शनिवार, 28 अगस्त 2021

चीन व अमेरिका के बीच सैन्य स्तर की बातचीत हुईं

वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। जो बाइडन के सत्ता में आने के बाद पहली बार चीन और अमेरिका के बीच सैन्य स्तर की बातचीत हुई। इस चर्चा मं सबसे ज्यादा जो अफगानिस्तान के बदलते हालात पर दिया गया। बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए चीन के विदेश मंत्री ने तालिबान के ‘पक्ष’ में बात रखी। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं अफगानिस्तान में आसानी से सत्ता का परिवर्तन हो जाए। यहीं अफगान लोगों के हित में है। हालांकि उन्होंने खुले तौर पर तालिबान का नाम नहीं लिया।

चीन और अमेरिका के बीच यह वार्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। हांगकांग के अखबार ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने सैन्य अधिकारियों के हवाले से कहा है, ‘‘अफगानिस्तान संकट सबसे जरूरी मुद्दों में से एक है जिस पर चर्चा करने की जरूरत है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने (इस साल की शुरुआत में) अलास्का वार्ता में इस मुद्दे को उठाया था। लेकिन उनके अमेरिकी समकक्ष ने इसे नजरअंदाज कर दिया।’’

यूके: एसएसपी ने 6 उप निरीक्षकों के तबादले किए

पंकज कपूर            

देहरादून। एसएसपी देहरादून ने 6 उप निरीक्षकों के तबादले कर दिए है, आदेश के तहत। उप निरीक्षक संजय रावत को पुलिस कार्यालाय से चौकी प्रभारी लालतप्पड़ कोतवाली डोईवाला बनाया गया है। उप निरीक्षक धनंजय को चौकी प्रभारी पण्डितवाड़ी से चौकी प्रभारी हर्रावाला कोतवाली डोईवाला बनाया गया है। उप निरीक्षक अर्जुन गोसांई को कोतवाली नगर से चौकी प्रभारी पण्डितवाड़ी थाना कैण्ट भेजा गया है। उप निरीक्षक अजय रावत को चौकी प्रभारी हर्रावाला से बसंत विहार भेजा गया है। उप निरीक्षक राकेश पुण्डीर को कोतवाली मसूरी से कोतवाली नगर में भेजा गया है।उप निरीक्षक विक्रम नेगी को चौकी प्रभारी लालतप्पड़ कोतवाली डोईवाला से चौकी प्रभारी बस अड्डा कोतवाली ऋषिकेश भेजा गया है।

इंग्लैंड ने 5 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी की

लंदन। भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने चौथे दिन सुबह के सत्र में अपने घुटने तक दिए और उसे तीसरे टेस्ट के चौथे दिन शनिवार को पारी और 76 रन से हार का सामना करना पड़ा और इंग्लैंड ने इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। भारत ने लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट में 151 रन की जीत में जो जज्बा दिखाया था वह लीड्स में नदारद रहे। भारतीय कप्तान विराट कोहली का तीसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला उल्टा पड़ा और भारतीय टीम पहले दिन 41 ओवर के अंदर 78 रन पर सिमट गयी।

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 432 रन बनाकर 354 रन की रिकॉर्ड बढ़त हासिल की। भारत ने मैच के तीसरे दिन संघर्ष करते हुए दो विकेट पर 215 रन बनाये थे और लग रहा था कि वे चौथे दिन संघर्ष लम्बा खीचेंगे लेकिन इंग्लैंड ने दूसरी नयी गेंद के साथ भारतीय बल्लेबाजों पर कहर बरपा दिया और भारतीय टीम 278 रन पर सिमट गयी। इंग्लैंड की तरफ से ओली रॉबिन्सन ने 26 ओवर में 65 रन देकर सबसे ज्यादा पांच विकेट हासिल किये।

उन्होंने सीरीज में दूसरी बार पारी में पांच विकेट निकाले। क्रैग ओवर्टन ने 47 रन पर तीन विकेट लिए जबजकी जेम्स एंडरसन और ऑफ स्पिनर मोईन अली को एक-एक विकेट मिला। इंग्लैंड ने सुबह के सत्र में 54 मिनट में 63 रन देकर आठ विकेट निकाले।

फेंकू सरकार की पहचान, भाजपा बेंचू हुईं: अखिलेश

हरिओम उपाध्याय        

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि फेंकू सरकार की पहचान रखने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार अब बेंचू सरकार हो गयी है।

बीकेटी इंटर कालेज में सपा नेता एवं पूर्व मंत्री भगवती सिंह की प्रतिमा के अनावरण के बाद आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुये अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार रेल बेच रही है। पटरी और स्टेशन बेच रही है। सड़कें, एयरपोर्ट और रेल बेंच रही है। वह सब कुछ बेचने पर उतारू है। भाजपा सब बेच कर कुछ उद्योगपतियों को सौंप रही है। भाजपा किसानों, नौजवानों, महिलाओं, आम जनता को धोखा दे रही है।

समाधान दिवस पर इंस्पेक्टर ने समस्याओं को सुना

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी समाधान योजनाओं में शामिल थाना समाधान दिवस के मौके पर इंस्पेक्टर महेश चंद्र ने आम जनता की समस्याओं को सुना और जिन मामलों का किन्ही कारणों से पूर्व में निस्तारण नहीं हो सका था। उन मामलों का थाना समाधान दिवस में निस्तारण कराया गया।
थाना समाधान दिवस में कोखराज थाना पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को थाना कोखराज में महेश चंद्र व सहयोगी कानून गो ब्रजेन्द्र कुमार सिंह, ने संयुक्त रूप से सुनकर शिकायतों के निस्तारण का प्रयास किया है। थाना समाधान दिवस में गांव गांव से पहुंचे तमाम फरियादियों ने अधिकारियों को बताया कि जमीनी विवाद के मामलों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। वहीं कई मामले लड़ाई झगड़े के भी थाना दिवस में पहुंचे , सभी मामलों को इंस्पेक्टर महेश चंद्र व कानून गो ब्रजेन्द्र कुमार सिंह व कानून गो रियाज अहमद चौकी इंचार्ज नित्यानन्द सिंह ने सुना। जिसमे ज्यादा मामले जमीन व बारिश, नाली विवाद से जुड़े रहे। जिनका सभी सर्किल के लेखपालों को अपने अपने क्षेत्र में जा कर विवादित मामलो को सुलझाने के लिए सभी लेखपालों को  निर्देशित किया।
थाना समाधान दिवस के अवसर पर ही दोनो पक्ष की बातों को सुनकर कई मामलों को मौके पर ही जनता की समस्या को सुनकर समझ कर जांच उपरांत मौके पर ही निस्तारण कर दिया है। समाधान दिवस में निरीक्षक, व  लेखपाल,संघ के जिला मंत्री धर्मराज,बसन्त लाल,रियाज अहमद कानून गो ,अमर सिंह , विनोद मिश्रा,अमृत सिंह अनुराधा, सुमित,दिलीप सिंह,मदन सिंह,सुरेश मिश्रा,अमर पाल लोक नाथ पांडेय, आदि लोगों की मौजूदगी रही।
अजीत कुशवाहा 

चुनाव से ठीक पहले सूबे की सियासत को गरमाया

हरिओम उपाध्याय        

लखनऊ। कोई दलित ही मेरा राजनीतिक उत्तराधिकारी होगा। ऐसे में इसको लेकर अभी से अनुमान लगाने की जरूरत नहीं है। अभी मैं पूरी तरह फिट हूं। जब पार्टी का नेतृत्व करने में सक्षम नहीं महसूस करूंगी तो खुद इस बात की घोषणा कर दूंगी।

शुक्रवार को यह बयान देकर बसपा सुप्रीमो ने आगामी यूपी के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सूबे की सियासत को गरमा दिया। आगे मायावती ने यह भी कहा कि कांशीराम ने उसी दौरान अपने उत्तराधिकारी का ऐलान किया था जब वो स्वस्थ नहीं थे। इसके अलावा वो कांग्रेस पर जमकर हमलावर हुईं।

कहा कि कांग्रेस भीड़ जुटाने के लिए पैसे और खाने का लालच दे रही थी। मायावती ने आरोप लगाते हुए कहा कि यूपी में कांग्रेस को अपना टिकट देने के लिए लोगों की तलाश करनी पड़ रही है। वो उद्योगपतियों से मदद ले रही है। ताकि वो उनके प्रत्याशियों के लिए फंड दें जिससे उनका कैंपेन चल सके। मायावती ने कहा कि ‘कांग्रेस सत्ता में आने के लिए बेचैन है। लेकिन पार्टी की गलत नीतियां, काम करने की संस्कृति और दो-मुंहापन सबसे बड़ी वजह है। जिसके कारण वो सत्ता से आज बाहर है।’ कांग्रेस लोगों को लुभाने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रही है। लेकिन आज लोग कांग्रेस की चालबाजियों को समझ चुके हैं।

राहुल ने भाजपा की आय में बढ़ोतरी पर कसा तंज

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आय में बढ़ोतरी पर तंज कसते हुए सवाल पूछा है कि जिस भाजपा की आय 50 फ़ीसदी बढ़ी है। उसके शासन में देश के आम लोगों की आय में कितना इज़ाफ़ा हुआ है। राहुल गांधी ने लोगों से ट्वीट कर सवाल किया, “भाजपा की आय 50 प्रतिशत बढ़ गयी। और आपकी।” उन्होंने यह सवाल एक खबर की स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए उठाया है।जिसमें एक सरकारी रिपोर्ट के हवाले में कहा गया है कि 2019-20 में भाजपा की आय में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 

जबकि ढेर सारा चंदा चुनावी बांड से भी आया है। रिपोर्ट में कहा गया कि भाजपा ने इस दौरान अपनी कुल आय 3,623.28 करोड़ रुपए बताई है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...