सोमवार, 13 सितंबर 2021

पोचमपल्ली गांव को कैटेगरी में नॉमिनेट किया

शिलोंग। मेघालय के कोंगथोंग गांव, मध्य प्रदेश के लाड़पुरा और तेलंगाना के पोचमपल्ली गांव को भी यूनाइटेड नेशन्‍स वर्ल्‍ड टूरिज्‍म ऑर्गेनाइजेशन अवॉर्ड के लिए ‘बेस्‍ट टूरिज्‍म विलेज’ की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। आज हम आपको देश के इन तीनों बेमिसाल गांवों के बारे में बताने जा रहे हैं। कोंगथोंग (मेघालय): कोंगथोंग, शिलांग से 60 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित है और अपने प्राकृतिक सौंदर्य तथा विशिष्ट संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। कोंगथोंग ‘व्हिस्लिंग गांव’ (सीटी वाला गांव) के नाम से भी मशहूर है। क्‍योंकि यहां का हर बच्‍चा एक विशेष प्रकार की आवाज निकालता है। जो सुनने में सीटी जैसी लगती है।

यूपी: बड़े अभियान में लगीं भाजपा में मचीं हलचल

हरिओम उपाध्याय        

लखनऊ। प्रदेश में सत्ता अपने पास रखने के बड़े अभियान में लगी भारतीय जनता पार्टी में रविवार को उस समय हलचल मची। जब सीतापुर सदर से विधायक राकेश राठौर ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भेंट की। इसके बाद समाजवादी पार्टी ने नेताओं ने दावा किया कि भाजपा के आठ विधायक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सम्पर्क में हैं। यह लोग कभी भी भाजपा छोड़ सकते हैं। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को कई बार कठघरे में खड़ा करने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक राकेश राठौर ने रविवार शाम को अखिलेश यादव से भेंट की। विधायक राकेश राठौर कई मुद्दों पर अपनी ही सरकार पर सावालिया निशान खड़े कर चुके हैं। आज भी उनकी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से भेंट के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। विधायक राकेश राठौर की आज की इस मुलाकात के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने बताया कि अभी भाजपा के आठ विधायक अखिलेश यादव के संपर्क में हैं और टिकट मांग रहे हैं। राकेश राठाौर की अचानक अखिलेश यादव से इस मुलाकात की वजह का पता अभी नहीं चल पाया है।

खराबी आने के कारण टेकऑफ करने से रोका

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। एयर इंडिया की एक फ्लाइट में रविवार को तकनीकी खराबी आने के कारण उसे टेकऑफ करने से रोका गया। इस फ्लाइट में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे सवार थीं, जो कर्नाटक के बेंगलुरु से उड़ान भर रही थीं।
बेंगलुरु से हैदराबाद जा रही एयर इंडिया की इस फ्लाइट को शाम 6.45 बजे उड़ान भरनी थी। लेकिन फ्लाइट में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। गनीमत की बात ये रही कि टेकऑफ से तुरंत पहले इस खराबी का पता चल गया। ऐसे में पायलट विमान को रन-वे से वापस पार्किंग बे में ले आया।
इसके बाद एयर इंडिया की दूसरी फ्लाइट को लगाया गया, जिसमें मंत्री और अन्य यात्रियों ने सफर किया।
शोभा करंदलाजे केंद्र सरकार में कृषि राज्य मंत्री हैं. मंत्री के दफ्तर की ओर से जारी बयान के मुताबिक, शोभा करंदलाजे ने एयरपोर्ट के लॉन्ज में ही दूसरे विमान का इंतज़ार किया और किसी तरह की विशेष सुविधा लेने से इनकार कर दिया।

14 को प्रकरणों की सुनवाई करेंगी केबिनेट मंत्री

दुष्यंत टीकम         
जांजगीर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष( केबिनेट मंत्री दर्जा )डॉ किरणमयी 14 सितम्बर को जांजगीर जिले के प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। सुनवाई पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालय कलेक्टर सभा कक्ष जांजगीर में होगी। आयोग द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्राप्त प्रकरणों पर सुनवाई की जाएगी।
राज्य महिला आयोग के सचिव ने सुनवाई के दौरान सभी पक्षकार अपने निर्धारित समय में उपस्थित होने उपस्थिति हेतु सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने, चेहरे, मुंह और नाक को ढकते हुए तीन लेयर वाले मास्क या मोटा कपड़े का रूमाल बांध कर आने कहा है। उन्होंने बताया कि सुनवाई के दौरान पक्षकारों के लिए सेनेटाईजर एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।

पेट्रोल-डीजल समेत रसोई गैस के दामों में उछाल

पंकज कपूर       
काशीपुर। बेतहाशा बढ़ती मंहगाई व पेट्रोल-डीजल समेत रसोई गैस के दामों में भारी उछाल को लेकर आज से महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले एमपी चैक के समीप कांग्रेसियों का 24 घंटे का विशाल धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया। कांग्रेसियों ने प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि किसान विरोधी तीनों काले कानूनों को वापस लेते हुए पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के दामों में यदि समय रहते घटोत्तरी नहीं की गई तो परिणाम गंभीर होगें। इसके साथ ही कांग्रेसियों ने मांग की काशीपुर को अतिशीघ्र जिले की श्रेणी में शामिल करते हुए निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य अविलम्ब पूरा किया जाये साथ ही नगर निगम का 2 प्रतिशत दाखिल- खारिज शुल्क समाप्त करते हुए हाउस टैक्स कम किया जाए व टूटी फूटी द्रोणा सागर माइनर नहर (सड़क) को दुरूस्त कराया जाये। उपरोक्त मामले काशीपुर की ज्वलंत समस्याओं में शामिल है। धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि उपरोक्त सभी मांगों को लेकर कांग्रेस पिछले लम्बे समय से आंदोलनरत है लेकिन सरकार व स्थानीय प्रतिनिधि इस पर सुनवाई करने से गुरेज कर रहे हैं। महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने विशाल धरना प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को अविलम्ब पूरा नहीं किया गया तो कांग्रेस आगे और उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। विशाल धरना प्रदर्शन में बरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डाॅ दीपिका गुड़िया आत्रेय, शेख अब्दुल अजीज कुरैशी, अब्दुल सलीम एड, गौतम मेहरोत्रा, सुरेन्द्र सागर, जय सिंह गौतम, इन्दर सिंह एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, शफीक अहमद अंसारी, महेंद्र बेदी, वीरज्योत सिंह ग्रेवाल,अर्पित मेहरोत्रा, दीपक गुप्ता, मंसूर अली मंसूरी, मंसूर अली मेफेयर, सचिन नाडिग,इल्यास माहिगीर, राशिद फारुकी आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हरियाणा: लेडी डॉन को साथी सहित गिरफ्तार किया

राणा ओबराय            
चंडीगढ़। पुलिस की अपराध शाखा ने लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी उस लेडी डॉन को उसके साथी सहित गिरफ्तार किया है। जोकि हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में हथियार सप्लाई करती है। मंजू आर्य उर्फ मीनू नाम से मशहूर इस लेडी डॉन की सोशल मीडिया पर भी चर्चा है।
सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए लेडी डॉन की कई वीडियो वायरल हुई हैं। पुलिस के मुताबिक लेडी डॉन मंजू आर्या उर्फ मीनू का मकसद पिछले दिनों पंजाब के जालंधर में रहने वाले अपने पति व झज्जर के ही एक व्यक्ति की हत्या कराए जाने का था। लेकिन वह अपने मकसद में सफल हो पाती। इससे पहले ही उसे पुलिस ने धर दबोचा। 
महिला पर अपने साथियों के साथ झज्जर व रोहतक में हथियारों के बल पर गाड़ी लूटने का भी आरोप है। बता दें कि पिछले दिनों झज्जर पुलिस को कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि झज्जर से एक गाड़ी छीनी गई है। 

मुंबई: तेजी के साथ 53,500 पर पहुंचा 'सेंसेक्स'

कविता गर्ग         
मुबंई। आज बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। सेंसेक्स 558 प्वाइंट से अधिक तेजी के साथ 53,500 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी 115 प्वाइंट की तेजी के साथ पहली बार 16,000 के पार गया है। निफ्टी इसी साल 5 फरवरी को 15,000 के स्तर पर पहुंचा था। पिछले सत्र में सेंसेक्स 363.79 प्वाइंट या 0.69 फीसदी चढ़ा था।
शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी के बीच बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 238.95 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। निवेशकों की संपत्ति में शुक्रवार के
बंद भाव के बाद से 3 लाख 45 हजार 729 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दिन के कारोबार में सबसे अधिक लगभग चार फीसदी की बढ़त टाइटन में हुई। इसके अलावा सन फार्मा, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक और एशियन पेंट्स भी बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल थे।


गरजचमक के साथ बारिश होने की संभावना जारी

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि  -भारत मौसम विभाग अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 13/ 09/2021 दोपहर 12.30 बजे जारी --अगले तीन घण्टों में भिवानी, चरखीदादरी, जींद, रोहतक, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक ,  झज्जर महेंद्रगढ़, रेवाडी, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम में व आसपास के क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम 
बंगाल की उत्तर पश्चिमी खाड़ी और उससे सटे ओडिशा तट पर डीप डिप्रेशन बन गया है और आज 5:30 बजे यह 20.5 डिग्री उत्तर अक्षांश और 86.9 पूर्व देशांतर के करीब था।
अगले 48 घंटों के दौरान इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में ओडिशा और छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश की ओर बढ़ने की उम्मीद है। और कल 14 सितंबर तक कमजोर होकर डिप्रेशन में बदल सकता है।
कम दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण गुजरात क्षेत्र के ऊपर है और संबंधित चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है।
मॉनसून की ट्रफ रेखा दक्षिण गुजरात, खंडवा, बालाघाट, संबलपुर और ओडिशा तट पर गहरे दबाव के केंद्र के बीच से गुजर रही है।

सीएम उम्मीदवार के लिए अंतिम फैसला नहीं लिया

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। मीडिया से बातचीत में सलमान खुर्शीद ने कहा है कि कांग्रेस आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (यूपी चुनाव 2022) प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ेगी, हालांकि सीएम उम्मीदवार के लिए अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।
काग्रेंस पार्टी किसी के साथ गठजोड़ नहीं करेगी
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। हम पूरे विश्वास के साथ चुनाव लड़ेंगे।
सलमान खुर्शीद ने यह भी बताया कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए क्या करने जा रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता स्थानीय लोगों की समस्या जानने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे। घोषणापत्र में आम लोगों की आवाज को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही खुर्शीद ने बताया कि कांग्रेस यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।
आपको बता दें कि सलमान खुर्शीद कांग्रेस की चुनाव घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष हैं। रविवार को खुर्शीद आगरा के तोरा गांव पहुंचे और लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। उनके साथ कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत भी थीं।
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी लगातार यूपी में कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं। प्रियंका गांधी इन दिनों यूपी दौरे पर हैं। रविवार को वह रायबरेली में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने पहुंची थीं। लखनऊ के दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रियंका गांधी ने संगठन के पदाधिकारियों और सचिवों से कांग्रेस छोड़ चुके पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं के बारे में सवाल किया।

प्रियंका का नेतृत्व, यूपी में चुनाव लड़ेगी 'कांग्रेस'

हरिओम उपाध्याय            
लखनऊ। यूपी चुनाव की जंग छिड़ चूका है। बीजेपी, समाजवादी पार्टी समेत तमाम पार्टियों ने इस महासंग्राम को जीतने की तैयारी में लग गए है। यूपी में अपना जनाधार खो चुकी कांग्रेस  को फिर से हासिल करने की रणनीति बना रही है। सवाल यह है कि कांग्रेस किसके नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतरेगी। यूपी में सीएम पद का चेहरा कौन होगा? इस सवाल का जवाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने दिया है। सलमान खुर्शीद ने बताया कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस यूपी में चुनाव लड़ेगी। मीडिया से बातचीत में सलमान खुर्शीद ने कहा है कि कांग्रेस आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (यूपी चुनाव 2022) प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ेगी, हालांकि सीएम उम्मीदवार के लिए अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। कांग्रेस पार्टी किसी के साथ गठजोड़ नहीं करेगी
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। हम पूरे विश्वास के साथ चुनाव लड़ेंगे।
पार्टी कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याएं जानेंगे
सलमान खुर्शीद ने यह भी बताया कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए क्या करने जा रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता स्थानीय लोगों की समस्या जानने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे। घोषणापत्र में आम लोगों की आवाज को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही खुर्शीद ने बताया कि कांग्रेस यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।
आपको बता दें कि सलमान खुर्शीद कांग्रेस की चुनाव घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष हैं। रविवार को खुर्शीद आगरा के तोरा गांव पहुंचे और लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। उनके साथ कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत भी थीं।
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी लगातार यूपी में कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं। प्रियंका गांधी इन दिनों यूपी दौरे पर हैं। रविवार को वह रायबरेली में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने पहुंची थीं। लखनऊ के दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रियंका गांधी ने संगठन के पदाधिकारियों और सचिवों से कांग्रेस छोड़ चुके पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं के बारे में सवाल किया।


चुनाव: जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम किया

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। बिन्दुखत्ता की जनता पिछले चार दशक से अधिक समय से राजस्व गांव की मांग कर रही है। भाजपा ने विधानसभा चुनावों में सरकार बनने पर बिन्दुखत्ता की जनता से राजस्व गाँव बनाने का वायदा किया था। लेकिन साढ़े चार साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी यहां के विधायक और राज्य सरकार ने बिन्दुखत्ता राजस्व गाँव के सवाल पर कोई पहल लेना तो दूर रहा उल्टा राजस्व गाँव के सवाल पर जनता के बीच में भ्रम फैलाने का काम किया है।" बिन्दुखत्ता भूमि आंदोलन के दौर से ही बिन्दुखत्तावासियों के लिए संघर्षरत।
भाकपा (माले) के वरिष्ठ नेता बहादुर सिंह जंगी ने प्रेस बयान के माध्यम से यह बात कही।
उन्होंने कहा कि, "अगर भाजपा सरकार में थोड़ी भी राजनीतिक ईमानदारी होती तो बिन्दुखत्ता व अन्य खत्तों को राजस्व गांव बनाया जा सकता था। लेकिन भाजपा सरकार का खुली वादाखिलाफी  बिन्दुखत्ता और अन्य खत्तावासियों की जनता के साथ कर रही है।"
माले राज्य कमेटी सदस्य जंगी ने कहा कि,"भाजपा सरकार और विधायक बिन्दुखत्ता राजस्व गाँव के सवाल पर शर्मनाक चुप्पी साधे हुए हैं। उत्तराखंड की भाजपा सरकार के इस रवैये को लेकर बिन्दुखत्ता की जनता में काफी आक्रोश है। भाकपा माले इस आक्रोश को अभिव्यक्ति देने के लिए 15 सितंबर को शहीद स्मारक पर धरने के माध्यम से सरकार से बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव घोषित करने की मांग उठायेगी।

खेल: नोवाक जोकोविच का सपना मेदवेदेव ने तोड़ा

एल्बनि। पिछले 52 वर्ष में एक कैलेंडर वर्ष में चारों ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पहले पुरूष खिलाड़ी बनने का नोवाक जोकोविच का सपना दानिल मेदवेदेव ने तोड़ दिया। जिन्होंने अमेरिकी ओपन फाइनल में दुनिया के इस नंबर एक खिलाड़ी को हराया। मेदवेदेव ने आश्चर्यजनक रूप से एकतरफा रहे फाइनल में 6 . 4, 6 . 4, 6 . 4 से जीत दर्ज की।
इसके साथ ही जोकोविच को रिकॉर्ड 21वां ग्रैंडस्लैम जीतने के लिये अभी और इंतजार करना होगा । उनके रोजर फेडरर और रफेल नडाल के समान 20 ग्रैंडस्लैम खिताब हैं। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच इस टूर्नामेंट में 2021 में ग्रैंडस्लैम में जीत का 27 . 0 रिकॉर्ड लेकर उतरे थे।
उन्होंने फरवरी में आस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल में मेदवेदेव को हराया था जबकि जून में फ्रेंच ओपन और जुलाई में विम्बलडन जीता। अमेरिकी ओपन फाइनल में हालांकि वह अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थे। उन्होंने 38 सहज गलियां की और ब्रेक प्वाइंट नहीं भुना सके। उन्होंने गुस्से में अपना रैकेट भी तोड़ दिया। जिससे चेयर अंपायर ने उन्हें चेताया और आर्थर एशे स्टेडियम पर जमा दर्शकों ने हूटिंग भी की।
दूसरी ओर छह फुट छह इंच लंबे मेदवेदेव ने बेहतरीन खेल दिखाया। जोकोविच अपने कैरियर के 31वें ग्रैंडस्लैम फाइनल में फ्लशिंग मीडोस के हार्डकोर्ट पर छह जीत के साथ पहुंचे थे। लेकिन जरूरत के समय लय कायम नहीं रख सके। आखिरी बार एक ही वर्ष में सारे खिताब रॉड लावेर ने जीते थे जिन्होंने 1962 और 1969 में दो बार यह कारनामा किया। महिला वर्ग में एकमात्र स्टेफी ग्राफ यह कमाल कर चुकी हैं जिन्होंने 1988 में चारों खिताब जीते थे।

ऑस्ट्रेलिया की अदालत में पेश हुई प्रधानाध्यापिका

मेलबर्न। बाल यौन अपराध में आरोपी स्कूल की एक पूर्व प्रधानाध्यापिका सोमवार को ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत में पेश हुई। आरोपी को छह साल तक चली कानूनी लड़ाई के बाद इजराइल से प्रत्यर्पित किया गया था। मालका लीफर (54) पर मुकदमा चलने लायक पर्याप्त साक्ष्य हैं या नहीं इस पर फैसला लेने के लिए ‘मेलबर्न मजिस्ट्रेट्स कोर्ट’ में सुनवाई शुरू हुई।
लीफर पर 2004 से 2008 के बीच मेलबर्न के एडस इजराइल स्कूल की प्रमुख के तौर पर काम करते हुए बच्चियों के बाल यौन अपराध संंबंधित बलात्कार समेत 74 आरोप हैं। सुनवाई अगले सोमवार तक चलने की उम्मीद है और सिस्टर दस्सी एर्लिच, निकोल मेयर और एली सैपर उन 10 चश्मदीदों में से हैं जिन्हें सुनवाई के दौरान गवाही देनी है। लीफर को जनवरी में इजराइल से प्रत्यर्पित किया गया।
उसके प्रत्यर्पण में हो रही देरी पर ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों और यहूदी नेताओं ने सरकार की आलोचना की थी। आरोपी का जन्म इजराइल में हुआ था और 2008 में उसके विरुद्ध आरोप लगने शुरू हुए थे। बाद में उसने स्कूल छोड़ दिया और इजराइल वापस चली गई थी।
दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि है लेकिन लीफर पर आरोप लगाने वालों समेत कई आलोचकों ने कहा था कि इजराइली अधिकारियों ने मामले को लंबा खींचा। वहीं, लीफर का दावा था कि वह मुकदमे का सामना करने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी। इजराइली मनोवैज्ञानिकों के एक दल ने पिछले साल यह पाया कि लीफर अपनी मानसिक स्थिति के बारे में झूठ बोल रही है।

दिसंबर में इजराइल की सर्वोच्च अदालत ने उसके प्रत्यर्पण के विरोध में दायर याचिका खारिज कर दी और इजराइल ने न्याय मामलों के मंत्री ने आरोपी को ऑस्ट्रेलिया भेजने का आदेश पर हस्ताक्षर किये।

17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेगें भूपेंद्र पटेल

इकबाल अंसारी                     
गांधीनगर। गुजरात के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल आज दोपहर बाद दो बज कर 20 मिनट पर राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत उन्हें शपथ दिलायेंगे। वह अकेले ही शपथ लेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी इस अवसर पर उपस्थित रहने की सम्भावना है। भूपेन्द्र पटेल ने कल शाम राजभवन जाकर राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था। सुबह भूपेन्द्र पटेल गुजरात के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता नितिन पटेल से की मुलाकात की।
इस मौके पर केंद्रीय निरीक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद जोशी (दोनो केंद्रीय मंत्री) तथा पार्टी के केंद्रीय महामंत्री तरुण चुघ , प्रदेश प्रमुख सी आर पाटिल और प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और कई पूर्व मंत्री मौजूद थे, पर पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल की अनुपस्थिति से उनकी नाराज़गी की अटकलें भी तेज़ हो गयी हैं। सत्तारूढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने बताया कि भूपेन्द्र पटेल अकेले ही शपथ लेंगे।

जनपदों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया

पंकज कपूर         
देहरादून। राज्य भर में लगातार हो रही बरसात इस बार लोगों के लिए मुसीबत बन कर सामने आई है। वही आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में बारिश से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं, मौसम विभाग ने अगले 4 दिन यानी 16 सितंबर तक राज्य के पर्वतीय जनपदों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है तथा साथ ही मैदानी जनपदों में भी हल्की से मध्यम वर्षा की आशंका जताई गई है। इसके अलावा विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान बताया है।
मौसम विभाग ने 13 सितंबर को कुमाऊं मंडल के अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी की है जिसमें नैनीताल, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं कहीं तीव्र बौछार व भारी बारिश हो सकती है। 14 को पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं तीव्र बौछार, भारी बारिश हो सकती है। 15 सितंबर को कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है,जिनमें पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं तीव्र बौछार व भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।
जबकि 16 सितंबर को कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ बारिश की संभावना, तथा गढ़वाल मंडल के भी कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

यूपी: मांस व मदिरा को प्रतिबंध करने की मांग की

हरिओम उपाध्याय               
हरिद्वार। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मथुरा में 10 किलोमीटर के दायरे में मांस और मदिरा को पूरी तरह प्रतिबंधित करने के बाद अब उत्तराखंड में भी हरिद्वार क्षेत्र के अंतर्गत मांस व मदिरा को प्रतिबंध करने की मांग जोर पकड़ने लगी है।
यहां बैरागी कैंप स्थित अखिल भारतीय श्रीपंच निर्वाणी अणि अखाड़े में हुई बैठक में बैरागी संतो ने कहा कि “हर की पैड़ी” से 10 किलोमीटर के दायरे में मांस और मदिरा को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। बैरागी संतो ने जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार से हरिद्वार क्षेत्र को मांस-मदिरा मुक्त बनाने की मांग की है।अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मथुरा में 10 किलोमीटर के दायरे में मांस और मदिरा को प्रतिबंधित किया है ऐसे में प्राचीन काल से ऋषि मुनियों की तपस्थली रहे हरिद्वार में भी ऐसा नियम बनाया जाना बेहद जरूरी है क्योंकि यहां अनेकों पौराणिक स्थल है। ऐसे में मांस व मदिरा की वजह से यहां अराजकता का माहौल पैदा होता है। उत्तराखंड सरकार को भी जल्द से जल्द यहां 10 किलोमीटर के दायरे में मांस मदिरा को पूरी तरह से प्रतिबंधित करना चाहिए।

पेट्रोल की कीमतों में लगातार कोई बदलाव नहीं हुआ

अकांशु उपाध्याय           

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार मे तेल कीमतों के करीब 10 दिनों के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बीच सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार आठवें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। पिछले रविवार को इन दाेनों की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कमी की गयी थी। दिल्ली में आज इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल जहां 101.19 रुपये प्रति लीटर पर औैर डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर पर रहा। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर पर रहा। तेल उत्पादक देश लीबिया में तेल उत्पादन करने वाली कंपनी के प्रमुख को निलंबित किये जाने के साथ ही प्रदर्शनकारियों के उत्पादन ठप करने की चेतावनी के कारण अंतररष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत में तेजी आयी है। आज सुबह सिंगापुर में कारोबार शुरू होने पर ब्रेंट क्रूड 0.7 फीसदी चढ़कर 73.40 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 0.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ 70.21 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

हालिया मिसाइल परीक्षण के बारे में जानकारी मिली

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका ने कहा है कि उसे उत्तर कोरिया के हालिया मिसाइल परीक्षण के बारे में जानकारी मिली है और वह इस तरह की गतिविधि को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए खतरा मानता है।

उत्तर कोरियाई समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने सोमवार तड़के बताया कि उत्तर कोरिया ने सप्ताहांत में लंबी दूरी तक प्रहार करने में सक्षम एक नये तरह की क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया। अमेरिकी रक्षा विभाग 'पेंटागन' ने कहा, "हम डीपीआरके क्रूज मिसाइल लॉन्च की रिपोर्ट से अवगत हैं। हम स्थिति की निगरानी करना जारी रखेंगे और अपने सहयोगियों तथा साझीदारों के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं।"

पेंटागन ने उत्तर कोरिया की सैन्य गतिविधि को 'उसके पड़ोसियों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष खतरे' को उजागर करने वाला बताया और कहा कि अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। केसीएनए के अनुसार, उत्तर कोरिया ने शनिवार और रविवार को नई मिसाइलों का परीक्षण किया। लंबी दूरी तक मारक क्षमता वाली इन क्रूज मिसाइलों ने लक्ष्य को भेदने से पहले 1,500 किलोमीटर (932 मील) की उड़ान भरी। एजेंसी ने बताया कि दो साल की तैयारी और शोध के बाद किया गया यह परीक्षण सफल रहा।

हमला: हमास के बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया

मॉस्को। इजरायल ने गाजा से शुक्रवार से जारी रॉकेट हमलों के जवाब में हमास के बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने सोमवार तड़के यह जानकारी दी। उसने ट्विटर पर कहा, "गाजा से आतंकवादियों ने लगातार तीसरी रात इजरायल पर रॉकेट दागे, जिससे गाजा और इजरायल में लोगों का जीवन खतरे में पड़ गया। जवाब में, हमने सैन्य प्रशिक्षण के लिए उपयोग किये जाने वाले चार हमास परिसरों, एक हथियार कार्यशाला और एक भूमिगत आतंकवादी सुरंग के प्रवेश द्वार पर हमले किये।"

लगभग एक घंटा पहले, आईडीएफ ने कहा कि आयरन डोम एरियल डिफेंस सिस्टम ने गाजा से दक्षिणी इजरायल की ओर दागे गये एक रॉकेट को मार गिराया है। आईडीएफ ने रविवार शाम कहा कि आयरन डोम एरियल डिफेंस सिस्टम ने गाजा से दागे गये एक रॉकेट को मार गिराया। उसने रविवार सुबह कहा कि इजरायल की सेना ने शनिवार को गाजा से इजरायल की ओर रॉकेट लॉन्च के जवाब में गाजा पट्टी में एक रॉकेट उत्पादन संयंत्र सहित हमास के कई ठिकानों पर हमले किये।

इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेस्ट बैंक में शनिवार शाम सैकड़ों फिलीस्तीनी नागरिक इजरायली सेना के साथ भिड़ गये। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आंसू गैस के गोले दागे गये और कई लोग घायल हो गये।गाजा से शुक्रवार देर रात इजरायल पर एक रॉकेट दागा गया। आईडीएफ ने शनिवार सुबह कहा कि उसने रॉकेट हमले के जवाब में हमास के ठिकानों को निशाना बनाया था।

नये मामलों में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की

अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गयी है और पिछले 24 घंटे में 27,254 मामले सामने आये हैं तथा इस अवधि में मृतकों की संख्या भी अपेक्षाकृत काफी कम दर्ज की गयी है।
देश में रविवार को 53 लाख 38 हजार 945 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये और अब तक 74 करोड़ 38 लाख 37 हजार 643 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
इस दौरान 27,254 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 32 लाख 64 हजार 175 हो गया है। इस दौरान 37,687 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद तीन करोड़ 24 लाख 47 हजार 32 हो गयी है। कोरोना संक्रमण के नये मामलों की तुलना में इस बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रही जिससे सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.13 फीसदी रह गयी है। सक्रिय मामले 10,652 घटकर तीन लाख 74 हजार 269 रह गये हैं। सक्रिय मामलों के हिसाब से केरल अभी देश में पहले स्थान पर हैं हालांकि पिछले 24 घंटों में यहां सबसे अधिक 9537 सक्रिय मामले कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 2,22,815 रह गयी है। वहीं 29,710 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 41,30,065 हो गयी है, जबकि 67 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 22,551 हो गयी है।
महाराष्ट्र में सक्रिय मामले घटकर 51,244 रह गये हैं जबकि 46 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,38,142 हो गयी है। वहीं कोरोना मुक्त होने वालों के ताजा आंकड़े अभी अद्यतन नहीं किये गये हैं।

रायबरेली में दूसरे दिन के सभी कार्यक्रम रद्द किएं

हरिओम उपाध्याय                  
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दौरे पर आई कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रमों में अचानक बदलाव करते हुए रायबरेली में दूसरे दिन के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अचानक से दिल्ली के लिए कूच कर गई है।
सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के रायबरेली इलाके में कई कार्यक्रम होने थे। प्रातः के समय उनके सभी कार्यक्रम रदद कर दिये गये है। तकरीबन 22 महीनों के अंतराल के बाद रविवार को रायबरेली पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बजरंगबली मंदिर में पूजा पाठ किया था। इसके बाद अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र के टोडर गांव में पहुंची थी, यहां 6 दिन पहले ही एक मकान की कच्ची दीवार गिर जाने से तीन मासूमों की मौत हो गई थी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने टोडर गांव पहुंचकर परिवार वालों से मुलाकात करते हुए उनको सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू ने बताया है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वापस दिल्ली जा रही है। उनका प्रदेश में इतना ही कार्यक्रम था। अब उनका उत्तर प्रदेश में आना जाना लगा रहेगा।

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...