शनिवार, 4 सितंबर 2021

संक्रमण के मामलों की संख्या 3,29,45,907 हुईं

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 42,618 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,29,45,907 हो गयी। जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,05,681 पर पहुंच गई। उपचाराधीन मामलों में लगातार चौथे दिन वृद्धि दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 330 और मरीजों के जान गंवाने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या 4,40,225 पर पहुंच गई।
मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे की अवधि में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 5,903 की वृद्धि हुई। उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.23 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.43 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक, दैनिक संक्रमण दर 2.50 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 2.63 प्रतिशत है। पिछले 71 दिनों से यह तीन प्रतिशत से कम रही है।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

सीएम की मूर्ति लगाने का फैसला, विवाद शुरू हुआ

मिनाक्षी लोढी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नया विवाद शुरू हो गया है। यह विवाद पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बागुईहाटी क्षेत्र के नज़रूल पार्क उन्नयन समिति द्वारा देवी दुर्गा के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मूर्ति लगाने के फैसले के बाद शुरू हुआ है। इस मुद्दे को लेकर बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने कहा है कि भारतीय इतिहास में जिस भी राजनेता ने अपना आदर्श बनाया है, उसे विनाश का सामना करना पड़ा है।
यह आज तक का इतिहास है। मायावती हो या दक्षिण के बड़े राजनेता, जिस भी राजनेता की पूजा की गई है, वे विनाश की ओर ले गए हैं। वहीं दुर्गा पूजा की तैयारी में जुटे मशहूर क्ले मॉडलर मिंटू पाल अपने कुमारतुली स्टूडियो में फाइबरग्लास की मूर्ति बना रही हैं। मिंटू पल ने कहा कि यह विचार कोलकाता में होने वाली थीम पूजा से आया है, इसलिए थीम पूजा के समय सभी क्लब चाहते हैं कि क्लब आगे बढ़े और कुछ नया दिखाए।

कनाडा की 18 वर्ष की लीला से हारी 'ओसाका'

एल्बनि। पिछली चैम्पियन नाओमी ओसाका अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में कनाडा की 18 वर्ष की लीला फर्नांडिज से हार गई। जिसके बाद अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सकी और रैकेट तोड़ दिया। प्वाइंट के बीच काफी समय लेने के लिये दर्शकों ने ओसाका की काफी हूटिंग भी की।
वह आखिर में 5 . 7, 6 . 7, 6 . 4 से हार गई। दुनिया की 73वें नंबर की खिलाड़ी लीला पहली बार ग्रैंडस्लैम के चौथे दौर में पहुंची है। ग्रैंडस्लैम में लगातार 16 मैच और चार खिताब जीतकर आई ओसाका का फ्रेंच ओपन के बाद यह दूसरा ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट था। फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में जीतने के बाद उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य कारणों से नाम वापिस ले लिया था। वह विम्लबडन भी नहीं खेली थी लेकिन तोक्यो ओलंपिक में भाग लिया था जहां उन्होंने अग्निकुंड भी प्रज्जवलित किया था।

4 अक्‍टूबर से शुरू होगीं 'वेब सीरीज' की शूटिंग

कविता गर्ग                  
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान वेबीरीज ’92 डेज’ बनाने जा रहे हैं। सलमान खान अपने बैनर ‘सलमान खान फिल्म्स’ तले वेब सीरिज ’92 डेज’ बनाने जा रहे हैं। इस वेब सीरीज की शूटिंग 04 अक्‍टूबर से शुरू होने वाली है। इस वेब शो की शूटिंग आगरा, धौलपुर, मुरैना, ग्‍वालियर, दतिया, झांसी, ओरछा और चंदेरी के लोकेशनों पर होगी। 
सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा इस सीरीज में लीड रोल में हैं जबकि अन्य कलाकार दक्षिण भारत से लिये गये है। बताया जा रहा है कि इस वेब सीरीज की कहानी थोड़ी बहुत फिल्म ‘बागबान’ की तरह है। इसे वेब सीरीज को सलमान के साथ-साथ दक्षिण भारत के दो और प्रोडक्शन हाऊस प्रोड्यूस कर रहें हैं।

संस्कृति बदलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए

वाशिंगटन डीसी/काबूल। अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले आतंकवादी संगठन तालिबान ने कहा है कि देश में केवल हिजाब पहनने वाली महिलाओं को ही शिक्षा और काम (रोजगार) का अधिकार मिलेगा तथा अमेरिका को देश की संस्कृति बदलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने शुक्रवार देर रात ‘फॉक्स न्यूज’ से कहा, “महिलाओं के अधिकारों के बारे में कोई समस्या नहीं होगी, उनकी शिक्षा और काम के बारे में भी कोई समस्या नहीं होगी। हमारी संस्कृति है कि वे हिजाब के साथ शिक्षा प्राप्त कर सकती हैं। वे हिजाब के साथ काम कर सकती हैं।
उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अफगानिस्तान से महिलाओं के बिना हिजाब के काम करने और शिक्षा प्राप्त करने के अधिकार को सुनिश्चित करने का आह्वान किया था, जो अफगानी संस्कृति को बदलने का एक प्रयास था। संगठन के दृष्टिकोण से यह अस्वीकार्य है।
गौरतलब है कि तालिबान ने एक सप्ताह तक अफगानिस्तान के विभिन्न प्रांतों पर हमलों और कब्जे के बाद 15 अगस्त को काबुल में प्रवेश किया जिसके कारण राष्ट्रपति अशरफ गनी को पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा और अमेरिका समर्थित सरकार गिर गयी।

मनीष नरवाल और सिंहराज सिंह की तारीफ की

टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो पैरालम्पिक में निशानेबाजी मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले मनीष नरवाल और सिंहराज सिंह अडाना की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय खेलों के लिये यह खास पल है।
मोदी ने ट्वीट किया ,” टोक्यो पैरालम्पिक में जीत का सिलसिला जारी है। युवा और बेहद प्रतिभाशाली मनीष नरवाल की शानदार उपलब्धि। उनका स्वर्ण पदक भारतीय खेलों के लिये खास पल है। उन्हें बधाई और भविष्य के लिये शुभकामना।
वहीं उन्होंने आगे कहा ,” शानदार सिंहराज सिंह अडाना ने फिर यह कर दिखाया। उन्होंने एक और पदक जीता और इस बार मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 में पदक जीता। भारत को उनकी उपलब्धि पर गर्व है । उन्हें बधाई और भविष्य के लिये शुभकामना।”

विश्व रिकॉर्डधारी उन्नीस वर्ष के नरवाल ने पैरालम्पिक का रिकॉर्ड बनाते हुए 218 . 2 स्कोर करके स्वर्ण पदक जीता। वहीं पी1 पुरूषों की एस मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में मंगलवार को कांस्य जीतने वाले अडाना ने 216 . 7 अंक बनाकर रजत पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही अडाना एक ही खेलों में दो पदक जीतने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए।

5 सितंबर को उत्साह के साथ मनेगा 'टीचर्स डे'

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। टीचर्स डे हर साल हम बड़े उत्साह के साथ 5 सितंबर को मनाते हैं और अपने शिक्षकों का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस दिन देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधकृष्णन का जन्म हुआ था। डॉ. सर्वपल्ली राधकृष्णन एक बहुत बड़े विद्वान और शिक्षक थे। इन्होंने अपने जीवन के 40 साल शिक्षक के रूप में बीताए थे। डॉ. सर्वपल्ली राधकृष्णन की लगन और उनके योगदान को देखते हुए उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसे हम टीचर्स डे भी कहते हैं।
शिक्षक हमारे जीवन में एक महत्तवपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक हमें जीवन में सही-गलत का फर्क बताते हैं। शिक्षक के भिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। जिस तरहं हमारे शरीर को स्वास्थ रहने के लिए भोजन की आवश्यकता पड़ती है उसी तरहं जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा की जरुरत होती है। शिक्षक हमारे अंदर की अच्छाईयों को पहचानकर हमें एक अच्छा इंसान बनने में मदद करते हैं। हम सभी को शिक्षकों के योगदान के लिए उनका सम्मान करना चाहिए। शिक्षक के बिना एक बच्चे का जीवन अंधेरे से भरा हुआ होता है। ऐसे में सभी बच्चों के पास अपने शिक्षकों को थैंक्यू कहने के लिए यह दिन बेहद खास होता है। आज हम इस टीचर्स डे को खास बनाने के लिए सभी बच्चों को बताने जा रहे हैं कि वो अपने शिक्षकों को क्या गिफ्ट दे सकते हैं।
एक टीचर के लिए पेन से बड़ा कोई गिफ्ट नहीं हो सकता। पेन हमेशा टीचर के साथ रहता है। पेन का इस्तेमाल टीचर हमेशा ज्ञान देने के लिए करते हैं। इसलिए आप अपने टीचर को पेन देकर काफी खुश कर सकते हैं।टीचर्स डे पर टीचर को डायरी गिफ्ट करना बेहद खास हो सकता है। टीचर्स डायरी में हमेशा जरुरी चीजें नोट करते हैं, इस कारण डायरी हमेशा टीचर्स के पास रहती है। आप डायरी गिफ्ट करके इस टीचर डे को खास बना सकते हैं।टीचर्स डे पर ग्रीटिंग कार्ड देना काफी अच्छा विकल्प है। ग्रीटिंग कार्ड पर आप टीचर के प्रति अपने भाव लिख कर उन्हें भेंट कर सकते हैं। इससे आपके टीचर्स काफी खुश हो सकते हैं।

15वें संस्करण 2022 की तैयारी में जुटा कंट्रोल बोर्ड

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। आईपीएल का 14वां संस्करण बीच में रोकना पड़ा था। अब 19 सितंबर से बचे हुए मैच दुबई में शुरू होंगे लेकिन बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आईपीएल के 15वें संस्करण यानी -2022 की तैयारी में जुट गया है।
भारत-श्रीलंका दूसरा टी-20 आज के मैच पर भी लगा ग्रहण , क्या कैंसल हो जाएगी सीरीज।
इसमें दो नयी टीमें आईपीएल में शामिल होंगी। यानी अगले आईपीएल में दस टीमें होंगी। हर क्रिकेट प्रेमी यह जानने को उत्सुक है कि यह टीमें किन शहरों से होंगी तो आपको बता दें कि कई शहर इस में दौड़ में आगे माने जा रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि शहरों की दौड़ में अहमदाबाद, लखनऊ के अलावा कटक गुवाहाटी की टीमों पर भी बोली लग सकती है। वहीं, कोच्ची शहर भी बड़े दावेदारों में है। वैसे सबसे ज्यादा संभावना अहमदाबाद लखनऊ की टीमें बनने की जताई जा रही है।
यहां बता दें कि हाल ही में हाल ही में बीसीसीआई ने दो नयी टीमों के लिए बोली आमंत्रित की है। इसमें एक टीम के लिेए बेस प्राइस 2000 करोड़ रुपये रखा गया है। हालांकि दोनों टीमों की कुल कीमत 5000 करोड़ रुपये से ऊपर जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। बीसीसीआई ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि 3000 करोड़ रुपये सालाना से कम वार्षिक आय वाली कंपनियां बोली नहीं लगा सकती हैं। वहीं, ये संभावना जताई जा रही है कि नयी टीमों के खरीदारों में अडानी ग्रुप आरपीएसजी ग्रुप के आने के कयास लगाए जा रहे हैं।  वहीं, प्रसिद्ध फार्मास्युटिकल कंपनी टोरेंट के भी इस रेस में होने की संभावना है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से बातचीत में बताया था कि यदि कई कंपिनयां मिलकर भी बोली लगाती हैं तो उनका स्वागत है।  ऐसे में सूत्रों का दावा है कि तीन कंपनियों को मिलकर बोली लगाने की अधिकार भी मिल सकता है।
यहां बता दें कि दो नई टीमों के लिए बीसीसीआई ने जो टेंडर निकाले हैं, उन्हें भरने की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर तय की गई है। बोली के दस्तावेज 75 करोड़ रुपये में खरीदे जा सकते हैं. इसे बाद में बीसीसीआई रद्द भी कर सकती है। इसमें टीम को खरीदने की पात्रता, बोली लगाने की प्रक्रिया, प्रस्तावित नई टीमों के अधिकारों से जुड़ी तमाम जानकारी रहेगी।
बीसीसीआई के मुताबिक, बोली जमा करने के इच्छुक किसी भी कंपनी को इंविटेशन टू टेंडर यानी आईटीटी खरीदना जरूरी होगा। हालांकि इससे पहले भी राइजिंग पुणे ज्वाइंट्स गुजरात लॉयंस नाम की टीम आईपीएल में शामिल की गई थीं लेकिन तब चेन्नई सुपर किंग्स राजस्थान रॉयल्स को स्पॉट फिक्सिंग के कारण दो साल के लिए निलंबित कर दिया गया था।

बीजेपी: आशीर्वाद रैली को जनता का समर्थन मिला

पंकज कपूर             
हल्द्वानी। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा आपसी मनमुटाव को दूर करने की यात्रा है। क्योंकि कांग्रेस के अंदर जो गुटबाजी है। वह कई बार खुलकर जनता के सामने आ चुकी है। उसी गुटबाजी और मनमुटाव को दूर करने के लिए कॉंग्रेस की परिवर्तन यात्रा चल रही है। बीजेपी के पूर्व प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट ने यह बात कही है ,उन्होंने कहा कि 2017 में जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार से परेशान होकर परिवर्तन कर चुकी है अब कांग्रेस को किसी परिवर्तन की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के नेतृत्व में बीजेपी की जन आशीर्वाद रैली को जिस तरह से जनता का समर्थन मिला है। उससे यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश की जनता फिर से भारतीय जनता पार्टी को सत्ता सौंपने जा रही है। कांग्रेस को इस परिवर्तन यात्रा से सिर्फ इतना फायदा होगा कि पिछले चुनाव में उनकी जो 11 सीटें आई थी वह घटकर 3 या 5 तक रह जाएंगी और भारतीय जनता पार्टी 60 प्लस के नारे के साथ 2022 में पुनः विजयी होकर सत्ता पर काबिज होगी।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-385 (साल-02)
2. रविवार, सितंबर 5, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-चतुर्दशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -23 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...