सोमवार, 30 अगस्त 2021

ट्रक की चपेट में आने से हिण्डाल्को कर्मचारी की मौंत

हरिओम उपाध्याय          

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के पीपरी क्षेत्र में सोमवार को रेणुकूट शहर में ड्यूटी करके बाइक पर घर जा रहे एक हिण्डाल्को कर्मचारी की ट्रक की चपेट में आने से मृत्यु हो गई।

पुलिस सुत्रों ने बताया की रेणुकूट निवासी 42 वर्षीय अखिलेश सिंह आज सुबह करीब सात बजे रात्रि ड्यूटी करने के बाद बाइक पर अपने घर जा रहा था। सब्जी मंडी के पास एकाएक कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक फिसल गई और वह सड़क पर गिर गया। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। जिससे श्री सिंह की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।

मराठवाड़ा क्षेत्र में संक्रमण के 176 नए मामलें मिलें

कविता गर्ग        

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 176 नये मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हो गई।स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सभी जिला मुख्यालयों से यूनीवार्ता द्वारा एकत्र किये गये विवरण के अनुसार क्षेत्र के आठ जिलों में से बीड़ सबसे अधिक प्रभावित रहा जहां 95 नये मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद लातूर में 20 मामले दर्ज किये गये और एक व्यक्ति की मौत हो गई। औरंगाबाद में 28 मामले, उस्मानाबाद में 21 मामले, नांदेड़ में छह मामले, परभणी में चार मामले, जालना और हिंगोली में एक-एक नये मामले दर्ज किए गये।

दिल्ली थोक जिंस बाजार, तेल में भारी घटबढ़ रही

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में खाद्य तेलों के मिश्रित रुझान से बीते सप्ताह दिल्ली थोक जिंस बाजार में भी खाद्य तेल में भारी घटबढ़ रही। वहीं इस दौरान दाल, अनाज, चीनी और गुड़ महंगे हो गये। तेल तिलहन: वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अक्टूबर वायदा समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 91 रिंगिट चढ़कर 4457 रिंगिट प्रति टन रह गया। वहीं, दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.49 सेंट टूटकर सप्ताहांत पर 60.01 सेंट प्रति पाउंड बोला गया। 

स्थानीय बाजार में खाद्य तेलों में 366 रुपये प्रति क्विंटल तक की तेजी और 366 रुपये प्रति क्विंटल तक की नरमी भी देखी गई। मांग बढ़ने से वनस्पति तेल 366 रुपये, सरसों तेल 292 रुपये और पाम ऑयल 220 रुपये प्रति क्विंटल तक चढ़ गये। वहीं, उठाव कमजोर होने से मूंगफली तेल और सूरजमुखी तेल 366-366 रुपये और सोया रिफाइंड के भाव 73 रुपये प्रति क्विंटल उतर गये।


जहाज के बीच हुईं टक्कर में 20 लोगों के मौंत हुईं

लीमा। पेरू के लोरेटो के अमेजोनियन क्षेत्र में हुआलागा नदी में एक मोटर बोट और जहाज के बीच हुई टक्कर में 20 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है और 50 से अधिक लोग लापता हैं। आरपीपी रेडियो स्टेशन ने इस आशय की जानकारी दी। 
यह दुर्घटना घने कोहरे के बीच हुई, जब एक मोटर बोट ने एक यात्री जहाज को टक्कर मार दी। उस समय जहाज पर करीब 80 यात्री सवार थे। बचे हुए यात्रियों में से एक ने संवाददाताओं से कहा कि टक्कर होने से पहले, उसने एक नाव को अपने जहाज के पास आते सुना था। टक्कर के समय कई यात्री सो रहे थे। नौसेना की एक टीम पीड़ितों के बचाव के लिए व्यापक अभियान चला रही है। 

राजधानी काबुल स्थित अड्डा को निशाना बनाया

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित हवाई अड्डा को निशाना बनाकर शहर के खैर खाना इलाके के एक वाहन से सोमवार की सुबह कई रॉकेट दागे गये। रिपोर्टाें के मुताबिक इस घटना में तत्काल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खैर खाना इलाके में एक वाहन से हवाई अड्डा को निशाना बनाकर कई रॉकेट दागे गये। न्यूज के मुताबिक सोमवार की सुबह काबुल शहर में कई रॉकेट दागे गये। ये रॉकेट खैर खाना इलाके से काबुल हवाई अड्डे की ओर दागे गये। इससे पहले रविवार को अमेरिकी सेना ने हवाई अड्डे के उत्तर-पश्चिम में भीड़-भाड़ वाले इलाके में कम से कम एक आत्मघाती हमलावर को ले जा रहे वाहन पर ड्रोन के जरिये हमला कर उसे उड़ा दिया। विस्फोटक वाहन के साथ यह हमलावर काबुल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाने का इर

अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने हस्तक्षेप करने और गुरुवार को आत्मघाती बम विस्फोट जैसी एक अन्य घटना को रोकने के लिए यह कार्रवाई की, जिसमें 13 अमेरिकी सैनिक सहित लगभग 200 लोग मारे गये थे। ड्रोन हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी। इसके अलावा रविवार को ही राजधानी के 11वें सुरक्षा जिले ख्वाजा बुगरा इलाके में रॉकेट से एक घर के उपर विस्फोट करने से दो लोगों की मौत हो गयी।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने शनिवार को चेतावनी दी है कि काबुल के हवाई अड्डे पर अगले 24-36 घंटों में एक और आतंकवादी हमला होने की अत्यधिक आशंका है। ये घटनाएं ऐसे समय में हो रही हैं जब अमेरिका अफगानिस्तान से 20 साल के जुड़ाव के बाद 31 अगस्त को अफगानिस्तान से अपने बलों और कर्मियों की पूरी तरह से वापसी से महज एक दिन दूर है। 

भारत में संक्रमितों की संख्या-3,27,37,939 हुईं

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 42,909 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,27,37,939 हो गई। वहीं, लगातार छठे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 380 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,38,210 हो गई। 

उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,76,324 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.15 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 7,766 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.51 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 52,01,46,525 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 14,19,990 नमूनों की जांच रविवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 3.02 प्रतिशत है। 

वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.41 प्रतिशत है, जो पिछले 65 दिन से तीन प्रतिशत से कम है। देश में अभी तक कुल 3,19,23,405 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। देश में बृहस्पतिवार सुबह तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 63.43 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। 

शुरुआती कारोबार में 400 अंक चढ़ा 'सेंसेक्स'

कविता गर्ग                

मुंबई। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और बजाज फाइनेंस जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक चढ़ा। इस दौरान सेंसेक्स 56,527.81 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर को छूने के बाद खबर लिखे जाने अंक प्रतिशत बढ़कर।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 100.95 अंक या 0.60 प्रतिशत बढ़कर 16,806.15 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी टाइटन में हुई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, एमएंडएम, मारुति, एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक में गिरावट देखने को मिली। 

राइफल में स्वर्ण पदक जीतने पर अवनि को बधाई

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को टोक्यो पैरालंपिक की निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीतने पर अवनि लेखरा को बधाई दी और कहा कि यह वास्तव में भारतीय खेलों के लिए यह विशेष क्षण है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ”अविस्मरणीय प्रदर्शन अवनि लेखरा! कड़ी मेहनत की बदौलत स्वर्ण जीतने पर बधाई जिसकी आप हकदार भी थी। स्वभाव और निशानेबाजी के प्रति जज्बे से आपने ऐसा संभव कर दिखाया। भारतीय खेलों के लिए यह एक विशेष क्षण है। आपको भविष्य के लिये शुभकामनाएं।” अवनि लेखरा ने 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में स्वर्ण पदक जीत

उन्होंने फाइनल में 249.6 अंक बनाकर विश्व रिकार्ड की बराबरी की और पहला स्थान हासिल किया। अवनि पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। यह भारत का इन खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में भी पहला पदक है। तोक्यो पैरालंपिक में भी यह देश का पहला स्वर्ण पदक है। पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली वह तीसरी भारतीय महिला हैं। 

क्लास एसएच-1 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा

टोक्यो। भारत की अवनि लेखरा ने सोमवार को यहां तोक्यो पैरालंपिक खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। अवनि ने फाइनल में 249.6 अंक बनाकर विश्व रिकार्ड की बराबरी की और पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने चीन की झांग कुइपिंग (248.9 अंक) को पीछे छोड़ा।

यूक्रेन की इरियाना शेतनिक (227.5) ने कांस्य पदक जीता। अवनि पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। यह भारत का इन खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में भी पहला पदक है। टोक्यो पैरालंपिक में भी यह देश का पहला स्वर्ण पदक है। पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली वह तीसरी भारतीय महिला हैं। रविवार को महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल और ऊंची कूद के एथलीट निषाद कुमार ने रजत पदक जीते लेकिन विनोद कुमार का चक्का फेंक की एफ52 स्पर्धा में कांस्य पदक उनके क्लासीफिकेशन को लेकर विरोध दर्ज होने के कारण रोक दिया गया। 

एमबीबीएस के 7 और छात्र-छात्राएं पॉजिटिव आएं

संदीप मिश्र         

बरेली। एमबीबीएस के सात और छात्र-छात्राएं पॉजिटिव आ गये। जिससे कॉलेज प्रशासन में हडक़ंप मच गया। वहीं एक महिला अटेंडेंट भी कोविड पॉजिटिव आई है। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की प्रथम से लेकर पंचम वर्ष तक की सभी कक्षाएं एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दी गई हैं। इसके अलावा द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं, वार्ड ब्वाय, पर्यावरण मित्रों और अटेंडेंट की जांच कराने का भी निर्णय लिया गया है।

गौरतलब है कि मंगलवार को एमबीबीएस की छात्राएं कोविड पॉजिटिव आई थीं। अभी तक एमबीबीएस प्रथम वर्ष की कुल 19 छात्र-छात्राएं पॉजिटिव आ चुके हैं। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि रविवार को 107 के सैंपल जांच के लिए भेजे गए और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि शनिवार को 96 के सैंपल जांच को भेजे गए थे। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी को भी तीन दिन के लिए बंद कर दिया है। एक सितंबर को एमबीबीएस तृतीय वर्ष की होने वाली आंतरिक परीक्षा भी रद्द कर दी है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-380 (साल-02)
2. मंगलवार, अगस्त 31, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमीं, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -21 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...