रविवार, 22 अगस्त 2021

बसें चलाने की योजना हो रहीं हैं पूरी तरह से तैयार

राणा ओबराय                
चडींगढ। हरियाणा में छात्राओं के लिए खुशखबरी है। हरियाणा सरकार की तरफ कॉलेज जाने वाली छात्राओं के लिए स्पेशन बसें चलाने की योजना तैयार की जा रही है। जिसमें कॉलेज तक आने जाने की फ्री सुविधा होगी।
रक्षाबंधन पर्व पर सरकार द्वारा दी जाने वाली इस सुविधा को लेकर छात्राओं और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिल सकेगी। प्रदेश भर में ऐसी 600 बसों को संचालित किए जाने की योजना है। यह जानकारी प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा के लिए शुरू से ही गंभीर है। सरकार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जहां लड़कियों की सुविधा के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की हैं।
वहीं उनकी सुरक्षा के लिए समय-समय पर उचित कदम उठाकर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए उनके गांव से कॉलेज तक जाने व छुट्टी होने पर वापस गांव तक आने के लिए हरियाणा राज्य परिवहन की स्पेशल बसें चलाने का फैसला लिया है।
इस सुविधा से जहां लड़कियों को घंटों वाहनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वहीं उनको बसों में पर्याप्त सीटों की उपलब्धता होगी, जिससे किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि इस सुविधा से छात्राओं को बस स्टैंड से कॉलेज तक व कॉलेज से बस स्टैंड तक राह में होने वाली परेशानियों से भी निजात मिल सकेगी।
छात्राओं को बस गांव के बस स्टॉप से लेकर कॉलेज गेट तक छोड़ेगी। इसी तरह कॉलेज से गांव तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक अहम कदम होगा, जिससे छात्राओं के अलावा उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रदेश सरकार इस सुविधा को बहुत शीघ्र लागू कर देगी।

नौकरी तलाश करने से अच्छा, बिजनेस शुरु करें

अकांशु उपाध्याय                   
नई दिल्ली। कोरोना काल में लाखों लोग बेरोजगार हो गए। लेकिन अब जिंदगी थोड़ी पटरी पर आने लगी है।लेकिन अच्छी नौकरी तलाश करना कोई बच्चों का खेल नहीं। अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे है तो रुक जाए। क्योंकि नौकरी तलाश करने से अच्छा है अपना बिजनेस शुरु करें।
हर कोई अपने बिजनेस का सपना देखता है लेकिन पूरा नहीं कर पाता। लेकिन अब सरकार आपके सपने को सच करने में मदद करेगी। आज हम आपको एक खास बिज़नेस प्लान के बारे में बता रहे हैं। जो बहुत कम रकम में शुरू किया जा सकता है।
हम बात कर रहे है सोया मिल्‍क मेकिंग की। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए नेशनल स्‍मॉल इंडस्‍ट्रीज कॉरपोरेशन की तरह से ट्रेनिंग भी दी जाएगी। और सबसे अच्छी बात ये है कि सरकार की प्रधानमंत्री इम्‍प्‍लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम के तहत 90 फीसदी तक लोन भी मिल जाएगा।आप सिर्फ एक लाख रुपए में सोया मिल्क मेकिंग यूनिट शुरू कर सकते हैं। NSIC की एक प्रोजेक्‍ट रिपोर्ट में सोया मिल्‍क मेकिंग यूनिट की कुल कॉस्‍ट 11 लाख रुपए है। इस प्रोजेक्ट रिपोर्ट के आधार पर बैंक से मुद्रा लोन लिया जा सकता है। जोकि 80 फीसदी होगा आपको सिर्फ 1.50 लाख रुपये जमा करने होंगे।यही नहीं नेशनल स्‍मॉल इंडस्‍ट्रीज कॉरपोरेशन टेक्‍निकल ने देश के अलग-अलग हिस्सों में सर्विस सेंटर शुरू किए हैं। जहां आप कई तरह के बिजनेस के साथ-साथ जॉब ओरिएंटेड कोर्स की ट्रेनिंग ले सकते हैं।  यहां आपको सोया मिल्‍क मेंकिंग की पूरी ट्रेनिंग मिलेगी।
साथ ही, एंटरप्रेन्‍योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत बिजनेस शुरू करने से लेकर बिजनेस मैनेजमेंट, मार्केटिंग इसकी भी ट्रेनिंग दी जाएगी। यूनिट लगाने के लिए आपके पास 100 वर्ग मीटर की जगह होनी जरुरी है। इसमें कवर्ड एरिया केवल 75 वर्ग मीटर लगता है।
आपको मशीनरी और इक्विपमेंट के तौर एक ग्राइंडर, कुकर, वायलर, मैकेनिकल फिल्टर प्रेस, टोपो बॉक्स, सोकिंग टैंक की जररूत होगी। अगर कमाई की बात करें तो इस पूरे सेटअप से आप 1 लाख 75 हजार लीटर सोया मिल्क बना सकते हैं और 30 रुपये प्रति लीटर सेल सकते है। इससे 50 लाख रुपये तक कमाई होगी।

गाजियाबाद: मेरठ एक्सप्रेस-वे पर चार लेन खोलें

अश्वनी उपाध्याय                        
गाजियाबाद। शनिवार को दिन भर गाज़ियाबाद जिले में ट्रैफिक जाम, जल भराव और बारिश से जूझती जनता को राहत देते हुए देर शाम दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर चिप्याना आरओबी के चार लेन खोल दिए गए। आपको बता दें कि इस आरओबी पर छह लेन होंगी। एनएचएआई ने इस आरओबी को दो हिस्सों में बांटा गया है। एक हिस्से में चार लेन हैं जिससे दिल्ली जाने वाले वहाँ गुजरेंगे। इस भाग को जनता के लिए खोल दिया गया है। जबकि शेष दो लेन पर अभी काम जारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस महत्वाकांक्षी योजना को अप्रैल 2021 से आमजन के लिए खोला गया था।  शुरुआत से ही यह परियोजना समस्याओं से घिरी हुई है।दिल्ली-गाज़ियाबाद के बाद कई जगह हल्की सी बारिश में पानी भर जाता है। घटिया निर्माण सामग्री और लापरवाही के कारण सड़क किनारे की मिट्टी कई जगह से धंस गई है।
इसी प्रकार चिप्याना में रेलवे ट्रैक के पास आरओबी बनाए बिना ही एक्स्प्रेस-वे को खोल दिया गया था। डीएमई बनने और एनएच9 के चौड़ा होने के बाद यहाँ यातायात का दबाव काफी बढ़ गया और यह भाग जाम का कारण बन गया।  आरओबी  निर्माण के बाद आमजन को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक मुदित गर्ग ने बताया कि दिल्ली जाने वाले वाहनों के चार लेन खोल दिए गए हैं।  बाकी दो लेन भी 31 अगस्त तक खोल दिया जाएगा।   

पीएम ने नेता कल्याण को श्रद्धाजंलि अर्पित की

हरिओम उपाध्याय                         
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता कल्याण सिंह को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुये कहा कि अपने नाम के अनुरूप उन्होने देश के बेहतर भविष्य और जन कल्याण के लिये अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
कल्याण सिंह को श्रद्धाजंलि अर्पित करने के बाद उनके माल एवन्यू स्थित आवास से बाहर निकले मोदी ने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि कल्याण सिंह ने देश के उज्जवल भविष्य के लिए खुद को समर्पित किया। वह देश के कोने कोने में विश्वास का नाम बन गए थे। उन्होने जीवन के अधिकतम समय में जनकल्याण के कार्यो में लगाया। चाहे वह विधायक के रुप में हो, चाहे सरकार में उनका स्थान हो अथवा गवर्नर की जिम्मेदारी हो। हमेशा हर एक के लिए प्रेरणा का केंद्र बने। जनसामान्य का विश्वास का प्रतीक बने।
उन्होंने कहा कि देश ने एक मूल्यवान शख्सियत को खोया है। हम उनके आदर्शों उनको संकल्पों को लेकर के अधिकतम पुरुषार्थ करें और उनके सपनों को पूरा करने में कोई कमी ना रखें। मैं उनके चरणों में प्रार्थना करता हूं कि प्रभु श्रीराम कल्याण सिंह जी को शरण में लें और प्रभु राम उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
गौरतलब है कि कल्याण सिंह का शनिवार देर शाम लंबी बीमारी के बाद यहां निधन हो गया था। वह 89 वर्ष के थे। उनके पार्थिव शरीर को अब विधानभवन में रखा गया है जहां जनप्रतिनिधि और अधिकारी उनके अंतिम दर्शन कर रहे है। दोपहर तीन बजे उनके पार्थिव शरीर को अलीगढ़ के अतरौला स्थित उनके पैतृक गांव ले जाया जायेगा और सोमवार को बुलंदशहर के नरौरा में गंगा नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

दुनिया में 21.13 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए

वाशिंगटन डीसी/ नई दिल्ली। विश्व भर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से पांच लाख 32 हजार 408 लोग संक्रमित हुए। दुनिया में अब तक 21.13 करोड़ से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं तथा 44.23 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21 करोड़ 13 लाख 99 हजार 163 हो गयी है। जबकि 44 लाख 23 हजार 925 लोग इस महामारी से जान गंवा चुके हैं। विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 3.76 करोड़ से अधिक हो गयी है और 6.28 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है।
कोरोना संक्रमितों के मामले में दुनिया में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,948 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 24 लाख 24 हजार 234 हो गया है। इस दौरान 38 हजार 487 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 16 लाख 36 हजार 469 हो गयी है। इसी अवधि में सक्रिय मामले 7,942 घटकर तीन लाख 53 हजार 398 रह गये हैं।
इस दौरान 403 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 34 हजार 367 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर घट कर 1.09 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.57 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है। ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है, जहां कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 2.05 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 5.74 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से हुई मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है।
रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 66.33 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.72 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में अब तक 66.82 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि 1.13 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 64.91 लाख से अधिक हो गयी है और 1,31,909 मरीजों की मौत हो चुकी है।

सर्बिया और जॉर्जिया में शूटिंग कर सकते हैं ऋतिक

कविता गर्ग                  
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन और सैफ अली खान आने वाली फिल्म विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक की शूटिंग सर्बिया और जॉर्जिया में कर सकते हैं। सुपरहिट तमिल फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक के लिए ऋतिक रौशन और सैफ अली खान को फाइनल कर लिया गया है।
हिंदी रीमेक का निर्देशन भी तमिल ‘विक्रम वेधा’ के डायरेक्टर पुष्कर-गायत्री ही करेंगे। फिल्म में सैफ अली खान तमिल स्टार आर माधवन का किरदार निभाते दिखेंगे, जबकि ऋतिक रोशन विजय सेतुपति के किरदार को निभाते दिखेंगे। सैफ और ऋतिक जल्द ही पुष्कर-गायत्री के साथ ‘विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक के प्रमुख हिस्सों की शूटिंग के लिए अक्टूबर में सर्बिया जा सकते हैं।
बताया जा रहा है कि सर्बिया के बाद ऋतिक और सैफ शूटिंग के लिए जॉर्जिया जा सकते हैं। इसके बाद में फिल्म को खत्म करने से पहले ड्रामेटिक सीन्स की शूटिंग के लिए भारत लौट सकते हैं। फिल्म को 30 सितंबर 2022 को रिलीज किया जाएगा।

चुनाव आते ही राजनीति दलों की हलचल तेज हुईं

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव आते ही राजनीति दलों की हलचल तेज हो गई है। सबसे ज्यादा चिंता सता रही सत्ताधारी दल भाजपा को, जो इस बार अपनी सत्ता बचाने के लिए तैयारी में जुटा है। साथ ही पार्टी में गुटबाजी की खबरें भी खूब आयी है। अब खबर है कि इस बार भाजपा में कई विधायकों के टिकट कर सकते है। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर है कि एक दर्जन से ज्यादा विधायकों के टिकट कट सकते है। जिसके बाद पार्टी में हलचल बढ़ गई है।
हां, पार्टी इन्हें खुद को साबित करने का एक मौका जरूर दे रही हैद्व। लेकिन यह तय माना जा रहा है कि भाजपा कई सीटों पर इस बार नए चेहरों पर दांव खेलने का मन बना चुकी है। पार्टी की रणनीति का असर आने वाले दिनों में दिखने लगेगा। क्योंकि भाजपा अंतिम समय में अपने पत्ते खोलती है। पांच साल के अंदर भाजपा ने प्रदेश में तीन मुख्यमंत्री बदल दिये। लेकिन अंतिम समय तक कोई बोलने को तैयार नहीं था कि मुख्यमंत्री बदल रहे है। छोटा राज्य होने के बावजूद उत्तराखंड को खासी देता आया है। पार्टी के राष्टृीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दो दिन उत्तराखंड में प्रवास किया तो उन्होंने न केवल प्रदेश इकाई को जीत का मंत्र दिया, बल्कि कमजोर कडिय़ों को भी चिह्नित कर दिया।
भाजपा चुनावी राज्यों में लगातार सर्वे करा रही है। अब पार्टी सूत्रों के सर्वे में यह खबर सामने आयी है कि एक दर्जन से ज्यादा विधायक ऐसे हैं, जो अलग-अलग कारणों से पार्टी के निर्धारित मापदंड पर खरा नहीं उतर रहे हैं। ऐसे विधायकों को छह-सात महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में मौका मिलना मुश्किल है। लिहाजा ऐसी सीटों पर भाजपा नए चेहरों के साथ मैदान में उतरेगी। हालांकि ऐसे विधायकों को कुछ वक्त दिया जा रहा है ताकि वे खुद को साबित करें। साफ है कि भाजपा सिटिंग-गेटिंग नहीं, विनिंग-गेटिंग फार्मूले को टिकट बंटवारे का फैसला करेंगी।

यूके: 22 अगस्त को एक दिन का रखा जाएंगा शोक

पंकज कपूर                       
देहरादून। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखंड में आज 22 अगस्त को एक दिन का राजकीय शोक रखा जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए ये जानकारी दी।
बता दें कि पूर्व सीएम कल्याण सिंह का शनिवार की रात लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। 
कल्याण सिंह की सेहत को देखते हुए सबसे पहले उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चार जुलाई को उनकी हालत फिर से बिगड़ती तो यहां से उन्हें पीजीआई में शिफ्ट किया गया, जहां शनिवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

35वें दिन 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ 'पेट्रोल'

अकांशु उपाध्याय                        
नई दिल्ली। अंतर्रष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों के चार महीने के निचले स्तर पर उतरने के बाद रविवार को 35वें दिन पेट्रोल 20 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया। इसी तरह से डीजल की कीमत भी एक दिन बाद फिर से 20 पैसे प्रति लीटर काम की गई है। बुधवार को चार महीने बाद डीजल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर की कमी हुई थी उसके बाद भी गुरूवार ओैर शुक्रवार को भी डीजल सस्ता हुआ था। शनिवार को कोई बदलाव नहीं किया गया।
आज दिल्ली में आज इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल जहां 101.64 रुपये प्रति लीटर पर औैर डीजल 89.07 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, रविवार को दिल्ली में पेट्रोल 20 पैसे सस्ता होकर 101.64 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 20पैसे सस्ता होकर 89.07 रुपये प्रति लीटर पर रहा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के सबसे बड़े ग्राहक, अमेरिका में कच्चे तेल की मांग उस तरह से नहीं बढ़ रही है, जैसी अपेक्षा थी।
फेडरल रिजर्व ने कोविड-19 के दिए जा रहे प्रोत्साहन पैकेज को समाप्त करने के संकेत बाद शुक्रवार को कारोबार बंद होते समय ब्रेंट क्रूड 1.37 डॉलर प्रति बैरल घट कर 65.18 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड भी 1.27 डॉलर प्रति बैरल कम होकर 62.32 डॉलर पर बंद हुआ। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
आज दिल्ली में आज इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल जहां 101.64 रुपये प्रति लीटर पर औैर डीजल 89.07 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, रविवार को दिल्ली में पेट्रोल 20 पैसे सस्ता होकर 101.64 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 20पैसे सस्ता होकर 89.07 रुपये प्रति लीटर पर रहा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के सबसे बड़े ग्राहक, अमेरिका में कच्चे तेल की मांग उस तरह से नहीं बढ़ रही है, जैसी अपेक्षा थी।
फेडरल रिजर्व ने कोविड-19 के दिए जा रहे प्रोत्साहन पैकेज को समाप्त करने के संकेत बाद शुक्रवार को कारोबार बंद होते समय ब्रेंट क्रूड 1.37 डॉलर प्रति बैरल घट कर 65.18 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड भी 1.27 डॉलर प्रति बैरल कम होकर 62.32 डॉलर पर बंद हुआ। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

24 घंटे में कोरोना के 30,948 नए मामलें मिलें

अकांशु उपाध्याय                     
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 30,948 नये मामले सामने आये हैं और इस बीच स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या अधिक रहने से रिकवरी दर बढ़कर 97.57 फीसदी हो गई है। देश में शनिवार को 52 लाख 23 हजार 612 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये तथा अब तक 58 करोड़ 14 लाख 89 हजार 377 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,948 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 24 लाख 24 हजार 234 हो गया है। इस दौरान 38 हजार 487 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 16 लाख 36 हजार 469 हो गयी है।
इसी अवधि में सक्रिय मामले 7,942 घटकर तीन लाख 53 हजार 398 रह गये हैं। इस दौरान 403 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 34 हजार 367 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर घट कर 1.09 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.57 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 1484 घटकर 57474 रह गये हैं। इसी दौरान राज्य में 5914 मरीजों के स्वस्थ हाेने के बाद कोरोना मुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 6227219 हो गयी है, जबकि 145 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 135817 हो गया है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-372 (साल-02)
2. सोमवार, अगस्त 23, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-षष्ठी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -23 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...