सोमवार, 6 सितंबर 2021

फार्मूले पर छत्तीसगढ़ में सियासी संग्राम जमकर हुआ

दुष्यंत टीकम                    
रायपुर। ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर छत्तीसगढ़ में सियासी संग्राम जमकर हुआ। लोगों को लगने लगा था कि अब सीएम भूपेश बघेल और सिंहदेव में पहले की तरह ज्यादा नहीं बन पाएगी। लेकिन सियासी गलियारे की इस चर्चा का आज पटाक्षेप हो गया। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव तीजा-पोरा तिहार में शिरकत करने सीएम आवास पहुंचे हुए हैं। 
बता दें कि मुख्यमंत्री निवास में सोमवार को तीजा-पोरा कार्यक्रम को तीजा महोत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इनमें अलका लांबा, रागिनी नायक, सुप्रिया श्रीनेत, राधिका खेरा और शमा मोहम्मद शामिल हैं।






फैन पेज पर ब्लैक ब्रा में एक बोल्ड फोटो शेयर की

कविता गर्ग               
मुबंई। तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी के सबसे फेवरेट शोज में से एक है। शो की तरह शो की स्टारकास्ट की भी बड़ी फैन फॉलोइंग है। निधि भानुशाली, जो कभी तारक मेहता शो का हिस्सा थीं, उन्हें भी शो से एक नई पहचान मिली। इन दिनों निधि भानुशाली की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
शो में सोनू का कैरेक्टर निभाने वाली निधि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। निधि अपने स्टनिंग फोटोज से फैंस के दिलों को जीतती रहती हैं। अब निधि के फैन पेज पर ब्लैक ब्रा में उनकी एक बोल्ड फोटो शेयर की गई है। जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाई हुई है।
फैन पेजेस पर निधि की यह फोटो तेजी से वायरल हो रही है। फैंस हार्ट और फायर इमोजी के साथ अपने रिएक्शन दे रहे हैं। 
निधि आम तौर पर जिप्सी स्टाइल में नजर आती हैं, लेकिन निधि को इस अंदाज में देखना फैंस के लिए काफी इंटरेस्टिंग है। बता दें कि निधि फिलहाल वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं।
निधि को ट्रैवल करना बेहद पसंद है। वो अक्सर ही अलग-अलग लोकेशंस पर एन्जॉय करते हुए अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। फैंस को निधि का हर अंदाज खूब भाता है।
 

फिल्म 'विक्रम वेधा' के रीमेक में भूमिका चुनौतीपूर्ण

कविता गर्ग                    
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान का कहना है कि तमिल सुपरहिट फिल्म विक्रम वेधा' के रीमेक में उनकी भूमिका बेहद चुनौतीपूर्ण है।
सैफ अली खान जल्द ही ऋतिक रोशन के साथ तमिल सुपरहिट फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं। सैफ अली ने कहा, "हमने इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी है और यह काफी चुनौतीपूर्ण किरदार होने वाला है। ऋतिक एक बेहतरीन ऐक्टर और डांसर हैं। इसलिए मुझे उनके सामने टिकने के लिए सुबह उठकर मेहनत करनी पड़ेगी।"
गौरतलब है कि 'विक्रम वेधा' में आर माधवन और विजय सेतुपति मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म में माधवन ने विक्रम नाम के पुलिसवाले और विजय सेतुपति ने वेधा नाम के गैंगस्टर का किरदार निभाया था। हिंदी रीमेक को तमिल डायरेक्टर पुष्कर और गायत्री ही बनाने जा रहे है। 

आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान चलाया जाएगा

 हरिओम उपाध्याय          
लखनऊ। प्रदेशवासियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। उत्तर प्रदेश में 16 सितंबर से लेकर 20 सितंबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हर एक ग्रामसभा और शहरी इलाकों में वार्डो में कैंप लगाकर लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
स्टेट एजेंसी फॉर कंप्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज यानी साचीज की सीईओ संगीता सिंह ने बताया है कि उत्तर प्रदेश में आयुष्मान कार्ड बनाने के काम में तेजी लाई जाएगी ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों को इस योजना का लाभ हासिल हो सके। उन्होंने बताया कि आगामी 16 सितंबर से लेकर 20 सितंबर तक उत्तर प्रदेश में चलने वाले विशेष अभियान के तहत लाभार्थियों के अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए 6 सितंबर से जागरूकता अभियान की भी शुरुआत की जा रही है। इसके तहत आशा वर्कर लोगों के घर-घर जाकर उन्हें आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करेंगी। केंद्र सरकार की ओर से देशवासियों के हितों को लेकर कई योजनाएं चलाई जा रही है, इनमें से आयुष्मान भारत योजना भी एक ऐसी महत्वपूर्ण योजना है जिसके माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होती हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के गरीब परिवारों को मुफ्त और बेहतर इलाज की सुविधा देने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना यानी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत कर रखी है। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को अस्पतालों में 500000 रूपये तक के इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। इस योजना की मुख्य बात यह है कि इसमें इलाज का खर्च हेल्थ इंश्योरेंस लेने वाले व्यक्ति को नहीं देना होगा।

प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर दो करोड़ रुपये ठगें


पंकज कपूर                
देहरादून। रिलायंस कंपनी का प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से दो करोड़ रुपये ठग लिए गए। तय समय पर जब प्रोजेक्ट नहीं मिला तो उसने पुलिस से शिकायत की। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय में शिकायत की। मुख्यालय के आदेश पर अब शहर कोतवाली में 19 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
धोखाधड़ी अश्विनी अग्रवाल निवासी ओल्ड रेस्ट कैंप के साथ हुई है। उनकी हनुमान चौक पर लक्ष्मणदास जय भगवान नाम से फर्म है। मई 2019 में उनकी मुलाकात सचिन जैन के माध्यम से अश्विनी कुमार चौबे, उनकी पत्नी रंगीता राज और उनके बेटे रुद्रांश से हुई। अश्विनी कुमार चौबे ने अपना रिलायंस का आईडी कार्ड दिखाया और खुद को कंपनी का इंडिया प्रोजेक्ट हेड बताया। चौबे की पत्नी खुद को एम्स की डॉक्टर बता रही थी। उन्होंने अग्रवाल को बताया कि रिलायंस का केबल टीवी प्रोजेक्ट फायदे का सौदा होगा। यदि वह कंपनी में दो करोड़ रुपये जमा करेंगे तो यह प्रोजेक्ट उन्हें मिल जाएगा।
इसके लिए कंपनी उन्हें एक कार्यालय बनाकर भी देगी। इस पर अश्विनी कुमार अग्रवाल ने अश्विनी चौबे के कहने पर दो करोड़ रुपये आरआईएल मीडिया ब्रॉडकास्टिंग के खाते में जमा करा दिए। यह खाता डीसीबी बैंक कोलकाता में है। अग्रवाल प्रोजेक्ट मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें इसके बारे में कहीं कुछ पता नहीं चला।
पता चला कि यह एक गैंग है जो इस तरह की ठगी करता है। इसमें कई और लोगों के नाम भी सामने आए। अग्रवाल ने पिछले साल एसएसपी कार्यालय को भी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाल रितेश साह ने बताया कि इस मामले में अश्विनी कुमार चौबे, उसकी पत्नी संगीता राज, बेटे रुद्रांश, प्रसून कुमार, रवि प्रधान, आमीन, सुजाना शुक्ला, शोभा रानी, दिशा शर्मा, माही गुप्ता, मीनू दास, बबीता, आयशा, राकेश, शिवांगी शर्मा, ओली नाथ, सुतानी, देवाश्री और सचिन जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-387 (साल-02)
2. मंगलवार, सितंबर 7, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-अमावस्या, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -22 डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...