सोमवार, 13 सितंबर 2021

सरकार के गठन के बाद अमेरिका ने फैसला लिया

वाशिंगटन डीसी/ काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे और अंतरिम सरकार के गठन के बाद अमेरिका ने सोमवार को अहम फैसला लिया है। अमेरिका ने अफगानिस्तान के लोगों की आर्थिक मदद करने की घोषणा की है। वह अफगानिस्तान की जनता के लिए तकरीबन 64 मिलियन डॉलर की मदद करने जा रहा है।

मीडिया हाउस 'टोलो न्यूज' ने जानकारी दी है कि संयुक्त राष्ट्र (यूनाइटेड नेशन) में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉम्पसन-ग्रीनफील्ड ने आर्थिक सहायता को मानवीय सहायता के रूप में बताया है। उन्होंने यूएन में कहा है कि अफगानिस्तान की स्थिति गंभीर है। ऐसे में अमेरिका ने नई मानवीय सहायता के रूप में 64 मिलियन डॉलर देने का वादा किया है। जमीनी हालात के बारे में और आकलन करने के बाद भविष्य में और अधिक राशि दिए जाने पर भी विचार होगा।

पुलिस सेवा के 6 अधिकारियों के तबादले किएं

मनोज सिंह ठाकुर                    
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के छ: अधिकारियों के तबादले कर उनकी नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार आज जारी आदेश में भोपाल के सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक आन्नद का तबादला कर रतलाम जिले के जावरा का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इस प्रकार ग्वालियर जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान को इंदौर के आजाद नगर के नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया। इंदौर के सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा को नगर पुलिस अधीक्षक जहांगीराबाद भोपाल का दायित्व सौपा गया है। इसके अलावा जबलपुर की सहायक पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला को जबलपुर के बरगी का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं खंडवा के सहायक पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना को ग्वालियर के मुरार के नगर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौपी गयी है। रतलाम के सहायक पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना को उज्जैन के माधवनगर के नगर पुलिस अधीक्षक का दायित्व सौपा गया है।

यूपी: ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर निर्देश दिया

कौशाम्बी। मरीजों को जल्द से जल्द ऑक्सीजन की उपलब्धता बनाए जाने के उद्देश्य से योगी सरकार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने की पहल शुरू की थी। ऑक्सीजन प्लांट लगभग बनकर तैयार है। इस ऑक्सीजन प्लांट के पी.एस.ए सिस्टम और अन्य उपकरणों का निरीक्षण करने उप जिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता सीएचसी अस्पताल परिसर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।इस दौरान सीएचसी के अधीक्षक डॉ नीरज सिंह मौजूद रहे डॉ नीरज सिंह की देखरेख में हाइड्रा के द्वारा अनलोड करते हुए सिस्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। इस मौके पर चिकित्सक ने कहा कि इंजीनियरों की देखरेख में इंस्टॉल करके जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।

सफल अनावरण करते हुए 2 चोरों को किया अरेस्ट

अतुल त्यागी
हापुड़। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड देहात पुलिस व एसओजी टीम ने ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार। 
जिनके कब्जे/निशानदेही पर मु.अ.सं 14/2021 धारा 457/380 भादवि से सम्बन्धित भारी मात्रा में पीली/सफेद धातु के आभूषण, बिना नम्बर बाइक एवं अवैध असलहा बरामद।

खिलाड़ी रीयाल ने सेल्टा विगो को 5-2 से हराया

मैड्रिड। करीम बेंजेमा की हैट्रिक गोल से रीयाल ने ला लीगा (स्पेन की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग) में दो बाद पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए रविवार को सेल्टा विगो को 5-2 से हराया। टीम ने 18 महीने बाद अपने घरेलू मैदान सैंटियागो बर्नबेउ स्टेडियम में वापसी करते हुए शानदार जीत दर्ज की।

इस स्टेडियम में उसने पिछला मुकाबला एक मार्च 2020 को बार्सीलोना के खिलाफ खेला था। जिसके बाद कोविड-19 महामारी और पुन:निर्माण के कारण इसे बंद कर दिया गया था। रविवार को मैच में बेंजेमा के हैट्रिक के अलावा मैड्रिड के लिए विनिसियस जूनियर और पदार्पण कर रहे एडुआर्डो कैमाविंगा ने भी गोल किये।

राज्य का सत्यानाश, बाज नहीं आ रही हैं सरकार

हरिओम उपाध्याय         

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार राज्य का सत्यानाश करने के बाद भी बाज नहीं आ रही है और कुप्रचार के जरिए लोकतंत्र को गुमराह करने का महापाप कर रही है। अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ छल किया है। उन्हें कर्जमाफी, एमएसपी भुगतान, आय दुगनी करने के तमाम झांसे दिए पर उसे मिला कुछ नहीं। नौजवानों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया गया है। महिलाएं एवं बच्चियां सर्वाधिक अपमानित एवं दुष्कर्म पीड़िता है। विकास अवरुद्ध है।

उन्होने कहा कि भाजपा के झूठे वादों की लम्बी फेहरिस्त है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। कोरोना महामारी के दौर में अस्पतालों में बेड, दवा, इलाज के अभाव में लोगों की जाने चली गई। शिक्षा के क्षेत्र में भर्तियों को लेकर काफी असंतोष है। राज्य कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। झूठे दावे तो अब भाजपा में किसी को याद भी नहीं आते हैं। डबल इंजन भाजपा सरकार अपराधियों के आगे पूरी तरह बेबस हो चुकी है। प्रदेश में जंगलराज कायम है। राज्य में कानून व्यवस्था संकट में है। बिजनौर में राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या, विचलित करने वाली घटना है। रेप के बाद रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश फेंकी गई।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार बच्चों को खाना देने के बजाय बीमारियां परोस रही है। मुरादाबाद में मिड-डे मील में निकले कीड़े बच्चों ने खाना फेंका। सीतापुर में कागजों पर बच्चों को मिड-डे मील मिल रहा है । सुल्तानपुर में अव्यवस्था और गंदगी के बीच बच्चों का खाना पकता है।

भाजपा नेताओं और विधायकों का चारों ओर जनता लगातार विरोध कर रही है। गोरखपुर में सांसद और सहजनवां में भाजपा विधायक का बाढ़ पीड़ितों ने विरोध किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान भाजपा विधायकों का बहिष्कार कर रहे हैं। भाजपा सरकार की गिरती साख को देखते हुए कई विधायक तो अब दूसरे रास्ते भी तलाशने लगे हैं।

सरकार की अपील, 20 को सुनवाई करेगा एससी

अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा के दौरान बलात्कार और हत्या के जघन्य मामलों की अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच का निर्देश देने वाले कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार की अपील पर 20 सितंबर को सुनवाई करेगा।

न्यायमूर्ति विनीत सरन और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की पीठ से पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने घटनाओं की जांच के लिए गठित मानवाधिकार समिति के सदस्यों की ओर इशारा करते हुए कहा, ”क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि इन लोगों को आंकड़े एकत्र करने के लिए नियुक्त किया गया है?

पोचमपल्ली गांव को कैटेगरी में नॉमिनेट किया

शिलोंग। मेघालय के कोंगथोंग गांव, मध्य प्रदेश के लाड़पुरा और तेलंगाना के पोचमपल्ली गांव को भी यूनाइटेड नेशन्‍स वर्ल्‍ड टूरिज्‍म ऑर्गेनाइजेशन अवॉर्ड के लिए ‘बेस्‍ट टूरिज्‍म विलेज’ की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। आज हम आपको देश के इन तीनों बेमिसाल गांवों के बारे में बताने जा रहे हैं। कोंगथोंग (मेघालय): कोंगथोंग, शिलांग से 60 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित है और अपने प्राकृतिक सौंदर्य तथा विशिष्ट संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। कोंगथोंग ‘व्हिस्लिंग गांव’ (सीटी वाला गांव) के नाम से भी मशहूर है। क्‍योंकि यहां का हर बच्‍चा एक विशेष प्रकार की आवाज निकालता है। जो सुनने में सीटी जैसी लगती है।

यूपी: बड़े अभियान में लगीं भाजपा में मचीं हलचल

हरिओम उपाध्याय        

लखनऊ। प्रदेश में सत्ता अपने पास रखने के बड़े अभियान में लगी भारतीय जनता पार्टी में रविवार को उस समय हलचल मची। जब सीतापुर सदर से विधायक राकेश राठौर ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भेंट की। इसके बाद समाजवादी पार्टी ने नेताओं ने दावा किया कि भाजपा के आठ विधायक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सम्पर्क में हैं। यह लोग कभी भी भाजपा छोड़ सकते हैं। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को कई बार कठघरे में खड़ा करने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक राकेश राठौर ने रविवार शाम को अखिलेश यादव से भेंट की। विधायक राकेश राठौर कई मुद्दों पर अपनी ही सरकार पर सावालिया निशान खड़े कर चुके हैं। आज भी उनकी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से भेंट के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। विधायक राकेश राठौर की आज की इस मुलाकात के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने बताया कि अभी भाजपा के आठ विधायक अखिलेश यादव के संपर्क में हैं और टिकट मांग रहे हैं। राकेश राठाौर की अचानक अखिलेश यादव से इस मुलाकात की वजह का पता अभी नहीं चल पाया है।

खराबी आने के कारण टेकऑफ करने से रोका

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। एयर इंडिया की एक फ्लाइट में रविवार को तकनीकी खराबी आने के कारण उसे टेकऑफ करने से रोका गया। इस फ्लाइट में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे सवार थीं, जो कर्नाटक के बेंगलुरु से उड़ान भर रही थीं।
बेंगलुरु से हैदराबाद जा रही एयर इंडिया की इस फ्लाइट को शाम 6.45 बजे उड़ान भरनी थी। लेकिन फ्लाइट में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। गनीमत की बात ये रही कि टेकऑफ से तुरंत पहले इस खराबी का पता चल गया। ऐसे में पायलट विमान को रन-वे से वापस पार्किंग बे में ले आया।
इसके बाद एयर इंडिया की दूसरी फ्लाइट को लगाया गया, जिसमें मंत्री और अन्य यात्रियों ने सफर किया।
शोभा करंदलाजे केंद्र सरकार में कृषि राज्य मंत्री हैं. मंत्री के दफ्तर की ओर से जारी बयान के मुताबिक, शोभा करंदलाजे ने एयरपोर्ट के लॉन्ज में ही दूसरे विमान का इंतज़ार किया और किसी तरह की विशेष सुविधा लेने से इनकार कर दिया।

14 को प्रकरणों की सुनवाई करेंगी केबिनेट मंत्री

दुष्यंत टीकम         
जांजगीर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष( केबिनेट मंत्री दर्जा )डॉ किरणमयी 14 सितम्बर को जांजगीर जिले के प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। सुनवाई पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालय कलेक्टर सभा कक्ष जांजगीर में होगी। आयोग द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्राप्त प्रकरणों पर सुनवाई की जाएगी।
राज्य महिला आयोग के सचिव ने सुनवाई के दौरान सभी पक्षकार अपने निर्धारित समय में उपस्थित होने उपस्थिति हेतु सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने, चेहरे, मुंह और नाक को ढकते हुए तीन लेयर वाले मास्क या मोटा कपड़े का रूमाल बांध कर आने कहा है। उन्होंने बताया कि सुनवाई के दौरान पक्षकारों के लिए सेनेटाईजर एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।

पेट्रोल-डीजल समेत रसोई गैस के दामों में उछाल

पंकज कपूर       
काशीपुर। बेतहाशा बढ़ती मंहगाई व पेट्रोल-डीजल समेत रसोई गैस के दामों में भारी उछाल को लेकर आज से महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले एमपी चैक के समीप कांग्रेसियों का 24 घंटे का विशाल धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया। कांग्रेसियों ने प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि किसान विरोधी तीनों काले कानूनों को वापस लेते हुए पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के दामों में यदि समय रहते घटोत्तरी नहीं की गई तो परिणाम गंभीर होगें। इसके साथ ही कांग्रेसियों ने मांग की काशीपुर को अतिशीघ्र जिले की श्रेणी में शामिल करते हुए निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य अविलम्ब पूरा किया जाये साथ ही नगर निगम का 2 प्रतिशत दाखिल- खारिज शुल्क समाप्त करते हुए हाउस टैक्स कम किया जाए व टूटी फूटी द्रोणा सागर माइनर नहर (सड़क) को दुरूस्त कराया जाये। उपरोक्त मामले काशीपुर की ज्वलंत समस्याओं में शामिल है। धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि उपरोक्त सभी मांगों को लेकर कांग्रेस पिछले लम्बे समय से आंदोलनरत है लेकिन सरकार व स्थानीय प्रतिनिधि इस पर सुनवाई करने से गुरेज कर रहे हैं। महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने विशाल धरना प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को अविलम्ब पूरा नहीं किया गया तो कांग्रेस आगे और उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। विशाल धरना प्रदर्शन में बरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डाॅ दीपिका गुड़िया आत्रेय, शेख अब्दुल अजीज कुरैशी, अब्दुल सलीम एड, गौतम मेहरोत्रा, सुरेन्द्र सागर, जय सिंह गौतम, इन्दर सिंह एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, शफीक अहमद अंसारी, महेंद्र बेदी, वीरज्योत सिंह ग्रेवाल,अर्पित मेहरोत्रा, दीपक गुप्ता, मंसूर अली मंसूरी, मंसूर अली मेफेयर, सचिन नाडिग,इल्यास माहिगीर, राशिद फारुकी आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हरियाणा: लेडी डॉन को साथी सहित गिरफ्तार किया

राणा ओबराय            
चंडीगढ़। पुलिस की अपराध शाखा ने लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी उस लेडी डॉन को उसके साथी सहित गिरफ्तार किया है। जोकि हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में हथियार सप्लाई करती है। मंजू आर्य उर्फ मीनू नाम से मशहूर इस लेडी डॉन की सोशल मीडिया पर भी चर्चा है।
सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए लेडी डॉन की कई वीडियो वायरल हुई हैं। पुलिस के मुताबिक लेडी डॉन मंजू आर्या उर्फ मीनू का मकसद पिछले दिनों पंजाब के जालंधर में रहने वाले अपने पति व झज्जर के ही एक व्यक्ति की हत्या कराए जाने का था। लेकिन वह अपने मकसद में सफल हो पाती। इससे पहले ही उसे पुलिस ने धर दबोचा। 
महिला पर अपने साथियों के साथ झज्जर व रोहतक में हथियारों के बल पर गाड़ी लूटने का भी आरोप है। बता दें कि पिछले दिनों झज्जर पुलिस को कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि झज्जर से एक गाड़ी छीनी गई है। 

मुंबई: तेजी के साथ 53,500 पर पहुंचा 'सेंसेक्स'

कविता गर्ग         
मुबंई। आज बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। सेंसेक्स 558 प्वाइंट से अधिक तेजी के साथ 53,500 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी 115 प्वाइंट की तेजी के साथ पहली बार 16,000 के पार गया है। निफ्टी इसी साल 5 फरवरी को 15,000 के स्तर पर पहुंचा था। पिछले सत्र में सेंसेक्स 363.79 प्वाइंट या 0.69 फीसदी चढ़ा था।
शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी के बीच बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 238.95 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। निवेशकों की संपत्ति में शुक्रवार के
बंद भाव के बाद से 3 लाख 45 हजार 729 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दिन के कारोबार में सबसे अधिक लगभग चार फीसदी की बढ़त टाइटन में हुई। इसके अलावा सन फार्मा, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक और एशियन पेंट्स भी बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल थे।


गरजचमक के साथ बारिश होने की संभावना जारी

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि  -भारत मौसम विभाग अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 13/ 09/2021 दोपहर 12.30 बजे जारी --अगले तीन घण्टों में भिवानी, चरखीदादरी, जींद, रोहतक, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक ,  झज्जर महेंद्रगढ़, रेवाडी, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम में व आसपास के क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम 
बंगाल की उत्तर पश्चिमी खाड़ी और उससे सटे ओडिशा तट पर डीप डिप्रेशन बन गया है और आज 5:30 बजे यह 20.5 डिग्री उत्तर अक्षांश और 86.9 पूर्व देशांतर के करीब था।
अगले 48 घंटों के दौरान इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में ओडिशा और छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश की ओर बढ़ने की उम्मीद है। और कल 14 सितंबर तक कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल सकता है।
कम दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण गुजरात क्षेत्र के ऊपर है और संबंधित चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है।
मॉनसून की ट्रफ रेखा दक्षिण गुजरात, खंडवा, बालाघाट, संबलपुर और ओडिशा तट पर गहरे दबाव के केंद्र के बीच से गुजर रही है।

सीएम उम्मीदवार के लिए अंतिम फैसला नहीं लिया

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। मीडिया से बातचीत में सलमान खुर्शीद ने कहा है कि कांग्रेस आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (यूपी चुनाव 2022) प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ेगी, हालांकि सीएम उम्मीदवार के लिए अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।
काग्रेंस पार्टी किसी के साथ गठजोड़ नहीं करेगी
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। हम पूरे विश्वास के साथ चुनाव लड़ेंगे।
सलमान खुर्शीद ने यह भी बताया कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए क्या करने जा रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता स्थानीय लोगों की समस्या जानने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे। घोषणापत्र में आम लोगों की आवाज को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही खुर्शीद ने बताया कि कांग्रेस यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।
आपको बता दें कि सलमान खुर्शीद कांग्रेस की चुनाव घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष हैं। रविवार को खुर्शीद आगरा के तोरा गांव पहुंचे और लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। उनके साथ कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत भी थीं।
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी लगातार यूपी में कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं। प्रियंका गांधी इन दिनों यूपी दौरे पर हैं। रविवार को वह रायबरेली में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने पहुंची थीं। लखनऊ के दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रियंका गांधी ने संगठन के पदाधिकारियों और सचिवों से कांग्रेस छोड़ चुके पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं के बारे में सवाल किया।

प्रियंका का नेतृत्व, यूपी में चुनाव लड़ेगी 'कांग्रेस'

हरिओम उपाध्याय            
लखनऊ। यूपी चुनाव की जंग छिड़ चूका है। बीजेपी, समाजवादी पार्टी समेत तमाम पार्टियों ने इस महासंग्राम को जीतने की तैयारी में लग गए है। यूपी में अपना जनाधार खो चुकी कांग्रेस  को फिर से हासिल करने की रणनीति बना रही है। सवाल यह है कि कांग्रेस किसके नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतरेगी। यूपी में सीएम पद का चेहरा कौन होगा? इस सवाल का जवाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने दिया है। सलमान खुर्शीद ने बताया कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस यूपी में चुनाव लड़ेगी। मीडिया से बातचीत में सलमान खुर्शीद ने कहा है कि कांग्रेस आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (यूपी चुनाव 2022) प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ेगी, हालांकि सीएम उम्मीदवार के लिए अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। कांग्रेस पार्टी किसी के साथ गठजोड़ नहीं करेगी
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। हम पूरे विश्वास के साथ चुनाव लड़ेंगे।
पार्टी कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याएं जानेंगे
सलमान खुर्शीद ने यह भी बताया कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए क्या करने जा रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता स्थानीय लोगों की समस्या जानने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे। घोषणापत्र में आम लोगों की आवाज को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही खुर्शीद ने बताया कि कांग्रेस यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।
आपको बता दें कि सलमान खुर्शीद कांग्रेस की चुनाव घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष हैं। रविवार को खुर्शीद आगरा के तोरा गांव पहुंचे और लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। उनके साथ कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत भी थीं।
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी लगातार यूपी में कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं। प्रियंका गांधी इन दिनों यूपी दौरे पर हैं। रविवार को वह रायबरेली में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने पहुंची थीं। लखनऊ के दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रियंका गांधी ने संगठन के पदाधिकारियों और सचिवों से कांग्रेस छोड़ चुके पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं के बारे में सवाल किया।


चुनाव: जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम किया

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। बिन्दुखत्ता की जनता पिछले चार दशक से अधिक समय से राजस्व गांव की मांग कर रही है। भाजपा ने विधानसभा चुनावों में सरकार बनने पर बिन्दुखत्ता की जनता से राजस्व गाँव बनाने का वायदा किया था। लेकिन साढ़े चार साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी यहां के विधायक और राज्य सरकार ने बिन्दुखत्ता राजस्व गाँव के सवाल पर कोई पहल लेना तो दूर रहा उल्टा राजस्व गाँव के सवाल पर जनता के बीच में भ्रम फैलाने का काम किया है।" बिन्दुखत्ता भूमि आंदोलन के दौर से ही बिन्दुखत्तावासियों के लिए संघर्षरत।
भाकपा (माले) के वरिष्ठ नेता बहादुर सिंह जंगी ने प्रेस बयान के माध्यम से यह बात कही।
उन्होंने कहा कि, "अगर भाजपा सरकार में थोड़ी भी राजनीतिक ईमानदारी होती तो बिन्दुखत्ता व अन्य खत्तों को राजस्व गांव बनाया जा सकता था। लेकिन भाजपा सरकार का खुली वादाखिलाफी  बिन्दुखत्ता और अन्य खत्तावासियों की जनता के साथ कर रही है।"
माले राज्य कमेटी सदस्य जंगी ने कहा कि,"भाजपा सरकार और विधायक बिन्दुखत्ता राजस्व गाँव के सवाल पर शर्मनाक चुप्पी साधे हुए हैं। उत्तराखंड की भाजपा सरकार के इस रवैये को लेकर बिन्दुखत्ता की जनता में काफी आक्रोश है। भाकपा माले इस आक्रोश को अभिव्यक्ति देने के लिए 15 सितंबर को शहीद स्मारक पर धरने के माध्यम से सरकार से बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव घोषित करने की मांग उठायेगी।

खेल: नोवाक जोकोविच का सपना मेदवेदेव ने तोड़ा

एल्बनि। पिछले 52 वर्ष में एक कैलेंडर वर्ष में चारों ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पहले पुरूष खिलाड़ी बनने का नोवाक जोकोविच का सपना दानिल मेदवेदेव ने तोड़ दिया। जिन्होंने अमेरिकी ओपन फाइनल में दुनिया के इस नंबर एक खिलाड़ी को हराया। मेदवेदेव ने आश्चर्यजनक रूप से एकतरफा रहे फाइनल में 6 . 4, 6 . 4, 6 . 4 से जीत दर्ज की।
इसके साथ ही जोकोविच को रिकॉर्ड 21वां ग्रैंडस्लैम जीतने के लिये अभी और इंतजार करना होगा । उनके रोजर फेडरर और रफेल नडाल के समान 20 ग्रैंडस्लैम खिताब हैं। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच इस टूर्नामेंट में 2021 में ग्रैंडस्लैम में जीत का 27 . 0 रिकॉर्ड लेकर उतरे थे।
उन्होंने फरवरी में आस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल में मेदवेदेव को हराया था जबकि जून में फ्रेंच ओपन और जुलाई में विम्बलडन जीता। अमेरिकी ओपन फाइनल में हालांकि वह अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थे। उन्होंने 38 सहज गलियां की और ब्रेक प्वाइंट नहीं भुना सके। उन्होंने गुस्से में अपना रैकेट भी तोड़ दिया। जिससे चेयर अंपायर ने उन्हें चेताया और आर्थर एशे स्टेडियम पर जमा दर्शकों ने हूटिंग भी की।
दूसरी ओर छह फुट छह इंच लंबे मेदवेदेव ने बेहतरीन खेल दिखाया। जोकोविच अपने कैरियर के 31वें ग्रैंडस्लैम फाइनल में फ्लशिंग मीडोस के हार्डकोर्ट पर छह जीत के साथ पहुंचे थे। लेकिन जरूरत के समय लय कायम नहीं रख सके। आखिरी बार एक ही वर्ष में सारे खिताब रॉड लावेर ने जीते थे जिन्होंने 1962 और 1969 में दो बार यह कारनामा किया। महिला वर्ग में एकमात्र स्टेफी ग्राफ यह कमाल कर चुकी हैं जिन्होंने 1988 में चारों खिताब जीते थे।

ऑस्ट्रेलिया की अदालत में पेश हुई प्रधानाध्यापिका

मेलबर्न। बाल यौन अपराध में आरोपी स्कूल की एक पूर्व प्रधानाध्यापिका सोमवार को ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत में पेश हुई। आरोपी को छह साल तक चली कानूनी लड़ाई के बाद इजराइल से प्रत्यर्पित किया गया था। मालका लीफर (54) पर मुकदमा चलने लायक पर्याप्त साक्ष्य हैं या नहीं इस पर फैसला लेने के लिए ‘मेलबर्न मजिस्ट्रेट्स कोर्ट’ में सुनवाई शुरू हुई।
लीफर पर 2004 से 2008 के बीच मेलबर्न के एडस इजराइल स्कूल की प्रमुख के तौर पर काम करते हुए बच्चियों के बाल यौन अपराध संंबंधित बलात्कार समेत 74 आरोप हैं। सुनवाई अगले सोमवार तक चलने की उम्मीद है और सिस्टर दस्सी एर्लिच, निकोल मेयर और एली सैपर उन 10 चश्मदीदों में से हैं जिन्हें सुनवाई के दौरान गवाही देनी है। लीफर को जनवरी में इजराइल से प्रत्यर्पित किया गया।
उसके प्रत्यर्पण में हो रही देरी पर ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों और यहूदी नेताओं ने सरकार की आलोचना की थी। आरोपी का जन्म इजराइल में हुआ था और 2008 में उसके विरुद्ध आरोप लगने शुरू हुए थे। बाद में उसने स्कूल छोड़ दिया और इजराइल वापस चली गई थी।
दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि है लेकिन लीफर पर आरोप लगाने वालों समेत कई आलोचकों ने कहा था कि इजराइली अधिकारियों ने मामले को लंबा खींचा। वहीं, लीफर का दावा था कि वह मुकदमे का सामना करने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी। इजराइली मनोवैज्ञानिकों के एक दल ने पिछले साल यह पाया कि लीफर अपनी मानसिक स्थिति के बारे में झूठ बोल रही है।

दिसंबर में इजराइल की सर्वोच्च अदालत ने उसके प्रत्यर्पण के विरोध में दायर याचिका खारिज कर दी और इजराइल ने न्याय मामलों के मंत्री ने आरोपी को ऑस्ट्रेलिया भेजने का आदेश पर हस्ताक्षर किये।

17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेगें भूपेंद्र पटेल

इकबाल अंसारी                     
गांधीनगर। गुजरात के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल आज दोपहर बाद दो बज कर 20 मिनट पर राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत उन्हें शपथ दिलायेंगे। वह अकेले ही शपथ लेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी इस अवसर पर उपस्थित रहने की सम्भावना है। भूपेन्द्र पटेल ने कल शाम राजभवन जाकर राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था। सुबह भूपेन्द्र पटेल गुजरात के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता नितिन पटेल से की मुलाकात की।
इस मौके पर केंद्रीय निरीक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद जोशी (दोनो केंद्रीय मंत्री) तथा पार्टी के केंद्रीय महामंत्री तरुण चुघ , प्रदेश प्रमुख सी आर पाटिल और प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और कई पूर्व मंत्री मौजूद थे, पर पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल की अनुपस्थिति से उनकी नाराज़गी की अटकलें भी तेज़ हो गयी हैं। सत्तारूढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने बताया कि भूपेन्द्र पटेल अकेले ही शपथ लेंगे।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...