शनिवार, 14 अगस्त 2021

भारत में संक्रमितों की संख्‍या एक बार फिर बढ़ीं

अकांशु उपाध्याय                       
नई दिल्‍ली। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या एक बार फिर बढ़ने लगी है। कोरोना का चढ़ता ग्राफ कोरोनावायरस  की तीसरी लहर के संकेत दे रहा है। हर दिन बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने भी सभी राज्‍यों को अलर्ट जारी कर दिया है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 38 हजार 667 नए केस सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 478 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद अब देश में कुल संक्रमितों की संख्‍या 3 करोड़ 21 लाख 56 हजार 493 हो गई है।
स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब कोरोना से 3 लाख 87 हजार 673 एक्टिव केस हैं, जबकि 3 करोड़ 13 लाख 38 हजार 88 लोग इस संक्रमण से उबर चुके हैं। वहीं अब तक कोरोना से 4 लाख 30 हजार 732 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में अब तक 53,61,89,903 लोगों को वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 63,80,937 लोगों को कोरोना वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है। केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के 20,452 नए मामले सामने आए और कोविड-19 से संबंधित 114 मौतें हुईं, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 36,52,090 हो गई और मरने वालों की संख्या 18,394 हो गई. राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटों में 1,42,501 नमूनों की जांच की गई और जांच संक्रमण दर 14.35 प्रतिशत रही।
राज्यभर में अब तक 2,91,95,758 नमूनों की जांच हो चुकी है। इस बीच, शुक्रवार को 16,856 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए। जिससे राज्य में कुल ठीक होने वालों की संख्या 34,53,174 हो गई। वर्तमान में, राज्य में 1,80,000 व्यक्ति उपचाराधीन हैं और 4,90,836 व्यक्ति निगरानी में हैं।
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 6,686 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जिसके बाद कुल मामले 63,82,076 हो गए हैं जबकि 158 और संक्रमितों के दम तोड़ने के बाद मृतकों का आंकड़ा 1,34,730 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 5,861 मरीजों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 61,80,871 हो गई है। राज्य में 3,70,890 लोग घर में क्‍वारंटाइन हैं। राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 63,004 रह गई है।
कर्नाटक में कोविड-19 के 1,669 नए मामले सामने आए हैं और 22 लोगों की मौत हुई है। जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 29,26,401 हो गई है और मरने वालों की संख्या 36,933 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दिन में 1,672 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी भी मिली, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 28,66,739 हो गई।

राष्ट्र के अलग होने का कारण बन सकता हैं युद्धग्रस्त

अकांशु उपाध्याय                     
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने इस बात पर चिंता जताते हुए कि अफगानिस्तान में हालात “नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं”। तालिबान से फौरन हमले रोकने को कहा। उन्होंने कहा कि सैन्य ताकत के जरिए सत्ता छीनना एक “असफल कदम” है और यह सिर्फ और सिर्फ लंबे समय तक गृहयुद्ध चलने का और युद्धग्रस्त राष्ट्र के पूरी तरह से अलग-थलग होने का कारण बन सकता है।
तालिबान ने देश के दूसरे और तीसरे सबसे बड़े शहर – हेरात और कंधार पर कब्जा कर लिया है। तालिबानी चरमपंथी अफगानिस्तान में तेजी से अपने पैर जमाते जा रहे हैं, वहीं कुछ का कहना है कि देश का 60 प्रतिशत हिस्सा उनके नियंत्रण में चला गया है। इस बात को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है कि काबुल भी जल्द ही तालिबान के हाथों में जाने वाला है।
गुतारेस ने शुक्रवार को कहा कि ऐसा देश जो दुखद रूप से पीढ़ियों से संघर्षों के लिए जाना जाता है, अफगानिस्तान एक बार फिर अराजक एवं हताशा भरे दौर का सामना कर रहा है- जो लंबे समय से पीड़ित उसके लोगों के लिए अविश्वसनीय त्रासदी है।” उन्होंने देश में ‘गंभीर स्थिति” पर चिंता जाहिर करते हुए कहा किअफगानिस्तान नियंत्रण से बाहर हो रहा है।
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने देश भर की प्रांतीय राजधानियों पर तेजी से कब्जा कर रहे तालिबान से तत्काल हमले रोकने की और अफगानिस्तान और उसके लोगों के हित में “ईमानदारी से बातचीत” करने की अपील की। गुतारेस ने कहा कि युद्ध के मार्ग पर चल रहे लोगों को अंतरराष्ट्रीय समुदाय का संकेत स्पष्ट है। सैन्य ताकत से सत्ता हासिल करना एक विफल कदम है। यह केवल लंबे समय तक गृहयुद्ध या अफगानिस्तान के पूर्ण अलगाव का कारण बनेगा।उन्होंने कहा कि नागरिकों के खिलाफ हमले करना अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का गंभीर उल्लंघन है और युद्ध अपराध के बराबर है। उन्होंने अपराधियों को जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि वह इन शुरुआती संकेतों को लेकर भी “बहुत परेशान” हैं कि तालिबान अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में मानवाधिकारों पर, खासकर महिलाओं और पत्रकारों को निशाना बनाते हुए, गंभीर प्रतिबंध लगा रहा है।
अफगान लड़कियों और महिलाओं के कड़ी मेहनत से जीते गए अधिकारों को उनसे छीने जाने की खबरें देखना विशेष रूप से भयावह और हृदयविदारक है।” गुतारेस ने आशा व्यक्त की कि अफगानिस्तान और तालिबान के प्रतिनिधियों के बीच दोहा में चर्चा जो क्षेत्र और व्यापक अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा समर्थित है, बातचीत के जरिए संघर्ष के समाधान का मार्ग बहाल करेगी।

राहुल के साथ ही वरिष्ठ नेताओं के अकाउंट भी खुलें

अकांशु उपाध्याय                         
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को बंद (लॉक) करने के करीब एक सप्ताह बाद इस माइक्रोब्लॉगिंग मंच ने शनिवार को इसे खोल दिया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। कांग्रेस के नेता ने बताया कि राहुल गांधी के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अकाउंट भी खुल गए हैं।
राहुल गांधी ने अपना ट्विटर अकाउंट बंद किये जाने को लेकर खड़े हुए विवाद की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को ट्विटर पर जमकर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि यह अमेरिकी कंपनी भारत की राजनीतिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रही है तथा लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला कर रही है।
उन्होंने यह दावा भी किया था कि ट्विटर पक्षपातपूर्ण है और वह सरकार के कहे मुताबिक काम कर रहा है। उल्लेखनीय है कि ट्विटर ने राहुल गांधी, कांग्रेस और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के ट्विटर अकाउंट बंद कर दिये थे। कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में कथित दुष्कर्म एवं हत्या की पीड़िता नौ वर्षीय बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर साझा करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का ट्विटर अकाउंट बंद किया गया था। ट्विटर ने कहा था कि उसने ये कदम नियमों के तहत उठाए हैं।
कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा था कि उसके और उसके कई नेताओं के ट्विटर अकाउंट को इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने बंद (लॉक) कर दिया है, हालांकि ट्विटर ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर ये कदम उठाया गया है। कांग्रेस का कहना था कि उसके संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, महासचिव अजय माकन, जितेंद्र सिंह, सांसद मणिकम टैगोर, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव, प्रवक्ता पवन खेड़ा और कई अन्य नेताओं के ट्विटर अकाउंट लॉक किये गए हैं।

अधिक उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने जनपद की कानून, सुरक्षा और शांति व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए एक दर्जन से भी अधिक उप निरीक्षकों के तबादले करते हुए उन्हें तुरंत नए स्थान पर अपना कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने दर्जनभर से भी अधिक उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल करते हुए इधर से उधर किया है। जनपद की कानून, सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तबादला किए गए उप निरीक्षकों में पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह को जानसठ कोतवाली भेजा गया है। पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक अमरेश कुमार थाना जानसठ की कवाल चौकी के प्रभारी बनाए गए हैं। 

जानसठ थाना क्षेत्र की कवाल चौकी के मौजूदा प्रभारी उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह को जानसठ कोतवाली में कस्बा चौकी इंचार्ज बनाया गया है। जानसठ कोतवाली के कस्बा चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक अवधेश शर्मा थाना शाहपुर भेजे गए हैं। पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक मीरपाल तेवतिया को साइबर सेल और पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह को रिट सेल में भेजा गया है। पुलिस लाइन में उपनिरीक्षक जितेंद्र तेवतिया छपार थाने पर भेजे गए हैं। पुलिस लाइन में तैनात जोगेंद्र पाल सिंह उप निरीक्षक को जानसठ थाने पर भेजा गया है। पुलिस लाइन में उप निरीक्षक अजय पाल मंसूरपुर थाने भेजे गए हैं। डायल 112 पर तैनात उपनिरीक्षक अमीर सिंह को शाहपुर थाना भेजा गया है। थाना सिविल लाइन में तैनात उपनिरीक्षक संजय कुमार तिवावी थाना क्षेत्र के बघरा चौकी प्रभारी बनाए गए हैं। पुलिस लाइन में तैनात महिला उपनिरीक्षक ममतेश रानी थाना सिविल लाइन भेजी गई है। पुलिस लाइन में तैनात सत्यपाल उप निरीक्षक को एसओजी में भेजा गया है। एसएसपी ने संबंधित प्रभारी अधिकारी उपनिरीक्षक गण को तत्काल नियुक्तियों पर रवाना कर अनुपालन आख्या लौटती डाक पर प्रेषित करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

देश में पेट्रोल के दाम लगातार 28वें दिन स्थिर रहे

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में नरमी के वावजूद शनिवार को देश में पेट्रोल के दाम लगातार 28 वें दिन स्थिर रहे। डीजल के मूल्य में भी लगातार 29 वें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। देश के दूसरे शहरों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रही है।इंटरनेशनल एजर्नी पर नजर रखने वाला संगठन एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्टेशन ने कहा है कि कोविड—19 का फिर से विस्तार घातक हो रहा है। कोविड-19 के डेल्टा वैरिएंट की वजह से पुरी दुनिया में तेल की मांग नहीं बढ़ रही है। इसके बाद शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड फिर से से टूट गया। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

14 को 'स्मृति दिवस' के तौर पर मनाने का निर्णय

अकांशु उपाध्याय                   
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के तौर पर मनाने का निर्णय लिया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी। उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है। का यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए न केवल प्रेरित करेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होंगी।

15 अगस्त से पहले सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी

श्रीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। दरअसल नेशनल हाइवे पर हमले की साजिश रच रहे एक पाकिस्तानी आतंकवादी के कुलगाम जिले में एक मुठभेड़ में आतंकी उस्मान को ढेर कर दिया है। वहीं किश्तवाड़ जिले से हिज्बुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को गिरफ्तार भी किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक कुछ दिन पहले आतंकवाद की राह पर निकले मुजम्मिल शाह को पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में पतिमुहल्ला पालमार के कुलना वन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से एक ग्रेनेड, एक मैगजीन और एके-47 राइफल की 30 गोलियां बरामद की है। अधिकारियों के मुताबिक, डेक्चन थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।

प्रांतों में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या-31 हुईं

अंकारा। तुर्की के कस्तमोनू और सिनोप प्रांतों में बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्रेसीडेंसी (एएफएडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।
इससे पहले दिन में एएफएडी ने काला सागर तटीय प्रांतों में 27 लोगों के मारे जाने की रिपोर्ट दी थी।
एएफएडी ने आज यहां जारी एक बयान में कहा, "कस्तमोनू में भूस्खलन और बाढ़ से 29 लोगों की मौत हुई है। सिनोप में दो लोगों की मौत तथा बार्टिन में एक व्यक्ति लापता है।"
शुक्रवार को राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने बार्टिन, कस्तमोनू और सिनोप प्रांतों को आपदा क्षेत्र घोषित किया। उन्होंने कहा इन क्षेत्रों से 95 प्रतिशत स्थानीय लोगों को पहले ही निकाला जा चुका है। खोज और बचाव अभियान जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

मुंबई: बेलबॉटम का गाना ‘सखियां 2.0’ रिलीज हुआ

कविता गर्ग                      
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म बेलबॉटम का गाना ‘सखियां 2.0’ रिलीज हो गया है। रंजीत एम तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म बेलबॉटम जासूसी थ्रिलर है। बेल बॉटम में अक्षय कुमार, वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी लीड रोल में हैं। फिल्म का दूसरा गाना सखियां 2.0 रिलीज हो गया है।अक्षय कुमार सोशल मीडिया अकाउंट से गाना रिलीज होने की जानकारी देते हुए लिखा है, सखियां 2.0 की वाइब्स आपको फील करवाने का इंतजार नहीं कर सकता हूं। ये सॉन्ग आउट हो चुका है। ” इस गाने में अक्षय के साथ वाणी कपूर का रोमांटिक डांस देखने मिल रहा है। यह गाना सखियां का रीमेक सॉन्ग है जिसे मनिंदर बटर और जारा खान ने आवाज दी है। गाने का कम्पोजिशन भी मनिंदर बटर का ही है।
बताया जा रहा है कि फिल्म बेल बॉटम वर्ष 1984 में हुए प्लेन हाईजैक की एक असल घटना पर आधारित है। लगातार पांचवे हाईजैक के बाद भारत सरकार ने रॉ के इस ऑपरेशन के लिए एक खूफिया जासूस को हायर किया था जिसका कोड नाम बेल बॉटम था। इन हाइजैक में लगभग 210 यात्रियों को बंदी बनाया गया था।
फिल्म में वाणी कपूर ने अक्षय की पत्नी का रोल निभाया है जबकि हुमा कुरैशी, दुबई के एक सपोर्ट ग्रुप का हिस्सा बनी हैं जो इस ऑपरेशन में भारत का साथ देती हैं। फिल्म को वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी ने प्रोड्यूस किया है।

स्कूलों को खोलने के लिए एससी का रुख किया

अकांशु उपाध्याय                           
नई दिल्ली। दिल्ली स्थित स्कूल के कक्षा 12 के छात्र ने स्कूलों को फिर से खोलने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। राज्‍य में कोरोना के खतरे को देखते हुए स्‍कूल लंबे समय से बंद हैं। जिसके चलते स्‍टूडेंट्स ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मजबूर हैं। दिल्‍ली के शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने अभी तक स्‍कूल दोबारा खोलने पर फैसला नहीं लिया है जिसके चलते एक कक्षा 12वीं के छात्र ने सुप्रीम कोर्ट जाने का निर्णय लिया है।
12वीं के छात्र का कहना है कि जरूरी शिक्षा से वंचित छात्र-छात्राएं ऑनलाइन क्‍लासेज़ की समस्याओं के कारण शारीरिक और मानसिक पीड़ा से गुजरने को मजबूर हैं। इसलिए स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए. बता दें कि बड़ी संख्या में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अभी तक स्कूल फिर से खोलने के संबंध में निर्णय नहीं लिया है।
पैरेंट्स और टीचर्स का भी मानना है कि ऑनलाइन पढ़ाई एकदम सही विकल्‍प नहीं है। इंटरनेट कनेक्टिविटी और गैजेट्स की कमी के चलते बच्‍चों की पढ़ाई खराब हो रही है। इसके अलावा आपसी कम्‍यूनिकेशन और बातचीत की कमी, कोई खेल या एक्‍स्‍ट्रा करिकुलर एक्टिविटी न होगा और सामाजिक दूरी, छात्रों के मानसिक और भावनात्मक विकास को प्रभावित कर रहे है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-364 (साल-02)
2. रविवार, अगस्त 15, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -22 डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...