शुक्रवार, 13 अगस्त 2021

आशा वर्करों की राज्यव्यापी हड़ताल के 12 दिन पूरे

पंकज कपूर                     
हल्द्वानी। 2 अगस्त से चल रही आशा वर्करों की राज्यव्यापी हड़ताल व धरने को आज बारह दिन पूरे हो गए। 
बारहवें दिन के धरने से उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन द्वारा जारी बयान में कहा गया कि, "सरकार बार-बार वार्ता की आंख मिचौली खेलना बंद कर स्पष्ट रूप से अपना ठोस लिखित प्रस्ताव दे। यदि सरकार समाधान चाहती है तो मासिक मानदेय सहित 12 सूत्रीय मांगों के हर बिंदु पर सरकार द्वारा की जाने वाली कार्यवाही का ब्यौरा साफ साफ दर्ज किया जाय, तभी सरकार की बात पर विचार करना सम्भव होगा।"
कहा कि, "सम्मानजनक मासिक मानदेय से कम कुछ भी मंजूर नहीं किया जायेगा। साथ ही अन्य मांगों पर भी राज्य सरकार साफ साफ लिखित समझौता करे, तभी हड़ताल समाप्त होगी।
आज हल्द्वानी में बारहवें दिन के धरने में यूनियन महामंत्री डॉ कैलाश पाण्डेय, रिंकी जोशी, उमा दरमवाल, भगवती बिष्ट, रीना बाला, अनुराधा, तुलसी रावत, ममता, मनीषा, दीपा, मंजू, हंसी, सुनीता भट्ट, सरोज रावत, विमला कपकोटी, पुष्पा आर्य, कमलेश, ज्योति, कमला आर्य, माया, मोहिनी, अनिता आर्य, सावित्री, चम्पा मंडोला, मुमताज़, प्रियंका, भावना, दया, रेखा, अर्शी, सायमा, रमा भट्ट, कमला, आशा जोशी समेत बड़ी संख्या में आशाएँ मौजूद रही। हड़ताल के समर्थन में हल्द्वानी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट भी पहुँचे।

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मारा

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया। यह जानकारी पुलिस महानिरीक्ष विजय कुमार ने दी है। इस बीच यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने यूनीवार्ता को बताया कि कुलगाम के मालपोर में गुरुवार से जारी मुठभेड़ की वजह से एहतियातन श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को निलंबित कर दिया गया है।
विजय कुमार ने बताया कि आतंकवादियों ने कुलगाम जिला के मालपोरा, मीरबाजार में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के काफिल पर गुरुवार को हमला किया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं, लेकिन आतंकवादी बच निकले और नजदीक की एक इमारत में घुस गए। बाद में सुरक्षा बलों के अतिरिक्त जवान मौके पर पहुंचे तथा इमारत को चारों ओर से घेर लिया।
उन्होंने बताया कि इमारत में लश्कर ए तैयबा के आतंकवादी छिपे हुए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के जवानों ने आज सुबह एक आतंकवादी मारा गिया। अंतिम सूचना मिलने तक अभियान जारी था। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों के दो जवान तथा कई नागरिक घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ वाली जगह से दुकानदारों, महिलाओं तथा गैर स्थानीय श्रमिकों सहित 22 नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

3 पैसे की गिरावट, 74.28 प्रति डॉलर पर रुपया

कविता गर्ग                          
मुंबई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 74.28 प्रति डॉलर पर आ गया। हालांकि विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने के चलते रुपये में और गिरावट पर रोक लगी।
रुपया शुरुआत में 74.27 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद और गिरकर 74.28 प्रति डॉलर पर आ गया। बृहस्पतिवार के बंद स्तर की तुलना में यह तीन पैसे की गिरावट है। बृहस्पतिवार को रुपया 74.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, बीएसई सेंसेक्स 278.94 अंक की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 55,122.92 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 85.20 अंक बढ़कर 16,449.60 पर कारोबार कर रहा था।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.97 पर था। वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.92 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

प्लाईमाउथ में गोलीबारी होने से 6 लोगों की मौंत हुईं

लंदन। दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड की पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्लाईमाउथ शहर में हुई “गोलीबारी की गंभीर घटना” में संदिग्ध हमलावर समेत छह लोगों की मौत हुई है। हालांकि, पुलिस ने इसे आतंकवादी घटना नहीं बताया है। डेवोन और कोर्नवॉल पुलिस ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि हमले में घायल कई अन्य लोगों का इलाज चल रहा है।
पुलिस ने इसे “संकटमय घटना” घोषित किया है लेकिन शहर के कीहेम जिले में क्या हुआ, इसकी विस्तार से जानकारी नहीं दी है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। प्लाईमाउथ से सांसद ल्यूक पोलार्ड ने ट्वीट किया, “पुलिस ने प्लाईमाउथ के कीहेम में गोलीबारी में छह लोगों की मौत की पुष्टि की है।
कई घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह बहत भयावह है।” हवाई एंबुलेंस और वरिष्ठ चिकित्सकों समेत आपातकालीन सेवाओं के कर्मी स्थानीय समयानुसार छह बजकर 10 मिनट पर हुई घटना के बाद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि अधिकारियों को दो महिला और दो पुरुष मृत मिले।
एक अन्य व्यक्ति भी मौके पर मृत पाया गया, जिसे संदिग्ध हमलावर माना जा रहा है। समझा जाता है कि सभी की मौत गोली लगने से हुई। गोली लगने से घायल एक अन्य महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक अन्य सांसद जॉनी मर्सर ने एक ट्वीट में कहा कि घटना “आंतकवाद से संबंधित नहीं है और न ही संदिग्ध प्लाईमाउथ से फरार हुआ है।”

15 अगस्त पर तिरंगे के रंगों में जगमगाएंगी इमारतें

न्यूयॉर्क। अमेरिका में 9/11 के हमले वाली जगह बनाई गई सबसे ऊंची इमारत ‘वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर’ और न्यूयॉर्क की दो अन्य मशहूर इमारतें 15 अगस्त को भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंगों में जगमगाएंगी। साउथ एशियन इंगेजमेंट फाउंडेशन (एसएईएफ) ने कहा कि वह वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के 408 फुट ऊंचे और 758 टन वजनी शिखर को और इसके प्रांगण को 15 अगस्त को केसरिया, सफेद तथा हरे रंगों में जगमगाने के लिए डर्स्ट ऑर्गेनाइजेशन के साथ काम कर रहा है।
संगठन ने कहा, ”यह पहल दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र-भारत की आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश का उत्सव मनाने के लिए है।” 
उत्सव के दौरान मेनहेट्टन में डर्स्ट संगठन के वन ब्रायंट पार्क और वन फाइव वन प्रतिष्ठान भी तिरंगे के रंगों में जगमगाएंगे। 15 अगस्त को सूरज डूबने के साथ ही रंगबिरंगी रोशनी शुरू कर दी जाएगी और यह देर रात दो बजे तक चलती रहेगी।
इसके अलावा तिरंगे के तीन रंग वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के प्रांगण में भी नजर आएंगे। परंपरागत तौर पर न्यूयॉर्क में एम्पायर स्टेट बिल्डिंग को हर साल भारत के स्वतंत्रता दिवस पर इन तीन रंगों से रोशन किया जाता है। डर्स्ट ऑर्गेनाइजेशन के मार्क डोमिनो ने एक वक्तव्य में कहा कि भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह के लिए एसएईएफ के साथ साझेदारी करके कंपनी को गौरवान्वित महसूस हो रहा है। एसएईएफ के न्यासी राहुल वालिया ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह अमेरिका और भारत के बीच प्रेम की अभिव्यक्ति है।

ट्विटर अकाउंट लॉक किये जाने पर निशाना साधा

अकांशु उपाध्याय                      
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना ट्विटर अकाउंट बंद (लॉक) किये जाने को लेकर शुक्रवार को इस माइक्रोब्लॉगिंग मंच पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह अमेरिकी कंपनी पक्षपातपूर्ण है। यह भारत की राजनीतिक प्रक्रिया में दखल दे रही है तथा सरकार के कहे मुताबिक चल रही है।
उन्होंने यह दावा भी किया कि ट्विटर की ओर से जो किया गया है वह भारत के लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला है। उल्लेखनीय है कि ट्विटर ने राहुल गांधी, कांग्रेस और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के ट्विटर अकाउंट बंद कर दिये हैं। कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में कथित दुष्कर्म एवं हत्या की पीड़िता नौ वर्षीय बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर साझा करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट बंद किया गया था।
दूसरी तरफ, ट्विटर ने कहा है कि उसने ये कदम नियमों के तहत उठाए हैं। राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा, ”मेरा ट्विटर अकाउंट बंद करके वे हमारी राजनीतिक प्रक्रिया में दखल दे रहे हैं। एक कंपनी हमारी राजनीति का दायरा तय करने के लिए अपने कारोबार का उपयोग कर रही है। एक नेता के तौर पर मैं इसे पसंद नहीं करता।”
उन्होंने दावा किया, ”यह हमारे देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला है। यह राहुल गांधी पर हमला नहीं है। सिर्फ यह नहीं है कि राहुल गांधी का अकाउंट बंद कर दिया गया। मेरे पास 1.9 करोड़ से दो करोड़ के बीच फॉलोवर हैं। आप उन्हें अपने विचार रखने के अधिकार से वंचित कर रहे हैं। आप यही कर रहे हैं।”
उन्होंने आरोप लगाया, ”यह सिर्फ अनुचित ही नहीं, बल्कि उस विचार की अहवेलना है कि ट्विटर एक तटस्थ मंच है। यह निवेशकों के लिए बहुत खतरनाक है क्योंकि राजनीतिक मुकाबले में किसी एक का पक्ष लेने पर ट्विटर के लिए प्रतिक्रियां भी होंगी।”
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह दावा भी किया, ”हमारे लोकतंत्र पर हमला किया गया है। हम संसद के अंदर बोल नहीं सकते। मीडिया नियंत्रित है। मैंने सोचा था कि यह उम्मीद एक रोशनी है जहां हम ट्विटर पर अपने विचार रख सकते थे। लेकिन यह बात नहीं है।” उन्होंने कहा, ”अब यह स्पष्ट है कि ट्विटर तटस्थ एवं उद्देश्यात्मक मंच नहीं है। यह पक्षपातपूर्ण मंच है। यह वही सुनता है, जो सरकार कहती है।

सेंसेक्स ने 250 अंकों से ज्यादा की बढ़त हासिल की

कविता गर्ग                        
मुंबई। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस के शेयरों में मजबूती के साथ शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 250 अंकों से ज्यादा की बढ़त हासिल की और 55,000 का आंकड़ा पार कर लिया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 258.4 अंक या 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ अब तक के उच्चतम स्तर 55,102.42 पर कारोबार कर रहा था।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 69.80 अंक या 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,434.20 अंक पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक एक प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गया। एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और एक्सिस बैंक के शेयर भी लाभ में थे।
वहीं दूसरी ओर टेक महिंद्रा, डॉ रेड्डीज, सन फार्मा, पावर ग्रिड और टाटा स्टील के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 318.05 अंक या 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54,843.98 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 82.15 अंक या 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,325.15 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.59 प्रतिशत गिरकर 70.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

चीन में बारिश के कहर से 21 लोगों की मौंत हुईं

बीजिंग। मध्य चीन के हुबेई प्रांत के एक उपनगर में भारी बारिश के कहर से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुइजियान काउंटी में लियुलिन नगर-क्षेत्र में बुधवार से बृहस्पतिवार तक 503 मिलीमीटर बारिश हुई जिससे 3.5 मीटर गहरा जलभराव हो गया। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी कि क्षेत्र में करीब 8,000 लोग बारिश के चलते प्रभावित हुए हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं। चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बृहस्पतिवार को येलो अलर्ट जारी कर देश के कुछ मध्य एवं पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी थी और एहतियाती कदम उठाने को कहा था।
हुबेई, अनहुई, हुनान, जियांगशी और झेजियांग में कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भी भारी बारिश होने का अनुमान है जहां कुछ इलाकों में 200 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। पांच प्रांतों के हिस्सों में हर घंटे करीब 80 मिमी बारिश हो सकती है जहां तूफान और बादल गरजने की भी आशंका है।
राष्ट्रीय वेधशाला ने स्थानीय अधिकारियों को बाढ़, भूस्खलन और मिट्टी धंसने की आशंका के लिए चौकन्ना रहने की सलाह दी है और खतरनाक इलाकों में बाहरी गतिविधियों को रोकने की अनुशंसा की है। पिछले महीने हेनान प्रांत और उसकी प्रांतीय राजधानी झेंगझोउ शहर में भारी बाढ़ के कारण 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 50 लोग लापता थे।

पीएम ने गुजरात में इन्वेस्टर समिट में हिस्सा लिया

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात में इन्वेस्टर समिट में हिस्सा लिया। इस समिट में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने नेशनल ऑटोमोबाइल स्क्रैपेज पॉलिसी की शुरुआत की। उन्होंने कहा, ये नीति नए भारत के ऑटो सेक्टर को नई पहचान देने वाली है। देश में अनफिट वाहनों को एक वैज्ञानिक तरीके से हटाने में ये नीति बहुत बड़ी भूमिका निभाएगी।

पीएम मोदी ने कहा, इस पॉलिसी से सामान्य परिवारों को हर प्रकार से बहुत फायदा होगा। सबसे पहला लाभ ये होगा कि पुरानी गाड़ी को स्क्रैप करने पर एक सर्टिफिकेट मिलेगा। ये सर्टिफिकेट जिसके पास होगा उसे नई गाड़ी की खरीद पर रजिस्ट्रेशन के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा। इसके साथ ही उसे रोड टैक्स में भी कुछ छूट दी जाएगी।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-363 (साल-02)
2. शनिवार, जुलाई 14, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-षष्ठी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -22 डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...