सोमवार, 16 अगस्त 2021

काबुल में अमेरिकी दूतावास से झंडा उतार दिया

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि अफगानिस्तान से अपने लोगों को निकालने के बीच काबुल में अमेरिकी दूतावास से अमेरिकी झंडा उतार लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि दूतावास के लगभग सभी अधिकारियों को शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचा दिया गया है, जहां पर हजारों अमेरिकी तथा अन्य लोग विमानों का इंतजार कर रहे हैं।
अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी झंडा दूतावास के अधिकारियों में से एक के पास है। रविवार रात को विदेश मंत्रालय और पेंटागन ने संयुक्त बयान में कहा कि काबुल हवाईअड्डे से लोगों की सुरक्षित रवानगी के लिए वे कदम उठा रहे हैं। इसमें कहा गया कि अगले दो दिन में अमेरिका के 6,000 सुरक्षाकर्मी वहां मौजूद होंगे और वे हवाई यातायात नियंत्रण अपने कब्जे में ले लेंगे। बीते दो हफ्तों में विशेष वीजा धारक करीब 2,000 लोग काबुल से अमेरिका पहुंच चुके हैं।

किन्नौर: भूस्खलन में मारने वालों की संख्या-25 हुईं

श्रीराम मौर्या                    
शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन वाली जगह से दो और लोगों के शव बरामद किए गए। जिससे भूस्खलन में मारने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। बीते बुधवार भूस्खलन के बाद लापता हुए लोगों की तलाश एवं बचाव कार्य जारी हैं।
राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोखता ने बताया कि भावनगर थाना प्रभारी की तरफ से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक सोमवार को निछार तहसील में राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर चौरा गांव से मलबे से दो और लोगों के शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात को रोका गया तलाश एवं बचाव अभियान सोमवार सुबह फिर से शुरू हुआ।
उन्होंने बताया कि एक एसयूवी और उसमें सवार यात्रियों जिनके मलबे के नीचे दबे होने की आशंका थी उनका अब तक नहीं पता चल सका है। साथ ही कहा कि यह संभव है कि वाहन मलबे के साथ नीचे गिर गया हो। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), स्थानीय पुलिस और होमगार्ड के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
घटना के दिन, 10 शव बरामद किए गए थे और 13 लोगों को सुरक्षित निकाला गया था। इससे पहले बुधवार को, तलाश एवं बचाव अभियान के दौरान एक टैक्सी में आठ शव बरामद किए गए थे। बुधवार को दो कारें भी क्षतिग्रस्त स्थिति में मिलीं थी लेकिन उनके भीतर कोई नहीं था।
बृहस्पतिवार को भूस्खलन स्थल से चार शव मिले, जबकि शुक्रवार को तीन शव निकाले गए। इसके बाद शनिवार को मलबे से छह शव निकाले गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बृहस्पतिवार को घटनास्थल का दौरा करने के बाद राज्य विधानसभा को बताया था कि 16 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि उसके बाद अब तक 11 शव बरामद कर लिए गए हैं। कम से कम पांच लोग अब भी लापता हैं।

प्रदोष व्रत: शिव को अधिक प्रिय है सावन का महीना

सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है। इस महीने में पड़ने वाले प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है। हर महीने में दो प्रदोष व्रत रखें जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रदोष व्रत शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है। इस बार प्रदोष व्रत 05 अगस्त 2021 को पड़ा था। वहीं शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत 20 अगस्त, शुक्रवार को रखा जाएगा। इस व्रत को करने से कुंडली में चंद्र दोष दूर होता है।
पूजा करने का संकल्प लें
प्रदोष व्रत के दिन सुबह- सुबह उठकर स्नान करें और साफ कपड़ पहनें। इसके बाद भगवान शिव की पूजा करने का संकल्प लें। इसके बाद घर के पूजा स्थल को साफ कर गंगाल छिड़के। अब भगवान शिव की मूर्ति या फोटो स्थापित करें। फिर भगवान के सामने घी का दीपक का जलाएं। भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि का अभिषेक करें।अगर आप व्रत रखते हैं तो शाम के समय में प्रदोष काल में भोलानाथ और माता पार्वती की पूजा करने से आपके घर में सुख- समृद्धि बनी रहती है। इस दिन सात्विक भोजन करें। भोलेनाथ का अधिक से अधिक ध्यान करें। इस दिन शिवाष्टक और चालीस पढ़ना लाभदायक होता है। भोलनाथ की विधि- विधान से पूजा करने के बाद माता पार्वती और गणेश जी की पूजा अर्चना करें। इस दिन भगवान शिव को खीर का भोग चढ़ाएं।
शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत 20 अगस्त, शुक्रवार को रखा जाएगा। प्रदोष के दिन विधि विधान से भगवान शिव के साथ देवी पार्वती का पूजन किया जाता है। प्रदोष काल सूर्यास्त के 45 मिनट पहले से 45 मिनट बाद तक माना जाता है।प्रदोष व्रत के दिन व्रत रखने से घर में सुख- समृद्धि बनी रहती है। इस दिन भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। मान्यता है कि भोलनाथ अपने भक्तों से सबसे जल्दी प्रसन्न होते हैं। धार्मिक मान्यता है कि सावन में प्रदोष व्रत रखने और कामेश्वर शिव का पूजन करने से उत्तम रूप पारिवारिक संतोष रहता है और जीवनसाथी का भी सुख प्राप्त होता है।

कई नेताओं ने देश के पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी

अकांशु उपाध्याय                      
नई दिल्ली। पुण्यतिथि पर ‘सदैव अटल’ उनकी समाधि पहुंचकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू समेत केंद्रीय कैबिनेट के कई बड़े नेताओं ने सदैव अटल समाधि पहुंचकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। अटल बिहारी वाजपेई तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे। उन्हें भारत रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। वह भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य भी रहे। 2018 में लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। अपने शानदार भाषण व भाषा शैली के चलते आज भी वो लोगों के दिलों में जिंदा हैं।

पर्यटकों को जीप से जंगल में घुमाना शुरू किया

मनोज सिंह ठाकुर                   
इंदौर। मध्य प्रदेश सरकार ने इंदौर के रालामंडल अभयारण्य को वन्य पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना के तहत इस अभयारण्य में ‘नाइट सफारी’ (रात के समय पर्यटकों को जीप से जंगल में घुमाना) शुरू कर दी है।
वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने रालामंडल अभयारण्य में ‘नाइट सफारी’ की रविवार रात औपचारिक शुरुआत की। सिलावट ने इस अवसर पर कहा कि रालामंडल अभयारण्य को वन्य पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है और ‘नाइट सफारी’ इस दिशा में सैलानियों के लिए नया आकर्षण साबित होगी।
अधिकारियों ने बताया कि इंदौर के शहरी क्षेत्र से सटे रालामंडल अभयारण्य में तेंदुआ, लोमड़ी, लकड़बग्घा, नीलगाय, काला हिरण, चीतल आदि जानवर पाए जाते हैं।

मुनाफावसूली के बीच नुकसान के साथ खुलें सेंसेक्स

कविता गर्ग                   
मुंबई। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख तथा मौजूदा उच्चस्तर पर मुनाफावसूली के बीच सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी नुकसान के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 100 से अधिक अंक टूटा। बाद में यह 20.92 अंक या 0.04 प्रतिशत के नुकसान से 55,416.37 अंक पर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 11.50 अंक या 0.07 प्रतिशत के नुकसान से 16,517.60 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड का शेयर सबसे अधिक एक प्रतिशत से अधिक टूट गया। बजाज ऑटो, मारुति, डॉ. रेड्डीज, एशियन पेंट्स तथा टाइटन के शेयर भी नुकसान में थे।
वहीं दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, टीसीएस तथा टेक महिंद्रा के शेयर लाभ में थे। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 593.31 अंक या 1.08 प्रतिशत के उछाल से अपने सर्वकालिक उच्च्स्तर 55,437.29 अंक पर पहुंचा था। वहीं निफ्टी 164.70 अंक या 1.01 प्रतिशत के लाभ से 16,529.10 अंक पर रहा था।

जिगावा: ट्रक के टूटे कल्वर्ट पर गिरने से 21 की मौंत

लागोस। नाइजीरिया के उत्तरी राज्य जिगावा में एक बस और ट्रक के टूटे कल्वर्ट पर गिरने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस प्रवक्ता लवान शिसू ने कहा कि यह हादसा रविवार को राज्य के ग्वारम स्थानीय सरकार इलाके के रदाबी गांव के पास हुआ जब दोनों वाहन बाढ़ के पानी से ढके एक टूटे कल्वर्ट पर जा गिरा। उन्होंने कहा कि आज सुबह छह बजे हमे रदाबी गांव से एक फोन कॉल मिला कि ग्वारम-बसिरका मार्ग पर सड़क दुर्घटना हुई है।
उन्होंने कहा कि इस हादसे में 21 यात्रियों की मौत की पुष्टि वहां के एक स्थानीय चिकित्सक ने की है जो घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे थे। इस हादसे में एक यात्री बच गया है।

आपसी विवाद के बाद एक ने दूसरे पर फायर किया

पंकज कपूर                    
नैनीताल। घूमने आये पर्यटकों के बीच हुए आपसी विवाद के बाद एक ने दूसरे पर फायर कर दिया। गोली लगने से घायल पयर्टक को अस्पताल भर्ती किया गया है। जबकि गोली चलाने के आरोपी युवक की तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस स्वतंत्रता दिवस पर देर शाम यह वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से घूमने आये फैजान का माल रोड में घूमते वक्त बाइक सवार दो युवकों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उस दौरान आस—पास मौजूद लोगों ने विवाद सुलझा दिया और यह लोग अपनी—अपनी राह चलत दिये। देर शाम जब फैजान दोबारा सूखाताल बारापत्थर क्षेत्र में घूम रहे थे तो संयोग से वही दोनों युवक सामने आ गये। जिनसे उसका विवाद हुआ था। जहां फिर इन लोगों के बीच विवाद हो गया और मामला हाथापाई तक जा पहुंचा।
तभी बाइक सवार एक युवक ने पर्यटक फैजान पर फायर झोंक दिया। संयोग से कारतूस के छर्रे कमर और कोहनी पर ही लगे, जिससे उसे गम्भीर चोट नही आई। गोली चलाने के बाद दोनों युवक बाइक संख्या यूपी 21क्यू 2463 सीडी से मौके से फरार हो गये। वहीं गोली चलने के बाद काफी संख्या में लोग जमा हो गये और अफरा—तफररी का माहौल पैदा हो गया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने कोतवाली में फोन किया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बीडी पांडे अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। एसपी क्राइम देवेंद्र पिंचा ने बताया कि घायल के बयान लिये गये हैं। जिसके आधार पर गोली चलाने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

तालिबान ने तेजी के साथ अफगान पर कब्जा किया

काबूल। तालिबान ने जिस तेजी के साथ अफगानिस्तान पर कब्जा किया है। उस पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और अन्य शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों ने रविवार को अचंभा जताया। अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना की नियोजित वापसी तत्काल एक सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के मिशन में बदल गई है।
अफगान सरकार का तेजी से पतन और वहां फैली अराजकता कमांडर इन चीफ के रूप में बाइडन के लिए एक गंभीर परीक्षा की तरह है। रविवार तक प्रशासन की प्रमुख हस्तियों ने माना कि अफगान सुरक्षा बलों के तेजी से हारने से वे अचंभे में हैं क्योंकि उन्होंने ऐसा अनुमान नहीं लगाया था। काबुल हवाई अड्डे पर छिटपुट गोलीबारी की खबरों ने अमेरिकियों को शरण लेने पर मजबूर किया जो उड़ानों की प्रतीक्षा कर रहे थे। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अफगान सेना का जिक्र करते हुए बताया, “हमने देखा कि बल देश की रक्षा करने में असमर्थ है और यह हमारे पूर्वानुमान से बहुत ज्यादा जल्दी हुआ है।”
अफगानिस्तान में उथल-पुथल राष्ट्रपति बाइडन पर अवांछित तरीके से ध्यान ले जाता है जिन्होंने बड़े पैमाने पर घरेलू एजेंडों पर ध्यान केंद्रित किया है जिनमें महामारी से उबरना, बुनियादी ढांचे के खर्च में खरबों डॉलर के लिए कांग्रेस की मंजूरी जीतना और मतदान अधिकारों की रक्षा करना शामिल है।
व्हाइट हाउस के अधिकारियों के मुताबिक बाइडन रविवार को कैंप डेविड में रहे जहां उन्हें अफगानिस्तान पर लगातार जानकारी दी जाती रही और वह अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के सदस्यों के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल करते रहे। अगले कई दिन यह निर्धारित करने में महत्वपूर्ण हो सकते हैं कि क्या अमेरिका स्थिति पर कुछ हद तक नियंत्रण हासिल करने में सक्षम है।

इसबीच, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि तालिबान का विरोध किए बिना काबुल का पतन होना अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी हार के रूप में दर्ज होगा। तालिबान के काबुल में राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लेने और इसके निर्वाचित नेता अशरफ गनी के अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देश छोड़कर ताजिकिस्तान चले जाने के बाद ट्रंप ने एक बयान में कहा, “जो बाइडन ने अफगानिस्तान में जो किया वह अपूर्व है। इसे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी हार के रूप में याद रखा जाएगा।” संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने इसे बाइडन प्रशासन की विफलता करार दिया है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-366 (साल-02)
2. मंगलवार, अगस्त 17, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमीं, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -21 डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...