सोमवार, 16 अगस्त 2021

पर्यटकों को जीप से जंगल में घुमाना शुरू किया

मनोज सिंह ठाकुर                   
इंदौर। मध्य प्रदेश सरकार ने इंदौर के रालामंडल अभयारण्य को वन्य पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना के तहत इस अभयारण्य में ‘नाइट सफारी’ (रात के समय पर्यटकों को जीप से जंगल में घुमाना) शुरू कर दी है।
वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने रालामंडल अभयारण्य में ‘नाइट सफारी’ की रविवार रात औपचारिक शुरुआत की। सिलावट ने इस अवसर पर कहा कि रालामंडल अभयारण्य को वन्य पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है और ‘नाइट सफारी’ इस दिशा में सैलानियों के लिए नया आकर्षण साबित होगी।
अधिकारियों ने बताया कि इंदौर के शहरी क्षेत्र से सटे रालामंडल अभयारण्य में तेंदुआ, लोमड़ी, लकड़बग्घा, नीलगाय, काला हिरण, चीतल आदि जानवर पाए जाते हैं।

मुनाफावसूली के बीच नुकसान के साथ खुलें सेंसेक्स

कविता गर्ग                   
मुंबई। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख तथा मौजूदा उच्चस्तर पर मुनाफावसूली के बीच सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी नुकसान के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 100 से अधिक अंक टूटा। बाद में यह 20.92 अंक या 0.04 प्रतिशत के नुकसान से 55,416.37 अंक पर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 11.50 अंक या 0.07 प्रतिशत के नुकसान से 16,517.60 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड का शेयर सबसे अधिक एक प्रतिशत से अधिक टूट गया। बजाज ऑटो, मारुति, डॉ. रेड्डीज, एशियन पेंट्स तथा टाइटन के शेयर भी नुकसान में थे।
वहीं दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, टीसीएस तथा टेक महिंद्रा के शेयर लाभ में थे। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 593.31 अंक या 1.08 प्रतिशत के उछाल से अपने सर्वकालिक उच्च्स्तर 55,437.29 अंक पर पहुंचा था। वहीं निफ्टी 164.70 अंक या 1.01 प्रतिशत के लाभ से 16,529.10 अंक पर रहा था।

जिगावा: ट्रक के टूटे कल्वर्ट पर गिरने से 21 की मौंत

लागोस। नाइजीरिया के उत्तरी राज्य जिगावा में एक बस और ट्रक के टूटे कल्वर्ट पर गिरने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गयी।
पुलिस प्रवक्ता लवान शिसू ने कहा कि यह हादसा रविवार को राज्य के ग्वारम स्थानीय सरकार इलाके के रदाबी गांव के पास हुआ जब दोनों वाहन बाढ़ के पानी से ढके एक टूटे कल्वर्ट पर जा गिरा। उन्होंने कहा कि आज सुबह छह बजे हमे रदाबी गांव से एक फोन कॉल मिला कि ग्वारम-बसिरका मार्ग पर सड़क दुर्घटना हुई है।
उन्होंने कहा कि इस हादसे में 21 यात्रियों की मौत की पुष्टि वहां के एक स्थानीय चिकित्सक ने की है जो घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे थे। इस हादसे में एक यात्री बच गया है।

आपसी विवाद के बाद एक ने दूसरे पर फायर किया

पंकज कपूर                    
नैनीताल। घूमने आये पर्यटकों के बीच हुए आपसी विवाद के बाद एक ने दूसरे पर फायर कर दिया। गोली लगने से घायल पयर्टक को अस्पताल भर्ती किया गया है। जबकि गोली चलाने के आरोपी युवक की तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस स्वतंत्रता दिवस पर देर शाम यह वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से घूमने आये फैजान का माल रोड में घूमते वक्त बाइक सवार दो युवकों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उस दौरान आस—पास मौजूद लोगों ने विवाद सुलझा दिया और यह लोग अपनी—अपनी राह चलत दिये। देर शाम जब फैजान दोबारा सूखाताल बारापत्थर क्षेत्र में घूम रहे थे तो संयोग से वही दोनों युवक सामने आ गये। जिनसे उसका विवाद हुआ था। जहां फिर इन लोगों के बीच विवाद हो गया और मामला हाथापाई तक जा पहुंचा।
तभी बाइक सवार एक युवक ने पर्यटक फैजान पर फायर झोंक दिया। संयोग से कारतूस के छर्रे कमर और कोहनी पर ही लगे, जिससे उसे गम्भीर चोट नही आई। गोली चलाने के बाद दोनों युवक बाइक संख्या यूपी 21क्यू 2463 सीडी से मौके से फरार हो गये। वहीं गोली चलने के बाद काफी संख्या में लोग जमा हो गये और अफरा—तफररी का माहौल पैदा हो गया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने कोतवाली में फोन किया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बीडी पांडे अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। एसपी क्राइम देवेंद्र पिंचा ने बताया कि घायल के बयान लिये गये हैं। जिसके आधार पर गोली चलाने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

तालिबान ने तेजी के साथ अफगान पर कब्जा किया

काबूल। तालिबान ने जिस तेजी के साथ अफगानिस्तान पर कब्जा किया है। उस पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और अन्य शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों ने रविवार को अचंभा जताया। अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना की नियोजित वापसी तत्काल एक सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के मिशन में बदल गई है।
अफगान सरकार का तेजी से पतन और वहां फैली अराजकता कमांडर इन चीफ के रूप में बाइडन के लिए एक गंभीर परीक्षा की तरह है। रविवार तक प्रशासन की प्रमुख हस्तियों ने माना कि अफगान सुरक्षा बलों के तेजी से हारने से वे अचंभे में हैं क्योंकि उन्होंने ऐसा अनुमान नहीं लगाया था। काबुल हवाई अड्डे पर छिटपुट गोलीबारी की खबरों ने अमेरिकियों को शरण लेने पर मजबूर किया जो उड़ानों की प्रतीक्षा कर रहे थे। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अफगान सेना का जिक्र करते हुए बताया, “हमने देखा कि बल देश की रक्षा करने में असमर्थ है और यह हमारे पूर्वानुमान से बहुत ज्यादा जल्दी हुआ है।”
अफगानिस्तान में उथल-पुथल राष्ट्रपति बाइडन पर अवांछित तरीके से ध्यान ले जाता है जिन्होंने बड़े पैमाने पर घरेलू एजेंडों पर ध्यान केंद्रित किया है जिनमें महामारी से उबरना, बुनियादी ढांचे के खर्च में खरबों डॉलर के लिए कांग्रेस की मंजूरी जीतना और मतदान अधिकारों की रक्षा करना शामिल है।
व्हाइट हाउस के अधिकारियों के मुताबिक बाइडन रविवार को कैंप डेविड में रहे जहां उन्हें अफगानिस्तान पर लगातार जानकारी दी जाती रही और वह अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के सदस्यों के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल करते रहे। अगले कई दिन यह निर्धारित करने में महत्वपूर्ण हो सकते हैं कि क्या अमेरिका स्थिति पर कुछ हद तक नियंत्रण हासिल करने में सक्षम है।

इसबीच, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि तालिबान का विरोध किए बिना काबुल का पतन होना अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी हार के रूप में दर्ज होगा। तालिबान के काबुल में राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लेने और इसके निर्वाचित नेता अशरफ गनी के अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देश छोड़कर ताजिकिस्तान चले जाने के बाद ट्रंप ने एक बयान में कहा, “जो बाइडन ने अफगानिस्तान में जो किया वह अपूर्व है। इसे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी हार के रूप में याद रखा जाएगा।” संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने इसे बाइडन प्रशासन की विफलता करार दिया है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-366 (साल-02)
2. मंगलवार, अगस्त 17, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमीं, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -21 डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...