शनिवार, 14 अगस्त 2021

दिल्ली: धूमधाम से मनाया जाएंगा 'स्वतंत्रता' दिवस

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार को धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाएगा। लाल किले की प्राचीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगा फहराने के बाद देश को संबोधित करेंगे। ऐसे में दिल्लीवासियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों को कुछ मार्गों से बचने का निर्देश दिया है। यहां जाने उन रूट्स के बारे में जो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बंद रहेंगे, साथ ही कौन से प्रतिबंध लागू रहेंगे। आम जनता के लिए लाल किले के आसपास का यातायात सुबह 4 बजे से 10 बजे तक बंद रहेगा। क्षेत्र में केवल अधिकृत वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी।

सुबह 4 बजे से 10 बजे तक आम जनता के लिए आठ सड़कें बंद रहेंगी। ये सड़के हैं- नेताजी सुभाष मार्ग, एसपी मुखर्जी मार्ग, लोथियन रोड, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड के साथ-साथ लिंक रोड से नेताजी सुभाष मार्ग, राजघाट से आईएसबीटी तक, रिंग रोड और आईएसबीटी से इंद्रप्रस्थ फ्लाईओवर तक आउटर रिंग रोड। बिना पार्किंग लेबल वाले वाहनों को सी-हेक्सागन इंडिया गेट, कॉपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, निजामुद्दीन ब्रिज से आईएसबीटी तक रिंग रोड और बाहरी रिंग रोड, आईपी फ्लाईओवर बाईपास से सलीमगढ़ होते हुए आईएसबीटी जैसे मार्गों से बचना चाहिए।

राजधानी के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों की ओर जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना होगा। उन्हें अरबिंदो मार्ग-सफदरजंग रोड, कनॉट प्लेस-मिंटो रोड और निजामुद्दीन ब्रिज और यमुना-पुश्ता रोड-जीटी रोड को पार करने के लिए निजामुद्दीन ब्रिज का प्रयोग करना होगा।

पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर की ओर जाने वाले लोग डीएनडी-एनएच24-विकास मार्ग, विकास मार्ग-डीडीयू मार्ग और बुलेवार्ड रोड-बराफ खाना के वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं। शांतिवन की ओर जाने वाला गीता कॉलोनी पुल बंद रहेगा। लोअर रिंग रोड से आईएसबीटी कश्मीरी गेट से शांतिवन की ओर और आईपी फ्लाईओवर से राजघाट की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। निजामुद्दीन पुल और वजीराबाद पुल पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध 14 अगस्त की आधी रात से लागू हो जाएगा और रविवार सुबह 11 बजे इसे हटा लिया जाएगा।14 अगस्त की आधी रात से 15 अगस्त की रात 11 बजे तक महाराणा प्रताप और सराय काले खां आईएसबीटी पर अंतरराज्यीय बसों को परिचालन की अनुमति नहीं होगी। इसी अवधि के दौरान रिंग रोड, आईएसबीटी और एनएच-24/एनएच टी-पॉइंट के बीच के हिस्से पर डीटीसी की बसें नहीं चलेंगी। लाल किला, जामा मस्जिद और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खत्म होने वाली बसों को बंद या डायवर्ट किया जाएगा। सुबह 10 बजे के बाद सामान्य सेवाएं बहाल हो जाएंगी। हालांकि, स्वतंत्रता दिवस समारोह के स्थल के पास रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों और अस्पतालों के लिए वैकल्पिक मार्ग प्रयोग के लिए खुले रहेंगे। अतिरिक्त सुरक्षा उपायों के तहत, दिल्ली पुलिस ने 16 अगस्त तक पैरा-ग्लाइडर, हैंग ग्लाइडर, पैरा-मोटर, यूएवी, दूर से चलने वाले विमान, हॉट एयर बैलून, क्वाडकॉप्टर आदि के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा कैमरे, बायनोकुलर्स, हैंडबैग, ब्रीफकेस, ट्रांजिस्टर, सिगरेट लाइटर, टिफिन बॉक्स, पानी की बोतलें, लंच बॉक्स, छाते और रिमोट कंट्रोल कार की चाबियों का उपयोग भी प्रतिबंधित रहेगा।

देश को कंगाल बनाने पर तुली हुईं हैं भाजपा: यादव

हरिओम उपाध्याय            

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकारी संपत्तियों को बेचकर देश को कंगाल बनाने पर तुली हुई है। चंद पूंजीपतियों के लाभ के लिये भाजपा देशवासियों को धोखा दे रही है। अखिलेश यादव ने प्रदेश के प्रमुख व्यापारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी ईमानदारी से व्यापारियों का साथ निभायेगी। व्यापारियों की सुरक्षा और मान-सम्मान सपा सरकार में ही सुरक्षित है।

उन्होने कहा कि सत्ता में आते ही बीजेपी ने अपना विकास किया है। 2014, 2017 और 2019 तीनों चुनावों में भाजपा ने जनता को धोखा दिया है। भाजपा सरकार ने देश को खोखला कर दिया है। भाजपा की अर्थनीति के कारण ही पूरी अर्थव्यवस्था ही रसातल में चली गयी है। सपा ही विकास के रास्ते पर चलती है। 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर व्यापारियों की समस्याओं का अविलंब समाधान होगा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के कारण विकास थम गया है। वह छद्म एजेंडे पर काम करती है। अयोध्या के किसानों के साथ भाजपा ने अन्याय किया है। समाजवादी सरकार में ही किसानों की पूरी सुरक्षा होगी। किसान और व्यापारी एक दूसरे के पूरक हैं। भाजपा ने दोनों को दुःख दिया है। भाजपा सरकार ने अयोध्या के व्यापारियों को उजाड़ दिया। उनकी पीड़ा को अनसुना किया जा रहा है।

उन्होने कहा कि देश की एकता सर्वोपरि है। जो संविधान के साथ नही है। उसके विरोध में रहना चाहिए। यही देशभक्ति है। देश के साथ छल किया है। भाजपा की नीतियां राष्ट्र विरोधी है। भाजपा चौतरफा जनता को लूटने में लगी है। खुदरा एवं छोटे व्यापारियों का जीवन भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। मंहगाई और भ्रष्टाचार से जनता बेहाल है।

सांसदों के साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट की गई

दुष्यंत टीकम         
रायपुर। लोकतंत्र की हत्यारी मोदी सरकार के द्वारा राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी की महिला सांसदों के साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट की गई। हमारे प्रदेश के लोकप्रिय राज्यसभा महिला सांसदगण श्रीमती फूलों देवी नेताम एवं छाया वर्मा को इस वारदात मे चोटे आई। इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष (रायपुर ग्रामीण) अनिता गुरुपंच ,प्रदेश महासचिव राधा राजपाल,ममता राय गंगा यादव, सुधा सरोज के नेतृत्व में राजीव गांधी चौक रायपुर में मोदी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन व पुतला दहन किया गया। 
इस प्रदर्शन में महिला कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी शामिल हुए। जिनमे पुष्पलता वैष्णव,तारिणी वर्मा, बबिता सेन गुप्ता,खुशबू केडिया, हजरून खान बानो,अन्नू टंडन, शकुंतला बांधे,धनमत घृतलहरे, सायरा खान, कल्पना सागर,  बप्पी ईरानी, निक्की खान, कु शशि शर्मा, शम्मी बेगम, निखत कुरेशी, हेमलता सेन , भुनेश्वरी डहरिया, बुधियारी मरकाम, सुषमा सामंत राय, विद्या सेन, सुषमा ध्रुव,संगीता तिवारी, मल्लिका प्रजापति,देविका लोहा, कु प्रमिला सोनवानी,प्रगति बाजपाई, कुसुम द्विवेदी,अनिता श्रीवास्तव,शकुन शुक्ला उपस्थित थे।

चंडीगढ़: अधिकारियों के नाम का पैनल तैयार किया

राणा ओबराय     
चंडीगढ़। हरियाणा के नये डीजीपी के लिए 3 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम का पैनल यूपीएससी ने तैयार कर लिया है। 
वरिष्ठता सूची के आधार पर टॉप-थ्री अधिकारियों को ही पैनल में रखा है। इस तरह महानिदेशक (जेल) शत्रुजीत कपूर दौड़ से बाहर हो गए हैं। दिल्ली से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शत्रुजीत कपूर के लिए कई ‘स्तर’ पर लॉबिंग हो रही थी। कपूर परिवहन विभाग के प्रधान सचिव भी हैं। वह बिजली निगमों के सीएमडी भी रह चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि यूपीएससी की ओर से 1988 बैच के पीके अग्रवाल, 1989 बैच के मोहम्मद अकील और आरसी मिश्रा का पैनल बनाया गया है। शुक्रवार तक आधिकारिक तौर पर यह पैनल राज्य सरकार के पास पहुंच जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, अब पैनल में शामिल तीनों अधिकारियों में से राज्य सरकार किसी को भी प्रदेश का नया डीजीपी नियुक्त कर सकती है। यदि निजी सुत्रो की माने तो हरियाणा सरकार पद के लिए अग्रवाल के नाम पर मुहर लगा सकती है।

हापुड़: थाना दिवस अधिकारियों ने सुनी शिकायतें

अतुल त्यागी          
हापुड़। आज हापुड़ के सभी थानों में लगाया गया थाना दिवस अधिकारियों ने सुनी शिकायतें मामला जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ का है। जहां लगाए गए संपूर्ण समाधान दिवस समाधान दिवस में पहुंचे हापुड़ कप्तान। शिकायत लेकर पहुंचे शिकायत कर्ताओं की कप्तान ने सुनी शिकायतें।
सभी विभाग के अन्य अधिकारी भी रहे मौजूद कुछ शिकायतों का मौके पर ही किया निस्तारण, तो कुछ शिकायतें संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई ज्यादातर शिकायतें राजस्व विभाग की प्राप्त की गई। सभी शिकायतों का अधिकारियों को जल्दी निस्तारण करने का दिया निर्देश।

ब्लॉगिंग साइट पर राजनीति करने का आरोप लगाया

मनोज सिंह ठाकुर                
भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर खाते को अस्थायी रूप से निलंबित करने को लेकर उठे विवाद के बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस नेताओं के ट्विटर खातों को निलंबित करने के बारे में पूछे जाने पर कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में पत्रकारों से कहा, ”ट्विटर राजनीति में आ गया है। ट्विटर खाते को इस तरह से बंद करना अवैध और अनुचित है।” उन्होंने कहा कि समय आएगा जब माइक्रो ब्लॉगिंग साइट को अपने कृत्य के लिए स्पष्टीकरण देना होगा।
इससे पहले दिन में, ट्विटर ने राहुल गांधी के खाते को अस्थायी रूप से निलंबित करने के एक सप्ताह बाद आज इसे बहाल कर दिया। गौरतलब है कि ट्विटर ने राहुल गांधी, कांग्रेस और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के ट्विटर खाते बंद कर दिए थे।
कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में नौ वर्षीय बच्ची की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में उसके माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर साझा करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का ट्विटर खाता बंद किया गया था। ट्विटर ने कहा था कि उसने ये कदम नियमों के तहत उठाए हैं।
इस संबंध में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से कहा, ”ट्विटर मामले में राहुल गांधी चोरी और सीनाजोरी जैसी बात कर रहे हैं। दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करना गैर कानूनी है, उनको इतनी समझ होनी चाहिए। अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगनी चाहिए।
इसे राजनीतिक मुद्दा बनाना राहुल गांधी की बालहठ को दिखाता है।” कांग्रेस की प्रदेश इकाई ट्विटर के खिलाफ माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर ”ट्विटर के पाखंड के खिलाफ बोलो ” अभियान चला रही है। इसके तहत ट्विटर से मोदी सरकार के दबाव में भारतीयों की आवाज बंद न करने और न्याय की आवाज उठाने वाले खाते खोलने की मांग की गई है।

1380 पुलिसों को पदकों से सम्मानित किया जाएंगा

अकांशु उपाध्याय                    
नई दिल्ली। वीरता और शौर्य तथा उत्कृष्ट सेवा के लिए 1380 पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर पदकों से सम्मानित किया जाएगा। दो पुलिस कर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक तथा 628 को वीरता के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार 88 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पदक और 662 को उल्लेखनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। जम्मू कश्मीर पुलिस के उप निरीक्षक अमरदीप सिंह को राष्ट्रपति के वीरता के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया है।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के हेड कॉन्स्टेबल सुनील दत्तात्रेय को भी मरणोपरांत राष्ट्रपति के वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। जम्मू कश्मीर में विभिन्न अभियानों में वीरता तथा शौर्य के लिए 398 पुलिसकर्मियों को पदक से सम्मानित किया जाएगा इसके अलावा 155 पुलिसकर्मियों को नक्सल क्षेत्रों में अभियानों तथा 27 को पूर्वोत्तर क्षेत्रों में वीरता के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
सम्मानित किए जाने वाले पुलिसकर्मियों में 256 जम्मू कश्मीर पुलिस के , 151 सीआरपीएफ , 23 आइटीबीपी, 67 ओडिशा पुलिस, 25 महाराष्ट्र और 20 छत्तीसगढ़ पुलिस के तथा शेष पुलिसकर्मी अन्य राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...