सोमवार, 13 सितंबर 2021

सरकार के गठन के बाद अमेरिका ने फैसला लिया

वाशिंगटन डीसी/ काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे और अंतरिम सरकार के गठन के बाद अमेरिका ने सोमवार को अहम फैसला लिया है। अमेरिका ने अफगानिस्तान के लोगों की आर्थिक मदद करने की घोषणा की है। वह अफगानिस्तान की जनता के लिए तकरीबन 64 मिलियन डॉलर की मदद करने जा रहा है।

मीडिया हाउस 'टोलो न्यूज' ने जानकारी दी है कि संयुक्त राष्ट्र (यूनाइटेड नेशन) में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉम्पसन-ग्रीनफील्ड ने आर्थिक सहायता को मानवीय सहायता के रूप में बताया है। उन्होंने यूएन में कहा है कि अफगानिस्तान की स्थिति गंभीर है। ऐसे में अमेरिका ने नई मानवीय सहायता के रूप में 64 मिलियन डॉलर देने का वादा किया है। जमीनी हालात के बारे में और आकलन करने के बाद भविष्य में और अधिक राशि दिए जाने पर भी विचार होगा।

पुलिस सेवा के 6 अधिकारियों के तबादले किएं

मनोज सिंह ठाकुर                    
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के छ: अधिकारियों के तबादले कर उनकी नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार आज जारी आदेश में भोपाल के सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक आन्नद का तबादला कर रतलाम जिले के जावरा का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इस प्रकार ग्वालियर जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान को इंदौर के आजाद नगर के नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया। इंदौर के सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा को नगर पुलिस अधीक्षक जहांगीराबाद भोपाल का दायित्व सौपा गया है। इसके अलावा जबलपुर की सहायक पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला को जबलपुर के बरगी का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं खंडवा के सहायक पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना को ग्वालियर के मुरार के नगर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौपी गयी है। रतलाम के सहायक पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना को उज्जैन के माधवनगर के नगर पुलिस अधीक्षक का दायित्व सौपा गया है।

यूपी: ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर निर्देश दिया

कौशाम्बी। मरीजों को जल्द से जल्द ऑक्सीजन की उपलब्धता बनाए जाने के उद्देश्य से योगी सरकार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने की पहल शुरू की थी। ऑक्सीजन प्लांट लगभग बनकर तैयार है। इस ऑक्सीजन प्लांट के पी.एस.ए सिस्टम और अन्य उपकरणों का निरीक्षण करने उप जिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता सीएचसी अस्पताल परिसर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।इस दौरान सीएचसी के अधीक्षक डॉ नीरज सिंह मौजूद रहे डॉ नीरज सिंह की देखरेख में हाइड्रा के द्वारा अनलोड करते हुए सिस्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। इस मौके पर चिकित्सक ने कहा कि इंजीनियरों की देखरेख में इंस्टॉल करके जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।

सफल अनावरण करते हुए 2 चोरों को किया अरेस्ट

अतुल त्यागी
हापुड़। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड देहात पुलिस व एसओजी टीम ने ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार। 
जिनके कब्जे/निशानदेही पर मु.अ.सं 14/2021 धारा 457/380 भादवि से सम्बन्धित भारी मात्रा में पीली/सफेद धातु के आभूषण, बिना नम्बर बाइक एवं अवैध असलहा बरामद।

खिलाड़ी रीयाल ने सेल्टा विगो को 5-2 से हराया

मैड्रिड। करीम बेंजेमा की हैट्रिक गोल से रीयाल ने ला लीगा (स्पेन की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग) में दो बाद पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए रविवार को सेल्टा विगो को 5-2 से हराया। टीम ने 18 महीने बाद अपने घरेलू मैदान सैंटियागो बर्नबेउ स्टेडियम में वापसी करते हुए शानदार जीत दर्ज की।

इस स्टेडियम में उसने पिछला मुकाबला एक मार्च 2020 को बार्सीलोना के खिलाफ खेला था। जिसके बाद कोविड-19 महामारी और पुन:निर्माण के कारण इसे बंद कर दिया गया था। रविवार को मैच में बेंजेमा के हैट्रिक के अलावा मैड्रिड के लिए विनिसियस जूनियर और पदार्पण कर रहे एडुआर्डो कैमाविंगा ने भी गोल किये।

राज्य का सत्यानाश, बाज नहीं आ रही हैं सरकार

हरिओम उपाध्याय         

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार राज्य का सत्यानाश करने के बाद भी बाज नहीं आ रही है और कुप्रचार के जरिए लोकतंत्र को गुमराह करने का महापाप कर रही है। अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ छल किया है। उन्हें कर्जमाफी, एमएसपी भुगतान, आय दुगनी करने के तमाम झांसे दिए पर उसे मिला कुछ नहीं। नौजवानों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया गया है। महिलाएं एवं बच्चियां सर्वाधिक अपमानित एवं दुष्कर्म पीड़िता है। विकास अवरुद्ध है।

उन्होने कहा कि भाजपा के झूठे वादों की लम्बी फेहरिस्त है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। कोरोना महामारी के दौर में अस्पतालों में बेड, दवा, इलाज के अभाव में लोगों की जाने चली गई। शिक्षा के क्षेत्र में भर्तियों को लेकर काफी असंतोष है। राज्य कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। झूठे दावे तो अब भाजपा में किसी को याद भी नहीं आते हैं। डबल इंजन भाजपा सरकार अपराधियों के आगे पूरी तरह बेबस हो चुकी है। प्रदेश में जंगलराज कायम है। राज्य में कानून व्यवस्था संकट में है। बिजनौर में राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या, विचलित करने वाली घटना है। रेप के बाद रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश फेंकी गई।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार बच्चों को खाना देने के बजाय बीमारियां परोस रही है। मुरादाबाद में मिड-डे मील में निकले कीड़े बच्चों ने खाना फेंका। सीतापुर में कागजों पर बच्चों को मिड-डे मील मिल रहा है । सुल्तानपुर में अव्यवस्था और गंदगी के बीच बच्चों का खाना पकता है।

भाजपा नेताओं और विधायकों का चारों ओर जनता लगातार विरोध कर रही है। गोरखपुर में सांसद और सहजनवां में भाजपा विधायक का बाढ़ पीड़ितों ने विरोध किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान भाजपा विधायकों का बहिष्कार कर रहे हैं। भाजपा सरकार की गिरती साख को देखते हुए कई विधायक तो अब दूसरे रास्ते भी तलाशने लगे हैं।

सरकार की अपील, 20 को सुनवाई करेगा एससी

अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा के दौरान बलात्कार और हत्या के जघन्य मामलों की अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच का निर्देश देने वाले कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार की अपील पर 20 सितंबर को सुनवाई करेगा।

न्यायमूर्ति विनीत सरन और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की पीठ से पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने घटनाओं की जांच के लिए गठित मानवाधिकार समिति के सदस्यों की ओर इशारा करते हुए कहा, ”क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि इन लोगों को आंकड़े एकत्र करने के लिए नियुक्त किया गया है?

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...