शनिवार, 11 सितंबर 2021

प्रवास के लिए जनता को दिखाया तैयार 'एयरबेस'

वाशिंगटन डीसी। बाइडेन प्रशासन ने शुक्रवार को पहली बार अफगान शरणार्थियों के प्रवास के लिए तैयार एयरबेस जनता को दिखाया है। अमेरिकी सैन्य अड्डे के अंदर अफगानिस्तान से एयरलिफ्ट किए गए अफगानों की स्क्रीनिंग की जा रही है। बाइडन प्रशासन से लगातार सवाल किया जा रहा था कि सरकार शरणार्थियों की देखभाल और उनकी जांच कैसे कर रही है।

विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी लिज ग्रेकान ने संवाददाताओं से कहा, 'हर अफगान जो यहां हमारे साथ है। उसने एक कष्टदायक यात्रा का सामना किया है और अब वे संयुक्त राज्य अमेरिका में जीवन के साथ तालमेल बिठाने की वास्तविक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।'

टेक्सास के एल पासो में फोर्ट ब्लिस आर्मी बेस पर मीडिया ने तीन घंटे का दौरा किया। यह पहली बार था जब जनता को अफगान शरणार्थियों के लिए बनाए गए आठ अमेरिकी सैन्य प्रतिष्ठानों में से एक दिखाया गया। इस दौरान पत्रकारों को किसी भी शरणार्थी के साथ बात करने या उन क्षेत्रों में कुछ मिनट से अधिक समय बिताने की अनुमति नहीं दी गई थी।

अभिनंदन के लिए जनता का आभार प्रकट किया

पंकज कपूर       
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड को देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह काम समाज, संतों और सरकार के संयुक्त प्रयास से ही पूरा हो सकेगा। योजना बनाई जा रही है कि अगले 10 वर्ष में उत्तराखण्ड को देश का नंबर–1 राज्य बनाया जा सके। यह बात उन्होंने टिहरी जिला मुख्यालय में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कही। टिहरी जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए उन्होंने शानदार अभिनंदन के लिए क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट किया।
समारोह में उन्होंने 16431.72 लाख लागत की कुल 49 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण, टिहरी यूथ क्लब का उद्घाटन, देवप्रयाग के वैष्णो माता ग्राम संगठन के हिलांस तुलसी चाय उत्पाद का अनावरण और पर्यटन आवास गृह सुनहरीगाड जाखणीधार की चाबी का हस्तांतरण किया। इसके अलावा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए। 

विमान यात्रा पर ले जाकर 1 और सपना पूरा किया

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शनिवार को अपने माता-पिता को पहली विमान यात्रा पर ले जाकर अपना एक और सपना पूरा किया। नीरज चोपड़ा अपने पिता सतीश कुमार और मां सरोज देवी के साथ कर्नाटक के बेल्लारी स्थित इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (आईआईएस) में अपने प्रमोटर जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। नीरज चोपड़ा ने विमान में अपनी और अपने माता-पिता की तस्वीरों के साथ ट्वीट किया, ”मेरा एक छोटा सा सपना आज सच हो गया क्योंकि मैं अपने माता-पिता को उनकी पहली उड़ान में ले जाने में सफल हुआ।”

नीरज चोपड़ा और उनके माता-पिता के अलावा इस विमान में उनके कोच एवं जर्मनी के बायोमैकेनिक्स विशेषज्ञ क्लॉस बार्टोनिट्ज और ओलंपियन मुक्केबाज सतीश कुमार भी बैठे दिख रहे है। तेइस वर्षीय चोपड़ा ने तोक्यो खेलों में एथलेटिक्स में भारत का पहला ओलंपिक पदक (स्वर्ण) जीत कर इतिहास रच दिया था।

जिम्मेदारी: भूल का सुधार करेगी हरियाणा सरकार

राणा ओबराय         
चंडीगढ़। कभी खट्टर सरकार के अति विश्वसनीय रहे हरियाणा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व महानिदेशक आईएएस समीरपाल सरो की सेवाएं की फिर खट्टर सरकार को मानो जरूरत पड़ गयी है। लगभग दो साल पहले सेवानिवृत्त होने के बाद कयास लगाये जा रहे थे कि खट्टर सरकार सरो को कोई महत्वपूर्ण पद देकर हरियाणा सिविल सचिवालय में बिठाएगी। कयास बेकार ही साबित हुए। अब किसान आंदोलन से घिरी हरियाणा सरकार को एक बार फिर समीरपाल सरो जैसे महत्वपूर्ण अधिकारी की याद आयी हैं। माना जा रहा है कि बहुत जल्दी हरियाणा सरकार पूर्व आईएएस समीरपाल सरो को महत्वपूर्ण विभाग के चेयरमैन पद की जिम्मेदारी सौंप कर अपनी भूल का सुधार करेगी।

यूपी: दबंग लोगो ने अवैध निर्माण कराना शुरू किया

बृजेश केसरवानी          
प्रयागराज। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी एयरफोर्स गेट के ठीक सामने खाली पड़ी बंजर भूमि पर गांव के कुछ दबंग लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं। उक्त बंजर भूमि की कीमत करोड़ो रुपए में बताई जा रही है। ग्राम समाज की खाली पड़ी बंजर भूमि में गेट लगाकर गांव के दबंग लोगो ने अवैध निर्माण कराना शुरू कर दिया हैं। इस बात की सूचना जैसे ही ग्राम प्रधान को मिली अवैध कब्जा धारकों के द्वारा हो रहे अवैध निर्माण को रोकने के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ों की तादात में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। 
ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों की भीड़ देखकर अवैध कब्जा धारक निर्माण कार्य बंद कराकर मौके से भाग खड़े हुए। ग्राम सभा की बंजर भूमि पर दोबारा किसी दबंग व्यक्ति के द्वारा अवैध कब्जा ना किया जाए। 
इसलिए अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ विरोध जताने के लिए ग्रामीणों का हुजूम टूट पड़ा और सैकड़ों की तादात में लोगों ने सड़क पर उतरकर भारी आक्रोश जताया। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय प्रशासन ने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया शांति और सौहार्द बनाए रखने की पुलिस ने लोगों से अपील की। लोगों की माने तो उक्त बंजर भूमि पर कई दशक पहले छुट्टा घूमकर लोगों की फसल नष्ट करने वाले जानवरों को नियंत्रित करने के लिए सरकार के द्वारा कांजी हाउस बनवाया गया था जिसमें अनियंत्रित मवेशियों को लाकर बंद कर दिया। जाता था लेकिन समय परिवर्तन के साथ उक्त कांजी हाउस का पतन हो गया और जमीन आज भी बंजर भूमि में दर्ज है। जमीन हाईवे से सटी होने के कारण उक्त जमीन की कीमत करोड़ों रुपए में है और इस बेशकीमती जमीन को हथियाने के लिए कुछ दबंग लोग अवैध कब्जा पर उतारू हो गए हैं। उक्त जमीन को लेकर उपजिलाधिकारी न्यायालय में वाद दाखिल किया गया था। जिसकी निष्पक्ष सुनवाई करते हुए ग्राम समाज की बंजर भूमि को सरकार के खाते में दर्ज करने के लिए दिनांक 20/7/2021 को उपजिलाधिकारी सदर संबंधित अधिकारी को आदेशित भी कर चुके हैं। उसके बावजूद दबंग अवैध कब्जा धारक अवैध कब्जा पर उतारू हैं।

हापुड़: एक बच्चे को जान से मारने का प्रयास किया

अतुल त्यागी          
हापुड़। थाना बाबूगढ़ पर आज डायल-112 पर एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई, कि पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति द्वारा एक बच्चे को जान से मारने का प्रयास किया गया है एवं आग लगा दी गयी है। 
षसूचना मिलते ही थाने की एवं डायल-112 टीम मौके पर पहुंची। बच्चे को अपनी कस्टडी में लेकर उसका मेडिकल कराया गया। घटना में शामिल अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है एवं सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

मुंबई: दीपिका को प्रभावशाली महिला का नाम दिया

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...