गुरुवार, 26 अगस्त 2021

बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आईं

अकांशु उपाध्याय                    
नई दिल्ली। पिछले कुछ सत्रों में तेजी के बाद आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, सोना वायदा चार दिनों की तेजी के बाद 0.55% गिरकर 47,360 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी वायदा 0.7% गिरकर 63,051 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। पिछले सत्र में सोना सपाट बंद हुआ था जबकि चांदी में 1% की तेजी आई थी।
वैश्विक बाजारों में, अमेरिकी डॉलर में तेजी के कारण आज सोने की कीमतों में गिरावट आई है। बता दें कि पिछले साल इस समय सोना वायदा करीबन 55 हजार रुपये पर था।
घरेलू सोने और चांदी की कीमतें और बुलियन इंडेक्स फ्यूचर्स विदेशी कीमतों पर नज़र रखते हुए मंगलवार सुबह सपाट शुरुआत कर सकते हैं। घरेलू मोर्चे पर, एमसीएक्स गोल्ड अक्टूबर में मामूली तेजी देखी जा सकती है, जहां सोना 47,450-47,300 रुपये के स्तर पर रह सकता है। एमसीएक्स पर चांदी सितंबर में 62500 रुपये के ऊपर 63,200-63,900 रुपये के स्तर पर आ सकती है। 14,050-14,400 रुपये के दायरे में तेजी के साथ कारोबार कर सकता है।
एक्सपर्ट के मुताबिक, बहुत जल्द सोना 50,000 रुपये पर पहुंच जाएगा। ऐसे में निवेश के लिहाज से यह उत्तम समय है। निवेशक योलो मेटल में निवेश कर सकते हैं। वहीं, अगर किसी निवेशक ने पहले से ही सोने में निवेश जारी रखा है तो अभी होल्ड रखना फायदेमंद साबित हो सकता है। गोल्ड ETF से आउटफ्लो जारी है। दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड SPDR गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग सोमवार को लगभग 0.5 प्रतिशत घटकर लगभग 1006 टन की रही। यह पिछले सप्ताह के अंत में लगभग 1,011 टन की थी। इस तरह चेक कर सकते हैं सोने की शुद्धता।
बता दें अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है।  से ग्राहक  सोने  की शुद्धता  की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं।

नागरिकों को काबुल हवाईअड्डे न जाने की सलाह दी

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान में अपने नागरिकों को काबुल हवाईअड्डे न जाने की सलाह दी है।जहां “आतंकवादी हमला होने का बहुत गंभीर खतरा है।” इसने कहा कि हवाईअड्डा परिसर में मौजूद ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर जाने और अगले आदेश की प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है।
ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री मारिसे पायने ने कहा कि यह यात्रा परामर्श ब्रिटेन और न्यूजीलैंड की संशोधित यात्रा सलाह के समान है। काबुल में अमेरिकी दूतावास ने अनिर्दिष्ट सुरक्षा मुद्दे पर अमेरिकी नागरिकों को हवाईअड्डे के तीन विशिष्ट द्वारों से दूर रहने की चेतावनी दी है।
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने पिछले हफ्ते बुधवार से करीब 4,000 लोगों को हवाईअड्डे से सुरक्षित निकाला है जिनमें से 1,200 को कल रात निकाला गया। उन्होंने कहा, “बेहद खतरनाक माहौल बना हुआ है।” मॉरीसन ने कहा, “ खतरा एवं जोखिम हर गुजरते दिन के साथ बढ़ रहा है, जैसा कि हम हमेशा से जानते थे कि ये बढ़ेगा, और इसलिए हम जल्दबाजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं।”

 

पर्यटकों के लिए हादसों का कारण बनता हैं सड़क

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। पहाड़ पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं।घुमावदार सड़क कई बार बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए हादसों का कारण बनता है। यही नहीं खराब मौसम के चलते रास्ते भी कई जगह पर खराब होने और सड़कों पर बोल्डर आ जाने सड़क हादसों का कारण बन रहा है।
मामला लैंसडाउन जहरीखाल गुमखाल मोटर मार्ग पर दिल्ली के पर्यटकों की एक कार देर रात करीब 11:30 बजे खाई में जा समाई। इस दौरान रात के अंधेरे में चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो लोगों के मौत की खबर है।बताया जा रहा है कि दिल्ली से पर्यटक लैंसडाउन की ओर घूमने आए थे।
कार में तीन लोग सवार थे। देर रात जयहरीखाल-लैंसडाउन मोटर मार्ग पर ग्राम बौंठा की सीमा के पास फाइबर बैंड पर अचानक कार अनियंत्रित होकर करीब 600 मीटर गहरे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना किसी ने पुलिस को दी। सूचना के बाद लैंसडाउन कोतवाल संतोष कुंवर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन घना कोहरा होने के चलते कार का पता नहीं चल पाया। काफी देर तक पुलिस कार को ढूढ़ती रही लेकिन सफलता नहीं मिली।
सुबह एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल पर जाकर खोजबीन शुरू की तो कार खाई में मिली। कार से दो युवकों के शव बरामद हुए। पुलिस ने कर चैक की तो एक युवक के जेब से आधार कार्ड मिला। जिसकी पहचान नफजगढ़ दक्षिण पश्चिमी दिल्ली निवासी अनुज वत्स पुत्र महावीर सिंह के रूप में हुई। मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। जिसके आधार पर दूसरे युवक की शिनाख्त की जा रही है।

सेब के दाम गिरा देने से बागवान मालिक पर संकट

श्रीराम मौर्या                 
शिमला। पहाङी राज्य हिमाचल में सेब कारोबार से जुङे अडानी ग्रुप ने अचानक सेब के दाम गिरा देने से पहाङी बागवान मालिक संकट में आ गए हैं। इससे अरबों का कारोबार प्रभावित होने की आशंका हो गई है। बीते 15 दिनों के भीतर सेब के दाम 1000 से 1200 रुपये प्रति पेटी (25 से 30 किलो) तक गिर चुके हैं। मंडियों में रेट गिरने पर बागवान निजी कंपनियों से अच्छे रेट की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन सेब खरीद करने वाली अडानी की कंपनी ने इस साल 10 साल पुराने रेट खोले हैं। 2011 में अडानी ने 65 रुपये प्रति किलो रेट पर सेब खरीद की थी। इस साल भी कंपनी करीब इसी रेट पर सेब खरीद शुरू करने जा रही है। इस साल प्रदेश में करीब साढ़े चार करोड़ पेटी सेब उत्पादन का अनुमान है। करीब 3 करोड़ पेटी सेब अभी मंडियों में जाना बाकी है। सरकार की ओर से भी कोई राहत न मिलने से बागवान निराश हैं।
ओलावृष्टि और बेमौसम बर्फबारी के कारण इस साल फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है।
मार्केट में रेट गिरने और निजी कंपनियों के शोषण से आहत बागवान सेब के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने की मांग उठा रहे हैं। सेब बागवानों ने निजी कंपनियों के बहिष्कार के लिए सोशल मीडिया पर अभियान भी शुरू कर दिया है। सेब के रेट गिरने के बाद बागवानों ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में भी आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी है। बागवानों का कहना है कि सरकार ने निजी कंपनियों को करोड़ों रुपये अनुदान दिया है। बावजूद इसके कंपनियां बागवानों को राहत देने के स्थान पर शोषण करने पर उतारू हैं।

नमाज़ की छुट्टी को लेकर हरीश पर फिर कसा तंज

पंकज कपूर               
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फिर तंज कसते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार की नमाज़ की छुट्टी को लेकर फिर मुझ पर तंज कसा है। खैर यह तंज उनका प्रयास है कि वो भी भाजपा की राज्य की राजनीति के मुख्य धारा में आ सकें। मगर त्रिवेंद्र सिंह जी इतना और बता दो राज्य के लोगों को कि क्या ऐसा कोई आदेश, शासनादेश, आधिकारिक पत्र जारी हुआ? क्या उत्तराखंड में नमाज़ अदा करने के लिए कहीं शुक्रवार की छुट्टी हुई? जरा इस तथ्य को खोज तो लीजिये।
एक झूठ जो भाजपा के ढोलचियों ने 2017 में फैलाया, अब आपके पास भी इसी झूठ को बखान करने के लिए मुख्यधारा में आने की पतवार हुई है, खैर मुझे कोई गिला नहीं है आपसे और सत्यता यह है कि मैंने, और मेरी सरकार ने ऐसी कोई छुट्टी का आदेश जारी नहीं किया, जिसमें हर शुक्रवार को नमाज़ पढ़ने के लिए लोगों को छुट्टी दी जाय और न किसी ने मांग की, हाँ एक बात जरूर है कि यदि मुझ पर कुछ तंज कसने से त्रिवेंद्र सिंह जी मुख्यधारा में आ सकते हैं तो वो तंज/बाण भी मुझे प्यारे लगेंगे क्योंकि मैं चाहता हूंँ कि हमारे राज्य के सब भूतपूर्व मुख्यमंत्रीगण, राज्य के विकास की अवधारणा पर अपनी-अपनी सोच को आगे लाते रहें एवं सक्रिय रूप से भागीदारी करें और त्रिवेंद्र सिंह जी तो वैसे भी कड़कनाथ थे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-376 (साल-02)
2. शुक्रवार, अगस्त 27, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पंचमी च, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -22 डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...