शुक्रवार, 20 अगस्त 2021

कमिशन मोबलाइजेशन ऑर्डर जारी करेगा 'चीन'

बीजिंग। चीन ने कुछ वक्त पहले ही एक ड्राफ्ट पॉलिसी रिलीज की है। इसमें कहा गया है कि युद्ध के वक्त अनिवार्य सैन्य भर्ती के लिए रिटायर्ड पीएलए के सैनिक टॉप प्रायॉरिटी होंगे। इसमें यह भी बताया गया है कि कैसे अथॉरिटी अनिवार्य सैन्य भर्ती के लिए रिटायर्ड सैनिकों और दूसरे लोगों की लिस्ट बनाएगी। इस रेगुलेशन के तहत स्टेट काउंसिल या सेंट्रल मिलिट्री कमिशन मोबलाइजेशन ऑर्डर जारी करेगा। एक तरफ रिटायर्ड सैनिकों के लिए अनिवार्य सैन्य भर्ती की योजना बन रही है। 
वहीं, चीनी सेना इस बात से परेशान है कि युवा सेना में शामिल नहीं होना चाहते।
सूत्रों के मुताबिक, चीन में ऐसे युवाओं की संख्या लगातार घट रही है। जो आर्म्ड फोर्सेस में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इसके लिए काफी कम स्टूडेंट्स अप्लाई कर रहे हैं। आर्म्ड फोर्सेस में भर्ती होने का जरिया चाइनीज मिलिट्री एकेडमी और मिलिट्री स्कूल में एनरोलमेंट के लिए स्टूडेंट्स कम आ रहे हैं। इसकी वजह से चीन को मजबूरन मानकों में कमी करनी पड़ी है।

घरेलू बाजार में सोना 28 और चांदी 391 रुपये टूटीं

कविता गर्ग        

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में जारी तेजी के बावजूद शुक्रवार को मांग सुस्त पड़ने से घरेलू बाजार में सोना 28 रुपये और चांदी 391 रुपये टूट गई।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.26 प्रतिशत चढ़कर 1784.84 डॉलर प्रति औंस और अमेरिकी सोना वायदा 0.15 प्रतिशत की बढ़त लेकर 1782.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा। 

इस दौरान चांदी हाजिर भी 0.13 प्रतिशत बढ़कर 23.20 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

पटरी वालों के लिए हर वार्ड में स्थान निश्चित नहीं

अश्वनी उपाध्याय          
गाज़ियाबाद। शहर के अधिकांश हिस्सों की तरह ट्रांस हिंडन क्षेत्र के निवासी भी अवैध ठेला-पटरी और खोखे वालों से परेशान रहते हैं। इलाकों के प्रमुख चौराहों पर बनी अवैध दुकानों के कारण जाम लगा रहता है। ठेले-पटरी वाले पथ विक्रेताओं की भी मजबूरी है। कानून बनने के सालों बाद भी गाज़ियाबाद में ठेले-पटरी वालों के लिए हर वार्ड में कोई स्थान निश्चित नहीं है। ऐसे में दुकानदारों को हमेशा निगम और पुलिस वालों का डर बना रहता है। इस मामले में पुलिस और निगम कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली के भी कई मामले सामने आ चुके हैं।

लेखपाल संघ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की

भानु प्रताप उपाध्याय       
शामली। उत्तर प्रदेश चकबंदी लेखपाल संघ की आयोजित बैठक में गौरव कुमार प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश चकबंदी लेखपाल संघ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें संगठन की मजबूती पर बल दिया गया और लेखपालों की समस्या पर चर्चा की गई।प्रांतीय अध्यक्ष आलोक यादव के निर्देश पर गौरव कुमार प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश चकबंदी लेखपाल संघ ने कहा चकबंदी लेखपालो का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मजबूती से उठाया जाएगा। श्री कुमार ने कहा संगठन की मजबूती को ध्यान में रखते हुए सहारनपुर के अधिवेशन में उपस्थित आलोक यादव प्रांतीय अध्यक्ष ,गौरव राणा अध्यक्ष मुजफ्फरनगर, अंकुर कुमार मंत्री मुरादाबाद, चिराग मलिक लेखपाल बुलंदशहर, सनी कुमार लेखपाल मुजफ्फरनगर, आदि की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।जिसमें विक्रांत राणा अध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,अंकुर पवार महामंत्री, जुगेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष, बनाया गया और इनसे आशा व्यक्त की गई इनके कार्यकाल में जिला सहारनपुर में संगठन और मजबूत होगा।

1 व्यक्ति द्वारा ईगल के 39 कर्मचारियों को पकड़ा

बृजेश केसरवानी       
प्रयागराज। कन्ट्रोल रुम द्वारा प्राप्त सूचना पर थाना दारागंज के अलोपी चुंगी बैरियर ड्युटी व ईगल 39 के कर्म. गणों 1. उ.नि शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय 2. हे.का. देव नारायण राम 3. हे. का. विनोद कुमार सिंह 4. का. अनीश यादव 5. का. पवन कुमार 6. रि.का ब्रह्मानन्द द्वारा एक सफेद अपाचे बाइक से एक व्यक्ति द्वारा बालसन चौराहे से स्टंट करते हुए जीटी जवाहर चौराहे की तरफ जाते समय पकड़ लिया गया। इस सराहनीय कार्य हेतु डीआईजी/एसएसपी प्रयागराज द्वारा उन्हे प्रशस्ति पत्र एवं 1000-1000 रु. नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

लोकतंत्र को मजबूत व देश को अखंड रखा: सीएम

नरेश राघानी           

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र को मजबूत व देश को अखंड रखा है। देश में 70 साल में क्या हुआ, यह सवाल उठाने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं पर एक तरह से निशाना साधते हुए उन्होंने यह कहा ? गहलोत शुक्रवार को ‘सूचना तकनीक से सुशासन’ थीम पर राजस्थान इनोवेशन विज़न (राजीव-2021) के वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

आजादी से पहले व आजादी के बाद देश के विकास में कांग्रेस नेताओं के योगदान व तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि हमारे देश के उन महान नेताओं ने आजादी के पहले और आजादी के बाद भी त्याग किए, बलिदान किए। जेलों में बंद रहे तब जाकर आजादी मिली थी।

रास्ते में खड़े लोगों ने नेता की कार पर हमला बोला

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। कार में सवार होकर जा रहे भाजपा नेता की कार पर रास्ते में खड़े मिले लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान फेंके गए पत्थर उनकी कार की खिड़की के शीशों से टकराए। जिस समय यह हमला हुआ उस वक्त कार में दो विधायक व सीआईएसएफ के जवान भी मौजूद थे। शुक्रवार को भाजपा नेता किरीट सोमैया ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके बताया है कि वह कार में सवार होकर महाराष्ट्र के वाशिम इलाके से होकर गुजर रहे थे। दोपहर तकरीबन 12.30 बजे शिवसेना के लोगों ने उनकी कार के ऊपर तीन बड़े पत्थर फेंके जो उनकी कार की खिड़की के शीशों से टकराए। उन्होंने बताया है कि जिस समय यह हमला हुआ उस समय उनकी कार के भीतर विधायक राजेंद्र पटानी व तेजराव थोराट के अलावा सीआईएसएफ के जवान भी मौजूद थे। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने आरोप लगाया है कि शिवसेना के लोगों को पहले से ही इस बात का पता था कि उनकी कार का काफिला कहां से होकर गुजरेगा।

इसलिए वह लोग पहले से ही उस रास्ते पर जाकर खड़े हो गए और उनके ऊपर हमला बोल दिया। भाजपा नेता का आरोप है कि उनकी कार के ऊपर स्याही भी फेंकी गई है। इस दौरान मामले की सूचना पर पहंुची पुलिस व सुरक्षा बलों ने हल्का बल प्रयोग कर शिव सैनिकों को वहां से खदेड़ा। गौरतलब है कि भाजपा नेता किरीट सोमैया ने शिवसेना सांसद भावना गवली पर 100 करोड रुपए के घोटाले का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि शिवसेना सांसद भावना गवली ने बालाजी पार्टिकल बोर्ड कारखाने के माध्यम से यह घोटाला किया है। इसी का जायजा लेने के लिए भाजपा नेता वाशिम जिले में पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी कार के ऊपर हमला हुआ।

देशवासियों को 3 बच्चे तक पैदा करने की अनुमति

बीजिंग। चीन की राष्ट्रीय विधायिका ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से लाई गई तीन बच्चों की नीति का औपचारिक रूप से समर्थन करते हुए देशवासियों को 3 बच्चे तक पैदा करने की अनुमति दे दी गई है। बढ़ती महंगाई के कारण कम बच्चे पैदा कर रहे दंपतियों की चिंता के मद्देनजर सरकार की ओर से कानून में और अधिक सामाजिक और आर्थिक सहयोग के उपाय भी किए गए हैं।

नेशनल पीपुल्स कांग्रेस एनपीसी की स्थाई समिति ने संशोधित जनसंख्या एवं परिवार नियोजन कानून को पारित कर दिया है। जिसमें राष्ट्रीय विधायिका ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा लाई गई तीन बच्चों की नीति का औपचारिक रूप से समर्थन करते हुए चीनी दंपतियों को 3 तक बच्चे पैदा करने की अनुमति दे दी गई है। यह नीति दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश चीन में तेजी से कम होती जन्म दर को थामने के मकसद से लाई गई है। चीन में इस समय बढ़ती महंगाई के कारण दंपत्ति कम बच्चे पैदा कर रहे हैं। सरकार की ओर से इस तरह की चिंताओं से निपटने के लिए कानून में अधिक सामाजिक व आर्थिक सहयोग के उपाय भी किए गए हैं। 

सरकारी समाचार पत्र के मुताबिक नए कानून में बच्चों के पालन-पोषण और उनकी शिक्षा का खर्च कम करने के साथ ही परिवार का बोझ कम करने के लिए वित्त, कर, बीमा, शिक्षा, आवासीय और रोजगार संबंधी सहयोगात्मक कदम उठाए जाएंगे। गौरतलब है कि इस वर्ष के मई माह में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना ने दो बच्चों की अपनी नीति में छूट देते हुए सभी दंपतियों को 3 बच्चे तक पैदा करने की अनुमति दी थी।

किसानों ने यातायात को ठप करने की चेतावनी दी

जालंधर। चीनी मिलों द्वारा खरीदे गये गन्ने के पैसे अदा नहीं करने और गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर पंजाब गन्ना संघर्ष कमेटी के आह्वान पर किसान शुक्रवार को जालंधर-दिल्ली राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित धन्नोवाली फाटक के सामने धरने पर बैठ गए जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।

किसानों ने रेलवे यातायात को भी ठप करने की चेतावनी दी है। धरने के कारण कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) नरेश डोगरा के अनुसार यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए कई स्थानों पर वाहनों के मार्ग में परिवर्तन किए गए हैं।

मुंबई: 9 एंट्री के सिक्वल में नजर आएंगे सलमान

कविता गर्ग        

मुंबई। 16 साल बाद नो एंट्री के सिक्वल में सलमान खान फिर नजर आएंगे। इस बार भी सलमान खान ही लीड रोल में धमाल मचाने आ रहे हैं। वहीं, फैंस का मानना है कि सलमान खान की ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो सकती है। खास बात यह है कि पिछली फिल्म में जहां सलमान खान का किरदार एक एक्सटेंडेड कैमियो भर था। वहीं इस बार वह फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे।

हालांकि, ‘नो एंट्री’ के डायरेक्टर अनीस बज्मी पहले ही सीक्वल की खबरों से इनकार कर चुके हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि फिल्म का सीक्वल होल्ड पर है। ऐसा इसलिए कि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर और सलमान खान ‘नो एंट्री’ के सीक्वल की तैयारी में जुट गए हैं।

सलमान खान इन दिनों फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। चर्चा है कि सलमान ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में काम करने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वर्ष 2005 में प्रदर्शित अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। फिल्म ‘नो एंट्री’ के निर्माता बोनी कपूर और सलमान खान ‘नो एंट्री’ के सीक्वल की तैयारी में जुट गए हैं। हालांकि, इस फिल्म का निर्देशक कौन होगा और इसमें फिल्म की पिछली स्टारकास्ट से और कौन-कौन शामिल होंगे, इसको लेकर अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि ‘नो एंट्री’ में अनिल कपूर, सलमान खान, फरदीन खान, लारा दत्ता, सेलिना जेटली, ईशा देओल, बिपाशा बसु और बोमन ईरानी लीड में थे।

मद्रास एचसी ने राजभाषा अधिनियम का निर्देश दिया

मदुरै। मद्रास उच्च न्यायालय ने राजभाषा अधिनियम का उल्लेख करते हुए केंद्र को निर्देश दिया है कि यदि कोई वादी अंग्रेजी भाषा में पक्ष रखता है तो उसे उसी भाषा में जवाब दिया जाए। अदालत ने कहा कि ऐसा करना केंद्र सरकार का कर्तव्य है। न्यायमूर्ति एन किरुबाकरन और न्यायमूर्ति एम दुरईसामी ने मदुरै से माकपा सांसद एस वेंकटेशन की जनहित याचिका पर कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को संघ या राज्य में इस्तेमाल होने वाली किसी भी भाषा में पक्ष रखने का अधिकार है।

उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि राजभाषा अधिनियम भी यही कहता है। पीठ ने कहा कि अगर अंग्रेजी भाषा में पक्ष रखा गया है तो केंद्र सरकार का कर्तव्य है कि उसी भाषा में जवाब दिया जाए। सांसद ने अपनी याचिका में केंद्र को यह निर्देश देने का अनुरोध किया था कि उसे केंद्र तथा राज्य सरकारों के बीच सभी पत्राचारों में अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए।

डीजीपी सुमेध को ब्यूरो की हिरासत से रिहा किया

अमित शर्मा           

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक सुमेध सिंह सैनी को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देश पर शुक्रवार को तड़के सतर्कता ब्यूरो की हिरासत से रिहा कर दिया गया। उच्च न्यायालय ने धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में उनकी गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया। न्यायमूर्ति अरुण कुमार त्यागी की अदालत ने बृहस्पतिवार रात को सैनी को रिहा करने का आदेश दिया। 

राज्य के सतर्कता ब्यूरो ने धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य अपराधों के लिए सितंबर 2020 में दर्ज एक मामले के संबंध में बुधवार रात को सैनी को गिरफ्तार किया था। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद मोहाली अदालत परिसर में मौजूद सैनी को रिहा कर दिया गया। सैनी देर रात करीब दो बजे मोहाली अदालत परिसर से रवाना हुए।

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...