शुक्रवार, 20 अगस्त 2021

कमिशन मोबलाइजेशन ऑर्डर जारी करेगा 'चीन'

बीजिंग। चीन ने कुछ वक्त पहले ही एक ड्राफ्ट पॉलिसी रिलीज की है। इसमें कहा गया है कि युद्ध के वक्त अनिवार्य सैन्य भर्ती के लिए रिटायर्ड पीएलए के सैनिक टॉप प्रायॉरिटी होंगे। इसमें यह भी बताया गया है कि कैसे अथॉरिटी अनिवार्य सैन्य भर्ती के लिए रिटायर्ड सैनिकों और दूसरे लोगों की लिस्ट बनाएगी। इस रेगुलेशन के तहत स्टेट काउंसिल या सेंट्रल मिलिट्री कमिशन मोबलाइजेशन ऑर्डर जारी करेगा। एक तरफ रिटायर्ड सैनिकों के लिए अनिवार्य सैन्य भर्ती की योजना बन रही है। 
वहीं, चीनी सेना इस बात से परेशान है कि युवा सेना में शामिल नहीं होना चाहते।
सूत्रों के मुताबिक, चीन में ऐसे युवाओं की संख्या लगातार घट रही है। जो आर्म्ड फोर्सेस में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इसके लिए काफी कम स्टूडेंट्स अप्लाई कर रहे हैं। आर्म्ड फोर्सेस में भर्ती होने का जरिया चाइनीज मिलिट्री एकेडमी और मिलिट्री स्कूल में एनरोलमेंट के लिए स्टूडेंट्स कम आ रहे हैं। इसकी वजह से चीन को मजबूरन मानकों में कमी करनी पड़ी है।

घरेलू बाजार में सोना 28 और चांदी 391 रुपये टूटीं

कविता गर्ग        

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में जारी तेजी के बावजूद शुक्रवार को मांग सुस्त पड़ने से घरेलू बाजार में सोना 28 रुपये और चांदी 391 रुपये टूट गई।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.26 प्रतिशत चढ़कर 1784.84 डॉलर प्रति औंस और अमेरिकी सोना वायदा 0.15 प्रतिशत की बढ़त लेकर 1782.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा। 

इस दौरान चांदी हाजिर भी 0.13 प्रतिशत बढ़कर 23.20 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

पटरी वालों के लिए हर वार्ड में स्थान निश्चित नहीं

अश्वनी उपाध्याय          
गाज़ियाबाद। शहर के अधिकांश हिस्सों की तरह ट्रांस हिंडन क्षेत्र के निवासी भी अवैध ठेला-पटरी और खोखे वालों से परेशान रहते हैं। इलाकों के प्रमुख चौराहों पर बनी अवैध दुकानों के कारण जाम लगा रहता है। ठेले-पटरी वाले पथ विक्रेताओं की भी मजबूरी है। कानून बनने के सालों बाद भी गाज़ियाबाद में ठेले-पटरी वालों के लिए हर वार्ड में कोई स्थान निश्चित नहीं है। ऐसे में दुकानदारों को हमेशा निगम और पुलिस वालों का डर बना रहता है। इस मामले में पुलिस और निगम कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली के भी कई मामले सामने आ चुके हैं।

लेखपाल संघ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की

भानु प्रताप उपाध्याय       
शामली। उत्तर प्रदेश चकबंदी लेखपाल संघ की आयोजित बैठक में गौरव कुमार प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश चकबंदी लेखपाल संघ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें संगठन की मजबूती पर बल दिया गया और लेखपालों की समस्या पर चर्चा की गई।प्रांतीय अध्यक्ष आलोक यादव के निर्देश पर गौरव कुमार प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश चकबंदी लेखपाल संघ ने कहा चकबंदी लेखपालो का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मजबूती से उठाया जाएगा। श्री कुमार ने कहा संगठन की मजबूती को ध्यान में रखते हुए सहारनपुर के अधिवेशन में उपस्थित आलोक यादव प्रांतीय अध्यक्ष ,गौरव राणा अध्यक्ष मुजफ्फरनगर, अंकुर कुमार मंत्री मुरादाबाद, चिराग मलिक लेखपाल बुलंदशहर, सनी कुमार लेखपाल मुजफ्फरनगर, आदि की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।जिसमें विक्रांत राणा अध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,अंकुर पवार महामंत्री, जुगेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष, बनाया गया और इनसे आशा व्यक्त की गई इनके कार्यकाल में जिला सहारनपुर में संगठन और मजबूत होगा।

1 व्यक्ति द्वारा ईगल के 39 कर्मचारियों को पकड़ा

बृजेश केसरवानी       
प्रयागराज। कन्ट्रोल रुम द्वारा प्राप्त सूचना पर थाना दारागंज के अलोपी चुंगी बैरियर ड्युटी व ईगल 39 के कर्म. गणों 1. उ.नि शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय 2. हे.का. देव नारायण राम 3. हे. का. विनोद कुमार सिंह 4. का. अनीश यादव 5. का. पवन कुमार 6. रि.का ब्रह्मानन्द द्वारा एक सफेद अपाचे बाइक से एक व्यक्ति द्वारा बालसन चौराहे से स्टंट करते हुए जीटी जवाहर चौराहे की तरफ जाते समय पकड़ लिया गया। इस सराहनीय कार्य हेतु डीआईजी/एसएसपी प्रयागराज द्वारा उन्हे प्रशस्ति पत्र एवं 1000-1000 रु. नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

लोकतंत्र को मजबूत व देश को अखंड रखा: सीएम

नरेश राघानी           

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र को मजबूत व देश को अखंड रखा है। देश में 70 साल में क्या हुआ, यह सवाल उठाने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं पर एक तरह से निशाना साधते हुए उन्होंने यह कहा ? गहलोत शुक्रवार को ‘सूचना तकनीक से सुशासन’ थीम पर राजस्थान इनोवेशन विज़न (राजीव-2021) के वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

आजादी से पहले व आजादी के बाद देश के विकास में कांग्रेस नेताओं के योगदान व तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि हमारे देश के उन महान नेताओं ने आजादी के पहले और आजादी के बाद भी त्याग किए, बलिदान किए। जेलों में बंद रहे तब जाकर आजादी मिली थी।

रास्ते में खड़े लोगों ने नेता की कार पर हमला बोला

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। कार में सवार होकर जा रहे भाजपा नेता की कार पर रास्ते में खड़े मिले लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान फेंके गए पत्थर उनकी कार की खिड़की के शीशों से टकराए। जिस समय यह हमला हुआ उस वक्त कार में दो विधायक व सीआईएसएफ के जवान भी मौजूद थे। शुक्रवार को भाजपा नेता किरीट सोमैया ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके बताया है कि वह कार में सवार होकर महाराष्ट्र के वाशिम इलाके से होकर गुजर रहे थे। दोपहर तकरीबन 12.30 बजे शिवसेना के लोगों ने उनकी कार के ऊपर तीन बड़े पत्थर फेंके जो उनकी कार की खिड़की के शीशों से टकराए। उन्होंने बताया है कि जिस समय यह हमला हुआ उस समय उनकी कार के भीतर विधायक राजेंद्र पटानी व तेजराव थोराट के अलावा सीआईएसएफ के जवान भी मौजूद थे। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने आरोप लगाया है कि शिवसेना के लोगों को पहले से ही इस बात का पता था कि उनकी कार का काफिला कहां से होकर गुजरेगा।

इसलिए वह लोग पहले से ही उस रास्ते पर जाकर खड़े हो गए और उनके ऊपर हमला बोल दिया। भाजपा नेता का आरोप है कि उनकी कार के ऊपर स्याही भी फेंकी गई है। इस दौरान मामले की सूचना पर पहंुची पुलिस व सुरक्षा बलों ने हल्का बल प्रयोग कर शिव सैनिकों को वहां से खदेड़ा। गौरतलब है कि भाजपा नेता किरीट सोमैया ने शिवसेना सांसद भावना गवली पर 100 करोड रुपए के घोटाले का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि शिवसेना सांसद भावना गवली ने बालाजी पार्टिकल बोर्ड कारखाने के माध्यम से यह घोटाला किया है। इसी का जायजा लेने के लिए भाजपा नेता वाशिम जिले में पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी कार के ऊपर हमला हुआ।

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...