रविवार, 29 अगस्त 2021

मथुरा: धूमधाम से चल रहीं जनमाष्टमी की तैयारियां

हरिओम उपाध्याय          
मथुरा। भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव 30 अगस्त को मनाने के लिए मथुरा में जन्माष्टमी की तैयारियां धूूमधाम से चल रही हैं। मथुरा के रामलीला मैदान में रविवार से तीन दिवसीय कृष्णोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा और सोमवार को जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसमें शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नागेंद्र प्रताप ने यह जानकारी दी। यह आयोजन परिषद, राज्य के पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।

परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा ने बताया, सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर साढ़े तीन बजे मथुरा आएंगे। वह कृष्णोत्सव का उद्घाटन करने के लिए रामलीला मैदान जाएंगे। मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री का मथुरा में करीब 90 मिनट ठहरने का कार्यक्रम है। इस दौरान वह श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिरों में दर्शन भी करेंगे।

यूपी: प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम महाअभियान जारी

हरिओम उपाध्याय          

लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव को गंभीरता से ले रही उत्तर प्रदेश कांग्रेस का पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम प्रशिक्षण से पराक्रम महाअभियान लगातार जारी है। अभी तक उत्तर प्रदेश के 42 जनपदों में पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस महाअभियान में 700 प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिनमें 200000 पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अपने पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने का महा अभियान लगातार जारी है। प्रशिक्षण शिविर में 7 टीमें लगातार पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने के काम में लगी हुई है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पदाधिकारियों को कांग्रेस के इतिहास, आरएसएस और भाजपा के देश विरोधी अतीत के अलावा बूथ मैनेजमेंट और सोशल मीडिया के बेहतर इस्तेमाल पर महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश को किसने बनाया उल्टा प्रदेश नाम के प्रशिक्षण सत्र के दौरान भाजपा, सपा और बसपा के शासनकाल में उत्तर प्रदेश को किस तरीके से बर्बाद किया गया है, इसकी जानकारी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को विस्तार के साथ दी जा रही है। 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी के मीडिया एवं संचार विभाग के संयोजक ललन कुमार ने बताया है कि अब तक उत्तर प्रदेश के 42 जनपदों में प्रशिक्षण से पराक्रम महा अभियान पूरा हो चुका है। इस अभियान में कुल 700 प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें तकरीबन दो लाख पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। रविवार को आयोजित किये गये प्रशिक्षण शिविर के छठवें दिन मैनपुरी, बांदा, मुजफ्फरनगर, चंदौली, अमेठी, कासगंज और बस्ती जनपद के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षित किया गया। प्रदेश कांग्रेस मीडिया एवं संचार विभाग के संयोजक ललन कुमार ने कि पार्टी उत्तर प्रदेश में संगठन निर्माण के अंतिम पड़ाव पर है। प्रदेश के सभी 823 ब्लॉकों की समितियों का गठन हो गया है। 8134 न्याय पंचायत के अध्यक्ष मुस्तैदी के साथ अपनी कमेटियों को अंतिम रूप दे रहे हैं, साथ ही साथ अब ग्राम सभा अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विनोद ने पुरूषों की स्पर्धा में कांस्य पदक जीता

टोक्यो। चक्का फेंक एथलीट विनोद कुमार ने रविवार को यहां एशियाई रिकार्ड के साथ पुरूषों की एफ52 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। जो टोक्यो पैरालंपिक में भारत का तीसरा पदक है। बीएसएफ के 41 साल के जवान ने 19.91 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से तीसरा स्थान हासिल किया। वह पोलैंड के पियोट्र कोसेविज (20.02 मीटर) और क्रोएशिया के वेलिमीर सैंडोर (19.98 मीटर) के पीछे रहे जिन्होंने क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किये।

विनोद के पिता 1971 भारत-पाक युद्ध में लड़े थे। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में जुड़ने के बाद ट्रेनिंग करते हुए वह लेह में एक चोटी से गिर गये थे जिससे उनके पैर में चोट लगी थी।

अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष की सूची जारी की

कौशाम्बी। मंझनपुर मुख्यालय से सटे ओसा मण्डी के पास जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेन्द्र कुमार सोनकर ने अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह सरोज के मनोयन पर उनको मिठाई खिलाकर नयें दायित्व के लिए बधाई दी है। 
बता दे कि पिछले दिनों पार्टी हाईकमान के द्वारा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष की सूची जारी की है। जिसमें जिले से ज्ञान सिंह सरोज का नाम घोषित किया गया है। यह जानकारी उनके समर्थकों में मिलते ही उनमें खुशी की लहर दौड़ पड़ी। रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेन्द्र कुमार सोनकर पूर्व ब्लाक प्रमुख ने अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह सरोज को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया है। साथ ही उनको बधाई दिया। जितेन्द्र कुमार सोनकर ने कहा कि ज्ञान सिंह के मनोनयन से पार्टी को मजबूती मिलेगी, और वह पार्टी के नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुचाने का कार्य करेगें। साथ ही सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं को लोगो तक पहुचाने का कार्य वह करेगे।
अजीत कुशवाहा 

डंपर और कार की जोरदार भिड़ंत में 2 लोग घायल

अतुल त्यागी         
हापुड़। मामला थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला मोहम्मदपुर रोड कमलेश कुमार इंटर कॉलेज के पास का है। जहां मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर और कार की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। व्यक्ति जीतन पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम मतनौरा अपने साथी सोनी पुत्र ज्ञानचंद के साथ अपनी सेंट्रो कार यूपी 16 एसी 5559 से कुचेसर रोड चौपला डेरी पर दूध डालकर अपने गांव वापस लौट रहा था। जैसे ही कमलेश कुमार इंटर कॉलेज के सामने पहुंचा। 
तभी सामने से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। डंपर ड्राइवर डंपर को लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी पुलिस देर शाम का मामला।

बायोटेक के नए संयंत्र से टीके की खेप रवाना की

अहमदाबाद। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुजरात में भरूच जिले के अंकलेश्वर स्थित भारत बायोटेक के नए संयंत्र से रविवार को कोवैक्सीन टीके की पहली वाणिज्यिक खेप रवाना की। मांडविया ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के तुरंत बाद ट्वीट किया, ‘देश को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मजबूत करने के लिए सबसे जरूरी है टीकाकरण। आज अंकलेश्वर, गुजरात स्थित भारत बायोटेक के संयंत्र से कोवैक्सीन की पहली वाणिज्यिक खेप को रवाना किया।’’ उन्होंने कहा, ‘इससे देश में टीकों की आपूर्ति में बढ़ोतरी होगी एवं हर भारतीय तक टीका पहुंचाने में मदद मिलेगी।’
सरकार ने इस महीने की शुरुआत में भारत बायोटेक के अंकलेश्वर स्थित विनिर्माण संयंत्र को कोविड-19 रोधी कोवैक्सीन टीके का उत्पादन करने की मंजूरी दी थी। भारत बायोटेक ने मई में घोषणा की थी कि उसने अंकलेश्वर स्थित अपनी सहायक कंपनी के संयंत्र में कोवैक्सीन की अतिरिक्त 20 करोड़ खुराक के उत्पादन की योजना बनाई है। हैदराबाद स्थित कंपनी ने कहा था कि वह अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली चिरोन बेहरिंग इकाई के विनिर्माण संयंत्र में कोवैक्सीन की अतिरिक्त 20 करोड़ खुराक बनाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत रविवार सुबह तक कोविड-19 टीके की 63.09 करोड़ खुराक लगाई गई हैं।

तालिबान में सत्ता के लिए आंतरिक संघर्ष शुरू हुआ

न्यूयॉर्क पोस्ट में लिखे गई एक लेख में होली मेके ने कहा है कि कई जमीनी स्रोतों और पूर्व खुफिया एवं सैन्य अधिकारियों ने विभिन्न तालिबान गुटों के बीच सत्ता पर काबिज होने के लिये साफतौर से विभाजन होने की पुष्टि की है। काबुल में एक पूर्व सरकारी अधिकारी ने कहा है कि मौजूदा समय में अफगानिस्तान में जमीनी स्तर पर हालात बदतर होते जा रहे हैं। तालिबान आपस में ही सत्ता को लेकर विभाजित होने लगा है। तालिबानियों के विभिन्न गुट सरकार बनने से पहले अपनी अपनी अलग बैठक करने लगे हैं। इससे दिखाई दे रहा है कि तालिबान के भीतर कमांड की एकता की कमी है। पता चल रहा है कि सत्ता को लेकर तालिबान के बीच बड़े विवाद हैं। विभिन्न जातियां और जन जातियां सभी अफगानिस्तान में सत्ता पाना चाहती हैं। सत्ता के लिए शुरू हुआ संघर्ष तालिबान के लिए एक बड़ा धक्का है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-161, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. शनिवार, मार्च 30, 2024 3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी,...