौदा (सोनीपत) लगाया गया है। 

एक्ट्रेस शर्लिन ने शिल्पा के बयान पर रिएक्ट किया

कविता गर्ग       
मुबंई। पोर्नोग्राफी केस में बिजनेसमैन राज कुंद्रा जेल में हैं। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाकर उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बेचने का आरोप है। इस केस में शिल्पा शेट्टी ने मुंबई क्राइम ब्रांच में अपना बयान भी दर्ज किया था। शिल्पा ने अपने बयान में कहा कि वे राज कुंद्रा के बिजनेस के बारे में कुछ नहीं जानती थी। वे ना ही राज से उनके बिजनेस के बारे में पूछती थीं और ना ही राज कुंद्रा उन्हें कुछ बताते थे। वो अपने काम में बिजी थीं।
अब एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी के बयान पर रिएक्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा के खिलाफ कई बयान दिए हैं।
शर्लिन ने वीडियो में कहा- कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीदी का ये कहना है कि उन्हें अपने पति देव की इन एक्टिविटीज के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। और तो और दीदी का ये भी कहना है कि उनके पति देव की चल-अचल संपत्ति के स्त्रोत की जानकारी भी नहीं थी। अब इस बात में कितनी सच्चाई है इसका अनुमान आप खुद लगा सकते हैं। वैसे इसे क्या कहते हैं ऐडा बनके पेड़ा खाना।
बता दें कि वहीं शर्लिन चोपड़ा ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने 'द शर्लिन चोपड़ा एप' नाम से एप्लिकेशन बनाने के लिए फर्म आर्म्सप्राइम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किए थे। एप्लिकेशन 'द शर्लिन चोपड़ा एप' के जरिए शर्लिन चोपड़ा के बोल्ड वीडियो और फोटोज पब्लिश किए जा रहे थे। राज ने उनसे कहा कि हॉटशॉट एप्लिकेशन पर कंटेंट थोड़ा ज्यादा बोल्ड और हॉट होगा और उन्हें केयरफ्री होकर काम करने की जरूरत है। क्रिएटिविटी और रिवेन्यूसे जुड़ी दिक्कतें सॉल्व नहीं होने की वजह सेशर्लिन ने हॉटशॉट के लिए काम नहीं किया।

सुधारात्मक याचिका पर नोटिस जारी किया: एससी

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने अडानी समूह द्वारा बिजली खरीद समझौते को समाप्त करने के मामले में गुजरात ऊर्जा विकास लिमिटेड (जीयूवीएल) की सुधारात्मक याचिका (क्यूरेटिव पिटीशन) पर नोटिस जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन, न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित, न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की संविधान पीठ ने गुरुवार को बंद कमरे में सुनवाई करते हुए कहा कि उसके विचार से सुधारात्मक याचिका में कानून के व्यापक प्रश्न उठाये गये हैं जिनपर विचार किया जाना जरूरी है।
इसके साथ ही न्यायालय ने अडानी पावर को नोटिस जारी करते हुए कहा कि इस मामले में 30 सितम्बर को खुली अदालत में सुनवाई होगी। अडानी पावर ने जीयूवीएल के साथ विद्युत खरीद करार यह कहते हुए तोड़ दिया था कि गुजरात मिनरल डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन (जीएमडीसी) उसे कोयला आपूर्ति करने में विफल रहा है। इसके खिलाफ जीयूवीएल ने गुजरात राज्य विद्युत नियामक आयोग का दरवाजा खटखटाया था, जिसने करार रद्द किये जाने को अवैध ठहराया था।

यूपी: पीएम मोदी का मनाया गया 71वां जन्मदिन

हरिओम उपाध्याय    
बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं रक्तदान किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। वहीं, मौजूद बदायूं सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद पाठक ने प्रधानमंत्री द्वारा लागू योजनाओं की जानकारी भी दी।

किसानों से संवाद, संकट का हल ढूंढने की कोशिश

राणा ओबराय        
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कृषि कानूनों के एक साल पूरा होने पर आज केंद्र सरकार से मांग की कि तीनों ‘काले‘ कृषि कानून रद्द किये जाएं और किसानों से संवाद कर संकट का हल ढूंढने की कोशिश की जाए। यहां पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना की तरफ से आयोजित तीसरे प्रदेश स्तरीय ‘किसान मेला‘ का उद्घाटन करते हुए कैप्टन ने कहा कि किसान आंदोलन में कई किसानों की मौत हुई है और समय आ गया है कि केंद्र अपनी गलती महसूस करे और किसान व राष्ट्रहित में कानून वापस ले।
वह कमीज पर ‘नो फार्मर्स, नो फूड‘ (‘किसान नहीं, भोजन नहीं‘) का बैज लगाये हुए थे। किसान मेला की थीम ‘करें पराली की संभाल, धरती माता हो खुशहाल‘ है और उद्देश्य किसानों को पराली जलाने से हतोत्साहित करना है।उन्होंने कहा कि संविधान में 127 बार संशोधन किया गया है, तो एक बार और क्यों नहीं किया जा सकता कि कृषि कानून निरस्त किये जाएं और किसान आंदोलन का हल निकाला जा सके। उन्होंने दावा किया कि केंद्र ने पिछले नवंबर में उन्हें पंजाब के किसानों को दिल्ली जाने से हतोत्साहित करने को कहा था लेकिन उन्होंने कह दिया कि वह किसानों को नहीं रोकेंगे क्योंकि विरोध करने का लोगों का लोकतांत्रिक अधिकार है।

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...