मंगलवार, 24 अगस्त 2021

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 1 आतंकी मारा गया

बारामूला। जम्मू-कश्मीर के सोपोर जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। अधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी खुफिया सूचना पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), 52 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने सोमवार रात बारामूला जिले के सोपोर के पेठसीर में एक संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) शुरू किया।
सुरक्षाबलों ने बाहर जाने वाले सभी रास्तो को सील कर घर-घर तलाशी शुरू की। जब सुरक्षा बल किसी विशेष इलाके की ओर बढ़ रहे थे तो वहां छिपे आतंकवादियों ने तड़के उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है और अभियान जारी है। लगातार हो रही गोलीबारी के कारण आतंकवादी का शव बरामद नहीं हुआ है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आस-पास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

विधानसभा चुनाव आने से पहले भाजपा में हलचल

अकांशु उपाध्याय                   
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव आने से पहले भाजपा में हलचल मची है। हल्द्वानी में लगातार विकेटों के बाद विकेट गिर रहे है। जिससे भाजपा संभाल नहीं पा रही है। पिछले महीने से शुरू हुए विकेटों का पतन रूकने का नाम नहीं ले रहा है। अब फिर से हल्द्वानी में भाजपा के दो विकेट गिर गये है। भाजपा में गुटबाजी लगातार सामने आ रही है। ऐसे अब पार्टी से विकेटों का पतन जारी है।
अब भाजपा जिला कार्यकारणी के सदस्य महेश जोशी व नंदलाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। ऐसे में भाजपा में हलचल पैदा हो गई है। जिलाध्यक्ष को सौंपे इस्तीफे में लिखा है कि वे पिछले कई वर्षों से समाज एवं जनहित कार्य व दमुआढुंगा को मालिकाना हल दिलाने की जवाब देही से नहीं बच सकते। संगठन लगातार उनकी उपेक्षा कर रहा है। ऐसे में अपने पद से त्याग पत्र दे रहे है। बकायदा उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, प्रदेश प्रभारी उत्तराखण्ड, प्रदेश महामंत्री भी इस्तीफे की कॉपी भेज दी है।
हल्द्वानी से लेकर देहरादून तक भाजपा में गुटबाजी सामने आयी है। इस्तीफों का दौर हल्द्वानी से शुरू हुआ। इसके बाद रुद्रपुर में इस्तीफा हुआ। फिर देहरादून में एक विधायक के खिलाफ गुटबाजी सामने आयी। बकायदा इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ता सीएम धामी से मिले, वहीं पिछले दिनों पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी बयान दे दिया कि उन्हें हटाना गलत निर्णय था। यहां तक कि पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र महिला समूहों को सरकार के खिलाफ समर्थन दे दिया। अब ऐसे में लगता है कि भाजपा के लिए विधानसभा चुनाव लोहे के चबे चबाना जैसा साबित हो सकता है। फिलहाल अभी तक हल्द्वानी से उत्तरी मंडल के अध्यक्ष नवीन पंत, महामंत्री दीशांत टंडन, कोषाध्यक्ष उमेश सैनी टाटा-बाय-बाय कर चुके है।

नौ पैसे की बढ़त, 74.13 प्रति डॉलर पर पहुंचा रुपया

कविता गर्ग                      
मुबंई। स्थानीय शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 74.13 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निकासी, वैश्विक बाजारों में डॉलर की मजबूती तथा कच्चे तेल की ऊंची कीमतों की वजह से हालांकि रुपये का लाभ सिमट गया।
सोमवार को रुपया 74.22 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 93.04 पर पहुंच गया। वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

सीजी: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मारा

दुष्यंत टीकम                         
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के कोंटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोमपाड़ और कन्हाईगुड़ा गांव के मध्य जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोंटा थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में डीआरजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के दल को गस्त में रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि दल जब गोमपाड़ और कन्हाईगुड़ा गांव के मध्य जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए, इसके बाद जब सुरक्षा बलों ने मौके की तलाशी ली तो वहां दो नक्सलियों का शव, हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल में भारी मात्रा में खून के निशान पाए गए हैं। इससे मुठभेड़ में कई अन्य नक्सलियों के हताहत होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं पाई है लेकिन इनमें से एक के कोंटा क्षेत्र के एलोएस कमांडर कवासी हुंगा होने की संभावना है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

मुंबई: शुरुआती कारोबार में 149 अंक चढ़ा सेंसेक्स

कविता गर्ग                          
मुंबई। इन्फोसिस, टाटा स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लाभ से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 149 अंक चढ़ गया। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से भी यहां धारणा मजबूत हुई।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 148.72 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55,704.51 अंक पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 49.15 अंक या 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,545.60 अंक पर था।
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक करीब तीन प्रतिशत चढ़ गया। टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, एलएंडटी, पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक तथा अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी लाभ में थे। वहीं दूसरी ओर मारुति, एशियन पेंट्स, कोटक बैंक और एचडीएफसी के शेयर नुकसान में थे।
पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 226.47 अंक या 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55,555.79 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 45.95 अंक या 0.28 प्रतिशत के लाभ से 16,496.45 अंक रहा था।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-374 (साल-02)
2. बुधवार, अगस्त 25, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -22 डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...