शनिवार, 18 सितंबर 2021

कालेज के छात्रों के साथ बेविनार आयोजित किया

पंकज कपूर        
नैनीताल। विगत 15 सितम्बर को अंन्तराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर वासुदेव लॉ कालेज के छात्रों के साथ बेविनार आयोजित किया गया। बेविनार में सिविल जज सी.डि श्री इमरान मो. खान द्वारा लोकतंत्र, कानून का शासन व संविधान के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। सिविल जज द्वारा फेक न्यूज,, बेरोजगारी, लिंग भेद व सामाज की असमानताओं को दूर करना लोकत्रंत्र की मुख्य चुनौतिया बताया है, लोकतंत्र में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 73 व 74 वॉ संशोधन संविधान में किया गया जिसके द्वारा पंचायत राज की शुरूआत हुयी। सिविल जज द्वारा छात्रों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यक्षेत्र के बारे में भी विस्तार से बताया गया।कार्यक्रम का संचालन कर रहें श्री संदीप यादव द्वारा लोकतंत्र के महत्व व उसके इतिहास के बारे में प्रकाश डाला गया। बेविनार के अंत में सिविल जज द्वारा छात्रों के प्रश्नों के जबाव दिये गये। कार्यक्रम में अभिमन्यु गॉधी, प्रियंका व जनार्दन उपस्थित रहें।जानकारी देते हुये सिविल जज सी0डि0 श्री इमरान मौ0 खान ने बताया कि विधिक रथ बल्दियाखान, ज्योलीकोट,रानीबाग,काठगोदाम, कठघरिया,कालाढूगी तथा नयांगाव से होकर बाजपुर गया।विधिक सेवा रथ मे विधिक सेवाओं के बारे मे आम जनमानस को जागरूक करने के लिए डाक्यूमेंटरी फिल्म भी दिखायी गयी तथा 69 व्यक्तियों को कानूनी जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही अभियान के तहत पी.एल.वी. द्वारा कैम्प आयोजित कर 226व्यक्तियों को लाभान्वित किया जिसमे 143 को विधिक सहायता उपलब्ध कराई गयी।इस विशेष अभियान के तहत सिविल जज सी.डी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री इमरान ने बताया कि विधिक सेवाओं के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित भी किया गया। उन्होने कहा गरीब एवं पिछडे वर्ग को न्याय दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया गया है। श्री खान ने कहा प्राधिकरण का कार्य निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराना तथा लोक अदालत का आयोजन कराना एवं विधिक जागरूकता फैलाना तथा अपराध पीडितों को मुआवजा दिलाना है।

असम तथा एमपी से अपना उम्मीदवार घोषित किया

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को केंद्रीय मंत्रियों सर्बानंद सोनोवाल और एल मुरुगन को राज्यसभा उपचुनावों के लिए क्रमश: असम तथा मध्य प्रदेश से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी के एक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई।
दोनों नेताओं को हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मंत्रिपरिषद में शामिल किया है। उन्हें छह महीने के अंदर संसद सदस्य बनना होगा। सोनोवाल और मुरुगन का राज्यसभा में आना लगभग तय है क्योंकि भाजपा को दोनों राज्यों की विधानसभा में बहुमत प्राप्त है।
असम में बिस्वजीत दैमारी के इस्तीफा देने से राज्यसभा की एक सीट खाली हो गयी थी। दैमारी विधानसभा अध्यक्ष बने हैं। मध्य प्रदेश में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत के इस्तीफे के बाद उच्च सदन की एक सीट खाली हो गयी जिन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।
 

24 घंटे में महामारी से 8 हजार 927 लोगों की मौंत

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। विश्वभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी से आठ हजार 927 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ ही विश्व में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 46.78 लाख से अधिक हो गई है।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र सीएसएसई की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22 करोड़ 76 लाख 11 हजार 994 हो गयी है। जबकि 46 लाख 78 हजार 822 लोग इस महमारी से जान गंवा चुके हैं।
विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण बरकार है। यहां संक्रमितों की संख्या 4.19 करोड़ से अधिक हो गयी है और 6.72 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 35,662 नये मामलों की पुष्टि की गयी, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 34 लाख 17 हजार 390 हो गया है। इस दौरान 33,798 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर तीन करोड़ 26 लाख 32 हजार 222 हो गयी है। सक्रिय मामले बढ़कर तीन लाख 40 हजार 639 रह गये हैं। इसी अवधि में 281 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,44,529 हो गया है।
देश में सक्रिय मामलों की दर अब 1.02 प्रतिशत रह गयी है, रिकवरी दर 97.65 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.33 फीसदी पर बरकरार है।
ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है, जहां कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 2.10 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 5.89 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से हुई मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है।
संक्रमण के मामले में ब्रिटेन रूस और फ्रांस से आगे निकल चुका है। यहां कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 74.06 लाख से अधिक हो गयी है और 135,314 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना वायरस से अब तक 71.30 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.93 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70.29 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.16 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

1 व्यक्ति को जोगेश्वरी इलाके से हिरासत में लिया

कविता गर्ग       
मुंबई। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की एक संयुक्त टीम ने कथित रूप से आतंकवादियों से संपर्क रखने के मामले में एक व्यक्ति को मुंबई उपनगर के जोगेश्वरी इलाके से हिरासत में लिया है।
हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान जाकिर शेख के रूप में हुई है, जिसने गिरफ्तार आतंकवादी जान मोहम्मद शेख को आतंकी गतिविधियों में मदद की थी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जाकिर जान मोहम्मद को देश भर में हथियार पहुंचाने का निर्देश देता था और वह भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहा था।
जान मोहम्मद शेख उन छह आतंकवादियों में से एक है जिन्हें दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की टीम ने 14 सितम्बर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया था।

महिला सदस्यों को इमारत में प्रवेश पर रोक लगाईं

काबुल। तालिबान ने काबुल स्थित महिला मामलों के मंत्रालय की महिला सदस्यों को गुरूवार को इमारत में प्रवेश पर रोक लगा दी और विभाग को नीति मंत्रालय में बदल दिया है। महिला मंत्रालय की जगह 'मिनिस्ट्री ऑफ प्रमोशन वर्च्यू एंड प्रिवेंशन ऑफ वाइस'को सक्रिय कर दिया गया है।
इमारत के बाहर बनाये गये वीडियो के अनुसार महिला कर्मचारियों ने बताया कि वे कई सप्ताह से काम पर आने की कोशिश कर रही थीं, उन्हें अपने घर लौटने के लिए कहा गया।
गुरुवार को आखिरकार इमारत के दरवाजे को बंद कर दिया गया। मेल ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार तालिबान के एक वरिष्ठ नेता ने पहले कहा था कि सरकारी मंत्रालयों में महिलाओं को पुरुषों के साथ काम करने की इजाजत नहीं होगी।इसी दिन ही महिलाओं ने राष्ट्रपति भवन के बाहर एकत्र होकर तालिबान से अपने अधिकारों की रक्षा करने और लड़कियों को पढ़ने और काम करने की अनुमति देने का आह्वान किया।
तालिबान ने सरकार का ऐलान करने से पहले दावा किया था कि वह इस बार अधिक संयम के साथ शासन करेंगे। उनकी सरकार में महिलाओं को काम करने और पढ़ने की अनुमति होगी।

सोने की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। सोने चांदी के दामों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोना खरीदने वालों के लिए आज बड़ी खुशखबरी है। सोने की कीमत में आज साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोना 1130 रुपए की गिरावट के साथ 45,207 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार में सोना 46337 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी भी 708 रुपये की गिरावट के साथ 60183 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो पिछले कारोबार में 60891 रुपए प्रति किलोग्राम थी। ऐसे में अगर आप सोना चांदी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।

बैठक: भागेदारी संकल्प मोर्चे से जुड़ने पर चर्चा की

बृजेश केसरवानी          
प्रयागराज। यूपी का चुनावी बिगुल बजने को तैयार है। ऐसे में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर छोटे छोटे दलों को मिलाकर अपनी भागीदारी बढ़ाने में जुटे हुए है। इसी कड़ी में आज उन्होंने वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष एंव बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी के साथ मीटिंग कर भागेदारी संकल्प मोर्चे से जुड़ने पर चर्चा की।
विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने प्रयागराज में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव भागीदारी संकल्प मोर्चा संयोजक ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात की। यह मुलाकात यूपी में 2022 में विधानसभा चुनाव को लेकर की। बताया जा रहा है कि करीब 1 घंटे हुई दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई और भागीदारी संकल्प मोर्चा को और मजबूत करने की पर जोर दिया गया।
गौरतलब है कि विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी बिहार में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार किए हुए हैं। निषाद की राजनीति के बूते मुकेश सहनी 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की किस्मत आजमाना चाहते हैं।
बताया जा रहा है कि आज एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात करेंगे।

भारत: सक्रिय मामलों की संख्या में वृद्धि दर्ज की

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। देश में चार दिन से कोराेना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं तथा पिछले 24 घंटो में नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या कम रही और सक्रिय मामलों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गयी
इस बीच देश में शुक्रवार को दो करोड़ 15 लाख 98 हजार 046 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक 79 करोड़ 42 लाख 87 हजार 699 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। देश ने कोविड टीकाकरण के अभियान में कल विश्व कीर्तिमान कायम किया और चीन का रिकॉर्ड तोड़ा , जहां एक दिन में लगभग दो करोड़ आठ लाख टीके लगाये जाने का रिकॉर्ड था।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 35,662 नये मामलों की पुष्टि की गयी। इससे पहले 14 सितम्बर को 25,404 , 15 सितम्बर को 27,176 , 16 सितम्बर को 30,570 और 17 सितम्बर को 34,403 मामले दर्ज किये गये थे। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 34 लाख 17 हजार 390 हो गया है। पिछले 24 घंटों में 33,798 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर तीन करोड़ 26 लाख 32 हजार 222 हो गयी है। सक्रिय मामले 1583 बढ़कर तीन लाख 40 हजार 639 हो गये हैं। 
इसी अवधि में 281 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,44,529 हो गया है।
सक्रिय मामलों के हिसाब से केरल अभी देश में पहले स्थान पर हैं । पिछले 24 घंटों में यहां सबसे अधिक 2741 सक्रिय मामले बढ़े हैं और इनकी संख्या अब 1,89,495 हो गयी है। वहीं 20,388 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 42,56,697 हो गयी है, जबकि 131 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 23,296 हो गयी है।
जबकि 67 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,38,389 हो गयी है। वहीं 4410 लोगों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 63,24,720 हो गयी है।
राष्ट्रीय राजधानी में सक्रिय मामले 407 रह गये हैं जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 14,12,936 हो गयी है। दूसरे दिन भी एक और मरीज की मौत के बाद यहां मृतकों की संख्या 25,085 हो गयी है।
कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 15,988 रह गये हैं। राज्य में दूसरे दिन भी 18 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 37,573 हो गया है। राज्य में अब तक 29,12,633 मरीज ठीक हो चुके हैं।
तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 87 बढ़कर 16,843 हो गयी है तथा 17 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 35,288 हो गयी है। राज्य में अभी तक 25,89,899 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं।
आंध्र प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 89 बढ़कर 14,797 हो गयी है। राज्य में कोरोना को मात देने वालों की तादाद 20,07,330 हो गयी है, जबकि इस महामारी से आठ और लोगों की मौत होने से मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 14,052 हो गया है।
पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 8008 रह गये हैं और इस महामारी के संक्रमण से नौ और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 18,629 हो गयी है और अब तक 15,33,649 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
तेलंगाना में सक्रिय मामले घटकर 5223 रह गये हैं जबकि यहां अब तक 3902 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 6,53,901 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना के सक्रिय मामले 346 रह गये हैं। वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 9,91,108 हो गयी है जबकि एक और मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या 13,560 हो गयी है।
पंजाब में छह सक्रिय घटकर 309 रह गये हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 5,84,430 हो गयी है जबकि 16,467 मरीजों की जान जा चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले पांच बढ़कर 154 हो गये हैं तथा अब तक 8,15,466 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मृतकाें की संख्या 10,082 है।

पूर्वाेत्तर राज्य मिजोरम में सक्रिय मामले 407 बढ़कर 14,295 हो गये हैं जबकि कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 63,518 हो गयी है जबकि मृतकों की संख्या अभी 254 है। बिहार में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 65 हो गयी है तथा अब तक 7,16,148 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। मृतकों की संख्या 9658 है।

जापान में चंथू तूफान ने दी दस्तक, 5 लोग घायल

टोक्यो। जापान में चंथू तूफान ने दस्तक दे दी है और विभिन्न घटनाओं में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं।वहीं इसके असर से 49 उड़ानें रद्द कर दी गयी है।
एनएचके न्यूज ब्रॉडकास्टर ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
रिपोर्ट के मुताबिक चंथु तूफान अभी जापान के प्रशांत तट के मध्य भाग में पूर्व की ओर बढ़ रहा है और हवा की रफ्तार 67 मील प्रति घंटा है। नागासाकी , फुकुओका और सागा प्रांतों में तूफानजनित घटनाओं में पांच लोगों के घायल हुए हैं।वहीं दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों शिकोकू और क्यूशू द्वीपों से उड़ानें रद्द कर दी गयी है।

फिल्म 'डॉक्टर जी' में किरदार निभाएंगीं रकुलप्रीत

कविता गर्ग        
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह आने वाली फिल्म 'डॉक्टर जी' में डॉक्टर का किरदार निभाती नजर आयेंगी।
रकुलप्रीत सिंह जल्द ही जंगली पिक्चर्स की फिल्म 'डॉक्टर जी' में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी।रकुलप्रीत सिंह जल्द ही जंगली पिक्चर्स की फिल्म 'डॉक्टर जी' में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म से रकुलप्रीत सिंह का लुक रिलीज कर दिया गया है। 'डॉक्टर जी' में रकुलप्रीत डॉक्टर फातिमा के रोल में नजर आएंगी, जिसकी उन्होंने जोरों-शोरों से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
बताया जा रहा है कि 'डॉक्टर जी' के लिए रकुलप्रीत सिंह ने काफी मेहनत की है। मेडिकल टर्म्स सीखने से लेकर उन्होंने हॉस्पिटल और सर्जिकल रूम तक में काम की प्रक्रिया के बारे जाना और सीखा। रकुलप्रीत सिंह ने अपने लुक के बारे में बताया कि उन्हें इसके लिए कई लुक टेस्ट देने पड़े। उन्होंने बताया कि फातिमा का किरदार, जितना हो सके उतना रियल लगे, जिससे हम इस किरदार की सबसे प्यारी क्वॉलिटी को सामने ला सकें।'

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-399 (साल-02)
2. रविवार, सितंबर 19, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-त्रियोदशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -25 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...